Updated on 05/04/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp
हिन्दू धर्म  | Hinduism
  • मूल स्थान: भारत
  • संस्थापक: आर्य
  • धर्मग्रंथ: वेद
  • पूजा-स्थल: मंदिर

बौद्ध धर्म | Buddhism

  • मूल स्थान: भारत
  • संस्थापक: गौतम बुद्ध
  • धर्मग्रंथ: धम्मपद
  • पूजा-स्थल: विहार

जैन धर्म | Jainism

  • मूल स्थान: भारत
  • संस्थापक: महावीर स्वामी
  • धर्मग्रंथ: जैन ग्रंथ (जैसे: आगम)
  • पूजा-स्थल: मंदिर

सिख धर्म | Sikhism

  • मूल स्थान: भारत
  • संस्थापक: गुरु नानक देव
  • धर्मग्रंथ: गुरु ग्रंथ साहिब
  • पूजा-स्थल: गुरुद्वारा
यहूदी धर्म | Judaism
  • मूल स्थान: फिलीस्तीन
  • संस्थापक: मूसा (मोसेस)
  • धर्मग्रंथ: ओल्ड टेस्टामेण्ट, तोराह
  • पूजा-स्थल: सिनागाग
ईसाई धर्म | Christianity
  • मूल स्थान: फिलीस्तीन
  • संस्थापक: ईसा मसीह (जीसस क्राइस्ट)
  • धर्मग्रंथ:न्यू टेस्टामेंट‘( बाइबिल का ही अंतिम खंड)
    • न्यू टेस्टामेंट, ओल्ड टेस्टामेंट के विरुद्ध नहीं है।
    • ईसा मसीह ने स्पष्ट कहा है कि “वे ओल्ड टेस्टामेंट का  बहिष्कार नहीं, बल्कि परिष्कार कर रहे हैं।”
  • पूजा-स्थल: गिरजाघर (चर्च)
  • ईसाई एकेश्वरवादी धर्म है
    • लेकिन ईसाई लोग ईश्वर को त्रियक के रूप में समझते हैं
      • परमपिता परमेश्वर
      • उनके पुत्र ईसा मसी
      •  पवित्र आत्मा
  • ईसा के जन्मदिन को ‘क्रिसमस‘ के रूप में मनाया जाता है।
  • ईसा मसीह ईश्वर के पुत्र थे, इसलिए उनका जन्म कुँवारी मरियम के गर्भ से हुआ था।
  • ईसा ने अपने जीवन के प्रथम 30 वर्ष एक बढ़ई के रूप में बैथलेहम  के निकट नाज़रेथ में बिताए।
  • ईसाई धर्म में बहुत से समुदाय हैं,
    • जैसे-
      • रोमन कैथोलिक
      • प्रोटैस्टैंट
      • आर्थोडोक्स मॉरोनी
      • एवनजीलक
  •  रोमन कैथोलिक संप्रदाय के लोग मानते हैं कि वेटिकन स्थित पोप ईसा मसीह के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी हैं।
  •  प्रोटेस्टेंट संप्रदाय से जुड़े लोग पोप की सर्वोच्च शक्ति को नहीं मानते। उनका दृष्टिकोण काफी उदार है।
  • भारत में ईसाई धर्म का प्रचार संत थॉमस ने प्रथम शताब्दी में चेन्नई में आकर किया था।
  • ईसाई धर्म का पवित्र चिह्न क्रॉस है।
  •  ईसा मसीह को सूली पर रोमन गवर्नर पोंटियस पिलेट ने चढ़ाया।
इस्लाम धर्म | Islam
  • मूल स्थान: सऊदी अरब
  • संस्थापक/पैगम्बर :  हजरत  मोहम्मद साहब  (570 ई.-632 ई.)
    • मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर ‘मिलाद-उन-नबी’ पर्व मनाया जाता है।
  • धर्मग्रंथ: कुरान, हदीस
  • पूजा-स्थल: मस्जिद, मजार
  • इस्लाम एकेश्वरवादी धर्म है।
  • हज़रत मुहम्मद साहब को 610 ई. में मक्का के पास हीरा गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई।
  • 622 ई. में पैगंबर के मक्का से मदीना की यात्रा को इस्लाम जगत् में हिजरी संवत के नाम से जाना जाता है।
  • मुहम्मद साहब ने कुरान की शिक्षाओं का उपदेश दिया।
  • मुहम्मद साहब की मृत्यु के बाद दो पंथों में बँट गया।
    •  सुन्नी – पैगम्बर साहब की परंपराओं का पालन करने वाले।
      • इन्होंने पैगम्बर साहब के करीबी साथी और ससुर अबू बक्र को पहला ‘खलीफा’ (राजनीतिक और धार्मिक नेता) स्वीकार किया
    • शिया – हजरत अली की शिक्षाओं में विश्वास रखते हैं
      • हज़रत अली मुहम्मद साहब के दामाद थे।
  • पैगंबर मुहम्मद साहब के उत्तराधिकारी ‘ख़लीफ़ा’ कहलाए।
  •  इस्लाम जगत् में ख़लीफ़ा पद 1924 ई. तक रहा।
    • 1924 ई. में इसे तुर्की का शासक मुस्तफ़ा कमालपाशा ने समाप्त कर दिया।
  • भारत में सर्वप्रथम इस्लाम का आगमन अरबों के जरिए हुआ।
  • अरबों ने सिंध को जीत लिया और सबसे पहले भारत के इसी भाग में इस्लाम एक महत्त्वपूर्ण धर्म बना।
पारसी धर्म | Zoroastrianism
  • मूल स्थान: ईरान
  • पैगंबर/ संस्थापक: जरथुस्त्र
  • धर्मग्रंथ: जेंद अवेस्ता
  • पूजा-स्थल: अग्नि मन्दिर (Fire Temple)
  • पारसियों का प्रमुख त्योहार नौरोज है।
  • पारसी धर्म एकैकाधिदेववादी धर्म है,
  • पारसी लोग एक ईश्वर “अहुर मज़्दा‘ में आस्था रखते हुए भी अन्य देवताओं की सत्ता को नहीं नकारते।
    • अहुर मज़्दा उनके सर्वोच्च देवता हैं।
  • इस धर्म में मनुष्य के शव की अंत्येष्टि एक विशेष प्रकार से की जाती है।
  • शव को खुले आसमान में काफी ऊंचाई पर (दाख्मा में) रख दिया जाता है ताकि चील-गिद्ध उसे खा जाएँ। मान्यता है कि ऐसा करने से पृथ्वी, जल व अग्नि की शुद्धता बची रहती है।
विश्व के प्रमुख धर्म Major religions of the world