JharkhandGK
जर्मनी के ईसाई मिशनरी किस वर्ष रांची पहुँचे ?
- 1863
- 1844
- 1845
- 1861
Explanation:
- 2 नवंबर, 1845 को जर्मनी के जे. एस. गॉस्सनर के साथ चार ईसाई प्रचारक राँची पहुँचे।
- यह झारखंड में सर्वप्रथम आने वाला मिशन (ईसाई धर्म के प्रचार हेतु) था।
- इसे गॉस्सनर मिशन के नाम से जाना जाता है।
- दल में शामिल 4 लोग:
- एमिलो स्कॉच – धर्मशास्त्री
- फ्रेडरिक वाच – शिक्षक
- थियोडोर जैक – अर्थशास्त्री
- कैल्सर अगस्ट ब्रांट – शिक्षक
राँची में कैथोलिक गिरजाघर की स्थापना कब हुई थी ?
- 1909
- 1904
- 1905
- 1901
Explanation:
- कैथोलिक गिरजाघर (Mother of God Counsel) की स्थापना राँची में 1909 में हुई थी।
- इसका पुनर्निर्माण 1927 में किया गया था।
- संत मेरी चर्च (महा गिरजाघर) का उद्घाटन भी 3 अक्टूबर, 1909 को बिशप हार्ट द्वारा किया गया था।
ईस्ट इंडिया कंपनी को झारखंड में प्रवेश करने में प्राय कितने दशकों का समय लगा ?
- 8
- 9
- 6
- 7
Explanation:
- ईस्ट इंडिया कंपनी को झारखंड में प्रवेश करने में लगभग 8 दशकों (80 वर्ष) का समय लगा।
- अंग्रेजों को कोल्हान क्षेत्र पर अधिकार करने में लगभग 70 वर्ष का समय लगा।
- शेष झारखंड पर उन्होंने 45 वर्षों में अधिकार स्थापित कर लिया था।
- अंग्रेजों का प्रवेश:
- 1760 ई. – मिदनापुर क्षेत्र में अधिकार
- 1767 ई. – झारखंड में पहली बार प्रवेश (सिंहभूम क्षेत्र)
झारखण्ड में पहली बार अंग्रेजों को प्रवेश किस वर्ष हुआ?
- 1764 ई.
- 1765 ई.
- 1767 ई.
- 1769 ई.
Explanation:
- झारखंड में 1767 ई. में पहली बार अंग्रेजों का प्रवेश सिंहभूम क्षेत्र में हुआ।
- जनवरी, 1767 – अंग्रेजों ने फरगुसन को सिंहभूम पर आक्रमण हेतु भेजा।
- 22 मार्च, 1767 – अंग्रेजों ने घाटशिला के महल पर कब्जा किया।
मिदनापुर क्षेत्र में ईस्ट इण्डिया कंपनी ने कब अपना आधिपत्य स्थापित किया?
- 1764 ई.
- 1765 ई.
- 1767 ई.
- 1760 ई.
Explanation:
- 1760 ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी ने मिदनापुर क्षेत्र में आधिपत्य स्थापित किया।
- यह सिंहभूम क्षेत्र (ढालभूम) से संबंधित था।
- मिदनापुर वर्तमान में पश्चिम बंगाल में स्थित है।
घाटशिला के महल पर किस वर्ष अंग्रेजों ने कब्जा किया?
- 1764 ई.
- 1765 ई.
- 1767 ई.
- 1760 ई.
Explanation:
- 22 मार्च, 1767 को अंग्रेजों ने घाटशिला के महल पर कब्जा किया।
- घाटशिला पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित है।
- यह तांबा शोधन केन्द्र के लिए प्रसिद्ध है।
लेफ्टिनेंट रूक ने किस वर्ष ढालभूम क्षेत्र में सैनिक अभियान चलाया था?
- 1783 ई.
- 1765 ई.
- 1767 ई.
- 1760 ई.
Explanation:
- 1783 ई. में लेफ्टिनेंट रूक ने ढालभूम क्षेत्र में सैनिक अभियान चलाया था।
- 1768 में अंग्रेजों ने लेफ्टिनेंट रूक के नेतृत्व में विद्रोही जगन्नाथ ढाल को पकड़ने का असफल प्रयास किया।
- 1777 में अंग्रेजों ने जगन्नाथ ढाल को पुनः ढालभूम का राजा घोषित किया।
हो जनजाति के लोगों ने आत्मसमर्पण करते हुए कंपनी को सीधे कर देना स्वीकार किया?
- 1883 ई.
- 1837 ई.
- 1767 ई.
- 1760 ई.
Explanation:
- फरवरी, 1837 में ‘हो जनजाति’ के लोगों ने आत्मसमर्पण किया तथा कंपनी को सीधे कर देने को स्वीकार किया।
- 1836 में टी. एस. विल्किंसन की सलाह पर अंग्रेजी सेना को कोल्हान क्षेत्र में भेजा गया।
- कोल्हान क्षेत्र को 1837 में एक प्रशासनिक इकाई बनाया गया।
पलामू पर अंग्रेजों ने कब अपना आधिपत्य स्थापित किया?
- 1773-74 ई.
- 1778-79 ई.
- 1767-71 ई.
- 1760-71 ई.
Explanation:
- कैमक ने 1773-74 में पलामू पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया।
- 1771 – कैमक ने चित्रजीत राय को पराजित कर पलामू किले पर अधिकार किया।
- 1772 – टॉमस स्कॉट व जयनाथ सिंह के बीच युद्ध (अंग्रेजों की हार)।
- 1773-74 – कैमक ने पलामू पर पूर्ण आधिपत्य स्थापित किया।
कोल्हान क्षेत्र को किस वर्ष एक प्रशासनिक इकाई बनाकर उसे एक अंग्रेज अधिकारी के अधीन कर दिया गया?
- 1883 ई.
- 1837 ई.
- 1767 ई.
- 1760 ई.
Explanation:
- कोल्हान क्षेत्र को 1837 में एक प्रशासनिक इकाई बनाकर एक अंग्रेज अधिकारी के अधीन कर दिया गया।
- 1837 में हो जनजाति ने आत्मसमर्पण किया।
- क्लीवलैंड द्वारा पहाड़ी असेंबली की स्थापना की गई थी।
कैमक ने पलामू किले पर अधिकार स्थापित किया?
- 1883 ई.
- 1837 ई.
- 1767 ई.
- 1771 ई.
Explanation:
- 1771 में कैमक ने चित्रजीत राय को पराजित कर पलामू किले पर अधिकार स्थापित किया।
- चित्रजीत राय तथा जयनाथ सिंह रामगढ़ चले गए।
- गोपाल राय को पलामू का नया राजा बनाया गया।
- पलामू पर 4,000 रुपये वार्षिक मालगुजारी तय की गई।
चेरो राजा जयनाथ सिंह ने टॉमस स्कॉट को युद्ध में पराजित किया?
- 1883 ई.
- 1837 ई.
- 1772 ई.
- 1771 ई.
Explanation:
- 1772 में टॉमस स्कॉट व चेरो राजा जयनाथ सिंह के बीच युद्ध हुआ।
- इस युद्ध में अंग्रेजों की हार हुई।
- इस युद्ध में पेलविन नामक अंग्रेज सार्जेट की मृत्यु हो गई।
- जयनाथ सिंह ने 1772 में रंका के किले पर अधिकार कर लिया।
अंग्रेजों ने रामगढ़ राज्य पर आक्रमण किया था?
- 1883 ई.
- 1837 ई.
- 1772 ई.
- 1771 ई.
Explanation:
- 1772 में रामगढ़ राज्य पर आक्रमण किया गया।
- तेज सिंह (मुकुंद सिंह के रिश्तेदार) तथा कैप्टन कैमक ने आक्रमण किया।
- मुकुंद सिंह पराजित हुआ।
- उसके एक समर्थक ने कैमक के सहयोगी कैप्टन इवेंस की हत्या कर दी।
किस वर्ष रामगढ़, पलामू और छोटानागपुर खास को मिलाकर रामगढ़ जिले का गठन किया गया था?
- 1773 ई.
- 1837 ई.
- 1772 ई.
- 1771 ई.
Explanation:
- 1773 में रामगढ़, पलामू और छोटानागपुर खास को मिलाकर रामगढ़ जिले का गठन किया गया था।
- 1774 में तेज सिंह को रामगढ़ का राजा घोषित किया गया।
- कैमक ने 30,000 वार्षिक मालगुजारी तय की।
खरसावां राज्य का अंग्रेजों के साथ औपचारिक संबंध कब स्थापित हुआ?
- 1793 ई.
- 1837 ई.
- 1772 ई.
- 1771 ई.
Explanation:
- 1793 में खरसावां रियासत एवं अंग्रेजों के बीच संधि की गई।
- 1793 में सरायकेला तथा खरसावां के साथ अंग्रेजों की संधि हुई।
- 1899 में अंग्रेजों ने खरसावां को रियासत के रूप में मान्यता प्रदान की।
1771 ई. में अंग्रेजों के छोटानागपुर में प्रवेश के समय यहाँ का राजा कौन था?
- दर्पनाथ सिंह
- भोलानाथ सिंह
- मेदिनी राय
- विक्रमकर्ण
Explanation:
- 1771 में अंग्रेजों के छोटानागपुर में प्रवेश के समय यहाँ का राजा दर्पनाथ सिंह था।
- दर्पनाथ सिंह ने अंग्रेजों को 12,000 रुपये सालाना कर देना स्वीकार किया।
किस चेरो राजा ने टॉमस स्कॉट को युद्ध में पराजित किया था?
- दर्पनाथ सिंह
- भोलानाथ सिंह
- जयनाथ सिंह
- विक्रमकर्ण
Explanation:
- 1772 में चेरो राजा जयनाथ सिंह ने टॉमस स्कॉट को युद्ध में पराजित किया था।
- जयनाथ सिंह रंका के ठकुराई सयनाथ का भतीजा था।
- उसने चित्रजीत राय के सहयोग से जयकृष्ण राय को पराजित किया।
1771 ई. में कैप्टन कैमक ने किस चेरो राजा को पराजित करके पलामू किले पर अधिकार किया?
- चित्रजीत राय
- भोलानाथ सिंह
- जयनाथ सिंह
- विक्रमकर्ण
Explanation:
- 1771 में कैप्टन कैमक ने चित्रजीत राय को पराजित करके पलामू किले पर अधिकार किया।
- चित्रजीत राय पलामू के पूर्ववर्ती शासक रणजीत राय का पौत्र था।
- चित्रजीत राय जयनाथ सिंह के साथ रामगढ़ चला गया।
पलामू के सतबरवा में 1770 ई. में चेतमा की लड़ाई में किस चेरो राजा की हत्या उसके विरोधियों ने कर दी थी?
- चित्रजीत राय
- भोलानाथ सिंह
- जयकृष्ण राय
- विक्रमकर्ण
Explanation:
- 1770 में पलामू के सतबरवा में चेतमा की लड़ाई में चेरो राजा जयकृष्ण राय की हत्या उसके विरोधियों ने कर दी थी।
- जयनाथ सिंह ने चित्रजीत राय के सहयोग से जयकृष्ण राय को पराजित कर हत्या कर दी।
- इसके बाद पलामू किला पर अधिकार कर लिया।
सरायकेला राज्य की स्थापना किसने की थी?
- विक्रम सिंह
- भोलानाथ सिंह
- प्रताप सिंह
- यदुनाथ सिंह
Explanation:
- सरायकेला राज्य की स्थापना विक्रम सिंह ने की थी।
- विक्रम सिंह पोरहाट के सिंह वंशी राजा अर्जुन सिंह के पुत्र थे।
- सरायकेला रियासत में 102 गाँव शामिल थे।
- खरसावां रियासत की स्थापना विक्रम सिंह के द्वितीय पुत्र ने की थी।
