CURRENT-AFFAIRS

हाल ही में रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय सैंड आर्टिस्ट कौन है ? JUNE 2026

  • जतीन दास / Jatin Das
  • सुदर्शन पटनायक / Sudarsan Pattnaik
  • एम. एफ. हुसैन / M. F. Husain
  • अंजोली इला मेनन / Anjolie Ela Menon

Explanation:

  • ओडिशा के प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को रूस में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सैंड स्कल्पचर महोत्सव में रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 से सम्मानित किया गया।
  • यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय सैंड आर्टिस्ट बन गए हैं।
  • उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक तापमान वृद्धि) विषय पर एक शानदार रेत की मूर्ति बनाई जो लगभग 3 मीटर ऊंची थी।

हाल ही में जोजिला टनल का ‘ब्रेकथ्रू’ का कार्य पूरा हो गया है, जोजिला टनल की लंबाई कितनी है? JUNE 2026

  • 9.02 km
  • 11.15 km
  • 13.153 km
  • 15.20 km

Explanation:

  • जोजिला टनल की लंबाई 13.153 किलोमीटर है।
  • यह टनल बालटाल (सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर) और मीनामार्ग (द्रास-कारगिल, लद्दाख) के बीच बन रही है।
  • यह लगभग 11,578 फीट की ऊँचाई पर बनाई जा रही है।
  • यह Srinagar–Leh Highway (NH-1) पर स्थित है।
  • टनल बनने के बाद जोजिला दर्रे को पार करने में लगने वाला 3.5 घंटे का समय घटकर 15-20 मिनट हो जाएगा।

हाल ही में विश्व बालश्रम निषेध दिवस 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026

  • 13 June
  • 12 June
  • 11 June
  • 10 June

Explanation:

  • विश्व बालश्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour) हर साल 12 जून को मनाया जाता है।
  • 2002 में International Labour Organization (ILO) ने इस दिवस की शुरुआत की।
  • 2026 की थीम – “बाल श्रम को लाल कार्ड: बच्चों के लिए निष्पक्ष खेल, वयस्कों के लिए सम्मानजनक काम” (“Red card to child labour: Fair play for children, decent work for adults”) है।
  • भारत में अनुच्छेद-24, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए Child Labour को खत्म करता है।

हाल ही में “ArsenSafe” उपकरण का विकास किस संस्थान द्वारा किया गया है ? JUNE 2026

  • IIT Delhi
  • IIT Madras
  • IIT Bhubaneswar
  • IIT Kanpur

Explanation:

  • ArsenSafe एक छोटा-सा हाथ में पकड़ने वाला (Portable) उपकरण है, जिसे IIT Bhubaneswar के वैज्ञानिकों ने बनाया है।
  • यह पीने के पानी में आर्सेनिक (Arsenic) नामक जहरीले तत्व की मौजूदगी को कुछ ही सेकंड में पता लगा सकता है।
  • इसमें ग्राफीन (Graphene) आधारित सेंसर और मशीन लर्निंग तकनीक का उपयोग किया गया है।
  • यह लगभग 17 सेकंड में परिणाम दे देता है।

CCPI 2025 में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला कंटेनर पोर्ट कौन-सा रहा ? JUNE 2026

  • मुंद्रा बंदरगाह / Mundra Port
  • पिपावाव बंदरगाह / Pipavav Port
  • जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) / Jawaharlal Nehru Port Authority (JNPA)
  • विशाखापत्तनम बंदरगाह / Visakhapatnam Port

Explanation:

  • Container Port Performance Index (CPPI) 2025 World Bank और S&P Global Market Intelligence द्वारा जारी किया गया।
  • JNPA को दुनिया में 22वां स्थान मिला और यह लगातार दूसरे वर्ष भारत का सर्वश्रेष्ठ कंटेनर पोर्ट बना।
  • इसकी रैंकिंग में पिछले वर्ष की तुलना में 1 स्थान का सुधार हुआ।
  • विश्व के शीर्ष 3 कंटेनर पोर्ट: 1. Fuzhou (चीन), 2. Dalian (चीन), 3. Port of Salalah (ओमान)

हाल ही में PM मोदी G7 समिट के लिए किस देश का अधिकारिक दौरा करेंगे ? JUNE 2026

  • Canada
  • France
  • USA
  • Brazil

Explanation:

  • 52nd G7 Summit – 2026 फ्रांस के एवियन-लेस-बेन्स शहर में आयोजित होगा।
  • PM मोदी इस समिट के लिए फ्रांस का आधिकारिक दौरा करेंगे।
  • 51st G7 Summit – 2025 कनाडा के अल्बर्टा के कनानसकीस में आयोजित हुआ था।

हाल ही में FIFA World Cup 2026 का उद्घाटन मैच कहाँ हुआ ? JUNE 2026

  • Mexico
  • USA
  • Canada
  • Qatar

Explanation:

  • 2026 FIFA World Cup (23rd edition) 11 June से 19 July तक कनाडा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हो रहा है।
  • उद्घाटन मैच: मैक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में हुआ।
  • 1st Match = Mexico V/S South Africa था।
  • पहली बार, 48 टीमें भाग ले रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप कुल 104 मैच होंगे।
  • मैस्कॉट: क्लच (बाल्ड ईगल – USA), ज्ञायु (जगुआर – Mexico), मेपल (मूस – Canada)

हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने REC और PFC सरकारी कंपनियों के विलय को मंजूरी दे दी है, विलय के बाद कौन-सी कंपनी अलग अस्तित्व में नहीं रहेगी ? JUNE 2026

  • PFC
  • REC
  • NTPC
  • Power Grid

Explanation:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने REC और PFC के विलय को मंजूरी दे दी है।
  • REC (Rural Electrification Corporation) और PFC (Power Finance Corporation) दोनों सरकारी (महारत्न) कंपनियां हैं।
  • REC का PFC में विलय होगा – विलय पूरा होने के बाद REC एक अलग कंपनी के रूप में नहीं रहेगी।
  • REC की सारी संपत्तियां (Assets) और देनदारियां (Liabilities) PFC को मिल जाएंगी।

हाल ही में EU ने किस राज्य में फ्लेवर, खुशबू और आयुष सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए “ब्लू वैली क्लस्टर” लांच किया है ? JUNE 2026

  • Sikkim
  • Assam
  • Nagaland
  • Meghalaya

Explanation:

  • असम सरकार और यूरोपीय संघ (EU) ने मिलकर गुवाहाटी में ब्लू वैली क्लस्टर शुरू किया है।
  • इसका उद्देश्य फ्लेवर (स्वाद), फ्रेगरेंस/सुगंध और आयुष (AYUSH) से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देना है।
  • ब्लू वैली क्लस्टर इन उत्पादों को किसानों → उद्योगों → शोध संस्थानों → विदेशी बाजारों से जोड़ने का काम करेगा।

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए ‘ईजी कनेक्ट’ मॉडल के तहत शामिल होने वाला भारत का पहला शहर कौन सा है ? JUNE 2026

  • Surat
  • Karnal
  • Udaipur
  • Varanasi

Explanation:

  • भारत सरकार और Air India की ‘ईजी कनेक्ट’ (Easy Connect) योजना, एक ‘हब-एंड-स्पोक’ विमानन पहल है।
  • वाराणसी इस सुविधा वाला पहला शहर बना है।
  • यात्री वाराणसी एयरपोर्ट पर ही इमिग्रेशन और सामान संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर सकेगा और दिल्ली पहुंचने पर सीधे अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ान में जा सकेगा।
  • यह दैनिक उड़ान (AI111 के रूप में) वाराणसी से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी, जहाँ से यात्री दुनिया भर के 17 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए जा सकते हैं।

हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘स्त्री सुरक्षा योजना’ (या ‘श्री सुरक्षा योजना’) ‘ शुरू की है ? JUNE 2026

  • Tamil Nadu
  • Karnataka
  • Kerala
  • Himachal Pradesh

Explanation:

  • स्त्री सुरक्षा योजना’ (Sthree Suraksha Scheme) हाल ही में केरल सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं और ट्रांसजेंडर महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।
    • वित्तीय सहायता: लाभार्थियों को प्रति माह ₹1,000 की पेंशन सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है।
  • कर्नाटक में बुजुर्गों के लिए ‘संध्या सुरक्षा योजना’ और महिलाओं के लिए ‘स्त्री शक्ति योजना‘ जैसी योजनाएं संचालित हैं
June 2026 current affairs in Hindi #13