CURRENT-AFFAIRS

हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल में पहला स्वदेशी एयर कुशन वाहन (ACV) H-561 शामिल किया गया, इसका निर्माण किसने किया ? JUNE 2026

  • Mazagon Dock Shipbuilders Limited
  • Garden Reach Shipbuilders & Engineers
  • Cochin Shipyard Limited
  • Chowgule & Company Pvt. Ltd.

Explanation:

  • 18 जून 2026 को भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) में पहला स्वदेशी एयर कुशन वाहन (ACV) H-561 शामिल किया गया।
  • इसे गोवा में Chowgule & Company Pvt. Ltd. ने बनाया है।
  • यह भारत में बन रहे 6 ऐसे होवरक्राफ्टों में पहला है।
  • एयर कुशन वाहन या होवरक्राफ्ट पानी, उथले पानी, दलदली और कीचड़ वाली जगहों पर चल सकता है।

हाल ही में पीएम मोदी ने INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को कहाँ नौसेना में शामिल किया है ? JUNE 2026

  • Chennai
  • Mumbai
  • Kolkata
  • Kochi

Explanation:

  • 21 जून 2026 को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कोलकाता के Syama Prasad Mookerjee Port में भारतीय नौसेना के 3 नए स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में शामिल किया।
  • INS दूनागिरी – नीलागिरी श्रेणी का आधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट है जिसमें ब्रह्मोस मिसाइलें लगी हैं।
  • INS संशोधक – समुद्र का सर्वेक्षण करने के लिए बनाया गया है, एक बार में लगभग 12,000 किमी तक यात्रा कर सकता है।
  • INS अग्रय – पनडुब्बी-रोधी युद्धपोत (Anti-Submarine Warfare Craft) है।

हाल ही में ‘अभिज्ञान ऐप’ किसने लॉन्च किया है ? JUNE 2026

  • केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय / Union Ministry of Education
  • केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय / Union Ministry of Defence
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय / Union Ministry of Health
  • केन्द्रीय गृह मंत्रालय / Union Ministry of Home Affairs

Explanation:

  • केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने ‘अभिज्ञान’ ऐप लॉन्च किया है।
  • यह पुलिस के लिए एक डिजिटल टूल है जो किसी व्यक्ति के फिंगरप्रिंट (उंगलियों के निशान) से उसकी पहचान केवल 35 सेकंड में बता सकता है।
  • यह ऐप National Crime Records Bureau के NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) से जुड़ा है, जिसमें 1.29 करोड़ से अधिक अपराधियों के फिंगरप्रिंट और रिकॉर्ड मौजूद हैं।

हाल ही में विश्व बैंक ने किस राज्य के ‘जल संरक्षण परियोजना’ के लिए 4,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं ? JUNE 2026

  • Rajasthan
  • Haryana
  • Gujarat
  • Maharashtra

Explanation:

  • विश्व बैंक ने हरियाणा में पानी की समस्या को कम करने के लिए “जल संरक्षित हरियाणा” नामक परियोजना को मंजूरी दी है।
  • इस परियोजना की कुल लागत 5,714 करोड़ रुपये है, जिसमें विश्व बैंक 4,000 करोड़ रुपये का ऋण (Loan) देगा।
  • पूरे राज्य में 15 जल प्रबंधन क्लस्टर बनाए जाएंगे, जो लगभग 48.94 लाख एकड़ क्षेत्र को कवर करेंगे।

हाल ही में भारतीय वायु सेना ने किस देश से 9 सेवानिवृत्त Jaguar लड़ाकू विमान खरीदने का निर्णय लिया है ? JUNE 2026

  • France
  • Oman
  • Britain
  • Russia

Explanation:

  • भारतीय वायु सेना (IAF) ने ब्रिटेन से 9 पुराने (सेवानिवृत्त) Jaguar लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला किया है।
  • ये विमान उड़ाने के लिए नहीं खरीदे जा रहे हैं, बल्कि इनके स्पेयर पार्ट्स (अतिरिक्त पुर्जे) निकालकर मौजूदा Jaguar विमानों की मरम्मत में इस्तेमाल किए जाएंगे।
  • भारतीय वायु सेना विश्व की एकमात्र ऐसी सैन्य शक्ति है जो जगुआर लड़ाकू विमान का संचालन करती है।
  • SEPECAT जगुआर दो इंजन वाला एक लड़ाकू विमान है जिसे यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस ने संयुक्त रूप से विकसित किया था।

हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2026 के फाइनल में किस टीम को हराया ? JUNE 2026

  • Australia
  • Chile
  • New Zealand
  • Japan

Explanation:

  • 2025-26 Women’s FIH Hockey Nations Cup (4th edition) 15-21 June तक Auckland (New Zealand) में आयोजित हुआ।
  • भारत ने फाइनल में New Zealand को हराकर (2nd Title) जीता।
  • इससे पहले भारत ने 2022 में पहला (उद्घाटन) नेशंस कप जीता था।
  • इस जीत से भारत ने FIH प्रो लीग 2027 में स्थान प्राप्त किया।

हाल ही में T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी कौन बनी हैं ? JUNE 2026

  • स्मृति मंधाना / Smriti Mandhana
  • एलीस पेरी / Ellyse Perry
  • हरमनप्रीत कौर / Harmanpreet Kaur
  • सूजी बेट्स / Suzie Bates

Explanation:

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों को मिलाकर T20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
  • यह उपलब्धि महिला T20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान मैनचेस्टर के Old Trafford Cricket Ground में हासिल हुई।
  • उन्होंने मार्च 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और जून 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।

हाल ही में GI टैग प्राप्त करने वाली खुरासानी इमली किस राज्य से संबंधित है ? JUNE 2026

  • Rajasthan
  • Gujarat
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra

Explanation:

  • मध्य प्रदेश के धार जिले के मांडू की खुरासानी इमली को GI (Geographical Indication) टैग मिला है।
  • यह बाओबाब (Baobab) पेड़ का फल है, जिसका वैज्ञानिक नाम Adansonia digitata है।
  • इसे मांडू इमली, मंकी ब्रेड ट्री, उल्टा पेड़ आदि नामों से भी जाना जाता है और यह अपने तने में 1.2 लाख लीटर तक पानी जमा कर सकता है।
  • माना जाता है कि यह पेड़ लगभग 600 वर्ष पहले Alauddin Khalji के समय खुरासान क्षेत्र से भारत लाया गया था।

हाल ही में विश्व वर्षावन दिवस 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026

  • 23 June
  • 22 June
  • 21 June
  • 20 June

Explanation:

  • विश्व वर्षावन दिवस (World Rainforest Day) हर साल 22 जून को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि वर्षावन (Rainforests) पृथ्वी के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं और उनका संरक्षण क्यों जरूरी है।
  • 2026 की थीम: “The Forest Within You” (‘आपके भीतर का जंगल’) है।
  • इस दिवस की शुरुआत 2017 में Rainforest Partnership नामक संस्था ने की थी।

हाल ही में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 में आयुव शेट्टी ने कौनसा पदक जीता ? JUNE 2026

  • स्वर्ण / Gold
  • रजत / Silver
  • कांस्य / Bronze
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 में आयुव शेट्टी ने रजत (Silver) पदक जीता।

हाल ही में FIH नेशंस कप 2026 किसने जीता ? JUNE 2026

  • India
  • Brazil
  • Australia
  • New Zealand

Explanation:

  • FIH नेशंस कप 2026 भारत ने जीता।
  • भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड (New Zealand) को हराकर खिताब जीता।
June 2026 current affairs in Hindi #23