ranking

हाल ही में जारी हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2026 के अनुसार भारत का स्थान क्या है ? JUNE 2026

  • दूसरा
  • तीसरा
  • चौथा 
  • पाँचवाँ

Explanation:

  • हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2026 के अनुसार भारत 61 यूनिकॉर्न के साथ दुनिया में चौथे स्थान पर है।
  • यूनिकॉर्न = ऐसा स्टार्टअप जिसकी वैल्यू (मूल्य) 1 अरब डॉलर (लगभग 8,500 करोड़ रुपये) या उससे अधिक हो।
  • शीर्ष तीन देश:
    • 1. अमेरिका (806 यूनिकॉर्न), 2. चीन (381 यूनिकॉर्न), 3. यूके/ब्रिटेन (70 यूनिकॉर्न)।
  • भारत के प्रमुख यूनिकॉर्न शहर: बेंगलुरु (25, भारत में पहला) और मुंबई (13, भारत में दूसरा)।
  • भारतीयों ने दुनिया भर के 217 यूनिकॉर्न बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है (61 भारत में, 156 भारत के बाहर, जिनमें 142 अमेरिका में हैं)।

summit

हाल ही में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा कौशल महोत्सव 2026 कहाँ आयोजित किया गया ? JUNE 2026

  • Jaipur
  • Lucknow
  • Warangal
  • Bhopal

Explanation:

  • कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने 27 जून 2026 को तेलंगाना के वारंगल में “कौशल महोत्सव 2026” आयोजित किया, जो एक तरह का रोजगार मेला (Job Fair) है।
  • इसका उद्देश्य युवाओं को सीधे कंपनियों (Employers) से जोड़ना और उन्हें नौकरी या अप्रेंटिसशिप (प्रशिक्षण के साथ नौकरी) के अवसर दिलाना है।
  • इसमें 50 से अधिक बड़ी कंपनियों ने भाग लिया और 5,000 से अधिक नौकरी और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए गए।

हाल ही में दूसरा ‘पैक्स सिलिका सम्मिट‘ (Pax Silica Summit) 2026 कहाँ आयोजित हुआ ? JUNE 2026

  • लंदन / London
  • टोक्यो / Tokyo
  • वॉशिंगटन, डी.सी. / Washington, D.C.
  • पेरिस / Paris

Explanation:

  • Pax Silica अमेरिका के नेतृत्व में शुरू की गई एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश्य AI, सेमीकंडक्टर (चिप) और महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) की सुरक्षित और भरोसेमंद सप्लाई चेन बनाना है।
  • इसमें वर्तमान में 35 सदस्य देश हैं और भारत फरवरी 2026 में इस पहल का सदस्य बना।
  • पहला शिखर सम्मेलन: 12 दिसंबर 2025, वॉशिंगटन डी.सी. (अमेरिका) में हुआ।
  • दूसरा शिखर सम्मेलन: 25-26 जून 2026 को वॉशिंगटन, डी.सी. (अमेरिका) में आयोजित हुआ।

sport

हाल ही में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SJFI) के प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया ? JUNE 2026

  • Sachin Tendulkar
  • Viswanathan Anand
  • Neeraj Chopra
  • Sunil Gavaskar

Explanation:

  • भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SJFI) के प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक (Gold Medal) से सम्मानित किया गया है।
  • यह सम्मान चेन्नई में आयोजित एक विशेष समारोह में दिया गया।
  • वे इस सम्मान को पाने वाले छठे व्यक्ति बने हैं। उनसे पहले यह सम्मान Sunil Gavaskar, Vijay Amritraj, Prakash Padukone, P. T. Usha, Milkha Singh को मिल चुका है।

name

हाल ही में भारत में किस शहर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर एक सड़क का नाम रखा गया ? JUNE 2026

  • Bengaluru
  • Hyderabad
  • Pune
  • Kolkata

Explanation:

  • तेलंगाना की राजधानी Hyderabad में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास की एक सड़क का नाम बदलकर “डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू” रखा गया है।
  • इस नई सड़क के नाम का उद्घाटन तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री Bhatti Vikramarka Mallu ने किया।
  • यह सड़क अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के सम्मान में नामित की गई है।

state

हाल ही में औद्योगिक वृद्धि को तेज करने और निवेश आकर्षित करने के लिए ‘GO-EAST पॉलिसी‘ किसने लॉन्च की है ? JUNE 2026

  • Uttar Pradesh
  • West Bengal
  • Odisha
  • Jharkhand

Explanation:

  • ओडिशा सरकार ने औद्योगिक वृद्धि को तेज करने और निवेश आकर्षित करने के लिए ‘GO-EAST पॉलिसी’ लॉन्च की है।
  • यह नीति ओडिशा के पूर्वी क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल नई पीढ़ी के तीव्र गश्ती पोत (Fast Patrol Vessel – FPV) का नाम क्या है ? JUNE 2026

  • ICGS विजय / ICGS Vijaya
  • ICGS अक्षय / ICGS Akshay
  • ICGS वीर / ICGS Veer
  • ICGS प्रबल / ICGS Prabal

Explanation:

  • ICGS अक्षय भारतीय तटरक्षक बल का नई पीढ़ी का तेज गश्ती पोत (Fast Patrol Vessel) है।
  • इसे 27 जून 2026 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (गोवा) में भारतीय तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया।
  • “अक्षय” संस्कृत का शब्द है, जिसका अर्थ “जो कभी नष्ट न हो” या “अविनाशी” होता है।
  • यह समुद्र में तेज गश्त, तस्करी रोकने, खोज एवं बचाव, समुद्री प्रदूषण रोकने और भारत की समुद्री सीमा की निगरानी करेगा।

day

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस (International Day of the Tropics) कब मनाया गया ? JUNE 2026

  • 30 June
  • 29 June
  • 28 June
  • 27 June

Explanation:

  • 29 जून को अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस (International Day of the Tropics) मनाया जाता है।
  • 14 जून 2016 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया।
  • 29 जून को इसलिए चुना गया क्योंकि 29 जून 2014 को पहली State of the Tropics Report प्रकाशित हुई थी।
  • उष्णकटिबंधीय क्षेत्र पृथ्वी के लगभग 40% क्षेत्रफल पर फैले हैं और दुनिया की लगभग 80% जैव विविधता यहीं पाई जाती है।

award

हाल ही में 71वें अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (IMO) पुरस्कार से किसे सम्मानित करने की घोषणा की गई ? JUNE 2026

  • डॉ. पेटेरी टालस / Dr. Petteri Taalas
  • डॉ. फ्लोरेंस राबियर / Dr. Florence Rabier
  • डॉ. सेलेस्टे साउलो / Dr. Celeste Saulo
  • डॉ. जेम्स हैनसेन / Dr. James Hansen

Explanation:

  • डॉ. फ्लोरेंस राबियर (फ्रांस की प्रसिद्ध मौसम वैज्ञानिक) को विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) द्वारा 71वाँ अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (IMO) पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
  • यह मौसम विज्ञान के क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित (Highest) पुरस्कार माना जाता है।
  • यह पुरस्कार उन्हें 2027 में 20वीं विश्व मौसम विज्ञान कांग्रेस (CG-20) में प्रदान किया जाएगा।
  • उन्हें यह पुरस्कार संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान (Numerical Weather Prediction – NWP) को बेहतर बनाने, उपग्रहों से मिलने वाले डेटा का बेहतर उपयोग करने और AI का उपयोग करके मौसम की भविष्यवाणी को अधिक सटीक बनाने के लिए दिया जा रहा है।

summit

हाल ही में पहला राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन 2026 का आयोजन कहाँ किया गया ? JUNE 2026

  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Lucknow
  • New Delhi

Explanation:

  • पहला राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन (Rashtriya Gramin Vikas Sammelan) 2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • इस सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने की।
  • सम्मेलन का मुख्य विषय था “विकसित ग्राम, विकसित भारत”।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य देश के गाँवों का तेजी से विकास करना था, जिसमें बेहतर सड़क, बिजली, पानी, किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार के नए अवसर और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर चर्चा की गई।
June 2026 current affairs in Hindi #30