Type 1|MATHS

कोई कार, 144 किमी. की दूरी 1.8 घंटे में तय कर सकती है। 20% अधिक चाल से यह दोगुनी दूरी कितने समय में (घंटे में) तय करेगी?

  • 3
  • 2.5
  • 3.2
  • 2

दो रेलगाड़ियों की चाल का अनुपात 2 : 7 है। यदि पहली रेलगाड़ी 5 घण्टे में 250 किमी. चलती है तो दोनों की चालों का योग ज्ञात करो।

  • 225
  • 250
  • 175
  • 150

900 किमी. की यात्रा 11 घंटे में पूरी होती है। यदि यात्रा का \(\dfrac{2}{5}\) भाग 60 किमी./घंटा की चाल से पूरा किया जाता है, तो शेष यात्रा किस चाल (किमी./घंटा में) से पूरी की जाती है?

  • 108
  • 72
  • 84
  • 90

एक व्यक्ति 5 किमी./घंटा की चाल से \(5x\) दूरी, 5 किमी./घंटा की चाल से \(x\) दूरी और 6 किमी./घंटा की चाल से \(4x\) दूरी तय करता है और कुल 112 मिनट लेता है। व्यक्ति द्वारा तय की गई कुल दूरी (किमी. में) कितनी है?

  • 10
  • 8
  • 9
  • 12

दो शहरों के बीच की दूरी 50 किमी./घंटा की चाल से 7 घंटे में तय की जाती है। चाल (किमी./घंटा में) कितनी बढ़ानी चाहिए ताकि 2 घंटे का यात्रा समय बच जाए?

  • 20
  • 70
  • 40
  • 30

एक रेलगाड़ी द्वारा \((5y-1)\) घंटों में तय की गई दूरी \((125y^3-1)\) किमी है। रेलगाड़ी की चाल ज्ञात कीजिए।

  • \((25y^2+5y+1)\) किमी./घंटा
  • \((5y^3-1)\) किमी./घंटा
  • \((25y^{32}-5y+1)\) किमी./घंटा
  • \((5y+1)\) किमी./घंटा

निम्नलिखित में से कौन-सा सही कथन नहीं है?

  • 99 किमी./घंटा की चाल 24 मी./सेकंड की चाल से कम होती है।
  • 20 मी./सेकंड की चाल 85 किमी./घंटा की चाल से कम होती है।
  • दूरी को चाल से विभाजित करके समय की गणना की जा सकती है।
  • कम समय में समान दूरी तय करने का अर्थ उच्चतर चाल।

जहांगीर को एक घंटे में 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ी। पहले 25 मिनट के दौरान उसने 15.2 मीटर प्रति सेकंड की चाल से यात्रा की। शेष समय पर जहांगीर ने अपने गंतव्य स्थान पर ठीक समय पर पहुँचने के लिए प्रति सेकंड कितने मीटर की दूरी तय की?

  • 32
  • 30.8
  • 32.5
  • 31.2

किसी यात्रा के एक भाग को 90 किमी/घंटा की चाल से 37.5 मिनट में और शेष भाग को 80 किमी/घंटा की चाल से 14 मिनट में तय किया जाता है। यात्रा की कुल दूरी (किमी में) ज्ञात कीजिए:

  • \(74\dfrac{11}{12}\)
  • \(76\dfrac{5}{12}\)
  • \(62\dfrac{11}{12}\)
  • \(78\dfrac{5}{12}\)

दो कस्बों के बीच की दूरी 72 किमी/घंटा की चाल से 7 घंटे 30 मिनट में तय की जाती है। यदि चाल को 25% बढ़ा दिया जाए, तो कितने समय की बचत होगी?

  • 1 घंटा 30 मिनट
  • 1 घंटा 36 मिनट
  • 1 घंटा 50 मिनट
  • 1 घंटा 20 मिनट

एक हवाई जहाज, बस की तुलना में पाँच गुना तेज चाल से यात्रा करता है। यदि बस 80 मिनट में 60 किमी की दूरी तय करती है, तो हवाई जहाज 25 मिनट में कितनी दूरी (किमी में) तय करेगा?

  • 93.75
  • 95.35
  • 65.35
  • 18.75

दो मोटर चालक एक साथ एक निश्चित गंतव्य की यात्रा के लिए एक साथ, एक 4 किमी/घंटा की चाल से और दूसरा 6 किमी/घंटा की चाल से चलना शुरू करते हैं। उनके द्वारा तय की गई दूरी (किमी में) ज्ञात कीजिए। यदि 4 किमी/घंटा की चाल से चलने वाला मोटर चालक, दूसरे मोटर चालक के आधे घंटे बाद गंतव्य पर पहुँच जाता है।

  • 6
  • 8
  • 5
  • 4

एक व्यक्ति एक निश्चित चाल से एक निश्चित दूरी तय करता है। यदि कोई दूसरा व्यक्ति तीन गुने समय में 25% दूरी तय करता है, तो पहले व्यक्ति की चाल और दूसरे व्यक्ति की चाल का अनुपात क्या है:

  • 12 : 1
  • 1 : 6
  • 1 : 12
  • 6 : 1

एक बस शुरू में दूरी का \(\dfrac{1}{3}\) भाग 40 किमी/घंटा की गति से, दूरी का अगला \(\dfrac{1}{3}\) भाग 50 किमी/घंटा की गति से और अंतिम \(\dfrac{1}{3}\) दूरी 60 किमी/घंटा की गति से तय करती है। पूरी यात्रा के दौरान बस की औसत गति ज्ञात कीजिए।

  • 48.65 किमी/घंटा
  • 51.43 किमी/घंटा
  • 54.13 किमी/घंटा
  • 46.85 किमी/घंटा

A और B एक बिंदु से एक साथ चलना शुरू करते हैं। उनके कदमों की माप क्रमश: 72 सेमी और 84 सेमी है। वे न्यूनतम कितनी दूरी चलें ताकि प्रत्येक के द्वारा चले गए कदमों की संख्या एक समान हो?

  • 5.04 मीटर
  • 3.54 मीटर
  • 6.3 मीटर
  • 2.7 मीटर

दो शहरों के बीच की दूरी 52 किमी/घंटा की गति से \(3\dfrac{1}{4}\) घंटे में तय की जाती है। यदि गति 65 किमी/घंटा तक बढ़ा दी जाए, तो कितना समय बचेगा?

  • 39 मिनट
  • 45 मिनट
  • 40 मिनट
  • 42 मिनट

यदि कोई हवाई जहाज 35 मिनट में 980 किमी की दूरी तय करता है, तो 1470 किमी की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा।

  • \(\dfrac{7}{8}\) घंटा
  • \(\dfrac{1}{2}\) घंटा
  • \(1\dfrac{1}{8}\) घंटा
  • \(1\dfrac{1}{6}\) घंटा

यात्रा का एक हिस्सा 31.5 मिनट में 80 किमी/घंटा और शेष भाग 16 मिनट में 75 किमी/घंटा की दूरी तय करता है। यात्रा की कुल दूरी है:

  • 62 किमी.
  • 45 किमी.
  • 38 किमी.
  • 54 किमी.

एक रेलगाड़ी की चाल एक कार की चाल की \(2\dfrac{1}{6}\) गुनी है। कार 9 घंटों में 486 किमी. दूरी तय करती है। रेलगाड़ी 6 घंटों में कितनी दूरी तय करेगी?

  • 702 किमी.
  • 712 किमी.
  • 732 किमी.
  • 612 किमी.

एक व्यक्ति ने स्टेशन A से स्टेशन B तक 40 किमी./घंटा और B से A तक 30 किमी./घंटा की चाल से दूरी तय की। पूरी यात्रा में उसे 6.3 घंटे लगे। A और B के बीच की दूरी (किमी. में) कितनी है?

  • 108
  • 117
  • 99
  • 91

एक बस 1 घंटे 30 मिनट में 60 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जबकि उसी दूरी को एक कार द्वारा 45 मिनट में तय किया जाता है। कार की चाल और बस की चाल का अनुपात ज्ञात करें।

  • 2 : 1
  • 3 : 5
  • 1 : 2
  • 5 : 3

दो पिंडों की चाल का अनुपात 2 : 3 है। यदि 50 मीटर की दूरी तय करने में लगे समय का अंतर 10 सेकंड है तो उनकी चाल में अंतर ज्ञात कीजिए।

  • \(\dfrac{5}{6}\) मी./सेकंड
  • \(\dfrac{8}{7}\) मी./सेकंड
  • \(\dfrac{6}{5}\) मी./सेकंड
  • \(\dfrac{7}{5}\) मी./सेकंड

यदि एक कार 3.5 लीटर पेट्रोल में 75.5 किमी. की दूरी तय करती है, तो वह 28 लीटर पेट्रोल में कितनी दूरी (किमी. में) तय करेगी?

  • 604
  • 602
  • 600
  • 62.0

A और B की चालें 3 : 5 के अनुपात में हैं। गंतव्य तक पहुँचने में, A, B की तुलना में 30 मिनट अधिक समय लेता है। A गंतव्य तक कितने समय में पहुँचता है?

  • 1 घंटा 15 मिनट
  • 1 घंटा 10 मिनट
  • 1 घंटा
  • 1 घंटा 5 मिनट

एक गतिशील पिंड द्वारा तय की गई दूरी (\(d\)), उसके चलने के समय (\(t\)) के साथ सीधे बदलती रहती है। एक रेलगाड़ी 2 घंटे में 72 किमी की यात्रा करती है। \(d\) और \(t\) को जोड़ने वाला समीकरण ज्ञात कीजिए।

  • \(d = 36t\)
  • \(d = t + 36\)
  • \(d = t – 36\)
  • \(d = \dfrac{t}{36}\)

मोहन 12 किमी./घंटा, 18 किमी./घंटा और 24 किमी./घंटा की चाल से तीन समान दूरियों को तय करता है। यदि उसे इसमें कुल 13 घंटे लगते हैं, तो उसके द्वारा चली गई कुल दूरी कितनी है?

  • 216 किमी.
  • 212 किमी.
  • 214 किमी.
  • 218 किमी.

राहुल और मिथुन 30 किमी. की दूरी तय करते हैं। उनकी चालों का योग 70 किमी./घंटा है और इस दूरी को तय करने में दोनों के द्वारा लिया गया कुल समय 2 घंटा 6 मिनट है। उनकी चालों के बीच अंतर है:

  • 30 किमी./घंटा
  • 25 किमी./घंटा
  • 20 किमी./घंटा
  • 35 किमी./घंटा

किसी रेलगाड़ी की चाल, किसी कार की चाल का 220% है। कार, 950 किमी. की दूरी 19 घंटे में तय करती है। \(3\dfrac{1}{2}\) घंटे में रेलगाड़ी कितनी दूरी तय करेगी?

  • 385 किमी.
  • 380 किमी.
  • 285 किमी.
  • 375 किमी.

एक ट्रेन एक निश्चित दूरी को 80 किमी./घंटा की गति से तय करने में 45 मिनट का समय लेती है। यदि गति प्रारंभिक गति का 225% कर दी जाए तो ट्रेन को समान दूरी को \(\dfrac{8}{5}\) तय करने में कितना समय लगेगा?

  • 32 मिनट
  • 25 मिनट
  • 30 मिनट
  • 28 मिनट

एक कार की चाल, एक बस की तुलना में 40% अधिक है। एक ट्रेन 1020 किमी. की दूरी \(\dfrac{17}{2}\) घंटे में तय करती है। \(1\dfrac{3}{4}\) घंटे में कार कितनी दूरी तय करेगी यदि बस की चाल ट्रेन की चाल की अपेक्षा आधी है?

  • 147 किमी.
  • 164 किमी.
  • 145 किमी.
  • 174 किमी.

अमन घर से शहर की ओर 60 किमी./घंटा की चाल से गाड़ी चलाता है और अपनी वापसी की यात्रा में, वह 30 किमी./घंटा की चाल से गाड़ी चलाता है और घर पर पहुँचने में भी एक घंटा अधिक लेता है। उसने प्रत्येक यात्रा में कितनी दूरी तय की?

  • 60 किमी.
  • 75 किमी.
  • 55 किमी.
  • 80 किमी.

यात्रा का एक भाग 68 किमी./घंटा की गति से 22.5 मिनट में और शेष भाग 72 किमी./घंटा की गति से 12 मिनट में तय किया जाता है। यात्रा की कुल दूरी (निकटतम पूर्णांक तक) है:

  • 40 किमी
  • 38 किमी
  • 42 किमी
  • 35 किमी

प्रकाश की गति लगभग \(3\times10^{17}\) नैनोमीटर प्रति सेकंड के बराबर है। प्रकाश को चंद्रमा से पृथ्वी तक की यात्रा में लगभग कितना समय (सेकंड में) लगता है जबकि, इनके बीच की औसत दूरी 384000 किमी. है?

  • 1.28
  • 38.4
  • 12.8
  • 3.84

एक तूफान के दौरान हवा की गति \(10^5\) मिमी. प्रति सेकंड है। हवा में निलंबित धूल के एक कण को 1 किमी. की यात्रा करने में कितना समय (सेकंड में) लगेगा?

  • 10
  • 1
  • 0.1
  • 0.01

एक व्यक्ति 280 किमी. की दूरी मोटरसाइकिल से 8 घंटे में तय करता है। यदि वह साइकिल की सवारी करे और उसे मोटरसाइकिल की चाल की \(\dfrac{3}{14}\) चाल से चलाए, तो वह 2 घंटे में कितनी दूरी तय करेगा?

  • 15 किमी.
  • 25 किमी.
  • 24 किमी.
  • 20 किमी.

तीन कारों की चाल 3 : 4 : 8 के अनुपात में है। समान दूरी तय करने के लिए, इन कारों द्वारा लिए गए समय का अनुपात कितना होगा?

  • 8 : 6 : 3
  • 6 : 8 : 3
  • 8 : 3 : 6
  • 6 : 3 : 8

कोई व्यक्ति 5 किमी./घंटा, 8 किमी./घंटा और 10 किमी./घंटा की चाल से समान दूरी तय करता है और कुल 2 घंटे 33 मिनट का समय लेता है। उसके द्वारा तय की गई कुल दूरी ज्ञात करें।

  • 18 किमी.
  • 10 किमी.
  • 5 किमी.
  • 8 किमी.

एक कार \(5\dfrac{5}{9}\) मी./सेकंड की चाल से \(x\) किमी. की दूरी तय करती है और शुरुआती बिंदु पर 5 मी./सेकंड की चाल से लौटती है। यदि कार द्वारा लिया गया कुल समय \(7\dfrac{3}{5}\) घंटे है तो \((x+3)\) का मान कितना होगा?

  • 75
  • 78
  • 80
  • 72

एक कार \(5\dfrac{5}{9}\) मी./सेकंड की चाल से \(x\) किमी. की दूरी तय करती है और शुरुआती बिंदु पर 5 मीटर/सेकंड की चाल से लौटती है। यदि कार द्वारा लिया गया कुल समय \(7\dfrac{3}{5}\) घंटे है तो \(x\) का मान (किमी. में) कितना है?

  • 72
  • 79
  • 80
  • 66

यदि 1 : 6000000 पैमाने के एक मानचित्र पर दो शहरों A और B के बीच की दूरी 5 सेमी. है, तो A और B के बीच की वास्तविक दूरी (किमी. में) ज्ञात कीजिए।

  • 300
  • 3000
  • 30
  • 120

एक व्यक्ति को 108 किमी. की दूरी 9 घंटे में तय करनी है। यदि वह दूरी का \(\dfrac{2}{3}\) भाग \(\dfrac{5}{9}\) समय में तय कर लेता है, तो शेष दूरी को शेष समय में तय करने के लिए उसकी चाल (किमी./घंटा में) कितनी होनी चाहिए?

  • 9
  • 10
  • 8
  • 12

P एक निश्चित दूरी को 4 घंटे 40 मिनट में तय कर सकता है। यदि उसके द्वारा दूरी का दो-तिहाई भाग को 4 किमी/घंटा और शेष दूरी को 5 किमी/घंटा की चाल पर तय किया जाता है। P द्वारा तय की गई कुल दूरी का 25% किसके बराबर होगा? (किमी. में)

  • 5
  • 4
  • 3
  • 6

कार A, 12 किमी/घंटा की गति से 2 घंटे में दूरी तय करती है। कार B, कार A द्वारा तय की गई दूरी से दोगुनी दूरी 3 घंटे में तय करती है। कार A और कार B की गति (किमी/घंटा में) के बीच क्या अंतर है?

  • 4
  • 3
  • 5
  • 6

यदि एक टैक्सी 60 किमी/घंटा की गति से चलती है, तो वह 20 मिनट में एक निश्चित दूरी तय करती है। यात्रा का समय 20 मिनट से 30 मिनट तक बढ़ाने के लिए टैक्सी की गति (किमी/घंटा में) क्या होनी चाहिए?

  • 40
  • 45
  • 35
  • 30

अभिषेक 3 मील/घं. की चाल से पहाड़ पर चढ़ता है और 5 मील/घं. की चाल से उतरता है। इस दो-तरफा यात्रा में उसके द्वारा लिया गया कुल समय 10 घंटे है, तो पहाड़ की चोटी और तलहटी के बीच की दूरी कितनी है?

  • 18.75 मील
  • 11.25 मील
  • 37.5 मील
  • 20.75 मील

एक कार 30 किमी/घंटा की चाल से चलना शुरू करती है और प्रत्येक घंटे के बाद अपनी चाल में 5 किमी/घंटा की वृद्धि करती है। एक अन्य कार 40 किमी/घंटा की नियत (स्थिर) चाल से चल रही है। कितने समय में दोनों कारें समान दूरी तय करेंगी?

  • 5 घंटा
  • 3 घंटा
  • 4 घंटा
  • 6 घंटा

अमन को 8 किमी प्रति घंटे की गति से एक निश्चित दूरी तय करने में 30 मिनट लगते हैं। यदि वह अपनी चाल दोगुनी कर दे तो उसे समान दूरी तय करने में कितना समय लगता है।

  • 15 मिनट
  • 30 मिनट
  • 20 मिनट
  • 25 मिनट

किसी व्यक्ति को 160 km की दूरी 15 घंटे में तय करनी है। यदि वह दूरी के \(\dfrac{4}{5}\) भाग को समय के \(\dfrac{2}{3}\) भाग में तय करता है, तो शेष दूरी को तय करने के लिए उसकी चाल (किमी./घंटा में) ज्ञात करें।

  • 6.4
  • 6
  • 6.5
  • 8

विपिन किसी मात्रा की एक तिहाई दूरी 30 किमी./घंटा की चाल से और शेष दूरी 40 किमी./घंटा की चाल से तय करता है। यदि उसे यात्रा पूरी करने में कुल 12 घंटे लगे, तो यात्रा की कुल दूरी (किमी. में) कितनी थी?

  • 432
  • 445
  • 450
  • 412

फास्ट ट्रेन (A), धीमी गति से चलने वाली ट्रेन (B) की तुलना में 96 किमी. की दूरी एक घंटे कम समय में तय करती है। यदि B की औसत गति A की तुलना में 16 किमी./घंटा कम है, तो A की औसत गति (किमी./घंटा) में है:

  • 48
  • 64
  • 54
  • 60

किसी निश्चित दूरी का दो-तिहाई भाग 45 किमी/घंटा की चाल से, एक-चौथाई भाग 60 किमी/घंटा की चाल से और शेषभाग 75 किमी/घंटा की चाल से तय किया जाता है। पूरी यात्रा के लिए औसत चाल प्रति घंटा (दो दशमलव स्थान तक सही) ज्ञात कीजिए।

  • 49.77 किमी/घंटा
  • 51.25 किमी/घंटा
  • 45.75 किमी/घंटा
  • 58.25 किमी/घंटा

यदि एक व्यक्ति यात्रा पर \(\dfrac{1}{x}\) किमी/घंटा की चाल से चलता है और \(\dfrac{1}{x^2}\) किमी/घंटा की चाल से लौटता है, तो यात्रा के लिए उसकी औसत चाल क्या है?

  • \(\dfrac{2}{x+x^2}\)
  • \(\dfrac{x+1}{x^2}\)
  • \(\dfrac{1}{x}\)
  • \(\dfrac{2x^2}{x}\)

विकास ने एक तय दूरी बाइक से तय की। यदि वह 40% दूरी 40 किमी/घंटा की चाल से, 50% दूरी 25 किमी/घंटा की चाल से और शेष 10% दूरी 10 किमी/घंटा की चाल से तय करता है, तो पूरी दूरी तय करने में उसकी औसत चाल ज्ञात करें।

  • 25 किमी/घंटा
  • 28 किमी/घंटा
  • 26 किमी/घंटा
  • 30 किमी/घंटा

कुछ छात्र अध्ययन यात्रा पर गए थे। 6 किमी/घंटा की चाल से, उन्होंने 2 घंटे तक बाइक से यात्रा की (फिर भी 2 किमी/घंटा की चाल से, वे एक घंटे तक चले (फिर उन्होंने एक घंटे आराम किया और आधे घंटे तक दोपहर का भोजन किया (फिर 1 मीटर/सेकंड की चाल से, वे एक घंटे तक चलकर एक बगीचे में गए; और अंत में 4 किमी/घंटा की चाल से वे 3 घंटे में घर लौट आए। उनकी औसत चाल, किमी/घंटा में, कितनी (दो दशमलव स्थानतक पूर्णांकित) है?

  • 3.48
  • 129.23
  • 0.28
  • 251.62

एक छात्र मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए अपने घर से 6 किमी पैदल चला, फिर 60 किमी/घंटा की औसत गति वाली मेट्रो में चढ़ गया और गंतव्य तक पहुंच गया। पूरी यात्रा में 3 घंटे लगे। यदि पूरी यात्रा की औसत गति 32 किमी/घंटा है, तो चलने की गति ______ है।

  • 4 किमी/घंटा
  • 1.5 किमी/घंटा
  • 3 किमी/घंटा
  • 2 किमी/घंटा

एक ट्रेन पहले 5 मिनटों में 18 मीटर/सेकंड की गति से यात्रा करती है, अगले 10 मिनट में 7.5 किमी. की दूरी तय करती है और दूसरे 10 मिनट में 12 किमी. की दूरी तय करती है। पूरी यात्रा के लिए इसकी औसत गति (किमी./घंटा) में, 1 दशमलव के स्थानतक पूर्णांकित) क्या है?

  • 59.8
  • 71.2
  • 45.7
  • 64.6

आनंद 5 घंटे के पहले अंतराल में 50 किमी/घंटा की चाल से एक निश्चित दूरी तय करता है। दूसरे अंतराल में उसने चाल में 20% की वृद्धि की, जिसके कारण उसने पहले अंतराल की तुलना में 20% अधिक दूरी तय की। वह तीसरे अंतराल को पहले दो अंतराल की औसत चाल से तय करता है और दूसरे अंतराल की दूरी की तुलना में 10% अधिक दूरी तय करता है। तीनों अंतरालों को पूरा करने में उसे कुल कितना समय (घंटों में) लगा?

  • 16
  • 15
  • 18
  • 14

एक बस शुरू में \(1/3\) दूरी 40 किमी/घंटा की गति से, अगली \(1/3\) दूरी 50 किमी/घंटा की गति से और अंतिम \(1/3\) दूरी 60 किमी/घंटा की गति से तय करती है। पूरी यात्रा के दौरान बस की औसत गति ज्ञात कीजिए।

  • 48.65 किमी/घंटा
  • 51.43 किमी/घंटा
  • 54.13 किमी/घंटा
  • 46.85 किमी/घंटा

एक लड़का अपने घर से पार्क तक 500 मीटर की दूरी 5 मिनट में तय करता है और 7 मिनट में वापस आ जाता है। उनकी औसत चाल किमी/घंटा में है।

  • 5
  • 1
  • 2.5
  • 12

कोई व्यक्ति 300 किमी. की दूरी तय करता है और फिर आरंभिक बिंदु पर वापस आता है। उसके द्वारा जाने में लगा समय, वापस आने में लगे समय से 5 घंटे अधिक है। यदि वह जाने की चाल से 10 किमी./घंटा की अधिक चाल से वापस लौटता है, तो पूरी यात्रा के दौरान औसत चाल (किमी./घंटा) में ज्ञात करें।

  • 24
  • 30
  • 15
  • 20

गंतव्य तक पहुंचने के लिए शिवी अपनी कार तीन अलग-अलग तरीकों से चलाती है। इस यात्रा के दौरान औसत गति ज्ञात कीजिए। (रास्ता A: गति 38 किमी./घंटा, दूरी 114 किमी; रास्ता B: गति 42 किमी./घंटा, दूरी 84 किमी; रास्ता C: गति 46 किमी./घंटा, दूरी 230 किमी)

  • 42.8 किमी./घंटा
  • 41.5 किमी./घंटा
  • 43.5 किमी./घंटा
  • 41.8 किमी./घंटा

तीन असमान भागों की यात्रा में, एक कार पहले भाग की 200 किमी. की दूरी 4 घंटे में तय करती है, जबकि दूसरे भाग की 162 किमी. की दूरी, 15 मी./सेकंड की चाल से तय करती है। इसने अंतिम भाग की शेष दूरी को 4 घंटे में इस प्रकार तय कर दी कि पूरी यात्रा के लिए कार की औसत चाल 50 किमी./घंटा हो गई। यात्रा के तीसरे भाग में कार की चाल क्या थी?

  • 47 किमी./घंटा
  • 52 किमी./घंटा
  • 42 किमी./घंटा
  • 45 किमी./घंटा

एक आदमी 40 किमी तक दौड़ता है। पहले 10 किमी में उसके द्वारा लिया गया समय दूसरे 10 किमी में लिए गए समय से दोगुना है। तीसरे 10 किमी में लगने वाला समय चौथे 10 किमी में लगने वाले समय का आधा है, और चौथे 10 किमी में लगने वाला समय पहले 10 किमी में लगने वाले समय के बराबर है। यदि पहले 10 किमी में उसकी गति 40 किमी/घंटा है, तो 40 किमी की औसत गति क्या है?

  • \(\dfrac{160}{3}\) किमी./घंटा
  • 50 किमी./घंटा
  • \(\dfrac{70}{3}\) किमी./घंटा
  • 40 किमी./घंटा

एक पर्यटक वैन देहरादून से मसूरी तक 35 किमी की दूरी 36 किमी/घंटा की औसत गति से तय करती है और 60 किमी/घंटा की गति से वापस आती है। पूरी यात्रा के दौरान पर्यटक वैन की अनुमानित औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?

  • 45
  • 48
  • 42
  • 50

एक आदमी बाइक से एक निश्चित दूरी तय करता है। यदि वह 25% दूरी 25 किमी/घंटा की गति से, 50% दूरी 50 किमी/घंटा की गति से और शेष दूरी 12.5 किमी/घंटा की गति से तय करता है, तो कुल यात्रा में उसकी औसत गति ज्ञात करें।

  • 25 किमी/घंटा
  • 20 किमी/घंटा
  • 30 किमी/घंटा
  • 35 किमी/घंटा

एक कार एक घंटे के पहले चौथाई भाग में 20 किमी, उसी घंटे के दूसरे चौथाई भाग में 25 किमी और तीसरे चौथाई भाग में 15 किमी की दूरी तय करती है। पूरी यात्रा में कार की औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?

  • 80
  • 70
  • 75
  • 65

एक व्यक्ति 7 किमी/घंटा की गति से 11 किमी, 10 किमी/घंटा की गति से 25 किमी तथा 20 किमी/घंटा की गति से 30 किमी की दूरी तय करता है। व्यक्ति की औसत गति क्या है?

  • \(11\dfrac{11}{13}\) किमी/घंटा
  • \(11\dfrac{7}{13}\) किमी/घंटा
  • \(11\dfrac{10}{13}\) किमी/घंटा
  • \(11\dfrac{9}{13}\) किमी/घंटा

100 किलोमीटर की यात्रा में, S की औसत गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। वह पहले 60 किलोमीटर की दूरी 40 मिनट में और अगले 20 किलोमीटर की दूरी 50 मिनट में तय करता है। अंतिम 20 किलोमीटर में उसकी गति (किमी/घंटा में) क्या है?

  • 20
  • 40
  • 25
  • 30

दिया हुआ है कि दो लड़कों द्वारा अलग-अलग गति से प्रक्षेपित किसी गेंद के मार्गों की लंबाइयाँ समान हैं, और पहले प्रक्षेप और दूसरे प्रक्षेप की औसत गति क्रमश: 90 किमी/घंटा और 162 किमी/घंटा है। यदि दूसरे प्रक्षेप को उक्त लंबाई को तय करने में 1 sec लगता है तो पहले प्रक्षेप को कितना समय लगेगा?

  • \(\dfrac{9}{5}\) सेकंड
  • \(\dfrac{3}{2}\) सेकंड
  • 1 सेकंड
  • \(\dfrac{2}{3}\) सेकंड

एक ट्रेन \(u\) किमी/घंटा की गति से, P से Q तक जाती है, फिर \(3u\) किमी/घंटा की गति से, Q से R तक (QR = 2PQ) जाती है और फिर \(\dfrac{u}{2}\) किमी/घंटा की गति से, R से P तक वापस आती है। P से यात्रा शुरू करके P तक वापस आने के लिए ट्रेन की औसत गति (किमी/घंटा में) क्या है?

  • \(\dfrac{18u}{23}\)
  • \(\dfrac{4u}{3}\)
  • \(\dfrac{16u}{23}\)
  • \(\dfrac{3u}{2}\)

एक बस दिल्ली से मुंबई की 60% यात्रा 60 किमी/घंटा की चाल से तय करती है और शेष यात्रा 70 किमी/घंटा की चाल से तय करती है। इस पूरी यात्रा के दौरान बस की औसत चाल (किमी/घंटा में) क्या है?

  • 64
  • 67
  • 66
  • 65

42 किमी./सेमी. की औसत चाल से चलने पर एक ट्रेन अपने गंतव्य पर समय से पहुंचती है। यदि वह 14 किमी./सेमी. की औसत चाल से चलती है, तो उसे 35 मिनट की देर होती है। यात्रा की लंबाई ______ है।

  • 12.25 किमी.
  • 12.15 किमी.
  • 10.25 किमी.
  • 11.25 किमी.

एक आदमी समान दूरी की चार यात्राएँ करता है। पहली यात्रा में उसकी चाल 720 किमी/घंटा थी और बाद की प्रत्येक यात्रा में उसकी चाल पिछली यात्रा की चाल से आधी थी। इन चारों यात्राओं में आदमी की औसत चाल क्या है?

  • 192 किमी./घंटा
  • 104 किमी./घंटा
  • 156 किमी./घंटा
  • 288 किमी./घंटा

मोहन ने कार से एक निश्चित दूरी तय की। यदि वह 30% दूरी 90 किमी/घंटा की चाल से, 45% दूरी 135 किमी/घंटा की चाल से और शेष 75 किमी/घंटा की चाल से तय करता है, तो पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल (किमी./घंटा) क्या है?

  • 100
  • 105
  • 95
  • 90

A से B तक जाते समय एक कार की गति 110 किमी/घंटा है, वापस आते समय इसकी गति 76 किमी/घंटा है। पूरी यात्रा के दौरान औसत गति क्या है?

  • \(89\dfrac{83}{93}\) किमी/घंटा
  • \(82\dfrac{91}{97}\) किमी/घंटा
  • \(87\dfrac{81}{99}\) किमी/घंटा
  • \(83\dfrac{89}{93}\) किमी/घंटा

मिथिला बस से 90 मिनट में 50 किमी की दूरी तय करती है। बस से उतरने के बाद, वह 15 मिनट आराम करती है और 35 मिनट में टैक्सी से 30 किमी की दूरी तय करती है। पूरी यात्रा के लिए औसत गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।

  • \(34\dfrac{2}{7}\)
  • \(31\dfrac{2}{7}\)
  • \(32\dfrac{2}{7}\)
  • \(33\dfrac{2}{7}\)

एक व्यक्ति A से B तक 10 मीटर/सेकंड की गति से यात्रा करता है, और B से A तक \(x\) किमी/घंटा की गति से वापस आता है। यदि उसकी औसत गति 45 किमी/घंटा है, तो \(x\) का मान क्या है?

  • 60
  • 54
  • 50
  • 56

किसी यात्रा का एक तिहाई भाग, 40 किमी/घंटा की चाल से तय किया जाता है, यात्रा का एक-चौथाई भाग, 35 किमी/घंटा की चाल से तय किया जाता है और यात्रा का शेष भाग, 45 किमी/घंटा की चाल से तय किया जाता है। पूरी यात्रा के लिए औसत चाल (किमी/घंटा में) ज्ञात करें।

  • \(\dfrac{7560}{187}\)
  • \(\dfrac{5670}{187}\)
  • \(\dfrac{6750}{187}\)
  • \(\dfrac{6570}{187}\)

A ने 36 किमी/घंटा की औसत चाल से स्थान P से स्थान Q तक यात्रा की। उसने कुल दूरी का प्रथम 75% हिस्सा समय के चार-पांचवें भाग में तय किया और शेष दूरी \(x\) किमी/घंटा की नियत चाल से तय की। \(x\) का मान ज्ञात कीजिए।

  • 45
  • 40
  • 60
  • 50

चार शहर P, Q, R और S एक वर्ग के कोने पर हैं और वर्ग की भुजा 75 किमी है। एक व्यापारी P से Q तक 5 किमी/घंटा, Q से R तक 3 किमी/घंटा, R से S तक 5 किमी/घंटा और S से P तक 3 किमी/घंटा की गति से यात्रा करता है। पूरी यात्रा में उसकी औसत गति ज्ञात कीजिए।

  • \(3\dfrac{3}{4}\) किमी./घंटा
  • \(4\dfrac{1}{2}\) किमी./घंटा
  • \(4\dfrac{3}{4}\) किमी./घंटा
  • \(3\dfrac{1}{2}\) किमी./घंटा

तेजस्वी ने यात्रा के पहले 35 मील के लिए 35 मील/घंटा की औसत गति से गाड़ी चलाई और फिर शेष 35 मील के लिए 65 मील/घंटा की औसत गति से गाड़ी चलाई। यदि उसने यात्रा के दौरान कोई ठहराव नहीं किया, तो पूरी यात्रा में उसकी औसत गति (मील/घंटा में) क्या थी?

  • 45.5
  • 43.5
  • 46.5
  • 44.5

एक व्यक्ति J से K तक 55 किमी/घंटा की चाल से जाता है। वह एक निश्चित चाल से K से J तक वापस आता है। यदि उसकी औसत चाल 660/17 किमी/घंटा है, तो K से J की ओर जाते समय उसकी चाल क्या थी?

  • 30 किमी/घंटा
  • 24 किमी/घंटा
  • 38 किमी/घंटा
  • 42 किमी/घंटा

दिनेश समान दूरी की चार यात्राएँ करता है। पहली यात्रा में उसकी चाल 140 किमी/घंटा थी और बाद की प्रत्येक यात्रा में उसकी चाल पिछली यात्रा की चाल से आधी थी। इन चारों यात्राओं में दिनेश की औसत चाल क्या है?

  • \(\dfrac{112}{3}\) किमी/घंटा
  • 44 किमी/घंटा
  • 40 किमी/घंटा
  • \(\dfrac{124}{3}\) किमी/घंटा

एक व्यक्ति किसी स्थान पर कार से 144 किमी/घंटा की चाल से जाता है और धीमी चाल से वापस आता है। यदि औसत चाल कुल 60 किमी/घंटा है, तो उसकी वापसी की चाल (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।

  • 37.89 किमी/घंटा
  • 40.05 किमी/घंटा
  • 33.33 किमी/घंटा
  • 22.25 किमी/घंटा

एक आदमी एक निश्चित दूरी का आधा भाग 25 किमी/घंटा की चाल से तय करता है। वह शेष दूरी का 40 प्रतिशत 8 किमी/घंटा की चाल से तय करता है और शेष दूरी 18 किमी/घंटा की चाल से तय करता है। पूरी यात्रा में उसकी औसत चाल क्या है?

  • \(\dfrac{600}{37}\) किमी/घंटा
  • \(\dfrac{650}{37}\) किमी/घंटा
  • \(\dfrac{480}{37}\) किमी/घंटा
  • \(\dfrac{540}{37}\) किमी/घंटा

एक व्यक्ति को एक स्थान तक पैदल चलकर जाने और वहाँ से पैदल चलकर वापस आने में 20 घंटे लगते हैं। वह दोनों ओर गाड़ी से जाकर 4 घंटे का समय बचा सकता था। पूरी यात्रा में तय की गई दूरी 36 मील है। यदि वह पैदल चलकर जाता है और गाड़ी से वापस आता है, तो पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल ज्ञात कीजिए।

  • 2 मील/घंटा
  • 4 मील/घंटा
  • 3 मील/घंटा
  • 1 मील/घंटा

एक व्यक्ति 8 किमी./घंटे की गति से A से B तक की दूरी का 40% हिस्सा तय करता है, बाकी बचे हुए हिस्से में से 40% दूरी को 9 किमी./घंटे से तथा शेष बची हुई दूरी को 12 किमी./घंटे से तय करता है। उसकी औसत चाल (किमी./प्रति घंटा) कितनी है?

  • \(9\dfrac{3}{8}\)
  • \(9\dfrac{5}{8}\)
  • \(9\dfrac{2}{3}\)
  • \(9\dfrac{1}{3}\)

स्थानों A और B के बीच की दूरी का, स्थानों B और C के बीच की दूरी से अनुपात 3 : 5 है। एक व्यक्ति A से B तक, \(x\) किमी./घंटा की चाल से और B से C तक, 50 किमी./घंटा की चाल से यात्रा करता है। यदि पूरी यात्रा की औसत चाल 40 किमी./घंटा है, तो \((x-10):(x+1)\) का मान क्या होगा?

  • 20 : 31
  • 31 : 20
  • 11 : 10
  • 10 : 11

रेशमा 45 किमी की दूरी 15 किमी/घंटा की गति से साइकिल से, 80 किमी की दूरी 40 किमी/घंटा की गति से कार से, और 6 किमी की दूरी 2 किमी/घंटा की गति से पैदल तय करती है। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत गति ज्ञात कीजिए। (दशमलव के 2 स्थानों तक सही)

  • 16.38 किमी./घंटा
  • 43.50 किमी./घंटा
  • 18.36 किमी./घंटा
  • 15.25 किमी./घंटा

एक ट्रक किसी निश्चित गति से 384 किमी. की दूरी तय करता है। यदि गति को 16 किमी./घंटा कम किया जाता तो उसी दूरी को तय करने में दो घंटे अधिक लगेंगे। मूल गति (किमी./घंटा में) का 75% कितना है?

  • 48
  • 45
  • 54
  • 42

किसी निश्चित गति से 15 किमी. की दूरी तय करने में B की तुलना में A को 30 मिनट ज्यादा समय लगता है। किंतु, यदि A अपनी गति को दोगुना कर दे तो वह उसी दूरी को B की तुलना में एक घंटा कम समय में तय कर लेता है। B की गति (किमी./घंटा में) क्या है?

  • 6
  • 5
  • \(6\dfrac{1}{2}\)
  • \(5\dfrac{1}{2}\)

एक छात्र को 4 किमी./घंटा की चाल से घर से स्कूल जाने में 1.25 घंटे लगते है। स्कूल से घर तक की वही दूरी 25% तक कम समय में तय करने के लिए उसे अपनी चाल को कितने प्रतिशत बढ़ाना होगा?

  • \(33\dfrac{1}{3}\)%
  • 50%
  • 45%
  • 25%

एकसमान चाल से चलते हुए, किसी रेलगाड़ी को 370 किमी. की दूरी तय करती है। 100 किलोमीटर चलने के बाद, कुछ तकनीकी खराबी के कारण रेलगाड़ी अपनी सामान्य चाल से 5 किलोमीटर कम चलती है। रेलगाड़ी 36 मिनट देरी से पहुंची। रेलगाड़ी की सामान्य चाल (किलोमीटर/घंटा में) क्या है।

  • 50
  • 48
  • 45
  • 40

अखिल यदि अपनी सामान्य चाल की तुलना में 10 किमी./घंटा धीमी चाल से गाड़ी चलाता है तो उसे 150 किमी. की दूरी तय करने में 30 मिनट अधिक समय लगता है। यदि वह अपनी सामान्य चाल की तुलना में 15 किमी./घंटा धीमी चाल से गाड़ी चलाता है, तो उसे 90 किमी. की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?

  • 2 घंटा
  • 2 घंटा 15 मिनट
  • 2 घंटा 45 मिनट
  • 2 घंटा 30 मिनट

40 किमी. की दूरी तय करने में A, B से 2 घंटा अधिक समय लेता है। अगर A अपनी चाल को दोगुनी करता है, तो 80 किमी. तय करने में वह B से \(1\dfrac{1}{2}\) घंटे अधिक लेता है। B को अपनी चाल से 120 किमी. की दूरी तय करने में कितना समय (घंटा में) लगेगा?

  • \(1\dfrac{1}{2}\)
  • \(1\dfrac{1}{3}\)
  • \(1\dfrac{2}{3}\)
  • \(1\dfrac{1}{4}\)

कोई रेलगाड़ी, एकसमान चाल से 450 किमी. की दूरी तय करती है। यदि रेलगाड़ी की चाल 5 किमी/घंटा अधिक होती, तो उसे समान दूरी को तय करने में 1 घंटा कम समय लगता। अपनी सामान्य चाल से चलते हुए रेलगाड़ी कितने समय में 315 किमी. की दूरी तय करेगी?

  • 7 घंटा
  • 6 घंटा 30 मिनट
  • 6 घंटा 18 मिनट
  • 7 घंटा 52 मिनट

A, ‘\(d\)’ किमी. चलने में B से 3 घंटे अधिक लेता है। यदि A अपनी चाल को दोगुना कर लेता है, तो वह दूरी तय करने में B से 1 घंटे कम में तय कर सकता है। A को ‘\(d\)’ किमी. चलने में कितना समय (घंटों में) चाहिए?

  • 8
  • 5
  • 9
  • 4

यदि रमन अपनी बाइक 24 किमी./घंटा की चाल से चलाता है, तो वह अपने कार्यालय में 5 मिनट की देरी से पहुंचता है। यदि वह 30 किमी./घंटा की चाल से चलता है, तो अपने कार्यालय 4 मिनट पहले पहुंच जाता है। वह 27 किमी./घंटा की चाल से अपने कार्यालय तक पहुंचने में कितना समय (मिनटों में) लेगा?

  • 40
  • 45
  • 55
  • 50

एक ट्रेन 45 किमी/घंटा की औसत चाल से, अपने गंतव्य तक समय पर पहुँचती है। यदि वह 30 किमी/घंटा की औसत चाल से चलती है, तो 15 मिनट देर से पहुँचती है। कुल यात्रा ………… की है।

  • 22.5 किमी
  • 20.5 किमी
  • 40.5 किमी
  • 30.5 किमी

यदि कोई ट्रेन 52 किमी/घंटा की गति से चलती है, तो वह अपने गंतव्य पर 15 मिनट देरी से पहुँचती है। हालाँकि, यदि इसकी गति 65 किमी/घंटा है, तो यह केवल 5 मिनट देरी से पहुँचती है। ट्रेन के लिए अपनी यात्रा पूरी करने का सही समय है:

  • 35 मिनट
  • 40 मिनट
  • 45 मिनट
  • 30 मिनट

एक व्यक्ति 20 किमी. की दूरी 5 किमी./घंटा की चाल तय करने में अपने सामान्य समय से 40 मिनट अधिक समय लेता है। यदि वह यही दूरी 8 किमी./घंटा की चाल से तय करता है, तो उसे सामान्य समय से \(x\) मिनट कम समय लगता है। \(x\) का मान क्या है?

  • 50
  • 48
  • 54
  • 45

रंजीत अपनी कार 50 किमी./घंटा की औसत चाल से चलाता है और 8 घंटे में अपने गंतव्य पर पहुँच जाता है। रहमान इतनी ही दूरी 5 घंटे में तय करता है। यदि रंजीत अपनी चाल 10 किमी./घंटा बढ़ाता है, और रहमान अपनी चाल 20 किमी./घंटा बढ़ाता है, तो उपने गंतव्य तक पहुंचने में उनके द्वारा लिये जाने वाले समय में कितना अंतर होगा?

  • 2 घंटे 40 मिनट
  • 3 घंटे 20 मिनट
  • 2 घंटे 30 मिनट
  • 3 घंटे 40 मिनट

यदि अभि निश्चित दूरी 6 किमी./घंटा की चाल से तय करता है, तो वह अपने गंतव्य पर 12 मिनट पहले पहुँच जाता है, लेकिन यदि वह इसी दूरी को 4 किमी./घंटा की चाल से तय करता है, तो वह अपने गंतव्य पर 10 मिनट की देरी से पहुँचता है। अपने गंतव्य तक सही समय पर पहुँचने के लिए उसे किस चाल (किमी./घंटा में) से दूरी तय करनी चाहिए?

  • \(4\dfrac{5}{7}\)
  • \(4\dfrac{3}{7}\)
  • \(5\dfrac{4}{4}\)
  • \(5\dfrac{1}{8}\)

40 किमी. की दूरी तय करने में A को B से 2 घंटे 30 मिनट अधिक समय लगता है। यदि A अपनी चाल दोगुनी तेज कर देता है तो उसे B से 1 घंटा कम समय लग सकता है। A और B द्वारा 40 किमी. की दूरी तय करने में लगने वाला औसत समय (घंटे में) ज्ञात करें।

  • 5 घंटा 45 मिनट
  • 5 घंटा 15 मिनट
  • 6 घंटा
  • 2 घंटा 15 मिनट

एक ट्रेन 400 किमी. की दूरी समान चाल से तय करती है। यदि ट्रेन की चाल 10 किमी./घंटा बढ़ाई गई होती, तो उसी यात्रा को पूरा करने में यह 2 घंटे कम लेती। यह ट्रेन सामान्य रूप से उस यात्रा को पूरा करने में कितना समय (घंटे में) लेगी?

  • 10
  • 15
  • 8
  • 12

यदि मैं बस से यात्रा करता हूँ तो मैं अपने कार्यालय में 15 मिनट की देरी से पहुँचता हूँ। और यदि मैं कार से यात्रा करता हूँ तो 10 मिनट पहले कार्यालय पहुँच जाता हूँ। यदि मेरे घर और मेरे कार्यालय के बीच की दूरी 25 किमी. है, तो बस और कार की औसत गति के व्युत्क्रम का अंतर, मीटर/सेकंड में है:

  • \(\dfrac{3}{50}\)
  • \(\dfrac{3}{25}\)
  • \(\dfrac{3}{20}\)
  • \(\dfrac{3}{10}\)

स्थान H और O के बीच की दूरी D इकाई है। एक व्यक्ति H से O तक की दूरी, एक सुनिश्चित समय में औसत S इकाई की चाल से तय करता है। अगर वह व्यक्ति 60 किमी./घंटा की चाल से चलता है तो वह सामान्य से 20 मिनट ज्यादा समय लगता है, और अगर वह 75 किमी./घंटा की चाल से चलता है तो वह सामान्य से 44 मिनट पहले दूरी तय कर लेता है। D और S के आंकिक मानों का योग क्या है?

  • 384
  • 358
  • 376
  • 344

कोई व्यक्ति 150 किमी. की दूरी तय करता है और फिर आरंभिक बिंदु पर वापस आ जाता है। जाने में लगा समय, वापस आने में लगे समय से \(2\dfrac{1}{2}\) घंटे अधिक था। वापस आने में उसकी चाल, जाते समय उसकी चाल से 10 किमी./घंटा अधिक थी। वापस आने में उसकी चाल किमी./घंटा में ज्ञात करें।

  • 30
  • 35
  • 25
  • 20

एक कार \(5\dfrac{5}{9}\) मी./सेकंड की चाल से \(x\) किमी. की दूरी तय करती है और 5 मी./सेकंड की चाल से प्रारंभिक बिंदु पर वापस आती है। अगर कार को कुल \(3\dfrac{1}{6}\) घंटे का समय लगा, तो \(x\) का मान ज्ञात करें।

  • 30
  • 36
  • 40
  • 32

एक कार निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से चली लेकिन 480 किमी दूर अपने गंतव्य तक समय पर पहुँचने के लिए उसे अपनी सामान्य गति 10 किमी/घंटा बढ़ानी पड़ी। कार की सामान्य गति क्या है?

  • 30 किमी./घंटा
  • 50 किमी./घंटा
  • 60 किमी./घंटा
  • 40 किमी./घंटा

एक व्यक्ति अपने घर से 30 किमी./घंटा की यात्रा करके अपने कार्यालय में 10 मिनट देरी से पहुँचता है जबकि 24 किमी./घंटा की यात्रा पर 18 मिनट की देरी से कार्यालय पहुँचता है। उसके घर से कार्यालय की दूरी (किमी. में) है:

  • 16
  • 18
  • 12
  • 20

A एक निश्चित चाल से 240 किमी. की दूरी तय करता है। यदि उसकी चाल 8 किमी./घंटा कम होती, तो उसी दूरी को तय करने में एक घंटा अधिक समय लगता। वह अपनी मूल चाल से 480 किमी. की दूरी को तय करने में कितना समय (घंटों में) लेगा?

  • 10
  • 8
  • 11
  • 9

एक छात्र \(5\dfrac{1}{2}\) किमी./घंटा की गति से स्कूल जाता है और 4 किमी./घंटा की गति से वापस आता है। यदि वह पूरी यात्रा में \(4\dfrac{3}{4}\) घंटे लेता है, तो छात्र द्वारा तय की गई कुल दूरी (किमी. में) है:

  • 22
  • 11
  • 16
  • 24

अमन 80 किमी./घंटा की गति से कार से अपने कार्यालय जाता है और 10 मिनट पहले पहुँचता है। यदि वह 30 किमी./घंटा की गति से चलता है, तो वह 10 मिनट देरी से पहुँचता है। समय पर पहुँचने के लिए कार की गति क्या होगी?

  • \(\dfrac{480}{11}\) किमी/घंटा
  • \(\dfrac{240}{6}\) किमी/घंटा
  • \(\dfrac{450}{7}\) किमी/घंटा
  • \(\dfrac{480}{13}\) किमी/घंटा

एक पुलिसकर्मी को 97 मीटर की दूरी से एक चोर दिखाई देता है। चोर भागने लगता है और पुलिसकर्मी उसका पीछा करता है। चोर और पुलिसकर्मी क्रमश: 21 मी./सेकंड और 23 मी./सेकंड की चाल से दौड़ते हैं। चोर पकड़ने में पुलिसकर्मी को कितना समय लगेगा?

  • 48.5 सेकंड
  • 40 सेकंड
  • 45 सेकंड
  • 62.5 सेकंड

एक पुलिसकर्मी को 500 मीटर की दूरी पर चेन स्नैचर दिखाई देता है। वह 5 मी./सेकंड की चाल से दौड़ रहे चेन स्नैचर का पीछा करना शुरू कर देता है, जबकि पुलिसकर्मी 15 मी./सेकंड की चाल से उसका पीछा कर रहा होता है। जब चेन स्नैचर को पुलिसकर्मी द्वारा पकड़ा जाता है, तब तक चेन स्नैचर कितनी दूरी तय कर चुका होगा?

  • 250 मीटर
  • 200 मीटर
  • 180 मीटर
  • 150 मीटर

एक पुलिसकर्मी ने एक चोर को 450 मीटर की दूरी से देखा। पुलिसकर्मी ने उसका पीछा करना शुरू किया तो चोर भी भागने लगा। चोर की चाल और पुलिसकर्मी की चाल का अनुपात 7 : 8 है। कितनी दूरी (किमी में) दौड़ने के बाद पुलिसकर्मी चोर को पकड़ सकता है?

  • 3.6
  • 3.75
  • 3.4
  • 3.15

एक चोर ने एक दुकान से 8:15 p.m. पर जेवर चुराए और 60 किमी/घंटा की चाल पर बाइक से भाग गया। पुलिस को 8:30 p.m. बजे सूचना दी गई। यदि पुलिस चोर को 9:00 p.m. बजे गिरफ्तार करना चाहती है, तो पुलिस जीप की न्यूनतम चाल कितनी होनी चाहिए?

  • 90 किमी/घंटा
  • 60 किमी/घंटा
  • 75 किमी/घंटा
  • 80 किमी/घंटा

‘\(x\)’ किमी/घंटा की चाल से दौड़ रहे एक चोर का पीछा, 10 किमी/घंटा की चाल से दौड़ रहे एक पुलिसकर्मी द्वारा किया जाता है। यदि चोर 100 मीटर आगे है, तो पुलिसकर्मी 3 मिनट के बाद चोर को पकड़ लेता है तो बताइये कि चोर किस चाल से भाग रहा है, (‘\(x\)’ अज्ञात चाल है।)

  • 8 किमी/घंटा
  • 4 किमी/घंटा
  • 10 किमी/घंटा
  • 6 किमी/घंटा

एक पुलिसकर्मी ने 300 मीटर दूर से एक चोर को देखा। चोर भागने लगा और पुलिस कर्मी उसका पीछा कर रहा था। चोर और पुलिसकर्मी क्रमश: 8 किमी/घंटा और 9 किमी/घंटा की चाल से भागे। 3 मिनट बाद उनके बीच की दूरी कितनी थी?

  • 250 मीटर
  • 225 मीटर
  • 300 मीटर
  • 200 मीटर

एक चोर अपराध करता है और 12 किमी/घंटा की चाल से उस स्थान से भागता है। चोर के भागने के 20 मिनट बाद एक चौकीदार ने उसका पीछा करना शुरू किया और अगले 20 मिनट में उसे पकड़ लिया। चौकीदार की (किमी/घंटा में) चाल क्या है?

  • 24
  • 30
  • 32
  • 36

एक चोर का पीछा करते हुए एक पुलिसकर्मी चोर से 0.5 किमी/घंटा पीछे है। चोर की चाल पुलिसकर्मी की चाल का 80% है और पुलिसकर्मी उसे 12 मिनट में पकड़ लेता है तो बताइये कि चोर की चाल (किमी/घंटा में) क्या है?

  • 10
  • 12.5
  • 15
  • 7.5

एक चोर एक वस्तु चुराता है और 20 किमी/घंटा की चाल से भागता है। 6 मिनट बाद एक पुलिस कर्मी मौका-ए-वारदात पर पहुंचता है और तुरंत चोर का पीछा करना आरम्भ कर देता है। पुलिसकर्मी चोर का पीछा करने के 24 मिनट बाद भी दोनों के बीच 400 मीटर का अंतर है। अपराध स्थल से कितनी दूरी पर पुलिस कर्मी चोर को पकड़ेगा और पुलिसकर्मी किस चाल से भागा?

  • 12 किमी.; 24 किमी./घंटा
  • 15 किमी.; 25 किमी./घंटा
  • 14.4 किमी.; 24 किमी./घंटा
  • 10 किमी.; 25 किमी./घंटा

एक पुलिसकर्मी को 360 मीटर की दूरी पर एक चोर दिखाई देता है। पुलिसकर्मी और चोर दोनों एक साथ भागने लगते हैं और चोर का पीछा करता है। जहां चोर 8 किमी/घंटा की गति से दौड़ता है, वहीं पुलिसकर्मी 9.2 किमी/घंटा की चाल से दौड़ता है। चोर को पकड़ने से पहले पुलिसकर्मी को कितने मीटर दौड़ना होगा?

  • 2760
  • 1485
  • 1125
  • 1280

एक पुलिस कर्मी चोर को 250 मीटर की दूरी से देखता है। जब पुलिस कर्मी उसका पीछा करना प्रारंभ करता है, तो चोर भी दौड़ना प्रारंभ करता है। यह मानकर कि चोर की चाल 10 किमी/घंटा और पुलिस कर्मी की चाल 12 किमी/घंटा हो, तो चोर अपने पकड़े जाने से पहले कितनी दूर दौड़ चुका होगा?

  • 1.25 किमी.
  • 4 किमी.
  • 3 किमी.
  • 2 किमी.

शाम 7:30 बजे एक साइकिल के मालिक ने देखा कि एक चोर उसके घर से उसकी साइकिल ले जा रहा है और 10 किमी प्रति घंटे की अनुमानित गति से एक विशेष दिशा में साइकिल चला रहा है। उसने पुलिस को चोरी के बारे में सूचित किया और पुलिसकर्मी उसी बिंदु से, चोरी के समय से आधे घंटे बाद, लेकिन 12 किमी प्रति घंटे की गति से चल पड़ा। पुलिसकर्मी चोर को कितने बजे पकड़ेगा?

  • 10:30 P.M.
  • 10:45 P.M.
  • 9:30 P.M.
  • 10:00 P.M.

7 किमी/घंटा की गति से दौड़ रहे एक चोर का पीछा एक पुलिसकर्मी कर रहा है जिसकी गति 12 किमी/घंटा है। यदि चोर पुलिसकर्मी से 280 मीटर आगे है, तो पुलिसकर्मी को चोर को पकड़ने में कितना समय लगेगा:

  • \(3\dfrac{9}{25}\) मिनट
  • \(3\dfrac{1}{25}\) मिनट
  • \(\dfrac{9}{25}\) मिनट
  • \(3\dfrac{2}{25}\) मिनट

एक पुलिसकर्मी को सूचना मिली कि एक चोर उससे 1.5 किलोमीटर की दूरी पर है। चोर कार से चलना शुरू करता है और पुलिसकर्मी कार से उसका पीछा करता है। चोर और पुलिसकर्मी क्रमश: 90 किमी/घंटा और 120 किमी/घंटा की गति से आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस चोर को कितनी दूरी (किमी में) पर पकड़ लेगी?

  • 6 km
  • 45.0 किमी
  • 5 किमी
  • 4.5 किमी

एक चोर की गति एक पुलिसकर्मी की गति से \(\dfrac{4}{5}\) गुना है। पुलिसकर्मी द्वारा पकड़े जाने से पहले चोर 30 मिनट में 6 किमी की दूरी तय करता है। शुरुआत में, पुलिसकर्मी और चोर के बीच की दूरी किलोमीटर में कितनी थी?

  • 1.5
  • 0.8
  • 1.0
  • 1.2

एक चोर दोपहर 1:40 बजे एक स्कूटर चुराता है और उसे 54 किमी/घंटा की रफ्तार से चलाता है। चोरी का पता दोपहर 2:10 बजे चलता है और मालिक 72 किमी/घंटा की रफ्तार से दूसरे स्कूटर पर चोर का पीछा करने निकल पड़ता है। वह किस समय चोर को पकड़ पाएगा?

  • 3:40 p.m.
  • 4:10 p.m.
  • 4:50 p.m.
  • 3:20 p.m.

एक चोर को एक पुलिसकर्मी ने 1200 मीटर की दूरी पर देखा और उसका पीछा करना शुरू कर दिया। चोर ने 52 मिनट में 6.4 किमी की दूरी तय की और पुलिसकर्मी ने भी वही दूरी 40 मिनट में पूरी की। पकड़े जाने से पहले चोर ने कितनी दूरी तय की थी?

  • 4 किमी.
  • 3.0 किमी.
  • 3.5 किमी.
  • 2.5 किमी.

एक चोर को एक पुलिसकर्मी ने 108 मीटर की दूरी से देखा। चोर भागने लगता है और पुलिसकर्मी उसका पीछा करता है। यदि चोर और पुलिसकर्मी की गति क्रमश: 21 किमी/घंटा और 23 किमी/घंटा है, तो पुलिसकर्मी द्वारा आगे निकलने से पहले चोर को कितनी दूर (मीटर में) दौड़ना होगा?

  • 1134
  • 1216
  • 2534
  • 3121

दो स्टेशनों A और B के बीच की दूरी 800 किमी है। एक रेलगाड़ी X, A स्टेशन से चलना शुरू करती है और B स्टेशन की ओर 40 किमी/घंटा की चाल से चलती है और दूसरी रेलगाड़ी Y, B स्टेशन से चलना शुरू करती है और A स्टेशन की ओर 60 किमी/घंटा की चाल से चलती है। दोनों रेलगाड़ी A स्टेशन से कितनी दूरी पर एक दूसरे को पार करेंगी?

  • 320 किमी
  • 380 किमी
  • 300 किमी
  • 360 किमी

स्थान A से स्थान B की दूरी 144 किमी. हैं। दो कारें एक साथ चलना प्रारंभ करती है, एक A से और दूसरी B से। यदि वे एक ही दिशा में चलती हैं, तो वे 12 घंटे बाद मिलती हैं, लेकिन यदि वे एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं तो \(\dfrac{9}{8}\) घंटे बाद मिलती हैं। तेज चाल से चलने वाली कार की (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।

  • 70
  • 72
  • 60
  • 64

दो स्टेशनों, A और B के बीच की दूरी, 428 किमी. है। एक ट्रेन 6:00 a.m पर स्टेशन ‘A’ से प्रस्थान करती है और 48 किमी./घंटा की औसत चाल से स्टेशन ‘B’ की ओर बढ़ती है। दूसरी ट्रेन 6:20 a.m. पर स्टेशन ‘B’ से प्रस्थान करती है और 55 किमी/घंटा की औसत चाल से स्टेशन ‘A’ की ओर बढ़ती है। ये ट्रेनें किस समय पर आपस में मिलेंगी?

  • 10:20 a.m.
  • 10:00 a.m.
  • 10:40 a.m.
  • 9:40 a.m.

दो कारें A और B दिल्ली से क्रमश: सुबह 8:30 बजे और सुबह 9 बजे शिमला के लिए प्रस्थान करती है। वे क्रमश: 40 किमी./घंटा और 50 किमी./घंटा की चाल से चलती है। दिल्ली से कितने किलोमीटर दूर दोनों कारें एक साथ होंगी?

  • 100 किमी
  • 45 किमी
  • 200 किमी
  • 5 किमी

दो रेलगाड़िया वाराणसी से लखनऊ के लिए क्रमश: 11:00 am और 11:30 a.m. पर प्रस्थान करती है और क्रमश: 110 किमी./घंटा और 140 किमी./घंटा की चाल से चलती है। दोनों रेलगाड़िया वाराणसी से कितने किलोमीटर की दूरी पर एक-दूसरे से मिलेंगी?

  • \(256\dfrac{2}{3}\) किमी.
  • \(246\dfrac{1}{3}\) किमी.
  • \(238\dfrac{2}{3}\) किमी.
  • \(255\dfrac{1}{3}\) किमी.

X और Y दो स्टेशन हैं, जो एक दूसरे से 280 km की दूरी पर स्थित हैं। एक निश्चित समय पर X से एक ट्रेन 60 किमी/घंटा की चाल से Y की ओर चलती है। 2 घंटे के बाद, एक दूसरी ट्रेन Y से X की ओर 20 किमी/घंटा की चाल से चलती हैं। कितने घंटों के बाद X से चली ट्रेन, Y से चली ट्रेन से मिलेगी?

  • 4 घंटा
  • 6 घंटा
  • 2 घंटा
  • 3 घंटा

60 किमी/घंटा की चाल से चलने वाली एक रेलगाड़ी X, 225 मी. लंबी किसी दूसरी रेलगाड़ी (समान दिशा में) Y को ओवरटेक करती है और 72 सेकंड में उसे पूरी तरह से पार कर लेती है। यदि ये रेलगाड़ियाँ विपरीत दिशाओं में जा रही होती, तो वे एक दूसरे को 18 सेकंड़ों में पार कर जाती। X की लंबाई (मी. में) और Y की चाल (किमी/घंटा में) क्रमश: ______ हैं।

  • 255 और 36
  • 245 और 54
  • 245 और 45
  • 255 और 4

दो स्टेशनों A और B के बीच की दूरी 575 किमी. हैं। एक ट्रेन स्टेशन ‘A’ से 3:00 p.m. पर प्रस्थान करती है और 50 किमी./घंटा की औसत चाल से स्टेशन ‘B’ की ओर बढ़ती हैं। एक दूसरी ट्रेन ‘B’ से 3:30 p.m. पर प्रस्थान करती हैं और 60 किमी./घंटा की औसत चाल से स्टेशन ‘A’ की ओर बढ़ती हैं। स्टेशन ‘A’ से कितनी दूरी पर ये ट्रेनें एक दूसरे से मिलेंगी?

  • 275 किमी.
  • 300 किमी.
  • 225 किमी.
  • 325 किमी.

स्थान A और B, एक दूसरे से 45 किमी. की दूरी पर स्थित हैं। स्थान A से एक कार चलना शुरू करती है और उसी समय स्थान B से दूसरी कार चलना शुरू करती है। यदि वे समान दिशा में चलती हैं, तो वे साढ़े चार घंटे में मिलती हैं और यदि वे एक दूसरे की ओर चलती हैं, तो वे 27 मिनट में मिलती हैं। तेज चलने वाली कार की चाल (किमी./घंटे में) ज्ञात करें।

  • 55
  • 50
  • 45
  • 56

दो स्टेशनों A और B के बीच की दूरी 200 किमी. है। एक ट्रेन A से B की ओर 75 किमी/घण्टा की चाल से चलती है, जबकि दूसरी ट्रेन B से A की ओर 85 किमी/घंटा की चाल से चलती है। दोनों के एक-दूसरे से मिलने से 3 मिनट पहले उनके बीच की दूरी (किमी. में) कितनी होगी?

  • 8
  • 5
  • 10
  • 6

दो ट्रेनें P और Q, स्टेशन S और T से एक दूसरे की ओर चलना शुरू करती हैं। उनके क्रमश: मिलने के बाद T और S तक पहुँचने में ट्रेन P को 4 घंटे 48 मिनट और ट्रेन Q को 3 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। यदि ट्रेन P की चाल 45 किमी./घंटा है, तो ट्रेन Q की चाल क्या है?

  • 54 किमी./घंटा
  • 48 किमी./घंटा
  • 50 किमी./घंटा
  • 55 किमी./घंटा

बिन्दु H से एक रेलगाड़ी 6 : 30 अपराह्न पर K की ओर 90 किमी/घंटा की चाल से चलना आरंभ करती है। एक बिन्दु रेलगाड़ी 7:30 अपराह्न पर बिन्दु K से बिन्दु H की ओर 72 किमी/घंटा की चाल से चलना आरंभ करती है। दोनों रेलगाड़ियाँ बिन्दु J पर 11:30 अपराह्न में मिलती हैं। HJ तथा KJ की दूरी का अनुपात क्या है?

  • 25 : 16
  • 5 : 16
  • 36 : 25
  • 31 : 19

दो रेलगाड़ियाँ 36 किमी./घंटा तथा 48 किमी./घंटा की चाल से समान दिशा में चल रही है। तीव्र चाल वाली रेलगाड़ी द्वारा धीमी चाल वाली रेलगाड़ी में बैठे एक पुरुष को पार करने में लिया गया समय 33 सेकण्ड है। तीव्र चाल वाली रेलगाड़ी की लम्बाई क्या होगी?

  • 110 मीटर
  • 770 मीटर
  • 90 मीटर
  • 180 मीटर

राम सुबह 8 बजे बिंदु A से चलना शुरू करता है और दोपहर 2 बजे बिंदु B पर पहुँचता है। उसी दिन राजू सुबह 8 बजे बिंदु B से चलना शुरू करता है और उसी दिन शाम 6 बजे बिंदु A पर पहुँचता है। बिंदु A और B दोनों को केवल एक सीधी रेखा द्वारा अलग किया जाता है। वे दोनों किस समय मिलते हैं?

  • 11:45 a.m
  • 9:42 a.m
  • 10:42 a.m
  • 12:42 p.m

81 किमी/घंटा की चाल से चलने वाली ट्रेन A ट्रेन B से आगे निकलने में 72 सेकंड का समय तब लेती है, जब दोनों ट्रेनें एक ही दिशा में चल रही होती हैं, लेकिन यदि ट्रेनें विपरीत दिशा में चल रही हैं, तो एक-दूसरे को पार करने में 36 सेकंड का समय लेती हैं। यदि ट्रेन B की लंबाई 600 मीटर है, तो ट्रेन A की लंबाई ज्ञात करें। (मीटर में)

  • 480
  • 600
  • 590
  • 900

अनिल और तीरथ दो बिंदुओं A और B, जो एक-दूसरे से 192 किमी. की दूरी पर हैं, के बीच गाड़ी चलाते हैं। अनिल ने 8:20 am पर बिंदु A से यात्रा शुरू की; उसने 64 किमी./घंटा की चाल से गाड़ी चलाई; वह बिंदु B पर पहुंचा और तुरंत उसी चाल से A पर वापस आ गया। तीरथ ने 9:50 पर बिंदु A से यात्रा शुरू की, उसने 96 किमी./घंटा की चाल से गाड़ी चलाई, बिंदु B पर पहुंचा और तुरंत उसी चाल से A पर वापस आ गया। अनिल और तीरथ पहली बार एक दूसरे से किस समय मिले?

  • 11:38 a.m.
  • 11:28 a.m.
  • 11:43 a.m.
  • 11:33 a.m.

क्रमश: 320 मी और 540 मी की लंबाई वाली दो ट्रेनों P और Q समानांतर पटरियों पर क्रमश: 108 किमी/घंटा और 144 किमी/घंटा की चाल से एक ही दिशा में चल रही हैं। ट्रेनें एक दूसरे को पूरी तरह से पार करने में कितना समय लेंगी?

  • 86 सेकंड
  • 54 सेकंड
  • 32 सेकंड
  • 68 सेकंड

दो स्टेशनों S\(_1\) और S\(_2\) के बीच की दूरी 195 किमी. है। एक ट्रेन स्टेशन S\(_1\) से 4:00 pm पर स्टेशन S\(_2\) की ओर 65 किमी/घंटा की चाल से चलना आरंभ करती है। एक दूसरी ट्रेन स्टेशन S\(_2\) से 5:00 pm पर स्टेशन S\(_1\) की ओर 35 किमी/घंटा की चाल से चलना आरंभ करती है। दोनों ट्रेनें एक-दूसरे से किस समय मिलेंगी?

  • 6:18 pm
  • 6:06 pm
  • 6:30 pm
  • 6:15 pm

A और B 1.7 किमी की दूरी पर हैं और वे क्रमश: 8 मि./से. और 9 मि./से. की गति से एक दूसरे की ओर दौड़ना शुरू करते हैं। कितने समय के बाद, वे एक दूसरे से मिलेंगे?

  • 1 मिनट 40 सेकंड
  • 1 मिनट 4 सेकंड
  • 14 सेकंड
  • 14 मिनट

दो रेलवे इंजनों की चाल का अनुपात 5 : 4 है। यदि वे एक ही दिशा में समानांतर पटरियों पर चलते हैं और आरंभ में कम चाल वाला इंजन तेज चाल वाले इंजन से 8 किमी. आगे था, तो तेज चाल वाले इंजन को कम चाल वाले इंजन से आगे निकलने के लिए कितनी दूरी चय करनी पड़ेगी?

  • 40
  • 48
  • 32
  • 36

A और B ने एक ही समय पर क्रमश: X से Y और Y से X स्थानों से एक-दूसरे की ओर चलना शुरू किया। एक-दूसरे को पार करने के बाद, A और B को Y और X तक पहुंचने में क्रमश: 2:45 घंटे और 4:05 घंटे का समय लगा। यदि B की चाल 8.4 किमी./घंटा थी, तो A की चाल (किमी./घंटा में) ज्ञात कीजिए।

  • 10.8
  • 9.9
  • 12.6
  • 11.7

रेलगाड़ी A की चाल, रेलगाड़ी B की चाल से 16 किमी./घंटा कम है। रेलगाड़ी B, 384 किमी. की दूरी तय करने के लिए, A की तुलना में 4 घंटे कम समय लेती है। रेलगाड़ी B की चाल (किमी./घंटा में) कितनी है?

  • 48
  • 50
  • 45
  • 32

74 किमी./घंटा की चाल से चल रही एक रेलगाड़ी \(x\), 52 किमी./घंटा की चाल से विपरीत दिशा से आ रही एक दूसरी रेलगाड़ी \(y\) को 12 सेकंड में पार करती है। यदि रेलगाड़ी \(y\) की लंबाई, रेलगाड़ी \(x\) की लंबाई से दो-तिहाई है, तो रेलगाड़ी \(y\) की लंबाई (मी. में) कितनी होगी?

  • 168
  • 210
  • 252
  • 200

दो ट्रेनें 7 am पर दिल्ली और पूना से क्रमश: 85 किमी./घंटा और 67 किमी./घंटा की चाल से एक दूसरे की ओर चलना प्रारंभ करती हैं। यदि वे दोनों एक दूसरे को 3.30 pm पर क्रॉस करती हैं, तो दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी …………………. है।

  • 1292 किमी.
  • 1245 किमी.
  • 1283 किमी.
  • 1227 किमी.

दो ट्रेनें – A और B जिनकी लंबाई क्रमश: 195 मी. और 165 मी. है, समानांतर पटरियों पर एक ही दिशा में चल रही हैं। यदि A और B की चाल क्रमश: 77 किमी./घंटा और 85 किमी./घंटा है, तो उनके द्वारा एक-दूसरे को पार करने में कितना समय (सेकंड में) लिया जाएगा?

  • 162
  • 164
  • 160
  • 166

बेंगलुरु और चेन्नई के बीच चलने वाली दो ट्रेनें अपने-अपने स्थानों से एक ही समय पर चलना शुरू करती हैं और क्रमश: 80 किमी./घंटा और 95 किमी./घंटा की चाल से एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं। उनके मिलने के समय तक एक ट्रेन दूसरी ट्रेन से 180 किमी. अधिक दूरी तय कर चुकी होती है। बेंगलुरु और चेन्नई के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।

  • 2100 किमी.
  • 1200 किमी.
  • 345 किमी.
  • 400 किमी.

850 मीटर और 700 मीटर लंबाई वाली दो ट्रेनें मुंबई राजधानी और किसान एक्सप्रेस 1050 मीटर की दूरी पर हैं, और एक दूसरे के समानांतर पटरियों पर चल रही हैं। मुंबई राजधानी 62 किमी/घंटा और किसान एक्सप्रेस 55 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है। कितने समय में (सेकंड में) रेलगाड़ियाँ एक दूसरे को पार करेंगी?

  • 80
  • 70
  • 45
  • 75

दो रेलवे स्टेशनों के बीच की दूरी 1176 किमी. है। इस दूरी को तय करने में एक एक्सप्रेस ट्रेन को पैसेंजर ट्रेन के मुकाबले 5 घंटे कम लगते हैं, जबकि पैसेंजर ट्रेन की औसत चाल एक्सप्रेस ट्रेन की तुलना में 70 किमी/घंटा कम है। इस यात्रा को पूरा करने में पैसेंजर ट्रेन द्वारा लिए जाने वाले समय की गणना करें।

  • 12 घंटा
  • 18 घंटा
  • 17 घंटा
  • 23 घंटा

एक ट्रेन 126 किमी./घंटा की चाल से स्टेशनों P और Q के बीच की दूरी तय करती है, जबकि विपरीत दिशा में यह 90 किमी./घंटा की चाल से लौटती है। दूसरी ट्रेन, पहली ट्रेन की औसत चाल पर समान दूरी तय करती है। 525 किमी. की दूरी तय करने के लिए दूसरी ट्रेन द्वारा लिया गया समय ज्ञात कीजिए।

  • 5 घंटा
  • 4 घंटा
  • 5 घंटा 20 मिनट
  • 4 घंटा 20 मिनट

स्थान A से स्थान B तक, जो कि स्थान A से 80 किमी. दूर है। जाने के लिए X और Y एक ही समय पर यात्रा शुरू करते हैं। Y की अपेक्षा X 4 किमी. प्रति घंटे धीमी यात्रा करता है। Y स्थान B पर पहुंचकर वापस आते हुए, स्थान B से 16 किमी. दूरी पर X से मिलता है। Y की चाल (किमी./घंटा में) ज्ञात करें।

  • 12
  • 9
  • 15
  • 8

दो ट्रेनें एक ही समय पर दो अलग-अलग स्टेशनों से यात्रा करती हैं और क्रमश: 90 किमी./घंटा और 70 किमी./घंटा की चाल से एक दूसरे की ओर बढ़ती हैं। जब वे मिलती हैं, तब तक एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन से 140 किमी. अधिक यात्रा कर ली होती है। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी (किमी. में) ज्ञात करें।

  • 1120
  • 980
  • 1100
  • 1200

360 किमी. की दूरी तय करने के लिए, रेलगाड़ी A को रेलगाड़ी B से \(1\dfrac{4}{5}\) घंटा अधिक समय लगता है। यदि रेलगाड़ी A की चाल दो गुनी हो जाती है, तो उसी दूरी को तय करने के लिए इसे रेलगाड़ी B से 36 मिनट कम समय लगता है। रेलगाड़ी B की चाल (किमी./घंटा में) ज्ञात करें।

  • 120
  • 96
  • 100
  • 90

एक ट्रेन दो स्टेशनों X और Y के बीच की दूरी 6 घंटे में तय करती है। यदि ट्रेन की चाल 13 किमी./घंटा कम कर दी जाती है, तो वह उतनी ही दूरी 9 घंटे में तय करती है। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।

  • 234 किमी.
  • 220 किमी.
  • 185 किमी.
  • 215 किमी.

दो लड़कियां विपरीत दिशाओं में चलती हैं, एक A से B की ओर और दूसरी B से A की ओर। A से लड़की 12 मिनट में गंतव्य पर पहुंचती है। B से लड़की 10 मिनट के लिए रास्ते में रुकती है और 25 मिनट में अपने गंतव्य पर पहुंच जाती है। यदि A की गति 5 किमी./घंटा है, तो B की गति क्या है?

  • 4 किमी./घंटा
  • 5 किमी./घंटा
  • \(1\dfrac{5}{7}\) किमी./घंटा
  • 2.4 किमी./घंटा

A और B दो रेलगाड़ियां एक समान चाल से क्रमश: बिंदु P और Q से एक साथ एक दूसरे की ओर चलना शुरू करती हैं। एक-दूसरे को पार करने के बाद, A को बिंदु Q तक पहुंचने में 16 घंटे का समय लगता है और B को बिंदु P तक पहुंचने में 4 घंटे का समय लगता है। यदि रेलगाड़ी A, 54 किमी./घंटा की चाल से चल रही है, तो रेलगाड़ी B की चाल (किमी./घंटा में) ज्ञात करें।

  • 108
  • 112
  • 27
  • 36

दो व्यक्तियों A और B के बीच की दूरी 432 किमी है। उन्होंने एक-दूसरे की ओर क्रमश: 24.5 किमी/घंटा और 20.5 किमी/घंटा की चाल से 7:20 बजे चलना प्रारंभ किया। वे कितने बजे मिलेंगे?

  • 16 : 56 घंटा
  • 14 : 08 घंटा
  • 13 : 18 घंटा
  • 13 : 38 घंटा

सूरज दोपहर 2 बजे बिंदु Q से अपनी यात्रा शुरू करता है। वह यात्रा के पहले तीन घंटों के लिए 40 किमी/घंटा की चाल से कार चलाता है और शेष यात्रा 30 किमी/घंटा की चाल से पूरी करता है। यदि राहुल बिंदु Q से 80 किमी/घंटा की चाल से शाम 6 बजे सूरज की ओर बढ़ना शुरू करता है, तो वह कितने बजे तक सूरज के पास पहुँच जाएगा?

  • 9:00 pm
  • 9:36 pm
  • 10:06 pm
  • 9:15 pm

एक सुपरफास्ट ट्रेन T\(_1\) की चाल, दूसरी सुपरफास्ट ट्रेन T\(_2\) की चाल से 20% अधिक है। दोनों ट्रेनें एक ही समय पर बिंदु N से रवाना होती हैं और एक ही समय पर बिंदु M पर पहुँचती हैं। N और M के बीच की दूरी 500 किमी हैं। T\(_1\), M के रास्ते में 10 मिनट के लिए रुकती है, लेकिन 12 रास्ते में बिना किसी स्टॉप के दूरी तय करती है। T\(_1\) की चाल कितनी है?

  • 600 किमी./घंटा
  • 650 किमी./घंटा
  • 500 किमी./घंटा
  • 550 किमी./घंटा

A और B एक ही समय पर बिंदु M से बिंदु N की ओर चलना शुरू करते हैं। B, N पर पहुँचता है और तुरंत वापस M की ओर चलना शुरू करता है। वह बिंदु O (M और N के बीच) पर A से मिलता है। M और N के बीच की दूरी 245 किमी है। यदि A और B की चाल क्रमश: 26 किमी/घंटे और 65 किमी/घंटे है, तो O और N के बीच की दूरी कितनी है?

  • 105 किमी.
  • 140 किमी.
  • 115 किमी.
  • 95 किमी.

क्रमश: 120 मीटर और 150 मीटर लंबी दो ट्रेनें क्रमश: 70 किमी और 52 किमी की गति से एक ही दिशा में चल रही हैं। पहली रेलगाड़ी दूसरी रेलगाड़ी को कितने समय में पार करेगी? (सेकंड)

  • 54
  • 60
  • 52
  • 48

स्थान A और B एक दूसरे से 396 किमी. दूरी पर स्थित हैं। समानांतर पटरियों पर एक ही दिन, एक ही समय X ट्रेन, A से B के लिए रवाना होती है और Y ट्रेन B से A के लिए रवाना होती है। दोनों ट्रेनें \(5\dfrac{1}{2}\) घंटे के बाद मिलती हैं। Y की गति X की तुलना में 10 किमी./घंटा अधिक है। Y की गति (किमी./घंटा में) क्या है?

  • 41
  • 54
  • 31
  • 56

दो स्थानों A और B के बीच की दूरी 140 किमी है। दो कारें \(x\) और \(y\) क्रमश: A और B से एक साथ शुरू होती हैं। यदि वे एक ही दिशा में चलते हैं, तो वे 7 घंटे बाद मिलते हैं। यदि वे एक-दूसरे की ओर बढ़ते हैं, तो वे एक घंटे बाद मिलते हैं। कार \(y\) की गति (किमी/घंटा में) क्या है यदि कार \(y\) की गति कार \(x\) की गति से अधिक है?

  • 80
  • 60
  • 100
  • 90

दो रेलगाड़ियाँ जिनकी लंबाई 450 मीटर तथा 300 मीटर है, एक दूसरे की ओर क्रमश: 162 किमी/घंटा तथा 108 किमी/घंटा की चाल से चल रही हैं। यदि रेलगाड़ियों के बीच की दूरी 300 मीटर है, तो ये रेलगाड़ियाँ एक दूसरे को कितने समय में पार कर लेंगी?

  • 14 सेकंड
  • 35 सेकंड
  • 28 सेकंड
  • 21 सेकंड

एक ट्रेन 72 किमी/घंटा की चाल से 60 सेकेण्ड में 180 मी. लंबे प्लेटफार्म को पार करती है। एक बिजली के खंभे को पार करने में ट्रेन द्वारा लिया गया समय______है।

  • 51 सेकंड
  • 5.1 सेकंड
  • 5.1 मिनट
  • 0.51 मिनट

एक रेलवे इंजन 400 मी. और 235 मी. लंबे दो पुलों को क्रमश: 100 सेकंड और 60 सेकंड में पार करता है। रेल इंजन की लंबाई की दोगुना (मी. में) कितना है?

  • 25
  • 24
  • 12.5
  • 12

एक 252 मीटर लंबी ट्रेन 125 किमी/घंटा की चाल से चल रही है। एक व्यक्ति जो इंजन के पास से 17 किमी/घंटा की चाल से, ट्रेन के समान दिशा में दौड़ना आरम्भ करता है, उसको ट्रेन कितने समय (सेकंड में) में पार करेगी?

  • 8.4
  • 7.6
  • 8
  • 6.4

150 मीटर और 250 मीटर लंबी दो रेलगाड़ियाँ समानांतर रेखाओं पर चलती हैं। जब वे एक ही दिशा में दौड़ते हैं, तो उन्हें एक-दूसरे को पार करने में 20 सेकंड लगते हैं और जब वे विपरीत दिशा में दौड़ते हैं, तो उन्हें एक-दूसरे को पार करने में 5 सेकंड लगते हैं। दोनों ट्रेनों की गति क्या है?

  • 180 किमी/घंटा और 108 किमी/घंटा
  • 150 किमी/घंटा और 105 किमी/घंटा
  • 150 किमी/घंटा और 250 किमी/घंटा
  • 160 किमी/घंटा और 106 किमी/घंटा

132 मीटर और 108 मीटर लंबी दो मालगाड़ियाँ समानांतर पटरियों पर एक दूसरे की ओर दौड़ रही है। पहली ट्रेन 32 किमी/घंटा की गति से और दूसरी ट्रेन 40 किमी/घंटा की गति से चल रही है। मिलने के बाद उन्हें एक दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?

  • 12 सेकंड
  • 10 सेकंड
  • 13 सेकंड
  • 15 सेकंड

समान गति से चलने वाली 100 मीटर लंबी ट्रेन 500 मी. लंबे स्टेशन को 25 सेकंड में पार करती है। 380 मीटर लंबे स्टेशन को पार करने में ट्रेन को कितना समय लगेगा?

  • 20 सेकंड
  • 21 सेकंड
  • 19 सेकंड
  • 22 सेकंड

\(x\) किमी/घंटा की चाल से चलने वाली रेलगाड़ी, 300 मी. लंबे प्लेटफॉर्म को 30 सेकंड में पार करती है और उसी दिशा में 6 किमी/घंटा चाल से चल रहे व्यक्ति को 20 के सेकंड में ओवरटेक करती है। \(x\) का मान ज्ञात करें।

  • 96
  • 60
  • 48
  • 102

एक ट्रेन, उसी दिशा में 4 किमी/घंटा और 6 किमी/घंटा की चाल से चल रहे दो व्यक्तियों को क्रमश: 12 सेकंड और 14 सेकंड में पार कर जाती है। ट्रेन की चाल ज्ञात कीजिए।

  • 18 किमी/घंटा
  • 24 किमी/घंटा
  • 26 किमी/घंटा
  • 20 किमी/घंटा

ट्रेन ‘A’ को विपरीत दिशा में 36 किमी/घंटा की गति से चल रही 300 मीटर लंबी ट्रेन ‘B’ को पार करने में 15 सेकंड का समय लगता है। इसके अलावा, ट्रेन ‘A’ को 500 मीटर लंबी स्थिर ट्रेन ‘C’ को पार करने में 30 सेकंड का समय लगता है। ट्रेन ‘A’ की लंबाई (मीटर में) ज्ञात करें।

  • 200
  • 300
  • 250
  • 275

320 मीटर लंबी एक ट्रेन विपरीत दिशा से आ रही 240 मीटर लंबी ट्रेन को \(y\) सेकंड में पूरी तरह से पार करती है। यदि पहली ट्रेन 44 किमी/घंटा की गति से यात्रा कर रही है और दूसरी ट्रेन 56.8 किमी/घंटा की गति से यात्रा कर रही है, तो \(y\) का मान क्या है?

  • 20
  • 21
  • 18
  • 22

किसी रेलगाड़ी की चाल 78 किमी./घंटा है। यह किसी सुरंग को 45 सेकंड में पार कर जाती है और एक आदमी को जिसकी चाल 6 किमी./घंटा है उसी दिशा में 15 सेकंड में पार कर जाती है सुरंग की लंबाई ज्ञात करें (मीटर में)

  • 675
  • 650
  • 975
  • 780

500 मी. लंबी ट्रेन एक 400 मी. लंबे प्लेटफॉर्म को एकसमान चाल से एक मिनट में पार करती है। 18 किमी./घंटा की चाल से ट्रेन की दिशा के विपरीत यात्रा करते हुए, एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पार करने में ट्रेन द्वारा लिया गया समय (सेकंड में) कितना होगा?

  • 25
  • 30
  • 48
  • 54

80 किमी./घंटा की चाल से चल रही 640 मीटर लंबी रेलगाड़ी ने उसी दिशा में 72 किमी./घंटा की चाल से चल रही 540 मीटर लंबी रेलगाड़ी को पार किया। तेज चाल वाली रेलगाड़ी द्वारा दूसरी रेलगाड़ी को पूरी तरह से पार करने में कितना समय लगा?

  • 8 मिनट 51 सेकंड
  • 8 मिनट 41 सेकंड
  • 9 मिनट 09 सेकंड
  • 9 मिनट 01 सेकंड

एक रेलगाड़ी एक 1000 मी लंबे पुल को 52 सेकंड में और दूसरे 700 मी. लंबे पुल को 40 सेकंड में पार करती है। यह मानते हुए कि रेलगाड़ी एक समान चाल से चल रही है, रेलगाड़ी की चाल (किमी./घंटा में) ज्ञात कीजिए।

  • 90
  • 84
  • 102
  • 108

एक ट्रेन 400 मी. और 295 मी. लंबे दो पुलों को क्रमश: 75 सेकण्ड और 60 सेकण्ड में पार करती है। विपरीत दिशा में 97.2 किमी./घंटा की गति से समानांतर पटरियों पर चल रही 325 मी. लंबी दूसरी ट्रेन को पार करने में यह ट्रेन कितना समय (सेकंड में) लेगी?

  • \(22\dfrac{1}{2}\)
  • 20
  • 25
  • \(27\dfrac{1}{2}\)

ट्रेन A, विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन B को 90 सेकंड में पूरी तरह से पार कर लेती है। ट्रेन A और B की लंबाइयाँ क्रमश: 900 मी और 1800 मी हैं। यदि ट्रेन A की चाल 45 किमी/घंटा है, तो ट्रेन B एक स्थिर खंभे को कितने समय में पार करेगी?

  • \(\dfrac{720}{7}\) सेकंड
  • \(\dfrac{830}{7}\) सेकंड
  • \(\dfrac{650}{7}\) सेकंड
  • \(\dfrac{810}{7}\) सेकंड

एक ट्रेन 1000 मी लंबे पुल को 15 सेकंड में 19 सेकंड में पूरी तरह से पार कर सकती है। पूरी तरह से पार कर सकती है। यह 1300 मी लंबे एक अन्य पुल को ट्रेन की लंबाई कितनी है?

  • 125 मीटर
  • 200 मीटर
  • 150 मीटर
  • 175 मीटर

रेनू 50 किमी/घंटा की गति से चल रही ट्रेन A में बैठी थी। A को लम्बाई से 3 गुना अधिक लम्बी एक और ट्रेन B विपरीत दिशा से उसे 15 सेकंड में पार कर देती है। यदि ट्रेन B की गति 58 किमी./घंटा थी, तो ट्रेन A की लम्बाई (मीटर में) है:

  • 150
  • 210
  • 180
  • 160

80 किमी/घंटा की चाल से चलने वाली 287 मी. लंबी रेलगाड़ी, विपरीत दिशा में 37 किमी/घंटा की चाल से चल रही दूसरी रेलगाड़ी को 18 सेकंड में पार करती है। दूसरी रेलगाड़ी की लंबाई ज्ञात कीजिए।

  • 298 मी.
  • 300 मी.
  • 285 मी.
  • 289 मी.

एक रेलगाड़ी की लंबाई 330 मीटर है तथा वह 72 किमी./घंटा की चाल से चल रही है। 710 मीटर लंबे किसी प्लेटफार्म को पार करने में यह कितना समय लेगी?

  • 52 सेकंड
  • 56 सेकंड
  • 72 सेकंड
  • 64 सेकंड

44 किमी./घंटा की गति से चल रही एक रेलगाड़ी उसी दिशा में 8 किमी./घंटा की गति से चल रहे व्यक्ति को 15 सेकंड में पार करती है। यदि रेलगाड़ी विपरीत दिशा में चल रही महिला को 10 सेकंड में पार करती है, तो महिला की गति (किमी./घंटा) में क्या है?

  • 10
  • 10.5
  • 9
  • 8.5

48 किमी./घंटे की चाल से चलती रेलगाड़ी, उसी दिशा में 12 किमी./घंटे की चाल से चलते व्यक्ति को 18 सेकंड में पार करती है और विपरीत दिशा में चलती महिला को 12 सेकंड में पार करती है। महिला की चाल (किमी./घंटे में) ज्ञात करें।

  • 6
  • 8
  • 9
  • 10

एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़े आदमी को पार करने में 7 सेकंड का समय लेती है और दूसरी ट्रेन जिसकी लंबाई पहली ट्रेन की लंबाई से दोगुनी है और विपरीत दिशा में चल रही है, उसे पार करने में 10 सेकंड का समय लेती है। ट्रेनों द्वारा एक-दूसरे को पार करने में लिया गया समय (सेकंड में, निकटतम पूर्णांक तक) होगा:

  • 9
  • 12
  • 8
  • 10

एक मालगाड़ी, जो स्थिर गति से चल रही थी, ने एक ही दिशा में (जैसे कि ट्रेन को) चल रहे दो व्यक्तियों को क्रमश: 11.6 सेकंड और 11.8 सेकंड में पार किया। पहला व्यक्ति 5.85 किमी/घंटा की गति से चल रहा था, जबकि दूसरा व्यक्ति 6.3 किमी/घंटा की गति से चल रहा था। ट्रेन की गति (किमी/घंटा में) क्या थी?

  • 32.4
  • 32.2
  • 32.6
  • 32.5

\(x\) किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही एक ट्रेन 200 मी. लंबे प्लेटफॉर्म को 30 सेकंड में पार करती है तथा एक आदमी जो उसी दिशा में 6 किमी. प्रति घंटा की गति से चल रहा है को 20 सेकंड में ओवरटेक करती है। \(x\) का मान बताएं।

  • 60
  • 56
  • 50
  • 54

एक व्यक्ति अपनी सामान्य गति के \(\dfrac{5}{7}\) गति पर चलते हुए अपने कार्यालय में सामान्य समय से 10 मिनट देरी से पहुँचता है। कार्यालय पहुंचने का उसका मिनटों में सामान्य समय है:

  • 25
  • 28
  • 30
  • 35

एक व्यक्ति अपने कार्यालय जिस गति से घर वापस आता है, उससे एक-चौथाई गति से वह अपने कार्यालय जाता है। यदि पूरे फेरे (trip) के दौरान औसत गति 15 किमी./घंटा है, तो कार्यालय जाने के दौरान उसकी गति क्या रही होगी?

  • \(\dfrac{75}{8}\) किमी./घंटा
  • 9 किमी./घंटा
  • \(\dfrac{17}{3}\) किमी./घंटा
  • \(\dfrac{15}{2}\) किमी./घंटा

अगर एक रेलगाड़ी की चाल उसकी सामान्य चाल से 20 किमी./घंटा बढ़ दी जाती है तो उसे 300 किमी. की दूरी तय करने में 2.5 घंटे कम लगते हैं। रेलगाड़ी को अपनी सामान्य चाल से 192 किमी. की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?

  • 4.8 घंटा
  • 6 घंटा
  • 3 घंटा
  • 2.4 घंटा

एक लड़का अपनी मूल गति के \(\dfrac{4}{5}\) गुणा से अपनी गति बढ़ाता है। इसके द्वारा वह सामान्य समय से 30 मिनट पहले अपने विद्यालय पहुँच जाता है। आमतौर पर उसे कितना समय लगता है?

  • 67.50 मिनट
  • 67.10 मिनट
  • 67.75 मिनट
  • 67.25 मिनट

एक व्यक्ति को 30 किमी. की यात्रा करनी है। यात्रा के \(\dfrac{5}{6}\) की दूरी को यदि उसने 3 घंटे और 20 मिनट में तय किया हो, तो उसकी चाल किमी./घंटा में क्या है?

  • 7.5
  • 5.4
  • 6.3
  • 6

कोई लड़का अपनी चाल में मूल चाल की तुलना में \(\dfrac{9}{5}\) गुना वृद्धि करता है। ऐसा करके वह अपने स्कूल सामान्य समय से 40 मिनट पहले पहुंचता है। उसे सामान्य चाल से चलने पर कितना समय (मिनट में) लगता है?

  • 90
  • 120
  • 30
  • 45

234 मीटर लंबी एक रेलगाड़ी विपरीत दिशा में 9 किमी/घंटा की गति से चल रहे एक व्यक्ति को 6 सेकंड में पार करती है। उसी दिशा में 23.4 किमी/घंटा की चाल से चल रहे एक अन्य व्यक्ति को यह कितने समय (सेकंड में) पार करेगी?

  • 7.8
  • 8
  • 7.2
  • 8.4

ट्रैक के किनारे खड़े एक लड़के ने पाया कि कोई अप-ट्रेन उसे 8 सेकंड में पार कर जाती है, जबकि अप-ट्रेन से दुगुनी लंबाई की एक डाउन-ट्रेन उसे 20 सेकंड में पार करती है। दोनों ट्रेनों को एक-दूसरे को पार करने में (सेकंड में) कितना समय लगेगा?

  • \(13\dfrac{1}{3}\)
  • \(12\dfrac{1}{3}\)
  • 20
  • 15

एक रेलगाड़ी 400 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को 50 सेकंड में और एक अन्य 600 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को 60 सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की लंबाई और चाल कितनी-कितनी है?

  • 600 मीटर; 72 किमी./घंटा
  • 550 मीटर; 75 किमी./घंटा
  • 500 मीटर; 70 किमी./घंटा
  • 650 मीटर; 74 किमी./घंटा

यदि 130 मीटर लंबी ट्रेन एक व्यक्ति को पार करने में \(6\dfrac{1}{2}\) सेकंड का समय लेती है जो उसी दिशा में 12 किमी/घंटा की गति से चल रहा है जिस दिशा में ट्रेन जा रही है, तो ट्रेन की गति (किमी/घंटा में) है।

  • 84
  • 80
  • 72
  • 60

26.5 किमी/घंटा की चाल से चल रही एक रेलगाड़ी एक प्लेटफॉर्म को पार करने में 18 सें. का समय लेती है। इसके बाद, यह विपरीत दिशा में 5 किमी/घंटा की चाल से चल रहे एक व्यक्ति को पार करने में 12 सें. का समय लेती है। प्लेटफॉर्म की लंबाई ज्ञात कीजिए।

  • 27.5 मीटर
  • 10.0 मीटर
  • 12.5 मीटर
  • 22.5 मीटर

अपनी सामान्य गति की 60% गति से चलते हुए एक व्यक्ति अपने गंतव्य स्थल पर 1 घंटा 40 मिनट देरी से पहुंचता है। गंतव्य तक पहुंचने का उसका सामान्य समय (घंटों में) है:

  • \(2\dfrac{1}{2}\)
  • \(2\dfrac{1}{4}\)
  • \(3\dfrac{1}{8}\)
  • \(3\dfrac{1}{4}\)

दो धावक क्रमश: 100 मी./मिनट और 120 मी./मिनट की गति से दौड़ते हैं। अगर दूसरा धावक दौड़ पूरी करने में, पहले धावक से 10 मिनट कम समय लेता है, तो दौड़ कितनी लंबी है?

  • 6 किमी.
  • 2 किमी.
  • 4 किमी.
  • 1 किमी.

A और B 1200 मी. लंबे वृत्ताकार ट्रैक पर 12 किमी. की दौड़ लगाते हैं। वे क्रमश: 300 सेकंड और 400 सेकंड में एक चक्कर पूरा करते हैं। प्रारंभ से कितने समय बाद तेज व्यक्ति, धीमे व्यक्ति से अंतिम बार मिलेगा?

  • 2400 सेकंड
  • 8400 सेकंड
  • 9600 सेकंड
  • 10800 सेकंड

तीन व्यक्ति P, Q, R एक वृत्ताकार ट्रैक पर क्रमश: 3 किमी./घंटा, 4 किमी./घंटा, 6 किमी./घंटा की चाल से दौड़ते हैं। यदि ट्रैक की लंबाई 36 किमी. है, तो वे फिर से शुरुआती बिन्दु पर कितने समय बाद मिलेंगे?

  • 36 घंटा
  • 38 घंटा
  • 24 घंटा
  • 28 घंटा

गीता, बबीता से \(\dfrac{5}{2}\) गुना तेज दौड़ती है। एक रेस में, यदि गीता, बबीता को 40 मीटर की बढ़त देती है, तो प्रारंभिक बिंदु से उस बिंदु तक की दूरी ज्ञात कीजिए जहाँ वे दोनों मिलेंगे। (दशमलव के बाद दो स्थानों तक पूर्णांकित)

  • 66.67 मीटर
  • 65 मीटर
  • 65.33 मीटर
  • 66 मीटर

250 मीटर की दूरी तय करने में A को 25 सेकंड का समय लगता है जबकि उतनी ही दूरी तय करने में B को 30 सेकंड का समय लगता है। एक किमी. की दौड़ में A, B को कितने मीटर की बढ़त दे जिससे दौड़ टाई हो जाए?

  • 166.67 मी.
  • 169.53 मी.
  • 173.82 मी.
  • 186.34 मी.

1500 मीटर की दौड़ में A, B को 10 सेकंड की बढ़त देता है और दोनों एक ही समय में दौड़ पूरी करते हैं। यदि B की गति 6 मीटर/सेकंड है तो A को दौड़ पूरी करने में कितना समय (मिनटों में) लगेगा?

  • 4
  • 3
  • 8
  • 5

1200 मी. की रेस में राम, श्याम को 200 मी. या 20 सेकंड से हरा सकता है। राम को चाल क्या होनी चाहिए?

  • 12 मी./सेकंड
  • 14 मी./सेकंड
  • 10 मी./सेकंड
  • 16 मी./सेकंड

राकेश, मुकेश से \(\dfrac{4}{3}\) गुना तेज दौड़ता है। एक दौड़ में, यदि राकेश, मुकेश को 60 मीटर की बढ़त देता है, तो प्रारंभिक बिंदु से वह दूरी ज्ञात कीजिए जहां दोनों मिलेंगे।

  • 240 मी.
  • 232 मी.
  • 264 मी.
  • 255 मी.

अंजलि और बबीता एक वृत्ताकार ट्रैक पर एक ही समय और एक ही बिंदु से विपरीत दिशाओं में क्रमश: 8 मी./सेकंड और 6 मी./सेकंड की चाल से दौड़ रही है। यदि वृत्ताकार ट्रैक की लंबाई 960 मी. है, तो वे अलग-अलग मिलन बिंदुओं पर कितनी बार मिलेंगी?

  • 7 बार
  • 6 बार
  • 12 बार
  • 14 बार

फरहान और अमन दिल्ली से हरियाणा जा रहे हैं। उन दोनों की चाल में अंतर और उनकी चाल का योग क्रमश: 40 किमी./घंटा और 60 किमी./घंटा है। अगर इस रेस को फरहान अमन से 8 मिनट पहले पूरी कर सकता है, तो वह दूरी ज्ञात कीजिए जो दोनों को पूरी करनी चाहिए।

  • \(\dfrac{5}{3}\) किमी.
  • \(\dfrac{8}{3}\) किमी.
  • \(\dfrac{3}{5}\) किमी.
  • \(\dfrac{3}{8}\) किमी.

800 मीटर की दौड़ में, दो प्रतियोगियों अंकुर और नेहा की गति का अनुपात 5 : 6 है। यदि अंकुर 200 मीटर की बढ़त लेता है, तो अंकुर ______ से जीत जाएगा।

  • 80 मी.
  • 89 मी.
  • 76 मी.
  • 69 मी.

अरूण और भास्कर 3 किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं। सबसे पहले, अरूण भास्कर को 400 मीटर की बढ़त देता है और उसे 30 सेकंड से हरा देता है। वापस आते समय, अरूण 2.5 मिनट की बढ़त देता है और 500 मीटर से पीछे हो जाता है। अरूण और भास्कर द्वारा एक पक्ष के लिए अलग-अलग दौड़ लगाने में लगने वाले समय (मिनटों में) में क्या अंतर है?

  • 1.5 मिनट
  • 3 मिनट
  • 2.5 मिनट
  • 2 मिनट

A और B क्रमश: P और Q बिंदुओं से एक दूसरे की ओर यात्रा कर रहे हैं। एक दूसरे को पार करने के बाद, A और B क्रमश: अपने गंतव्य Q और P तक पहुंचने के लिए क्रमश: \(6\dfrac{1}{8}\) घंटे, 8 घंटे का समय लेते हैं। यदि B की गति 16.8 किमी./घंटा है, तो A की गति (किमी./घंटा) है:

  • 19.2
  • 20.8
  • 19.8
  • 20.4

ट्रेन A की गति ट्रेन B की गति से 25 किमी./घंटा अधिक है। ट्रेन B द्वारा 250 किमी. की दूरी तय करने में जितना समय लगता है, A को 300 किमी. की दूरी तय करने में उससे 4 घंटे कम लगते हैं, तो A की गति (किमी./घंटा में) क्या है?

  • 50
  • 60
  • 65
  • 55

एक रेलगाड़ी बिना रुके (स्टॉपेज) 50 किमी./घंटा की औसत गति और रुकने के साथ 40 किमी./घंटा की औसत गति से चलती है। रेलगाड़ी, औसतन प्रति घंटा कितने मिनट रुकती है?

  • 12
  • 13
  • 14
  • 15

एक रेलगाड़ी बिना रुके (स्टॉपेज) 65 किमी./घंटा की औसत गति से और रूकने के साथ 52 किमी./घंटा की औसत गति से चलती है। रेलगाड़ी, औसतन प्रति घंटा कितने मिनट रुकती है?

  • 12
  • 13
  • 15
  • 14

A ने 4 किमी/घंटा की गति से चलना शुरू किया। 4 घंटों के बाद उसी स्थान से, B ने उसी दिशा में 10 किमी/घंटा की गति से साइकिल से जाना शुरू किया। आरंभिक स्थान से कितनी दूरी तय करने के बाद B, A को पकड़ पाएगा? (दशमलव के दो स्थानों तक सही)

  • 26.67 किमी.
  • 24.67 किमी.
  • 25.67 किमी.
  • 23.67 किमी.

A और B एक ही समय पर क्रमश: X और Y स्थानों से एक दूसरे की ओर बढ़ते हुए चलना शुरू करते हैं। A की चाल B की चाल से 20% अधिक है। रास्ते में मिलने के बाद A और B को क्रमश: Y और X तक पहुँचने में \(2\dfrac{1}{2}\) घंटे और \(x\) लगते हैं। \(x\) का मान क्या है?

  • \(3\dfrac{3}{5}\)
  • \(3\dfrac{1}{2}\)
  • \(3\dfrac{2}{3}\)
  • \(3\dfrac{2}{5}\)

दो साईकिल सवार X और Y एक ही समय पर एक स्थान A से साईकिल चलाना शुरू करते हैं और क्रमश: 6 किमी/घंटा और 8 किमी/घंटा की चाल से स्थान B की ओर जाते हैं। यात्रा के दौरान 15 मिनट तक रुकने के बावजूद X, Y से 10 मिनट पहले पहुँचता है। स्थान A और B के बीच कितनी दूरी है?

  • 10 किमी.
  • 6 किमी.
  • 16.5 किमी.
  • 8 किमी.

एक रेलगाड़ी, पहले 75 किमी की दूरी एक निश्चित एकसमान चाल से तय करती है और अगले 90 किमी की दूरी सामान्य चाल से 10 किमी/घंटा अधिक की औसत चाल से तय करती है। यदि यात्रा को पूरा करने में 3 घंटे का समय लगता है, तो सामान्य चाल से रेलगाड़ी को 300 किमी की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?

  • 6
  • 4
  • 5
  • 7

A को 160 किमी की दूरी तय करने में, B की तुलना में 8 घंटे अधिक समय लगता है। यदि A अपनी चाल को दोगुना करता है, तो उसी दूरी को तय करने में, उसे B की तुलना में 3 घंटे अधिक समय लगता है। B की चाल (किमी/घंटा में) ज्ञात करें।

  • 80
  • 72
  • 70
  • 75

एक ही समय पर, सुमन X से Y के लिए चलती है और रेखा स्थान Y से X के लिए चलती है। रास्ते में मिलने के बाद, सुमन और रेखा स्थान Y और X पर क्रमश: 3 घंटे 12 मिनट और एक घंटे 48 मिनट में पहुंचती हैं। यदि रेखा की चाल 9 किमी/घंटा है, तो सुमन की चाल (किमी/घंटा) में ज्ञात करें।

  • \(6\dfrac{3}{4}\)
  • \(7\dfrac{1}{2}\)
  • 6
  • 8

3 किमी/घंटा की चाल से चलने वाला एक व्यक्ति, किसी वर्गाकार मैदान को विकर्ण: 5 मिनट में पार करता है। मैदान का क्षेत्रफल (मी² में) ज्ञात करें।

  • 31250
  • 3125
  • 3.125
  • 312.5

A और B ने क्रमश: X से Y और Y से X तक अपनी यात्रा शुरू की। एक दूसरे को पार करने के बाद, A और B ने अपनी यात्रा के शेष भाग को क्रमश: \(6\dfrac{1}{8}\) घंटे और 8 घंटे में पूरा किया। यदि A की गति 32 किमी/घंटा है, तो B की गति किमी/घंटा में है:

  • 28
  • 21
  • 30
  • 25

R चलने की चाल की तुलना में दोगुनी चाल से जॉगिंग करता है और जॉगिंग की तुलना में दोगुनी चाल से दौड़ता है। अपने घर से ऑफिस तक वह आधी दूरी चलकर तय करता है और शेष जॉगिंग करके। वह अपने ऑफिस से घर आते समय आधी दूरी जॉगिंग करके और शेष दूरी दौड़कर तय करता है। घर से ऑफिस तक और ऑफिस से वापस घर आने तक के पूर्ण चक्कर में उसकी औसत (किमी/घंटा में) कितनी है, अगर उसके कार्यालय और घर के बीच की दूरी 10 किमी है और वह 5 किमी/घंटा की चाल से चलता है?

  • 80/9
  • 90/8
  • 60/8
  • 60/9

दो पर्यटक बसें एक ही बिन्दु से प्रस्थान करती हैं और समकोण बनाती दो सड़कों पर क्रमश: 48 किमी/घंटा और 36 किमी/घंटा की चाल से चलती हैं। 15 सेकंड बाद बसों के बीच की दूरी कितनी होगी?

  • 250 मीटर
  • 175 मीटर
  • 350 मीटर
  • 150 मीटर

एक कुत्ते ने एक बिल्ली को 280 मी. की दूरी पर देखा। बिल्ली 10 किमी/घंटा की चाल से दौड़ने लगी और कुत्ता भी 24 किमी/घंटा की चाल से उसे पकड़ने के लिए दौड़ा। कुत्ता बिल्ली को पकड़ने में कितना समय लेगा?

  • 1.2 मिनट
  • 1.4 मिनट
  • 1.5 मिनट
  • 1.3 मिनट

A समान समय अंतराल पर B का पीछा कर रहा है। A 8 बार कूदता है, जबकि B 6 बार कूदता है। लेकिन A द्वारा 7 कूदों में तय की गई दूरी ठीक वही है जो B द्वारा 5 कूदों में तय की जाती है। A और B की चालों के बीच अनुपात ज्ञात करें।

  • 20 : 21
  • 32 : 24
  • 30 : 56
  • 28 : 36

मीनू और दया क्रमश: 10 किमी/घंटा और 25 किमी/घंटा की चाल से बिन्दु A से B तक 105 किमी की दूरी तय करते हैं। दया पहले बिन्दु B पर पहुँचती है और तुरंत लौटती है और मीनू से बिन्दु C पर मिलती है। बिन्दु A से बिन्दु C तक की दूरी ज्ञात कीजिए।

  • 60 किमी.
  • 35 किमी.
  • 45 किमी.
  • 56 किमी.

सुधीन ने 4 घंटे के लिए 8.5 किमी/घंटा की चाल से साइकिल चलाई, फिर एक ऑटो लिया ओर 1.5 घंटे के लिए 20 किमी/घंटा की चाल से यात्रा की, और \(y\) घंटे के लिए 4 किमी/घंटा की चाल से चला। यदि पूरी यात्रा में सुधीन की कुल औसत चाल 10 किमी/घंटा थी तो \(y\) का मान क्या है?

  • 1.5
  • 2
  • 1.25
  • 1.75

R पहले दिन, चाल \(v\) से, \(t\) समय में \(x\) दूरी तय करता है। अगले दिन वह 0.75\(t\) समय में 2.5 \(x\) दूरी तय करता है। तो बताइए कि अगले दिन उसकी चाल कितनी है?

  • \(\dfrac{10}{3}v\)
  • 3.5\(v\)
  • 4.5\(v\)
  • \(\dfrac{5}{3}v\)

एक लॉरी के पहिए की त्रिज्या 182 सेमी है। लॉरी के पहिए द्वारा प्रति मिनट चक्कर लगाने की संख्या लगभग कितनी होगी? (यदि लॉरी की चाल 66 किमी/घंटा है)।

  • 96
  • 100
  • 1144
  • 66

राम 36 किमी/घंटा की चाल से गाड़ी चलाता है लेकिन प्रत्येक 10 किमी के अंत में पेय पीने के लिए पांच मिनट रुकता है। ज्ञात करें कि राम को 84 किमी की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा।

  • 180 मिनट
  • 60 मिनट
  • 220 मिनट
  • 120 मिनट

अनुज और अनूप को अपनी-अपनी कारों में स्थान A से स्थान B तक यात्रा करनी है। अनुज 70 किमी/घंटा की चाल से कार चला रहा है और प्रत्येक 10 मिनट के 3 पड़ाव लेता है, जबकि अनुप 80 किमी/घंटा की चाल से कार चला रहा है और प्रत्येक 15 मिनट के 4 पड़ाव लेता है। यदि अनुज को स्थान B तक पहुँचने में 8.5 घंटे लगते हैं, तो बताइए कि अनूप को स्थान B तक पहुँचने में कितना समय लगेगा?

  • 8 घंटे
  • 7 घंटे
  • 4 घंटे
  • 6 घंटे

अक्षरा और सिद्धार्थ बिंदु P से Q तक 72 किमी की दूरी क्रमश: 8 किमी/घंटा और 10 किमी/घंटा की गति से तय करते हैं। सिद्धार्थ पहले Q पहुँचता है और तुरंत लौटता है और अक्षरा से R पर मिलता है। P से R की दूरी ज्ञात करें।

  • 64 किमी
  • 65 किमी
  • 63 किमी
  • 66 किमी

मान लीजिए P, 8 किमी/घंटा की गति से चलना शुरू करता है। 8 घंटे के बाद B ने 24 किमी/घंटा की गति से साइकिल पर यात्रा शुरू की। आरंभिक दूरी से B, A को पकड़ सकता है:

  • 96 किमी
  • 64 किमी
  • 72 किमी
  • 64 किमी

A, B और C एक बिंदु से एक साथ चलना शुरू करते हैं। उनके कदम क्रमश: 42 सेमी, 56 सेमी और 64 सेमी मापते हैं। न्यूनतम दूरी क्या है जो उन्हें चलना चाहिए ताकि प्रत्येक सटीक संख्या में कदम उठाए?

  • 13.44 मी.
  • 14.06 मी.
  • 14.58 मी.
  • 15.60 मी.

हर एक घंटे के बाद कार की गति 2 किमी/घंटा बढ़ जाती है। यदि पहले एक घंटे में यात्रा की दूरी 35 किमी थी, तो 12 घंटे में तय की गई कुल दूरी कितनी थी?

  • 552 किमी.
  • 558 किमी.
  • 650 किमी.
  • 560 किमी.

एक व्यक्ति 240 किमी. की दूरी में से कुछ दूरी को रेलगाड़ी से तय करता है और शेष दूरी को बस से तय करता है। यदि वह 150 किमी. की दूरी रेलगाड़ी से और शेष दूरी बस से तय करता है, तो उसे यात्रा में \(3\dfrac{1}{2}\) घंटे का समय लगता है। यदि वह 140 किमी. की दूरी बस से और शेष दूरी रेलगाड़ी से तय करता है, तो उसे \(3\dfrac{2}{3}\) घंटे का समय लगता है। रेलगाड़ी की चाल कितनी है?

  • 75 किमी./घंटा
  • 72 किमी./घंटा
  • 80 किमी./घंटा
  • 70 किमी./घंटा

1000 किमी की दूरी तय करते हुए, एक ट्रेन पटरियों की मरम्मत के कारण धीमी हो गई। यात्रा के लिए इसकी औसत गति 75 किमी/घंटा कम हो गई और यात्रा का समय 3 घंटे बढ़ गया। यात्रा की मूल अवधि है:

  • 5 घंटे
  • 6 घंटे
  • 5.5 घंटे
  • 6.5 घंटे

जूली और सोमा एक ही बिंदु से शुरू करते हैं और विपरीत दिशाओं में चलते हैं। जूली सोमा से 4 किमी/घंटा तेज चलती है। 4 घंटे के बाद वे 40 किमी दूर हैं। प्रत्येक व्यक्ति कितनी तेजी से चला?

  • जूली – 7 किमी./घंटा; सोमा – 3 किमी./घंटा
  • जूली – 8 किमी./घंटा; सोमा – 4 किमी./घंटा
  • जूली – 9 किमी./घंटा; सोमा – 5 किमी./घंटा
  • जूली – 10 किमी./घंटा; सोमा – 6 किमी./घंटा

मुंबई की एक तेज लोकल 150 किमी की यात्रा में धीमी लोकल की तुलना में 45 मिनट कम लेती है। यदि तेज लोकल की गति धीमी लोकल की गति से 10 किमी/घंटा अधिक है, तो धीमी लोकल ट्रेन की गति (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।

  • 40
  • 30
  • 35
  • 45

एक रेलगाड़ी 66 किमी/घंटा की गति से चलती है और एक निश्चित समय के लिए पाँच जंक्शनों पर रुकती है। यदि यह एक दिन में 1485 किमी की दूरी तय करती है। यदि यह सभी जंक्शनों पर समान समय के लिए रुकती है, तो रेलगाड़ी प्रत्येक जंक्शन पर कितने मिनटों में रुकती है?

  • 18
  • 15
  • 12
  • 20

मोहन को 63 किमी. की दूरी तय करने में, किशोर से 2 घंटे अधिक समय लगता है। यदि मोहन अपनी चाल में 50% की वृद्धि करता है, तो वह इस दूरी को किशोर से 1 घंटे कम समय में तय कर सकता है। 63 किमी. की दूरी तय करने में, किशोर को कितना समय लगेगा?

  • 7 घंटे
  • 9 घंटे
  • 6 घंटे
  • 5 घंटे

अपराह्न 2 बजे, कोई व्यक्ति 4.5 किमी/घंटा की चाल से स्थान A से स्थान B के लिए चलता है, और स्थान B पर 1.5 घंटा रुकता है तथा फिर 6 किमी/घंटा चाल से स्थान A पर वापस आता है। वह स्थान A पर शाम 7 बजे पहुंचता है। स्थान A और B के बीच की दूरी ज्ञात (किमी. में) करें।

  • 9
  • \(8\dfrac{1}{3}\)
  • \(8\dfrac{2}{5}\)
  • \(9\dfrac{6}{11}\)

मलय एक वृत्ताकार मैदान के चक्कर 7 चक्कर प्रति घंटे की दर से लगाता है, जबकि नेहा उसी वृत्ताकार मैदान के चक्कर 11 चक्कर प्रति घंटे की दर से लगाती है। वे दोनों 02 : 45 pm. पर एक ही बिंदु से समान दिशा में चलना शुरू करते हैं। वे पहली बार किस समय एक दूसरे को पार करेंगे?

  • 03:00 p.m.
  • 03:05 p.m.
  • 02:50 p.m.
  • 03:00 a.m.

पृथ्वी 24 घंटे में अपनी धुरी पर एक पूरा चक्कर लगाती है। वह 3 घंटे 30 मिनट में किस कोण से घूमेगी?

  • 52.5°
  • 60°
  • 65°
  • 50°

एक कार की औसत चाल एक बस की औसत चाल की \(1\dfrac{3}{5}\) गुनी है। एक ट्रैक्टर 23 घंटे में 1150 किमी. की दूरी तय करता है। यदि बस की चाल ट्रैक्टर की चाल की दोगुनी है तो कार 4 घंटे में कितनी दूरी तय करेगी?

  • 640 किमी.
  • 540 किमी.
  • 740 किमी.
  • 440 किमी.

अपनी यात्रा के पहले भाग के लिए, सुनीता ने 450 मी./मी. की चाल से यात्रा की और शेष यात्रा के लिए, अपनी प्रारंभिक चाल की 1.4 गुना चाल से यात्रा की। यदि सुनीता ने 1 घंटे में 33.3 किमी./घंटा की दूरी तय की, तो सुनीता ने कम चाल से कितनी दूरी तय की?

  • 11.25 किमी.
  • 11.50 किमी.
  • 11.20 किमी.
  • 11.20 किमी.

एक साइकिल के पहिए का व्यास 7 सेमी. है। एक साइकिल सवार को अपने गंतव्य तक पहुँचने में 36.3 किमी./घंटा की चाल से 75 मिनट लगते हैं। यात्रा के दौरान पहिया कितने चक्कर लगाएगा?

  • 206250
  • 196280
  • 216580
  • 212520

एक बस स्टैंड से हर 50 मिनट के बाद एक बस समान दिशा में चलना शुरू करती है। मोहित विपरीत दिशा में 50 किमी/घंटा की चाल से आगे बढ़ रहा है। यदि मोहित प्रत्येक बस से 10 मिनट में मिलता है, तो बस की चाल क्या है?

  • 12.5 किमी./घंटा
  • 14.5 किमी./घंटा
  • 15 किमी./घंटा
  • 10.5 किमी./घंटा

विवेक सुबह 8:00 बजे 70 किमी./घंटा की चाल से गति शुरू करता है। उसके 4 घंटे बाद 120 किमी./घंटा की चाल से नीरज उसी दिशा में गति करना शुरू करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? I. नीरज और विवेक शाम 5:36 बजे एक-दूसरे से मिलते हैं। II. शाम 4 बजे तक नीरज और विवेक दोनों द्वारा तय की गई कुल दूरी 1080 किमी है।

  • केवल I
  • न तो I और न ही II
  • केवल II
  • I और II दोनों

एक टेन की चाल एक कार की चाल से 30 प्रतिशत अधिक है। दोनों समान समय में बिन्दु P से प्रारंभ करके समान समय में बिन्दु Q पर पहुंचते हैं। P और Q एक-दूसरे से 130 किमी. दूर हैं। रास्ते में ट्रेन एक स्टेशन पर 30 मिनट रुकती है। ट्रेन की चाल क्या है?

  • 78 किमी/घंटा
  • 72 किमी/घंटा
  • 60 किमी/घंटा
  • 70 किमी/घंटा

अमन ने 78 मिनट में 12 किमी/घंटा की दूरी तय करने का फैसला किया। उसने शुरुआती दो-तिहाई दूरी को 10 किमी/घंटा की चाल से और शेष को किसी अलग चाल से तय करने का फैसला किया। अंतिम एक तिहाई के लिए चाल ज्ञात कीजिए।

  • 8 किमी/घंटा
  • 9 किमी/घंटा
  • 8.4 किमी/घंटा
  • 7.8 किमी/घंटा

किसी ट्रक चालक को कुल 260 किमी. की दूरी 4 घंटे में तय करनी है। वह पहले 75 मिनट तक 56 किमी/घंटा की चाल से ट्रक चलाता है और अगले 90 किमी. तक 60 किमी/घंटा की चाल से ट्रक चलाता है। 4 घंटे में यात्रा पूरी करने के लिए उसे किस चाल (किमी/घंटा) से शेष दूरी को तय करना होगा?

  • 80
  • 65
  • 58
  • 75

दो साइकिल चालक दो बिंदुओं क्रमश: A और B से एक साथ चलना शुरू करते हैं, उनके गंतव्य क्रमश: B और A हैं। एक दूसरे को पार करने के बाद, वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए क्रमश: 2 घंटा 33 मिनट 36 सेकंड और 1 घंटा 26 मिनट 24 सेकंड का समय लेते हैं। पहले साइकिल चालक और दूसरे साइकिल चालक की चाल के अनुपात की गणना करें।

  • 3 : 4
  • 2 : 3
  • 3 : 2
  • 4 : 3

कोई व्यक्ति \(8\dfrac{1}{3}\) मी./सेकंड की चाल से चलता है, तो वह अपने गंतव्य स्थान पर समय पर पहुंचता है। वह यात्रा का \(\dfrac{2}{3}\) भाग, समय के \(\dfrac{5}{8}\) भाग में तय करता है। समय पर गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए, उसे शेष दूरी को कितनी चाल (किमी/घंटा) से तय करना चाहिए?

  • \(26\dfrac{2}{3}\)
  • \(28\dfrac{1}{3}\)
  • 28
  • 24

कोई लड़की साइकिल से बिंदु A से B तक 25 किमी. की दूरी 2 घंटा 20 मिनट में तय करती है। बिंदु A से 15 किमी. तक सड़क समतल है और फिर इस सड़क में बिंदु B तक नीचे की ओर ढाल है। समतल सड़क पर लड़की की औसत चाल 10 किमी./घंटा है। ढलान पर उसकी औसत चाल (किमी/घंटा में) ज्ञात करें।

  • 12
  • 15
  • 10
  • 18

एक व्यक्ति को 49 किमी. की यात्रा करनी है जिसे उसने छ: भागों में विभाजित किया प्रत्येक दूरी या तो 4 किमी. अथवा 5 किमी. की गुणज है। पहली चार दूरियां 4 किमी., 5 किमी., 8 किमी. और 10 किमी. थीं। 4 किमी. और 5 किमी. के गुणों वाली दूरियां क्रमश: 40 और 60 किमी./घंटा की चाल से तय की गयीं और दो क्रमिक दूरियों के बीच उसने 6 मिनट का विश्राम लिया। पूरी यात्रा के दौरान उसकी औसत चाल (किमी./घंटा) में कितनी थी?

  • \(32\dfrac{4}{13}\)
  • \(31\dfrac{7}{11}\)
  • \(33\dfrac{3}{8}\)
  • \(34\dfrac{4}{15}\)

कार की अपेक्षा एक ट्रेन 40% अधिक चाल से चल सकती है। कार और ट्रेन दोनों बिन्दु B, जो कि A से 70 किमी. दूर स्थित है, तक पहुँचने के लिए एक ही समय में बिन्दु A से चलना आरंभ करती है और बिन्दु B पर एक ही समय में पहुंचती हैं। हालाँकि रास्ते में ट्रेन को स्टेशनों पर 15 मिनट के लिए रूकना पड़ा। ट्रेन की चाल किमी./घंटा में ज्ञात कीजिए।

  • 112
  • 100
  • 80
  • 90

स्टॉपेज के बिना, एक यात्री ट्रेन 120 किमी./घंटा की औसत गति से चलती है, जबकि स्टॉपेज के साथ, यह 80 किमी./घंटा की औसत गति से चलती है। 480 किमी. की लंबाई के मार्ग पर स्टॉपेज के लिए ट्रेन द्वारा लिया गया कुल समय क्या है?

  • 2 घंटा
  • 2 घंटा 45 मिनट
  • 3 घंटा
  • 2 घंटा 30 मिनट

एक महिला 1 घंटे 45 मिनट में 30 किमी. साइकिल चलाती है। उसकी यात्रा का एक हिस्सा 18 किमी. लंबी एक समतल सड़क पर है और शेष हिस्सा चढ़ाई पर है। यदि समतल सड़क पर महिला की औसत चाल 24 किमी/घंटा है, तो चढ़ाई वाले रास्ते पर उसकी चाल (किमी/घंटा में) क्या होगी?

  • 12
  • 20
  • 15
  • 10

दो स्थानों A और B के बीच की दूरी तथा स्थान B और C के बीच की दूरी का अनुपात 3 : 5 है। एक व्यक्ति A से B तक 30 किमी/घंटा और B से C तक \(x\) किमी/घंटा की चाल से यात्रा करता है यदि कुल यात्रा की औसत चाल 40 किमी/घंटा है, तो \((x-7)\) का मान (किमी/घंटा में) ज्ञात करें?

  • 43
  • 49
  • 51
  • 47

एक व्यक्ति 2 किमी/घंटा, 5 किमी/घंटा, 7 किमी/घंटा, और 12 किमी/घंटा की चाल से समान दूरियों को तय करता है और कुल 1485 मिनट का समय लेता है। तय की गई कुल दूरी (किमी. में) कितनी है? (निकटतम पूर्णांक तक)

  • 105
  • 175
  • 200
  • 125

एक कार और एक बस एक ही दिशा में चल रही थीं। सुबह 7:30 a.m. पर 72 किमी/घंटा की चाल से चल रही कार बस से 4.2 किमी. पीछे थी। सुबह 8.15 a.m. पार कार बस से 15.8 किमी. आगे थी। कार की चाल और बस की चाल का अनुपात क्या है?

  • 27 : 17
  • 36 : 17
  • 9 : 4
  • 9 : 5

अरुण दिल्ली से मुंबई एक व्यावसायिक यात्रा पर जा रहा है। वह 920 किलोमीटर की दूरी तय करके 16 घंटे में गांधीनगर पहुँचने के लिए ट्रेन से यात्रा करता है। 2 घंटे के ब्रेक के बाद, वह उसी स्थान से मुंबई के लिए दूसरी ट्रेन लेता है, जो 12 घंटे में दूरी तय करती है। अरुण को 1478 किलोमीटर की पूरी दूरी तय करने में कुल 30 घंटे लगे। गांधीनगर से मुंबई जाने वाली ट्रेन की गति (किमी/घंटा में) क्या थी?

  • 46.5
  • 39.85
  • 53.5
  • 49

एक बस स्कूटर से 20% तेज चाल चल सकती है। दोनों एक ही समय पर बिंदु P से चलते हैं बिंदु P से 60 किमी दूर स्थित बिंदु Q पर एक ही समय पर पहुंचते हैं। हालांकि रास्ते में बस लगभग 10 मिनट रुकी, जबकि स्कूटर कहीं नहीं रुका। बस की चाल ज्ञात कीजिए।

  • 72 किमी/घंटा
  • 80 किमी/घंटा
  • 68 किमी/घंटा
  • 60 किमी/घंटा

एक बस बस-स्टेशन से प्रत्येक 30 मिनट के बाद उसी दिशा में चलना शुरू करती है। प्रत्येक बस की चाल समान है। Z विपरीत दिशा में 25 किमी/घंटा की चाल से बाइक चला रहा है। Z प्रत्येक बस से 20 मिनट में मिलता है। प्रत्येक बस की चाल कितनी है?

  • 50 किमी/घंटा
  • 60 किमी/घंटा
  • 30 किमी/घंटा
  • 75 किमी/घंटा

P और Q एक ही समय में क्रमश: 32 किमी/घंटा और 40 किमी/घंटा की गति से बिंदु A से बिंदु B तक चलना शुरू करते हैं। यदि यात्रा तय करने में P को Q से 15 मिनट अधिक समय लगता है, तो यात्रा की कुल दूरी AB है।

  • 40 किमी.
  • 44 किमी.
  • 32 किमी.
  • 36 किमी.

एक आदमी साइकिल से एक स्थान तक जाने में 8 घंटे 30 मिनट का समय लेता है और स्कूटर से वापस आता है। यदि वह साइकिल से दोनों तरफ जाता है, तो उसे 10 घंटे लगते हैं। उसे स्कूटर से दोनों तरफ जाने में कितना समय लगेगा (घंटों में)?

  • 7
  • \(4\dfrac{1}{2}\)
  • 4
  • \(3\dfrac{1}{2}\)

कोई व्यक्ति 60 किमी/घंटा की यात्रा कर एक निश्चित समय में गंतव्य पर पहुँचता है। वह अपनी 60% यात्रा को 2/5 समय में तय करता है। बाकी यात्रा पूर्ण करने के लिए उसे किस गति (किमी/घंटे) से यात्रा करनी चाहिए ताकि वह अपने गंतव्य पर समय पर पहुँच सके?

  • 40
  • 36
  • 42
  • 48

एक बेलनाकार फील्ड रोलर का व्यास 1 मीटर और लंबाई \(1\dfrac{1}{4}\) मीटर है। रोलर यदि एक नियमित गति से प्रति मिनट 14 चक्कर लगाता है, तो उसी गति से एक घंटे में यह रोलर अधिकतम कितना क्षेत्रफल (मीटर वर्ग में) समतल करेगा? (\(\pi=22/7\) लीजिए)

  • 3300
  • 3960
  • 3600
  • 3560

416 किमी. की दूरी तय करने में ट्रेन A को ट्रेन B से \(2\dfrac{2}{3}\) घंटे अधिक लगते हैं। यदि A की गति दोगुनी हो जाए, तो वह B से \(1\dfrac{1}{3}\) घंटे कम समय लगाएगी। ट्रेन A की गति (किमी/घंटे) क्या है?

  • 52
  • 56
  • 54
  • 65

A और B समान दिन, समान समय पर क्रमश: स्थान X और Y, से एक दूसरे की ओर चलना शुरू करते हैं। A की चाल, B की चाल से 20% अधिक है। रास्ते में मिलने के बाद, A और B को क्रमश: Y और X तक पहुंचने में क्रमश: \(p\) घंटे और \(7\dfrac{1}{5}\) घंटे लगते हैं। \(p\) का मान ज्ञात कीजिए।

  • 5
  • 5.5
  • 6
  • 4.5

40 किमी. की दूरी तय करने में, A को B से 2 घंटे अधिक लगते हैं। यदि A अपनी चाल को दोगुना करता है, तो उसे 80 किमी. की दूरी तय करने में B से \(1\dfrac{1}{2}\) घंटे अधिक लगते हैं। 90 किमी. की दूरी तय करने के लिए, B को अपनी उसी चाल से कितना समय लगेगा?

  • \(1\dfrac{1}{8}\) घंटा
  • \(1\dfrac{3}{8}\) घंटा
  • \(1\dfrac{1}{6}\) घंटा
  • \(1\dfrac{1}{3}\) घंटा

A और B समान दिन, समान समय पर क्रमश: स्थान X और Y से X और Y तक चलना शुरू करते हैं। एक-दूसरे को पार करने के बाद, A और B को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने में क्रमश: \(5\dfrac{4}{9}\) घंटे और 9 घंटे लगते हैं। यदि A की चाल 33 किमी/घंटा है, तो B की चाल (किमी/घंटा में) ज्ञात कीजिए।

  • \(25\dfrac{2}{3}\)
  • 22
  • \(24\dfrac{1}{3}\)
  • 2

एक डिलीवरी बॉय कोई वस्तु डिलीवर करने प्रात: 10 बजे अपने कार्यालय से चला। उसने अपना स्कूटर 32 किमी/घंटा की चाल से चलाया। उसने वस्तु देकर भुगतान लेने के लिए 15 मिनट तक इंतजार किया। भुगतान किए जाने के बाद, वह 24 किमी/घंटा की गति से यात्रा करते हुए, सुबह 11:25 बजे अपने कार्यालय पहुँचे। लड़के द्वारा तय की गई कुल दूरी का पता लगाएं।

  • 32 किमी.
  • 35 किमी.
  • 40 किमी.
  • 30 किमी.

एक व्यक्ति 8 किमी/घंटा की चाल से चलता है। वह प्रत्येक किलोमीटर के बाद 4 मिनट आराम करता है। उसे 6 किमी. की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?

  • 65 मिनट
  • 69 मिनट
  • 60 मिनट
  • 70 मिनट

75 किमी/घंटा की चाल से चल रही कार का चालक, 80 मीटर आगे समान दिशा में चल रही एक बस को देखता है। 15 सेकंड बाद वह देखता है कि बस अब कार से 40 मीटर पीछे है। बस की चाल (किमी/घंटा में) कितनी है?

  • 46.2
  • 44.2
  • 42.5
  • 47.5

एक धावक 3 मिनट 40 सेकंड में 7 मीटर त्रिज्या वाले एक वृत्ताकार मैदान के 8 चक्कर लगाता है। उसकी चाल (मी/सेकंड) कितनी है? (\(\pi=22/7\) का प्रयोग करें)

  • \(\dfrac{144}{25}\)
  • \(\dfrac{72}{25}\)
  • \(\dfrac{118}{25}\)
  • \(\dfrac{108}{25}\)

X और Y प्रत्येक 90 किमी. की दूरी इस तरह तय करता है कि Y की चाल, X की चाल से तेज है। उनकी चालों का योग 100 किमी/घंटा है और दोनों के द्वारा लिया गया कुल समय 3 घंटा 45 मिनट है। X की चाल और Y की चाल का अनुपात ज्ञात कीजिए।

  • 2 : 3
  • 1 : 3
  • 2 : 4
  • 1 : 4

मानव स्थान A से प्रारंभ करता है और 29 घंटे में स्थान B पर पहुँचता है। वह 2/9 दूरी 9 किमी/घंटा की गति से और शेष दूरी 12 किमी/घंटा की गति से तय करता है। A और B के बीच की दूरी क्या है?

  • 324 किमी.
  • 208 किमी.
  • 264 किमी.
  • 376 किमी.

350 मीटर लंबी एक मालगाड़ी 1250 मीटर लंबी सुरंग से 80 सेकंड में गुजरती है। ट्रेन की गति क्या है?

  • 72 किमी/घंटा
  • 64 किमी/घंटा
  • 56 किमी/घंटा
  • 78 किमी/घंटा
maths-timedistance Type #3