CDP

गिलफोर्ड की बुद्धि संरचना के अनुसार, बुद्धि के मुख्य आयाम हैं-

  • प्रक्रिया, विषयवस्तु और परिणाम
  • प्रक्रिया, मूल्यांकन, विषयवस्तु और परिणाम
  • प्रक्रिया, स्मृति, चिन्तन और परिणाम
  • स्मृति, विषयवस्तु और परिणाम

निम्नलिखित में से कौन सा एक सही क्रम है?

  • अण्डाणु-शुक्राणु, ब्लास्टोसिस्ट, युग्मनज
  • ब्लास्टोसिस्ट, अण्डाणु-शुक्राणु, युग्मनज
  • ब्लास्टोसिस्ट, युग्मनज, अण्डाणु-शुक्राणु
  • अण्डाणु-शुक्राणु, युग्मनज, ब्लास्टोसिस्ट

हावर्ड गार्डनर के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • बुद्धिमता एक स्थिर तथा स्थायी विशिष्टता है
  • बुद्धिमत्ता को परिपोषित व विकसित किया जा सकता है।
  • बुद्धिमत्ता किसी एक सामान्य खण्ड से हावी नहीं होती अपितु कई प्रकार की होती है।
  • बुद्धिमत्ता को एकांकी आयाम में सहबद्ध नहीं किया जा सकता है।

अधोगामी सिद्धांत को निम्नलिखित में से किस उदाहरण में दर्शाया गया है?

  • शिशु अपनी बाहों के इस्तेमाल से पहले दृष्टि विकसित करते हैं।
  • शिशु संज्ञानात्मक क्षमता विकसित करते हैं और फिर भाषा सीखते हैं।
  • शिशु पहले अपने धड़ और फिर अपने हाथ और पैर हिलाना सीखते हैं।
  • शिशु बुदबुदाने से पहले किलकना सीखते हैं।

व्यक्तित्व के संदर्भ में कौन-सा कथन असत्य है?

  • व्यक्तित्व अपूर्व और विशिष्ट होता है।
  • व्यक्तित्व वंशानुक्रम और वातावरण की संयुक्त उपज है।
  • व्यक्तित्व व्यक्ति के अर्धचेतन और अचेतन व्यवहार तक फैला रहता है।
  • व्यक्तित्व व्यक्ति के केवल बाहरी रूप तक सीमित होता है।

किसने व्यक्तित्व के किसी भी सिद्धांत को प्रतिपादित नहीं किया है?

  • बी.एफ. स्किनर
  • सिगमण्ड फ्रायड
  • गोर्डन आलपोर्ट
  • रेमण्ड बी. कैटेल

जब से सुनीता ने चलना शुरू किया था, वह जब भी संगीत सुनती थी, नृत्य करना शुरू कर देती हैं। जब वह नृत्य करती है, उसके माता-पिता ताली बजाते हैं और टी.वी कार्यक्रम में नृत्य कर रहे बच्चों की नकल करने के लिए कहते हैं। सुनीता ने बहुत जल्दी ही नृत्य अच्छी तरह से करना सीख लिया है। यह उदाहरण विकास के किस सिद्धान्त को दर्शाता है?

  • विकास आनुवांशिकता और परिवेश के बीच अन्तः क्रिया का परिणाम है।
  • विकास अनिरन्तर प्रक्रिया है।
  • विकास पूर्ण रूप से अप्रत्याशित है।
  • विकास पूर्ण रूप से आनुवांशिकता निर्धारित है।

व्यक्तिगत विभिन्नताओं की प्रकृति के लिये निम्न में से कौन सी अवधारणा सत्य नहीं है?

  • सामान्य सम्भाव्यता
  • अधिगम समानता
  • विचलनशीलता
  • शीलगुणों का अन्तर्सम्बन्ध

एक ऐसी कक्षा जिसमें विद्यार्थियों का समूह विविधता पूर्ण हो, उसमें अध्यापक को क्या करना चाहिए?

  • वैयक्तिक विभिन्नताओं को पोषित और सम्मानित करना चाहिए।
  • वैयक्तिक विभिन्नताओं को कम करने की कोशिश करनी चाहिए।
  • वैयक्तिक विभिन्नताओं को अनदेखा करना चाहिए।
  • शिक्षण अधिगम की प्रक्रिया में वैयक्तिक विभिन्नताओं को मुख्य बाधा समझना चाहिए।

विकास के प्रत्येक चरण के लिए सामाजिक अपेक्षा को क्या कहा जाता है?

  • विकासात्मक कार्य
  • विकासात्मक आवश्यकताएँ
  • विकासात्मक बाधाएँ
  • विकासात्मक क्षेत्र

पालन पोषण की प्राधिकारिक शैली किस पर आधारित है?

  • बच्चे के बारे में खुद निर्णय लेना।
  • बच्चे के पक्ष को न सुनना।
  • बच्चे से अविवेकपूर्ण माँग करना।
  • जब संभव हो तब बच्चे के साथ साझेदारी में निर्णय लेना।

फ्रायड ने किस पद का उपयोग मन की संरचना के अपने सिद्धांत का वर्णन करने के लिए किया?

  • चेतना
  • आइसबर्ग
  • लिबिडो
  • लैंडस्केप

निम्नलिखित में से कौन सी एक मेधावी बच्चे की विशेषता नहीं है?

  • उच्च स्तर का समर्पित भाव।
  • स्वतंत्र रूप से काम करने को प्राथमिकता।
  • एक ही काम को अनेक बार दोहराने की व्याकुलता।
  • किसी समस्या पर काम करते हुए अनेक विकल्पों की पहचान करने की योग्यता।

एक प्रभावी अध्यापक –

  • अविभेदित अनुदेशन और मानवीकृत आकलन पर बल देता है।
  • अपने विद्यार्थियों की भावनात्मक आवश्यकताओं का ध्यान रखता है।
  • गलत उत्तरों के लिए विद्यार्थियों को दण्डित करता है।
  • ज्ञान के ज्यों के त्यों पुनरुत्पादन पर बल देता है।

एक बच्चा ईर्ष्या का प्रदर्शन करता है।

  • 6 माह की आयु में
  • 12 माह की आयु में
  • 18 माह की आयु में
  • 24 माह की आयु में

निम्न में से कौन सी व्यक्तित्व मापन की प्रक्षेपी विधि है?

  • निर्धारण मापनी
  • अवलोकन
  • साक्षात्कार
  • कथानक संप्रत्यक्षण परीक्षण

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प दी गई निर्दिष्ट विशेषताओं वाले विद्यार्थियों के समावेशन हेतु यथोचित संयोजन रणनीति का सही युग्म है?

  • प्रतिभाशालीः स्वतंत्र रूप से काम करने के लिए जगह दें।
  • आत्मकेंद्रितः संवेदी अधिभार बढ़ाएँ।
  • पठन वैकल्यः लम्बे निबंध लेखन पर आधारित आंकलन।
  • श्रवण बाधिताः उपशीर्षक के बिना चलचित्र दिखाएँ।

अपनी कक्षा में सहयोगात्मक अधिगम का प्रयोग करते समय एक शिक्षक की भूमिका किस प्रकार की होती है?

  • कक्षा को छोड़ देना तथा बच्चों को स्वयं कार्य करने देना।
  • सहयोगात्मक होना तथा प्रत्येक समूह की निगरानी करना।
  • उस समूह का सहयोग करना जिसमें ‘होनहार’ एवं प्रतिभाशाली बच्चे हैं।
  • एक मूक दर्शक होना तथा बच्चे जो करना चाहते हैं, उन्हें करने देना।

विकास की उस अवधि को क्या कहते हैं, जब आत्मसात मानकों पर प्रश्न उठाया जाता है और अक्सर परिवार की तुलना में साथियों की राय बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है?

  • शैशवावस्था
  • आरंभिक बाल्यावस्था
  • मध्य बाल्यावस्था
  • किशोरावस्था

अभिकथन (A) : अधिगम में बच्चों द्वारा देखे और अनुभव किए गए तथ्यों के बीच संबंध स्थापित करने की प्रक्रिया शामिल है। कारण (R) : बच्चे रेखीय तरीके से सीखते हैं न कि चक्रीय तरीके से।

  • (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
  • (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  • (A) और (R) दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से क्या ‘सृजनात्मकता’ वाले विद्यार्थी की विशेषता नहीं है?

  • उनकी समस्या को सुलझाने का कौशल उच्च कोटि का होता है।
  • वे विभिन्न तरीकों से समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
  • उनमें नए विषयों को सीखने की जिज्ञासा कम होती है।
  • वे अक्सर नए विचारों और नवाचारों के साथ आते हैं।

प्रतिपालन अधिगम का एक विशिष्ट चरण है, जो अधिगम के चरण का पूर्ववर्ती है।

  • अधिग्रहण
  • अभिप्रेरण
  • आत्मनिर्भरता
  • सामान्यीकरण

निम्नलिखित में से किशोरावस्था के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • कई नवीन आंतरिक तथा बाह्य परिवर्तन दिखाई देते हैं।
  • यह आयु अत्यधिक संवेगात्मक होती है।
  • बुद्धि अपनी चरम सीमा तक पहुँचने का प्रयास करती है।
  • आत्म-चेतना कम हो जाती है।

निम्नलिखित में से क्या होगा यदि पहले कार्य की उत्तेजना, दूसरे कार्य में समानता से अधिक है :

  • कोई भी स्थानांतरण नहीं होगा।
  • स्थानांतरण का विस्तार न्यूनतम होगा।
  • स्थानांतरण का विस्तार कम होगा।
  • स्थानांतरण का विस्तार अधिक होगा।

निम्नलिखित में से किसका सूत्रपात गेस्टाल्ट मनोविज्ञान से हुआ?

  • इकाई योजना
  • शिक्षा योजना
  • सूक्ष्म शिक्षा योजना
  • मूल्यांकन साधन

कथन (A) : एक अध्यापक के लिए महत्वपूर्ण है कि वह बच्चों की परा-संज्ञान क्षमताओं के विकास पर बल दें। तर्क (R) : जब बच्चे अपनी धारणाओं और चिंतन के बारे में जागरूक हो जाते हैं, तब वे अपने अधिगम के नियमन में और अधिक योग्य हो जाते हैं।

  • (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की।
  • (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  • (A) और (R) दोनों गलत हैं।

बाल मनोविज्ञान के आधार पर कौन-सा कथन सर्वोत्तम है?

  • सारे बच्चे एक जैसे होते हैं
  • प्रत्येक बच्चा विशिष्ट होता है
  • कुछ बच्चे विशिष्ट होते हैं
  • कुछ बच्चे एक जैसे होते हैं

बच्चों को आंतरिक रूप से अभिप्रेरित अधिगमकर्ता बनने के लिए किस तरह प्रोत्साहित किया जा सकता है?

  • हौसला बढ़ाने के लिए इनाम देकर।
  • त्रुटियाँ करने पर दण्ड देकर।
  • अधिगम प्रक्रिया के दौरान की गई त्रुटियों से सीखकर, बिना किसी नकारात्मक दंड के डर के।
  • शिक्षिका द्वारा कक्षा में खास उपलब्धि वाले विद्यार्थियों पर खास ध्यान देकर।

निम्नलिखित में से कौन-सा विश्वास एक विद्यार्थी को भविष्य के प्रयासों के लिए प्रेरित करने की संभावना रखता है?

  • मैं बुद्धिमान नहीं हूँ और प्रयास में मेरी क्षमता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
  • अगर मैं अपने प्रयत्न में आवश्यक प्रयास करता हूँ तो मैं दिए गए कार्य करने में सक्षम हूँ।
  • मैं एक बदकिस्मत व्यक्ति हूँ और मेरी किस्मत कभी भी दिए गए कार्य में मेरी सफलता का साथ नहीं देती।
  • मेरे पास विज्ञान में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता नहीं है और इसे बदलना मेरे नियंत्रण से बाहर है।

खराब लिखावट का निम्नलिखित किससे लेना-देना नहीं है?

  • शारीरिक त्रुटि
  • बुद्धि
  • गलत मुद्रा
  • थकावट
JTET CDP Questions SET 03