Mix|MATHS

यदि किसी संख्या के 85% को 75 में जोड़ा जाता है तो परिणाम वही संख्या है। वह संख्या है:

  • 500
  • 200
  • 300
  • 100

यदि किसी संख्या के 50% को 75 में जोड़ा जाता है तो परिणाम वही संख्या होती है। वह संख्या है:

  • 150
  • 400
  • 100
  • 250

0.5, 20 का कितना प्रतिशत है?

  • 2.5%
  • 25%
  • 0.25%
  • 0.025%

यदि A, B का 95% है, तो A का कितना प्रतिशत B है?

  • \(105\frac{5}{19}\)%
  • \(110\frac{3}{19}\)%
  • \(104\frac{7}{19}\)%
  • \(107\frac{17}{19}\)%

निम्नलिखित में से कौन सा सबसे कम है?

  • 720 का 10%
  • 845 का 9%
  • 625 का 12%
  • 555 का 15%

यदि 250 का (x+20)%, 220 के x% से 25% अधिक है, तो (x+50) का 10%, x के 15% से कितने प्रतिशत कम होगा?

  • \(16\frac{2}{3}\)
  • \(13\frac{1}{3}\)
  • \(8\frac{1}{3}\)
  • \(33\frac{1}{3}\)

\(\frac{(150 \text{ का } 30\% \text{ का } 50\%) \text{ का } 25\%}{2250 \text{ का } 40\%} = ?\)

  • 0.625%
  • 0.825%
  • 0.25%
  • 0.225%

180 में 15% में क्या जोड़ा जाए ताकि योग 360 के 20% के बराबर हो?

  • 45
  • 60
  • 50
  • 40

7200 के \(33\frac{1}{3}\)% के \(3\frac{1}{4}\)% के \(17\frac{1}{2}\)% का मान है:

  • 13.65
  • 7.65
  • 11.68
  • 9.65

रेनू, अपनी आय का 20% बचाती है। यदि उसके व्यय में 20% की वृद्धि होती है और आय में 29% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में वृद्धि ज्ञात कीजिए।

  • \(\frac{700}{3}\)%
  • \(\frac{200}{3}\)%
  • \(\frac{400}{3}\)%
  • \(\frac{500}{3}\)%

21.84 के 66.67% का 7.14% का मान क्या है?

  • 1.04
  • 1.07
  • 2.02
  • 1.09

एक संख्या जो, 16% बढ़ने पर 1914 हो जाती है यह संख्या है:

  • 1650
  • 2220
  • 1780
  • 2010

\(\frac{64}{25}\) प्रतिशत में परिवर्तित है:

  • 256
  • 25.6
  • 0.256
  • 2.56

2.4 प्रतिशत में परिवर्तित है।

  • 240
  • 0.24
  • 24
  • 2.4

यदि a का 20% = b, तो b का 20% बराबर है:

  • a का 4%
  • a का 2%
  • a का 16%
  • a का 8%

\((0.08\% \text{ of } 0.008\% \text{ of } 8)^{1/9}\) क्या है?

  • 0.2
  • 0.8
  • 0.64
  • 0.08

दो व्यक्तियों A और B को उनके नियोक्ता द्वारा प्रत्येक सप्ताह कुल ₹2,040 का भुगतान किया जाता है। यदि B को A को भुगतान की गई राशि का 140 प्रतिशत भुगतान किया जाता है, तो प्रत्येक सप्ताह A को कितना भुगतान किया जाता है?

  • ₹850
  • ₹750
  • ₹820
  • ₹800

एक मिठाई में एक तिहाई चीनी है। यदि चीनी की कीमत अब पिछली कीमत का \(\frac{7}{6}\) है, तो मिठाई की लागत में प्रभावी प्रतिशत वृद्धि क्या है?

  • \(\frac{100}{18}\)%
  • \(\frac{100}{9}\)%
  • \(\frac{200}{9}\)%
  • \(\frac{100}{3}\)%

यदि y का x% 150 है और z का y% 300 है, तो x और z के बीच का संबंध है:

  • z = 2x
  • z = x
  • z = x/3
  • z = x/2

यदि 240 का a%, c है और a का c%, 117.6 है, तो a + c का मान ज्ञात कीजिए।

  • 238
  • 144
  • 260
  • 196

यदि A, B का 150% है और B, C का 40% है। यदि A + B + C = 20 है, तो 2B + 3C − 4A का मान ज्ञात कीजिए।

  • 14
  • 16
  • 20
  • 15

यदि \((2^2 + 4)^2 \times (3 – 5) + 20\% \text{ of } 400 + x\% \text{ of } 30 = 30\% \text{ of } 30\), तो \(x\) का मान ज्ञात कीजिए।

  • 190
  • 120
  • 160
  • 150

CONSONANT शब्द में स्वरों की संख्या का प्रतिशत, इसमें व्यंजनों की संख्या के प्रतिशत से कितने प्रतिशत कम है?

  • 50
  • 33.33
  • 200
  • 66.67

संख्या A का \(\frac{11}{5}\), संख्या B का 22% है। संख्या B, तीसरी संख्या C का 2.5% के बराबर है। यदि संख्या C का मान 5500 है, तो A के 40% और B के 20% का योगफल ज्ञात करें?

  • 33
  • 30
  • 32
  • 36

यदि 70 को x% से कम करने पर वही परिणाम प्राप्त होता है जो 60 को x% बढ़ाने पर होता है, तो 91 का x% है:

  • 7
  • 5
  • 6
  • 8

यदि 190 के x% का मान, 180 के (x+10)% से 15 कम है, तो 90 के (x+30)% का मान, 150 के x% से कितने प्रतिशत अधिक होगा?

  • 20%
  • \(16\frac{2}{3}\)%
  • 25%
  • \(17\frac{1}{5}\)%

यदि x अपने 25% से 72 अधिक है, और y अपने 40% से 60 अधिक है, तो y, x से अधिक है: (एक दशमलव स्थान तक)

  • 4.2%
  • 3.8%
  • 5.6%
  • 4.9%

A के 80% का 45% और B के 40% का 30% का अनुपात 15 : 4 है। यदि A और B का औसत 67.5 है, तो A − B का मान ज्ञात कीजिए।

  • 15
  • 12
  • 18
  • 10

A, B से 30% अधिक है और C, D से 20% कम है, यदि D, A से 25% कम है, तो निम्न में से कौन सा सही है?

  • C = 0.78B
  • B = 0.39C
  • B = 0.78C
  • C = 0.39B

A, B और C किसी निश्चित राशि को आपस में वितरित करते हैं। उनके पास की राशियों का औसत ₹4520 है। A का हिस्सा, B के हिस्से से \(10\frac{2}{3}\)% अधिक है और C के हिस्से से \(33\frac{1}{3}\)% कम है। B का हिस्सा (₹ में) ज्ञात करें।

  • 3600
  • 3500
  • 5976
  • 3984

A की आय, B की आय से 20% कम है और C की आय, A और B की आय के योगफल का 70% है। D की आय, C की आय से 25% अधिक है। यदि B और D की आय के बीच अंतर ₹23000 है, तो A की आय (₹ में) ज्ञात करें।

  • 32000
  • 25000
  • 26000
  • 28000

अविनाश के पास, गौरव की तुलना में विभिन्न देशों के 20% कम सिक्के हैं। गौरव के पास, चेतन की तुलना में ऐसे ही 40% अधिक सिक्के हैं। चेतन के पास सिक्कों की संख्या, अविनाश के पास सिक्कों की संख्या से कितना प्रतिशत कम है (दशमलव के एक स्थान तक सही)?

  • 10.7
  • 10.6
  • 10.5
  • 12

अंकिता का भार उसकी दादी के भार से 20% कम है। दादी का भार उनके पति के भार से 26 किग्रा. कम है, जिनका भार 81 किग्रा. है। यदि अंकिता के भाई का भार अंकिता से 8 किग्रा. भारी है, तो अंकिता के भाई का भार (किग्रा. में) कितना है?

  • 52
  • 60
  • 36
  • 19

यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में सैम द्वारा प्राप्त अंक पीटर से 19% कम हैं, तो पीटर द्वारा प्राप्त अंक सैम द्वारा प्राप्त अंकों से कितने प्रतिशत अधिक हैं? (दो दशमलव स्थानों तक सही)

  • 23.46%
  • 28.64%
  • 22.25%
  • 21.51%

राम की आय श्याम की आय से 2.5% अधिक है। श्याम की आय राम की आय से कितने प्रतिशत कम है?

  • 2.43%
  • 3.43%
  • 1.43%
  • 4.43%

यदि A, B से 28% अधिक है तथा C, A और B के योग से 25% कम है तो C, A से कितना प्रतिशत अधिक है?

  • 33.6%
  • 28%
  • 43%
  • 32.2%

यदि किसी संख्या का 60%, उसी संख्या के 20% से 120 अधिक है तो संख्या का 28%, उसी संख्या के \(33\frac{1}{3}\)% से कितना कम होगा?

  • 16
  • 14
  • 12
  • 15

यदि y के एक-चौथाई का 30% का 2.5 गुना मान, x के आधे के 25% के बराबर है, तो x, y से कितने प्रतिशत कम अथवा अधिक है?

  • 50% अधिक
  • \(33\frac{1}{3}\)% अधिक
  • \(33\frac{1}{3}\)% कमी
  • 50% कमी

P का वेतन Q के वेतन से 20% कम है जो R के वेतन से 20% कम है। R का वेतन P के वेतन से कितने प्रतिशत अधिक है?

  • 56.25%
  • 38.75%
  • 48.75%
  • 46.75%

P का वेतन Q के वेतन से 20% कम है जो R के वेतन से 20% कम है। R का वेतन P के वेतन से कितने प्रतिशत अधिक है?

  • ₹1350
  • ₹1000
  • ₹1200
  • ₹1250

यदि एक संख्या R1 दूसरी संख्या R2 से 13% कम है तथा R2, 5600 से 50% अधिक है, तो R1 का मान क्या है?

  • 7308
  • 7510
  • 7010
  • 7101

यदि A की आय B से 24% कम है, तो B की आय A की तुलना में कितने प्रतिशत अधिक है?

  • \(\frac{600}{19}\)%
  • \(\frac{600}{29}\)%
  • \(\frac{600}{17}\)%
  • \(\frac{600}{31}\)%

2014 की तुलना में वर्ष 2015 में A की सैलरी में 8% की वृद्धि हुई और 2015 की तुलना में वर्ष 2016 में 6% की कमी हुई। यदि उनका वेतन 2016 में ₹2,34,778 था, तो 2014 में उनका वेतन (निकटतम पूर्ण संख्या में) था:

  • ₹2,31,263
  • ₹2,34,987
  • ₹2,38,347
  • ₹2,36,402

यदि A की आय, B की आय का 40% है और B की आय, C की आय से 24% अधिक है, तो C की आय A की आय से कितने प्रतिशत अधिक है? (आपका उत्तर दशमलव के एक स्थान तक सही होना चाहिए।)

  • 101.6
  • 75.6
  • 104.2
  • 50.4

A, B से 40% अधिक और B, C से 60% कम है। यदि C, D से 60% अधिक है, तो निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है?

  • B, D से 36% कम है।
  • D, A से 10.4% अधिक है।
  • A, C से 54% कम है।
  • C, B से 60% अधिक है।

A, B से 20% अधिक, B, C से 25% अधिक है। इसी प्रकार C, D से 60% कम और D, E से 20% अधिक है। ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सही है?

  • A, D से 40% कम है
  • D, B से 60% कम है
  • E, A से 28% अधिक है
  • C, A से 24% कम है

रीता की आय रिचा से 15% कम है। रिचा की आय रीता की आय से कितने प्रतिशत अधिक है?

  • \(17\frac{11}{17}\)%
  • \(15\frac{11}{17}\)%
  • \(16\frac{11}{17}\)%
  • \(14\frac{11}{17}\)%

यदि A, B से 28% कम है तथा C, A और B के योगफल से 25% कम है, तो C, A से कितने प्रतिशत (दशमलव के एक स्थान तक सही) अधिक है?

  • 79.2%
  • 84.3%
  • 81.6%
  • 75.5%

सोनू अपनी आय का 15% बचा लेती है। यदि उसकी आय में 20% की वृद्धि होती है और वह अब भी पहले जितनी ही बचत करती है, तो उसके खर्च में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई? (दशमलव के एक स्थान तक ज्ञात करें)

  • 23.5
  • 22.8
  • 23.8
  • 24.2

एक आदमी और उसके परिवार का निर्वाह व्यय, उसके वेतन का 60% है। वह अपने वेतन में 30% और 60% की दो वृद्धि प्राप्त करता है। यदि उसकी बचत उसकी प्रारंभिक बचत की 250% से बढ़ जाती है, तो नया निर्वाह व्यय, बढ़े हुए वेतन का कितना प्रतिशत (निकटतम पूर्ण तक पूर्णांकित) है?

  • 32.7%
  • 43.6%
  • 29.5%
  • 36.6%

जनवरी 2022 में, कृति ने EMI का भुगतान किया, जो उसके मासिक वेतन का 22% था। उसने शेष वेतन को किराने का सामान और कपड़ों की खरीदारी पर 7 : 5 के अनुपात में खर्च किया। उसने कपड़ों की खरीदारी पर ₹18,200 खर्च किए। यदि, फरवरी 2022 में, उसके वेतन में 16% की वृद्धि हुई, तो फरवरी में उसका वेतन (₹ में) कितना था?

  • 64,960
  • 66,350
  • 68,520
  • 70,250

एक परिवार की मासिक आय ₹35,000 है। परिवार आय को विभिन्न व्ययों जैसे कि भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन और किराए पर खर्च करता है। सभी व्यय के बाद, हर महीने 8% की बचत होती है। स्वास्थ्य पर भोजन की तुलना में 50% अधिक व्यय होता है। जबकि भोजन पर व्यय मनोरंजन पर व्यय का तीन गुना होता है, वहीं स्वास्थ्य पर होने वाला व्यय शिक्षा पर होने वाले व्यय का आधा है। किराए पर व्यय भोजन, स्वास्थ्य और शिक्षा पर संयुक्त व्यय का एक तिहाई है। शिक्षा पर कितना व्यय (₹ में) किया जाता है?

  • 12600
  • 8400
  • 13200
  • 7700

रवि शुरू में अपनी मासिक आय का 20% बचाता है। हाल ही में उनकी मासिक आय में 25% की वृद्धि हुई। उनकी नाम मात्र बचत भी 5% बढ़ गई। रवि वर्तमान में अपनी वर्तमान नाम मात्र आय का कितना प्रतिशत बचाता है?

  • 16.8%
  • 25%
  • 20%
  • 15%

सोहम का प्रारंभिक व्यय और बचत 5 : 3 के अनुपात में था। उसकी आय में 25% वृद्धि होती है। यदि उसकी प्रारंभिक बचत ₹4,500 थी, तो वृद्धि के बाद उसकी आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 15000
  • 16000
  • 9375
  • 12000

P और Q का वेतन मिलाकर ₹9,60,000 है। P और Q अपने व्यक्तिगत वेतन का क्रमशः 64% और 44% बचाते हैं। यदि P का व्यय Q के व्यय का 1.5 गुना है, तो P के वेतन का Q के वेतन से अनुपात क्या है?

  • 7 : 3
  • 2 : 3
  • 3 : 7
  • 3 : 2

एक व्यक्ति की आय ₹16,500 है, और उसका व्यय ₹12,000 है। अगले वर्ष उसकी आय 24% बढ़ जाती है लेकिन उसका व्यय 10% कम हो जाता है। उसकी बचत में प्रतिशत वृद्धि (निकटतम पूर्ण तक) है:

  • 115%
  • 90%
  • 120%
  • 95%

वर्ष 2021 में रमेश की मासिक आय ₹18,600 थी और उनका मासिक खर्च ₹12,400 था। वर्ष 2022 में उनकी आय 15 फीसदी और खर्च 8 फीसदी बढ़ गया। उसकी बचत में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।

  • 29%
  • 32%
  • 25%
  • 27%

विपुल अपनी मासिक आय का 30% किराए पर, शेष का 60% किराने के सामान पर और शेष का 40% अन्य पर खर्च करता है। यदि वह एक महीने में ₹7056 बचाता है, तो वह किराने के सामान पर कितना (₹ में) खर्च करता है?

  • 17640
  • 18323
  • 15230
  • 22386

अजय अपनी आय का \(66\frac{2}{3}\)% विभिन्न घरेलू वस्तुओं पर खर्च करता है। यदि उसकी आय 25% बढ़ जाती है और व्यय 20% बढ़ जाता है, तो उसकी बचत पर प्रभाव होगा:

  • 35%
  • 28%
  • 61%
  • 49%

यदि किसी कर्मचारी की आय ₹72,000 है, तो वह जो राशि खर्च करता है वह उसकी बचत से 40% अधिक है। इसलिए, उसकी बचत (₹ में) है:

  • 30000
  • 34000
  • 32000
  • 28000

सुरेश का व्यय और बचत 3 : 1 के अनुपात में है। उसकी आय 25% बढ़ जाती है। यदि उसकी बचत 20% बढ़ जाती है, तो उसका व्यय कितने प्रतिशत बढ़ जाता है?

  • 27
  • 25
  • 28
  • 26

एक व्यक्ति प्रति माह ₹16,000 कमाता है और अपनी आय का 80% खर्च करता है और शेष राशि बचाता है। यदि उसकी आय 20% और व्यय 10% बढ़ जाते हैं, तो उसकी बचत में वृद्धि का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 60%
  • 140%
  • 90%
  • 120%

एक महिला अपनी आय का \(\frac{2}{3}\) भाग खर्च करती है। यदि उसकी आय 18% बढ़ जाती है और व्यय 24% बढ़ जाता है, तो उसकी बचत में प्रतिशत वृद्धि क्या होगी?

  • 6%
  • 3%
  • 5%
  • 4%

रिशु, अपनी आय का x% बचाती है यदि उसकी आय में 26% की वृद्धि होती है और व्यय में 20% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में 50% की वृद्धि होती है। x का मान ज्ञात कीजिए।

  • 20
  • 30
  • 10
  • 25

A और B का मासिक वेतन समान है। A, B और C के मासिक वेतन का क्रमशः 10%, 8% और 9% किसी धार्मिक ट्रस्ट को दान करते हैं। A और B के दान के बीच का अंतर ₹400 है। A और B द्वारा किया गया कुल दान C की तुलना में ₹900 अधिक है। C का मासिक वेतन ज्ञात कीजिए।

  • ₹30,000
  • ₹25,000
  • ₹36,000
  • ₹27,000

रेनू, अपनी आय का 20% बचाती है। यदि उसके व्यय में 20% की वृद्धि होती है और आय में 29% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में वृद्धि ज्ञात कीजिए।

  • 65%
  • 60%
  • 55%
  • 54%

जब किसी वस्तु के मूल्य में 20% की कमी की गई, तो इस वस्तु की बिक्री में x% की वृद्धि हुई। यदि राजस्व प्राप्ति में 25% की वृद्धि होती है, तो x का मान ज्ञात करें।

  • 56.25
  • 55.35
  • 57.75
  • 54.35

A की आय, B की आय का 80% है और A का व्यय, B के व्यय का 60% है। यदि A का व्यय, B की आय का 90% के बराबर है, तो A की बचत, B की बचत से कितने प्रतिशत अधिक है?

  • 140%
  • 100%
  • 125%
  • 150%

एक व्यक्ति का मासिक व्यय उसकी मासिक बचत से \(66\frac{2}{3}\)% अधिक है। यदि उसकी मासिक आय में 44% की वृद्धि होती है और उसके मासिक व्यय में 60% की वृद्धि होती है, तो उसकी मासिक बचत में ₹1,040 की वृद्धि होती है। आर्थिक व्यय (₹ में) कितना है?

  • 10,000
  • 9,000
  • 12,000
  • 13,000

एक व्यक्ति का मासिक वेतन ₹1,60,000 था। वह तीन मदों- व्यक्तिगत और पारिवारिक खर्च (P), कर (T) और शिक्षा ऋण (E) पर खर्च करता है। शेष धन बचत है। P आय का 50% था, E, P का 20% था और T, 15% था। जब उसके वेतन में 30% की वृद्धि हुई तो उसने P का प्रतिशत स्तर पहले जितना ही रखा लेकिन E, P का 30% हो गया और T, 20% हो गया। दोनों बचतों का योग (₹ में) कितना है?

  • 1,28,160
  • 2,11,680
  • 1,18,620
  • 1,62,810

तीन वर्ष पहले रमन का वेतन ₹45000 था, उसके वेतन में पहले, दूसरे तथा तीसरे वर्ष में क्रमशः 10 प्रतिशत, A प्रतिशत तथा 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई। रमन की वर्तमान आय ₹83160 है। A का मान क्या है?

  • 40
  • 50
  • 30
  • 54

गीता एक अपार्टमेंट खरीदती है और उसके लिए ईएमआई का भुगतान करती है। उसकी मासिक आय ₹80,000 है। वह अपने बच्चों की शिक्षा पर 15%, घरेलू मामलों पर 40% खर्च करती है, 10% जीपीएफ में भेजती है, 15% बचत बैंक खाते में बचाती है और बाकी राशि ईएमआई के रूप में भुगतान करती है। वह कितनी ईएमआई भरती है?

  • ₹16,000
  • ₹14,000
  • ₹18,000
  • ₹20,000

एक आदमी अपनी आय का 58% खर्च करता है। उसकी आय में 30% की वृद्धि होती है और उसका व्यय भी 25% बढ़ जाता है। उसकी बचत में वृद्धि का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 36.9%
  • 55.7%
  • 42.5%
  • 66.2%

एक व्यक्ति का मासिक वेतन ₹50,000 था। वह इसका तीन मदों पर व्यय करता था- व्यक्तिगत और पारिवारिक व्यय (E), कर (T), परोपकार (P), और शेष राशि बचत होती थी। E उसकी आय का 50% था। T, E का 20% था और P, T का 15% था। जब उसके वेतन में 40% की वृद्धि हुई, तो उसने E के प्रतिशत में कोई परिवर्तन नहीं किया। लेकिन T, E का 30% हो गया और P, T का 20% हो गया। उनकी नई बचत पिछली बचत की तुलना में कितने प्रतिशत अधिक या कम थी? (उत्तर दशमलव के एक स्थान तक सही होना चाहिए)

  • 16.4% अधिक
  • 8.2% अधिक
  • 16.4% कम
  • 8.2% कम

किसी व्यक्ति का मासिक वेतन ₹50,000 था। जिसे वह पारिवारिक व्यय (E), कर (T), दान (C) में व्यय करता है और शेष राशि बचाता है। E आय का 60%, T, E का 20% और C, T का 15% था। जब उसकी आय में 40% की वृद्धि हुई तो उसने E का प्रतिशत पूर्ववत रहने दिया लेकिन T, E का 30% और C, T का 20% कर दिया। दोनों बचत के बीच अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 220
  • 130
  • 128
  • 250

एक व्यक्ति का मासिक वेतन ₹75,000 था। वह पारिवारिक व्यय (E), कर (T), दान (C) पर खर्च करता था और बाकी उसकी बचत थी। E आय का 60% था, T, E का 20% था और C, T का 15% था। जब उसका वेतन 40% बढ़ा, तो उसने E का प्रतिशत स्तर बनाए रखा, लेकिन T, E का 30% हो गया और C, T का 20% हो गया। उसके पहले वेतन की बचत और उसके वर्तमान वेतन की बचत का अनुपात है:

  • 655 : 644
  • 337 : 325
  • 325 : 337
  • 644 : 655

भवानी ने अपनी मासिक आय का 15% बच्चों की शिक्षा पर और 20% भोजन पर खर्च किया। शेष का 40% उसने खेल पर और 30% परिवहन पर खर्च किया। इन सभी खर्चों के बाद उसके पास ₹10,257 की राशि शेष बची। भवानी की मासिक आय क्या है?

  • ₹52,600
  • ₹45,800
  • ₹48,000
  • ₹81,965

एक व्यक्ति अपनी आय का 65% खर्च करता है। उसकी आय में 20% की वृद्धि होती है और उसके खर्च में 10% की वृद्धि होती है। उसकी बचत में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?

  • 38.5%
  • 35.8%
  • 10%
  • 20%

स्वास्तिक अपनी आय का 20% बचाता है जबकि शेष राशि भोजन, किराया, शिक्षा और खरीदारी पर खर्च करता है। आय का 15% भोजन पर खर्च किया जाता है, जबकि ₹12,800 किराए पर, ₹32,000 शिक्षा पर और ₹7,200 खरीदारी पर खर्च किया जाता है। शॉपिंग पर खर्च की गई रकम कुल खर्च का 11.25% है। भोजन पर कितना पैसा (₹ में) खर्च किया जाता है?

  • 12000
  • 9600
  • 10800
  • 15000

आयुष बीमा पॉलिसी पर धनराशि का 25%, भोजन पर 26%, बच्चों की शिक्षा पर 23% और मनोरंजन पर 19% खर्च करता है। वह शेष राशि ₹26,600 बैंक में जमा करता है। वह कुल कितनी राशि (₹ में) है जो वह भोजन और मनोरंजन पर एक साथ खर्च करता है?

  • 1,71,000
  • 1,95,000
  • 1,62,000
  • 1,83,000

एक कर्मचारी की मासिक आय ₹26,500 थी और उसका मासिक व्यय ₹22,000 था। अगले वर्ष उसकी आय 20% बढ़ गयी और उसका व्यय 15% बढ़ गया। उसकी बचत में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिये।

  • \(44\frac{4}{9}\)%
  • \(44\frac{7}{9}\)%
  • \(44\frac{8}{9}\)%
  • \(44\frac{5}{9}\)%

सुधा ने अपनी मासिक आय का 12% किसी अनाथालय को दान करने का फैसला किया। दान के दिन, उसने अपना फैसला बदल दिया और ₹4800 की राशि दी, जो उसके द्वारा पहले तय की गई राशि के 80% के बराबर थी। उसकी मासिक आय का 27% क्या है?

  • ₹13500
  • ₹13959
  • ₹11934
  • ₹14040

A की आय B की आय से 40% कम है। यदि A की आय में 25% की वृद्धि और B की आय में 40% की वृद्धि होती है, तो A और B की संयुक्त आय में प्रतिशत वृद्धि (दो दशमलव स्थानों तक गणना करें) ______ होगी।

  • 34.38
  • 35.19
  • 37.86
  • 31.67

रमेश अपने मासिक वेतन में से \(26\frac{2}{3}\)% बचाता है। खर्च 20% बढ़ जाने पर वह प्रति माह ₹4,080 की बचत कर पाता है। उसका मासिक वेतन ______ होगा।

  • ₹34,000
  • ₹35,000
  • ₹8,000
  • ₹30,000

किसी परिवार का खाद्य पर व्यय, आय का 35% है। यदि आय में 30% की वृद्धि होती है, तो खाद्य व्यय को अपरिवर्तित रखने के लिए, प्रारंभिक प्रतिशत से कितना (निकटतम पूर्ण संख्या तक) कम करना होगा?

  • 23
  • 2
  • 20
  • 17

मनीषा की मासिक आय ₹1,20,000 थी और उसका मासिक खर्च ₹55,000 था। अगले वर्ष, उसकी आय में 22% की वृद्धि हुई और उसके व्यय में 10% की वृद्धि हुई। उसकी बचत में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए (2 दशमलव स्थान तक पूर्णांकित)।

  • 32.15%
  • 31.15%
  • 33.15%
  • 30.15%

कुमार का वेतन ₹30,000 प्रति माह है। वह इसका 25% भोजन और किराए पर और शेष का 20% शिक्षा पर खर्च करता है। लेकिन वह अपने कुल वेतन का 5% आयकर का भुगतान करने पर देता है और इन तीनों कटौतियों के बाद ₹8,000 बचाता है। उसकी बचत के बाद उसके पास कितनी राशि (₹ में) उपलब्ध है?

  • 8500
  • 7500
  • 7250
  • 8550

एक व्यक्ति अपने मासिक वेतन का 20% भोजन पर और शेष वेतन का एक-चौथाई दान पर खर्च करता है। यदि वह प्रति माह ₹9,600 की बचत करता है, जो भोजन और दान पर खर्च करने के बाद बची राशि के आधे के बराबर है, तो उसके मासिक वेतन की गणना करें।

  • ₹32,000
  • ₹28,000
  • ₹26,000
  • ₹30,000

P की आय Q की आय से 150 प्रतिशत है और P का व्यय Q के व्यय का 60 प्रतिशत है। यदि Q अपनी आय का 20 प्रतिशत बचत करता है, तो P अपनी आय का कितने प्रतिशत की बचत करता है?

  • 68%
  • 60%
  • 72%
  • 75%

भूषण की आय ₹45,000 है और उसका मासिक खर्च ₹33,000 है। यदि उसकी मासिक आय में 22% की वृद्धि होती है, जबकि उसके मासिक व्यय में 11% की वृद्धि होती है, तो उसकी नई मासिक बचत कितनी होगी?

  • ₹18,270
  • ₹18,000
  • ₹19,000
  • ₹18,690

यदि एक मूवी टिकट के मूल्य में \(12\frac{1}{2}\)% की वृद्धि होती है और टिकट की बिक्री में भी \(8\frac{1}{2}\)% की वृद्धि होती है, तो कुल आय में परिवर्तन % ज्ञात कीजिए।

  • 22.0625%
  • 22.6750%
  • 20.675%
  • 21.875%

एक आदमी अपनी मासिक आय का 30% किराए पर खर्च करता है। शेष राशि का 15% वह भोजन पर खर्च करता है। अब शेष रह गई राशि का 35% वह अन्य सभी खर्चों के लिए इस्तेमाल करता है। यदि उसके पास 1,62,435 राशि शेष है तो उसकी मासिक आय क्या थी?

  • ₹4,20,000
  • ₹5,40,000
  • ₹4,80,000
  • ₹3,60,000

हर्षा का व्यय उसकी आय का 45% है। यदि उसकी आय में अगले माह से 15% की वृद्धि होती है और वृद्धि के पश्चात प्रत्येक माह उसके द्वारा की जाने वाली बचत की राशि समान रहती है, तो उसके व्यय में हुई वृद्धि का प्रतिशत ज्ञात कीजिए (दशमलव के 2 स्थानों तक सन्निकटित कीजिए)।

  • 33.33%
  • 45.00%
  • 15.00%
  • 27.50%

समीता की आय का 65% भैरव की आय के 91% के बराबर है। यदि समीता की आय उसकी वर्तमान आय से 1,500 अधिक होती और भैरव की आय उसकी वर्तमान आय से 500 अधिक होती, तो समीता और भैरव की आय का अनुपात 3 : 2 होता। समीता और भैरव की वास्तविक संयुक्त आय (₹) कितनी है?

  • 18000
  • 18500
  • 20000
  • 17500

एक आदमी अपनी मासिक आय का 35% भोजन पर और शेष आय का \(\frac{4}{13}\) हिस्सा परिवहन पर खर्च करता है। वह कुल साथ में ₹6,300 प्रति माह बचाता है, जो भोजन और परिवहन पर खर्च करने के बाद बची हुई राशि के 20% के बराबर है। उसकी मासिक आय (₹ में) क्या है?

  • 70,000
  • 67,500
  • 72,000
  • 63,000

पिछले साल गीता का मासिक वेतन ₹12,000 था और सीता का मासिक वेतन ₹10,000 था। इस साल गीता का वेतन ₹14,400 है, जबकि सीता का ₹12,500 है। यदि पिछले साल के मासिक वेतन की तुलना में इस साल सीता के मासिक वेतन में प्रतिशत वृद्धि x% से दर्शाई जाती है, और पिछले साल के मासिक वेतन की तुलना में इस साल गीता के मासिक वेतन में प्रतिशत वृद्धि y% से दर्शाई जाती है, तो \(\left(\frac{x – y}{y} \times 100\right)\)% का मान क्या है?

  • 25
  • 24
  • 20
  • 22

A की आय B की आय के 125% के बराबर है, जबकि B की बचत A की बचत का 120% है। यदि B का व्यय A के व्यय का 75% है, तो B की बचत उसके व्यय के प्रतिशत के रूप में कितनी है?

  • 20%
  • \(22\frac{1}{2}\)%
  • \(18\frac{3}{4}\)%
  • \(16\frac{2}{3}\)%

कुल आय में से एक परिवार 15% बचाता है और बाकी राशि तीन प्रकार के व्यय – स्वास्थ्य, शिक्षा और भोजन पर 1 : 2 : 2 के अनुपात में खर्च करता है। यदि शिक्षा पर किए गए व्यय के तीन गुना से ₹300 कम है। बचत और स्वास्थ्य पर किए गए व्यय के बीच क्या अंतर है?

  • ₹300
  • ₹500
  • ₹2,250
  • ₹350

एक परिवार का सदस्य अपनी मासिक आय का 25% गृह ऋण पर और 35% भोजन तथा अन्य बैंक ऋणों पर तथा शेष का आधा हिस्सा बच्चों की शिक्षा पर खर्च करता है। यदि सदस्य हर साल ₹46,215 बचाता है, तो सदस्य की मासिक आय है:

  • ₹15,800
  • ₹19,200
  • ₹15,520
  • ₹19,248

एक कर्मचारी की आय उसके व्यय से 30% अधिक है। यदि उसकी आय में 10% की कमी हो जाती है और उसका व्यय 3% बढ़ जाता है, तो उसकी बचत में कितने प्रतिशत की कमी या वृद्धि होगी?

  • \(53\frac{1}{3}\)% कमी
  • \(48\frac{1}{3}\)% वृद्धि
  • \(52\frac{1}{4}\)% कमी
  • \(50\frac{1}{4}\)% कमी

अमन अपनी मासिक आय का 30% अपने पिता को और शेष आय का 30% अपनी बेटी को और 25% अपनी पत्नी को देता है। उसने अपनी मासिक आय में से शेष राशि को तीन योजनाओं में समान रूप से निवेश किया। उसने प्रत्येक योजना में ₹42,000 का निवेश किया है, तो उसकी मासिक आय (₹ हजार में) ज्ञात करें।

  • 400
  • 200
  • 500
  • 300

मिस्टर स्टार्क ने अपने पास मौजूद धनराशि का 30% ब्रूस को दे दिया। बची हुई धनराशि में से 90% उन्होंने नताशा, कैप्टन और विजन में बाँट दी। उसके बाद बची हुई धनराशि के आधे से उन्होंने अन्य जरूरत के विभिन्न सामान खरीदे और शेष ₹14,000 की धनराशि मार्वल कोष में जमा कर दी। मिस्टर स्टार्क के पास आरंभ में कितनी धनराशि थी?

  • ₹4,00,000
  • ₹3,90,000
  • ₹3,00,000
  • ₹3,70,000

नमक की कीमत में 15% की कमी, एक व्यक्ति को ₹272 में 2 किग्रा अधिक नमक खरीदने में सक्षम बनाती है। नमक की घटी हुई कीमत प्रति किग्रा (₹ में) कितनी है?

  • 20.40
  • 22.16
  • 24.25
  • 25.00

एक निर्माण इकाई में, यह देखा गया कि कच्चे माल की कीमत में 25% की वृद्धि है और श्रम लागत कच्चे माल की लागत का 30% से बढ़कर कच्चे माल की लागत का 38% हो गई है। कच्चे माल की खपत कितने प्रतिशत कम की जाए ताकि लागत को वृद्धि से पहले की लागत के बराबर रखा जा सके?

  • 24.6%
  • 20.7%
  • 30.2%
  • 25.5%

यदि पेट्रोल की कीमत में 28% की वृद्धि होती है, तो उपभोक्ता द्वारा खपत में कितने प्रतिशत की कमी की जानी चाहिए, यदि पेट्रोल पर व्यय अपरिवर्तित रहता है? (2 दशमलव स्थान तक सही)

  • 21.88%
  • 12.35%
  • 20.25%
  • 25.75%

हर महीने, एक आदमी 20 किलो चावल और 8 किलो गेहूँ खाता है। चावल की कीमत गेहूँ की कीमत का 20% है, जिसके परिणामस्वरूप चावल और गेहूँ के संयुक्त व्यय के रूप में प्रति माह कुल व्यय ₹300 है। यदि गेहूँ की कीमत में 20% की वृद्धि होती है, तो ₹300 के समान व्यय को बनाए रखने के लिए चावल की खपत में कितने प्रतिशत की कमी की आवश्यकता है? (यह मान लिया गया है कि चावल की कीमत और गेहूँ की खपत स्थिर है)

  • 40%
  • 38%
  • 24%
  • 22%

प्रति किलोग्राम टमाटर की कीमत में 300% की वृद्धि हुई है। एक गृहिणी टमाटर की खपत में 70% की कमी करती है। टमाटर पर उसका खर्च कितने प्रतिशत बढ़ता या घटता है?

  • वृद्धि, 20%
  • कमी, 30%
  • कमी, 20%
  • वृद्धि, 30%

जब किसी वस्तु के मूल्य को 25% कम किया गया, तो उसकी बिक्री x% बढ़ गई। यदि बिक्री आय में 20% की वृद्धि होती है, तो x का मान होगा:

  • 60
  • 75
  • 50
  • 45

यदि पेट्रोल की कीमत 19% बढ़ जाती है, और सुनीता पेट्रोल पर अतिरिक्त रूप से केवल 12% अधिक खर्च करना चाहती है, तो वह खरीदे जाने वाले पेट्रोल की मात्रा में कितने प्रतिशत की कमी करेगी? (सबसे निकटतम पूर्णांक में)

  • 6
  • 7
  • 5
  • 8

राजू यातायात तथा भोजन पर क्रमशः अपनी आय का 10 प्रतिशत तथा 20 प्रतिशत खर्च करता है। वह शेष आय का 30 प्रतिशत कपड़ों पर खर्च करता है। अपनी शेष आय को वह बचा लेता है। यदि उसकी बचत ₹26460 हो, तो भोजन तथा कपड़ों पर मिलाकर कुल खर्च कितना होगा?

  • ₹22140
  • ₹26420
  • ₹24480
  • ₹23440

चावल का मूल्य 25 प्रतिशत कम हो जाता है, इसलिए एक व्यक्ति उतने ही खर्च में 30 किग्रा. अधिक चावल खरीद पाता है। यदि खर्च ₹5400 है, तो चावल का प्रति किग्रा. वास्तविक मूल्य क्या था?

  • ₹60 प्रति किग्रा.
  • ₹90 प्रति किग्रा.
  • ₹75 प्रति किग्रा.
  • ₹50 प्रति किग्रा.

चीनी के मूल्य में 15% की कमी आई है। कोई व्यक्ति कितने प्रतिशत उपभोग बढ़ा सकता है ताकि व्यय में कोई परिवर्तन न हो?

  • \(\frac{300}{17}\)%
  • \(\frac{300}{23}\)%
  • \(\frac{50}{3}\)%
  • \(\frac{20}{3}\)%

वर्तमान में जिस चावल को ₹29 प्रति किग्रा. दर से बेचा जा रहा है, पिछले महीने उसका मूल्य ₹25 प्रति किग्रा. था। किसी परिवार को अपने चावल की खपत में कितने प्रतिशत कम करना होगा, ताकि व्यय पहले के समान रहे? (निकटतम पूर्णांक तक सही)

  • 14%
  • 12%
  • 13%
  • 15%

डीजल की कीमत में 26% की वृद्धि होती है। एक व्यक्ति अपने डीजल के व्यय में केवल 15% की वृद्धि करना चाहता है। उसे अपनी खपत को कितने प्रतिशत (दशमलव के एक स्थान तक शुद्ध) कम करना होगा?

  • 8.7%
  • 9.5%
  • 6.5%
  • 7.2%

प्रति लीटर संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) की कीमत में 65% की वृद्धि हुई है। मनीष को CNG की खपत में कितने प्रतिशत की कमी करनी चाहिए ताकि उसका खर्च न बढ़े? (दो दशमलव स्थानों तक सही)

  • 39.39%
  • 30.13%
  • 45.13%
  • 25.39%

चाय की कीमत में 20% की वृद्धि हुई है लेकिन मैंने चाय के लिए अपने खर्च को केवल 15% बढ़ाने का फैसला किया। चाय के लिए खर्चों के समान रहने के लिए सक्षम होने के लिए मुझे अपनी खपत (दशमलव के एक स्थान तक) को कितने प्रतिशत कम करना चाहिए?

  • 4.2%
  • 5.4%
  • 5.6%
  • 4.8%

चीनी के मूल्य में 25% की वृद्धि हुई। चीनी पर व्यय का वही स्तर बनाए रखने के लिए, एक व्यक्ति ने अपने उपभोग में 4% की कमी कर दी और चीनी पर अपने व्यय में x% की वृद्धि कर ली। x का मान क्या है?

  • 20
  • 19.5
  • 21
  • 18.75

किसी वस्तु की कीमत में 28% की वृद्धि होती है। हालांकि, इस पर हुए व्यय में 12% की वृद्धि होती है। इसकी खपत में होने वाली प्रतिशत वृद्धि या कमी ज्ञात करें।

  • 12.5% कमी
  • 16% वृद्धि
  • 12.5% वृद्धि
  • 16% कमी

एक परिवार प्रति माह ₹240 चीनी खरीदने पर खर्च करता है। चीनी के मूल्य में 25% की वृद्धि होने पर इस मद पर खर्च की जा रही राशि को अपरिवर्तित रखने के लिए परिवार को चीनी के मासिक उपभोग में 1.5 किग्रा. की कमी करनी पड़ती है। चीनी का बढ़ा हुआ प्रति किग्रा. मूल्य क्या है?

  • ₹40
  • ₹32
  • ₹35
  • ₹38

यदि चावल के मूल्य में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है, तो चावल की खपत में कितने प्रतिशत की कमी की जानी चाहिए कि चावल पर होने वाला खर्च 40 प्रतिशत कम हो जाए?

  • 52%
  • 43.33%
  • 42%
  • 48%

यदि सेब की कीमत 30 प्रतिशत कम कर दी जाए तो एक व्यक्ति ₹140 में 5 और सेब खरीद सकता है। सेब की घटी हुई दर ज्ञात कीजिए।

  • ₹8.4
  • ₹14
  • ₹12
  • ₹7

यदि एक वस्तु के मूल्य में 25 प्रतिशत की कमी की जाती है और इसलिए एक परिवार ने समान व्यय बनाए रखने के लिए उस वस्तु की खपत में 20 किग्रा. की वृद्धि की। परिवार की पहले खपत कितनी थी?

  • 60 किग्रा.
  • 55 किग्रा.
  • 75 किग्रा.
  • 45 किग्रा.

एक परिवार के लिए चीनी की कुल खपत 20 किलो प्रति माह थी। साथ ही चीनी की कीमत में 35% की वृद्धि हुई, परिवार ने इसकी खपत कम कर दी ताकि चीनी पर खर्च केवल 8% बढ़े। चीनी की कीमत में वृद्धि के कारण प्रति माह चीनी की खपत कितनी कम हो गई?

  • 4 किग्रा.
  • 6 किग्रा.
  • 5 किग्रा.
  • 2.5 किग्रा.

यदि किसी संख्या में पहले 15% की वृद्धि होती है, फिर 15% की कमी होती है, तो इसका परिणाम 782 होगा। यदि उसी संख्या में पहले 25% की कमी हो, फिर 25% की वृद्धि हो और फिर 20% कम हो, तो परिणामी संख्या ज्ञात करें।

  • 600
  • 712
  • 150
  • 750

एक संख्या A का \(\frac{11}{5}\), संख्या B के 22% के बराबर है। संख्या B, तीसरी संख्या C के 2.5% के बराबर है। यदि C का मान 5500 है, तो A के 80% और B के 40% का योग कितना होगा?

  • 66
  • 88
  • 75
  • 48

धनात्मक संख्या ‘k’ को जब उसके 30% से गुणा किया जाता है, तो प्राप्त संख्या, संख्या ‘k’ से 170% अधिक होती है, तो संख्या ‘k’ का मान ज्ञात करें।

  • 9
  • 5
  • 6
  • 7

एक संख्या को, दूसरी संख्या प्राप्त करने के लिए 20% कम किया जाता है। तीसरी संख्या प्राप्त करने के लिए, प्राप्त संख्या में 200% की वृद्धि की जाती है। तीसरी संख्या और मूल संख्या का अंतर, दूसरी और तीसरी संख्या के अंतर से कितने प्रतिशत अधिक या कम है?

  • 15.7% अधिक
  • 15.7% कम
  • 12.7% अधिक
  • 12.5% कम

दो संख्याओं का योग 680 है। यदि बड़ी संख्या में 15% की कमी की जाती है और छोटी संख्या में 15% की वृद्धि की जाती है, तो परिणामी संख्याएँ बराबर हो जाती हैं। छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 289
  • 307
  • 285
  • 304

एक परीक्षा में, B ने A के प्राप्तांकों से 20% अधिक अंक प्राप्त किए, और A ने C के प्राप्तांकों से 10% कम अंक प्राप्त किए। D ने C के प्राप्तांकों से 20% अधिक अंक प्राप्त किए। D के प्राप्तांक A के प्राप्तांकों से कितने प्रतिशत अधिक हैं?

  • \(33\frac{1}{3}\)%
  • \(13\frac{1}{3}\)%
  • \(43\frac{1}{3}\)%
  • \(23\frac{1}{3}\)%

तीन संख्याओं में से दो संख्याएँ, तीसरी संख्या से क्रमशः 10% और 25% अधिक हैं। दोनों संख्याओं का अनुपात है।

  • 22 : 25
  • 19 : 25
  • 23 : 25
  • 18 : 25

यदि (A + B) का 20% = (A − B) का 30% है, तो B का कितना प्रतिशत A के बराबर है?

  • 500%
  • 400%
  • 300%
  • 100%

एक संख्या को गलती से 4 से गुणा करने के बजाय 4 से विभाजित कर दिया गया। इस गलती के कारण परिणाम में प्रतिशत परिवर्तन क्या है?

  • 93.75%
  • 25%
  • 50%
  • 72.75%

किसी संख्या में पहले 40% की वृद्धि हुई और फिर 25% की कमी हुई, फिर 15% की वृद्धि के बाद 20% की कमी हुई। संख्या में हुई शुद्ध वृद्धि/कमी प्रतिशत ज्ञात करें।

  • 3.4% कमी
  • 7.2% कमी
  • 6.4% वृद्धि
  • 3.4% वृद्धि

यदि 400 का 25% + 1260 का 35% + 1800 का 27% = 1020 + x है, तो x का मान ______ के बीच होगा।

  • 6 से 10
  • 0 से 5
  • 11 से 15
  • 16 से 20

यदि 110 को x% कम करने पर प्राप्त परिणाम 50 को x% बढ़ाने पर प्राप्त परिणाम के समान है, तो 650 का x%, 780 के (x − 10)% से कितने प्रतिशत अधिक होगा? (निकटतम पूर्णांक तक सही)

  • 14%
  • 17%
  • 12%
  • 18%

एक संख्या में 30% की वृद्धि हुई, फिर 25% की कमी आई, फिर 25% की वृद्धि हुई। संख्या में कितने प्रतिशत की शुद्ध वृद्धि/कमी (निकटतम पूर्णांक में) हुई?

  • 22% वृद्धि
  • 22% कमी
  • 22% कमी
  • 21% वृद्धि

दो धनात्मक संख्याओं का अंतर 1020 है। यदि बड़ी संख्या का 7.6%, छोटी संख्या के 12.4% के बराबर है, तो दोनों संख्याओं का योगफल ______ के बराबर होगा।

  • 4250
  • 3250
  • 4520
  • 3520

संख्या A का 50% संख्या B में जोड़ने पर B, 25% बढ़ जाती है। संख्या A और B में अनुपात है:

  • 1 : 2
  • 3 : 2
  • 2 : 3
  • 3 : 4

दो संख्याएँ X और Y इस प्रकार हैं कि X के 18% और Y के 8% का योग X के 22% और Y के 36% के योग का एक तिहाई है। X और Y का अनुपात ज्ञात कीजिए।

  • 3 : 8
  • 2 : 5
  • 3 : 11
  • 8 : 3

संख्या B, संख्या A से 17.5% कम है, जबकि संख्या C, संख्या B से 22.5% अधिक है। यदि C का मान 8085 दिया गया है, तो A का मान ज्ञात कीजिए।

  • 8000
  • 7800
  • 7750
  • 8100

तीन संख्याएँ P, Q और R दी गई हैं। P का 30 प्रतिशत Q के 15 प्रतिशत के बराबर है। Q का 20 प्रतिशत R के 10 प्रतिशत के बराबर है। R, P से कितने प्रतिशत अधिक है?

  • 300%
  • 150%
  • 200%
  • 250%

यदि एक निश्चित संख्या के आठवें भाग के पाँच-छठे भाग का चार-पाँचवाँ भाग 4365 है, तो उस संख्या का 65% क्या है?

  • 34,047
  • 36,375
  • 53,280
  • 52,380

एक संख्या में पहले 16% की वृद्धि की जाती है और फिर उस संख्या में दोबारा 20% की वृद्धि की जाती है। इस प्रकार प्राप्त संख्या में अब 40% की कमी की जाती है। मूल संख्या में निवल कमी प्रतिशत कितना है?

  • \(16\frac{12}{25}\)%
  • \(11\frac{13}{25}\)%
  • \(13\frac{7}{25}\)%
  • \(15\frac{9}{25}\)%

एक स्कूटर के मूल्य में क्रमिक तौर पर 10%, 5% और 15% की वृद्धि होती है। स्कूटर की कीमत में कुल कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?

  • \(32\frac{33}{40}\)%
  • \(36\frac{31}{40}\)%
  • \(34\frac{21}{40}\)%
  • \(30\frac{11}{40}\)%

एक मास्क निर्माण कंपनी ने 2018 में ‘X’ संख्या के मास्क का निर्माण किया। इसने 2019 में अपनी निर्माण क्षमता में 30% की वृद्धि की और उसके बाद 2020 में इसके निर्माण में 15% की और वृद्धि की। 2021 में, मशीनरी के खराब होने के कारण इसके निर्माण में 40% की गिरावट आई। 2021 के अंत में इसने 179400 मास्क का निर्माण किया है तो ‘X’ का मान क्या होगा?

  • 200000
  • 180000
  • 230000
  • 210000

पहले वर्ष के दौरान, एक विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में 12% की वृद्धि हुई, दूसरे वर्ष में 12% की कमी हुई और तीसरे वर्ष में 10% की वृद्धि हुई। तीसरे वर्ष के अंत में विद्यार्थियों की संख्या लगभग 10842 थी। पहले वर्ष की शुरुआत में यह संख्या क्या थी?

  • 10000
  • 8000
  • 6500
  • 12000

प्रत्येक 30% की दो क्रमिक वृद्धि, प्रत्येक 30% की दो क्रमिक कमी से कितने प्रतिशत अधिक है? (दो दशमलव स्थान तक सही)

  • 35.29%
  • 32.54%
  • 28.15%
  • 25.25%

एक वस्तु के मूल्य में r% की वृद्धि की जाती है। बाद में इस नए मूल्य में r% की कमी कर दी जाती है। अब नवीनतम मूल्य ₹1 है। उस वस्तु का प्रारंभिक मूल्य कितना था?

  • \(\frac{10000}{10000 – r^2}\)
  • \(\frac{10000 – r^2}{10000}\)
  • \(\frac{100}{100 – r^2}\)
  • \(\frac{100}{1 – r^2}\)

25% की दो क्रमिक प्रतिशत कमी, 25% की दो क्रमिक प्रतिशत वृद्धि से कितने प्रतिशत कम है? (दशमलव के बाद दो स्थानों तक पूर्णांकित करें)

  • 22.22%
  • 50%
  • 43.75%
  • 56.25%

किसी वस्तु की कीमत में लगातार दो बार वृद्धि की गई। अंतिम कीमत ₹2,295 है और आरंभिक कीमत ₹1,000 थी। यदि दूसरी बार प्रतिशत वृद्धि पहली बार प्रतिशत वृद्धि से दोगुनी थी तो दूसरी बार कीमत में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई?

  • 70%
  • 35%
  • 65%
  • 25%

एक संख्या में पहले 12% की वृद्धि की जाती है और फिर 23% की वृद्धि की जाती है। इस प्रकार प्राप्त संख्या में अब 34% की कमी की जाती है। मूल संख्या में शुद्ध वृद्धि या कमी प्रतिशत क्या है? (पूर्णांक के निकटतम)

  • 9% कमी
  • 10% वृद्धि
  • 10% कमी
  • 9% वृद्धि

एक कर्मचारी का वेतन पहले 25% बढ़ाया जाता है, फिर उसमें 12% की कमी की जाती है। उसके वेतन में प्रतिशत परिवर्तन है?

  • 10% वृद्धि
  • 13% वृद्धि
  • 10% कमी
  • 13% कमी

एक संख्या को पहले 16% बढ़ाया गया और फिर 14% बढ़ाया गया। इस प्रकार प्राप्त संख्या में अब 30% की कमी की गई है। मूल संख्या (पूर्णांक तक की संख्या) में शुद्ध वृद्धि या कमी प्रतिशत क्या है?

  • 7% कमी
  • 6% वृद्धि
  • 9% कमी
  • कोई वृद्धि नहीं, कोई कमी नहीं

यदि एक लम्ब वृत्तीय बेलन की त्रिज्या 20% कम कर दी जाए तथा उसकी ऊँचाई 40% बढ़ा दी जाए, तो उसके आयतन में प्रतिशत परिवर्तन होगा:

  • 10.4% कमी
  • कोई वृद्धि नहीं, कोई कमी नहीं
  • 1.04% कमी
  • 10.4% वृद्धि

तेल की कीमत में 20% की वृद्धि हुई है। हालाँकि, इसकी खपत में कमी आई है। इस पर व्यय में कितने प्रतिशत की वृद्धि या कमी है?

  • 10% की वृद्धि
  • 5% की वृद्धि
  • 10% की कमी
  • 5% की कमी

बसीर के प्रतिदिन काम के घंटे 15% बढ़ा दिए गए और प्रति घंटे उसकी मजदूरी 20% बढ़ा दी गई। दैनिक आय में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?

  • 38
  • 40
  • 35
  • 36

यदि एक लम्ब वृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या में 20% की वृद्धि की जाए तथा ऊँचाई में 30% की कमी की जाए तो आयतन में कितने प्रतिशत वृद्धि/कमी होगी?

  • 0.8% वृद्धि
  • 2% वृद्धि
  • 0.8% कमी
  • 2% कमी

जब किसी संख्या में क्रमशः 10%, 15% और 56% की कमी होती है, तो वह 20196 हो जाती है। वह संख्या क्या है?

  • 60,000
  • 40,000
  • 50,000
  • 80,000

AB कंपनी के उत्पादन में एक वर्ष के बाद 10% की वृद्धि हुई, और अगले वर्ष में 22% की वृद्धि हुई। तीसरे वर्ष में इसमें 5% की वृद्धि हुई तो तीन वर्षों में उत्पादन में समग्र परिवर्तन (%) क्या हुआ?

  • 40.9%
  • 41.5%
  • 41.2%
  • 42.8%

तीन हाथों से गुजरने वाली जमीन की कीमत कुल मिलाकर 65% बढ़ जाती है। पहले और दूसरे विक्रेता ने क्रमशः 20% और 25% लाभ कमाया। तीसरे विक्रेता द्वारा अर्जित लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 10%
  • 20%
  • 25%
  • 15%

रामनारायण का वेतन \(3\frac{1}{9}\)% कम कर दिया गया और फिर, घटा हुआ वेतन \(7\frac{2}{5}\)% बढ़ गया। उसका नया वेतन उसके मूल वेतन की तुलना में कितने प्रतिशत (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) अधिक/कम है?

  • 4.04% अधिक
  • 3.03% कम
  • 4.04% कम
  • 3.03% अधिक

एक वस्तु की कीमत हर वर्ष 20% बढ़ जाती है। यदि तीसरे और चौथे वर्ष के अंत में कीमतों का अंतर ₹259.20 है, तो दूसरे वर्ष के अंत में कीमत का 40% (₹ में) होगा:

  • 432
  • 484
  • 384
  • 472

किसी शहर की जनसंख्या में 2018 में 15% और 2019 में 10% की वृद्धि हुई। एक महामारी के कारण, 2020 में इसमें 10% की कमी आ गई। इन 3 वर्षों में शहर की जनसंख्या में हुई प्रतिशत वृद्धि ज्ञात करें।

  • 13.85%
  • 12.5%
  • 17.5%
  • 15%

तिलक का वेतन पहले वर्ष में 15% बढ़ता है, दूसरे वर्ष में 20% घटता है और तीसरे वर्ष में 25% बढ़ता है। अगर इन तीन वर्षों के बाद तिलक का वेतन ₹23,000 है, तो इन 3 वर्षों के प्रारंभ में तिलक का वेतन ज्ञात कीजिए।

  • ₹20,000
  • ₹18,000
  • ₹15,000
  • ₹25,000

एक संख्या को क्रमिक रूप से 20 प्रतिशत और 30 प्रतिशत बढ़ाने के स्थान पर, इसे 22 प्रतिशत घटा दिया जाता है। परिणामी मूल्य आवश्यक सही मूल्य का कितना प्रतिशत है?

  • 50%
  • 55%
  • 60%
  • 48%

किसी कर्मचारी को उसके वेतन में दो क्रमागत वेतन-वृद्धि मिलती है, जिसके परिणाम स्वरूप उसका वेतन प्रारंभिक वेतन का 2.5 गुना हो जाता है। उसकी पहली प्रतिशत वेतन-वृद्धि ज्ञात करें, यदि दूसरी प्रतिशत वेतन-वृद्धि पहले की तुलना में 4 गुना अधिक है?

  • 25%
  • 10%
  • 50%
  • 12%

पिछले वर्ष के दौरान, एक इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की कीमत में 10% की वृद्धि हुई, और इस वर्ष, उसी वस्तु की कीमत में 10% की कमी हुई। यदि वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की कीमत ₹66,000 है, तो पिछले वर्ष की शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की कीमत क्या थी? (दशमलव स्थान तक पूर्णांकित)

  • ₹66,666.7
  • ₹82,345.4
  • ₹91,262.5
  • ₹72,432.4

एक नमूने में बैक्टीरिया की संख्या पहले घंटे के दौरान 24% बढ़ जाती है। अगले एक घंटे के दौरान यह 15% घट जाती है और तीसरे घंटे के दौरान फिर से 10% घट जाती है। यदि नमूने में बैक्टीरिया की वर्तमान संख्या 55000 है, तो तीन घंटे के बाद बैक्टीरिया की संख्या में शुद्ध वृद्धि/कमी क्या होगी?

  • कमी, 2827
  • कमी, 2728
  • वृद्धि, 2827
  • कमी, 2828

400 कर्मचारियों वाली एक फैक्ट्री में पुरुष कर्मचारियों की संख्या का महिला कर्मचारियों से अनुपात 5 : 3 है। फैक्ट्री में 87.5% नियमित है। यदि 92% पुरुष कर्मचारी नियमित हैं, तो नियमित महिला कर्मचारियों का प्रतिशत कितना है?

  • 80%
  • 78%
  • 87.5%
  • 85%

राजेश ने ₹10,000 को दो अलग-अलग निवेश योजनाओं, A और B में क्रमशः 8% और 10% की साधारण ब्याज दरों पर विभाजित करके निवेश किया। यदि 2 वर्षों में अर्जित कुल ब्याज ₹1,680 है, तो योजना A में निवेश की गई राशि है:

  • ₹8,000
  • ₹2,000
  • ₹6,000
  • ₹4,000

एक निर्वाचन क्षेत्र में, कुल मतदाताओं में से 55% पुरुष और शेष महिलाएँ हैं। यदि 40% पुरुष अशिक्षित तथा 40% महिलाएँ शिक्षित हैं, तो अशिक्षित महिलाओं की संख्या, अशिक्षित पुरुषों की संख्या से कितने प्रतिशत (दशमलव के एक स्थान तक सही) अधिक है?

  • 22.7%
  • 16.4%
  • 21.5%
  • 20.8%

एक स्कूल में दसवीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों का औसत उत्तीर्ण प्रतिशत 85% और लड़कों का 83% है। उस स्कूल के दसवीं कक्षा के सभी लड़कों और लड़कियों का औसत उत्तीर्ण प्रतिशत 83.7% है। उस स्कूल में लड़कियों की संख्या का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 35%
  • 30%
  • 45%
  • 40%

80 विद्यार्थियों (लड़के और लड़कियाँ) वाली एक कक्षा में 60% लड़कियाँ हैं। लड़कों का औसत वजन 58 किग्रा. और लड़कियों का औसत वजन 52 किग्रा. है। पूरी कक्षा का औसत वजन (किग्रा. में) ज्ञात करें।

  • 54.4
  • 56.2
  • 53.6
  • 55

एक कक्षा में लड़कों और लड़कियों की संख्या का अनुपात 11 : 9 है। 30% लड़कों और 20% लड़कियों ने एक परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 25.5%
  • 3.92%
  • 20%
  • 24.5%

जॉन को एक परीक्षा में 20% अंक प्राप्त हुए और वह 10 अंकों से अनुत्तीर्ण हो गया। उसी परीक्षा में, जैक ने 35% अंक प्राप्त किए जो न्यूनतम उत्तीर्ण अंकों से 20 अधिक थे। उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 25
  • 30
  • 35
  • 20

एक परीक्षा में एक परीक्षार्थी ने तीन पेपर A, B और C में से पेपर A में 75% अंक, पेपर B में 80% अंक और पेपर C में 60% अंक प्राप्त किए। यदि पेपर A, B और C को क्रमशः 40%, 50% और 10% भारांक दिए गए थे, तो तीनों पेपरों में एकसाथ परीक्षार्थी द्वारा प्राप्त अंकों का भारित प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 76%
  • 77%
  • 74%
  • 72%

R का लक्ष्य परीक्षा में 85% अंक प्राप्त करना है। वह 450 अंक प्राप्त करता है और लक्ष्य से 35% चूक जाता है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए उसके प्राप्त अंकों में कितने प्रतिशत की वृद्धि होनी चाहिए?

  • 70
  • 35
  • 53
  • 45

स्कूल X से कुछ निश्चित संख्या में विद्यार्थी एक परीक्षा में उपस्थित हुए और 30% विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। स्कूल X से 150% अधिक विद्यार्थी, स्कूल Y से समान परीक्षा में उपस्थित हुए। यदि X और Y से उपस्थित हुए कुल विद्यार्थियों में से 80% उत्तीर्ण हुए, तो Y से अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का प्रतिशत क्या है?

  • 16
  • 18
  • 20
  • 24

एक परीक्षा में 80% छात्र अंग्रेजी में उत्तीर्ण हुए, 70% छात्र हिंदी में उत्तीर्ण हुए और 15% दोनों विषयों में अनुत्तीर्ण हुए। केवल एक विषय में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का प्रतिशत क्या है?

  • 20%
  • 15%
  • 25%
  • 35%

निधि ने गणित में 62, अंग्रेजी में 70, विज्ञान में 74 अंक प्राप्त किए। सामाजिक विज्ञान में उसका स्कोर क्या होना चाहिए ताकि उसे कुल 68% प्राप्त हों?

  • 66
  • 65
  • 68
  • 67

एक परीक्षा में, श्रेया ने गणित में 90 में से 84, विज्ञान में 50 में से 45, कंप्यूटर विज्ञान में 25 में से 23 और अंग्रेजी में 80 में से 68 अंक हासिल किए। श्रेया ने किस विषय में सबसे अधिक प्रतिशत प्राप्त किया?

  • गणित
  • अंग्रेजी
  • विज्ञान
  • कंप्यूटर साइंस

140 प्रश्नों वाली एक परीक्षा में, एक अभ्यर्थी ने पहले 80 प्रश्नों में से 70% का सही उत्तर दिया। परीक्षा में 60% अंक प्राप्त करने के लिए उसे शेष प्रश्नों में से कितने प्रतिशत प्रश्नों के सही उत्तर देने होंगे?

  • \(46\frac{2}{3}\)%
  • 40%
  • \(45\frac{1}{3}\)%
  • 35%

किसी विषय की 180 अंकों की परीक्षा में, 75% अंक थ्योरी (theory) के लिए और शेष प्रोजेक्ट कार्य के लिए आवंटित किए जाते हैं। वीना, थ्योरी में 60% अंक प्राप्त करती है। और विषय में कुल 62% अंक प्राप्त करने के लिए, उसे प्रोजेक्ट में कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

  • 68
  • 65
  • 66
  • 64

एक इंजीनियरिंग संस्थान में, एक विद्यार्थी के ग्रेड का मूल्यांकन आंतरिक परीक्षा (30%), असाइनमेंट (30%) और बाह्य परीक्षा (40%) के आधार पर किया जाता है। यदि किसी विद्यार्थी ने आंतरिक परीक्षाओं में 90%, असाइनमेंट में 95% और बाह्य परीक्षा में 75% अंक प्राप्त किए हैं, तो विद्यार्थी का समग्र ग्रेड निम्न में से कितना है?

  • 85.50%
  • 86.25%
  • 85.25%
  • 86%

एक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कुल अंकों में से 340 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। एक छात्र को 244 अंक प्राप्त हुए और उसे कुल अंकों के 12% से अनुत्तीर्ण घोषित किया गया। परीक्षा में अधिकतम कुल कितने अंक हो सकते हैं?

  • 800
  • 1000
  • 960
  • 720

छात्र A को छात्र B से 25 अंक अधिक मिले और A के अंक उन दोनों के अंकों के योग का 60 प्रतिशत के बराबर थे। A और B द्वारा अलग-अलग क्रमशः कितने अंक प्राप्त किए गए हैं?

  • 75, 50
  • 75, 100
  • 45, 120
  • 55, 80

एक परीक्षा में 20% अंक प्राप्त करने वाला एक छात्र 30 अंकों से अनुत्तीर्ण हो जाता है। परंतु एक अन्य छात्र जो 32% अंक प्राप्त करता है, उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंकों से 42 अंक अधिक प्राप्त करता है। अंकों की अधिकतम संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 600
  • 500
  • 700
  • 400

एक परीक्षा में 200 प्रश्न होते हैं। अनामिका ने पहले 70 प्रश्नों में से 40% का सही उत्तर दिया। परीक्षा में 59.5% अंक प्राप्त करने के लिए उसे शेष 130 प्रश्नों में से कितने प्रतिशत का सही उत्तर देना होगा?

  • 70%
  • 64%
  • 65%
  • 60%

विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में, 500 के महत्तम अंकों वाली परीक्षा में मोहित ने सुरेंद्र से 20% अधिक और ललित से 20% अधिक, ललित को दर्शन से 15% कम अंक मिले। यदि मोहित को 366 अंक मिलते हैं, तो दर्शन के महत्तम (पूर्ण) अंकों के कितने प्रतिशत अंक होंगे? [दशमलव के 2 स्थानों तक पूर्णांकित उत्तर दीजिए]

  • 59.80%
  • 85.50%
  • 80.50%
  • 58.02%

चमनलाल, अरशद और जगजीत सिंह ने कोई चुनाव लड़ा था। मतदान के सभी वोट वैध थे। अरशद को कुल वोटों के 35% वोट मिले थे। चमनलाल को प्रत्येक 35 में से 14 वोट मिले थे। विजेता को सबसे कम वोट पाने वाले व्यक्ति की तुलना में 4950 वोट अधिक मिले थे। मतदान हुए सभी वोटों की कुल संख्या ज्ञात करें।

  • 33000
  • 13378
  • 38000
  • 99000

दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में, पराजित उम्मीदवार ने डाले गए वैध मतों का 42% हासिल किया और वह 7,68,400 मतों से चुनाव हार गया। यदि 82,560 मतों को अमान्य घोषित कर दिया गया था और 20% लोगों ने अपना मत नहीं डाला, तो अमान्य मत, लोगों द्वारा नहीं डाले गए मतों के कितने प्रतिशत थे (दशमलव के बाद एक अंक तक)?

  • 6.8%
  • 10.6%
  • 9.8%
  • 12.9%

दो उम्मीदवार P और Q ने एक चुनाव लड़ा। पंजीकृत मतदाताओं में से 70% मतदाता P के समर्थक हैं। यदि P के 60% समर्थकों और Q के 32% समर्थकों को उम्मीद की जाती है कि वे उम्मीदवार P को वोट देंगे, तो कितने प्रतिशत पंजीकृत मतदाताओं से उम्मीदवार P को वोट देने की उम्मीद है?

  • 51%
  • 30%
  • 26%
  • 47%

एक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में शामिल कुल लोगों में से 85% ने चुनाव के दौरान अपने मत डाले। डाले गए मतों में से 10% मत अवैध घोषित कर दिए गए। यदि मतदाता सूची में 3,00,000 लोग शामिल थे, और धरम ने 1,37,700 वैध मत प्राप्त किए, तो धरम को वैध मतों की कुल संख्या के कितने प्रतिशत मत प्राप्त हुए?

  • 60.0%
  • 50.5%
  • 70.2%
  • 45.9%

एक चुनाव में, मतदाता सूची में नामांकित 2% व्यक्तियों ने भाग नहीं लिया और 500 वोट अवैध थे। दो उम्मीदवारों A और B ने चुनाव लड़ा और A ने B को 200 वोटों से हरा दिया। यदि मतदाता सूची में नामांकित व्यक्तियों में से 43% ने A के पक्ष में अपना वोट डाला, तो कुल डाले गए वोटों की संख्या कितनी है?

  • 2450
  • 2800
  • 3000
  • 3250

तीन प्रत्याशियों के बीच एक चुनाव में, अर्जुन, भास्कर और सरल ने एक पद के लिए चुनाव लड़ा। अर्जुन को सरल से 50% वोट अधिक मिले, और सरल को भास्कर से 2% वोट कम मिले। भास्कर और सरल के मतों के बीच अंतर 1296 है। अर्जुन और भास्कर के मतों के बीच के अंतर का आधा कितना है?

  • 15228
  • 38888
  • 13988
  • 7766

दो उम्मीदवारों के बीच चुनाव में, y% मतदाताओं ने वोट नहीं दिया। डाले गए 10% वोट अवैध करार दिए गए, जबकि सभी वैध वोट दोनों उम्मीदवारों में से किसी एक के पक्ष में पड़े थे। जिस उम्मीदवार को कुल वैध मतों में से 59.375% वोट मिले, उसे 2484 वोटों से निर्वाचित घोषित किया गया। यदि उस चुनाव में मतदान करने के योग्य लोगों की संख्या 16,000 थी, तो y का मान क्या है?

  • 8
  • 7.2
  • 8.4
  • 7.5

सुनीता और ममता के बीच एक चुनाव में 85% मतदाताओं ने वोट डाले लेकिन 2% वोट अवैध थे। यदि सुनीता को 64,974 वोट मिले जो वैध वोटों के 78% है, तो चुनाव में नामांकित मतदाताओं की कुल संख्या थी:

  • 1,00,000
  • 1,25,000
  • 1,65,000
  • 1,80,000

दो उम्मीदवारों P और Q के बीच एक चुनाव में, P को कुल वैध वोटों में से 78% वोट मिले। यदि मतदाताओं की सूची में 75,60,000 मतदाता थे, तो Q को प्राप्त वैध वोटों की संख्या क्या थी यदि 10% मतदाताओं ने अपना वोट नहीं डाला और डाले गए वोटों में 15% अवैध घोषित कर दिए गए?

  • 1,47,312 वोट
  • 1,41,372 वोट
  • 1,41,732 वोट
  • 12,72,348 वोट

दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में, P को वैध मतों का 42% प्राप्त हुआ और Q 45,360 मतों से जीत गया। 20 फीसदी लोगों ने मत नहीं डाला। यदि डाले गए 10% वोट अवैध पाए गए, तो मतदान केंद्र में पंजीकृत वोटों की कुल संख्या क्या है?

  • 3,93,750
  • 3,59,000
  • 3,93,600
  • 3,53,790

तीन उम्मीदवार X, Y और Z ने एक चुनाव में भाग लिया। X को Y से 30% अधिक मत मिले, जबकि Z को Y से 25% अधिक वोट मिले। X ने Z को 5000 वोटों से पीछे छोड़ दिया। यदि 71% मतदाताओं ने मतदान किया और कोई अवैध वोट नहीं डाला गया, तो मतदान सूची में मतदाताओं की कुल संख्या क्या?

  • 5,00,000
  • 4,05,000
  • 3,55,000
  • 4,50,000

दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में 80% मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें से 4% वोट अवैध घोषित कर दिए गए। एक उम्मीदवार को 15,360 वोट मिले जो वैध वोटों का 80% थे। वोटों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 25,000
  • 20,000
  • 18,000
  • 23,000

एक चुनाव में दो उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। 80% मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें से 5% वोट अवैध थे। विजयी उम्मीदवार को 70% वैध वोट मिले और वह 36,480 वोटों के बहुमत से जीत गया। मतदाताओं की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 1,20,000
  • 1,50,000
  • 1,25,000
  • 1,18,000

R और S के बीच एक चुनाव में, R को S के 110% वोट मिलते हैं और वह S को 770 वोटों से हरा देता है। यदि कोई अवैध वोट नहीं थे, तो डाले गए वोटों की संख्या है:

  • 16170
  • 17610
  • 17160
  • 16710

एक निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं में से 45% पुरुष हैं और शेष महिलाएँ हैं। यदि 60% पुरुष निरक्षर हैं और 60% महिलाएँ साक्षर हैं, तो निरक्षर महिलाओं की संख्या साक्षर पुरुषों की तुलना में कितने प्रतिशत अधिक है? (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)

  • 22.22%
  • 19.11%
  • 27.23%
  • 30.24%

दो उम्मीदवारों के बीच चुनाव में, जिसे 88% वोट मिलते हैं, वह 684 वोटों के बहुमत से चुना जाता है। कुल पड़े वोटों की संख्या कितनी है? (डाले गए सभी वोट वैध हैं)

  • 900
  • 800
  • 850
  • 750

हरि, कमल और ललित ने एक चुनाव लड़ा जिसमें 6050 वोट पड़े और कोई भी वोट अवैध नहीं था। कमल को हरि और ललित द्वारा प्राप्त कुल वोटों की तुलना में 42% अधिक वोट मिले। यदि ललित को कुल डाले गए वोटों का केवल 8% वोट मिला, तो हरि को प्राप्त वोटों की संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 2016
  • 1556
  • 1912
  • 1668

एक शहर की वार्षिक वृद्धि दर 2% है। यदि वर्ष 2020 में इसकी जनसंख्या 1,50,000 थी, तो 2023 में इसकी जनसंख्या कितनी होगी?

  • 1,59,181
  • 1,58,765
  • 1,58,413
  • 1,59,000

दो उम्मीदवारों के बीच चुनाव में पंजीकृत मतदाताओं में से 20% ने अपना वोट नहीं डाला और 40 वोट अवैध घोषित कर दिए गए। विजेता को पंजीकृत वोटों में से 42% वोट मिले और उसे 112 वोटों से विजेता घोषित किया गया। पंजीकृत मतदाताओं की संख्या थी:

  • 1800
  • 1500
  • 1200
  • 3800

एक चुनाव में 90% मत पाने वाला उम्मीदवार 800 मतों के अंतर से जीत जाता है। डाले गए कुल मतों की संख्या कितनी है? नोट: चुनाव में केवल दो उम्मीदवार भाग ले रहे हैं और मान लीजिए, सभी मत वैध हैं।

  • 1000
  • 900
  • 1050
  • 950

दो उम्मीदवारों के चुनाव में, 10% मतदाताओं ने अपना मत नहीं दिया। दिए गए मतों में से 10% अवैध मत पाए गए। विजेता उम्मीदवार को वैध मतों का 54% प्राप्त हुआ और वह 1620 मतों से विजयी हुआ। मतदाता सूची में उन लोगों की संख्या ज्ञात कीजिए, जिन्होंने मतदान करने के लिए पंजीकरण कराया हुआ है?

  • 25000
  • 26000
  • 24500
  • 25500

एक चुनाव में, एक उम्मीदवार को डाले गए मतों का 42% प्राप्त होता है, परन्तु 1400 अवैध मतों के कारण, अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी द्वारा 3080 मतों के बहुमत से हार जाता है। अवैध मतों का प्रतिशत ……………. है।

  • 5%
  • 3%
  • 4%
  • 6%

दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में जीतने और हारने वाले उम्मीदवारों के बीच का अंतर 2,500 मतों का था। जीतने वाले उम्मीदवार को 75% मत मिले, और कोई अवैध मत नहीं था। हारने वाले उम्मीदवार को प्राप्त मतों की कुल संख्या थी:

  • 1250
  • 1875
  • 5000
  • 3750

दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में, 30% मतदाताओं ने अपना मत नहीं डाला। डाले गए 20% मत अवैध पाए गए। विजयी उम्मीदवार को 64% वैध मत मिले और वह 3136 मतों के बहुमत से जीत गया। मतदाता सूची में नामांकित मतदाताओं की संख्या ज्ञात करें।

  • 20000
  • 25000
  • 24000
  • 30000

दो उम्मीदवारों के बीच एक चुनाव में, मतदाता सूची के 20% मतदाताओं ने अपना मत नहीं डाला और 80 मतदाताओं ने अपने मतपत्र खाली डाले। विजेता को सूची के सभी मतदाताओं में से 45% मत मिले और उसे अपने प्रतिद्वंद्वी से 280 मत अधिक मिले। सूची में मतदाताओं की संख्या थी:

  • 2000
  • 1500
  • 2800
  • 2500

तीन उम्मीदवारों ने एक चुनाव लड़ा और क्रमशः 1136, 7636 और 11628 मत जीते। विजयी उम्मीदवार को कुल मतों का कितना प्रतिशत प्राप्त हुआ?

  • 57
  • 45
  • 33
  • 49

एक चुनाव में, विजेता को सूची में शामिल सभी मतदाताओं के 46% का समर्थन प्राप्त था, और उसे अपने एकमात्र प्रतिद्वंदी से 410 वोट अधिक मिले। मतदाता सूची में शामिल 10% मतदाताओं ने अपना वोट नहीं डाला, और 60 मतदाताओं ने अपने मतपत्र खाली डाले। सूची में कितने मतदाता थे?

  • 17500
  • 17445
  • 16550
  • 15750

A और B के बीच चुनाव में, डाले गए वोट कुल वोटों के पाँचवें वोट को मशीन द्वारा अवैध करार दिया गया। शेष वोटों में, A, B से 2500 वोट या कुल डाले गए वोटों के 10% के अंतर से चुनाव जीतता है। यदि 90% अवैध वोट B के पक्ष में होते, तो निम्नलिखित में से कौन सा चुनाव का परिणाम होता?

  • B, 8% से जीत जाता
  • B, 3% से जीत जाता
  • A, 3% से जीत जाता
  • A, 8% से जीत जाता

P, R और S के बीच हुए चुनाव में कुल डाले गए वोटों में से \(\frac{1}{10}\) वोट अवैध थे। R और S के पक्ष में डाले गए वोट कुल डाले गए वोटों के आधे हैं और उन्हें बराबर वोट मिलते हैं। मशीन में खराबी के कारण, S के आधे वोट और अवैध वोटों में से आधे वोट अतिरिक्त रूप से R के पक्ष में गिने जाते हैं। खराबी के कारण R को मिले वोटों का कुल प्रतिशत क्या है?

  • 42.5%
  • 37.55%
  • 41.55%
  • 38.5%

किसी निर्वाचन क्षेत्र में 40% मतदाता, वरिष्ठ नागरिक हैं। वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं में से 40% निरक्षर और 25% गैर-वरिष्ठ नागरिक मतदाता साक्षर हैं। निरक्षर गैर-वरिष्ठ नागरिक की तुलना में साक्षर वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की संख्या कितने प्रतिशत कम है?

  • \(46\frac{2}{3}\)%
  • 40%
  • \(48\frac{1}{3}\)%
  • 50%

एक चुनाव में तीन उम्मीदवार A, B और C थे। 10% पात्र मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। मतदान करने वालों में से, 45% ने A को, 35% ने B को और शेष 20% ने C को मतदान किया। A को डाले गए मतों में से 30% और B को डाले गए मतों में से 20% मतों को बाद में अवैध माना गया, जबकि C को डाले गए सभी मतों को वैध माना गया। यदि A को B से 882 अधिक वैध मत प्राप्त हुए, तो C को कितने वैध मत प्राप्त हुए?

  • 5040
  • 5020
  • 5050
  • 5060

एक पंचायत चुनाव में एक उम्मीदवार A को 30% मत मिले और वह 6 मतों से अर्हता प्राप्त नहीं कर सका। एक अन्य उम्मीदवार B ने 40% मत प्राप्त किए, अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम मतों से 6 मत अधिक प्राप्त किए। अधिकतम मत ______ है।

  • 120
  • 140
  • 160
  • 100

तीन उम्मीदवारों के बीच एक गाँव के चुनाव में, 80% मतदाताओं ने अपने मत डाले, जिनमें से 3% मत अवैध करार दिए गए। जीतने वाले उम्मीदवार ने 42,680 मत प्राप्त किए जो कुल वैध मतों का 55% थे। तीसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किए गए वैध मतों की संख्या ज्ञात कीजिए, यदि उसे कुल वैध मतों का केवल 10% प्राप्त हुआ।

  • 7760
  • 7700
  • 7670
  • 7680

रजत, पूजा और आभा चुनाव में भाग लेते हैं। रजत को वैध मतों का 36% और पूजा को 40% प्राप्त होता है। यदि डाले गए कुल मत 40,000 हैं और 10% मत अवैध हैं, तो आभा को प्राप्त मतों की संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 8640
  • 1024
  • 9245
  • 5760

दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में, 10% मतदाताओं ने अपना वोट नहीं डाला और डाले गए 5% वोट अवैध पाए गए। सफल उम्मीदवार को वैध वोटों का 52.5% मिला और वह 1710 वोटों के बहुमत से जीता। मतदाता सूची में नामांकित मतदाताओं की संख्या थी:

  • 40000
  • 36000
  • 42000
  • 48000

एक चुनाव में, एक मतदाता के पास तीन उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार को वोट देने का विकल्प होता है। सभी उम्मीदवारों को खारिज करने के लिए इनमें से कोई नहीं (नोटा) का विकल्प भी होता है। तीनों उम्मीदवारों को नोटा से 6 गुना वोट मिलते हैं। विजेता को दूसरे रनर-अप के वोटों से दोगुने वोट मिलते हैं। पहले रनर-अप को नोटा से 900 वोट ज्यादा मिलते हैं और वह दूसरे रनर-अप से 150 वोटों से हरा देता है। डाले गए कुल वोटों की संख्या कितनी है?

  • 11025
  • 17715
  • 15177
  • 11577

दो उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में, पराजित उम्मीदवार को डाले गए वैध मतों में से 42% मत प्राप्त हुए और वह 2545800 मतों से चुनाव हार गया। यदि 365500 मत अवैध घोषित किए गए और 30% लोगों ने अपना वोट नहीं डाला, तो मतदाताओं में से उन लोगों की अनुमानित संख्या (लाखों में) क्या थी जिन्होंने अपना वोट नहीं डाला?

  • 7
  • 5
  • 6
  • 8

एक चुनाव में, मतदाता सूची में शामिल 15% मतदाताओं ने अपना वोट नहीं डाला और 100 मतदाताओं ने अपना मतपत्र खाली छोड़ा। केवल दो उम्मीदवार राम और श्याम थे। विजेता राम को सूची में शामिल सभी मतदाताओं में से 69% का समर्थन प्राप्त था और उसे श्याम से 630 वोट अधिक मिले। सूची में मतदाताओं की संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 1000
  • 1200
  • 1300
  • 1100

वोट देने के योग्य 28% लोग 20 से 25 वर्ष के बीच हैं। एक चुनाव में 20 से 25 वर्ष के बीच के 75% लोगों ने वास्तव में मतदान किया। उस चुनाव में 20 से 25 वर्ष के बीच के वास्तव में मतदान करने वाले व्यक्तियों की संख्या, वोट देने के योग्य लोगों का कितना प्रतिशत थी?

  • 21%
  • 22%
  • 25%
  • 28%

एक चुनाव में तीन उम्मीदवार थे – A, B और C। विजेता A को C द्वारा प्राप्त मतों से पाँच गुना मत मिले। B को 240 मत मिले जो C के मतों से 1.5 गुना था। यदि कोई फर्जी वोट नहीं थे तो कुल कितने वोट डाले गए?

  • 1200
  • 1500
  • 1400
  • 1600

कॉलेज के छात्रों के अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 2500 वोट पड़े। अक्षित, सुमित और रजनी चुनाव लड़ रहे थे। कुल वोटों में से 10% अलग-अलग कारणों से खारिज कर दिए गए। अक्षित को सुमित को मिले वोटों के आधे वोट मिले। अक्षित और सुमित के वोटों का औसत रजनी के वोटों के बराबर था। अक्षित को कितने वोट मिले?

  • 500
  • 1000
  • 600
  • 555

सुहानी ₹90000 की अपनी पूरी आय पर 30% की दर से कर का भुगतान करती है और रितिका ₹y की अपनी पूरी आय पर 40% की दर से कर का भुगतान करती है। यदि उनकी संयुक्त आय पर कुल कर की दर 37% आती है, तो y का मूल्य क्या है?

  • ₹210000
  • ₹204000
  • ₹216000
  • ₹213000

यदि निर्धारित समय से पहले हाउस टैक्स (गृह कर) का भुगतान करने पर बिल राशि पर 12% की छूट मिलती है। निर्धारित समय से पहले टैक्स का भुगतान करके, किसी व्यक्ति को ₹2,100 की छूट मिली। हाउस टैक्स की राशि (₹ में) ज्ञात करें।

  • 17,500
  • 25,000
  • 18,000
  • 21,000

किसी वस्तु पर कर 14% कम हो जाता है और उसकी खपत 10% बढ़ जाती है। राजस्व पर प्रभाव ज्ञात कीजिए।

  • 5.4% की कमी
  • 9.5% की कमी
  • 6.5% की कमी
  • 7.4% की कमी

यदि किसी वृत्त की त्रिज्या में 11% की कमी की जाती है, तो वृत्त के क्षेत्रफल में हुई कुल कमी को ज्ञात करें?

  • 20.79%
  • 19.50%
  • 20.50%
  • 21%

एक त्रिभुज के आधार में 40% की वृद्धि की गई। इसकी ऊँचाई कितने प्रतिशत (दो स्थानों तक सही) बढ़ाई जानी चाहिए ताकि क्षेत्रफल में 60% की वृद्धि हो जाए?

  • 14.29%
  • 20.01%
  • 15.54%
  • 18.62%

यदि एक लम्ब वृत्तीय बेलन के आधार का व्यास \(33\frac{1}{3}\)% घटा दिया जाए तथा उसकी ऊँचाई दोगुनी कर दी जाए, तो बेलन का आयतन होगा?

  • \(11\frac{1}{9}\)% की कमी
  • \(1\frac{1}{9}\)% की वृद्धि
  • अपरिवर्तित ही रहेंगे
  • \(11\frac{1}{9}\)% की वृद्धि

एक लम्ब वृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या 20% बढ़ा दी जाती है। इसकी ऊँचाई कितने प्रतिशत कम कर दी जानी चाहिए ताकि इसका आयतन पहले जैसा ही रहे।

  • \(30\frac{5}{9}\)
  • 25
  • \(30\frac{2}{9}\)
  • 28

एक सिलेंडर की त्रिज्या 120% बढ़ जाती है और इसकी ऊंचाई 40% तक कम हो जाती है। इसके आयतन में प्रतिशत वृद्धि क्या है?

  • 190.4%
  • 180.6%
  • 175.4%
  • 212.8%

यदि किसी वर्ग की प्रत्येक भुजा में 11% की कमी हो, तो इसके क्षेत्रफल में हुई कमी ज्ञात करें।

  • 20.79%
  • 25%
  • 21.13%
  • 24.31%

यदि किसी वर्ग की प्रत्येक भुजा 17% कम कर दी जाए, तो इसका क्षेत्रफल कितने प्रतिशत कम हो जाएगा?

  • 31.11%
  • 25%
  • 30.79%
  • 44.31%

यदि एक आयत की लंबाई में 11% की कमी की जाती है और चौड़ाई में 11% की वृद्धि की जाती है, तो इसका क्षेत्रफल होगा:

  • 1.21% कमी
  • 13.13% वृद्धि
  • 1.51% कमी
  • 13.13% कमी

यदि एक आयत की लंबाई और चौड़ाई में क्रमशः 15% और 20% की वृद्धि की जाती है, तो आयत के क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?

  • 38%
  • 32%
  • 36%
  • 48%

वर्ष 2020 से 2021 तक देश A की जनसंख्या में p% की कमी आई और देश B की जनसंख्या में q% की कमी आई। यहाँ ‘p’, ‘q’ से बड़ा है। मान लीजिए ‘x’ दिए गए वर्ष में देश A की जनसंख्या और देश B की जनसंख्या का अनुपात है। 2020 से 2021 तक ‘x’ में कितने प्रतिशत की कमी हुई?

  • \(\frac{100(p-q)}{100-q}\)
  • \(\frac{100(p-q)}{100+q}\)
  • \(\frac{100(p-q)}{100-p}\)
  • \(\frac{100(p-q)}{100+p}\)

एक गाँव के 20% निवासियों की मलेरिया से मृत्यु हो गई, एक दहशत पैदा हो गई, जिसके दौरान, बचे हुए निवासियों में से 30% निवासियों ने गाँव छोड़ दिया। तब गाँव की जनसंख्या 12,000 रह गई। प्रारंभ में निवासियों की संख्या क्या थी? (उत्तर पूर्ण संख्या तक ज्ञात कीजिए)

  • 21428
  • 21000
  • 30428
  • 21500

पहले वर्ष में कोरोना वायरस की पहली लहर के कारण एक शहर की आबादी 5% कम हो गई। अगले वर्ष दूसरी लहर के कारण वह आबादी फिर से 5% कम हो गई और तीसरे वर्ष में यह आबादी 5% बढ़ गई। तीसरे वर्ष के अंत में आबादी 9,47,625 थी। पहले वर्ष की शुरुआत में आबादी कितनी थी?

  • 10,00,000
  • 7,00,000
  • 8,97,993
  • 9,92,519

एक निश्चित वर्ष में, एक शहर की जनसंख्या 18000 थी। यदि अगले वर्ष, पुरुषों की जनसंख्या में 5% की वृद्धि हुई और महिलाओं की जनसंख्या में 7% की वृद्धि हुई, और कुल जनसंख्या बढ़कर 19200 हो गई, तो उस दिए गए वर्ष में पुरुषों और महिलाओं की जनसंख्या का अनुपात क्या था?

  • 1 : 5
  • 2 : 5
  • 4 : 3
  • 3 : 5

एक निर्वाचन क्षेत्र में, कुल मतदाताओं में से 55% पुरुष और शेष महिलाएँ हैं। यदि 40% पुरुष निरक्षर हैं और 40% महिलाएँ साक्षर हैं, तो निरक्षर पुरुषों की संख्या, साक्षर महिलाओं की संख्या से कितने प्रतिशत अधिक है?

  • \(22\frac{2}{9}\)
  • \(22\frac{8}{11}\)
  • \(18\frac{2}{9}\)
  • \(18\frac{2}{11}\)

एक कक्षा में, छात्रों की कुल संख्या का 60% लड़कियाँ हैं और शेष लड़के हैं। यदि लड़कों की संख्या का 60% और लड़कियों की संख्या का 80% उपस्थित है, तो कक्षा में कुल छात्रों का कितना प्रतिशत अनुपस्थित है?

  • \(23\frac{1}{3}\)
  • \(26\frac{2}{3}\)
  • \(22\frac{2}{3}\)
  • \(12\frac{1}{3}\)

एक कस्बे में पुरुषों और महिलाओं की कुल संख्या 70,000 है। यदि पुरुषों की संख्या में 6% और महिलाओं की संख्या में 4% की वृद्धि कर दी जाए, तो कस्बे की कुल जनसंख्या 73520 हो जाएगी। कस्बे में पुरुषों और महिलाओं की आरंभिक संख्या में क्या अंतर है?

  • 2000
  • 1500
  • 1800
  • 1400

शहर B की जनसंख्या शहर A की जनसंख्या से 300% अधिक है। अगले दो वर्षों में, A की जनसंख्या में प्रतिवर्ष x% की वृद्धि होती है और B की जनसंख्या में प्रतिवर्ष उतने ही प्रतिशत की कमी हो जाती है। 2 वर्षों के बाद, यदि A और B की जनसंख्या बराबर हो जाती है, तो x का मान ______ है।

  • \(33\frac{1}{3}\)
  • 40
  • \(30\frac{2}{3}\)
  • 25

एक शहर की जनसंख्या 15000 है। यदि पहले वर्ष में जनसंख्या 15% बढ़ जाती है, दूसरे वर्ष में 25% बढ़ जाती है और प्रदूषण के कारण तीसरे वर्ष में 6% कम हो जाती है, तो 3 वर्ष बाद इसकी जनसंख्या क्या होगी? (उत्तर में संख्या को पूर्णांकित करें)

  • 20269
  • 15269
  • 25269
  • 28269

एक कस्बे की जनसंख्या में प्रतिवर्ष 20% की वृद्धि होती है। यदि वर्तमान जनसंख्या 80 लाख है, तो तीन वर्ष पहले और 2 वर्ष पहले की जनसंख्या का अंतर ज्ञात कीजिए।

  • 925925.93
  • 75592.6
  • 85592.6
  • 65592.6

एक गाँव की जनसंख्या 9,000 है। यदि वार्षिक जन्म दर 12.5% और वार्षिक मृत्यु दर 2.5% है, तो तीन वर्ष बाद गाँव की जनसंख्या की गणना कीजिए।

  • 11979
  • 12256
  • 10959
  • 10755

एक देश की जनसंख्या 4% प्रति दशक की दर से बढ़ रही है। यदि 2030 में देश की अनुमानित जनसंख्या 1,58,18,400 है, तो 2000 में उस देश की जनसंख्या कितनी थी?

  • 1,40,62,500
  • 1,40,62,000
  • 1,40,65,200
  • 1,40,56,200

किसी देश की जनसंख्या प्रत्येक दशक में 1% की दर से घट रही है। यदि 2030 में उस देश की अनुमानित जनसंख्या 1940598 दी गई हो, तो 2000 में देश की जनसंख्या कितनी थी?

  • 2000000
  • 1999990
  • 2000450
  • 2000616

किसी शहर की जनसंख्या में पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष में क्रमशः 5%, 2% और 6% की वृद्धि हुई। तीसरे वर्ष के अंत में, जनसंख्या 56,763 हो गई। शहर की प्रारंभिक जनसंख्या ज्ञात कीजिए।

  • 50000
  • 53000
  • 51000
  • 52000

एक शहर की जनसंख्या 225000 है। यदि वार्षिक जन्म दर और मृत्यु दर क्रमशः 4.5% और 2.5% है, तो 2 वर्ष बाद शहर की जनसंख्या में वृद्धि ज्ञात करें।

  • 9090
  • 9099
  • 9909
  • 9009

एक संकट के कारण, राज्य A से कुछ लोग राज्य B में चले गए, और इस प्रकार दूसरे राज्य की जनसंख्या में 19.96% की वृद्धि हो गई। हालाँकि, बाद में वे सभी राज्य B से वापस लौट आए। तो गणना करें कि राज्य B की जनसंख्या में कितने प्रतिशत की कमी हुई (दशमलव के बाद दो स्थानों तक गणना करें)?

  • 16.64
  • 19.96
  • 18.24
  • 17.54

किसी देश की आरंभिक जनसंख्या 2,04,800 है। यदि जन्म और मृत्यु दर क्रमशः 12% और 7% है, तो 2 वर्ष बाद देश की जनसंख्या ज्ञात कीजिए।

  • 225792
  • 226792
  • 228792
  • 227792

पिछले वर्ष की तुलना में एक शहर में पुरुषों की जनसंख्या में 20% की और महिलाओं की जनसंख्या में 42.5% की वृद्धि हुई है। यदि शहर की कुल जनसंख्या में 30% की वृद्धि हुई है, तो पिछले वर्ष शहर में पुरुषों की जनसंख्या की तुलना में महिलाओं की जनसंख्या कितने प्रतिशत थी?

  • 80%
  • 90%
  • 70%
  • 60%

एक निश्चित दूरी को तय करने हेतु 20% समय कम करने के लिए एक धावक को कितने प्रतिशत चाल बढ़ानी चाहिए?

  • 25%
  • 30%
  • 40%
  • 35%

A, B से 80% अधिक है और C, A और B के योग से \(48\frac{4}{7}\)% कम है। C, A से कितने प्रतिशत कम है?

  • 20
  • 25
  • 30
  • 15

यदि A, B से 40% कम है तथा C, A और B के योग का 40% है, तो B, C से कितने प्रतिशत अधिक है?

  • \(56\frac{1}{4}\)
  • 60
  • \(40\frac{1}{8}\)
  • 36

किसी वस्तु की कीमत में 36% की वृद्धि हुई और क्रय की गई मात्रा में 30% की कमी हुई। वस्तु पर व्यय की गई राशि में कितने प्रतिशत की वृद्धि या कमी हुई है?

  • 4.8%, कमी
  • 6%, वृद्धि
  • 4.8%, वृद्धि
  • 6%, कमी

एक मार्केटिंग एजेंट पहले ₹2,00,000 पर 2% का कमीशन कमाता है। अगले ₹2,00,000 पर 1.5% और एक महीने में की गई बिक्री की शेष राशि पर 1% कमीशन कमाता है। अप्रैल 2018 के महीने के लिए एजेंट द्वारा हासिल की गई बिक्री ₹5,68,000 है, तो अर्जित कमीशन है:

  • ₹8,680
  • ₹7,730
  • ₹8,240
  • ₹7,105

प्रत्येक वर्ष किसी वस्तु के मूल्य में 20% की वृद्धि हो जाती है। यदि तीसरे और चौथे वर्ष के अंत में, वस्तु के मूल्य के बीच अंतर ₹324 है, तो दूसरे वर्ष के अंत में इस वस्तु का मूल्य ज्ञात कीजिए।

  • ₹1,350
  • ₹1,180
  • ₹1,260
  • ₹1,250

कोई टाइपिस्ट, 32 सेमी. × 20 सेमी. आकार वाले पेपर का उपयोग करता है, वह सभी भुजाओं पर 2 सेमी. का किनारा छोड़ता है। यदि वह सभी भुजाओं पर केवल 1 सेमी. का किनारा छोड़े, तो टाइपिंग के लिए उपलब्ध क्षेत्रफल में हुई प्रतिशत वृद्धि ज्ञात करें। (दशमलव के बाद दो स्थानों तक)

  • 20.54%
  • 82.96%
  • 17.04%
  • 79.46%

एक विद्यालय में, कक्षा X के सेक्शन A से कुछ छात्रों को सेक्शन B में स्थानांतरित किया जाता है और इस प्रकार सेक्शन B में छात्रों की संख्या में 12% की वृद्धि होती है। लेकिन बाद के चरण में, उन सभी को वापस सेक्शन A में स्थानांतरित किया जाता है। सेक्शन B के छात्रों की संख्या में हुई प्रतिशत की कमी (दशमलव के बाद दो स्थानों तक) ज्ञात करें।

  • 10.71%
  • 12%
  • 11%
  • 0%

एक पुस्तक की आठ प्रतियाँ, एक वर्ष के अंत में देय एक निश्चित धनराशि में खरीदी जा सकती हैं और उतनी ही धनराशि का नकद भुगतान करके उसी पुस्तक की दस प्रतियाँ खरीदी जा सकती हैं। ब्याज दर का प्रतिशत कितना है?

  • 25%
  • 30%
  • 10%
  • 15%

किसी मशीन का अवमूल्यन प्रतिवर्ष 25% की दर से होता है। यदि तीसरे और चौथे वर्ष के अंत में मूल्य में अंतर ₹17,199 है, तो पहले वर्ष के अंत में मशीन का मूल्य कितना होगा?

  • ₹1,22,304
  • ₹1,83,456
  • ₹1,63,072
  • ₹1,32,208

एक टेस्ट मैच में, एक बल्लेबाज ने अपने कुल रनों का 30% छक्के लगाकर, अपने कुल रनों का 25% चौके लगाकर और शेष रन सिंगल और डबल रन लेकर बनाए। यदि उसने चौके लगाकर 20 रन बनाए, तो छक्के लगाकर बनाए गए रनों का कितना प्रतिशत चौके लगाकर बनाया गया था?

  • 83%
  • 72%
  • 80%
  • 60%

एक कक्षा में तीन-चौथाई छात्र लड़के हैं। यदि कक्षा में 120 लड़कियाँ शामिल कर ली जाएँ, तो कक्षा में तीन-चौथाई छात्राएँ लड़कियाँ होंगी। कक्षा में 40 लड़कियों की संख्या होने के लिए लड़कियों की संख्या में कितने प्रतिशत की वृद्धि होनी चाहिए?

  • 166.67%
  • 100%
  • 133.33%
  • 266.67%

एक परीक्षा में 6000 विद्यार्थियों में से 60% लड़के और 90% लड़कियाँ उत्तीर्ण हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65% था, तो लड़कों की संख्या क्या होगी?

  • 5000
  • 3500
  • 5500
  • 4500

एक पार्क में, प्रतिदिन केवल टहलने आने वाले वयस्कों की संख्या 140 है। 18% वयस्क केवल अपने बच्चों का साथ देने के लिए पार्क में आते हैं। 54% वयस्क केवल दौड़ने के लिए पार्क में आते हैं। पार्क में प्रतिदिन आने वाले वयस्कों की कुल संख्या कितनी है? (यदि वयस्क दिए गए कारणों के अलावा किसी अन्य गतिविधि के लिए नहीं आते हैं)

  • 500
  • 700
  • 560
  • 400

900 कर्मचारियों वाले एक कार्यालय में, किसी विशेष दिन, 10% महिला कर्मचारियों को छोड़कर सभी कर्मचारी मौजूद थे। अगले दिन 8% पुरुष कर्मचारियों को छोड़कर सभी कर्मचारी मौजूद थे। इन दो दिनों में से प्रत्येक दिन कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों की संख्या समान थी। इस कार्यालय में पुरुष कर्मचारियों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 500
  • 800
  • 450
  • 550

एक परीक्षा में, 54% उम्मीदवार विज्ञान में उत्तीर्ण हुए और 42% गणित में अनुत्तीर्ण हुए और 32% दोनों विषयों में अनुत्तीर्ण थे, तो दोनों विषयों में कितने प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए?

  • 44%
  • 32%
  • 56%
  • 48%

एक परीक्षा में 53% उम्मीदवार विज्ञान में और 48% गणित में असफल रहे। यदि दोनों विषयों में 40% फेल हुए, तो दोनों विषयों में कितने प्रतिशत उत्तीर्ण हुए?

  • 39%
  • 51%
  • 49%
  • 43%

एक कक्षा के 64% विद्यार्थी लड़कियाँ हैं और 81.25% लड़कियों ने अपने पसंदीदा खेल के रूप में फुटबॉल को चुना है। यदि 143 लड़कियों ने फुटबॉल को अपना पसंदीदा खेल चुना है, तो कक्षा में विद्यार्थियों की कुल संख्या कितनी है?

  • 275
  • 270
  • 280
  • 300

एक परीक्षा में 45 प्रतिशत विद्यार्थी इतिहास में और 60 प्रतिशत विद्यार्थी हिन्दी में उत्तीर्ण हुए। यदि 8 प्रतिशत विद्यार्थी दोनों विषयों में अनुत्तीर्ण हुए, तो दोनों विषयों में कितने प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए?

  • 13%
  • 15%
  • 10%
  • 12%

एक भर्ती परीक्षा में, उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान (GA) और मात्रात्मक तकनीक (QT) के लिए परीक्षा ली गई। 54% और 45% क्रमशः GA और QT में असफल रहे, जबकि 16% दोनों में असफल रहे। यदि 136 उम्मीदवार दोनों में पास हुए, तो उम्मीदवारों की कुल संख्या क्या थी?

  • 800
  • 640
  • 600
  • 850

दो वस्तुओं की कीमतें 4 : 5 के अनुपात में हैं। यदि पहले की कीमत में x% की वृद्धि हुई है और दूसरे की कीमत में 30% की कमी की गई है, तो A और B की नई कीमतें 10 : 7 के अनुपात में होंगी। x का मान है:

  • 25
  • 24.5
  • 22.5
  • 20

A, B और C अपने वेतन का क्रमशः 8%, 7% और 9% किसी धार्मिक ट्रस्ट को दान करते हैं। A और B का वेतन समान है और उनके दान के बीच अंतर ₹259 है। A और B का कुल दान, C की तुलना में ₹1,185 अधिक है। A और C का कुल दान A, B और C के कुल वेतन का कितना प्रतिशत है? (दशमलव के एक स्थान तक सही करें)

  • 5.8%
  • 6.2%
  • 6.4%
  • 7.1%

एक स्कूल में, 4% छात्र वार्षिक परीक्षा में बिल्कुल उपस्थित नहीं हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले 10% छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके। शेष छात्रों में से, 50% ने डिस्टिंक्शन के अंक प्राप्त किये और 432 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन उन्हें डिस्टिंक्शन अंक नहीं मिले। स्कूल में छात्रों की कुल संख्या है?

  • 1000
  • 878
  • 1200
  • 960

किसी परीक्षा में विद्यालय X से निश्चित संख्या में छात्र उपस्थित हुए और 20% छात्र अनुत्तीर्ण हो गए। उसी परीक्षा में, विद्यालय Y से X की तुलना में 130% अधिक छात्र उपस्थित हुए। यदि दोनों विद्यालयों से उपस्थित हुए कुल छात्रों में से 90% छात्र उत्तीर्ण हुए, तो विद्यालय Y के अनुत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत (एक दशमलव स्थान तक) ज्ञात करें।

  • 5.7%
  • 8.3%
  • 10%
  • 6.4%

एक ग्राम के सोने के सिक्के के मूल्य में सोमवार को इसके प्रारंभिक मूल्य पर 10% की कमी होती है, मंगलवार को 20% की वृद्धि होती है और बुधवार को फिर से 8% की वृद्धि होती है। गुरुवार को इसमें फिर से 5% की वृद्धि होती है। यदि गुरुवार को अंतिम मूल्य ₹5511.24 था, तो सोमवार को एक ग्राम के सोने के सिक्के का प्रारंभिक मूल्य (₹ में) कितना था?

  • 4500
  • 4250
  • 4000
  • 5000

तीन व्यक्ति A, B और C अपने मासिक वेतन का क्रमशः 10%, 7% और 9% भाग एक धार्मिक ट्रस्ट को दान करते हैं। A और B का मासिक वेतन बराबर है और A और B के दान के बीच अंतर ₹900 है। C की तुलना में A और B द्वारा किया गया कुल दान ₹600 अधिक है, तो C का मासिक वेतन (₹ में) ज्ञात करें।

  • 50000
  • 60000
  • 45000
  • 55000

गलती से, किसी धनात्मक भिन्न के स्थान पर उसका व्युत्क्रम टाइप हो जाता है और इस तरह इसके मान में \(\frac{175}{4}\)% की कमी होती है। भिन्न का मान ज्ञात करें।

  • \(\frac{4}{3}\)
  • \(\frac{1}{2}\)
  • \(\frac{3}{4}\)
  • \(\frac{1}{4}\)

विभिन्न स्कूलों के कुछ विद्यार्थी (लड़के और लड़कियाँ) ओलंपियाड परीक्षा में शामिल हुए। 20% लड़के और 15% लड़कियाँ परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लड़कों की संख्या परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली लड़कियों की संख्या से 70 अधिक थी। कुल 90 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात करें?

  • 500
  • 420
  • 400
  • 350

पेट्रोल के मूल्य में 5% की वृद्धि हुई। वृद्धि से पहले पेट्रोल का मूल्य ₹82 प्रति लीटर था। एक आदमी प्रति माह 3045 किमी. की यात्रा करता है और उसकी कार प्रति लीटर 15 किमी. का माइलेज देती है। पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि के कारण उस आदमी की यात्रा पर किए जाने वाले मासिक व्यय (₹ लगभग) में कितनी वृद्धि होगी?

  • 832
  • 859
  • 758
  • 944

एक व्यक्ति ने एक निश्चित पूंजी के साथ एक व्यवसाय शुरू किया। पहले वर्ष में, उसने 60% लाभ अर्जित किया और कुल पूंजी (प्रारंभिक राशि + लाभ) का 50% दान कर दिया। उसने दूसरे व तीसरे वर्ष के बाद पूंजी के साथ यही प्रक्रिया अपनाई। यदि तीन वर्षों के अंत में, उसके पास ₹15,360 शेष बचते हैं, तो उस व्यक्ति ने अपना व्यवसाय कितनी प्रारंभिक राशि (₹ में) के साथ शुरू किया था?

  • 30,000
  • 20,000
  • 25,000
  • 32,000

एक फल विक्रेता किसी ग्राहक को अपने पास मौजूद कुल संतरों में से 45% और एक संतरा बेचता है। फिर वह शेष संतरों के 20% और 2 संतरे दूसरे ग्राहक को बेचता है। फिर वह बचे हुए संतरों के 90% संतरे तीसरे ग्राहक को बेचता है और उसके पास अभी भी 5 संतरे बच जाते हैं। फल विक्रेता के पास आरंभ में कितने संतरे थे?

  • 120
  • 100
  • 111
  • 121

राजू, रवि और अशोक में चुनावी मुकाबला हुआ। डाले गए कुल मतों में से 5% मत अवैध मिले। राजू को कुल मतों का 30% मिला। रवि को कुल मतों का 32% मत मिला। विजेता को सबसे कम मत प्राप्त करने वाले व्यक्ति की तुलना में 5136 मत अधिक मिले। डाले गए मतों की कुल संख्या ज्ञात करें।

  • 171200
  • 64200
  • 171220
  • 172100

एक व्यवसायी सामग्री खरीदते और बेचते समय, हर बार 12% दोषपूर्ण बाटों का उपयोग करके धोखा देता है। केवल दोषपूर्ण बाटों का उपयोग करके उसके लाभ प्रतिशत में कितनी वृद्धि हुई?

  • 25.44%
  • 22%
  • 24%
  • 26.32%

कंपनी A द्वारा निर्मित इकाइयों की संख्या 2019 में 12500 इकाई और 2020 में 10625 इकाई थी। जबकि कंपनी B में, उत्पादन 2019 में 34000 इकाई से गिरकर 2020 में 30600 इकाई हो गया। यदि X और Y क्रमशः कंपनी A और B द्वारा 2019 से 2020 तक निर्मित इकाइयों की संख्या में प्रतिशत कमी है, तो X : Y क्या है?

  • 3 : 2
  • 5 : 3
  • 3 : 4
  • 8 : 5

एक कारखाने में, पुरुष श्रमिकों की संख्या का 48%, महिला श्रमिकों की संख्या के दो-तिहाई के बराबर है। कारखाने में पुरुषों की संख्या का महिलाओं की संख्या से अनुपात कितना है?

  • 25 : 18
  • 25 : 12
  • 12 : 25
  • 18 : 25

आदित्य ₹1,100 में 300 आम खरीदता है। इनमें से कुछ आम सड़े हुए होते हैं और फेंक दिए जाते हैं। वह शेष आमों को ₹5 प्रत्येक की दर पर बेचता है और ₹150 का लाभ कमाता है। फेंके गए आमों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • \(16\frac{2}{3}\)%
  • \(16\frac{1}{2}\)%
  • \(15\frac{2}{3}\)%
  • \(16\frac{1}{3}\)%

कुल टॉफियों में से \(\frac{1}{10}\) खराब हो जाती हैं। शेष का 35%, S को दिया जाता है और कुल टॉफियों का \(\frac{1}{8}\), N को दिया जाता है। यदि N वाली टॉफियाँ खराब टॉफियों से 10 अधिक हैं, तो S को कितनी टॉफियाँ दी गईं?

  • 126
  • 150
  • 110
  • 135

एक स्टॉक पोर्टफोलियो में चार स्टॉक होते हैं। स्टॉक A पोर्टफोलियो का 20% प्रतिनिधित्व करता है और इसका रिटर्न 6% है। स्टॉक B पोर्टफोलियो का 30% प्रतिनिधित्व करता है और इसका रिटर्न 8% है। स्टॉक C पोर्टफोलियो का 20% प्रतिनिधित्व करता है और इसका रिटर्न 4% है। स्टॉक D पोर्टफोलियो के शेष 30% का प्रतिनिधित्व करता है और इसका नकारात्मक रिटर्न 5% है। पोर्टफोलियो का औसत रिटर्न क्या है?

  • 2.9%
  • 2.6%
  • 3%
  • 3.4%

एक निवेशक ने शेयरों में ₹2,00,000 निवेश किया। पहले दिन शेयर 18% बढ़े, दूसरे दिन 15% गिरे और फिर तीसरे दिन 3% गिरे। निवेशक के शेयरों के मूल्य में शुद्ध प्रतिशत वृद्धि या कमी क्या है?

  • 2.7% की कमी
  • 2.7% की वृद्धि
  • 2.2% की वृद्धि
  • 2.2% की कमी

एक विक्रेता ने ₹10 प्रति किलोग्राम की दर से सब्जियाँ बेचना शुरू किया, लेकिन उसे इस दर पर खरीदार नहीं मिले। इसलिए उन्होंने कीमत घटाकर ₹7.2 प्रति किलोग्राम कर दी, लेकिन 1 किलोग्राम के बजाय 900 ग्राम के दोषपूर्ण वजन का उपयोग किया। वास्तविक कीमत में प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए।

  • 20%
  • 10%
  • 15%
  • 25%

P और Q 10 सेमी की दूरी पर दो निश्चित बिंदु हैं, और R, PQ पर एक बिंदु इस प्रकार है कि PR = 6 सेमी है। जब PR की लंबाई 5% बढ़ जाती है तो QR की लंबाई कितने प्रतिशत कम हो जाती है?

  • 7.5%
  • 8.5%
  • 7%
  • 8%

एक कंपनी में सभी कर्मचारियों को समान वेतन मिल रहा है। यदि कर्मचारियों की संख्या 20% बढ़ जाती है और उनका प्रति व्यक्ति वेतन 18% कम हो जाता है, तो कुल वेतन में कितने प्रतिशत की कमी होती है?

  • 1.6%
  • 2.4%
  • 1%
  • 1.4%

स्थान A से B तक 2nd क्लास AC और 3rd क्लास AC में ट्रेन टिकट का किराया क्रमशः ₹2,500 और ₹2,000 है। 2nd क्लास AC और 3rd क्लास AC के किराए में क्रमशः 20% और 10% की वृद्धि की जाती है, तो 2nd क्लास AC और 3rd क्लास AC के नए किराए का अनुपात ज्ञात कीजिए।

  • 15 : 11
  • 15 : 13
  • 13 : 11
  • 12 : 11

B, C, D और E के वेतन 2 : 3 : 4 : 5 के अनुपात में हैं। उनके वेतन में क्रमशः 20 प्रतिशत, 30 प्रतिशत, 40 प्रतिशत और 50 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है। यदि D का बढ़ा हुआ वेतन ₹560 है, तो B, C, D और E के मूल वेतन का योग क्या है?

  • ₹1400
  • ₹1560
  • ₹1820
  • ₹1260

ताजे फल में 68% पानी और सूखे फल में 20% पानी होता है। 100 किलोग्राम ताजे फल से कितना सूखा फल प्राप्त किया जा सकता है?

  • 40
  • 80
  • 60
  • 20

यदि PHOTOGRAPH शब्द में ‘PH’ के स्थान पर ‘F’ लिखा जाता, तो अक्षरों की संख्या में कितने प्रतिशत की कमी होती?

  • 20%
  • 25%
  • 10%
  • 18%

2000 कर्मचारियों को एक परियोजना को पूरा करने का कार्य सौंपा गया है। पहले वर्ष के अंत में, कर्मचारियों की संख्या 15% कम हो जाती है और दूसरे वर्ष के अंत में कर्मचारियों की संख्या पुनः 10% कम हो जाती है। हालांकि, परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए तीसरे वर्ष के अंत में कर्मचारियों की संख्या 10% बढ़ा दी जाती है। चौथे वर्ष में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या कितनी है?

  • 1683
  • 1786
  • 1783
  • 1685

किसी कक्षा में 5 वर्ग (Section) हैं, जिनमें क्रमशः 25, 30, 40, 45 और 60 छात्र हैं। इन वर्गों की उत्तीर्ण-प्रतिशत क्रमशः 20%, 30%, 35%, 40% और 100% है। पूरी कक्षा की उत्तीर्ण-प्रतिशत ज्ञात करें।

  • 53%
  • 87%
  • 63%
  • 79%

राम के पास 12 मुर्गियाँ और 5 गायें हैं, श्याम के पास 18 मुर्गियाँ और 9 गायें हैं, प्रीतम के पास 4 मुर्गियाँ और 8 गायें हैं, और विनय के पास 10 मुर्गियाँ और 7 गायें हैं। किसके पास मुर्गियों और गायों का अनुपात अधिक है?

  • राम
  • प्रीतम
  • श्याम
  • विनय

फलों के एक टोकरे में प्रत्येक 25 फलों में से एक फल खराब है। खराब हो चुके फलों का 60% विक्रय हुआ। यदि विक्रेता ने 48 खराब फल बेच दिए, तो टोकरे में फलों की संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 2000
  • 2400
  • 3000
  • 1200

सचिन ने 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 120 रन बनाए। उसने कुल स्कोर के कितने प्रतिशत रन विकेटों के बीच में दौड़कर बनाए?

  • 60%
  • \(46\frac{4}{9}\)%
  • \(33\frac{1}{3}\)%
  • 45%

एक विद्यार्थी ने \(\frac{4}{3}\) के स्थान पर किसी संख्या को \(\frac{3}{4}\) गुणा किया। त्रुटि प्रतिशत क्या है?

  • 43.75%
  • 59.67%
  • 67.45%
  • 39.34%

मोटरसाइकिल के मूल्य में प्रतिवर्ष 4% का ह्रास होता है। यदि इसका वर्तमान मूल्य ₹75,000 है, तो 2 वर्ष बाद इसका मूल्य क्या होगा?

  • ₹69,120
  • ₹72,000
  • ₹70,120
  • ₹69,000

दो टंकियों A और B में पानी की मात्रा का अनुपात 6 : 5 है। टैंक A के पानी की मात्रा में 30% की वृद्धि हो रही है। टैंक B के पानी की मात्रा में कितने प्रतिशत वृद्धि की जानी चाहिए ताकि दोनों टैंकों में पानी की मात्रा समान हो जाए?

  • 56%
  • 18%
  • 15%
  • 30%

रविंदर एक मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी में ₹3,750 का निवेश करता है, जो कि उसके मासिक वेतन का 15% है। इसके बाद वह अपने अगले मासिक वेतन का 25% और 8% क्रमशः एक बाल शिक्षा पॉलिसी और म्यूचुअल फंड में निवेश करता है। उसके पास बची कुल राशि है:

  • ₹13,000
  • ₹15,000
  • ₹12,000
  • ₹8,000

एक दुकानदार के पास निश्चित संख्या में सेब हैं जिनमें से 10% सेब सड़े हुए पाए गए। वह शेष अच्छे सेबों में से 85% को बेच देता है और अभी भी उसके पास 405 अच्छे सेब बच जाते हैं। प्रारंभ में उसके पास कितने सेब थे?

  • 3000
  • 3500
  • 2500
  • 2000

एक वस्तु की कीमत 20% कम करने पर इसकी बिक्री x% बढ़ जाती है। यदि राजस्व की प्राप्ति में 25% की वृद्धि होती है, तो x का मान ज्ञात करें।

  • 56.25%
  • 53.84%
  • 55.75%
  • 61.5%

रीना का 24% वेतन, सुनीता के 38% वेतन के बराबर है। वीना का वेतन, रीना और सुनीता के कुल वेतन का दो तिहाई है। यदि वीना का वेतन ₹62,000 है, तो सुनीता का वेतन ज्ञात करें।

  • ₹36,000
  • ₹35,000
  • ₹32,000
  • ₹38,000

यदि 180 का x% कम करने पर और 60 का x% वृद्धि करने पर समान परिणाम प्राप्त होता है, तो 410 का x%, 210 के (x + 20)% से कितना अधिक होगा? (दो दशमलव स्थान तक सही)

  • 39.46%
  • 36.57%
  • 37.57%
  • 31.67%

एक आदमी P ने एक शहर के बाहरी इलाके में एक जमीन ₹4,32,000 में खरीदी। किसी कारण से, उसका मूल्य 25% प्रतिवर्ष गिरता रहा और 2 वर्ष बाद उसने यह जमीन Q को बेच दी। उस समय, शहर का विस्तार हुआ और बुनियादी ढांचे के लिए नई परियोजनाएं आना शुरू हुईं। विस्तार के परिणाम स्वरूप, स्थावर संपदा (रियल एस्टेट) के मूल्य में प्रतिवर्ष 50% की बढ़ोतरी हुई। जब Q ने P से यह जमीन खरीदी, उसके दो वर्षों के बाद उस जमीन का मूल्य (₹ में) कितना होगा?

  • ₹5,46,750
  • ₹5,57,450
  • ₹5,76,450
  • ₹6,05,070

यदि वस्तु के मूल्य में पूर्व में 25% की कटौती की गई है, तो वस्तु के नए मूल्य को उसके पूर्व मूल्य में वापस लाने के लिए कितने प्रतिशत तक की वृद्धि की जानी चाहिए?

  • \(33\frac{1}{3}\)%
  • \(34\frac{1}{4}\)%
  • 33%
  • 34%

एक सॉफ्टवेयर कंपनी में केवल 3 विभाग हैं, जिनमें क्रमशः 20, 30 और 40 कर्मचारी हैं। यदि किसी वीकेंड के दौरान इनका कार्य करने का प्रतिशत क्रमशः 20%, 30% और 40% है, तो उस वीकेंड में पूरी कंपनी का कार्य करने का प्रतिशत कितना (लगभग) होगा?

  • 32
  • 0.0032
  • 3.2
  • 0.032

एक परिवार का गेहूं, सब्जियों और तेल पर व्यय 12 : 8 : 5 के अनुपात में है। इन वस्तुओं के मूल्यों में क्रमशः 50%, 25% और 40% की वृद्धि हो गई। इन वस्तुओं पर परिवार के व्यय में प्रतिशत की वृद्धि क्या होगी?

  • 40%
  • 38%
  • 44%
  • 42%

सोनम ड्राइवर है जो एक शहर के भीतर ही गाड़ी चलाती है। मंगलवार को उसके द्वारा तय की गई कुल दूरी (किलोमीटर में) एक दिन पहले उसके द्वारा तय की गई दूरी (किलोमीटर में) से 12.5% कम थी। जबकि बुधवार को उसके द्वारा तय की गई दूरी (किलोमीटर में), मंगलवार से 20% अधिक थी। यदि सोनम ने बुधवार को कुल 336 किलोमीटर की दूरी तय की, तो सोमवार को उसने कितने किलोमीटर दूरी तय की?

  • 320 किमी.
  • 315 किमी.
  • 318 किमी.
  • 324 किमी.

एक स्कूल में एक शैक्षणिक वर्ष के विषय के अंतिम ग्रेड की गणना की जाती है, जो उस ग्रेड के आधार पर होता है जो छात्र को उसके असाइनमेंट, टेस्टों और अंतिम परीक्षा में मिलता है। असाइनमेंट की भारिता 28%, टेस्ट की भारिता 22% और अंतिम परीक्षा की भारिता 50% है। यदि किसी छात्र का असाइनमेंट ग्रेड 80, टेस्ट ग्रेड 75 और परीक्षा का ग्रेड 86 है, तो वर्ष के लिए उसका समग्र ग्रेड ______ है।

  • 81.9
  • 80.5
  • 84.6
  • 90.2

यदि किसी भिन्न के अंश में 140% की वृद्धि की जाए और भिन्न के हर में 20% की कमी की जाए, तो परिणामी भिन्न \(\frac{12}{7}\) है। मूल भिन्न ज्ञात कीजिए।

  • \(\frac{4}{7}\)
  • \(\frac{4}{9}\)
  • \(\frac{7}{6}\)
  • \(\frac{8}{9}\)

नकुल किराने का सामान लेने बाजार गया था। उसके पास कुछ पैसे हैं, जिसमें से वह 20% गेहूँ का आटा खरीदता है, शेष राशि में से 25% खाना-पकाने के तेल पर खर्च किया जाता है। यदि उसके पास ₹900 बचते हैं, तो ज्ञात कीजिए कि नकुल के पास कुल कितनी धनराशि थी?

  • ₹1,500
  • ₹1,200
  • ₹1,350
  • ₹1,800

आयुष और अभिषेक का वजन 8 : 5 के अनुपात में है। अभिषेक का वजन 40 प्रतिशत बढ़ जाता है और आयुष और अभिषेक दोनों का कुल वजन 60 प्रतिशत बढ़ जाता है। यदि कुल वजन 104 किग्रा. हो जाता है, तो वृद्धि के बाद आयुष का वजन कितना है?

  • 69 किग्रा.
  • 60 किग्रा.
  • 75 किग्रा.
  • 72 किग्रा.

अप्रैल 2019 में, दिनेश ने ₹7,00,000 में एक नई कार खरीदी और अप्रैल 2022 में इसे मूल्य ह्रास के बाद की लागत पर बेच दिया। यदि पहले वर्ष में मूल्य ह्रास की दर 20%, दूसरे वर्ष 15% और उसके बाद के प्रत्येक वर्ष 10% है, तो विक्रय मूल्य के रूप में दिनेश को कितनी धनराशि मिलेगी?

  • ₹4,28,400
  • ₹4,28,600
  • ₹4,68,400
  • ₹5,28,400

रवि के पास शुरुआत में चॉकलेट की एक निश्चित संख्या थी, जबकि भानु के पास शुरुआत में रवि की चॉकलेट की संख्या का 80% था। रवि अपनी चॉकलेट का 10% अपनी बहन को देता है जबकि भानु के पास शुरुआत में जितनी चॉकलेट थी उसकी 35% चॉकलेट उसे अपने अंकल से और मिल जाती है। यदि भानु के पास आखिर में 54 चॉकलेट थीं, तो रवि ने अपनी बहन को कितनी चॉकलेट दी?

  • 5
  • 4
  • 6
  • 3

यदि किसी बिजली के बिल का भुगतान नियत तारीख से पहले किया जाता है तो बिल की राशि पर 13% की छूट मिलती है। नियत तारीख से पहले बिल का भुगतान करने पर रवि को ₹260.39 की छूट मिली। उसके बिजली के बिल की राशि (₹ में) क्या थी?

  • 2,003
  • 2,230
  • 2,063
  • 2,580

एक दुकानदार ने स्टेशनरी सामान के मूल्य पर 25% की छूट देने की घोषणा की। यदि किसी को भी ₹40 की छूट चाहिए, तो ₹32 मूल्य के कितने स्टेशनरी सामान खरीदे जाने चाहिए?

  • 5
  • 6
  • 4
  • 3

महीने के पहले दिन की शुरुआत में राजेश के पास 500 अंडे हैं। वह दिन के अंत तक 20% अंडे बेच देता है और अगले दिन की शुरुआत में b% अंडे जोड़ता है और अगले दिन के अंत में 20% अंडे बेच देता है। यह पैटर्न महीने के तीसरे दिन के अंत तक जारी रहता है जब उसके पास 1024 अंडे रह जाते हैं। b का मान बराबर है?

  • 100%
  • 80%
  • 60%
  • 20%
maths-percentage #4