CURRENT-AFFAIRS

हाल ही में विश्व बैंक में भारत का नया कार्यकारी निदेशक (Executive Director) किसे नियुक्त किया गया है ? JUNE 2026

  • नीलकंठ मिश्रा / Neelkanth Mishra
  • रोहित जैन / Rohit Jain
  • संजय खत्रा / Sanjay Khanna
  • अशोक लाहीरी / Ashok Lahiri

Explanation:

  • भारत सरकार ने नीलकंठ मिश्रा को विश्व बैंक में भारत का नया कार्यकारी निदेशक (Executive Director) नियुक्त किया है।
  • उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।
  • वे परमेश्वरन अध्यर का स्थान लेंगे।
  • नीलकंठ मिश्रा भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री (Economist) हैं और वर्तमान में Axis Bank के मुख्य अर्थशास्त्री (Chief Economist) हैं।

‘When Audit Matters’ पुस्तक के लेखक कौन है ? JUNE 2026

  • सी. पी. राधाकृष्णन / C. P. Radhakrishnan
  • विनोद राय / Vinod Rai
  • राजीव महर्षि / Rajiv Mehrihi
  • के संजय मूर्ति / K Sanjay Murthy

Explanation:

  • C. P. Radhakrishnan ने “When Audit Matters: CAG Interventions That Made a Difference” पुस्तक का विमोचन किया है।
  • पुस्तक के लेखक भारत के पूर्व CAG Vinod Rai हैं।
  • C. P. Radhakrishnan भारत के वर्तमान 15वें उपराष्ट्रपति हैं।
  • Vinod Rai 7 January 2008 से 22 May 2013 तक भारत के CAG रहे और 2G Spectrum, Coal Block Allocation (Coalgate) जैसे चर्चित audit reports के लिए जाने जाते हैं।

डेनमार्क के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार किसे नियुक्त किया गया है ? JUNE 2026

  • सन्ना मारिन / Sanna Marin
  • मेटे फ्रेडरिक्सन / Mette Frederiksen
  • मैडालेना एंडरसन / Magdalena Andersson
  • एर्ना सोलबर्ग / Erna Solberg

Explanation:

  • मेटे फ्रेडरिक्सन को डेनमार्क के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार नियुक्त किया गया है।
  • डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन है और मुद्रा डेनिश क्रोन है।
  • ग्रीनलैंड विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है जो डेनमार्क के अधीन है।

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम क्या है ? JUNE 2026

  • केवल एक पृथ्वी (Only One Earth)
  • प्लास्टिक प्रदूषण का अंत (Beat Plastic Pollution)
  • प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिये। हमारे भविष्य के लिये। (Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.)
  • पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली (Ecosystem Restoration)

Explanation:

  • विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है।
  • 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसकी शुरुआत की गई और पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1973 को मनाया गया।
  • वर्ष 2026 की थीम “Inspired by Nature. For Climate. For Our Future” (प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिये। हमारे भविष्य के लिये) है।
  • भारत ने 2018 में विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी की थी जिसकी थीम “Beat Plastic Pollution” थी।

हाल ही में भारत के UPI ने किस देश के ACLEDA बैंक के साथ साझेदारी की है ? JUNE 2026

  • Vietnam
  • Cambodia
  • Laos
  • Thailand

Explanation:

  • भारत की UPI (Unified Payments Interface) सेवा अब कंबोडिया में भी शुरू हो गई है।
  • इसके लिए National Payments Corporation of India (NPCI) ने कंबोडिया के ACLEDA Bank Plc. के साथ समझौता किया है।
  • कंबोडिया, UPI अपनाने वाला दुनिया का 9वां देश बन गया है।
  • UPI अब 9 देशों में उपलब्ध है: Singapore, UAE, France, Mauritius, Nepal, Bhutan, Qatar, Sri Lanka, Cambodia
  • कंबोडिया की राजधानी नाम पेन्ह है, मुद्रा कंबोडियन रियल है और प्रधानमंत्री हुन सेन हैं।

हाल ही में AI-डिज़ाइन वाली ‘Majorana 2’ क्वांटम चिप किसने लॉन्च की है ? JUNE 2026

  • अमेजन / Amazon
  • गूगल / Google
  • माइक्रोसॉफ्ट / Microsoft
  • टेस्ला / Tesla

Explanation:

  • माइक्रोसॉफ्ट ने Majorana 2 नाम की नई क्वांटम चिप बनाई है।
  • यह एक AI-सहायता से विकसित टोपोलॉजिकल क्वांटम चिप है, जो पिछली पीढ़ी की तुलना में 1000 गुना ज्यादा भरोसेमंद (Reliable) है।
  • Majorana 2 में माइक्रोसॉफ्ट ने लेड (Lead) आधारित सामग्री का उपयोग किया है।
  • Majorana 2 में अभी केवल 12 टोपोलॉजिकल क्यूबिट्स हैं।
  • माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना 1975 में बिल गेट्स और पॉल एलन ने की थी, मुख्यालय वाशिंगटन DC में है और CEO सत्य नडेला हैं।

हाल ही में स्वीडन के कर्ट बर्गफोर्स फाउंडेशन ने किस राज्य के कम्युनिटी मैनेज्ड नेचुरल फार्मिंग को ‘फूड प्लैनेट प्राइज’ 2026 से सम्मानित किया है ? JUNE 2026

  • Karnataka
  • Kerala
  • Tamil Nadu
  • Andhra Pradesh

Explanation:

  • आंध्र प्रदेश की कम्युनिटी मैनेज्ड नेचुरल फार्मिंग (APCNF) को वर्ष 2026 का Food Planet Prize मिला है।
  • फूड प्लैनेट पुरस्कार दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार है, जो खाद्य (Food) प्रणाली को बेहतर और टिकाऊ बनाने वाली नई परियोजनाओं को दिया जाता है।
  • इसे Curt Bergfors Foundation (स्वीडन) ने शुरू किया है।
  • APCNF को आंध्र प्रदेश सरकार ने 2016 में शुरू किया था और यह कार्यक्रम रायथु साधिकारा संस्था (RySS) द्वारा चलाया जाता है।
  • ग्रैंड प्राइज विजेता को 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग 12-13 करोड़ रुपये) मिलते हैं।

हाल ही में पूर्वोत्तर परिषद का 73वां पूर्ण सत्र कहाँ आयोजित हुआ है ? JUNE 2026

  • शिलांग / Shillong
  • अगरतला / Agartala
  • गुवाहाटी / Guwahati
  • दिसपुर / Dispur

Explanation:

  • पूर्वोत्तर परिषद (NEC) का 73वां पूर्ण सत्र मेघालय की राजधानी शिलांग (Shillong) में आयोजित हुआ।
  • इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की।
  • बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत के विकास कार्यों की समीक्षा करना और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना है।
  • NEC उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) के अंतर्गत काम करने वाला पूर्वोत्तर भारत का सर्वोच्च क्षेत्रीय योजना एवं विकास निकाय है।
  • 72वां सत्र 2024 में अगरतला (त्रिपुरा) में आयोजित हुआ था।

हाल ही में किस राज्य ने ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ चलाया गया है ? JUNE 2026

  • Kerala
  • Maharashtra
  • Gujarat
  • Goa

Explanation:

  • गुजरात पुलिस ने “ऑपरेशन डेल्टा हंट” नाम से एक बड़ा अभियान शुरू किया है।
  • इसका उद्देश्य राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना है।
  • इस अभियान में अब तक 362 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

हाल ही में ‘India AI Data’ स्थापित करने वाली भारत की निजी यूनिवर्सिटी कौनसी है ? JUNE 2026

  • बिट्स पिलानी, राजस्थान / BITS Pilani, Rajasthan
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी / Chandigarh University
  • मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन / Manipal Academy of Higher Education
  • वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी / Vellore Institute of Technology

Explanation:

  • Chandigarh University ने Intel India के सहयोग से IndiaAI Data Lab शुरू की है।
  • ऐसा करने वाला यह भारत का पहला निजी विश्वविद्यालय बन गया है।
  • IndiaAI Data Lab एक आधुनिक प्रयोगशाला (Lab) है जहाँ छात्र AI और Data Science की तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास (Hands-on Training) करेंगे।
  • इसका उद्देश्य छात्रों को उद्योग (Industry) में आवश्यक कौशल सिखाना और AI तथा Data Science में रोजगार योग्य (Job-ready) बनाना है।

हाल ही में भारतीय सेना ने 1 लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटरों के साथ एक नई स्पेशल फोर्स का गठन किया है, इसका नाम क्या है ? JUNE 2026

  • भस्म / Bhasm
  • भोकाल / Bhokal
  • वैभव / Vaibhav
  • भैरव / Bhairav

Explanation:

  • भारतीय सेना ने 1 लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटरों के साथ एक नई स्पेशल फोर्स का गठन किया है।
  • इसका नाम ‘भैरव’ (Bhairav) है।
June 2026 current affairs in Hindi #6