CURRENT-AFFAIRS
हाल ही में ICC महिला T-20 विश्व कप 2026 की मेजबानी कौन कर रहा है ? JUNE 2026
- भारत और श्रीलंका / India and Sri Lanka
- इंग्लैंड और वेल्स / England and Wales
- ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड / Australia and New Zealand
- दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे / South Africa and Zimbabwe
Explanation:
- 10वां ICC महिला T-20 विश्व कप 2026 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित हो रहा है।
- कुल 33 मैच होंगे और 12 टीमें भाग ले रही हैं (पहली बार)।
- फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में होगा।
- भारतीय टीम की कप्तान: Harmanpreet Kaur, उप-कप्तान: Smriti Mandhana
हाल ही में केंद्र ने तेल और गैस की खोज और उत्पादन के लिए किन पूर्वोत्तर राज्यों के साथ ऐतिहासिक तीन-पक्षीय समझौता किया है ? JUNE 2026
- असम और नागालैंड / Assam and Nagaland
- मणिपुर और मिजोरम / Manipur and Mizoram
- त्रिपुरा और असम / Tripura and Assam
- नागालैंड / Nagaland
Explanation:
- केंद्र सरकार, असम सरकार और नागालैंड सरकार ने मिलकर एक त्रिपक्षीय समझौता किया है।
- असम और नागालैंड की सीमा पर सीमा विवाद के कारण पिछले लगभग 30 वर्षों से तेल-गैस की खोज रुकी हुई थी।
- अब इन क्षेत्रों में फिर से तेल और गैस की खोज तथा उत्पादन शुरू किया जाएगा।
- तेल और गैस से होने वाली कमाई को असम और नागालैंड 50:50 के अनुपात में बांटेंगे।
हाल ही में BIS द्वारा टी-बैग्स के लिए लागू नए मानकों (IS 19787) के तहत किस रसायन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है ? JUNE 2026
- कैफीन / Caffeine
- एपिक्लोरोहाइड्रिन / Epichlorohydrin
- टैनिन / Tannin
- साइट्रिक अम्ल / Citric acid
Explanation:
- BIS (Bureau of Indian Standards) ने पहली बार टी-बैग्स की गुणवत्ता और सुरक्षा के लिए नए नियम (IS 19787) बनाए हैं।
- Epichlorohydrin (जो पहले टी-बैग के पेपर को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल होता था) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि यह कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।
- क्लोरीन ब्लीचिंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
हाल ही में गुजरात पुलिस द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन मिलाप’ का मुख्य उद्देश्य क्या है ? JUNE 2026
- साइबर अपराध रोकना / Preventing cybercrime
- लापता व्यक्तियों को खोजकर परिवारों से मिलाना / Locating missing persons and reuniting them with their families
- नशा तस्करी रोकना / Preventing drug trafficking
- सड़क सुरक्षा बढ़ाना / Enhancing road safety
Explanation:
- ऑपरेशन मिलाप पुलिस द्वारा चलाया जाने वाला एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य लापता बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाना है।
- यह एक जन-केंद्रित (People-Centric Policing) अभियान है।
- दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले दिसंबर 2014 में ऑपरेशन मिलाप शुरू किया था।
- हाल ही में गुजरात पुलिस ने एक महीने में 1,470 लापता लोगों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाया।
हाल ही में न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन किस खिलाड़ी ने बनाए हैं, उन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय खेल से संन्यास ले लिया ? JUNE 2026
- रॉस टेलर / Ross Taylor
- ब्रेंडन मैकुलम / Brendon McCullum
- केन विलियमसन / Kane Williamson
- स्टीफन फ्लेमिंग / Stephen Fleming
Explanation:
- न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (Retirement) लेने की घोषणा कर दी है।
- उन्होंने अगस्त 2010 को भारत के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और लगभग 16 साल के करियर में 378 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
- उनके नाम 33 टेस्ट शतक हैं और न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19,346 अंतरराष्ट्रीय रन हैं।
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया गया ? JUNE 2026
- 14 June
- 13 June
- 12 June
- 11 June
Explanation:
- अंतर्राष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस (International Albinism Awareness Day) हर साल 13 जून को मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य एल्बिनिज्म के बारे में लोगों को जागरूक करना और इससे पीड़ित लोगों के साथ होने वाले भेदभाव को रोकना है।
- 18 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने इस दिवस की स्थापना की और पहला आयोजन 2015 में हुआ।
- 2026 की थीम: “Proudly in my skin: celebrating all skin tones” (“अपनी त्वचा पर गर्व: सभी त्वचा रंगों का उत्सव”)
हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा का निधन हो गया, उनका सम्बन्ध किस खेल से था ? JUNE 2026
- Boxing
- Shooting
- Wrestling
- Archery
Explanation:
- भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 स्वर्ण पदक जीते और कॉमनवेल्थ तथा एशियन गेम्स मिलाकर 23 पदक अपने नाम किए।
- उन्हें 1994 में अर्जुन पुरस्कार, 1997 में पद्मश्री और 2020 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- उन्होंने भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को प्रशिक्षण दिया, जिन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते।
हाल ही में जारी World Bank की Global Economic Prospects Report 2026 के अनुसार FY 2026-27 के लिए भारत की GDP Growth Rate कितनी अनुमानित की गई है ? JUNE 2026
- 6.2%
- 6.4%
- 6.6%
- 7.2%
Explanation:
- विश्व बैंक की ‘ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स’ रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत की GDP वित्त वर्ष 2026-27 में 6.6% की दर से बढ़ेगी।
- यह पिछले वर्ष के अनुमानित 7.7% से थोड़ा कम है, लेकिन भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
- वृद्धि में कमी के मुख्य कारण: ऊर्जा (तेल-गैस) की कीमतें बढ़ना, उद्योगों की उत्पादन लागत बढ़ना और वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता।
हाल ही में प्रोजेक्ट हिनीची किस राज्य में लागू किया गया है ? JUNE 2026
- Assam
- Manipur
- Nagaland
- Mizoram
Explanation:
- प्रोजेक्ट हिनीची मणिपुर में लागू किया गया है।
- इसका उद्देश्य किसानों को अवैध अफीम (Opium) की जगह वैध और लाभदायक फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अप्रैल 2026 में यह प्रोजेक्ट शुरू किया।
- इसके तहत 254 एकड़ जमीन को हरी मटर जैसी वैकल्पिक फसलों के लिए उपयोग किया गया और 124 से अधिक परिवारों को लाभ मिला।
हाल ही में FAO द्वारा ‘मृदा किसान नायक’ (Soil Farmer Hero) सम्मान किसे प्रदान किया गया ? JUNE 2026
- एम. एस. स्वामीनाथन / M.S. Swaminathan
- वल्लुवन / Valluvan
- सद्गुरु जग्गी वासुदेव / Sadhguru Jaggi Vasudev
- नम्मालवर / Nammalvar
Explanation:
- तमिलनाडु के पोलाची के किसान वल्लुवन (Valluvan) को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने “मृदा किसान नायक (Soil Farmer Hero)” पुरस्कार से सम्मानित किया।
हाल ही में ICC महिला T-20 विश्व कप 2026 का कौनसा संस्करण हो रहा है ? JUNE 2026
- 10th
- 11th
- 12th
- 13th
Explanation:
- ICC महिला T-20 विश्व कप 2026 का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित हो रहा है।
Pages: 1 2
