उस संस्कृति और समुदाय से घनिष्ठ रूप से संबंधित है जिनमें बच्चे रहते हैं।
उद्दीपक प्रतिक्रिया संबंध के सिद्धान्त और अनुकरण की प्रक्रिया से संबंधित है।
मनुष्य का सहज उपकरण है जिसके द्वारा वह भाषा में निपुणता प्राप्त करता है।
विकास में कोई संबंध नहीं है।
निम्नलिखित वाक्य के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
अभिव्यक्ति का संवर्द्धन और वाक्यों की लय के।
शब्दावली को समृद्ध करने के।
शब्द और वाक्य संरचना को कंठस्थ करने के।
उच्चारण का अभ्यास करने के।
एक बच्चा द्वारा उसके दोस्तों के साथ प्रयुक्त भाषा उसके शिक्षकों के साथ प्रयुक्त भाषा से भिन्न होती है। इसी तरह से वह अपनी माँ के साथ भोजन आदि के लिए अलग तरीके से बोलता है। भाषा का कौन-सा पक्ष अपनी भूमिका निभाता है?
सामाजिक पक्ष
परिवेशीय पक्ष
मनोवैज्ञानिक पक्ष
अनौपचारिक पक्ष
जब बच्चे घर और समुदाय से अलग-अलग भाषा अनुभवों के साथ विद्यालय में प्रवेश लेते हैं तो शिक्षक को विद्यालय में –
उनकी गृह-भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
उनकी गृह भाषा की उपेक्षा करनी चाहिए।
अनुदेशन की भाषा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
उनसे विद्यालय में घर की भाषा का प्रयोग नहीं करने के लिए कहना चाहिए।
अर्थक्रियात्मकता (प्रैगमैटिक्स) ______ की ओर संकेत करता है।
भाषा के सामाजिक नियम।
विद्यालयी भाषा की नीति।
विद्यालय की अनुदेशन की भाषा।
शैक्षणिक भाषा।
भाषा-शिक्षण के लिए एक वास्तविक एवं व्यावहारिक स्थिति का उपयोग करते हुए सरलतापूर्वक भाषा से परिचित होने में शिक्षार्थियों की मदद करने वाली पद्धति ______ कहलाती है।
स्थितिपरक भाषा-शिक्षण पद्धति।
संरचनात्मक उपागम।
श्रव्य-भाषिक पद्धति।
द्विभाषी पद्धति।
पठन-पूर्व कार्य ______ होते हैं।
शिक्षार्थियों को पाठ्य-वस्तु में ‘प्रवेश’ करने और उन्हें अभिप्रेरित करने के लिए।
शिक्षार्थियों की पठन कुशलता का मूल्यांकन करने के लिए।
कठिन शब्दों और पदों का अर्थ देने के लिए।
पठन-सामग्री में प्रयुक्त व्याकरणिक बिन्दुओं की व्याख्या करने के लिए।
शिक्षार्थी अपनी बुनियादी पठन कुशलताओं का निर्माण कर सकें, इसके लिए एक शिक्षक द्वारा ______ शिक्षार्थियों को मदद करने की जरूरत है।
वैयक्तिक और विभेदित अनुदेशन के साथ।
कक्षा-विशेष के सीखने के प्रतिफल को प्राप्त करने के लिए उन्हें मानक परीक्षण देने के माध्यम से।
वैविध्यपूर्ण तकनीकी का प्रयोग करते हुए।
पठन से पूर्व नवीन एवं चुनौतीपूर्ण शब्दावली के साथ।
निम्नलिखित में से कौन-सा ‘अन्तःक्रियात्मक परिकल्पना’ का समर्थन नहीं करता है?
अध्यापक द्वारा व्याख्यान और श्रुतलेख कार्य।
चयनित विषयों पर समूह परियोजना कार्य।
शिक्षार्थियों को विनिमय के अवसर (बातचीत) प्रदान करना।
समूह कार्य, जोड़ों में कार्य और समूची कक्षा में एक साथ कार्य।
एक अध्यापिका ‘र्ग’ और ‘र्भ’ से अन्त होने वाले शब्दों जैसे कि ‘विसर्ग’ और ‘विदर्भ’ आदि का उच्चारण करवाती है। शब्दों के इन जोड़ों को किस रूप में जाना जाता है?
विषम जोड़े
तुलनात्मक जोड़े
विपरीतात्मक जोड़े
तुलनीय जोड़े
एक बालक के घर की भाषा और विद्यालय में निर्देश की भाषा एक ही है। यह अध्यापक के लिए एक बहुत बड़ा संसाधन है क्योंकि –
वह बच्चों के साथ उस भाषा विशेष में चिन्तन और तर्क की उच्च स्तरीय संज्ञानात्मक गतिविधियों का आयोजन कर सकती है।
इससे वह बहुभाषीक बनेगा।
वह बच्चों में सामाजिक भाषा का विकास कर सकती है।
बच्चे के लिए पठन और लेखन का अध्यापन अभिभावकों द्वारा किया जा सकता है।
निम्नलिखित में से कौन-सी कक्षायी प्रक्रियाएं बुनियादी उम्र के बच्चों के लिए विकासात्मक रूप से उपयुक्त है?
धीरे-धीरे नयी अवधारणाओं का परिचय देना।
प्रतिदिन पाँच कठिन शब्दों से परिचित करवाना।
प्रत्येक दिन की शुरुआत आधे घण्टे के घेरा टाइम (सर्कल टाइम) से करना।
रूटीन में नियमित रूप से बदलाव लाना।
छोटे बच्चों के लिए पाठ योजना बनाते समय अध्यापिका ने समग्र भौतिक प्रतिक्रिया (टीपीआर) विधि पर ध्यान केन्द्रित करने का निर्णय लिया। पाठ में समग्र भौतिक प्रतिक्रिया (टीपीआर) शामिल करने के लिए अध्यापिका को निम्नलिखित में से क्या करना चाहिए?
कक्षा में कुछ शारीरिक गतिविधियाँ करनी चाहिए।
कक्षा में कुछ श्रवण संबंधी गतिविधियाँ करवायी जाएँ।
गतिविधि न करना कर प्रश्न पूछे जाएँ और उत्तर देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
ऐसा गतिविधियाँ करवाएँ जो अपनी-अपनी सीट पर बैठे-बैठे हो सकें और जोड़ों या समूह में काम करने के मौके दें।
कक्षा V का मंजीत अपने अध्यापक से अलग शैली में बात करता है, अपने मित्रों से कुछ अलग तरह से और एक दो-वर्षीय बच्चे से कुछ अलग तरह से बात करता है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि मंजीत जानता है कि सामाजिक स्थितियों में भाषा का प्रयोग किस तरह से करना है। भाषा के इस गुण को किस रूप में जाना जाता है?
उपयोगितावादी
वाकगत
प्रकृतिवादी
अर्थगत
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए : अभिकथन (A) : विद्यालय में प्रवेश करने वाले सभी बच्चे अपनी आयु अनुसार भाषा के सक्षम प्रयोगकर्ता होते हैं। तर्क (R) : भाषिक और सांस्कृतिक विविधता के कारण वे अपनी योग्यताओं का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।
(A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
(A) और (R) दोनों सही है तथा (A), (R) की सही व्याख्या है।
(A) और (R) दोनों सही है तथा (A), (R) की सही व्याख्या नहीं है।
मुझे यह काम बहुत ही पसंद है-जब अध्यापिका मुझे एक कार्ड देती है, जिस पर कोई शब्द या वाक्य लिखा होता है। मैं उससे संबंधित अभिनय करती हूँ और समूची कक्षा उस शब्द/वाक्य के बारे में अनुमान लगाती है। शिक्षार्थी की प्राथमिकताओं के साथ शिक्षार्थी की पहचान की टिप्पणी कीजिए।
जब मैं गति-बोधक तरीके से संलग्न रहती हूँ तो मुझे भाषा अच्छी तरह से याद रहती है।
जब मैं कार्ड को वाक्य को याद करती हूँ तो मुझे भाषा अच्छी तरह से याद रहती है।
जब मैं देखती हूँ तो मुझे भाषा अच्छी तरह से याद रहती है।
जब मैं सुनती हूँ तो मुझे भाषा अच्छी तरह से याद रहती है।
कक्षा में मातृभाषा की मदद से द्वितीय भाषा का शिक्षण किस विधि की चारित्रिक विशेषता है?
द्विभाषिक
निर्देश (प्रत्यक्ष)
व्याकरण अनुवाद
कला समावेशित अधिगम
प्रथम पीढ़ी के शिक्षार्थी वे हैं जो –
अपने परिवार में सबसे पहले विद्यालय गए हैं।
दाखिला लेने के लिए पहली बार आए हैं।
विद्यालय में ‘विद्यालय तैयारी कार्यक्रम’ में हिस्सा ले रहे हैं।
विद्यालय में पहली बार भाषा सीख रहे हैं।
एक प्रभावी भाषा शिक्षक-
पाठ्य-वस्तु के साथ अन्य संसाधनों का प्रयोग करेगा।
बच्चों को पाठ्य पुस्तक में दिए गए सभी प्रश्नों के उत्तर याद करवाएगा।
केवल पाठ्य पुस्तक में दिए गए प्रश्नों का प्रयोग करते हुए प्रश्न-पत्र का निर्माण करेगा।
पूरी तरह से प्रस्तावित पुस्तक पर निर्भर करेगा।
किसी बच्चे को उसकी लक्ष्य भाषा में निपुण तब कहा जाएगा जब
लक्ष्य भाषा का प्रयोग और सटीकता के साथ कर पाता हो।
उसके पास उपयुक्त शब्द भंडार है परन्तु वह उसका प्रयोग बार-बार न करता हो।
वह अपने घर की भाषा में पठन और लेखन कर पाता हो।
जो बोला जा रहा है, उसे समझ पाने योग्य हो।
ग्रहीय शब्द भंडार वे शब्द हैं जिन्हें
जब कोई सुनता/सुनती है या देखता/देखती है तब पहचान कर पाते हैं।
कोई भी पाठसामग्री से समझ सकती/सकता है।
दूसरे के वक्तव्य से ग्रहण किया जाता है।
व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत शब्दावली में प्रयोग करते हैं।
‘लक्ष्य दृश्य शब्द’ शब्द भंडार में किस प्रकार का शब्द है?
पाठक इसकी पहचान करता है और बिना किसी जटिल विश्लेषण के इसे अर्थपूर्ण पाता है
रट कर सीखा जाता है।
लेखक की शैली की प्रभावशीलता का निर्णय लेने में मदद करता है।
कम प्रयुक्त किया जाता है।
विद्यार्थियों के साथ साहित्य पर बात क्यों करनी चाहिए, इससे संबंधित कौन-सा कथन सही नहीं है?
यह पाठ्यक्रम शामिल नहीं है।
यह बहुत प्रेरणास्पद है।
यह विद्यार्थियों को दूसरों की संस्कृति समझने में मदद करता है।
यह भाषा अर्जन का आधार है।
निष्क्रिय शब्दावली में ऐसे शब्द होते हैं ______।
जिनका प्रयोग कभी-कभार होता हो
जिनका प्रयोग अक्सर किया जाता हो
जिनका इस्तेमाल भाषा वैज्ञानिक करते हों
जिनका इस्तेमाल लेखक करते हों
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में बोली जाने वाली हिंदी बिहार के पूर्वी भागों में बोली जा रही हिंदी से भिन्न है। पर इन दोनों क्षेत्रों के वक्ता और श्रोता भाषा की इस विविधता को समझ लेते हैं। हिंदी की इन दो विविधताओं को किस रूप में जाना जाएगा?
ये हिन्दी भाषा की बोलियाँ हैं।
विभिन्न भाषाएँ।
एक हिंदी है और दूसरी भोजपुरी है।
ये एक ही भाषा है।
भाषा शिक्षा के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?
विद्यालयी शिक्षा के आरंभिक चरणों से ही अंग्रेजी भाषा माध्यम के रूप में।
शिक्षा के माध्यमिक चरण में विदेशी भाषा का अध्ययन।
मिडिल और माध्यमिक चरणों में शास्त्रीय भाषाओं का अध्ययन।
घर की भाषा/मातृभाषा निर्देश माध्यम की भाषा के रूप में।
निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा शिक्षा की अवधारणा नहीं है?
बुद्धि
ट्रान्सलैंग्यूजिंग
पठन वैकल्प्य
भाषा संबंधी विशिष्ट विकार
‘ट्रान्सलैंग्युजिंग’ से क्या आशय है?
भाषा को एक ‘प्रक्रिया’ के रूप में देखना न कि एक ‘उत्पाद’ के रूप में।
कई भाषाओं के प्रयोग की जगह एक भाषा का प्रयोग।
वर्तमान समय के साहित्य में बहुभाषावाद के लिए नई पदावली है।
अनुवाद की विस्तृत परम्परा के केन्द्र में भाषा को रखना।
भाषा शिक्षा में रचनात्मकता से क्या अभिप्राय है?
कक्षा में किए जा सकने वाले खुले अन्त वाले नए-नए प्रश्न जिनकी तरह-तहर की व्याख्या और उत्तर हों।
किसी तथ्य के प्रति समझ बनाने के लिए विभिन्न विषयों से तथ्यों को जुटाना।
शिक्षण की नई विधियों का प्रयोग करते हुए कक्षायी गतिविधि।
सम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण का प्रयोग करते हुए कक्षा में प्रयुक्त सामग्री।
‘निपुन (NIPUN)’ द नेशनल इनीशियेटिव फॉर एचीविंग फाउन्डेशल स्किल का मुख्य केन्द्र किस पर है?
समझ के साथ पठन और संख्या बोध।
पठन, वाचन, लेखन, श्रवण और संख्या बोध।
पठन और लेखन।
पठन, लेखन और अंकगणित।
निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा परीक्षण विद्यार्थी की किसी विशिष्ट कार्य से संबंधित उस उपलब्धि का मापन करता है जिसकी उसे बाद में इस्तेमाल की आवश्यकता है?
निपुणता परीक्षण
वस्तुनिष्ठ परीक्षण
सक्षमता परीक्षण
उत्पादक परीक्षण
क्रैशन के सिद्धांत ‘1 + 1’ का क्या तात्पर्य है?
सामग्री का स्तर शिक्षार्थियों की क्षमता के वर्तमान स्तर से कुछ ऊपर के स्तर का होना चाहिए।
शिक्षार्थी इस प्रकार से सक्षम हों कि वे अपने मजबूत पक्ष तथा कमजोर पक्ष की पहचान कर सकें।
भाषा तब सीखी जाती है जब शिक्षार्थियों को दूसरे व्यक्तियों से मिलने के मौके हों।
कक्षाकार्य का अभ्यास घर में करवाया जाना चाहिए।
भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा की क्या स्थिति है?
कार्यालय भाषा
सहकार्यालय भाषा
जुड़ाव (लिंक) भाषा
राष्ट्रीय भाषा
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत क्या है?’
विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं और संस्कृति को समुन्नत करने का भारत सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम।
पर्यटन और सांस्कृतिक अन्वेषण को समुन्नत करने की भारत सरकार की रेल योजना।
विद्यालय में सभी विद्यार्थियों में एकता को समुन्नत करने का कार्यक्रम।
विद्यालय शिक्षा द्वारा भारत की प्राकृतिक संस्कृति, परम्पराओं और इतिहास का अन्वेषण।
निम्नलिखित में से कौन-सा स्रोत बच्चों में भाषा विकास का स्रोत है?
बच्चों के साथ बातचीत करते समय माँ द्वारा अक्सर बोली जा रही भाषा।
जब बच्चे दूसरों द्वारा बोली जा रही भाषा पर ध्यान देते हैं।
गर्भावस्था के दौरान माँ द्वारा बोली जा रही भाषा।
बच्चों को जन्म देते समय माँ द्वारा बोली जा रही भाषा।
एक बारह-वर्षीय बालिका अनेकार्थी शब्दों के प्रयोग से बहुत आनंदित होती है। उसका यह आनन्द क्या संकेत देता है?
विमर्श की भाषा की जागरूकता।
अर्थगत झुकाव।
निगमनात्मक तार्किकता।
मानसिक अवरोध।
कूजन और बबलाना शिशु की पहली वाक् ध्वनियाँ हैं। कूजन का तात्पर्य क्या है?
लगभग दो माह के शिशुओं द्वारा निकाली गई रुचिकर आवाजें (स्वर)।
शिशुओं के साथ बात करते समय वयस्क की भाषा का एक रूप।
छह माह के शिशुओं में व्यंजन-स्वर के मिश्रण की लंबी तानों का दोहराव।
वयस्क द्वारा ऊँचे स्वरमान में बोले गए छोटे-छोटे वाक्य।
पाँचवी कक्षा के विद्यार्थी को एक मानक पठन परीक्षण देने के लिए अध्यापक के लिए सर्वोत्तम सलाह क्या होगी?
परीक्षा में आने वाले प्रश्नों से मिलते-जुलते प्रश्नों के उत्तरों का अभ्यास करवाना।
बच्चों से यह कहें कि परीक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और वे इस परीक्षा में अपना सर्वोत्तम दे सकते हैं।
अच्छे तरीके से पढ़ नहीं पाने वालों को अलग से पढ़ना, यह मानकर कि शेष विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर ही लेंगे।
विद्यार्थियों को मानक परीक्षण की विशेषताओं की व्याख्या करना।
एक भाषा से अधिक भाषाओं का ज्ञान-
नई भाषा के शिक्षण अधिगम में बहुत सहायक है।
भाषा की कक्षा में अध्यापक के लिए बोझ बन जाता है।
नई कक्षा में अधिगम के दौरान शिक्षार्थियों को समानुरूप बनाता है।
नई भाषा के अधिगम में व्यवधान पैदा करता है।
‘निपुन’ क्या है?
यह विद्यालय के बहुत छोटे बच्चों में साक्षरता, पठन और संख्या ज्ञान समुन्नत करने का कार्यक्रम है।
यह विद्यालयी बच्चों के लिए शिक्षा का कार्यक्रम है।
यह विद्यालय के बहुत छोटे बच्चों में पठन और गणितीय कौशल विकसित करने का कार्यक्रम है।
यह विद्यालय के बहुत छोटे बच्चों में देशभक्ति विकसित करने का कार्यक्रम है।
निम्नलिखित में से कौन-सा ध्वनि का उत्पादन और बोध है?
स्वानिकी
स्वर विज्ञान
आकृति विज्ञान
वाक्य विन्यास
भाषा कोई पृथक वाक्य या शब्द नहीं है। इसलिए अध्यापक को भाषा एक अर्थपूर्ण ______ के रूप में प्रस्तुत करनी चाहिए।
विमर्श
स्कीमा
पाण्डुलिपि
उपकरण
आपकी नियुक्ति माध्यमिक स्तर पर भाषा अध्यापक के रूप में होती है। कक्षा में आपकी क्या भूमिका रहेगी? (A) आप यह निर्णय लेना चाहेंगे कि क्या और कैसे पढ़ाना है। (B) आप सीखने के लिए स्थितियों का सृजन करना चाहेंगे और विद्यार्थी को सीखने के अवसर देंगे। (C) शिक्षार्थियों के सामने विषय-सामग्री प्रस्तुत करना चाहेंगे। (D) एक संस्थापक के रूप में कार्य करना चाहेंगे और आवश्यकतानुसार संकेत/मदद देंगे।
A, B और D
A, B और C
B, C और D
A, C और D
नीलम अपने विद्यार्थियों को एक टेस्ट देती है। वह उन्हें एक वाक्य देती है जिसमें कोई एक शब्द रेखांकित शब्द का विलोम शब्द बताओ। वह भाषा के किस उपकौशल की परीक्षा ले रही है?
शब्द भंडार
श्रवण
पठन
व्याकरण
ELL विद्यार्थी वे ______ शिक्षार्थी हैं जो दृश्यात्मक माध्यमों के द्वारा प्रस्तुत की गई सूचनाओं का लाभ उठा पाते हैं।
दृश्यात्मक
श्रव्यात्मक
गत्यात्मक
स्थानिक
सम्प्रेषणात्मक भाषा कक्षा में अध्यापक सबसे कम क्या इस्तेमाल करती है?
अध्यापक केन्द्रित कक्षा प्रबंधन उपागम
विद्यार्थी केन्द्रित कक्षा प्रबंधन उपागम
विषय-वस्तु केन्द्रित कक्षा प्रबंधन उपागम
आकलन केन्द्रित कक्षा प्रबंधन उपागम
संज्ञानात्मक अकादमिक भाषा निपुणता (CALP) किससे सम्बन्धित है?
विषयों से सम्बन्धित औपचारिक अकादमिक अधिगम।
अंग्रेजी साहित्य के लिए औपचारिक अकादमिक अधिगम।
वाद-विवाद कौशल में सुधार के लिए औपचारिक अकादमिक अधिगम।
केवल मनोविज्ञान के लिए औपचारिक अकादमिक अधिगम।
प्रतिस्थापन (विकल्प) सूची किसके शिक्षण में इस्तेमाल की जाती हैं?
व्याकरण
कविता
शब्द अर्थ
रचनात्मकता
जोसेफ प्रथम पीढ़ी के शिक्षार्थियों (जो पहली बार अंग्रेजी पढ़ रहे हैं) को अंग्रेजी पढ़ाते समय द्विभाषिक शब्द सूची का प्रयोग करता है। वह किस सिद्धांत का प्रयोग कर रहा है?
व्याकरण अनुवाद विधि
समग्र भौतिक प्रतिक्रिया
मौन विधि
परामर्श कोश
सुधा कक्षा दो में अंग्रेजी पढ़ा रही है। वह आदेश और निर्देश दे रही है जिससे कि विद्यार्थी आदेशानुसार निष्पादन कर सकें। वह भाषा अधिगम के किस उपागम का अनुसरण कर ही है?
समग्र भौतिक प्रतिक्रिया
परामर्श कोश
सम्प्रेषणात्मक उपागम
मानवीय उपागम
बच्चों के भाषा-विकास के लिए जरूरी है, बच्चों को–
भाषा-प्रयोग के अवसर देना।
व्याकरण सीखने के लिए प्रोत्साहित करना।
साहित्य पढ़ने के लिए पुरस्कृत करना।
अनुकरण के लिए प्रोत्साहित करना।
निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम का मुख्य क्षेत्र (डोमेन) नहीं है?
सामाजिक सांस्कृतिक
भावात्मक
मनोगत्यात्मक
संज्ञानात्मक
निम्नलिखित में से कौन-सा स्टीफन क्रेशन द्वारा दी गयी मॉनीटर परिकल्पना के संदर्भ में सही नहीं है?
‘क्या अर्जित किया गया है,’ ‘सीखे’ गए की मॉनीटरिंग करने में मदद करता है।
शिक्षार्थी तभी मॉनीटर कर सकते हैं जब उन्हें नियमों की पर्याप्त जानकारी हो और पर्याप्त समय हो।
यह द्वितीय भाषा अर्जन के संदर्भ में प्रयुक्त की जाती है।
यह अर्जन और अधिगम के मध्य संबंध पर आधारित है।
मातृभाषा आधारित बहुभाषावाद किसकी अनुशंसा करता है?
सभी बच्चों की विद्यालयी शिक्षा उनकी मातृभाषा या घर की भाषा में शुरू होनी चाहिए।
सभी बच्चों की विद्यालयी शिक्षा की शुरुआत अंग्रेजी माध्यम और घर की भाषा में होनी चाहिए।
सभी बच्चे अपनी प्रथम भाषा के रूप में हिन्दी का अध्ययन करते हैं।
सभी बच्चों की विद्यालयी शिक्षा उनके राज्य की भाषा में शुरू होनी चाहिए।
किसी टॉपिक पर मानस मंथन करने के बाद भी एक बालिका अपने आप से अनुच्छेद नहीं लिख पा रही है। हालाँकि वह वयस्क या सहपाठी के मार्गदर्शन में लिख लेती है। इस प्रकार के मार्गदर्शन को क्या कहेंगे?
मदद (स्कैफोल्डिंग)
टीम शिक्षण
सहपाठी शिक्षण
सहपाठी परामर्श
भाषा अर्जन केवल तभी घटित होता है जब ______।
बच्चों को भाषा का परिवेश (एक्सपोजर) दिया जाए
बच्चों को व्याकरण के नियम सिखाएँ जाएँ
बच्चों को अनुकरण करने का अभ्यास करवाया जाए
बच्चों को पठन के अवसर दिए जाएँ
आपको पालन-पोषण एक ऐसे गाँव में हुआ जहाँ सभी लोग हिंदी बोलते थे और आपने यह भाषा बिना विद्यालय गए ही सीख ली। बाद में जब आप विद्यालय गए तो आपने अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी और उर्दू सीखी। अब आप अंग्रेजी भाषा प्रवाह के साथ बोलते हैं। अब आपकी प्रथम भाषा कौन-सी है?
हिंदी
संस्कृत
अंग्रेजी
उर्दू
जब हम यह कहते हैं कि ‘भाषा यादृच्छिक है’ तो इसका तात्पर्य है –
भाषा के शब्दों और उनके अर्थों के बीच किसी प्रकार का अन्तर्निहित संबंध नहीं है।
भाषा पहले से निर्धारित सिद्धान्तों का पालन करती है।
भाषा के शब्दों और उनके अर्थों के बीच अन्तर्निहित संबंध है।
शब्दों और उनके अर्थों के बीच संबंध किसी ठोस कारण पर आधारित है न कि बस यूँ ही।
वे कथन जो किसी कक्षा विशेष या पाठ्यक्रम (कोर्स) के अन्त में विद्यार्थियों द्वारा अर्जित ज्ञान, कौशल प्रवृत्ति का वर्णन करते हैं, वे क्या कहलाते हैं?
अधिगम प्रतिफल
बुनियादी साक्षरता प्रतिफल
शिक्षण प्रतिफल
संख्यात्मक प्रतिफल
जब भाषा स्वाभाविक रूप से सीखी जाती है, बिना किसी व्यवस्थित अभ्यास के, तब इसे क्या कहा जाता है?
अर्जन
अधिगम
विद्वत्ता
स्वीकृति
बच्चे भाषा प्रभावशाली तरीके से तब सीखते हैं जब ______।
उन्हें प्रोत्साहन मिले।
उन्हें भाषा में निपुण अध्यापक मिले।
उन्हें अच्छी पाठ्यपुस्तक मिले।
उन्हें रोका जाए।
“भाषा अधिग्रहण एक गहन प्रक्रिया है जो जन्म के समय से शुरू होती है और जीवन पर्यन्त चलती है।” क्या आप इस कथन से सहमत या असहमत हैं?
मैं इस कथन से असहमत हूँ।
मैं इस कथन से सहमत हूँ।
मैं इस कथन से आंशिक रूप से सहमत हूँ।
मैं इस कथन से आंशिक रूप से असहमत हूँ।
कोई भी व्यक्ति किसके द्वारा सर्वाधिक उपयुक्त तरीके से द्वितीय भाषा सीख सकता है?
अपने समाज में सहजात वाचकों (मूलभाषा बोलने वालों) के सतत् सम्पर्क के माध्यम से।
ऐसी कक्षा जहाँ आप व्याकरण पर ध्यान केन्द्रित करते हैं और अध्यापक से सहायता प्राप्त करते हैं।
श्रव्य भाषिक विधि के अनुसार संवादों को दोहराना और अभ्यास करना।
लक्ष्य भाषा के किसी वाचन पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर।
एक अध्यापिका कक्षा दो के विद्यार्थियों के लिए विविध प्रकार की शिक्षण अधिगम सामग्री जुटाना चाहती है। निम्नलिखित में से कौन-सा मानदंड टीएलएम के चयन के लिए सही नहीं है?
चयनित सामग्री सिर्फ बच्चों द्वारा बनाई गई होनी चाहिए और फिसलन को बचाने के लिए कुछ खुरदनी होनी चाहिए।
चयनित सामग्री इस आयु समूह के बच्चों के प्रयोग के लिए आकर्षक और सुरक्षित होनी चाहिए।
चयनित सामग्री ऐसी हो जो बच्चों को जिज्ञासा के साथ खोजबीन और प्रयोग करने में पर्याप्त अवसर दे।
चयनित सामग्री अधिमानतः स्थानीय रूप से निर्मित या स्थानीय रूप से उपलब्ध हो जिससे आसानी से बदला जा सके।
बुनियादी चरण की अवस्था वाले बच्चे अधिगम में तब कहीं अधिक संलग्न होते हैं जब ______।
वे सभी इन्द्रियों का प्रयोग करते हैं और अपने हाथों का सक्रिय प्रयोग करते हैं।
वे अध्यापक के पीछे-पीछे शिशुगीत गाते हैं।
वे अपनी कॉपी में अक्षरों की बार-बार ट्रेसिंग करते हैं या बार-बार लिखते हैं।
मुख्य केन्द्र सिर्फ सूक्ष्म गत्यात्मक कौशलों के विकास पर होता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा व्याकरण शिक्षण को प्रभावशाली तरीके से पढ़ाने के बारे में सही नहीं है?
व्याकरण को उसके नियम कंठस्थ करके सीखना।
वास्तविक सम्प्रेषण प्रस्तुत करना।
व्याकरण के प्रासंगिक नियम प्रस्तुत करना।
सम्प्रेषण के अभ्यास के अवसर देना।
निम्नलिखित में से कौन-सा साक्षरता शिक्षण उपागम अक्षरों और ध्वनि के बीच संबंध पर बल देता है?
ध्वनि विज्ञान निर्देश
समग्र भाषा पद्धति
व्याकरण अनुवाद
स्थितिपरक उपागम
साक्षरता अर्जित करने के लिए किसमें निपुणता (मास्टरी) होनी चाहिए?
डिकोडिंग और भाषा अवबोधन।
ध्वन्यात्मक जागरूकता और प्रवाह।
दृश्य (साइट) शब्दावली और प्रतिमानों की पहचान।
सटीकता और ध्वन्यात्मक बोध।
भाषा समृद्ध परिवेश एक ऐसे परिवेश की ओर संकेत करता है जो बच्चे को ______ के अवसर उपलब्ध कराता है।
देखने, ध्यान देने और भाषा का प्रयोग करने।
भाषा-ह्रास से उबरने।
उन वाक्यों का निर्माण करने के जो उसने पहले कभी नहीं सुने।
कक्षा-कक्ष से परे जाकर सीखने।
प्रत्येक बच्चा वाक्य-विन्यास संबंधी नियमों के साथ लैस होता है, जिसे सार्वभौमिक व्याकरण कहते हैं। यह ______ से संबंधित है।
भाषा अर्जन क्षमता
भाषा अर्जित क्षमता
सीखना अर्जन प्रेरणा
भाषा अर्जन प्रेरणा
कौन-सी पद्धति मातृभाषा में पहले से अर्जित भाषा-कौशलों के उपयोग के माध्यम से लक्ष्य भाषा सीखने में प्रवाहपूर्णता एवं सटीकता के विकास एवं उपलब्धि का समर्थन करती है?
व्याकरण-अनुवाद पद्धति
प्रत्यक्ष पद्धति
द्विभाषी पद्धति
श्रव्यभाषिक पद्धति
‘द जंगल बुक’ के मुख्य पात्र मोगली की भाषा में कमी थी, क्योंकि मानव संपर्क से विलग उसका पालन-पोषण हुआ था। यह साक्ष्य भाषा-विकास के किस पक्ष का समर्थन करता है?
एक सही आयु में बच्चे के पास भाषा-परिवेश का अभाव।
बच्चे को कुछ जीव-वैज्ञानिक समस्याएँ थीं।
सहज क्षमता के साथ उसका जन्म नहीं हुआ था।
उसे मानव भाषा की बजाय जानवरों की भाषा से प्रेम था।