EVS

अभिकथन : थीम ‘परिवार और मित्र’ ईवीएस में एक प्रमुख थीम है और ‘पौधों और जानवरों’ को ‘परिवार और मित्र’ के उप-थीम के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। कारण : थीम के द्वारा मनुष्य और जीवन के अन्य रूपों की अन्योन्याश्रितता पर प्रकाश डाला गया है।

  • अभिकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण अभिकथन की सही व्याख्या है।
  • अभिकथन और कारण सही हैं लेकिन कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
  • अभिकथन सही है लेकिन कारण गलत है।
  • अभिकथन गलत है परन्तु कारण सही है।

अनीता परिवार थीम को पढ़ाने के लिए एक इकाई योजना तैयार करती है। निम्नलिखित में से कौन-सा उसकी इकाई योजना का शीर्षक होगा?

  • परिवार : संबंध, लिंग भूमिकाएँ, व्यवसाय, बदलते समय में सामाजिक-सांस्कृतिक इकाई के रूप में
  • परिवार : घुमंतु परिवार
  • परिवार के प्रकार : एकल और संयुक्त
  • परिवार : एक परिवार के भीतर संबंध

ई.वी.एस. पाठ्यचर्या में थीम ‘परिवार और मित्र’ सम्मिलित करता है।

  • कार्य और खेल
  • आश्रय
  • जल
  • जीवन

कक्षा 5 के छात्रों के लिए ‘परिवार एवं मित्र’ विषय के लिए एक दक्षता की पहचान कीजिए।

  • स्थानांतरण तथा विस्थापन में अंतर स्पष्ट कीजिए।
  • सामुदायिक भोजन खाने के कारण का उल्लेख कीजिए।
  • ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में घरों की सामग्री में अंतर स्पष्ट कीजिए।
  • स्पष्ट कीजिए कि विविध प्रकार की वस्तुओं के निर्माण के लिए भिन्न औजारों एवं सामग्री की आवश्यकता क्यों होती है।

विषय ‘परिवार एवं मित्र’ में ‘पौधों’ एवं ‘जीवों’ को जानते – बूझते सम्मिलित किया गया है, जिससे कि (A) इस पर विशेष बल दिया जा सके कि मानव का उनके साथ कैसा प्रगाढ़ संबंध है। (B) उन्हें एक समग्र एवं समाकलित वैज्ञानिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य प्रदान किया जा सके। (C) उन्हें सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदर्भ में अवस्थित किया जा सके। (D) विद्यार्थियों को पौधों और जीवों में विभेदन करने की योग्यता दी जा सके।

  • A, B और C
  • A, B और D
  • B, C और D
  • केवल A

परिवार के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • एक आदर्श परिवार का विभिन्न व्यक्तियों के लिए भिन्न अर्थ हो सकता है।
  • एक परिवार में केवल रक्त संबंधित व्यक्ति हो सकते हैं।
  • दत्तक बच्चों को परिवार का सदस्य नहीं कहा जा सकता।
  • केवल एक अभिभावक के साथ रहने वाले बच्चे परिवार नहीं कहे जा सकते।

निम्नलिखित में से वह राज्य चुनिए जहाँ के लोग नारियल के तेल में पकी/तली समुद्री मछली खाना पसन्द करते हैं।

  • गोवा
  • तेलंगाना
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड

एन.सी.ई.आर.टी. की ई.वी.एस. पाठ्यपुस्तक के एक अध्याय में वहीदा का प्रिज्म और नौसेना में डॉक्टर के रूप में उनके अनुभव का वर्णन है। इसे शामिल करने के क्या कारण हैं? (A) उनका अनुभव लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती देता है। (B) उसकी कहानी सशस्त्र बलों में एक चिकित्सा अधिकारी के जीवन की एक झलक देती है। (C) यह समझना कि प्रिज्म 7 रंगों को दर्शाता है। (D) उसके सामने आने वाली कठिनाइयों और उनसे निपटने के तरीकों को समझना।

  • (a), (b) और (d)
  • (a), (b) और (c)
  • (c) और (d)
  • (c) और (d)

A, B के अभिभावक (माता-पिता) हैं और B, C के पिता हैं । D, B की पत्नी हैं । A और D के बीच क्या संबंध है ?

  • D, A की पुत्रवधू है।
  • D, A के सास/ससुर है।
  • D, A की माँ है।
  • D, A की बेटी है।

“पोचमपल्ली” खूबसूरत डिजाइन की चमकदार रंगों की साड़ियों और विशेष प्रकार की बुनाई जिसे पोचमपल्ली भी कहते हैं के लिए विख्यात जिला है। यह निम्नलिखित में से किसका भाग है?

  • तेलंगाना
  • तमिलनाडु
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र

कार्य ऐसी चीज है जो हम करते हैं (A) यश कमाने के लिए (B) मनोरंजन के लिए (C) अपने को व अन्य लोगों को सहारा/भरण-पोषण के लिए (D) ऊर्जा बचाने के लिए

  • केवल C
  • A और B
  • B और C
  • C और D

दमन एवं दीव की लोकप्रिय कला एवं शिल्पकारी है –

  • कछुए के कवच की शिल्पकारी
  • बाँस की शिल्पकारी
  • वरली चित्रकारी
  • पत्थर की शिल्पकारी

स्वच्छंद खेल होते हैं जहाँ बच्चे

  • बाहरी अथवा भीतरी क्रियाकलाप कर सकते हैं।
  • खेल के नियमों का पालन करते हैं।
  • वयस्कों द्वारा सलाह देने पर लिंग-विशिष्ट खेल खेलते हैं।
  • विशिष्ट क्रियाकलाप आयोजित करते हैं।

केरल की उच्च स्तर की वैज्ञानिक सैन्य कला (मार्शल आर्ट) जो व्यवहारी रूप से प्रचलित है, उसे कहते हैं ?

  • कलरिपयिट्टू
  • वैय्यम
  • मुडियेट्टू
  • वेलाकाली

पाठ ‘हू तू तू, हू तू तू’ में कर्णम मल्लेश्वरी है

  • एक भारोत्तोलक
  • एक मुक्केबाज
  • एक व्यायामी (जिम्नास्ट)
  • एक हॉकी खिलाड़ी

रामू कमजोर मांसपेशियों तथा कार्य करने के लिए बहुत कम ऊर्जा की शिकायत करता है। उसे अभाव हो सकता है ?

  • विटामिन बी₁ का
  • विटामिन डी का
  • विटामिन ए का
  • विटामिन सी का

पोचमपल्ली हमारे ही देश के एक राज्य का जिला है। यह जिला अपनी सुन्दर चमकीली रंग-बिरंगी साड़ियों और विशेष प्रकार की बुनाई के लिए प्रसिद्ध है। यह जिला किस राज्य का भाग था?

  • तेलंगाना
  • कर्नाटक
  • आंध्र प्रदेश
  • तमिलनाडु

बिहार में मधुमक्खी पालन के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए: A. मधुमक्खी पालन आरम्भ करने का सर्वोत्तम समय अप्रैल से जून है। B. प्रत्येक मधुमक्खी के छत्ते में एक रानी मक्खी होती है जो अण्डे देती है। C. छत्ते में केवल कुछ नर मक्खी होते हैं। ये श्रमिक के रूप में विशेष भूमिका निभाते हैं और छत्ता भी बनाते हैं। D. मादा मधुमक्खियाँ फूलों के चारों ओर रस के लिए नाचती हैं। ये फूलों से रस एकत्र करके शहद बनाती हैं। इनमें सही कथन हैं:

  • B, C और D
  • A, B और C
  • केवल B और D
  • केवल A और C

निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही है?

  • साइना नेहवाल : बैडमिंटन
  • सानिया मिर्जा : टेबल-टेनिस
  • पी.टी. ऊषा : वेटलिफ्टिंग
  • के. मल्लेश्वरी : ऐथलेटिक्स

नीरज चोपड़ा एक चैम्पियन ओलंपियन हैं। वे कौन-सा खेल खेलते हैं?

  • जैवलिन थ्रो (भाला फेंक)
  • शॉटपुट थ्रो
  • आरचरी (तीरंदाजी)
  • ट्रिपल जम्प

हमारे देश की विरासत एवं संस्कृति समृद्ध है तथा कला इस संस्कृति का हिस्सा है। पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध पारंपरिक कला का रूप है।

  • जामदानी
  • चिकनकारी
  • पटोला
  • पोचमपल्ली

निम्नलिखित में से कौन-सा खेल – कूद का लक्ष्य नहीं है ?

  • जीतना
  • संरचनात्मक सामाजिक क्षमताएँ
  • मानसिक सतर्कता
  • भावनात्मक परिपक्वता

जिस राज्य से नीरज चोपड़ा संबंधित है, उस राज्य के लोगों का मुख्य भोजन क्या है?

  • रोटी, दाल, राजमा, आलू परांठा
  • इडली, चटनी, चावल, साँभर
  • रोटी, साँभर, बाँस की रसेदार सब्जी, मछली करी (शोरबा)
  • टैपिओका (कसावा), चावल, मछली करी (शोरबा)

कथन A एवं B को ध्यान से पढ़ें : कथन A : ठंड के मौसम में छिपकलियाँ लम्बी और गहरी निद्रा में चले जाते हैं। कथन B : कुछ ऋतुओं में, कुछ जानवर लम्बी, गहरी निद्रा में चले जाते हैं। निम्नलिखित में से सही उत्तर को चुनें :

  • दोनों ‘A’ और ‘B’ सही हैं और ‘B’, ‘A’ की सही व्याख्या है।
  • ‘A’ सही है परन्तु ‘B’ गलत है।
  • ‘A’ गलत है परन्तु ‘B’ सही है।
  • दोनों ‘A’ और ‘B’ सही है परन्तु ‘B’, ‘A’ की सही व्याख्या सही नहीं है।

दो भारतीय पक्षी वृक्ष या झाड़ी की डाली पर अपना लटकता घोंसला बनाते हैं। ये दो भारतीय पक्षी हैं :

  • शक्करखोरा और दर्जिन चिड़िया
  • बसंत गौरी और शक्करखोरा
  • दर्जिन चिड़िया और कल चिड़ी
  • कल चिड़ी और वीवर पक्षी

गाय के आगे के दाँत छोटे तथा पीछे के दाँत चपटे और बड़े होते हैं। ऐसा क्यों होता है?

  • क्रमशः घास काटने तथा घास को चबाने के लिए
  • क्रमशः घास काटने तथा घास को कुतरने के लिए
  • क्रमशः घास कुतरने तथा घास को कुतरने के लिए
  • क्रमशः घास चबाने तथा घास काटने के लिए

अभिकथन एवं कारण को ध्यान से पढ़े : अभिकथन : हाथियों के झुंड में केवल हथिनियाँ और बच्चे ही रहते हैं। कारण : हाथी 14-15 साल बाद झुंड छोड़ देते हैं और अकेले रहते हैं। निम्नलिखित में से सही उत्तर को चुनें :

  • दोनों, अभिकथन तथा कारण सही हैं एवं कारण, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।
  • अभिकथन सही है किन्तु कारण गलत है
  • अभिकथन गलत है किन्तु कारण सही है
  • दोनों, अभिकथन तथा कारण सही हैं किन्तु कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

हाथियों के विषय में वह कथन चुनिए जो सही नहीं है:

  • एक झुण्ड में 20 से 25 हथिनियाँ और उनके बच्चे होते हैं।
  • 15 वर्ष से अधिक आयु के हाथी झुण्ड छोड़ देते हैं और अकेले ही रहते हैं।
  • हथिनियाँ झुण्डों में रहती हैं।
  • हाथी 14-15 वर्ष की आयु तक ही झुण्ड में रहते हैं।

कथन (A) तथा (R) को ध्यान से पढ़ें तथा निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दें। (A) रेशम का कीड़ा अपनी मादा को उसकी गंध से कई किलोमीटर दूर से ही पहचान लेता है। (R) कुछ मादा कीड़े ‘फैरीमोनस्’ छोड़ते हैं जिसकी गंध को नर कीड़े पहचान लेते हैं। निम्नलिखित में से सही उत्तर का चुनाव करें :

  • दोनों कथन (A) एवं (R) सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
  • दोनों कथन (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
  • (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
  • (A) गलत है किन्तु (R) सही है।

पक्षियों का अध्ययन करने वालों ने यह प्रेक्षण किया है कि पक्षियों की एक विशेष प्रजाति में नर पक्षी अपने-अपने घोसले बनाते हैं। मादा पक्षी उन सभी घोंसलों को देखती है। उनमें से उसे जो सबसे अच्छा लगता है उसमें ही वह अण्डे देने का निश्चय करती है। इस पक्षी का नाम है :

  • वीवर पक्षी
  • दर्जिन चिड़िया
  • कलचिड़ी
  • शक्कर खोरा

मधुमक्खियों के छत्तों के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए : (a) मधुमक्खियाँ शहद के छत्तों में रहती हैं। हर छत्ते में एक रानी मक्खी होती है जो अण्डे देती है। (b) छत्ते में कुछ नर मक्खी भी होते हैं, जो छत्ते के लिए श्रमिक के रूप में विशेष कार्य करते हैं। (c) छत्ते में अधिकांश मादा मक्खियाँ श्रमिक मक्खियाँ होती हैं जो दिन भर छत्ते को बनाने और बच्चों को पालने का कार्य भी करती हैं। (d) श्रमिक मक्खी शहद के लिए रस की खोज के लिए लीची के फूलों के चारों ओर चक्कर लगाती हैं। इनमें से सही कथन हैं :

  • (a) और (d)
  • (a) और (b)
  • (c) और (d)
  • (a) और (c)

निम्नलिखित में से हाथियों के बारे में सही कथन चुनिए : (A) तीन महीने के हाथी के बच्चे का वज़न सामान्यतः लगभग 100 किलोग्राम होता है। (B) वयस्क हाथी एक दिन में 200 किलोग्राम से अधिक पत्तियों और झाड़ियों को खा सकता है। (C) हाथी बहुत अधिक आराम नहीं करते है: वे दिन में दो से चार घण्टे ही सोते हैं। (D) हाथी कीचड़ और पानी से खेलना पसन्द करते है।

  • C और D
  • B और D
  • C और B
  • A और C

बिहार राज्य के लोगों के लिए निम्नलिखित में मधुमक्खी-पालन कार्यक्रम आरम्भ करने के वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अवधि चुनिए:

  • अक्टूबर से दिसम्बर
  • अगस्त से अक्टूबर
  • फरवरी से अप्रैल
  • अप्रैल से जून

साँपों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा निम्नलिखित में से गलत कथन को चिह्नित कीजिए:

  • वे अपने शिकार को चबाकर खाते हैं।
  • वे अपने भोजन (शिकार) को पूरा निगल जाते हैं।
  • साँपों के दाँत नुकीले होते हैं।
  • जहरीले साँपों के डसने वाले दाँत होते हैं।

अभिकथन (A) : केंचुआ किसानों का सबसे अच्छा मित्र माना जाता है। तर्क (R) : केंचुए खरपतवारों को नष्ट करते हैं। सही विकल्प चुनें :

  • (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
  • (A) और (R) दोनों ही गलत हैं।

कौए लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल करके वृक्षों पर अपना घोंसला बनाते हैं लेकिन X अपना घोंसला नहीं बनाती है और अपने अंडे कौए के घोंसले में देती है। X कौन है?

  • कोयल
  • भारतीय रॉबिन
  • जुलाहा चिड़िया (बया)
  • गौरेया

निम्नलिखित में से, भारत में पाए जाने वाले सभी विषधर सर्पों के समूह का चयन कीजिए :

  • नाग, करैत, दुबोइया, अफाई
  • भारतीय चूहा, सर्प, नाग, पायथन (अजगर)
  • नाग, करैत, दुबोइया, रेत बोआ
  • दुबोइया, अफाई, करैत, भारतीय चट्टान पायथन (अजगर)

निम्नलिखित पहेली हल कीजिए- “मरे जानवर खाकर मैं जगह साफ कर देता हूँ ऊँचाइयों पर उड़ता हूँ बोलो क्या कहलाता हूँ”

  • गिद्ध
  • कौआ
  • कबूतर
  • कठफोड़वा

बिहार में मधुमक्खी पालन के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए- A. मधुमक्खी पालन आरंभ करने का सर्वोत्तम समय अक्टूबर से दिसम्बर है। B. छत्ते में अधिकांश मक्खियाँ काम करने वाली होती हैं और ये ही छत्ते के अधिकांश महत्वपूर्ण कार्यों को करती हैं। C. प्रत्येक छत्ते में केवल एक रानी मक्खी होती है जो अण्डे देती है। D. छत्ते में केवल कुछ नर मक्खियाँ होती हैं। ये छत्ता बनाती हैं और बच्चों को भी पालती हैं। इनमें सही कथन है-

  • A, B और C
  • B, C और D
  • केवल A और C
  • केवल B और D

हाथियों के झुंड के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है? (A) उनके झुंड में हमेशा दो या उससे अधिक नर हाथी होते हैं। (B) उनके झुंड में सारे नर हाथी होते हैं तथा हाथी के बच्चे मादा हाथियों के साथ रहते हैं। (C) नर हाथी झुंड के साथ 14-15 वर्ष की आयु तक रहते हैं। (D) उनके झुंड में केवल मादाएँ तथा हाथियों के बच्चे रहते हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए :

  • C तथा D
  • A तथा B
  • B तथा C
  • A तथा D

जो पशु अण्डे देते हैं, उनकी निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं :

  • उनके आंतरिक कान होते हैं एवं शरीर पर बाल नहीं होते हैं।
  • उनके बाहरी कान एवं शरीर पर बाल होते हैं।
  • उनके बाहरी कान होते हैं एवं शरीर पर बाल नहीं होते हैं।
  • उनके आंतरिक कान एवं शरीर पर बाल होते हैं।

निम्नलिखित पहेली हल कीजिए : “सिर पर मेरे ताज है, सुन्दर नाच दिखाता हूँ, सुन्दर पंखों पर नाज है।” मैं हूँ

  • मोर
  • तोता
  • फाखता
  • बत्तख/सुरखाब

पक्षियों के पंखों के दोनों ओर का मुलायम भाग कहलाता है

  • बार्ब
  • रेचिस
  • क्विल
  • केलमस

पक्षी निश्चित समय पर अपने पंखों को खो देते हैं। यह प्रक्रिया कहलाती है

  • मोल्टिंग (झाड़ना)
  • हाइबरनेशन (शीतस्वाप)
  • स्ट्रिडुलेशन (झंकारना)
  • शैलिंग (छिलना)

हाथियों के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए: A. अपने भारी शारीरिक ढाँचे के कारण हाथी अत्यधिक आराम करना पसन्द करते हैं। B. यहाँ तक कि तीन माह के हाथी के बच्चे का भार लगभग 200 किलोग्राम होता है। C. इन्हें कीचड़ और पानी में खेलना बहुत पसन्द है। D. हाथियों के झुण्ड में, नर और मादा हाथी अपने बच्चों के साथ घूमते हैं। सही कथन हैं

  • B और C केवल
  • A, B और C
  • B, C और D
  • A और D केवल

वह स्थान जहाँ चाँगपा अपनी भेड़ें एवं बकरियाँ रखते थे, कहलाता है :

  • लेखा
  • रेबो
  • शेड
  • पेन

निम्नलिखित में से कौन-सा पशुओं के सोने का सही समय है?

  • गाय – 4 घंटे
  • बिल्ली – 10 घंटे
  • अजगर – 12 घंटे
  • जिराफ़ – 6 घंटे

निम्नलिखित में से कौन-से पशु वस्तुओं को श्वेत-श्याम रंग में देख पाते हैं?

  • चमगादड़, उल्लू, काँटाचूहा
  • चूहा, साँप, कुत्ता
  • बिल्ली, गाय, उल्लू
  • चमगादड़, साँप, शेर

बाघ के बारे में सभी सही तथ्यों को पहचानिए। A. बाघ की मूँछें उन्हें अंधेरे में गति करने तथा शिकार को ढूँढने में मदद करती हैं। B. बाघों के कान अलग-अलग दिशा में हिल सकते हैं। C. बाघ की दहाड़ 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई देती है। D. बाघ अपने क्षेत्र को, जो अनेकों किलोमीटर का दायरा होता है, अपने पेशाब से अंकित करता है।

  • A, B और D
  • A, B और C
  • A और B
  • A और C

पशुओं के अनियमित व्यवहार के एक आश्चर्यजनक उदाहरण ने जब आदिवासियों को आने वाली आपदा के बारे में संकेत दिए थे, इस दौरान देखा गया था

  • हिंद महासागर की सुनामी, 2004
  • गुजरात का भूकंप, 2001
  • कश्मीर की बाढ़, 2014
  • केदारनाथ का भूस्खलन, 2013

भारत में बाघों की जनसंख्या :

  • पिछले 12 वर्षों में लगभग दुगुनी हुई है
  • पिछले दशक में घट गई है
  • लुप्त होने के कगार तक घट गई है
  • लगभग स्थाई है किन्तु अभी भी घट रही है

निम्नलिखित में से कौन-से सर्वाहारी हैं?

  • कौवा, सूअर, मनुष्य
  • खरगोश, गाय, घोड़ा
  • बाघ, शेर, भेड़िया
  • बकरी, हाथी, सूअर

सभी सरकारी अस्पतालों में साँप के द्वारा काटने की दवाई मिलती हैं। यह किससे बनाई जाती है?

  • साँप का विष/जहर
  • साँप की झड़ी/छोड़ी हुई चर्म/त्वचा
  • चिचिंडे के पौधे का फूल
  • चिचिंडे के पौधे का बीज

पक्षी अपना सिर कई बार हिलाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि :

  • आँखें स्थिर होती हैं तथा हिल नहीं सकतीं
  • गर्दन में माँसपेशियों का फड़कना आम है
  • यह एक अनैच्छिक क्रिया है
  • साथी को आकर्षित करने के लिए

रीता ने एक पक्षी की ओर इशारा किया और कहा, “देखो ! इस पक्षी की आँखें इसके सिर के सामने हैं बिल्कुल मेरे समान।” आपके अनुसार वह किस पक्षी की ओर इशारा कर रही थी?

  • उल्लू
  • कबूतर
  • गौरैया
  • कौआ

हाथियों के बारे नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए: A. तीन माह के हाथी के बच्चे का भार लगभग दो क्विंटल होता है। B. हाथी अत्यधिक आराम नहीं करते हैं। वे केवल दो से चार घंटे सोते हैं। C. कोई वयस्क हाथी 24 घण्टे में दो क्विंटल से अधिक पत्तियाँ और झाड़ियाँ खा सकता है। D. किसी हाथियों के झुंड में दो-तीन परिवारों के सदस्य ही होते हैं उनमें सबसे बुजुर्ग नर हाथी झुंड का नेता होता है। सही कथन हैं :

  • केवल A और B
  • केवल C और D
  • A, B और C
  • B, C और D

निम्नलिखित में से कौन सा स्तनधारी परिवार का है?

  • व्हेल
  • मेढक
  • कबूतर
  • छिपकली

नीचे दी गयी पहेली को हल कीजिए: “कुहू-कुहू आवाज लगाती, मधुर-मधुर मैं गीत सुनाती, सबके मन को हूँ मैं भाती, बोलो मैं हूँ क्या कहलाती”

  • कोयल
  • मैना
  • तोता
  • फाखता

निम्नलिखित खाद्य श्रृंखला में हिरणों के अनाधिकृत शिकार बढ़ाने के साथः घास → हिरण → बाघ कुछ वर्षों बाद खाद्य श्रृंखला पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

  • बाघों की संख्या घट जाएगी
  • घास कम होना शुरू हो जाएगी
  • बाघों की संख्या बढ़ जाएगी
  • बाघ अपनी खाने की आदतों को बदलेंगे

बृहत् गिलहरी की प्रजाति पंचमढ़ी जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र तक सीमित है एवं यह कहीं और नहीं पाई जाती। ऐसी प्रजाति को कहते हैं :

  • स्थानिक प्रजाति
  • अन्यस्थानिक प्रजाति
  • आक्रमक प्रजाति
  • कीस्टोन प्रजाति

किसी पौधे अथवा जन्तु की प्रजाति जिसका गंभीर रूप से विलुप्त होने का खतरा हो, उसे ______ कहते हैं।

  • संकटापन्न प्रजातियाँ
  • दुर्लभ प्रजातियाँ
  • स्थानीय प्रजातियाँ
  • विलुप्त हो चुकी प्रजातियाँ

वन्य जीव संरक्षण सप्ताह किस माह के पहले सप्ताह के दौरान मनाया जाता है?

  • अक्टूबर
  • अप्रैल
  • जुलाई
  • मई

सरकारी कानून जिसके अनुसार, ‘कोई भी व्यक्ति साँप को पकड़ व रख नहीं सकता है’ किस अधिनियम के अंतर्गत आता है?

  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (1972)
  • पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम (1986)
  • जैविक विविधता अधिनियम (2002)
  • वन संरक्षण अधिनियम (1980)

इंदिरा को यह समझने में कठिनाई हो रही है कि साँप के काटने की दवाई साँप के जहर से ही बनती है। इंदिरा के शिक्षक को निम्नलिखित में से कौन-सी विधि का प्रयोग करना चाहिए जिससे वह इसे बेहतर तरीके से समझ सके?
A. “साँप के काटने पर इलाज कैसे किया जाता है?” पर वार्ता के लिए डॉक्टर को आमंत्रित करें।
B. “साँप के जहर से दवाई कैसे बनाई जाती है?” यह समझाने के लिए सपेरे को आमंत्रित करें।
C. शिक्षक द्वारा इस प्रक्रिया की व्याख्या की जाए।
D. साँप के जहर की दवाई कैसे बनाई जाती है, उस प्रक्रिया का वीडियो प्रस्तुतीकरण।

  • A और D
  • B और C
  • A और B
  • B और D

नीचे दी गयी पहेली हल कीजिए:
“पेड़ के तने में छेद बनाऊँ उसमें छिपे कीड़े मैं खाऊँ
टुक-टुक-टुक करता जाता हूँ बोलो क्या कहलाता हूँ”

  • कठफोड़वा
  • कलचिड़ी
  • शकरखोरा
  • फ़ाख़्ता

जंतुपरागण किसके द्वारा पौधों के परागण की विधि है?

  • चमगादड़
  • पक्षी
  • गिलहरी
  • मधुमक्खियाँ

निम्नलिखित पहेली हल कीजिए:
“चोंच है मेरी बड़ी निराली
सुई हो जैसे सिलने वाली
पत्ते सिल कर घर बनाऊँ
कौन-सी चिड़िया मैं कहलाऊँ?”

  • दर्जिन चिड़िया
  • कलचिड़ी
  • शक्करखोरा
  • वीवर पक्षी (बया)

निम्नलिखित में से उस जानवर को चुनिए सुनने की संवेदन शक्ति इतनी तीक्ष्ण है कि वह पत्तों के हिलने और घास पर किसी जानवर के चलने में अन्तर कर सकता है।

  • बाघ
  • स्लॉथ
  • कुत्ता
  • घोड़ा

निम्नलिखित में से पक्षियों का वह युगल (जोड़ा) चुनिए जिसकी दृष्टि इतनी श्रेष्ठ है कि वह हमारी तुलना में वस्तुओं को चार गुनी दूरी से स्पष्ट देख सकते हैं।

  • चील और गिद्ध
  • कौआ और उल्लू
  • कलचिड़ी और गरुड़
  • बसन्त गौरी और कौआ

मधुमक्खियों और उनके छत्तों के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(A) किसी शहद के छत्ते में केवल कुछ ही नर मधुमक्खियाँ होती हैं।
(B) किसी छत्ते में केवल एक रानी मक्खी होती है जो अण्डे देती है।
(C) छत्ते बनाने के लिए नर मधुमक्खियाँ बहुत महत्वपूर्ण होती हैं।
(D) नर मधुमक्खियाँ रस की खोज में फूलों के चारों ओर नाचती हैं और मादा मधुमक्खियाँ फूलों से शहद के लिए रस एकत्र करती हैं।
इनमें सही कथन हैं।

  • केवल A और B
  • A, B और C
  • केवल C और D
  • B, C और D

निम्नलिखित पहेली को हल कीजिए:
“रंग सलेटी पंजे गुलाबी
गुटर-गूँ, गुटर-गूँ करता हूँ
दिन भर शोर मचाता हूँ
घरों में अपना घर बनाता हूँ
बोलो क्या कहलाता हूँ।”
इसका हल है

  • कबूतर
  • फाख्ता
  • कोयल
  • वसन्त गौरी

निम्नलिखित में से कौन-सा जानवर गाय, भैंस और भेड़ का सबसे निकटतम संबंधी है?

  • बकरी
  • मनुष्य
  • कुत्ता
  • बिल्ली

निम्नलिखित में से किसका फैलाव (छितराव) अधिकांशतः पशुओं द्वारा होता है?

  • आम
  • सूरजमुखी
  • आक
  • नारियल

चिड़ियों के उस समूह की पहचान करिए जो अपनी भोजन संबंधी आदतों के आधार पर एक-दूसरे से समानता रखती हैं।

  • उल्लू, बाज, चील
  • मोर, तोता, कबूतर
  • तोता, कौआ, उल्लू
  • कठफोड़वा, गिद्ध, कोयल

निम्नलिखित में से कौन-सा जीव, साँप/सर्प, कछुए और गिरगिट का निकटतम संबंधी है?

  • छिपकली
  • मेंढक
  • चमगादड़
  • मछली

निम्नलिखित में से पेंगुइनों का क्या एक अभिलाक्षणिक गुण नहीं है?

  • वे अपना रंग आस-पास के वातावरण के अनुसार बदलते हैं।
  • उनकी त्वचा मोटी है और उनके शरीरों में बहुत बसा है।
  • उनके शरीर धारा-रेखीय हैं।
  • वे साथ-साथ इकट्ठे हो कर रहते हैं

निम्नलिखित में से पक्षियों का वह युगल (जोड़ा) चुनिए जिनकी दृष्टि श्रेष्ठ होती है और हमारी तुलना में चार गुनी दूरी की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकते हैं।

  • बाज और गिद्ध
  • कौआ और चील
  • शकरखोरा और बाज़
  • कौआ और गिद्ध

निम्नलिखित में से कौन-सा एक अपनी मादा को उसकी गंध से कई किलोमीटर दूर से ही पहचान (ढूँढ) लेता है?

  • रेशमकीट
  • बाज
  • मच्छर
  • तितली

हमारे देश में पाए जाने वाले अति सामान्य पक्षियों का वह युगल (जोड़ा) चुनिए जिनकी दृष्टि श्रेष्ठ होती है और जो हमारी तुलना में वस्तुओं को चार गुनी अधिक दूरी से स्पष्ट देख सकते हैं।

  • चील और बाज़
  • कबूतर और तोता
  • कौआ और कोयल
  • गिद्ध और फ़ाख़्ता

चिड़ियों की आँखों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
S1: सभी चिड़ियों के अपने सिर के दोनों तरफ आँखें होती हैं।
S2: चिड़ियाँ दो भिन्न-भिन्न वस्तुओं पर एक ही समय पर दृष्टि केन्द्रित नहीं कर पाती हैं।

  • S1 और S2 दोनों गलत हैं
  • S1 सही है और S2 गलत है
  • S1 गलत है और S2 सही है
  • S1 और S2 दोनों सही हैं

बाघों (टाइगर्स) की निम्नलिखित में से कौन-सी विशिष्टताएँ उन्हें अँधेरे में आगे बढ़ने और अपना शिकार खोजने में मदद नहीं करती हैं?

  • जोर की गर्जना
  • संवेदनशील गलमुच्छे
  • विभिन्न दिशाओं में कानों की गति
  • सुनने का तीव्र आभास

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन हाथियों के बारे में सही है?
अभिकथन (A): हाथियों के झुंड में केवल मादा हाथी और बच्चे हाथी होते हैं।
तर्क (R): नर हाथी चारों ओर अकेले ही घूमते हैं।

  • A और R दोनों सही हैं लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है
  • A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है
  • A सही है लेकिन R सही नहीं है
  • A और R दोनों सही नहीं हैं

निम्नलिखित में से कौन-से कीट समूह में रहते हैं और उन सभी की विशिष्ट भूमिकाएँ बाँटी हुई हैं?

  • तर्तैया, दीमक, चींटियाँ
  • मधुमक्खी, चींटियाँ, मकड़ी
  • चींटियाँ, मच्छर, मकड़ी
  • मधुमक्खी, घर में पाई जाने वाली मक्खी, दीमक

नर चिड़िया बहुत सारे सुंदर बनावट वाले घोंसले बनाता है और मादा चिड़िया इनमें से सबसे बढ़िया घोंसला अपने अंडे देने के लिए चुनती है। यह कौन-सी चिड़िया है?

  • बया (बुलाहा चिड़िया)
  • फाख्ता
  • दर्जिन चिड़िया
  • शकरखोरा

नीचे दिया गया कौन सा कथन मधुमक्खियों और छत्तों के विषय में सही नहीं है?

  • नर मक्खियाँ छत्तों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण होती हैं।
  • छत्ते में बहुत सारी काम करने वाली मक्खियाँ होती हैं।
  • छत्ते में केवल कुछ नर मक्खियाँ होती हैं।
  • प्रत्येक छत्ते में एक रानी मक्खी ही अण्डे देती है।

निम्नलिखित में से पक्षियों का वह समूह चुनिए जिसका प्रत्येक सदस्य हमारी तुलना में चार गुनी अधिक दूरी की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकने योग्य है:

  • बाज, चील, गिद्ध
  • कौआ, चील, बुलबुल
  • फाख़्ता, कौआ, मोर
  • बाज, कबूतर, तोता

पौधों की प्रजाति ‘X’ है जो बहुत अधिक संख्या में पैदा होती है लेकिन पूरे विश्व में भारत के ‘Y’ भाग में ही पाई जाती है। यह किस प्रकार की प्रजाति है?

  • स्थानिक
  • विलुप्त होने की कगार पर
  • प्रचुर
  • विदेशी

पौधों के निम्नलिखित मुख्य कार्यों पर विचार कीजिए:
A. भोजन का उत्पादन और भंडारण करना
B. पौधे को शक्ति और सहारा देना
C. पौधे के अन्य भागों को जड़ों से जल और खनिज का स्थानांतरण करना
D. तने का/के मुख्य कार्य है/हैं:

  • केवल B और C
  • A, B और C
  • केवल B
  • केवल A और B

बीज

  • सजीव है, क्योंकि यह एक पौधे में वृद्धि कर सकता है।
  • सजीव है क्योंकि वह पौधे का भाग है।
  • निर्जीव है, क्योंकि हम इसको पका सकते हैं।
  • निर्जीव है, जैसा कि यह श्वसन नहीं करता है।

अभिकथन (A): झूम की खेती में, खरपतवारों को उखाड़ने के स्थान पर काट और जला दिया जाता है।
तर्क (R): राख मिट्टी में मिल जाती है जिससे कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ जाती है।

  • (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
  • (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  • (A) और (R) दोनों ही गलत है।

अभिकथन (A): शकरकंद एक जड़ है।
तर्क (R): यह भोजन (खाद्य पदार्थ) संग्रहित करती है।

  • (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
  • (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  • (A) और (R) दोनों ही गलत है।

टैपियोका (कसावा) पौधे का खाने-योग्य हिस्सा A है और इसे B में उगाया जाता है। A और B क्रमशः क्या है?

  • जड़, केरल
  • पत्ती, मेघालय
  • डंठल, कश्मीर
  • फूल, तमिलनाडु

“खेजड़ी” वृक्ष के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
A. यह वृक्ष मुख्यतः पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है।
B. इसे उगने के लिए अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है।
C. यह छायादार वृक्ष है और बच्चे इसकी छाया में खेलना पसंद करते हैं।
D. इस वृक्ष के तने में पानी एकत्र होता है और लोग पतली नली से इस पानी को पीते हैं।
E. लोग इस पेड़ की फलियों की सब्जी बनाते हैं और इसकी छाल से दवाई बनाते हैं।
इनमें से सही कथन है :

  • B, C और E
  • A, B और E
  • A, D और E
  • B, C और D

कक्षा-III में पढ़ने वाली मधु अपने घर में लगे गुलाब और तुलसी के पौधों को पहचानती है। पौधों की पहचान में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रियाएँ शामिल हैं?
A. अवलोकन
B. तुलना
C. अनुमान
D. निर्णयन

  • A और B
  • B और C
  • C और D
  • D और A

पौधों के संदर्भ में, सही विकल्प की पहचान कीजिए।
A. पौधे भूक्षरण को रोकते हैं।
B. मृत एवं सूखी पत्तियाँ उर्वरक एवं कीटनाशक बनाने के लिए प्रयुक्त होती हैं।
C. पशु, पौधों को आश्रय प्रदान करते हैं।
D. पौधे हमें बीज प्रदान करते हैं जिनमें से कुछ खाए जा सकते हैं।

  • A तथा D
  • A तथा B
  • B तथा C
  • C तथा D

पौधों के भागों तथा उनके कार्यों (भूमिकाओं) को नीचे बताया गया है। सबसे उपयुक्त कथन

  • फूल पौधे के प्रजनन अंग होते हैं।
  • जड़ें पौधों को पत्तों से जोड़ती हैं।
  • फल परागण में सहायता करते हैं।
  • पत्ते पौधे के ऊपरी भाग को सहारा देते हैं।

भौतिक विशेषताओं के आधार पर कद्दू के पौधे को किसमें वर्गीकृत किया जा सकता है?

  • विसर्पी लता
  • आरोही लता
  • झाड़ी
  • शाक

बीजों का अंकुरण किसकी अनुपस्थिति में हो सकता है?

  • सूर्य का प्रकाश
  • वायु
  • नमी
  • मध्यम ताप

यदि कोई किसान अपने खेतों में उर्वरकों और कीटनाशकों के अधिक उपयोग करके बार-बार धान की फसल उगाता है, तो इस आचरण से उसके खेत की मृदा –

  • बंजर हो जाएगी।
  • केवल धान की फसलों के लिए उपयुक्त होगी।
  • एक साल में कई फसलों के लिए उपजाऊ हो जाएगी।
  • उसी प्रकार की फसलों के लिए भी उपजाऊ हो जाएगी।

‘मुकुल हस्त’ मुद्रा जो सभी उंगलियों के सिरों को जोड़ कर बनती है, दर्शाती है?

  • कमल का फूल
  • दृढ़निश्चय
  • फूल तोड़ना
  • दृढ़ता

पाठ ‘अमृता की कहानी’, में ग्राम खेजड़ली को उसका नाम मिला :

  • वहाँ उगने वाले वृक्षों से
  • पूर्वजों से
  • वहाँ निकास करने वाले बच्चों से
  • पंचायत के सदस्यों से

आहारी रेशों के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है?

  • हमारे शरीर को पोषण देना
  • रूक्षांश भी कहा जाता है।
  • हमारे शरीर को अपाचित भोजन से छुटकारा पाने में मदद करते हैं
  • मुख्यतः पौधों द्वारा प्रदान किए जाते हैं

एक पारिस्थितिक वातावरण के पिरामिड में तीसरा पोषण स्तर है :

  • मांसाहारी
  • अपघटक
  • उत्पादक
  • शाकाहारी

निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है?

  • बरगद का वृक्ष
  • पीपल का वृक्ष
  • नीम का वृक्ष
  • कदम्ब का वृक्ष

खरीफ़ की फसलों को वर्षा के मौसम के आरम्भ में बोया जाता है तथा इन्हें मानसून (बरसात) की फसल भी कहा जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सा समूह खरीफ़ की फसल का उदाहरण है?

  • धान, मक्का, सोरघम, बाजरा
  • चना, गेहूँ, मटर, सरसों
  • गेहूँ, मटर, सरसों, कपास
  • चना, धान, कपास सरसों

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन जीवों को उनके आकार के आधार पर बढ़ते हुए क्रम में दर्शाता है?

  • विषाणु – जीवाणु – कवक – शैवाल
  • जीवाणु – विषाणु – कवक – शैवाल
  • शैवाल – कवक – जीवाणु – विषाणु
  • कवक – शैवाल – जीवाणु – विषाणु

निम्नलिखित में से कौन-सा एक कीटभक्षी पौधा है?

  • पिचर पौधा
  • अमरबेल पौधा
  • शैवाल (लाइकेन)
  • कैक्टस

तीसरी कक्षा में विभिन्न प्रकार की पत्तियों पर चर्चा करने के लिए हरप्रीत विद्यार्थियों से पत्तियाँ लाने को कहती है। हरप्रीत द्वारा विद्यार्थियों को क्या निर्देश दिए जाने चाहिए?

  • पौधों से गिरी हुई पत्तियाँ लाएँ
  • पौधों से पत्तियाँ तोड़ कर लाएँ
  • पौधों की पत्तियों का चित्र बना कर लाएँ
  • कागज पर पत्तियाँ काट कर लाएँ

पृथक्करण की प्रक्रिया में, बाजरे का कौन-सा भाग ओखली में पीसने के लिए प्रयोग किया जाता है?

  • बाली
  • तने
  • बीज
  • फूल

वन किसी राष्ट्र की प्राकृतिक संपदा के सूचक होते हैं। वनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • ये जल चक्र को बनाए/चालू रखने में भूमिका निभाते हैं।
  • ये वृक्षों से ढके हुए एक छोटा सा क्षेत्र हैं।
  • ये घरेलू पशुओं के लिए आवास उपलब्ध कराते हैं।
  • ये अनवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन हैं।

खाद के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सत्य है?
A. यह मृदा की जल-धारण क्षमता में वृद्धि करता है।
B. यह गैसों का विनिमय रोकने के लिए मृदा को अरंध्री बनाता है।
C. यह मित्र जीवाणुओं की संख्या में वृद्धि करता है।
D. यह मृदा की संरचना को बेहतर बनाता है।

  • A, C तथा D
  • A, B तथा C
  • B, C तथा D
  • A, B तथा D

वीनस फ्लाई ट्रैप तथा पिचर प्लांट को कीटभक्षी पौधे कहा जाता है क्योंकि ये विशिष्ट पत्तियों या पत्तियों के भागों का प्रयोग करके कीटों को फँसाते हैं। कीटों से ये पौधे ______ प्राप्त करते हैं।

  • पोषक तत्त्व
  • वायु
  • जल
  • मृदा

महाराष्ट्र में गन्ने के खेतों वाले एक गाँव में, ‘मुकादम’ की क्या भूमिका है?

  • वह एक एजेंट है जो धन उधार पर देता है तथा प्रत्येक परिवार द्वारा लिए गए ऋण का विवरण देता है।
  • वह एक एजेंट है जो विभिन्न सिंचाई की सुविधाओं को उपलब्ध कराता है।
  • वह एक एजेंट है जो परिवारों को राशन बँटवाता है।
  • वह एक एजेंट है जो आधुनिक कृषि सुविधाओं के प्रयोग को प्रोत्साहित करता है।

घटपर्णी (नेपेन्थिस) पौधा चूहों, मेंढकों और कीड़े-मकोड़ों को फंसा कर उन्हें खा जाता है। हमारे देश में यह पौधा कहाँ पाया जाता है?

  • मेघालय
  • नागालैंड
  • मिजोरम
  • अरुणाचल प्रदेश

हाथियों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(A) समान्यतः तीन माह आयु के हाथी के बच्चे का भार एक क्विंटल से कम होता है।
(B) हाथी अत्यधिक आराम नहीं करते हैं। वे एक दिन में केवल दो से चार घण्टे सोते हैं।
(C) हाथियों के झुण्ड में मुख्यतः हथिनियाँ और बच्चे ही रहते हैं और सबसे बुजुर्ग हथिनी ही पूरे झुण्ड की नेता होती है।
(D) किसी झुण्ड में 20 से 25 हथिनियाँ और बच्चे होते हैं। नर हाथी 8-10 वर्ष की आयु होने तक ही झुण्ड में रहते हैं।
इनमें सही कथन हैं:

  • केवल B और C
  • A, B और C
  • B, C और D
  • केवल A और D

झूम खेती है:

  • काटो और जलाओ खेती
  • जैविक खेती
  • रासायनिक पीड़कनाशियों का सीमित उपयोग
  • फसल चक्रण

बिना बीजों के उगने वाले पौधे हैं:

  • फर्न
  • सेब
  • पाइनस
  • प्रून्स

“रेगिस्तानी ओक” नामक वृक्ष के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
A. यह वृक्ष आबू धाबी के रेगिस्तानों में पाया जाता है।
B. इस वृक्ष की ऊँचाई प्रारम्भिक विद्यालयों के कमरों की ऊँचाई अर्थात् लगभग 4 मीटर होती है।
C. इस वृक्ष की जड़ें उस गहराई तक जमीन में जाती हैं जब तक कि भौम जल स्तर तक न पहुँच जाएँ।
D. इसकी जड़ों की लम्बाई लगभग ऐसे ही पचास वृक्षों को एक लाइन में एक के बाद दूसरे को एक सिरे से दूसरे सिरे तक जमीन पर लिटा देने के बराबर होती है।
E. इस वृक्ष में पत्तियाँ बहुत कम होती हैं।

  • B, C और E
  • A, B और C
  • A, D और E
  • B, D और E

निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है?

  • गाजर : मूसला जड़
  • गेहूँ : मूसला जड़
  • मक्का : मूसला जड़
  • बाँस : मूसला जड़

मैं पतला सा, पर छोटा हूँ,
भूरा भी हूँ, और काला भी हूँ।
गरम घी और तेल में
मैं खुशबू फैलाता हूँ।
दही और जलजीरों में,
भूनकर डाला जाता हूँ।
सोचो सोचो कौन हूँ मैं?
उपर्युक्त पहेली में उल्लिखित मसाले को पहचानिए।

  • जीरा
  • हल्दी
  • दालचीनी
  • लौंग

निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा (युग्म) सही है?

  • करेला : बेल (लता)
  • गुलाब : वृक्ष
  • गुलाब : जड़ी-बूटी
  • करेला : झाड़ी

निम्नलिखित में से पौधों का कौन-सा समूह वानस्पतिक पौधों के अंश द्वारा उपजता है?

  • आलू, गुलाब, गन्ना
  • धान, गेहूँ, जई (ओट)
  • गन्ना, आलू, पत्तागोभी
  • गेहूँ, गन्ना, चावल

निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है?

  • धनिया : मूसला जड़
  • गेहूँ : मूसला जड़
  • गाजर : झकड़ा जड़
  • बाँस : मूसला जड़

उर्वरकों की अपेक्षा खेतों में खाद का उपयोग करने की सलाह दी जाती है क्योंकि
A. खाद जैव-निम्नकरणीय है
B. खाद से एक प्रबल रासायनिक अभिक्रिया नहीं होती
C. खाद से मृदा में सूक्ष्म रंध्र बनते हैं
D. खाद की बड़ी मात्रा में आवश्यकता होती है

  • A, B और C
  • A और B
  • B और C
  • C और D

निम्नलिखित में से किसकी वायु द्वारा फैलने की संभावना है?

  • आक (मदार)
  • सूरजमुखी
  • आम
  • जेन्शियम

निम्नलिखित में से कौन-से पौधों का प्रवर्धन बीजों द्वारा होता है?

  • चावल, गेहूँ, ओट्स
  • गन्ना, आलू, पत्ता गोभी
  • आलू, गुलाब, गन्ना
  • गेहूँ, गन्ना, चावल

ऐसे भोज्य पदार्थों के एक समुच्चय का चयन कीजिए जिन्हें पौधे के समान भाग से प्राप्त किया गया है।

  • हरी मटर, जीरा, चना, गेहूँ
  • सेब, गन्ना, अदरक, गाजर
  • पालक, जीरा, आलू, पत्तागोभी
  • सेब, टमाटर, अदरक, खुबानी

मिजोरम के जंगलों में की जाने वाली “झूम खेती” के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए।
(A) एक फसल काटने के पश्चात् उस भूमि को खुला छोड़ देते हैं, उस पर कुछ वर्षों तक कुछ भी नहीं उगाया जाता है।
(B) इस भूमि पर उगने वाले बाँसों और खरपतवारों को काटकर जला दिया जाता है।
(C) इसके पश्चात् बीज बोने से पहले इस भूमि को गहरा जोता जाता है।
(D) रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग आवश्यकतानुसार किया जाता है।
(E) एक ही खेत में भिन्न-भिन्न प्रकार के फसल जैसे मक्का, चावल, मिर्च और सब्जियों को उगाया जाता है।
सही कथन हैं।

  • A, B और E
  • A, B और C
  • B, C और D
  • C, D और E

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में मुख्यतः पाए जाने वाले ‘खेजड़ी’ वृक्ष के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:
A. इस वृक्ष को उगाने के लिए अधिक जल की आवश्यकता नहीं होती।
B. यह वृक्ष बहुत उपयोगी है, इसकी छाल से दवाइयाँ बनायी जाती है और लोग इसके फलों को खाना पसंद करते हैं।
C. इस वृक्ष की लकड़ी को शीघ्र ही कीड़ा लग जाता है अतः इमारती लकड़ी की भाँति उपयोग नहीं किया जाता है।
D. यह छायादार वृक्ष नहीं है।
E. इस क्षेत्र के जानवर इस वृक्ष की पत्तियों को खाना पसंद करते हैं।
इनमें सही कथन

  • A, B और E
  • A, B और C
  • B, C और D
  • C, D और E

नीचे दिए गए किस राज्य के पहाड़ों के जंगलों में लोग झूम खेती के तरीके को अपनाते हैं?

  • मिजोरम
  • झारखण्ड
  • असम
  • छत्तीसगढ़

फूलों की पहचान कीजिए।
A केवल रात में ही खिलता है।
B औषधि बनाने के काम में लाया जाता है।
C रंगाई के काम में लाया जाता है।
D पूरे वर्ष भर खिलता है।
A, B, C और D क्रमशः हैं

  • रात की रानी, गुड़हल, गेंदा, गुलाब
  • गुड़हल, गेंदा, गुलाब, धतूरा
  • चमेली, गुलाब, धतूरा, गुलदाऊदी
  • सदाबहार, धतूरा, गुलाब, गुलदाऊदी

निम्नलिखित में से कौन-सी एक पौधा-घर गैस नहीं है?

  • N₂
  • CO₂
  • N₂O
  • CH₄

पौधों के लिए किए जाने वाले नीचे दिये गए कार्यों पर विचार कीजिए:
(A) पौधे को सहारा देना।
(B) ह्यूमस प्रदान करना।
(C) भोजन संचित या भण्डारण करना।
(D) पानी और खनिजों को अवशोषित करना।
इनमें से जड़ों के कार्य हैं-

  • A, C और D
  • B, C और D
  • केवल A और B
  • केवल C और D

निम्नलिखित में से किसने मटर के पौधे के साथ प्रयोग किए और यह पाया कि मटर के पौधों में कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो जोड़ियों में पाए जाते हैं। जैसे चिकने या खुरदरे, लम्बे या बौने, पीले या हरे आदि।

  • ग्रेगोर जॉहन मेण्डल
  • जॉर्ज मेस्त्रल
  • चार्ल्स डार्विन
  • डॉ. एम.एस.स्वामीनाथन

‘उबला हुआ दूध’ पेट में पचने में कितना समय लेता है? निम्नलिखित में से सही उत्तर को चुनें।

  • 2 घंटे
  • 4 घंटे
  • 5 घंटे
  • 3 घंटे

नीचे दिए गए कथनों (A) और (B) पर विचार कीजिए:
कथन (A): बोरा असम में उपयोग की जाने वाले धान की एक सामान्य प्रकार है।
कथन (B): धान की खेती चिकनी मिट्टी में अच्छी होती है एवं इस फसल को प्रचुर मात्रा में पानी चाहिए।
निम्नलिखित में से सही कोड चुनिए:

  • (A) और (B) दोनों सही हैं।
  • (A) और (B) दोनों गलत हैं।
  • (A) सही है परन्तु (B) गलत है।
  • (A) गलत है परन्तु (B) सही है।

निम्नलिखित में से कौन-सी असम में खाए जाने वाले चावलों की एक सामान्य किस्म है जो पकने के बाद चिपचिपे (स्टिकी) हो जाते हैं?

  • बोरा चावल
  • पोत्री चावल
  • अरबोरीयों चावल
  • बोम्बा चावल

भारत की राजधानी की स्थिति के सापेक्ष ओडिशा की राजधानी (भुवनेश्वर) और कर्नाटक की राजधानी (बेंगलुरु) की दिशाएं क्रमशः हैं:

  • दक्षिण-पूर्व और दक्षिण
  • दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व
  • दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व और दक्षिण

विटामिनों तथा खनिज लवणों को सूक्ष्म पोषक तत्त्व कहा जाता है क्योंकि –

  • मनुष्यों में इनकी आवश्यकता कम मात्रा में होती है।
  • इनको केवल कृत्रिम संपूरकों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
  • इनकी कमी/अभाव से विविध प्रकार के रोग हो जाते हैं।
  • ये सभी खाद्य पदार्थों के महत्वपूर्ण घटक हैं।

घर में बच्चों से धीरे-धीरे खाने के लिए एवं अच्छी तरह चबाने के लिए कहा जाता है। इसका/के सबसे उपयुक्त कारण है/हैं :
(A) वे कम खाते हैं।
(B) उनके दाँत सुरक्षित रहते हैं।
(C) वे खाते समय पानी नहीं पीते।
(D) उनके भोजन का पाचन सही ढंग से होता है।
सही विकल्प को चुनिए :

  • केवल D
  • A और B
  • B और D
  • A, B और D

एक व्यक्ति जिसमें रक्तहीनता की पहचान हुई है, उसको क्या खाने/पीने की सलाह दी जाएगी?

  • चुकंदर का रस तथा पालक
  • अनार का रस तथा दूध से बने पदार्थ
  • नींबू पानी तथा जेली
  • खीरा तथा टमाटर का सूप

भोजन में पोषक-तत्त्व बनाए रखने के लिए खाने से पहले हमें अवश्य क्या करना चाहिए?

  • चावल तथा अनाजों को उसी पानी में पकाना जिसमें उन्हें भिगोया गया है।
  • फलों और सब्जियों को काटने के बाद धोना।
  • भोजन को अधिक देर तक पकाना।
  • चावल तथा अनाजों को ढेर सारे पानी में धोना।

लौह-तत्त्वों (आयरन) से प्रचुर खाद्य सामग्री का समूह है?

  • आँवला, पालक, गुड़
  • आँवला, टमाटर, गुड़
  • पालक, बन्दगोभी, टमाटर
  • आँवला, बन्दगोभी, गुड़

निम्नलिखित में से कौन-सा समूह एक ही प्रकार के खाने की सामग्री से बना है?

  • डोसा, पुलाव, खीर
  • चपाती, दाल, सलाद
  • हलवा, बिरयानी, जेली
  • अचार, इडली, हलवा

गेहूँ से हम विविध प्रकार के खाद्य व्यंजन बना सकते हैं। निम्नलिखित में से कौन-से खाद्य पदार्थ गेहूँ द्वारा नहीं बनाए गए?

  • उत्तपम तथा डोसा
  • चपाती तथा केक
  • हलवा तथा पुरी
  • स्लाइस ब्रेड तथा पुआ

एक अध्यापिका विभिन्न सब्जियों को उनके खाने-योग्य भागों के साथ दिखा रही है। लहसुन के लिए, वह दिखाती है।

  • बल्ब
  • जड़
  • बीज
  • राइजोम

मृत एवं सड़े-गले पदार्थ से पोषण प्राप्त करने वाले जीव का उदाहरण है

  • कुकुरमुत्ता
  • घास
  • कुत्ता
  • कुस्कुटा या अमरबेल

कक्षा IV में, पाठ ‘भोजन साथ करना’ में, बोरा एक सामान्य किस्म है :

  • धान की
  • गेहूँ की
  • फल की
  • सब्जी की

एक रसोईया बिरयानी बना रहा है तथा वह चावल व पानी को अलग करना चाहता है। वह कौन-सी विधि का प्रयोग करेगा?

  • निथारना
  • वाष्पीकरण
  • फटकना
  • हाथ से चुनना

राहुल को जुकाम है। वह अपने पसंदीदा भोजन का स्वाद नहीं ले पा रहा है। वह ऐसा इस कारण से:

  • जुकाम से उसकी सूँघने की अनुभूति प्रभावित हो गयी है।
  • पैपिले संवेदनशील नहीं है।
  • स्वाद कलिकाएँ सूजी हुई हैं।
  • जुकाम आपकी स्वाद कलिकाओं को सुन्न कर देता है।

खाद्य-पदार्थों में प्रोटीन की जाँच के समय, खाद्य-पदार्थ बैंगनी रंग का हो जाता है क्योंकि

  • खाद्य-पदार्थ में पेप्टाइड बंध की उपस्थिति होती है।
  • कॉपर सल्फेट लाल रंग का होता है तथा पेप्टाइड बंध के साथ अभिक्रिया के कारण बैंगनी रंग बनता है।
  • अभिकर्मक मेथिल ऑरिंज पीले रंग का है तथा उसका रंग बदल कर बैंगनी आसानी से हो जाता है।
  • खाद्य-पदार्थ में O-पेप्टाइड बंध की उपस्थिति होती है।

निम्नलिखित में से किस राज्य/संघ शासित क्षेत्र के लोग सरसों के तेल में बनी/पकी मछली खाना पसंद करते हैं?

  • कश्मीर
  • गोवा
  • लक्षद्वीप
  • पुदुचेरी

खाद्य पदार्थों के उस समूह का चयन करिए जिन्हें पौधे के एक ही भाग से प्राप्त किया जाता है।

  • गन्ना, आलू, अदरक, कमल डंठल
  • सेब, आलू, टमाटर, गन्ना
  • पालक, अदरक, गन्ना, गाजर
  • पालक, पतागोभी, जीरा और आलू

आप दुकान से गेहूँ लेते हो और आपकी माँ उसकी रोटियाँ बनाती हैं। गेहूँ से रोटी बनाने की प्रक्रिया से सही क्रम का चुनाव कीजिए:

  • गेहूँ का आटा बनायें, एक पात्र में आटा लें, आटा गूँथें, गूँथे आटे के पेड़े बनायें और रोटियाँ सेंके।
  • एक पात्र में आटा लें, आटा गूँथें, रोटी सेंके, गेहूँ का आटा बनायें।
  • आटा गूँथे, गेहूँ को पीसें, रोटी बेलें, और रोटियाँ सेंकें।
  • गेहूँ से आटा पीसें, गूँथे आटे के पेड़े बनायें, रोटी सेंके, और रोटियाँ बेलें।

निम्नलिखित में से कौन-सा भोजन उस राज्य के लोगों का मुख्य भोजन है जहाँ से पी.वी. सिंधु संबंध रखती हैं?

  • इडली, चटनी, चावल, सांभर
  • रोटी, दाल, सब्जी, आलू परौंठा
  • रोटी, सांभर, बाँस की करी, मछली करी/फिश करी
  • मछली करी, टैपिओका और चावल

नीचे दी गयी पहेली को हल कीजिए।
“काले-काले मोती जैसी
छोटी सी पर गोल हूँ
बारीक पिसी या दरदरी
मैं तीखे स्वाद वाली हूँ
मीठे और नमकीन में
दोनों में डाली जाती हूँ
सोचो-सोचो कौन हूँ मैं?
जल्दी बोलो कौन हूँ मैं?”
इसका हल है

  • काली मिर्च
  • इलायची
  • सरसों
  • लौंग

नीचे दी गयी पहेली को हल कीजिए:
“कूटी जाती पीसी जाती
भोजन तीखा खूब बनाती
खाने में ज्यादा होने पर
मुँह से निकले सी-सी
आँख और नाक से निकले पानी
याद दिला दूँ नानी
सोचो-सोचो कौन हूँ मैं
जल्दी बोलो कौन हूँ मैं?”
इसका हल है

  • लाल मिर्च
  • हल्दी
  • लौंग
  • इलायची

भोजन के निम्नलिखित समूहों में से उस समूह का चयन कीजिए जिसमें सभी इकाई प्रोटीन समृद्ध स्रोत हों।

  • अंडे, दालें, मछली
  • बादाम, मक्का, दूध
  • संतरा, मक्खन, अंडे
  • दही, दूध, चावल

आज हम मिर्ची के बिना भोजन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इसे व्यापारी हमारे देश में लाए थे।

  • दक्षिणी अमरीका से
  • दक्षिणी अफ्रीका से
  • अफगानिस्तान से
  • इंग्लैण्ड से

निम्नलिखित में से खाद्य पदार्थों के उस समूह को चुनिए जिसके प्रत्येक सदस्य में लौह तत्त्व प्रचुर मात्रा में होता है:

  • आँवला, पालक, गुड़
  • आँवला, बंदगोभी, टमाटर
  • बंदगोभी, आँवला, पालक
  • गुड़, आँवला, टमाटर

एनसीईआरटी के पर्यावरण अध्ययन की पाँचवीं कक्षा का पाठ्यपुस्तक में पाठ 13 “गौरव जानी” के अद्भुत यात्रा का वर्णन करती है। यह पाठ निम्नलिखित में से कौन से थीम का हिस्सा है?

  • आवास
  • आपसी संबंध
  • काम और खेल
  • परिवार और मित्र

नीचे दिये गए कथनों (A) और (B) पर विचार कीजिए।
कथन (A): कौआ पेड़ की बहुत नीची डाल पर घोंसला बनाता है।
कथन (B): वीवर पक्षी दो पत्तों की सीकर अपना घोंसला बनाता है।
निम्नलिखित में से सही कोड चुनिए।

  • (A) और (B) दोनों गलत हैं।
  • (A) गलत है परन्तु (B) सही है।
  • (A) और (B) दोनों सही हैं।
  • (A) सही है परन्तु (B) गलत है।

निम्नलिखित कथनों A और B पर विचार कीजिए:
कथन A: मनाली में, ढालू छतों वाले मज़बूत बाँसों के खम्भों पर बने ऊँचे उठे हुए लकड़ी के घर बनाए जाते हैं।
कथन B: मनाली में, बारिश बहुत होती है और बर्फ भी पड़ती है। सही विकल्प चुनिए:

  • A गलत है, B सही है।
  • A नहीं है, परन्तु B गलत है।
  • A और B दोनों सही हैं।
  • A और B दोनों गलत हैं।

जंगलों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(A) कुडुक भाषा में ‘तोरंग’ का मतलब जंगल है।
(B) झारखंड में, ग्राम परिषद् (पंचायत) लॉटरी के माध्यम से यह तय करती है कि किस परिवार को कृषि के लिए कितनी भूमि मिलेगी।
(C) जंगल अधिकार कानून, 2007 उन लोगों को अधिकार दिलाता है जो कम-से-कम 15 वर्षों से जंगलों में रहे हैं।
(D) मिजोरम में लगभग तीन-चौथाई लोग जंगलों से जुड़े हुए हैं।
इनमें सही कथन है :

  • A और D
  • B और C
  • A और C
  • A और B

भारत के एक गाँव में घरों की दीवारें आमतौर पर मोटी होती हैं और मिट्टी से पुती होती हैं। इन घरों की छतें काँटेदार झाड़ियों से बनाई जाती हैं। इस प्रकार के गाँव आमतौर पर किस क्षेत्र में हैं?

  • मरुस्थल क्षेत्र
  • बर्फीले क्षेत्र
  • अधिक वर्षा वाले क्षेत्र
  • मैदानी इलाकों के वनीय क्षेत्र

सोना की सहेली तारा मिजोरम से है। तारा को हिन्दी बोलने में परेशानी होती है क्योंकि मिजोरम में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएँ हैं –

  • मिजो, लूसेई, कुकी
  • खासी, असमी
  • मेतलेन्स, अंग्रेजी
  • माओ, बंगाली

किसी पर्यटक ने नीचे दिए अनुसार वर्णन किया है :
“मैं एक गाँव में हूँ। भारी वर्षा यहाँ की सामान्य विशेषता है। इसीलिए यहाँ के गाँवों के लोगों ने अपने घर बाँस के खम्भों पर धरती से लगभग 10 से 12 फुट (अर्थात् 3 से 3.5 मीटर) ऊँचाई पर बनाए हैं। ये घर भीतर से भी लकड़ी के बने हैं। इन घरों की छतें ढालू हैं।” यह गाँव निम्नलिखित में से कहाँ होना चाहिए?

  • असम
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • आंध्र प्रदेश

कुडुक भाषा में तोरंग का निम्नलिखित अर्थ है:

  • वन
  • वन उत्पाद
  • निष्फल वन
  • वनवासी

मनाली में चमेली किस प्रकार के आवास में रहती है?

  • पत्थर या लकड़ी से बने घर में।
  • प्रबल बाँस के खंभों से बने घर में।
  • खपरैल की मिट्टी के घर में।
  • बहुमंजिला घर में।

जिस राज्य में “नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग” स्थित है, उसका नाम है–

  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • झारखंड

सामाजिक विज्ञान में प्रवसन एक महत्त्वपूर्ण संप्रत्यय है। उत्प्रवासन मूलतः निम्नलिखित में से किसे निर्दिष्ट करता है?

  • एक देश से बाहर स्थान बदलना
  • एक देश से दूसरे देश में स्थान बदलना
  • एक शहरी क्षेत्र से दूसरे शहरी क्षेत्र में स्थान बदलना
  • एक देश में अंदर स्थान बदलना

चाँगपा है :

  • पहाड़ों पर निवास करने वाली एक जनजाति
  • ठंडे रेगिस्तानों में निवास करने वाली एक जनजाति
  • पठार क्षेत्र में निवास करने वाली एक जनजाति
  • नदियों के समीप रहने वाली एक जनजाति

पाठ ‘रक्षा अधिकारी : वाहिदा’, में भारतीय नौसेना में चिकित्सक, वाहिदा, संबंधित है :

  • जम्मू और कश्मीर से
  • लद्दाख से
  • हैदराबाद से
  • हिमाचल प्रदेश से

उष्णकटिबंधीय वर्षा वन पाये जाते हैं :

  • असम में
  • राजस्थान में
  • गुजरात में
  • मध्य प्रदेश में

किसी पर्यटक के द्वारा नीचे दिए गए विवरण पर विचार कीजिए :
“इस क्षेत्र में गाँव के लोग अपने घर मोटी दीवारों के बनाते हैं और इन दीवारों को मिट्टी से पोतते हैं। इन घरों की छतें कंटीली झाड़ियों से बनायी गयी हैं। यहाँ के क्षेत्र में वर्षा बहुत कम होती है और गर्मी भी बहुत पड़ती है।”
यह क्षेत्र कहाँ होना चाहिए?

  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • छत्तीसगढ़
  • गुजरात

घर हमें गर्मी, सर्दी, बरसात एवं धूल से बचाता है। कारवाँ (केरेवेन) ______ पर एक घर होता है।

  • पहियों
  • नाव
  • बर्फ
  • रेल की पटरियों

ऊँचा, शुष्क (सूखा) और चपटा क्षेत्र जिसे “ठंडा रेगिस्तान” कहते हैं हमारे देश का वह भाग है जिसका नाम है

  • लेह (लद्दाख)
  • शिमला (हिमाचल प्रदेश)
  • शिलाँग (मेघालय)
  • श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर)

निम्नलिखित का मिलान कीजिए:
स्थान: A. असम; B. लेह (लद्दाख); C. मनाली (हिमाचल प्रदेश); D. राजस्थान
सामान्य घर: i. घर पत्थर के बने जिनके फर्श और छतें लकड़ी की बनी हैं। ii. पत्थर/लकड़ी के बने घर जिनकी छतें ढालू हैं। iii. मिट्टी की मोटी दीवारों के घर जिनकी छतें कँटीली झाड़ियों की बनी हैं। iv. बहुमंजिले घर जिनकी बड़ी खिड़कियों काँच की हैं। v. बाँस के खम्भों पर बने ऊँचे घर जिनकी छतें ढालू हैं।

  • A – (v), B – (i), C – (ii), D – (iii)
  • A – (v), B – (i), C – (iii), D – (ii)
  • A – (v), B – (iv), C – (ii), D – (iii)
  • A – (v), B – (ii), C – (i), D – (iv)

राजाजी राष्ट्रीय उद्यान स्थित है :

  • उत्तराखण्ड में
  • गुजरात में
  • हिमाचल प्रदेश में
  • उत्तर प्रदेश में

लद्दाख में स्थित पृथ्वी की सबसे ठंडी बसी जगह हुई/जगह का नाम है

  • द्रास
  • कारगिल
  • गांगरी
  • काराकोरम

सही कथनों की पहचान कीजिए:
A. सामाजिक व आर्थिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए नहीं हैं।
B. सामाजिक व आर्थिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए हैं।
C. विकास परियोजनाओं के कारण लोगों का अस्थाई पुनः स्थानन प्रवसन कहलाता है।
D. विकास परियोजनाओं के कारण लोगों का स्थाई पुनः स्थानन विस्थापन कहलाता है।

  • B और D
  • A और C
  • B और C
  • A और D

भारत में हमारी करीब 22 संवैधानिक रूप से मान्यता-प्राप्त भाषाएँ है। भारत के अनेक राज्यों में अपनी आधिकारिक भाषाएँ हैं। संथाली एवं कुड़ुक भाषा बोली जाती है ______ में।

  • झारखंड
  • असम
  • मणिपुर
  • ओडिशा

किसी पर्यटक ने किसी राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश घरों का नीचे दिए अनुसार विवरण दिया :
“इस क्षेत्र में वर्षा बहुत कम होती है। मौसम सामान्यतः गर्म रहता है और लोग मिट्टी के घरों में रहते हैं। घरों की दीवारें मोटी बनाई जाती हैं और इन दीवारों को मिट्टी से लीपा-पोता जाता है। घरों की छतों को कंटीली झाड़ियों से बनाया जाता है।”
यह राज्य होना चाहिए

  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • गुजरात
  • झारखण्ड

“चार चिनारी” एक बहुत प्रसिद्ध पर्यटक-स्थल है। यह चारों तरफ से पर्वतों से घिरा है तथा जिस शहर में स्थित है उसका नाम

  • श्रीनगर
  • हैदराबाद
  • लखनऊ
  • मैसूर

घरों के विषय में निम्नलिखित कथनों/वर्णनों पर विचार कीजिए:
(A) लेह में दो मंजिले समतल छतों के मकान होते हैं। निचली मंजिल पर जानवरों और आवश्यक वस्तुओं को रखा जाता है।
(B) हिमाचल प्रदेश में घर बाँस के खम्भों पर बनाए जाते हैं।
(C) राजस्थान के गाँवों के लोग कंटीली झाड़ियों की छतों वाले मिट्टी के घरों में रहते हैं।
(D) श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) के अधिकतर लोग हाउसबोटों में रहते हैं।
सही कथन/वर्णन है/हैं।

  • A और C
  • केवल A
  • केवल D
  • B और C

निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता साइबेरियन सारस की नहीं है?

  • वे अपने आवासों में अलग से अकेले रहते हैं।
  • वे शीत जलवायु से प्रवास करते हैं।
  • वे गरम स्थानों पर प्रजनन करते हैं।
  • वे गंभीर रूप से खतरे में हैं और उनकी बहुत कम संख्या रह है।

“बोलती इमारतें” गोलकोंडा किले के विषय में एक वृत्तान्त है। यह पाठ विद्यार्थियों को स्मारकों के विस्तृत वर्णन के अलावा ______ से परिचय कराता है।
(A) तकनीकी, अभिकल्पना, जल के उपयोग, पूर्व समय की व्यवस्थाओं
(B) गोलकोंडा किले के निवासियों द्वारा ग्रहण किए जाने वाला भोजन
(C) युद्ध एवं शांति के दौरान किलों का सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन
(D) स्थानों की पहचान हेतु किसी मानचित्र को पढ़ने के

  • A, C, D
  • A, B, D
  • B, C, D
  • A, B, C

वह राज्य, जहाँ ‘तोरांग’ का अर्थ जंगल है, कौन-सा है?

  • झारखण्ड
  • मिजोरम
  • अरुणाचल प्रदेश
  • छत्तीसगढ़

निम्नलिखित में से उस शहर को चुनिए जहाँ के अधिकांश लोग इलायची और बादाम डाला हुआ गर्म कहवा पीना पसन्द करते हैं।

  • श्रीनगर
  • शिलाँग
  • मैसूर
  • हैदराबाद

किसी व्यक्ति ने किसी राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की जीवन-शैली का प्रेक्षण करके अपने विचारों को इस प्रकार व्यक्त किया “यहाँ का रहन-सहन साधारण है। लोग खाने की वस्तुओं जैसे टैपिओका (कसावा) और नारियल को अपने घरों के आँगन में ही उगाते हैं और इनसे बने खाने को चाव से खाते हैं।”
यह राज्य होना चाहिए

  • केरल
  • असम
  • तेलंगाना
  • ओडिशा

पहाड़ी क्षेत्र की किसी लड़की ने अपने राज्य के अधिकांश घरों के बारे में निम्नलिखित विवरण दिया:
“हमारे यहाँ वर्षा बहुत होती है और हिमपात भी होता है। जब ठंड अधिक हो जाती है तब धूप में बैठना अच्छा लगता है। हमारे घर पत्थर अथवा लकड़ी से बनाए जाते हैं। हमारे घरों की छतें ढालू होती हैं।”
यह राज्य होना चाहिए

  • हिमाचल प्रदेश
  • असम
  • बिहार
  • लद्दाख

निम्नलिखित में से कौन-सा विषय/उप-विषय नीचे दी गई दक्षता से संबंधित हो सकता है?
“उन लोगों के लिए परामर्श और मानसिक कल्याण के बारे में सुझावों का मूल्यांकन करना है जिन्होंने आपदा का सामना किया है और अपने घर को खोने के आघात का सामना किया है।”

  • आश्रय
  • यात्रा
  • कार्य और खेल
  • पानी

हमारे देश में एक ऐसा राज्य है जहाँ के ग्रामीण लोग फसल पकने के पश्चात् त्यौहार मनाते हैं। सब साथ में खाना पकाते हैं, खाते हैं, गाते हैं और नाचते हैं। यहाँ का विशेष चिरोव नृत्य करते हैं। इस नृत्य में बाँस की डण्डी लेकर दो-दो लोगों की जोड़ी जमीन पर आमने-सामने बैठती है। ढोल की ताल पर लोग बाँस की डंडियों को जमीन पर पीटते हैं। बाँस की डंडियों के बीच लोग एक कतार में खड़े होकर कूदते हैं और नाचते हैं। यह राज्य है

  • मिजोरम
  • झारखण्ड
  • असम
  • छत्तीसगढ़

नीचे दिये गये कौन-से एक राज्य में तोरांग का अर्थ है–जंगल?

  • झारखण्ड
  • मिज़ोरम
  • असम
  • ओडिशा

पोचमपल्ली भारत के दक्षिणी राज्य का एक कस्बा है जो सुन्दरता से डिज़ाइन की गयी चमकदार रंगों की पोचमपल्ली साड़ियों और विशेष प्रकार की बुनाई, जिसे भी पोचमपल्ली कहते हैं, के लिए प्रसिद्ध है। यह कस्बा अब किस राज्य का भाग है?

  • तेलंगाना
  • तमिलनाडु
  • कर्नाटक
  • केरल

नीचे दिये किस एक राज्य के ग्रामीण लोग अपने ढालू छत वाले लकड़ी के मकान मजबूत बाँस के खम्भों पर धरती से 3 से 3.5 मीटर की ऊँचाई पर बनाते हैं?

  • असम
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • लद्दाख

एक व्यक्ति मृत सागर या खारी झील में नहीं डूबेगा भले ही वह तैरना न जानता हो। इसकी वजह है :

  • समुद्र के पानी का उच्च घनत्व
  • समुद्र के पानी का न उच्च, न निम्न घनत्व
  • समुद्र के पानी की मात्रा
  • समुद्र के पानी का निम्न घनत्व

निम्नलिखित अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़े तथा सही विकल्प को चुनें :
अभिकथन (A): अगर कोई तैराक नहीं भी जानता है तब भी मृत सागर में वह आसानी से तैर सकता है।
कारण (R): मृत सागर के एक लीटर पानी में 300 ग्राम नमक पाया जाता है जो इसे सबसे अधिक नमक संद्रित सागर बनाता है।

  • दोनों (A) एवं (R) सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
  • (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
  • दोनों (A) एवं (R) सही हैं किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
  • (A) सही है किन्तु (R) गलत है।

दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सही विकल्प चुनें:
अभिकथन (A): हम अधिक ऊँचाई की तुलना में समुद्र तल पर आसानी से खाना पका सकते हैं।
कारण (R): अधिक ऊँचाई पर पानी का क्वथनांक बढ़ जाता है।

  • (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
  • दोनों (A) और (R) सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
  • दोनों (A) और (R) सत्य हैं लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  • (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है।

रवि ने एक गिलास में जल लिया। उसमें उसने एक साबुत नींबू डाल दिया। फिर, वह उस गिलास में बहुत सारा नमक डालता है, आधा चम्मच एक बार में। कुछ समय पश्चात्, उसने पाया कि :

  • नींबू जल में तैरने लगा।
  • नींबू जल में डूब गया।
  • नींबू जल में दो भागों में टूट गया।
  • नींबू गिलास के बीचों बीच चला गया।

निम्नलिखित कथन (A) तथा कथन (B) को ध्यान से पढ़ें तथा सही विकल्प का चुनाव करें:
(A) लगभग 4700 वर्ष पूर्व सिंधु तथा इसकी सहायक नदियों के किनारे कुछ आरंभिक नगर फले-फूले।
(B) गंगा तथा इसकी सहायक नदियों के किनारे नगरों का विकास लगभग 1500 वर्ष पूर्व हुआ।

  • (A) सही है किन्तु (B) गलत है।
  • (A) और (B) दोनों एवं सही हैं।
  • (A) और (B) दोनों सही नहीं हैं।
  • (A) गलत है किन्तु (B) सही है।

जोहड़ से संबंधित, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है? सही उत्तर चुनें:

  • यह समुदाय आधारित वर्षा जल संचयन प्रणाली है।
  • यह पानी से अशुद्धियों को फिल्टर करता है।
  • यह आसपास के कुओं में जमीन का पानी इकट्ठा करता है।
  • यह नदियों से पानी इकट्ठा करता है।

निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति ‘भोजन’ थीम को पढ़ाते समय पूछताछ को बढ़ावा देती है?

  • छात्रों से उनके परिवार के सदस्यों की खाने की पसंद का पता लगाने के लिए कहना।
  • छात्रों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के चित्र एकत्र करने के लिए कहना।
  • सैंडविच, शिकंजी (लेमन वाटर) वगैरह को बिना आग के पकाने का प्रदर्शन।
  • भारत के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न परिरक्षित खाद्य पदार्थों के चित्र दिखाना।

दावा (A): उबला हुआ अंडा पानी से भरे मग में डाला जाए, तो वह डूब जाता है जबकि नमक वाले पानी में डाला जाए तो वह ऊपर तैरता है।
तर्क (R): अंडे को उबाले जाने पर उसका घनत्व बढ़ जाता है।

  • (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
  • (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
  • (A) और (R) दोनों ही गलत है।

आजकल हम देखते हैं कि बहुत से कुएँ पूरी तरह से सूख चुके हैं। इस स्थिति का मुख्य कारण क्या हो सकता है?
A. लोगों ने कुएँ के समीपस्थ क्षेत्रों में बोरिंग पम्प लगाने शुरू कर दिए हैं।
B. कुओं के आस-पास के क्षेत्र में मिट्टी कंकरीट की कमी हो गयी है।
C. कुओं का पानी दूषित होने के कारण उपयोग में नहीं लाया जाता है।

  • (A) और (B)
  • (A) और (C)
  • केवल (B)
  • केवल (C)

राजस्थान में उद्भूत वर्षा जल संग्रहण की प्रथा निम्नलिखित में से कौन-सी है?

  • बावड़ी
  • गुल
  • कुल
  • नौला

एक पर्यावरण अध्ययन की अध्यापिका अपने विद्यार्थियों को सुरक्षित पेय जल पीने के लिए कहती है। वह बात कर रही है-

  • पेय जल की
  • ताजे पानी की
  • भूमिगत जल की
  • नल के पानी की

अरब सागर के तीन भारतीय तटवर्ती प्रदेश (राज्य) हैं-

  • गोवा, महाराष्ट्र, केरल
  • कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
  • महाराष्ट्र, कर्नाटक, पदुचेरी
  • तेलंगाना, केरल, कर्नाटक

हम शहरी क्षेत्रों में यह देखते हैं कि अधिकांश कुएँ जो लगभग 40 वर्ष पूर्व पानी भरने के लिए उपयोग किए जाते थे अब सूख गए हैं। इन कुओं में पानी के सूखने के नीचे दिए गए संभावित कारणों पर विचार कीजिए।
(A) कोई भी कुओं का उपयोग करना नहीं चाहता है क्योंकि सभी घरों में टोंटियाँ लगी हैं।
(B) लोग विद्युत मोटर द्वारा भौम जल खींचना पसंद करते हैं।
(C) पेड़ों, कुओं और आसपास की जमीन को अब सीमेन्ट/कोलतार द्वारा ढँक कर वातावरण को साफ बना दिया गया है।
(D) झीलों (तालाबों) में वर्षा का पानी इकट्ठा होता था अब वहाँ नहीं है। उन स्थानों पर ऊँचे भवन देखे जा सकते हैं।
सही उत्तर हैं

  • B, C और D
  • A, B और C
  • A, C और D
  • A, B और D

किसी क्षेत्र में जल की कमी कही जाती है जब

  • प्राप्त होने वाला पानी पीने व खाना पकाने के लिए असुरक्षित है।
  • सभी घरों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए पानी मिलता है।
  • उस क्षेत्र में पानी केवल नलों से आता है।
  • प्राप्त पानी से लोग धोने व सफाई का काम कर सकते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थों को आप जल से कपड़े के द्वारा छान कर अलग कर सकते हैं?

  • चॉक पाउडर, रेत
  • दूध, नमक
  • नमक, चीनी
  • हल्दी पाउडर, तेल

वर्षा जल संग्रहण का अर्थ है :

  • वर्षा के जल का भंडारण सतही या अधो सतही जलभृत में होता है।
  • वर्षा के जल को छतों के ऊपर से तथा पार्कों से बह जाने दिया जाता है
  • सतही वर्षा जल से मिट्टी/गंदगी हटाना
  • सतही वर्षा जल से लवण हटाना

स्वामी नदी के पास रहता है। भारी बारिश की वजह से पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है और पेयजल आपूर्ति बाधित हो जाती है। स्वामी के पिता पानी का केन खरीदते हैं। स्वामी अपने पिता से पूछता है, “जब हमारी पास की नदी में इतना पानी बह रहा है, तो हमें पानी को केन क्यों खरीदना पड़ता है?” स्वामी के पिता को क्या करना चाहिए?

  • स्वामी से कहना चाहिए कि वो नदी के पानी और पानी के केन में रखे पानी को गिलास में रखकर अवलोकन करके अंतर लिखे।
  • स्वामी से कहना चाहिए कि बारिश के मौसम में पानी प्रदूषित हो जाता है और ऐसा पानी सुरक्षित नहीं है।
  • स्वामी से कहना चाहिए कि नदी के पानी में जीवाणु, विषाणु व अन्य परजीवी हो सकते हैं और बीमारी हो सकती है।
  • स्वामी से कहना चाहिए कि पानी के केन में रखे पानी को उपचारित करके स्वच्छ बनाया गया है और वह पीने के लिए सुरक्षित है।

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन ‘जलविभाजक प्रबंधन’ के संदर्भ में सही है/हैं?
A. भूमिगत तथा सतही जल का संरक्षण
B. व्यक्तिगत स्तर पर संभाला जा सकता है।
C. योजना बनाने के लिए निधि/कोष के आवंटन का निर्धारण
D. जल के संरक्षण हेतु जलविभाजक पॉलिसी का गठन करना

  • A, C और D
  • A और B
  • A, B और C
  • केवल A

बावड़ी का अर्थ है–

  • सीढ़ीदार कुआँ
  • कुआँ
  • तालाब
  • झरना

जल संवर्धन एक प्रकार की उद्यान कृषि है तथा जल कल्चर का उपसमुच्चय है जिसके अंतर्गत पौधों की फसल सामान्यतः बिना ______ की होती है।

  • मिट्टी/मृदा
  • जल
  • पोषक तत्त्व
  • सूर्य के प्रकाश

जल चक्र, पृथ्वी के भीतर तथा वायुमंडल में, पानी की अनवरत् गति को दर्शाता है तथा इसमें कई विभिन्न प्रक्रियाएँ सम्मिलित हैं। इसमें सम्मिलित विविध प्रक्रियाओं को दिखाने वाले सही विकल्प का चुनाव कीजिए।

  • वाष्पीकरण, वाष्पोत्सर्जन, संघनन, अवक्षेपण
  • संघनन, वाष्पीकरण, वाष्पोत्सर्जन, अवक्षेपण
  • अवक्षेपण, वाष्पीकरण, वाष्पोत्सर्जन, संघनन
  • वाष्पोत्सर्जन, संघनन, वाष्पीकरण, वाष्पोत्सर्जन, अवक्षेपण

भौमजल स्तर के नीचे कठोर चट्टानों की परतों के बीच भंडारित भौमजल को कहते हैं:

  • जलभर
  • भूमिगत जल
  • दुः स्थित जल
  • गुप्त जल

जल संग्रहण एवं संरक्षण में योगदान के लिए 2015 में किसने स्टॉकहोम जल पुरस्कार जीता था?

  • राजेन्द्र सिंह
  • सुन्दरलाल बहुगुणा
  • मेधा पाटकर
  • पांडुरंग हेगड़े

बावड़ियों (सीढ़ीदार कुओं) के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:
A. ये मुख्यतः वर्षा-रहित क्षेत्रों में ही दिखाई देते हैं।
B. ये वर्षा के पानी के भण्डारण और संरक्षण की पारम्परिक प्रणाली है।
C. इनका उपयोग सामुदायिक संसाधन के रूप में किया जाता है।
D. बावड़ियों में सीढ़ियाँ जमीन के नीचे कई मंजिल तक जाती हैं परन्तु किसी को भी सीढ़ियों द्वारा नीचे पानी तक जाने की अनुमति नहीं होती है।
इनमें सही कथन हैं:

  • A, B और C
  • केवल A और C
  • केवल B और D
  • B, C और D

तीन परंपरागत जल संरक्षण की पद्धतियाँ नीचे दी हुई हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए
जहाँ आप उन्हें देख सकते हैं:
जोहद, बावड़ी, झील।

  • जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, उदयपुर
  • नालंदा, उदयपुर, प्रयागराज, जोधपुर
  • उदयपुर, जयपुर, नालंदा, बीकानेर
  • प्रयागराज, नैनीताल, उदयपुर, जैसलमेर

बावड़ियों (सीढ़ीदार कुओं) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
A ये वर्षा के पानी के भण्डारण और संरक्षण की पारम्परिक प्रणालियाँ हैं।
B इनका प्रयोग सामुदायिक संसाधनों के रूप में किया जाता था।
C बावड़ियों में सीढ़ियाँ जमीन के नीचे कई मंजिल तक जाती हैं परन्तु लोगों को चिरनियों द्वारा कुएँ से पानी खींचने की अनुमति थी।
सही कथन है/हैं।

  • A और B
  • केवल A
  • A और C
  • B और C

पृथ्वी पर उपलब्ध ताज़े जल का प्रतिशत है:

  • 2.7%
  • 1.2%
  • 5.2%
  • 3.2%

नीचे घटनाओं का क्रम दिया गया है जिससे नदी के जल में अत्यधिक प्रदूषण हो गया है। सही क्रम ज्ञात कीजिए।
(A) नदी के जल की गंध, अम्लता और रंग प्रभावित होते हैं।
(B) जल में जलीय जीवन जीवित नहीं रह सकता।
(C) सभी व्यवहारिक उद्देश्यों के लिए नदी मृत हो गई है।
(D) जल में हानिकारक रसायन अधिकता में छोड़े गए हैं।

  • D A B C
  • A B C D
  • B C D A
  • D B A C

भारत के अनेक इलाकों में पायी गई बावड़ियों के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • बावड़ियों का जल पीने के लिए उपयोग में नहीं लाया जा सकता है।
  • ये जल संरक्षण की पारम्परिक व्यवस्था हैं।
  • ये वर्षाजल संग्रहण और पुनः आवेशन के सिद्धान्त पर आधारित हैं।
  • इनका उपयोग सामुदायिक संसाधन के रूप में किया जाता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प गंगाजल को स्वच्छ करने के लिए एक परियोजना/मिशन है?

  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, गंगा एक्शन प्लान
  • जल शक्ति, नमामि गंगे
  • गंगा आमंत्रण अभियान, जल शक्ति
  • नमामि गंगे, यमुना एक्शन प्लान

एक व्यक्ति ने 30 जनवरी 2023 को नई दिल्ली स्टेशन से बेंगलूरू के लिए ट्रेन पकड़ी। ट्रेन नई दिल्ली से 17:00 घंटे पर चली और 17:00 घंटे पर 31 जनवरी 2023 को बेंगलूरू पहुँची। यदि नई दिल्ली और बेंगलूरू के बीच की दूरी लगभग 1776 किलोमीटर है, तो ट्रेन की पूरी यात्रा की औसत गति क्या होगी?

  • 74 km/hr
  • 77.21 km/hr
  • 71.04 km/hr
  • 80.72 km/hr

आज अब भारत में 10 A.M. समय है। आज ही ……… में लगभग मध्याह्न है।

  • सिंगापुर
  • जापान
  • लंदन
  • कराची

बंगाल की खाड़ी पर समुद्र तट वाला राज्य/केंद्रशासित प्रदेश निम्नलिखित में से कौन-सी है?

  • आंध्र प्रदेश
  • कर्नाटक
  • केरल
  • तेलंगाना

आपका घर X पर स्थित है तथा आपका विद्यालय Y पर स्थित है। आपके घर से विद्यालय तक के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः आप पहले A पर जाते हैं जो X के ठीक उत्तर में लगभग 125 मीटर की दूरी पर है, फिर B पर जाते हैं, जो A के ठीक पश्चिम में 75 मीटर की दूरी पर है, फिर आप C पर जाते हैं जो B के ठीक उत्तर में लगभग 150 मीटर दूर पर है और अन्त में आप Y पर अपने विद्यालय पहुँचते हैं जो C के ठीक पूर्व में 75 मीटर की दूरी पर है। Y पर आपके विद्यालय के सापेक्ष X पर आपके घर की सही दिशा क्या है?

  • ठीक दक्षिण
  • दक्षिण पूर्व
  • ठीक उत्तर
  • उत्तर पश्चिम

भारत में 7:30 P.M. है। उसी दिन 2 P.M. होगा:

  • लंदन में
  • कराची में
  • जापान में
  • ढाका में

तेलंगाना के सापेक्ष गुजरात और बिहार की क्रमशः स्थितियाँ हैं :

  • उत्तर पश्चिम ; उत्तर पूर्व
  • उत्तर पश्चिम; दक्षिण पूर्व
  • दक्षिण पश्चिम ; उत्तर पूर्व
  • उत्तर पूर्व; उत्तर पश्चिम

निम्नलिखित अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़े तथा सही विकल्प का चयन करें:
अभिकथन (A): अलबरूनी एवं इब्नबतूता जैसे यात्रियों ने भारत से विभिन्न देशों की यात्रा की।
कारण (R): यात्राओं से लोगों को एक-दूसरे के विचारों को जानने का अवसर मिलता है।

  • दोनों (A) और (R) सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
  • (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
  • दोनों (A) और (R) सही है किन्तु (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है।
  • (A) सही है किन्तु (R) गलत है।

पर्वतारोहियों को अधिक ऊँचाई पर नाक से खून बहने का कारण होता है :

  • रक्त वाहिकाओं में दबाव बाहरी दबाव से अधिक हो जाता है।
  • अधिक ऊँचाई पर खून/रक्त गाढ़ा हो जाता है।
  • रक्त वाहिकाओं में दबाव बाहरी दबाव से कम हो जाता है।
  • रक्त वाहिकाओं में दबाव बाहरी दबाव के बराबर हो जाता है।

किसी केन्द्र शासित प्रदेश के मानचित्र के एक कोने पर नीचे दिए गए पैमाने को दर्शाया गया है।
यदि कोई व्यक्ति इस मानचित्र पर दो शहरों के बीच की दूरी 19.7 cm मापता है तो इन दोनों शहरों के बीच की वास्तविक दूरी लगभग है :

  • 3.05 km
  • 30.5 km
  • 3.10 km
  • 31.00 km

गुजरात के सापेक्ष, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश की क्रमशः स्थितियाँ हैं:

  • उत्तर-पूर्व; दक्षिण-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम; दक्षिण-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम; दक्षिण-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व; दक्षिण-पश्चिम

अंजलि नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम रेल द्वारा यात्रा कर रही है। अपनी रेल यात्रा के दौरान वह निम्नलिखित में से किन नदियों से गुजरेगी?

  • नर्मदा, कृष्णा, गोदावरी
  • नर्मदा, गोदावरी, गंगा
  • यमुना, दामोदर, कृष्णा
  • यमुना, महानदी, गोदावरी

शाहमीर अपनी कक्षा के विद्यार्थियों को संग्रहालय ले जाता है। भ्रमण के दौरान वे एक पुरानी पेंटिंग देखते हैं, जिसमें एक किले का निर्माण दिखाया हुआ है। शाहमीर विद्यार्थियों से यह देखने का आग्रह करता है कि उसमें कितने पुरुष और महिला कार्य कर रहे हैं, और वे किस प्रकार का काम कर रहे हैं। शाहमीर विद्यार्थियों में क्या विकसित करने का प्रयास कर रहा है?
(A) अवलोकन (B) विश्लेषण (C) तुलना (D) सराहना

  • A और B
  • A और C
  • C और D
  • A और D

आप रेलवे स्टेशन पर हैं और अपने होटल पहुँचना चाहते हैं। रेलवे स्टेशन और होटल के बीच एक व्यस्त राजमार्ग है। होटल पहुँचने के लिए पहले आप ठीक पश्चिम में 100 मीटर चलते हैं, फिर ठीक उत्तर में 50 मीटर लम्बा जेबरा-क्रॉसिंग पार करते हैं, फिर ठीक पूर्व में 500 मीटर और अन्त में ठीक उत्तर में 70 मीटर दूरी चलकर होटल पहुँचते हैं। होटल के सापेक्ष रेलवे स्टेशन की दिशा है।

  • दक्षिण-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पूर्व

एक रेलगाड़ी अहमदाबाद से त्रिवेंद्रम की ओर जाते हुए कई सुरंगों से गुजरती है। ये सुरंगें किन पहाड़ियों में हैं?

  • पश्चिमी घाट
  • पूर्वी घाट
  • हिमालय
  • अरावली

किसी एडवोकेट का घर ‘X’ पर है। एडवोकेट के घर से कोर्ट जाने के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः एडवोकेट पहले A पर जाते हैं जो X के ठीक पूर्व में 100m की दूरी पर है, फिर वह B पर जाते हैं जो A के ठीक दक्षिण में 500m की दूरी पर है, फिर वह C पर जाते हैं जो B के ठीक पश्चिम में 50m की दूरी पर है और अन्त में वह Y पर कोर्ट पहुँचते हैं जो C के ठीक उत्तर में 60m की दूरी पर है। कोर्ट के सापेक्ष एडवोकेट के घर की दिशा है

  • उत्तर-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व
  • दक्षिण-पूर्व
  • दक्षिण-पश्चिम

कोई लड़का वलसाड से नगरकोइल जाने के लिए 12 सितम्बर, 2022 को एक ट्रेन में सवार हुआ। यह ट्रेन 17:30 बजे वलसाड से चलकर 14 सितम्बर, 2022 को 05:00 बजे नगरकोइल पहुँची। यदि इस समय अंतराल में ट्रेन द्वारा चली गयी दूरी 2059 किलोमीटर है, तो ट्रेन की औसत चाल है

  • 58 km/h
  • 52 km/h
  • 56 km/h
  • 62 km/h

कक्षा V की पाठ्यपुस्तक में गोलकोंडा किले का मानचित्र दिया गया है। इस पर दाहिने नीचे की ओर पैमाना छपा है।
पैमाना = 1 सेमी = 110 मीटर
यदि इस मानचित्र पर फतेह दरवाजा और पटनचेरू दरवाजा के बीच की दूरी 15.2 सेमी है, तो इन दोनों स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी है –

  • 1.672 किलोमीटर
  • 1.520 किलोमीटर
  • 1.652 किलोमीटर
  • 16.72 किलोमीटर

कोई व्यक्ति 5 सितम्बर, 2022 को नगरकोइल जाने के लिए भिवंडी रोड रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ यह ट्रेन 21:15 बजे भिवंडी रोड से चली तथा 7 सितम्बर, 2022 को 04:45 बजे नगरकोइल पहुँची। यदि इस समय अन्तराल में ट्रेन द्वारा चली गयी दूरी 1877 किलोमीटर है, तो ट्रेन की औसत चाल है?

  • 59.9 km/h
  • 60.5 km/h
  • 59.5 km/h
  • 59.0 km/h

आपका घर X पर स्थित है और बुकशॉप Y पर स्थित है। यद्यपि आपका घर बाजार के ठीक सामने है, बीच में व्यस्त राजमार्ग, जिस पर रोधक लगे है, के कारण आप सीधे नहीं जा सकते हैं। आप पहले ठीक उत्तर में 100 m जाते हैं, फिर ठीक पश्चिम में 50 m लम्बा ज़ेब्रा क्रॉसिंग पार करते हैं और अन्त में ठीक दक्षिण में 150 m दूरी तय करके Y पर स्थित बुकशॉप पहुँचते हैं। Y पर बुकशॉप के सापेक्ष X पर आपके घर की दिशा है।

  • उत्तर-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पूर्व
  • दक्षिण-पश्चिम

आपका घर X पर स्थित है तथा दूध की दुकान Y पर स्थित है। आपके घर से दूध की दुकान तक जाने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है। अतः पहले आप A पर जाते हैं जो X के ठीक उत्तर में 50 m की दूरी पर है, फिर B पर जाते हैं जो A के ठीक पश्चिम में 60 m दूरी पर है, फिर C पर जाते हैं जो B के ठीक उत्तर में 50 m दूरी पर है और अन्त में आप Y पर अर्थात् दूध की दुकान पर पहुँचते हैं जो C के ठीक पूर्व में 100 m की दूरी पर हैं दूध की दुकान के सापेक्ष आपके घर की दिशा है

  • दक्षिण-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पूर्व

दिल्ली से मुंबई यात्रा करते हुए गौरव, जानी निम्नलिखित राज्यों में से किन छोटे-बड़े राज्यों से गुजरे?

  • गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान
  • महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा
  • राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

कक्षा V की पाठ्यपुस्तक में गोलकोण्डा के किले का मानचित्र छपा है। इस मानचित्र के दाहिने नीचे भाग में निम्नलिखित पैमाना छपा है :
पैमाना 1 cm = 110 मीटर
यदि इस मानचित्र पर फतेह दरवाजा और बंजारा दरवाजा के बीच की दूरी 13.7 cm है, तो इन दोनों स्थानों की वास्तविक दूरी है।

  • 1.507 km
  • 14.07 km
  • 2.747 km
  • 27.47 km

भारत की राजधानी की स्थिति के सापेक्ष चण्डीगढ़ (पंजाब की राजधानी) और देहरादून (उत्तराखण्ड की राजधानी) की दिशाएँ, क्रमशः हैं –

  • उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व
  • उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व
  • दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम

कोई व्यक्ति अहमदाबाद से तिरुवनंतपुरम जाने के लिए 6 सितम्बर, 2022 को ट्रेन में सवार हुआ। यह ट्रेन अहमदाबाद से 11:30 बजे चली और 8 सितम्बर, 2022 को 3:00 बजे तिरुवनंतपुरम पहुँची। यदि ट्रेन द्वारा चली गयी दूरी 2277 किलोमीटर है, तो ट्रेन की औसत चाल है–

  • 57.9 km/h
  • 60.5 km/h
  • 59.5 km/h
  • 59.0 km/h

कोई लड़का अहमदाबाद से एरनाकुलम जाने के लिए 7 सितम्बर, 2022 को ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन अहमदाबाद से 21:45 बजे चली और 9 सितम्बर, 2022 को 9:15 बजे एरनाकुलम पहुँची। यदि इस समय अन्तराल में ट्रेन 2055 किलोमीटर दूरी चली, तो ट्रेन की औसत चाल है

  • 57.8 km/h
  • 61.0 km/h
  • 59.8 km/h
  • 56.2 km/h

आप रेलवे स्टेशन पर हैं। अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचने के लिए आप सबसे पहले ठीक उत्तर में 50 m चलते हैं, फिर ठीक पूर्व में 100m चलते हैं, फिर ठीक उत्तर में 300 m चलते हैं और अन्त में ठीक पश्चिम में 160 m चलकर परीक्षा केंद्र पहुँचते हैं। परीक्षा केंद्र के सापेक्ष रेलवे स्टेशन की दिशा है

  • दक्षिण-पूर्व
  • उत्तर-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पश्चिम

जिस प्रकार बायाँ-दायाँ दिशाएँ सापेक्ष है उसी प्रकार पृथ्वी पर ऊपर और नीचे भी केवल सापेक्ष होता है। पृथ्वी गोल है, वास्तव में हम भारत के लोग नीचे दिए गए किस देश के लोगों के सापेक्ष एक-दूसरे के उल्टे हो सकते हैं?

  • अर्जेन्टीना
  • अल्जीरिया
  • अलास्का (यू.एस.ए.)
  • लीबिया

कोई पर्यटक किसी देश के विषय में अपने प्रेक्षणों का इस प्रकार वर्णन करता है :
इस देश में पानी बहुमूल्य है। यहाँ न तो वर्षा होती है, न नदियाँ, झील और तालाब ही हैं। यहाँ जमीन के नीचे भी पानी नहीं हैं। परन्तु यहाँ की रेतीली जमीन के नीचे तेल ही तेल है। इसलिए यहाँ पेट्रोल आसानी से मिल जाता है। वास्तव में पेट्रोल पानी से सस्ता है। इस देश का नाम है।

  • अबू धाबी
  • अफगानिस्तान
  • यूक्रेन
  • उज्बेकिस्तान

वे जगह जहाँ तापमान अक्सर 0°C से नीचे नहीं गिरता है, उनके नाम हैं

  • कानपुर, रायपुर
  • लेह, लद्दाख
  • जोशीमठ, मनाली
  • केदारनाथ, अमरनाथ

एक लड़का सूरत से नगरकोंइल जाने के लिए 3 सितम्बर, 2022 को ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन सूरत से 16:15 बजे चली और 5 सितम्बर, 2022 को 04:45 बजे नगरकोंइल पहुँची। यदि इस समय-अन्तराल में ट्रेन द्वारा चली गयी दूरी 2119 किलोमीटर है, तो ट्रेन की औसत चाल है-

  • 58.3 किलोमीटर प्रति घण्टा
  • 56.1 किलोमीटर प्रति घण्टा
  • 59.2 किलोमीटर प्रति घण्टा
  • 62.4 किलोमीटर प्रति घण्टा

आप रेलवे स्टेशन पर हैं और आपको अपने होटल जाना है। आप मानचित्र में सुझाए अनुसार रास्ते पर चलते हैं। इस मानचित्र के अनुसार आप पहले 60 m ठीक पूर्व, फिर 200 m ठीक उत्तर, फिर 350 m ठीक पश्चिम और फिर अन्त में ठीक उत्तर में 40 m चलकर होटल पहुँचते हैं। होटल के सापेक्ष रेलवे स्टेशन की दिशा है।

  • दक्षिण-पूर्व
  • उत्तर-पूर्व
  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पश्चिम

कक्षा V की पाठ्यपुस्तक पर गोलकोण्डा किले का एक मानचित्र छपा है। इस मानचित्र के निचले दाहिने भाग पर एक पैमाना दिया गया है जो इस प्रकार है–
पैमाना 1cm = 110 मीटर
यदि कोई छात्र इस मानचित्र पर फतेह दरवाजा और इब्राहिम बुर्ज के बीच की दूरी 12.9 cm मापता है, तो इन दोनों स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी होनी चाहिए।

  • 1.419 किलोमीटर
  • 14.19 किलोमीटर
  • 141.9 मीटर
  • 1419 सेन्टीमीटर

संकटापन्न हिरणों के किस प्रकार के लिए केवल लोकटक झील एक स्थान है?

  • संगाई
  • चीतल
  • बारासिंगा
  • साम्भर

कक्षा V की पाठ्य-पुस्तक में गोलकोण्डा के किले का मानचित्र छपा है। इस मानचित्र के दाहिने निचले भाग पर एक पैमाना छपा है जो इस प्रकार है:
पैमाना 1 सेमी = 110 मीटर
यदि इस मानचित्र पर फतेह दरवाजा और पेटला बुर्ज के बीच की दूरी 15.4 सेमी है, तो इन दोनों स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी है

  • 1.694 किलोमीटर
  • 16.94 किलोमीटर
  • 16.44 किलोमीटर
  • 1.644 किलोमीटर

किसी शहर के मानचित्र के निचले दाँये भाग पर नीचे दिया गया पैमाना छपा है
पैमाना 1 सेन्टीमीटर = 950 मीटर
यदि इस मानचित्र पर किन्हीं दो स्थलों के बीच मापी गयी दूरी 19.2 सेन्टीमीटर है, जो इन दोनों स्थलों के बीच की वास्तविक दूरी है (निकटतम)

  • 18 किलोमीटर
  • 20 किलोमीटर
  • 19.5 किलोमीटर
  • 19 किलोमीटर

कोई छात्र 29 सितम्बर 2022 को किसी ट्रेन में सवार हुआ जो गांधीधाम रेलवे स्टेशन से 12:30 बजे चलकर 1 अक्टूबर 2022 को 07:00 बजे तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पहुँची। यदि इस अन्तराल में ट्रेन ने 2296 किलोमीटर की दूरी चली, तो ट्रेन की औसत चाल है (निकटतम)

  • 54 किलोमीटर/घंटा
  • 58 किलोमीटर/घंटा
  • 55.5 किलोमीटर/घंटा
  • 53.5 किलोमीटर/घंटा

आपका घर X और आपका विद्यालय Y पर स्थित है और X और Y के बीच कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः विद्यालय पहुँचने के लिए आप पहले A पर जाते हैं जो X के ठीक उत्तर में 60m की दूरी पर है, फिर B पर जाते हैं, जो A के ठीक पूर्व में 25m दूरी पर है, फिर C पर जाते हैं, जो B के ठीक उत्तर में 100m की दूरी पर है। अन्त में आप अपने विद्यालय पहुँचते हैं जो C के ठीक पश्चिम में 25m की दूरी पर हैं। आपके विद्यालय के सापेक्ष आपके घर की सही दिशा है।

  • ठीक दक्षिण
  • ठीक उत्तर
  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पश्चिम

राधा अपने घर से 2.5 कि.मी. उत्तर की ओर जाती है। अब बायें मुड़कर वह 5 कि.मी. जाती है और फिर बायें मुड़कर 2.5 कि.मी. जाती है। वह अपने घर से कितनी दूर किस दिशा में है?

  • घर से 5 कि.मी. पश्चिम दिशा में
  • घर से 5 कि.मी. दक्षिण दिशा में
  • घर से 5 कि.मी. उत्तर दिशा में
  • घर से 5 कि.मी. पूर्व दिशा में

कक्षाकक्ष में मूल द्विविमीय निरूपण द्वारा संप्रत्यय का मानचित्रण ______ में आरंभ होता है।

  • कक्षा III
  • कक्षा IV
  • कक्षा V
  • कक्षा I और II

मानचित्र पठन गतिविधि के दौरान, जयंति अपने मित्र से कहती है, “नक्शे पर हमारा गाँव पड़ोस के शहर से रेखा द्वारा विभाजित क्यों है ? जब मैं पिताजी के साथ सब्जियाँ बेचने शहर जाती हूँ, तो मुझे ऐसी रेखाएँ नहीं दिखतीं।” जयंति क्या कर रही है ?
(A) वास्तविक जीवन अनुभव को कक्षाकक्ष गतिविधि से संबंधित करना।
(B) कक्षाकक्ष गतिविधि पर उच्च स्तरीय चिंतन का प्रयोग।
(C) अपने परिवेश के प्रति स्वाभाविक जिज्ञासा की अभिव्यक्ति।
(D) अवलोकन पर चिंतन कर, तर्क का प्रयोग करना।

  • B और D
  • A और B
  • B और C
  • C और D

नए काम की तलाश में लोगों का मौसमी आवागमन कहलाता है :

  • ऋतु-प्रवास
  • विस्थापन
  • आप्रवास
  • खानाबदोशी

कक्षा V की पाठ्य-पुस्तक में गोलकोण्डा के किले का मानचित्र छपा है। इस मानचित्र के निचले दाहिने भाग पर एक पैमाना दिया गया है जो नीचे दिया गया है:
पैमाना 1 सेन्टीमीटर = 110 मीटर
किसी छात्र ने इस मानचित्र पर फतेह दरवाजा और जमाली दरवाजा के बीच की दूरी 9.8 सेन्टीमीटर मापी। इस माप के आधार पर इन दोनों स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी होनी चाहिए

  • 1.078 किलोमीटर
  • 1078 सेन्टीमीटर
  • 107.8 मीटर
  • 10.78 किलोमीटर

आप पश्चिमी घाट के पर्वतीय स्थलों के भ्रमण पर जाना चाहते हैं। आप स्थलों के किस समूह का चयन करेंगे?

  • महाबलेश्वर, मन्नार, ऊटी
  • बेंगलूरू, गाँधीनगर, गोवा
  • मुंबई, ऊटी, पुणे
  • विशाखापतनम, भुवनेश्वर, पुरी

आप दिल्ली से तिरूवनंतपुरम् रेल द्वारा यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली के बाद पड़ने वाले मुख्य रेलवे स्टेशनों का सही क्रम क्या है ?

  • ग्वालियर, भोपाल, नागपुर, विजयवाड़ा, चेन्नई, तिरूवनंतपुरम्
  • ग्वालियर, नागपुर, विजयवाड़ा, भोपाल, चेन्नई, तिरूवनंतपुरम्
  • भोपाल, ग्वालियर, नागपुर, चेन्नई, विजयवाड़ा, तिरूवनंतपुरम्
  • भोपाल, नागपुर, ग्वालियर, विजयवाड़ा, चेन्नई, तिरूवनंतपुरम्

आप गंगा नदी के किनारे बसे स्थानों का भ्रमण करना चाहते हैं। आप किन स्थानों के समुच्चय का चयन करेंगे ?

  • कोलकाता, कानपुर, वाराणसी
  • पटना, हैदराबाद, वाराणसी
  • भुवनेश्वर, पुरी, दार्जिलिंग
  • दिल्ली, कोलकाता, प्रयागराज

नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 25 नवम्बर 2022 को 16 : 50 घंटे पर नई दिल्ली स्टेशन से चलती है और 26 नवम्बर 2022 को 12 : 05 घंटे पर हावड़ा पहुँचती है। यदि रेलगाड़ी की औसत चाल 80 कि.मी प्रति घंटा है, तो नई दिल्ली और हावड़ा के बीच की दूरी क्या होगी ?

  • 1540 km
  • 1529 km
  • 1532 km
  • 1552 km

एक ट्रेन भिवण्डी रोड रेलवे स्टेशन से 22 नवम्बर, 2022 को 20:30 बजे चलकर 24 नवम्बर, 2022 को 03:00 बजे नगरकोइल रेलवे स्टेशन पहुँची। यदि ट्रेन ने इन दोनों रेलवे स्टेशनों के बीच 1877 किलोमीटर की दूरी चली, तो ट्रेन की औसत चाल है (निकटतम)

  • 62 किलोमीटर/घंटा
  • 58 किलोमीटर/घंटा
  • 59 किलोमीटर/घंटा
  • 60 किलोमीटर/घंटा

किसी छात्र का घर X और उसका विद्यालय Y पर है तथा X और Y के बीच कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः विद्यालय पहुँचने के लिए वह छात्र पहले A पर जाता है जो X के ठीक दक्षिण में 60 m की दूरी पर है, फिर वह B पर जाता है जो A के ठीक पूर्व में 60 m की दूरी पर है, फिर वह C पर जाता है जो B के ठीक दक्षिण में 50 m की दूरी पर है और अन्त में वह अपने विद्यालय पहुँचता है जो C के ठीक पूर्व में 60 m की दूरी पर है। विद्यालय के सापेक्ष उसके घर की सही दिशा है।

  • उत्तर-पश्चिम
  • दक्षिण-पूर्व
  • दक्षिण-पश्चिम
  • उत्तर-पूर्व

किसी व्यक्ति ने किसी राज्य के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया और वहाँ जिस प्रकार के घरों में लोग रहते हैं उनके ढाँचे के बारे में निम्नलिखित विवरण दिया।
“भारी वर्षा होने के कारण यहाँ के घर जमीन से लगभग 3 मीटर से 3.5 मीटर (10-12 फीट) ऊँचाई पर मजबूत बाँस के खम्भों पर बने हैं। लोग घर में प्रवेश करने के लिए सीढ़ी का प्रयोग करते हैं और रात के समय सीढ़ी हटा देते हैं। ये घर अंदर से भी लकड़ी के बने हैं और इनकी छतें ढालू हैं।”
यह राज्य होना चाहिए

  • असम
  • हिमाचल प्रदेश
  • मिजोरम
  • झारखण्ड

दिल्ली की टूरिस्ट गाइड में एक मानचित्र दिया गया है। इस मानचित्र के एक कोने पर लिखा है। पैमाना 1 सेन्टीमीटर = 990 मीटर।
यदि इस मानचित्र पर किन्हीं दो स्थानों/स्थलों के बीच की दूरी 21.2 सेन्टीमीटर मापी गयी है, तो इन दो स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी (निकटतम) है-

  • 21 किलोमीटर
  • 22 किलोमीटर
  • 20 किलोमीटर
  • 19 किलोमीटर

डल झील हमारे देश का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस झील में हाउसबोट हैं जिनमें लोग (पर्यटक) रहना पसन्द करते हैं। वे शिकारा में बैठकर चप्पू चलाना चाहते हैं।
यह झील जिस शहर में स्थित है वह शहर है

  • श्रीनगर
  • उदयपुर
  • जयपुर
  • हैदराबाद

दिल्ली राज्य क्षेत्र के मानचित्र के एक कोने में नीचे दिया गया पैमाना छापा है:
पैमाना 1 सेन्टीमीटर = 960 मीटर
यदि इस मानचित्र पर किन्हीं दो स्थलों की मापी गयी दूरी 39.8 सेन्टीमीटर है, तो इन दोनों स्थलों के बीच की वास्तविक दूरी है (निकटतम)

  • 38 किलोमीटर
  • 36 किलोमीटर
  • 37 किलोमीटर
  • 39 किलोमीटर

एक छात्र 29 नवम्बर 2022 को सूरत से नगरकोइल जाने के लिए ट्रेन में बैठा। यह ट्रेन 20:30 बजे चली और 1 दिसम्बर 2022 को 13:00 बजे नगरकोइल पहुँची। यदि इस ट्रेन ने 2119 किलोमीटर दूरी चली, तो ट्रेन की औसत चाल है (निकटतम)

  • 53 किमी./घं.
  • 51 किमी./घं.
  • 55 किमी./घं.
  • 54 किमी./घं.

आपका घर X और आपका विद्यालय Y पर स्थित है तथा X और Y के बीच एक व्यस्त राजमार्ग है। अतः आप अपने विद्यालय पहुँचने के लिए पहले 200 मी. ठीक पश्चिम दिशा में जाते हैं, फिर ठीक उत्तर दिशा में 80 मी. लम्बा सुरंग मार्ग पार करते हैं और अन्त में ठीक पूर्व दिशा में 200 मी. चलकर अपने विद्यालय पहुँचते हैं। आपके विद्यालय के सापेक्ष आपका घर है

  • 80 मी. ठीक दक्षिण
  • 480 मी. ठीक उत्तर
  • 280 मी. उत्तर-पश्चिम
  • 80 मी. ठीक उत्तर

आपका घर X पर स्थित है तथा आपका विद्यालय Y पर स्थित है। यद्यपि आपका विद्यालय ठीक सामने है परन्तु बीच में व्यस्त राजमार्ग होने के कारण आप सीधे नहीं जा सकते हैं। अतः पहले आप ठीक दक्षिण में 125m की दूरी पर जाते हैं, फिर ठीक पूर्व में 100m लम्बा सुरंग पथ पार करते हैं और अन्त में आप ठीक उत्तर में 125m दूरी पर Y पर अपने विद्यालय पहुँचते हैं। Y पर विद्यालय के सापेक्ष X पर आपका घर कहाँ स्थित है?

  • 100m ठीक पश्चिम
  • 125m ठीक उत्तर
  • 125m ठीक दक्षिण
  • 100m ठीक पूर्व

कोई लड़का नागरकोइल से मडगाँव जाने के लिए 4 जून, 2020 को किसी रेलगाड़ी में सवार हुआ। यह रेलगाड़ी 22.30 बजे नगरकोइल से चली और 6 जून, 2020 को 04.30 बजे मडगाँव पहुँची। यदि इस समय अंतराल में रेलगाड़ी ने 1145 km दूरी तय की, तो रेलगाड़ी की औसत चाल लगभग क्या थी?

  • 38.5km/h
  • 40.5km/h
  • 42.5km/h
  • 36.5km/h

भारत के मानचित्र में दिल्ली की स्थिति के सापेक्ष गांधीनगर (गुजरात की राजधानी) और पटना (बिहार की राजधानी) की दिशाएँ क्रमशः हैं:

  • दक्षिण–पश्चिम और दक्षिण–पूर्व
  • उत्तर-पूर्व और दक्षिण–पश्चिम
  • दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व
  • दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम

अभिकथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढ़े :
अभिकथन (A): जिन बकरियों के बालों से मुलायम पश्मीना शाल बनाए जाते हैं वे लगभग 5000 मीटर ऊँचाई पर पाए जाते हैं जहाँ बहुत सर्दी पड़ती है।
कारण (R): इतनी सर्दी से बचने के लिए बकरियों के शरीर पर गरम बालों के परत उग आते हैं।
निम्नलिखित में से सही विकल्प को चुनें :

  • दोनों (A) एवं (R) सही है तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
  • (A) सही है किन्तु (R) गलत है
  • (A) गलत है किन्तु (R) सही है
  • दोनों (A) एवं (R) सही है किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

नीचे दिए गए कथनों A और B पर विचार कीजिए :
कथन A: सन् 1969 में नील आर्मस्ट्रॉन्ग चाँद पर उतरने वाले सबसे पहले व्यक्ति थे।
कथन B: सन् 2007, में कल्पना चावला अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली पहली महिला थीं।
निम्नलिखित में से सही कोड चुनिए :

  • A सही है परन्तु B गलत है।
  • A गलत है परन्तु B सही है।
  • A और B दोनों सही हैं।
  • A और B दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए एवं सही विकल्प चुनिए-
अभिकथन (A): जैव मात्रा एवं जीवाश्म ईंधन, दोनों ऊर्जा के परंपरागत स्रोत हैं।
कारण (R): पारंपरिक स्रोत वे हैं जिनका स्वभाव नवीकरणीय होता है।

  • (A) सही है और (R) गलत है।
  • (A) गलत है और (R) सही है।
  • दोनों (A) और (R) सही हैं।
  • दोनों (A) और (R) गलत हैं।

निम्नलिखित में से उस समूह को चुनिए जो मिश्रधातुओं से बना है :

  • स्टील, ब्रास, ब्रांज
  • ब्रास, ब्रांज, लिथियम
  • मैगनीशियम, एल्युमिनियम, स्टील
  • स्टील, ब्रास, टिन

राजीव अपने घर में कम्पोस्ट (वानस्पतिक खाद) बनाना चाहता है। निम्नलिखित में से कौन-से अपशिष्ट पदार्थ उसको कम्पोस्ट पिट में डालने चाहिए?

  • वनस्पति छिलके, छनी हुई चाय की पत्तियाँ, कागज
  • ऐलुमिनियम पत्ती, वनस्पति छिलके, अंडों के छिलके
  • वनस्पति छिलके, पॉलिथीन, कागज
  • ऐलुमिनियम पत्ती, दूध के पैकेट, अखबार

Y के जिले X में, इत्र, गुलाब जल और केवड़ा जल बहुत बड़े पैमाने पर तैयार किए जाते हैं। X और Y क्या हैं?

  • कन्नौज, उत्तर प्रदेश
  • मधुबनी, बिहार
  • वरली, महाराष्ट्र
  • सोलन, हिमाचल प्रदेश

मधुबनी एक प्रसिद्ध –
(A) झील है राजस्थान में
(B) बिहार की शॉल है
(C) आंध्र प्रदेश की बुनी हुई साड़ी है
(D) बिहार की एक प्रकार की लोक-कला चित्रकारी है
(E) बिहार का एक स्थान है

  • D और E
  • A और B
  • B और C
  • B, D और E

राजस्थान का पारम्परिक नृत्य जिसमें घूँघट वाली महिला नृत्यांगनाएँ सिर पर सात से नौ पीतल के घड़ों को संभालती हैं, कहलाता है –

  • भवाई
  • कालबेलिया
  • कथक
  • तेरह ताली

उस पहली भारतीय महिला का नाम, जिन्होंने एवरेस्ट पर्वत की चोटी पर कदम रखा और राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) गाड़ा तथा कई फोटो भी खींचीं है –

  • बछेन्द्री पाल
  • कर्णम मल्लेश्वरी
  • सुनीता विलियम्स
  • सूर्यमणि

पोचमपल्ली नाम है –

  • साड़ियों का जिन पर पारंपरिक रंगाई के ज्यामितीय नमूने होते हैं।
  • लोक चित्र कला का जो विशेष रंगों से बनाई जाती है।
  • बकरियों की किस्म का जिसका महीन ऊन शॉल बनाने के काम आता है।
  • प्राचीन भारतीय मंदिरों की श्रेणी का।

एक सांस्कृतिक उत्सव में, श्रुति ने महाराष्ट्र की एक पारम्परिक साड़ी/पोशाक पहनी थी जिसका नाम है

  • नौवारी
  • बनारसी
  • कलमकारी
  • जामदानी

पाश्चुरीकृत दूध को लगभग ______ तक गर्म किया जाता है, फिर अचानक अति ठंडा करके भंडारण किया जाता है।

  • 15 से 30 सेकण्ड के लिए 70° सेल्सियस
  • 15 मिनट के लिए 100° सेल्सियस
  • 3 मिनट के लिए 100° सेल्सियस
  • 5 मिनट के लिए 70° सेल्सियस

वह प्रतिरूप जो कश्मीरी हाउसबोट पर चौखटी-आरा पहेली के जैसे दिखाता है, वह है–

  • खत्मबंद
  • देवबन्द
  • मेहराब
  • मुकरना

जल संरक्षण में संलिप्त, अलवर जिले से, ‘भारत का जलपुरुष’ कहे जाने वाले, इस पर्यावरणवादी का नाम है :

  • राजेन्द्र सिंह
  • जादव पयंग
  • मेधा पाटकर
  • आबिद सुर्ती

शरद विद्यार्थियों को “वस्तुएँ जो हम बनाते हैं और करते हैं” पढ़ाने के लिए, उनके घर पर उपलब्ध वस्तुओं के खाली पैकेट लाने को कहता है। कुछ बच्चे सिगरेट और गुटखे के पैकेट लाते हैं। शरद को क्या करना चाहिए?
A. चर्चा करनी चाहिए कि सिगरेट और गुटखा कैसे बनता है।
B. विद्यार्थियों से कहना चाहिए कि सिगरेट पीना और गुटखा खाना बुरी आदत है।
C. सिगरेट और गुटखा सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान के बारे में बताना चाहिए।
D. विद्यार्थियों को यह कहना चाहिए कि स्कूल में ऐसी वस्तुएँ नहीं लाना चाहिए।

  • केवल A और C
  • केवल A और B
  • केवल A और D
  • केवल B और D

निम्नलिखित में से कौन-सा डिज़ाइन सौराष्ट्र, गुजरात में रंगोली और कढ़ाई के लिए प्रयोग किया जाता है?

  • नाग गुफन
  • चौकपूरना
  • मंदाना
  • आरिपन

बीन’ तथा तुम्बा’ जैसे वाद्य यंत्र किस सूखी चीज़ से बनाए जाते हैं ?

  • लौकी
  • कद्दू
  • कटहल
  • हाथीचक/वज्रांगी

ब्रॉन्ज़ (काँसा) के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(A) आदिवासी लोग हज़ारों साल पहले से ब्रॉन्ज़ का उपयोग करते रहे हैं।
(B) ब्रॉन्ज़ का रंग चमकीला पीला होता है।
(C) ब्रॉन्ज़ को कॉपर (ताँबे) और जिंक्र के मिश्रण को पिघलाकर बनाया जाता है।
(D) ब्रॉन्ज़ को बनाने में उपयोग किए जाने वाले तत्त्व (धातु) गहरी खानों से प्राप्त किए जाते हैं।
सही कथन हैं –

  • A और D
  • A और B
  • C और D
  • B और C

निम्न में से किस कला रूप में वस्त्रों की रँगाई और प्राकृतिक रंगों जैसे गोबर, नील, हल्दी आदि के माध्यम से नमूने बनाना शामिल है ?

  • कलमकारी
  • मधुबनी
  • वरली
  • फुलकारी

निम्नलिखित में से कला के कौन से रूप में, प्राकृतिक रंगों जैसे नील, हल्दी से मिश्रित और पुष्पों के वर्णों एवं पेड़ों की छाल से मिश्रित चावल के रंगीन पेस्ट से चित्रकारी करना/पेंटिंग बनाना निहित है?

  • मधुबनी
  • वरली
  • कलमकारी
  • फुलकारी

निम्नलिखित में से कौन–सा कथन ‘लिंग रूढ़िबद्धता’ का प्रदर्शन करता है ?

  • सामान्यतः लड़कियाँ लड़कों से बेहतर खाना बनाती हैं।
  • एशियाई लोग खेलों में अच्छे नहीं होते हैं।
  • सामान्यतः लड़कों की तुलना में लड़कियों का पेशीय द्रव्यमान कम होता है।
  • लड़कों व लड़कियों ने कुश्ती में हिस्सा लिया।

ईवीएस में पर्यावरण, अर्थात् :
(1) मानव निर्मित पर्यावरण
(2) प्राकृतिक पर्यावरण
(3) सामाजिक पर्यावरण
(4) सांस्कृतिक पर्यावरण है

  • 1, 2, 3 और 4
  • 1 और 2
  • 2 और 3
  • 1 और 3

कक्षा 5 की ईवीएस शिक्षिका नीना अपने छात्रों को एक समूह असाइनमेंट देती है कि उन्हें पास के कृषि फार्मों का दौरा करना है और कृषि के दौरान किसानों द्वारा उपयोग किए जाने वाले उपकरणों और उनके द्वारा उगाई जाने वाली फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है। उन्हें फोटो भी कलेक्ट कर रिपोर्ट तैयार करनी है। यहाँ कौन से प्रक्रिया कौशल और सीखने के संकेतक शामिल हैं?

  • प्रश्न करना, अभिव्यक्ति करना, परिणाम निकालना
  • प्रश्न पूछना, प्रयोग करना, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता
  • परिकल्पना, परिणाम निकालना, अभिव्यक्ति
  • अनुमान, प्रयोग, अवलोकन

निम्नलिखित में से कौन-सा समूह प्राथमिक स्तर पर ईवीएस के थीमों को दर्शाता है?

  • आवास, यात्रा, चीजें जो हम बनाते हैं और करते है।
  • मौसम, पानी, यात्रा
  • भोजन, पदार्थ, आवास
  • परिवार और मित्र, यात्रा, प्राकृतिक संसाधन

निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़िए :
कथन (I): ई.वी.एस. पाठ्यक्रम को 6 थीम में बाँटा गया है पानी, आपसी संबंध, भोजन, यातायात, आवास एवं वस्तुएँ कैसे कार्य करती हैं।
कथन (II): ई.वी.एस. की थीम बच्चों के जीवन के बहुत करीब हैं।

  • कथन (I) गलत है एवं कथन (II) सही है।
  • दोनों कथन (I) एवं (II) सही हैं।
  • दोनों कथन (I) एवं (II) गलत हैं।
  • कथन (I) सही है एवं कथन (II) गलत है।

एक ईवीएस शिक्षिका ने अपने छात्रों को जानवरों के बारे में पढ़ाया और उन्हें निम्नलिखित कार्य करने के लिए कहा :
(a) आस-पास के विभिन्न जानवरों के नाम लिखिए।
(b) विभिन्न जानवरों की गतिविधियों का अवलोकन करो।
(c) अवलोकन के आधार पर जानवरों को श्रेणियों में वर्गीकृत करो।
(d) जानवर को परिभाषित करो।
उपरोक्त में से कौन-सा प्राथमिक स्तर के छात्रों के लिए उपयुक्त नहीं है?

  • केवल (d)
  • (a) और (c)
  • (b) और (c)
  • केवल (c)

कक्षा 3 के एक ईवीएस शिक्षक एलेक्स ने ‘हम चीजें कैसे बनाते हैं’ थीम की शुरुआत करते हुए अपने छात्रों को कागज की रंगीन पट्टियों को काटने और पट्टियों को चटाई बनाने में मदद की। एक सुंदर चटाई बनाने के लिए किनारों का एक साथ चिपकाया जाता है। निम्नलिखित में से किस उद्देश्य पर एलेक्स को अपने छात्रों को ध्यान केंद्रित करने में मदद करनी चाहिए?
(a) रंग, पैटर्न के बारे में सीखना और सौन्दर्य बोध विकसित करना।
(b) इस गतिविधि को बुनकरों द्वारा की जाने वाली बुनाई से संबंधित करना।
(c) चटाई को बनाने की विधि के चरणों को याद करना।
(d) आकर्षक रंगों के पेपर चुनना और स्ट्रिप्स को पूरी तरह से काटना सीखना।

  • (a), (b) और (d)
  • (b), (c) और (d)
  • (a), (c) और (d)
  • (a) और (c)

एक ईवीएस शिक्षिका अपने छात्रों से सोचने और जवाब देने के लिए कहती है कि “हम सर्दियों के दौरान ऊनी कपड़ों में क्यों सहज महसूस करते हैं।” इस तरह का प्रश्न है :

  • विश्लेषणात्मक प्रश्न
  • अभिसारी प्रश्न
  • काल्पनिक प्रश्न
  • तथ्यात्मक प्रश्न

श्रीमती शीतल ईवीएस की विभिन्न अवधारणाओं को समझाने के लिए प्राथमिक कक्षाओं में कहानियों और कविताओं का उपयोग करना पसंद करती हैं। उनके द्वारा कहानियों और कविताओं के प्रयोग का सबसे उपयुक्त तर्क है:
(a) ईवीएस के पाठ्यक्रम को पूरा करना साथ ही साथ विद्यार्थियों का स्कूल में आने से पहले इनको सुना होना।
(b) विद्यार्थियों को अपनी कविताओं और कहानियों को लिखने के लिए प्रोत्साहित करना।
(c) विद्यार्थियों को भाषा और संस्कृति में विविधता के बारे में जागरूक बनाना।
(d) पाठों को अधिक संवादात्मक, सुखद और दिलचस्प बनाना।
सही विकल्प चुनिए :

  • B, C और D
  • A, C और D
  • B और C
  • A और B

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :
अभिकथन (A): प्राथमिक स्तर पर ईवीएस में विषयों के बजाय थीम है।
कारण (R): विषयों की तुलना में थीम-आधारित ईवीएस सीखना शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए आसान है।

  • (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
  • (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

कक्षा III के विद्यार्थियों के लिए ईवीएस में निम्नलिखित में से कौन-सा सीखने का परिणाम (अधिगम प्रतिफल) नहीं है?

  • देखे गए/अनुभव किए गए मुद्दे पर आवाज़ उठाना और समाज की प्रथाओं से संबंधित करना जैसे संसाधनों के स्वामित्व में भेदभाव
  • कक्षा की दिशाओं की पहचान करना
  • अच्छे और बुरे स्पर्श पर अपनी राय व्यक्त करना
  • कुछ स्थानीय, इनडोर, आउटडोर खेलों के नियमों का अवलोकन करना

यदि थीम यात्रा रेलवे स्टेशन ईवीएस में एक सामुदायिक संसाधन के उपयोग को दर्शाता है, तो निम्नलिखित में से कौन पूरा करेगा- थीम भोजन ______ ?

  • कृषि फार्म
  • किसान
  • जंगल
  • दुकानदार

ईवीएस शिक्षण के दौरान, एक शिक्षक का बयान/प्रश्न जो विद्यार्थियों को स्वयं या अपने साथियों की प्रतिक्रियाओं से उत्तर को विस्तृत करने के लिए प्रोत्साहित करता है:

  • खोजपूर्ण प्रश्न
  • परीक्षण और त्रुटि
  • कंडीशनिंग
  • चेनिंग

एक शिक्षिका ईवीएस शिक्षण के लिए अपने विद्यार्थियों के साथ तुल्यकालिक (सिन्क्रोनस) सम्प्रेषण का चयन करना चाहती हैं। वह निम्नलिखित में से किसे चुनेगी?

  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ऑनलाइन चैट सत्र, फोन कॉल
  • फोन कॉल, प्री-रिकार्डेड वीडियो, टेली-कॉन्फ्रेंसिंग
  • ई-मेल, सोशल मीडिया पोस्ट, फोन कॉल
  • त्वरित संदेश, ब्लॉग, टेली-कॉन्फ्रेंसिंग

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :
अभिकथन (A): ईवीएस में क्षेत्र भ्रमण प्रभावी शिक्षणशास्त्रीय रणनीति हैं।
कारण (R): क्षेत्र भ्रमण वस्तुओं, घटनाओं और स्थानों की याददाश्त को बढ़ावा देती हैं।

  • (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
  • (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (A), (R) की सही व्याख्या है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

आप ईवीएस के विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी क्रिया सबसे उपयुक्त है?

  • उपलब्ध सामग्री से ईवीएस किट विकसित करना
  • एक चार्ट पर विभिन्न पौधों के भागों का चित्र बनाना
  • ग्लोब से नक्शा पढ़ना
  • विभिन्न देशों के सिक्के एकत्रित करना

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए:
अभिकथन (A): ईवीएस के सीखने को अवलोकन, पहचान, वर्गीकरण, आदि से संबंधित प्रक्रिया कौशल के लिए उन्मुख होने की आवश्यकता होती है।
कारण (R): विभिन्न प्रक्रिया कौशल प्राप्त करने के माध्यम से, ईवीएस के सीखने के परिणामों को हासिल करने की संभावना होती है।

  • (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (A) सही है परन्तु (R) गलत है।
  • (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
  • (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

निम्नलिखित में से कौन-सा ईवीएस कक्षा में “संबंध” थीम के लिए उपयुक्त होगा?

  • रोल प्ले
  • व्याख्यान संचालन
  • प्रयोग
  • प्रदर्शन

ई.वी.एस. अधिगम के अधिगम सूचकों/संकेतों को निम्नलिखित में से कौन-सा निरूपित करता है?

  • अवलोकन और विवरण देना
  • संश्लेषण करना
  • साझा दृष्टिकोण के प्रति संवेदना रखना
  • अनुसंधान करना

निम्नलिखित में से कौन-सा ई.वी.एस. के शिक्षण के लिए उपयुक्त उपागम नहीं है?
A. प्रयोग करना
B. व्याख्यानों द्वारा शिक्षण
C. कथा-वाचन
D. निर्देशित अन्वेषण
E. विचार-विमर्श

  • B
  • A और C
  • D
  • E

राधा, एक ई.वी.एस. की अध्यापिका, दिवाली पर अपने घर पूड़ी बना रही थी। उसकी बेटी गीता को यह आश्चर्य हुआ कि पूड़ी तलने पर फूली क्यों? राधा को एक शिक्षक होने के नाते क्या करना चाहिए?
(A) उससे कहे कि पानी के अणु भाप में बदले जाते हैं और इस तरह से बनी भाप के कारण पूड़ी फूल जाती है।
(B) उससे इस तरह की अन्य फूलने वाली खाने की वस्तुओं जैसे “चपाती” के बारे में सोचने की कहें और इसका कारण खोजने को कहें।
(C) उससे इसका कारण सोचने और यह समझाने को कहें कि तेल में तलने पर पूड़ी क्यों फूल जाती है।
(D) उसे यह दिखाएँ कि चावल पकाने के दौरान, चावल के बरतन को ढँकने वाली थाली भी ऊपर उठती है, और उससे उसके ऊपर उठने का कारण पूछें।

  • B और D
  • A और B
  • B और C
  • C और D

योग दिवस के समारोह के उपलक्ष्य में, एक EVS का अध्यापक निश्चय करता है कि वह पाँचवी कक्षा के छात्रों को ‘विश्व की योग राजधानी’ के भ्रमण पर ले जाएगा, जिसका नाम है :

  • ऋषिकेश
  • रानीखेत
  • ऊटी
  • गैंगटोक

कक्षा III में विषय ‘जल’ का शिक्षण करते हुए, विद्यार्थियों ने ऐसे उदाहरणों को साझा किया जिसमें लोगों को सार्वजनिक संसाधनों जैसे कुओं, तालाबों, इत्यादि से जल पीने के लिए मना किया गया था। आप ऐसी परिस्थिति से कैसे निपटेंगे?
A. विद्यार्थियों को विषय से हटने से रोकेंगे और विषय पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहेंगे।
B. विद्यार्थियों को ऐसी घटनाओं को कक्षा में साझा करने से मना करेंगे।
C. उन्हें अनुभवों को साझा करने और समानता के मूल्यों पर बल देने के लिए कहेंगे।
D. उन्हें अनुभवों को साझा करने और ‘जल संरक्षण’ पर निबन्ध लिखने के लिए कहेंगे।

  • A, C और D
  • B और C
  • A, B और D
  • केवल D

वाणी ने कहा, “आम का पेड़ खुली छतरी जैसा है।” इस कथन में वाणी द्वारा किन प्रक्रियाओं का प्रयोग किया गया है?
A. अवलोकन
B. तुलना
C. निर्णयन
D. कल्पना

  • A, B और D
  • A, B और C
  • B, C और D
  • A, C और D

EVS में ‘कर के सीखने’ के प्रत्यय का अर्थ है :

  • भूमिका निभाना तथा परियोजना कार्य सम्मिलित करना
  • कक्षा में बहुत सी शिक्षण सामग्रियों/साधनों का उपयोग
  • पढ़ाते समय बहुत से प्रश्नों को शामिल करना
  • विभिन्न प्रकार के व्याख्यानों तथा स्पष्टीकरणों का प्रयोग

कक्षा 5 का विद्यार्थी, अनिल अपने शिक्षक कृष्णन से पूछता है कि ऐसा क्यों है कि पत्थर पानी में डूब जाता है लेकिन कागज नहीं। कृष्णन को क्या करना चाहिए?

  • ठोस की अवधारणा के बारे में समझाइए।
  • पत्थर भारी है और कागज हल्का इसकी व्याख्या करें।
  • अनिल से कहे कि यह पता लगाए कि कौन-सी दूसरी चीजें पानी में डूब जाती हैं और कौन-सी चीजें पानी में क्यों डूब जाती हैं आप अपनी अन्य बड़ी कक्षाओं में पढ़ेंगे।
  • अनिल से कहे कि पत्थर और कागज की तुलना करें और उत्तर ढूँढ़ें।

लोककथाएँ पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है।
निम्नलिखित में से कौन-से कथन इस तथ्य की उपयुक्त व्याख्या प्रदान करते हैं?
(A) लोककथाएँ बच्चों की कल्पना का विकास करती है।
(B) लोककथाएँ बच्चों को अपने परिवेश से जोड़ती हैं।
(C) लोककथाएँ बच्चों को पर्यावरण के बारे में नैतिक संदेश देती हैं।
(D) लोककथाएँ बच्चों में रूचि का विकास करती हैं।
(E) लोककथाएँ बच्चों में सृजनात्मकता का विकास करती है।

  • A, B और E
  • A, B और C
  • B, C और E
  • C, D और E

कक्षा III की एक EVS शिक्षिका प्रीति, ‘संप्रेषण’ (यात्रा थीम के लिए) को रचनात्मक पद्धति का प्रयोग करके पढ़ाना चाहती है। इसके लिए वह :

  • किसी नजदीकी डाक-घर पर जाने के लिए क्षेत्र भ्रमण की योजना बनाएगी
  • संप्रेषण से संबंधित भूमिका निभाने को प्रोत्साहित करेगी
  • विनादास्पद विषयों से संबंधित विचार- निर्मर्श को प्रोत्साहित करेगी
  • श्याम-पट्ट को एक प्रभावी शिक्षण साधन के रूप में प्रयोग करेगी

EVS कक्षा में छात्रों से बहुत से प्रश्न पूछने से :

  • छात्र प्रत्ययों को बेहतर समझते हैं
  • छात्र कार्यों में लगे रहते हैं तथा उनके अनुशासन में सुधार होता है।
  • छात्रों को विषय का महत्व समझने में मदद मिलती है।
  • छात्रों के बीच भेद करने में मदद मिलती है।

मंजरी के घर, बरतन माँजने वाली ऊषा शनिवार को नहीं आई। दादाजी ने कहा, “यह इस महीने में तीसरी बार है जब उसने बिना बताए छुट्टी ली है। हमें इस छुट्टी के लिए दिए जाने वाले पैसों में से पैसा काटना पड़ेगा।” मंजरी को ऊषा के लिए बुरा लग रहा था। वह अपने परिवार को सहारा देने के लिए काम कर रही थी और स्कूल भी नहीं जाती थी। मंजरी ने दादाजी से कहा कि वे ऐसा न करें। मंजरी द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी पाठ्यचर्या अपेक्षाकृत प्रदर्शित की जा रही है?

  • नजदीकी पर्यावरण में मानव संसाधन के प्रति संवेदनशीलता का विकास
  • नजदीकी पर्यावरण के बारे में जागरूकता
  • न्याय और मानवीय गरिमा के सम्मान से संबंधित मुद्दा उठाना
  • नजदीकी परिवेश के साथ अंतःक्रिया द्वारा अनलोकन कौशल का विकास

निम्नलिखित में से कौन-से कथन पर्यावरण अध्ययन की कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक की पुस्तकों में ढेर सारे चित्रों को शामिल करने की सर्वाधिक सटीक व्याख्या करते हैं?
A. चित्र बच्चों को आकर्षित करते हैं
B. बच्चे विकास की मूर्त संक्रियात्मक अवस्था में हैं
C. बच्चे चित्रों के माध्यम से अवधारणाओं को जल्दी समझते हैं
D. चित्रों से किताब आकर्षक बनती है

  • B और C
  • A और B
  • C और D
  • A और D

प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस. में पाठ्यक्रम इस तरह से व्यवस्थित किया जाता है कि शुरू होता है

  • सीखने वाले के तात्कालिक परिवेश से।
  • पड़ोस और समुदाय से।
  • वैश्विक संदर्भ से।
  • बड़े संदर्भ से।

पर्यावरण के मुद्दों को समझने के लिए ई.वी.एस. पढ़ाने वाले शिक्षकों को विद्यार्थियों में कौन-सा परिप्रेक्ष्य विकसित करने की आवश्यकता है?

  • बहु-विषयक परिप्रेक्ष्य
  • अनुशासनात्मक परिप्रेक्ष्य
  • वैश्विक परिप्रेक्ष्य
  • पर्यावरण का संरक्षण और सुरक्षा

ई.वी.एस. के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
A. ई.वी.एस. को ग्रेड III से V तक पढ़ाया जाता है।
B. ग्रेड I और II में ई.वी.एस. के कौशल गणित और भाषा के पाठ्यक्रम में अंतर्निहित हैं।
C. ई.वी.एस. का एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यक्रम विषयों को उनके संभावित कनेक्शन के साथ विषयों और उप-विषयों में वर्गीकृत करता है।
D. ई.वी.एस. पाठ्यचर्या विद्यार्थियों को पर्यावरण की समग्र रूप से सराहना करने और विषयों को विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में विभाजित करने में सक्षम बनाता है।

  • A, B और C
  • A, B और D
  • B, C और D
  • A और B

ई.वी.एस. पाठ्यचर्या के अनुसार, बच्चों से यह अपेक्षा की जाती है कि:
A. वे दैनिक जीवन से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने निकटतम परिवेश के बारे में अपने अनुभवों द्वारा जानकारी प्राप्त करें।
B. वे निकटतम परिवेश के लिए प्राकृतिक/नैसर्गिक जिज्ञासा एवं सृजनात्मकता को पोषित करें।
C. वे निकटतम पर्यावरण में प्राकृतिक, भौतिक और मानव संसाधनों के प्रति संवेदनशीलता का विकास करें।
D. वे पर्यावरण संरक्षण के लिए रैलियों और प्रदर्शनों का आयोजन करें।
सही विकल्प है :

  • A, B और C
  • A और B
  • B और C
  • C और D

ई.वी.एस. संसार के बारे में बच्चे की समझ को धीरे-धीरे बढ़ाता है, ______ से आरंभ करते हुए।

  • स्वयं अपने आप
  • परिवार
  • पास-पड़ोस
  • देश

ई.वी.एस. पाठ्यचर्या एक विषय-वस्तु आधारित उपागम का अनुगमन करती है क्योंकि

  • विषय-वस्तु आधारित उपागम से विषयों की एकीकृत एवं समग्र समझ का विकास होता है
  • विषय-वस्तु आधारित उपागम से ई.वी.एस. के विषयों की विशिष्ट समझ का विकास होता है
  • विषय-केन्द्रित उपागम में मोटी पाठ्य पुस्तकें होंगी
  • विषय-वस्तु आधारित उपागम से एक शिक्षक सभी ई.वी.एस. के विषयों को सरलता से पढ़ा लेता है

नए विषय सीखने हेतु ई.वी.एस. के शिक्षण अधिगम के जिस उपागम में विभिन्न कौशलों का उपयोग होता है, वह है

  • प्रक्रिया उपागम
  • संप्रत्ययी उपागम
  • समाकलित उपागम
  • क्रियाकलाप उपागम

निम्नलिखित में से कौन ई.वी.एस. की प्रभावशाली युक्ति है?

  • प्रायोगिक
  • व्याख्यान
  • भूमिका निर्वहन
  • प्रदर्शन

ई.वी.एस. के शिक्षण-अधिगम प्रक्रम में, कक्षा के बाहर वास्तविक जीवन के अनुभवों से कक्षा के अनुभवों को जोड़ना सर्वाधिक संकेत करता है

  • पाठ्यपुस्तकों से बाहर जाना
  • पाठ्यचर्या के क्षेत्र से बाहर जाना
  • विशिष्ट स्तर से बाहर जाना
  • विद्यार्थियों के स्तर से बाहर जाना

ई.वी.एस. प्रकृति की उत्तम व्याख्या की जा सकती है।
A. यह कई विषयों को समाकलित करता है।
B. यह बाल-केन्द्रित है।
C. यह अनुभवजन्य है।
D. यह शिक्षण आधारित है।

  • A, B और C
  • B, C और D
  • केवल C
  • केवल B

ई.वी.एस. के शिक्षण-अधिगम में छात्र-केंद्रित उपागमों की पहचान कीजिए :
A. निरंकुश शैली
B. अनुज्ञात्मक शैली
C. समाकलित उपागम
D. प्रक्रिया-अभिमुख उपागम

  • C और D
  • केवल A
  • A और B
  • B, C और D

ई.वी.एस. सीखने की प्रक्रिया में निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे प्रमुख माध्यम बनना चाहिए ?

  • पर्यावरण
  • शिक्षक
  • छात्र
  • माता-पिता

कक्षा V के छात्रों के लिए, ई.वी.एस. के पाठ्यचर्या में संबंधित संदर्भ शामिल होने चाहिए।

  • पड़ोस और बड़े पैमाने पर समुदाय
  • खुद
  • घर
  • स्कूल

एन.सी.ई.आर.टी. EVS (पर्यावरण अध्ययन) की पाठ्य पुस्तक में रेलवे टिकट का नमूना दिखाया गया। यह इसलिए क्योंकि

  • वास्तविक अनुभव के द्वारा संप्रेषण और अवलोकन कौशल को विकसित करना है।
  • विद्यार्थियों को टिकट में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न विवरण का ज्ञान प्रदान करना है।
  • विद्यार्थियों में निर्णय के कौशल को विकसित करना है।
  • विद्यार्थियों को रेलवे के बारे में अवगत कराना है।

ई.वी.एस. के शिक्षण -अधिगम में निम्नलिखित में से क्या बच्चों में विकसित होता है?

  • करके सीखने की प्रवृत्ति
  • अच्छी याददाश्त
  • पहचानना
  • रटना

ई.वी.एस. के अधिगम में निम्नलिखित में से किस विधि के द्वारा अधिकतम मनोप्रेरक पक्ष का विकास होगा ?

  • एकीकृत विधि
  • प्रदर्शन विधि
  • व्याख्यान विधि
  • पोस्टर बनाना विधि

पर्यावरण अध्ययन में शिक्षण – अधिगम निर्भर करता है।
(A) बच्चों के पूर्व अनुभवों पर
(B) संसाधनों की उपलब्धता पर
(C) विद्यालय दर्शन पर
(D) बच्चों की ज़रूरतों पर
सही विकल्प का चयन करें –

  • A, B, D
  • A, B, C
  • B, C, D
  • A, B, C, D

प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस. का कौन-सा शिक्षण सामाजिक रचनावादी उपागम का अनुगमन करता है?
कहानी, कविताएँ तथा असल जीवन के वर्णनों को पाठ्य पुस्तकों में शामिल करना जिससे विविध कक्षाओं की जरूरतें पूरी हो सकें
A. पाठों को सरल एवं मानक भाषा में प्रस्तुत किया जाए संदर्भ की समझ को बढ़ाने के लिए स्थानीय भाषा एवं शब्दावली का प्रयोग किया जाए
B. ई.वी.एस. शिक्षण की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर के मानकीकृत आकलन हों
C. (पूर्ण विवरण पाठ के अनुसार)
D. (पूर्ण विवरण पाठ के अनुसार)

  • A तथा C
  • A तथा B
  • B तथा D
  • A, B तथा D

निम्नलिखित में से कौन –सा ई.वी.एस. के शिक्षण के लिए उपयुक्त उपागम नहीं है?
A. भूमिका निभाना
B. सर्वेक्षण
C. क्षेत्र भ्रमण
D. शिक्षकों द्वारा शिक्षण/निर्देशन
E. संवादात्मक शिक्षण

  • D
  • E
  • C
  • B

शीना दृष्टि बाधित है तथा ई.वी.एस की कक्षाओं में बहुत रुचि लेती है। आप पहाड़ी क्षेत्रों में विद्यार्थियों को क्षेत्र-भ्रमण के लिए ले जा रही हैं तथा शीना इस भ्रमण पर जाना चाहती है। आप क्या करेंगी?
A. उसके अभिभावकों से कहें कि उसे मना करें क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में उसके लिए जोखिम हो सकता है।
B. उसके अभिभावकों को सलाह दें कि वे उसे जाने की अनुमति दे दें
C. उसकी सबसे अच्छी मित्र को जिम्मेदारी सौंपें कि वह यात्रा के दौरान उसकी सुरक्षा का ध्यान रखे
D. 4-6 विद्यार्थियों के समूह बनाएं तथा प्रत्येक समूह को यात्रा से संबंधित निर्धारित जिम्मेदारी सौंपें

  • C तथा D
  • A तथा C
  • B
  • A

निम्नलिखित में से कौन ई.वी.एस. में भावात्मक पक्ष में संबंधित आकलन का संकेतक है?

  • साथ मिलकर काम करना सीखना
  • अवलोकन
  • चर्चा करना
  • प्रयोग

ई.वी.एस. की कक्षा में जब कोई बच्चा कई अन्वेषी प्रश्न पूछता है, तब वह अपने कौन –से कौशल को बेहतर नहीं कर रहा/रही है?

  • प्रदर्शन कौशल
  • सुनने का कौशल
  • विवेचना कौशल
  • समालोचनात्मक चिंतन कौशल

टीना, एक ई. वी.एस. शिक्षिका, विद्यार्थियों के आकलन में रिपोर्ट करने के लिए जाँच सूची के प्रयोग के लाभ बता रही है। निम्नलिखित में से टीना का कथन कौन-सा है?

  • उच्च कक्षाओं में भेजने के लिए जाँच सूचियों की व्याख्या करना आसान है
  • जाँच सूचियों का प्रयोग आसान है
  • जाँच सूचियों के लिए विस्तृत रिकॉर्ड रखने की आवश्यकता है
  • जाँच सूचियाँ छात्रों की उपलब्धियों का विवरण देती हैं

एक ई.वी.एस. शिक्षक एक विशिष्ट कार्य पर विद्यार्थियों का आकलन करने के लिए उपयोग किए जाने वाले मानदंडों के व्यापक समूह का उपयोग करता है

  • रूब्रिक द्वारा
  • पोर्टफोलियो द्वारा
  • उपाख्यानात्मक रिकॉर्ड द्वारा
  • संचयी रिकॉर्ड द्वारा

आएशा, एक कक्षा 5 की ई.वी.एस. शिक्षिका, अपने विद्यार्थियों से, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विभिन्न प्रकार के घरों में, उनमें प्रयोग की गई सामग्री के प्रकार के आधार पर, अंतर स्पष्ट करने को कहती है। इस क्रियाकलाप में कौन-से कौशलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है?

  • अवलोकन, वर्गीकरण, निष्कर्ष निकालना व संप्रेषण करना
  • अवलोकन, मापन, वर्गीकरण व निष्कर्ष निकालना
  • घरों का नियंत्रण, वर्गीकरण व निष्कर्ष निकालना
  • अवलोकन, अनुमान लगाना, मापन व वर्गीकरण

ई.वी.एस. के शिक्षण-अधिगम का वह उपागम जो संप्रत्यायी और प्रक्रिया उपागम दोनों का उपयोग करता है, वह है

  • समाकलित उपागम
  • सहयोगात्मक उपागम
  • क्रियाकलाप उपागम
  • व्याख्यान-सह-प्रदर्शन

ई.वी.एस. का एक पाठ “खत्म हो जाए तो —–?” विषय ‘यात्रा’ प्रस्तुत करता है, किन्तु यह विषय ‘यातायात’ तक ही सीमित नहीं है लेकिन इसका एक विस्तृत और अधिक रुचिकर परिप्रेक्ष्य है। निम्नलिखित में से कौन इस परिप्रेक्ष्य का उदाहरण है?

  • विद्यार्थियों को हमारे देश के विभिन्न शहरों में और विभिन्न वर्षों में पेट्रोल और डीज़ल जैसे ईंधनों की दर ज्ञात करनी है
  • लोग निभिन्न दूरियों तक जानें में विभिन्न प्रकार के वाहनों का उपयोग करते हैं
  • विभिन्न वाहनों में भिन्न-भिन्न प्रकार के ईंधनों का उपयोग होता है
  • कुछ वाहन ट्रैक पर दौड़ते हैं, कुछ सड़कों पर और कुछ हवा में उड़ते हैं

ई.वी.एस. के शिक्षण को प्रक्रिया कौशलों को प्रोत्साहित करना चाहिए जो जाँच-आधारित हाथ से करने वाले, अधिगम की घटनाएँ हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कौशल नहीं है?

  • नियत करना
  • प्रेक्षण करना
  • पूर्वानुमान लगाना
  • निष्कर्ष निकालना

ई.वी.एस. में शिक्षण-अधिगम प्रक्रम की विधि निर्भर नहीं करती

  • विद्यालय के दर्शनशास्त्र पर
  • संसाधनों की उपलब्धता पर
  • बच्चों की आवश्यकताओं पर
  • बच्चों का पूर्व अधिगम अनुभवों पर

ई.वी.एस. का शिक्षण अधिक प्रभावी होगा यदि शिक्षक

  • विभिन्न अर्पणुपण और संदर्भित क्रियाकलापों का संचालन करें।
  • का अपने विषय पर अधिकार हो।
  • विषय समाप्त करने के पश्चात् गृहकार्य नियत कार्य दें।
  • विषय के प्रारंभ में विद्यार्थियों को उद्देश्य बता दें।

यदि आपको ई.वी.एस. में कोई विषय पढ़ाना कठिन लगे तब एक शिक्षक के रूप में आप क्या करेंगे?

  • समूह-शिक्षण रणनीति का उपयोग करेंगे
  • मुख्य बिंदुओं की पुनरावृत्ति करेंगे
  • विद्यार्थियों से प्रश्न करेंगे
  • उसे पढ़िए और पढ़ाइए

ई.वी.एस. के शिक्षक ने बच्चों को वृक्षों की गिरी हुई पत्तियों को आकार, आमाप, बनावट इत्यादि के आधार पर समूहों में व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। शिक्षक का उद्देश्य है –

  • अवलोकन और वर्गीकरण कौशलों में वृद्धि
  • पत्तियों के विषय में उनकी समझ में वृद्धि
  • पत्तियों के ज्ञान में वृद्धि
  • उससे अध्यापन में आमोद-प्रमोद तत्त्व की वृद्धि

ई.वी.एस. में, निम्नलिखित में से अधिगम के सामुदायिक संसाधनों के उदाहरण कौन-से हैं?
संसाधनों का सही समूह चुनें–

  • बढ़ई, दुकानदार, शिक्षक, माता-पिता
  • विश्वविद्यालय, नदी, रेडियो, अभिकलित्र
  • विश्वविद्यालय, अपशिष्ट सामग्री, माता-पिता, ऑफिस
  • मोबाइल फोन, समाचार पत्र, विज्ञापन गीत, रेडियो

ई.वी.एस. पाठ्यचर्या का आधार वाक्य है

  • सामाजिक-रचनावादी सिद्धांत
  • रचनावादी सिद्धांत
  • संज्ञानात्मक सिद्धांत
  • व्यवहारवाद अधिगम सिद्धांत

ई.वी.एस. के शिक्षण अधिगम में प्रयोजना प्रक्रम लाभकारी है क्योंकि

  • यह कार्यानुभव एवं अभिसारी चिंतन के अवसर प्रदान करता है।
  • यह शिक्षक को एक मार्गदर्शक और सुगमकर्ता बनाता है।
  • इसे विविध संसाधनों की आवश्यकता होती है।
  • बच्चे प्रायोजना के करने वाले भाग और क्रिया के भाग से अभिभूत हो जाते हैं।

विद्यार्थियों में अवधारणात्मक समझ तब अच्छी होती है जब शिक्षक जोर डालते हैं

  • संवाद पर
  • लिखित एवं मौखिक परीक्षा पर
  • पाठ्यपुस्तकों पर
  • प्रतिस्पर्धा पर

गलत कथन का चयन कीजिए।

  • ई.वी.एस. मुख्यतः जैव-विविधता के अध्ययन से जुड़ी है।
  • ई.वी.एस.एक अंतः विषयक विषय है।
  • ई.वी.एस. पढ़ना-पढ़ाना स्थानीय संसाधनों के माध्यम से होना चाहिए।
  • कक्षा (I) और (II) में ई.वी.एस. शिक्षण भाषा और गणित के माध्यम से होना चाहिए।

एक ई.वी.एस. शिक्षक के द्वारा प्रयुक्त होने वाली भाषा

  • बच्चों की दैनिक/रोज़मर्रा की भाषा से संबंधित होनी चाहिए।
  • औपचारिक एवं परिभाषाओं पर बल देने वाली होनी चाहिए।
  • बच्चों के लिए कठिन होनी चाहिए ताकि वे समझ न पाएँ।
  • प्राविधिक प्रकृति की होनी चाहिए।

कक्षा में ई.वी.एस. विषय का संपादन करते समय शिक्षक को निम्नलिखित में से किससे बचना चाहिए?

  • विद्यार्थियों द्वारा सही उत्तरों पर जोर देना
  • समूह चर्चा
  • स्कूल-आधारित आकलन
  • सामुदायिक स्थानों का भ्रमण

ई.वी.एस. कक्षा में प्रयुक्त निम्नलिखित में से कौन-सा प्रक्रिया कौशल आयोजित करके विकसित किया जाएगा?

  • अवलोकन कौशल
  • याद रखने का कौशल
  • दृश्य कौशल
  • पहचानने का कौशल

ई.वी.एस. की पाठ्यचर्या की रूपरेखा बनाई गई है

  • अधिगम के सामाजिक-रचनावाद के परिप्रेक्ष्य में
  • अधिगम के संरचनावाद परिप्रेक्ष्य में
  • अधिगम के समाकलित परिप्रेक्ष्य में
  • अधिगम के अनुचिंतनीय परिप्रेक्ष्य में

कक्षा में ई.वी.एस. विषयों का संपादन करते समय शिक्षक को निम्नलिखित में से किससे बचना चाहिए?

  • विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने के लिए हतोत्साहित करने से
  • भूमिका निभाने से
  • कठपुतलियों के उपयोग से
  • समूह कार्य से

विद्यार्थियों के लिए ई.वी.एस. पाठ्यक्रम में विषयों और उप-विषयों का चयन किया गया है

  • तत्काल पर्यावरण की बेहतर समझ विकसित करने के लिए।
  • विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा में मुद्दों का एक सामान्य अंतरापृष्ठ प्रदान करने के लिए।
  • दिलचस्प तरीके से ई.वी.एस. सीखने के लिए।
  • गतिविधियों को सरल से जटिल की ओर संचालित करने के लिए।

श्री रोहन ने विषय ‘जल का संरक्षण’ पर एक ‘भूमिका निर्वहन’ का आयोजन किया। अपनी कक्षा में रोहन द्वारा इस भूमिका निर्वहन को आयोजित करने का क्या उद्देश्य है?

  • वह विद्यार्थियों को, भावी पीढ़ियों के लिए जल के संरक्षण की आवश्यकता के प्रति संवेदनशील बनाना चाहता है।
  • वह विद्यार्थियों को, समाज में जल के संरक्षण के विषय में जानकारी के अभाव से अवगत कराना चाहता है।
  • वह भूमिका निर्वहन द्वारा विद्यार्थियों में विश्वास का स्तर ऊपर उठाना चाहता है।
  • वह जल संरक्षण के विषय में विद्यार्थियों के विचार जानना चाहता है, जिससे वह उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान कर सके।

ईवीएस में मानचित्र कौशल

  • स्थानों की सापेक्ष स्थिति की समझ को विकसित करता है।
  • रिकॉर्डिंग कौशल को विकसित करता है।
  • लैंडस्केप खींचने के कौशल को विकसित करता है।
  • पूर्वानुमान और गणना के कौशल को विकसित करता है।

इकरा अपने शिक्षार्थियों को ईवीएस में समाचार–पत्रों और पत्रिकाओं को पढ़ने के लिए क्यों प्रोत्साहित करती है?

  • ये शिक्षार्थियों को उनके अपने संसार से जुड़ने में सहायता करते हैं।
  • ये शिक्षार्थियों को स्वतंत्र बनाने में सहायता करते हैं।
  • ये शिक्षार्थियों को प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।
  • ये मनोरंजक संसाधन उपलब्ध करते हैं।

प्राथमिक स्तर पर ईवीएस को एक एकीकृत दृष्टिकोण में संचालित करने की सिफारिश की जाती है। सबसे उपयुक्त कारण है :
1. ईवीएस विषयों से मुद्दों को आकर्षित करता हैं जैसे विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा।
2. यह समग्र समझ विकसित करने में मदद करता है।
3. छात्रों और शिक्षकों के बोझ को कम करने में मदद करता है।
4. एकीकृत ईवीएस पढ़ाना सुविधाजनक है।

  • 1 और 2
  • 1 और 4
  • 3 और 4
  • 2 और 3

सीमा, एक ईवीएस शिक्षिका ने अपने छात्रों के लिए चिड़ियाघर एक क्षेत्र भ्रमण (फील्ड ट्रिप) का आयोजन किया। निम्नलिखित में से कौन चिड़ियाघर की यात्रा के सबसे उपयुक्त उद्देश्य है?
(A) चिड़ियाघर के जानवरों के नाम याद करना।
(B) जानवरों से संबंधित अवधारणाओं को जोड़ना।
(C) प्रक्रिया कौशल को बढ़ावा देना।
(D) चिड़ियाघर में छात्रों के सीखने का आकलन।

  • (B), (C) और (D)
  • (A), (B) और (C)
  • (A), (C) और (D)
  • (A) और (B)

ईवीएस की पाठ्यपुस्तकों को विद्यार्थी स्कूल के जीवन को उनके बाहर के जीवन से जोड़ने की एनसीएफ, 2005 की सिफारिश को प्रतिबिंबित करना चाहिए। इसका अर्थ है :

  • पाठ्यपुस्तकें विद्यार्थियों को उनके आसपास के सभी स्रोतों के माध्यम से ज्ञान का निर्माण करने में सहायता करती हैं।
  • विद्यार्थी EVS के महत्वपूर्ण अवधारणाओं को याद करने के लिए बाध्य है।
  • पाठ्यपुस्तक ज्ञान का एकमात्र स्रोत है।
  • शिक्षकों को पाठ्यपुस्तकों का शिक्षण-अधिगम संसाधनों में एक संसाधन के रूप में उपयोग करने की आवश्यकता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प कक्षा I से V तक ईवीएस पढ़ाने का एक मुख्य उद्देश्य है?

  • शिक्षार्थियों को कक्ष के अधिगम को स्कूल के बाहर के जीवन से जोड़ने में मदद करना
  • स्वतंत्र रूप से व्यावहारिक क्रियाकलापों को करने के लिए कौशल प्राप्त करना
  • विद्यार्थियों को मिडिल स्तर पर विज्ञान पढ़ने के लिए तैयार करना
  • विषय की मूल अवधारणाओं की गहन समझ विकसित करना

आपको कक्षा III से V तक के अपने विद्यार्थियों के लिए ईवीएस पाठ्य-पुस्तकों का चयन करना है। इस उद्देश्य के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा मानदंड सबसे उपयुक्त है?

  • पाठ-पुस्तक बालक-उन्मुख होनी चाहिए तथा लिंग जाति, वर्ग और धर्म के आधार पर रूढ़िवादिता या अपमानजनक व्यवहार से रहित होनी चाहिए।
  • पुस्तक में चित्र बड़े और रंगीन होने चाहिए।
  • भाषा सरल और विद्यार्थियों के मानसिक स्तर के अनुसार होनी चाहिए।
  • पाठ्य-पुस्तक को सचित्र और विद्यार्थियों के लिए आकर्षक होना चाहिए।

कक्षा I और II के पर्यावरण अध्ययन में, NCF 2005 ने कोई पाठ्यपुस्तक निर्धारित नहीं की है। इसका सर्वाधिक कारण है-
A. विद्यार्थी संदर्भित अधिगम परिवेश से सीखते हैं।
B. कक्षा I और II के विद्यार्थी पर्यावरण अध्ययन सीखने के लिए बहुत छोटे हैं।
C. पर्यावरण अध्ययन कक्षा-III के उपरांत उपयुक्त है।
D. प्राथमिक स्तर के बच्चों के पाठ्यचर्या के भार को कम करना है।

  • A और D
  • A और C
  • B और D
  • B और C

पर्यावरण अध्ययन पुस्तकों में विभिन्न प्रकरणों में ‘आओ करके सीखें’ का उद्देश्य है

  • विद्यार्थियों को ‘करके-सीखने’ का अनुभव प्रदान करना।
  • विद्यार्थियों को संलग्न करने में
  • वैज्ञानिक शब्दावली को सीखना।
  • परीक्षा में उत्तम परिणाम द्वारा अधिगम प्रतिफलों की प्राप्ति करना।

पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के संबंध में, NCF 2005 की प्रस्तावना नहीं है

  • तकनीकी शब्दावली को जानना
  • करके सीखने वाली गतिविधियाँ
  • विषय-संबंधी उपागम
  • विद्यार्थियों के अनुभव व संदर्भ को जोड़ना

पर्यावरण अध्ययन शिक्षण-अधिगम में कविताओं और कहानियों का महत्व है क्योंकि
A. बच्चों में जिज्ञासा विकसित होती है।
B. बच्चों में सौंदर्य बोध विकसित होता है।
C. बच्चों को संदर्भित अधिगम वातावरण प्रदान होता है।
D. विभिन्न अमूर्त वातावरण की व्याख्या होती है।
सही विकल्प का चयन कीजिए-

  • A, B और C
  • A, B और D
  • B, C और D
  • A और B

एन.सी.एफ. 2005 के अनुसार प्राथमिक स्तर पर ई.वी.एस. के शिक्षण के उद्देश्य हैं :
A. पर्यावरणीय प्रकरणों के संबंध में जानकारी का विकास करना।
B. बच्चे की जिज्ञासा और सृजनात्मकता को पोषित करना, विशेष रूप से प्राकृतिक वातावरण के विषय में।
C. बच्चों की अधिगम क्षमताओं को, विशेषकर एक मूर्त अधिगम अनुभव द्वारा बढ़ाना।
D. विद्यार्थियों को एक रेखीय अभिज्ञता देना।
सही विकल्प चुनिए-

  • A, B और C
  • B, C और D
  • A, C और D
  • A, B और D

किस राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा ने यह सिफारिश की थी कि पहले दो वर्षों अर्थात् कक्षाएँ I और II में पर्यावरण अध्ययन में प्राकृतिक एवं सामाजिक वातावरण दोनों सम्मिलित होंगे, जबकि कक्षा III से V में, सामाजिक अध्ययन और सामान्य विज्ञान, भाग I और भाग II पृथक-पृथक भाग होंगे?

  • एन.सी.एफ. 1975
  • एन.सी.एफ. 2000
  • एन.सी.एफ. 1988
  • एन.सी.एफ. 2005

निम्नलिखित में से कौन-सा पर्यावरण अध्ययन शिक्षण का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण उद्देश्य है?

  • उच्च स्तरीय चिंतन कौशलों का विकास करना।
  • अवधारणात्मक ज्ञान का विकास करना।
  • प्रक्रियागत ज्ञान का विकास करना।
  • अवधारणात्मक समझ का विकास करना।

प्राथमिक स्तर पर एक अच्छे पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यचर्या की विशेषता है –

  • विद्यार्थियों में सामाजिक-भावनात्मक कौशलों को विकसित करना
  • विद्यार्थियों को नए उत्पादों के आविष्कार में लगाना
  • ज्ञान अर्जित करने पर केन्द्रित होना
  • विद्यार्थियों को जीविकोपार्जन में सहायता करना

पर्यावरण अध्ययन में एकीकृत/संगठित परिप्रेक्ष्य से निम्नलिखित में से किसे निर्दिष्ट करते हैं ?

  • विज्ञान, सामाजिक अध्ययन एवं पर्यावरण शिक्षा से पूरी जानकारी
  • विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन से पूरी जानकारी
  • सामाजिक अध्ययन एवं पर्यावरण शिक्षा से पूरी जानकारी
  • विज्ञान एवं पर्यावरण शिक्षा से पूरी जानकारी

शोभित किताब में एक चित्र देखता है, जिसमें लड़कियों को गोटियाँ खेलते तथा लड़कों को क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया है। वह अपने अध्यापक से पूछता है कि लड़के और लड़कियाँ अलग-अलग क्यों खेल रहे हैं? लड़के गोटियाँ क्यों नहीं खेल रहे? लड़कियाँ क्रिकेट क्यों नहीं खेल रही हैं?
निम्नलिखित में से कौन-से पर्यावरण अध्ययन शिक्षण उद्देश्य इस घटना में सम्मिलित हैं ?
(A) उच्च स्तरीय आलोचनात्मक सोच विकसित करना।
(B) व्यापक सांस्कृतिक नजरिया एवं सौन्दर्य के प्रति संवेदना विकसित करना।
(C) अवलोकन और चित्रण के आधार पर समझ विकसित करना।
(D) सामाजिक घटना के बारे में जिज्ञासा बनाने के लिए संज्ञानात्मक क्षमता विकसित करना।

  • A, C और D
  • A, B और C
  • B, C और D
  • A, B और D

EVS की पाठ्य-पुस्तक उद्देशित है –
(A) बाल-केंद्रित
(B) शिक्षक-केंद्रित
(C) विषय-केंद्रित
(D) समुदाय-केंद्रित

  • A और D
  • केवल A
  • A और C
  • A और B

पर्यावरण अध्ययन विषय हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है?

  • अवलोकन, खोजबीन, तर्क व निष्कर्ष की क्षमताओं का विकास
  • विषयगत अवधारणाओं की समझ का विकास
  • प्रायोगिक गतिविधि की समझ का विकास
  • विवेक के आधार पर सही व गलत को तय करने की क्षमता का विकास

कक्षा IV के विद्यार्थियों को विषय ‘पक्षियों’ प्रस्तुत करने के उद्देश्य से, आप निम्नलिखित में से किसे प्राथमिकता देंगे?

  • स्थानीय पक्षियों, उनकी प्रकृति और उनके आनास-स्थानों की पहचान करने के लिए प्रकृति की सैर का उपयोग कीजिए।
  • अपने विद्यार्थियों को पक्षियों के प्रतिरूप उनके नामों की सूची के साथ, याद करने के लिए दीजिए।
  • विद्यार्थियों को ‘पक्षियों’ के विषय में अपने शब्दों में लिखने के लिए कहिये।
  • पक्षियों पर एक वीडियो और उसके पश्चात् कम्प्यूटर प्रस्तुतीकरण दिखाइये।

पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण-अधिगम में प्रकृति की सैर संचालित करने का उद्देश्य है।

  • वनस्पति जगत एवं प्राणिजगत पर विशेष बल देना और प्रकृति के साथ भावनात्मक संबंध का विकास करना
  • प्रकृति की एक आभासी यात्रा
  • एक पार्क में सैर करना और विद्यार्थियों की तन्दुरुस्ती सुनिश्चित करना
  • विद्यार्थियों को बागवानी में व्यस्त रखना और एक रसोई बगीचा विकसित करना

प्राथमिक स्तर पर, एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा अनुशंसित पर्यावरण अध्ययन पाठ्यचर्या है :
A. निर्देशात्मक
B. सुझावात्मक
C. घोषणात्मक
D. अन्वेषणात्मक

  • B और D
  • A और D
  • B और C
  • A और C

निम्नलिखित में से कौन-से पद पर्यावरण अध्ययन शिक्षक की विशेषताओं की व्याख्या करते हैं?
A. विषयवस्तु संचारक
B. अधिगम सहजकर्ता
C. सह-अधिगमकर्ता
D. व्यवहार रूपांतरकर्ता
E. विषयवस्तु संचारक

  • B और C
  • A और B
  • A और E
  • B और D

आनन्द की मम्मी उसके घर के मंदिर में भगवान के सामने प्लेट में प्रसाद में तुलसी पत्ता रखकर चढ़ाती है। वह इसे कक्षा में अध्यापक को बताता है। अध्यापक इस अनुभव का प्रयोग पौधे के अध्ययन के समग्र (एकीकृत वैज्ञानिक एवं सामाजिक) दृष्टिकोण विकसित करने के लिए सोचते हैं।
इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम अनुभव प्रभावी होगा?

  • विद्यार्थियों से समूह परियोजनाओं में कार्य कर विभिन्न पौधों की पत्तियों का अन्वेषण करके उनके सामाजिक एवं वैज्ञानिक महत्व खोजने को कहें
  • विद्यार्थियों को तुलसी पत्ते के औषधीय गुणों तथा उन त्योहारों के बारे में बताएँ जिससे तुलसी पौधा संबंधित है, जैसे ‘तुलसी विवाह’
  • पत्ते तथा उनके सामाजिक एवं वैज्ञानिक महत्व को प्रस्तुत करने हेतु वीडियो प्रस्तुतीकरण प्रदर्शित करें
  • विद्यार्थियों को बगीचे में क्षेत्र भ्रमण करने ले जाएँ और विभिन्न पत्तियों के उपयोग पर चर्चा करें

पर्यावरण अध्ययन का एकीकृत दृष्टिकोण विषयगत उपागम को निम्नलिखित में से किस कारक के कारण प्रस्तुत करता है?

  • एक जुड़ी हुई और परस्पर संबंधित समझ के लिए
  • बालक के व्यक्तित्व के विकास के लिए
  • विषयों की पारम्परिक सीमाओं से परे जाने के लिए
  • बालक के चिंतन कौशलों को प्रारंभ करने के लिए

प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के अधिगम में सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के महत्त्व को किसके द्वारा प्रमाणित किया जाता है?

  • सार्वजनिक बोल-चाल/भाषण की गतिविधियों को प्रोत्साहित करके
  • खेल-कूद की प्रतियोगिताओं का आयोजन करके
  • मनोरंजक फिल्में बना कर
  • विद्यार्थियों को विविध प्रकार के व्यवसायों के लिए तैयार करके

निम्नलिखित में से प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यचर्या की विशेषताओं की पहचान कीजिए:
A. समावेशित
B. संदर्भ सहित
C. अनुभवात्मक
D. वैश्विक से स्थानीय/विषय-केन्द्रित

  • A, B और C
  • A और B
  • B और C
  • A, C और D

गुल कक्षा III के विद्यार्थियों को उद्यान भ्रमण के लिए ले गई। वहाँ कई पेड़ और पौधे थे। पर्यावरण अध्ययन के लिए वहाँ निम्नलिखित में से किसका अध्ययन करना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?

  • पेड़ एवं पौधों की वैज्ञानिक विशेषताएँ
  • पेड़ एवं पौधों के नाम
  • पेड़ एवं पौधों के औषधीय नाम
  • पर्यावरणीय स्थितियाँ जिनमें पेड़ व पौधे उगते हैं।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एन.सी.एफ.), 2005 इस बात पर जोर देती है कि पर्यावरण अध्ययन की शिक्षा होनी चाहिए।

  • हमारे आस-पास के वातावरण, प्रकृति, चीजों और लोगों के साथ बातचीत, क्रियाओं और भाषा दोनों के माध्यम से
  • केवल एन.सी.ई.आर.टी. और राज्य बोर्डों द्वारा तैयार की गई पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तकों द्वारा
  • पर्यावरण से संबंधित गतिविधियों में शामिल शिक्षक और विद्यार्थियों द्वारा
  • विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों द्वारा चयनित उपयुक्त गतिविधियों द्वारा

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक कक्षा में पर्यावरण अध्ययन का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण घटक है?

  • खोजने का आनंद
  • अवधारणा निर्माण
  • आदत निर्माण
  • सूचना

ई.वी.एस. की पाठ्य-पुस्तकों में वृत्तांतों को व्यापक रूप से शामिल किया गया है जिससे कि
A. NCF, 2005 के निर्देशों का पालन।
B. मूलभूत प्रत्ययों की समझ को बढ़ावा मिले।
C. मूलभूत प्रत्ययों को सीखने में आनंद मिले।
D. छात्रों में संप्रेषण के कौशलों का विकास हो।

  • A, B और C
  • A और B
  • B, C और D
  • केवल C

कक्षा 5 की ई.वी.एस. पाठ्यपुस्तक के कुछ पाठों में ‘सर्वे और लिखो’ सम्मिलित किया गया है। इसका उद्देश्य है

  • विद्यार्थियों को खोजने एवं सीखने के अवसर देना
  • विद्यार्थियों को अनुभव देना
  • विद्यार्थियों के प्रयोग कौशलों को बेहतर बनाना
  • विद्यार्थियों के सामान्य जागरूकता को बेहतर करना

प्रियंका अपनी विद्यार्थियों को वृक्षों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना चाहती है। वांछित उद्देश्य को प्राप्त करने में, निम्नलिखित में से किसका न्यूनतम प्रभाव होगा?

  • लकड़ी के लट्ठों के भंडारण को दिखाने पर एक मिल की सैर पर जाना।
  • विद्यार्थियों को एक वृक्ष रोपने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करना।
  • वन संरक्षण पर एक भूमिका निर्वहन आयोजित करना।
  • ‘चिपको आंदोलन’ की कहानी सुनाना और प्रश्न पूछना।

प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन (ई.वी.एस.) शुरू करने के लिए सबसे उपयुक्त तर्क है

  • न केवल मानव अस्तित्व बल्कि पृथ्वी पर सभी जीवन रूपों सहित पर्यावरण के महत्त्व को समग्र रूप से समझने के लिए सराहना करें।
  • पर्यावरण के महत्त्व की सराहना करें।
  • विभिन्न प्रदूषण समस्याओं को हल करने के लिए पर्यावरण का अध्ययन करें।
  • पर्यावरण में संबंधित खोजपूर्ण गतिविधियों में बच्चे को शामिल करें।

ई.वी.एस. को एक एकीकृत विषय के रूप में देखा जाता है क्योंकि

  • यह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा से अंतर्दृष्टि प्राप्त करता है।
  • इसमें ई.वी.एस. के अध्ययन में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शामिल किया गया है।
  • यह समुदाय को ई.वी.एस. सीखने में एकीकृत करता है।
  • यह गतिविधियों, प्रयोगों और चर्चाओं को ई.वी.एस. की शिक्षा में एकीकृत करता है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार, पर्यावरण अध्ययन को एक विषय के तौर पर किस कक्षा समूह में स्थान दिया गया है ?

  • कक्षा III, IV और V
  • कक्षा II और III
  • कक्षा VI से VIII
  • कक्षा IX और X

आरती के विद्यालय में ई.वी.एस. की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आपके अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक उपयुक्त उद्देश्य है?

  • विद्यार्थियों में रचनात्मक प्रवृति को निर्दिष्ट करना
  • विद्यार्थियों और माता-पिता को संतुष्ट करना
  • प्रधानाध्यापक और सहकर्मियों को प्रसन्न करना
  • विद्यार्थियों को भावी पेशों के विकल्पों के लिए प्रशिक्षण देना

निम्नलिखित में से, पर्यावरण पुस्तक में पहेलियों को सम्मिलित करने के उद्देश्य को पहचानिए।

  • विद्यार्थियों में तर्क क्षमता विकसित करना
  • विद्यार्थियों के मन को भ्रमित करना
  • विद्यार्थियों को खेल खिलाना
  • विद्यार्थियों के मन को भ्रमित करना और स्वयं आनंदित होना

पर्यावरण अध्ययन ज्यादा प्रभावशाली होगा यदि शिक्षक

  • विभिन्न अर्थपूर्ण और महत्वपूर्ण सीखने के संसाधनों का प्रयोग करता/करती है।
  • विषय में पारंगत होगा/होगी
  • शिक्षक ने उद्देश्य पाठ के प्रारंभ में ही बता दिए हैं।
  • विषय पूरा करने पर घर के लिए दत्त-कार्य देता/देती है।

पर्यावरण अध्ययन को एकीकृत करने की आवश्यकता क्यों है?

  • क्योंकि बच्चा खंडित बातों के बजाय संपूर्णता में बातों को आसानी से समझता है।
  • क्योंकि बच्चा अमूर्त बातों से अपने अनुभव जोड़ पाता है।
  • क्योंकि बच्चा ‘संपूर्णता’ में बातों को आसानी से रट सकता है।
  • क्योंकि बच्चा खंडित बातों को आसानी से समझ कर सार्थक समझ विकसित कर पाता है।
JTET/CTET Environmental Studies (EVS) Questions