सीमांत घर्षण निर्भर करता है: R.R.B. अहमदाबाद (C.C.) परीक्षा, 2007
तल की प्रकृति पर
तल की प्रकृति और अभिलम्ब प्रतिक्रिया पर
अभिलम्ब प्रतिक्रिया पर
तल के क्षेत्रफल पर
एक टोंटी के मुख से निकलने तथा धारारेखीय प्रवाह में नीचे गिरने वाला पानी एक तिरछे स्तम्भ का रूप ले लेता है अर्थात् तरल स्तम्भ का अनुप्रस्थ-काट क्षेत्र नीचे जाते समय घट जाता है। इसके लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक यथार्थ स्पष्टीकरण है? R.R.B. इलाहाबाद (सुपरवाइजर) परीक्षा, 2003
पृष्ठ तनाव तरल के खुले पृष्ठ क्षेत्र को निरन्तर घटाता रहता है।
जैसे ही पानी नीचे की ओर जाता है इसकी चाल बढ़ जाती है और इसलिए इसका दाब घट जाता है, इसके बाद यह वायुमंडल द्वारा संपीडित हो जाता है।
गिरता हुआ पानी अंतिम वेग तक पहुँचने की चेष्टा करता है और इसलिए उपरिमुखी तथा अधोमुखी बलों को संतुलित करने के लिए अनुप्रस्थ काट क्षेत्र को घटा देता है।
किसी अनुप्रस्थ काट से आगे प्रवाहित होने वाले पानी का द्रव्यमान अपरिवर्ती रहना चाहिए। इसके अलावा, पानी करीब-करीब असंपीड्य होता है। इसलिए, आयतन प्रवाह दर अपरिवर्ती रहनी चाहिए। चूंकि यह वेग x क्षेत्र के बराबर होती है, इसलिए वेग के बढ़ने के साथ क्षेत्र घट जाता है।
साबुन को जल में घोलने पर जल के पृष्ठ तनाव पर क्या प्रभाव पड़ता है? R.R.B. महेन्द्रघाट (T.C./C.C.) परीक्षा, 2007
बढ़ जाता है
घट जाता है
समाप्त हो जाता है
अप्रभावित रहता है
वैसलीन लेपित सुई क्षैतिज स्थिति में जल पृष्ठ पर धीरे-धीरे से डुबोई जाती है, वह तैरती हुई प्रतीत होती है। यह घटना …..का उदाहरण है। R.R.B. चेन्नई (T.C.) परीक्षा, 2005
केशिका क्रिया
पृष्ठीय तनाव
आर्किमिडीज सिद्धांत
तीनों में कोई भी सही नहीं है
जल की गिरती हुई बूँद किस गुणधर्म के कारण गोलाकार होती है: RRB J.E. (14-12-2014 SET-2, Red Paper)
जल का पृष्ठीय तनाव
जल की संपीडनशीलता
जल का केशिकत्व
जल की श्यानता
द्रवों में पृष्ठ तनाव का कारण है: R.R.B. सिकंदराबाद (G.G.) परीक्षा, 2001 / R.R.B. कोलकाता (GG/E.C.R.C.) ‘मुख्य’ परीक्षा, 2012
वायु में प्रचक्री (Spinning) क्रिकेट बॉल के दोलन की व्याख्या की जा सकती है: R.R.B. कोलकाता (A.S.M.) परीक्षा, 2008
बरनौली के प्रमेय के आधार पर
पवन द्वारा पैदा किए गए प्रक्षोभ के आधार पर
वायु की उत्प्लावकता के आधार पर
पवन की दिशा में अचानक परिवर्तन के आधार पर
तेल दीप में बत्ती का तेल ……..के कारण ऊपर उठता है। R.R.B. चेन्नई (T.C.) परीक्षा, 2004
दाब अंतर
केशिका क्रिया
तेल की निम्न श्यानता
गुरुत्वीय बल
जब पानी से भरे हुए एक बीकर में एक कॉर्क और कील को रखा जाता है, तो कॉर्क तैरता है जबकि कील डूब जाती है। इसके पीछे का कारण क्या है? RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-I)
कॉर्क का घनत्व पानी के घनत्व से अधिक है।
लोहे की कील का घनत्व पानी के घनत्व से अधिक है।
लोहे की कील का द्रव्यमान कॉर्क के द्रव्यमान से अधिक है।
कॉर्क का द्रव्यमान लोहे की कील के द्रव्यमान से अधिक है।
यदि एक बाँध में जल की गहराई ‘h’ है तथा A जल का अनुप्रस्थ क्षेत्रफल तथा t बाँध की मोटाई है तब बांध की दीवार पर लगने वाला दाब किस प्रकार निर्भर होगा? RRB SSE 21-12-2014 SET-08, Green Paper
A, h तथा t
A एवं t
h एवं t
इनमें से कोई नहीं
निम्नलिखित में से किसके लिए केशिकत्व (Capillarity) एकमात्र कारण नहीं है? R.R.B. गुवाहाटी (सुपरवाइजर) परीक्षा, 2005 / R.R.B. बंगलौर (A.S.M.) परीक्षा, 2001
स्याही सोखना
भूमिगत जल का ऊपर उठना
सूती कपड़े पर पानी की बूंदों का फैलना
पौधे की जड़ों से इसके पत्तों तक पानी का ऊपर उठना
एक आदर्श तरल पदार्थ…….. RRB SSE 21-12-2014
बहुत श्यान होता है।
न्यूटन के श्यानता नियम के अनुसार होता है।
अशांत प्रवाह में माना जाता है।
घर्षणरहित और असंपीड्य होता है।
एक दीवार द्वारा उत्पन्न बल क्या होगा जिस पर सामान्य रूप से 10 m/s की गति से पानी गिर रहा हो और निस्सरण 0.0001 m³/s हो? RRB Group-D 31-10-2018 (Shift-III)
1 N
0.1 N
10 N
-100 N
एक टैंक को एक समान क्षैतिज त्वरण से एक द्रव आंशिक रूप से भरा गया है। निम्नलिखित में से टैंक में द्रव की सतह के लिए कौन-सा कथन सत्य है? RRB NTPC 17-01-2016 (Shift-I) Stage Ist
द्रव की सतह गति की दिशा में गिरता है और टैंक के पीछे की ओर उठता है।
द्रव की सतह केवल टैंक के केन्द्र पर गिरता है।
द्रव की सतह क्षैतिज पर स्थिर है।
द्रव की सतह गति की दिशा में उठती है और टैंक के पीछे की ओर गिरता है।
जब किसी पिंड को किसी द्रव में पूर्ण या आंशिक रूप से डुबोया जाता है तब वह पिंड विस्थापित द्रव के भार के बराबर एक उत्क्षेप बल का अनुभव करता है। इसे किस सिद्धांत के रूप में जाना जाता है? RRB J.E. (14-12-2014 Red Paper)
किसी वस्तु के तरल पदार्थ पर रखने जाने से उत्पन्न ऊर्ध्वगामी दबाव को क्या कहते हैं? RRB NTPC 18-04-2016 (Shift-III) Stage Ist
बॉयन्ट फोर्स (उत्प्लावक बल)
फ्रिक्शनल फोर्स (घर्षण बल)
अप्लाइड फोर्स (आरोपित बल)
ग्रेविटेशनल फोर्स (गुरुत्वाकर्षण बल)
तेल में तैरती हुई एक वस्तु सदा अपना क्या विस्थापित करती है? R.R.B. भुवनेश्वर (केसिंग इंस्पे.) परीक्षा, 2005
तेल का आयतन
तेल का पृष्ठ क्षेत्रफल
तेल का भार
तेल की गहराई
तेल का आधा आयतन
जल पृष्ठ पर लोहे के टुकड़े के न तैरने का कारण है: D.M.R.C. परीक्षा, 2002
लोहे द्वारा विस्थापित जल का भार लोहे के भार से कम होता है।
लोहे द्वारा विस्थापित जल का भार लोहे के भार से अधिक होता है।
लोहे द्वारा विस्थापित जल का भार लोहे के भार के बराबर होता है।
यह जल का विस्थापन नहीं करता।
उत्क्षेप बल और भार, कार्य करते हैं- RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-III) / RRB Group-D 15-11-2018 (Shift-I)
नीचे की ओर
विपरीत दिशाओं में
ऊपर की ओर
समान दिशाओं में
किसी तल के लम्बवत् कार्य करने वाला बल क्या कहलाता है? RRB Group-D 15-10-2018 (Shift-III) / RRB JE 27-06-2019 (Shift-I)
उत्क्षेप
बलाघूर्ण
दाब
खिंचाव
महान वैज्ञानिक ‘आर्किमिडीज’ संबंधित थे- R.R.B. भुवनेश्वर (A.S.M.) परीक्षा, 2002
ब्रिटेन से
जर्मनी से
यू.एस.ए. से
ग्रीस से
पोलैंड से
उत्प्लावन (buoyancy) का केंद्र हमेशा: RRB J.E. (14-12-2014 Yellow Paper)
गुरुत्व केन्द्र के संपाती होता है।
विस्थापित द्रव के आयतन के केन्द्रक के संपाती होता है।
गुरुत्व केन्द्र के ऊपर स्थित होता है।
गुरुत्व केन्द्र के नीचे स्थित होता है।
यदि कोई वस्तु तैरती है तो वस्तु पर जल द्वारा लगाया जाने वाला उत्क्षेप बल………… होगा। RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-I)
वस्तु के भार से कम
शून्य
वस्तु के भार के बराबर
वस्तु के भार से अधिक
अगर किसी झील के तल से ऊपर आते बुलबुले के आयतन में वृद्धि होती है, तो उस बुलबुले पर लगने वाला दाब: R.R.B. गोरखपुर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2002
कम होगा
बढ़ेगा
वही रहेगा
शून्य होगा
उत्प्लावकता (Buoyancy) सिद्धान्त के आधार पर जहाज पानी में तैरते हैं। सर्वप्रथम इस सिद्धान्त की पहचान करने का श्रेय किस वैज्ञानिक को दिया जाता है? RRB ALP & TEC (13-08-18 Shift-I) / RRB NTPC Stage Ist 30-04-2016 (Shift-II) / RRB NTPC Stage Ist 22-04-2016 (Shift-II)
नील्स बोर
केप्लर
आर्किमिडीज
अर्नेस्ट रदरफोर्ड
650 किग्रा. द्रव्यमान की एक नौका पानी पर तैरती है। पानी के कितने आयतन को वह विस्थापित करेगी? R.R.B. चंडीगढ़ (E.S.M.) परीक्षा, 2004
0.42 घन मीटर
0.56 घन मीटर
0.65 घन मीटर
0.72 घन मीटर
यदि आप एक गिलास को पानी और बर्फ से पूरी तरह भरते हैं और बर्फ पूरी तरह गल जाती है, तो क्या होगा? RRB Group-D 01-10-2018 (Shift-II)
जल बाहर बहने लगेगा
सारी बर्फ तली में बैठ जाएगी
जलस्तर पूर्ववत रहेगा
बर्फ गलने के साथ-साथ जलस्तर कम होता जाएगा
पानी पर तैरती वस्तु का आभासी भार है: R.R.B. चंडीगढ़ (T.C.) परीक्षा, 2002 / R.R.B. जम्मू (A.S.M.) परीक्षा, 2004
वस्तु के वास्तविक भार के तुल्य
शून्य
वस्तु के भार तथा द्रव के भार के अंतर के तुल्य
वस्तु का भार एवं उस पर कार्यरत ऊपरी प्रणोद के योग के तुल्य
किस सिद्धांत या नियम के आधार पर वस्तुएँ पानी में तैरती हैं: RRB NTPC Stage Ist 27-04-2016 (Shift-II)
न्यूटन के गति का तीसरा नियम
फैराडे का नियम
आर्किमिडीज का सिद्धांत
ओम का नियम
द्रव में आंशिक या पूर्णतः डूबे हुए किसी ठोस द्वारा प्राप्त उछाल की मात्रा, निम्नलिखित पर निर्भर करती है: R.R.B. बंगलौर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2003, 2004
ठोस द्वारा हटाए गए द्रव की मात्रा पर
ठोस के द्रव्यमान पर
ठोस के भार पर
इनमें से कोई नहीं
निम्न में से क्या आर्किमिडीज के सिद्धान्त पर आधारित नहीं है? RRB Group-D 03-10-2018 (Shift-II)
हाइड्रोमीटर
पनडुब्बी
लैक्टोमीटर
ओडोमीटर
उत्प्लावी बल निर्भर करता है: R.R.B. गोरखपुर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2006
तरल की गहराई पर
विस्थापित तरल के केवल घनत्व पर
विस्थापित तरल के केवल आयतन पर
विस्थापित तरल के भार पर
यदि कोई वस्तु डूबती है तो वस्तु पर तरल द्वारा प्रयुक्त उत्क्षेप …….. होगा। RRB Group-D 09-10-2018 (Shift-II)
वस्तु के भार से अधिक
वस्तु के भार के बराबर
वस्तु के भार से कम
शून्य
‘लॉ ऑफ फ्लोटिंग’ सिद्धांत की खोज किसने की थी? R.R.B. गोरखपुर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2002 / R.R.B. (स्टेशन प्रबंधक) परीक्षा, 2005
न्यूटन
राइट ब्रदर्स
गैलीलियो
आर्किमिडीज
निम्न में से कौन सा कथन गलत है? RRB Group-D 02-11-2018 (Shift-II)
यदि उत्प्लावक बल वस्तु के भार से कम हो, तो वस्तु डूब जाती है।
यदि उत्प्लावक बल वस्तु के भार से अधिक हो, तो वस्तु तैरती है।
यदि उत्प्लावक बल वस्तु के भार से कम हो तो वस्तु तैरती है।
यदि उत्प्लावक बल वस्तु के भार के बराबर हो, तो वस्तु तरल के अंदर तैरती है।
200 किग्रा. भार की एक नाव पानी पर तैरती है। विस्थापित पानी का भार होगा: R.R.B. (स्टेशन प्रबंधक) परीक्षा, 2005
100 किग्रा.
0 किग्रा.
400 किग्रा.
200 किग्रा.
उत्प्लावन बल का …….. द्रव के घनत्व और आयतन पर निर्भर करता है। RRB JE 31-05-2019 (Shift-III) / RRB Group-D 03-10-2018 (Shift-I)
दिशा
परिमाण
शक्ति
ऊर्जा
जब किसी वस्तु को पानी में डुबोया जाता है, तो उस पर ऊपरी बल कार्य करता है। इस बल को क्या कहा जाता है? RRB Group-D 23-10-2018 (Shift-I) / RRB ALP & TEC (21-08-18 Shift-I)
गुरुत्वाकर्षण बल
उत्प्लावक बल
घर्षण बल
स्थैतिक बल
निम्नलिखित में से कौन सा कारक किसी दिए गए द्रव में वस्तु पर कार्यरत उत्प्लावन बल के परिमाण पर निर्भर करता है? RRB Group-D 16-10-2018 (Shift-II)
तरल पदार्थ का घनत्व और इसमें डूबी हुई वस्तु का द्रव्यमान
इसमें डूबी हुई वस्तु का वजन
तरल पदार्थ का घनत्व और इसमें डूबी हुई वस्तु का आयतन
इसमें डूबी हुई वस्तु का आकार
एक पात्र जिसमें पानी है, एक बीम-तुला पर साम्यता में है, जब कोई पात्र की तली और इसकी सतहों को बिना छुए पानी में अंगुली डालता है, तो पात्र जिस पर रखा है, उस तुला का पैमाना: R.R.B. चेन्नई (A.S.M.) परीक्षा, 2001
झुकता है
ऊपर उठता है
स्थिर रहता है
अपूर्वानुमानित रहता है
निम्न में से कौन-से वैज्ञानिक पानी के टब में नहाते समय अचानक “यूरेका !!…….. यूरेका” चिल्लाते हुए बाहर निकल आए थे? R.R.B. रांची (A.S.M.) परीक्षा, 2007
न्यूटन
आइंस्टीन
आर्किमिडीज
ग्लासगो
जब एक पिंड को किसी तरल में पूरी तरह से या आंशिक रूप से डुबोया जाता है, तब उस पर ऊर्ध्व दिशा में एक बल प्रयुक्त होता है, जो उस पिंड द्वारा विस्थापित किए गए तरल के भार के बराबर होता है। यह किस नियम द्वारा स्पष्ट होता है? RRB Group-D 15-10-2018 (Shift-I)
आर्किमिडीज का सिद्धांत
लेंज का नियम
पाउली का अपवर्जन नियम
फैराडे का नियम
बर्फ के दो टुकड़ों को आपस में दबाने पर टुकड़े आपस में चिपक जाते हैं; क्योंकि- R.R.B. अहमदाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2004
दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक बढ़ जाता है।
दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक घट जाता है।
दाब अधिक होने से गलनांक पहले घटता है, फिर बढ़ता है।
दाब व गलनांक में कोई संबंध नहीं है।
……… में वृद्धि के साथ एक ठोस द्वारा डाले गए दबाव में कमी आती है। RRB Group-D 07-12-2018 (Shift-I)
वेग
क्षेत्रफल
संवेग
बल
दबाव को …….. से मापा जाता है- RRB NTPC Stage Ist 30-03-2016 (Shift-I)
द्रव्यमान एवं घनत्व
किए गए कार्य
बल एवं क्षेत्रफल
बल एवं दूरी
समान द्रव्यमान के दो ठोस, जिनमें एक हवा में तथा दूसरा पानी में चित्र द्वारा दर्शाए गए हैं, तो इनका प्रभाव क्या होगा? R.R.B. अहमदाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2004
दाब को ……. के रूप में परिभाषित किया गया है? RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-I) / RRB Group-D 11-10-2018 (Shift-III) / RRB Group-D 16-10-2018 (Shift-I) / RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-I)
द्रव्यमान और त्वरण का गुणनफल
भार प्रति इकाई आयतन
द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन
प्रणोद (थ्रस्ट) प्रति इकाई क्षेत्रफल
एक निश्चित तापमान पर वायु का दबाव, …….. आनुपातिक होता है। RRB Group-D 02-11-2018 (Shift-I)
घनत्व
वेग
दूरी
आयतन
एक वेक्टर राशि में परिमाण और दिशा दोनों होते हैं, जबकि अदिश राशि में केवल परिमाण होता है और दिशा नहीं होती। निम्नलिखित में से अदिश राशि कौन सी है? RRB Group-D 26-10-2018 (Shift-II)
दाब
विस्थापन
बल
संवेग
निम्नलिखित में असत्य को चुनें: R.R.B. (जे.एस.सी.) परीक्षा, 2003
हर्ट्ज आवृत्ति मापन की इकाई है
केल्विन तापक्रम मापन की इकाई है
बेल वातावरणीय दबाव मापन की इकाई है
ओम विद्युतीय प्रतिरोध मापन की इकाई है
किसी लगाए गए बल के लिए, यदि क्षेत्रफल कम है तो दाब होगा- RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-I)
बदलता
कम
अधिक
स्थिर
दाब = RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-I)
उत्क्षेप × क्षेत्रफल
क्षेत्रफल / उत्क्षेप
क्षेत्रफल + उत्क्षेप
उत्क्षेप / क्षेत्रफल
यदि हम किसी दिए गए बल के क्षेत्र को बढ़ाते हैं, तो इससे दाब (प्रति इकाई क्षेत्र) RRB Group-D 23-11-2018 (Shift-III)
बढ़ जाता है
शून्य हो जाता है
कम हो जाता है
अपरिवर्तित रहता है
निम्न में से कौन-सी एक वेक्टर मात्रा नहीं है? RRB NTPC 12-04-2016 (Shift-I) Stage Ist
गति / आवेग
बल का आघूर्ण
विद्युत प्रवाह
विस्थापन
ऊँचाई पर उड़ते हुए विमान के केबिन के अंदर का दबाव होता है- RRB NTPC Stage Ist 29-03-2016 (Shift-III)
बाहर के समान
बाहर से कम
बाहर की तुलना में अधिक
समुद्र तल पर सामान्य वायुमंडलीय दबाव
वायुमंडलीय दाब मापा जाता है- R.R.B. इलाहाबाद (E.S.M.) परीक्षा, 2009
हाइड्रोमीटर से
बैरोमीटर से
हाइग्रोमीटर से
तुंगतामापी (एल्टीमीटर) से
निम्नलिखित में से दाब का विमा सूत्र क्या है? RRB SSE 21-12-2014 Set-07, Yellow Paper
MLT⁻²
ML⁻¹T⁻¹
ML⁻¹T⁻²
ML⁻¹T²
जैसे ही एक तरल पदार्थ की मुक्त सतह से गहराई कम होती है, तरल द्वारा डाला गया दबाव——- RRB Group-D 10-12-2018 (Shift-III)
अपरिवर्तित रहता है।
शून्य हो जाता है
कम हो जाता है
बढ़ जाता है
जैसे ही एक तरल पदार्थ की मुक्त सतह से गहराई बढ़ती है, तरल द्वारा डाला गया दबाव——– RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-III)
शून्य हो जाता है
कम हो जाता है
बढ़ जाता है
अपरिवर्तित रहता है
चित्र में एक हाइड्रोलिक प्रेस का साधारण स्वरूप दर्शाया गया है। इसमें दोनों किनारे वृत्ताकार परिच्छेद (Cross-section) हैं। संकुचित किनारे पर 20 किग्रा. भार टिकाने के लिए कितना भार आवश्यक है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है? R.R.B. रांची (C.C/T.C/J.C.) परीक्षा, 2006
जब एक घनीय बर्फ खण्ड 10 छोटे-छोटे घनों में छिन्न-भिन्न हो जाता है, तब उसका तल क्षेत्रः R.R.B. चेन्नई, बंगलौर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2002
घटेगा
अपरिवर्तित रहेगा
बढ़ा होगा
इनमें से कोई नहीं
हवाई जहाज में फाउंटेन पेन से स्याही बाहर निकल आती है, क्योंकि- R.R.B. अहमदाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2004
ऊँचाई बढ़ने से वायुदाब में कमी होती है।
ऊँचाई बढ़ने से वायुदाब में वृद्धि होती है।
ऊँचाई बढ़ने से वायुदाब अपरिवर्तित रहता है।
उपर्युक्त में से कोई नहीं
लकड़ी के टुकड़े के आयतन का 4/5 वां भाग किसी तरल में डूबा हुआ तैर रहा है। यदि लकड़ी का आपेक्षिक घनत्व 0.8 है, तो ग्रा./मी.³ में तरल का घनत्व क्या होगा: R.R.B. गोरखपुर (E.S.M.) परीक्षा, 2003
750 ग्रा./मी.³
1000 ग्रा./मी.³
1250 ग्रा./मी.³
1500 ग्रा./मी.³
एक पदार्थ के घनत्व को ……….के रूप में परिभाषित किया जाता है। RRB Group-D 24-10-2018 (Shift-II) / RRB Group-D 11-12-2018 (Shift-II) / RRB Group-D 02-12-2018 (Shift-II)
द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन
द्रव्यमान और त्वरण का गुणनफल
प्रणोद (थ्रस्ट) प्रति इकाई क्षेत्रफल
भार प्रति इकाई आयतन
स्थिर पानी में मिट्टी का तेल डालने पर मच्छर कम होते हैं, क्योंकि यह: R.R.B. मुजफ्फरपुर (A.S.M.) परीक्षा, 2003 / R.R.B. भोपाल (S.C/E.C.R.C.) परीक्षा, 2006
प्रजनन में बाधा डालता है।
मच्छरों के लिए उच्च विष है।
लार्वा के सांस लेने में बाधा डालता है।
मच्छरों को भगाता है।
बर्फ पानी पर तैरती है क्योंकि इसका घनत्व- RRB ALP & TEC (20-08-18 Shift-II)
पानी से अधिक होता है
पानी से कम होता है
शून्य होता है
पानी के समान होता है
किस तापमान पर पानी का घनत्व अधिकतम होता है? RRB J.E. (14-12-2014 Red Paper)
0°C
100°C
50°C
4°C
हाइग्रोमीटर (Hygrometer) किसे नापने के लिए प्रयोग में लाया जाता है? R.R.B. महेन्द्रघाट, पटना (A.S.M.) परीक्षा, 2004 / D.M.R.C. परीक्षा, 2002
द्रव्य का आपेक्षिक घनत्व
दूध की शुद्धता
वायुमंडल में व्याप्त आर्द्रता
समुद्र की गहराई
निम्न में से किसका घनत्व जल के घनत्व से अधिक होता है? RRB Group-D 02-12-2018 (Shift-II)
कॉर्क
बर्फ
लोहे की कील
थर्मोकोल
द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन क्या है? RRB NTPC 16-04-2016 (Shift-III) Stage Ist
बल
कार्य
घनत्व
दबाव
तैराक को नदी के मुकाबले समुद्री पानी में तैरना आसान क्यों लगता है? D.M.R.C. (स्टेशन प्रबंधक) परीक्षा, 2005
समुद्री पानी में कम संदूषण होता है।
समुद्री तरंगें तैराक को तैरने में सहायक होती हैं।
समुद्री पानी का घनत्व साधारण पानी से ज्यादा होता है।
समुद्र में पानी का आयतन ज्यादा होता है।
किसी पिंड का गुणधर्म जो विश्व में अपनी स्थिति से स्वतंत्र है, है- R.R.B. महेन्द्रघाट परीक्षा, 2001
घनत्व
भार
आयतन
द्रव्यमान
अगर किसी पिंड का हवा में भार 100 ग्राम है और पानी में डालने पर भार सिर्फ 92 ग्राम है, तो उस पिंड का आयतन होगा: R.R.B. गोरखपुर (Asst. Driv) परीक्षा, 2002 / R.R.B. जम्मू (A.S.M.) परीक्षा, 2004
8 c.c.
16 c.c.
100 c.c.
92 c.c.
समुद्री पानी में जहाज नदी के पानी की अपेक्षा आसानी से तैरता है, क्योंकि? R.R.B. मालदा (T.A./C.A.) परीक्षा, 2007
समुद्र का पानी भारी होता है
समुद्र का पानी जहाज पर ऊपर की ओर बल लगाता है
समुद्र का पानी खारा होता है
समुद्र के पानी का घनत्व अधिक होता है
किसी पदार्थ का आपेक्षिक घनत्व क्या है? RRB JE 26-06-2019 (Shift IV) / RRB Group-D 22-10-2018 (Shift-II)
पदार्थ का घनत्व × पानी का घनत्व
पानी का घनत्व / पदार्थ का घनत्व
पदार्थ का घनत्व / पानी का घनत्व
पदार्थ का घनत्व + पानी का घनत्व
वायुदाब को किस यंत्र की सहायता से मापा जाता है? R.R.B. महेन्द्रघाट (T.C./C.C.) परीक्षा, 2007
सिस्मोग्राफ
बैरोमीटर
अल्टीमीटर
थर्मामीटर
1.2 विशिष्ट घनत्व के द्रव में एक धातु के उस टुकड़े का भार क्या होगा जिसका भार हवा में 80 ग्राम और पानी में 70 ग्राम है? R.R.B. इलाहाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2005, 2007
60 ग्राम
65 ग्राम
62 ग्राम
68 ग्राम
5 किग्रा. वजन का एक लकड़ी का टुकड़ा जल के भीतर उसके आयतन का 60% डुबोकर तैरता है, तो लकड़ी का विशिष्ट गुरुत्व है- R.R.B, कोलकाता (असि. लोको पाय.) परीक्षा, 2008
0.83
0.60
0.40
0.30
चाँदी का आपेक्षिक घनत्व 10.8 है। पानी का घनत्व 10³ kg/m³ है। SI मात्रक में चाँदी का घनत्व क्या होगा? RRB Group-D 06-12-2018 (Shift-III)
आपेक्षिक आर्द्रता (Relative Humidity) मापने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है? R.R.B. महेन्द्रघाट परीक्षा, 2001 / R.R.B. गोरखपुर (CG) परीक्षा, 2003
बैरोमीटर
हाइड्रोमीटर
हाइग्रोमीटर
मैनोमीटर
मछलियाँ जमे पानी की झील में जीवित रह सकती हैं, क्योंकि: R.R.B. चेन्नई (A.S.M.) परीक्षा, 2001 / R.R.B. चंडीगढ़ (T.A./C.A./E.C.R.C.) परीक्षा, 2006
मछलियाँ गर्म खून की होती हैं।
मछलियाँ बर्फीले मौसम में सुसुप्तावस्था में रहती हैं।
झील की तली का पानी जमता नहीं है।
बर्फ मछलियों तक ऊष्मा पहुँचाती है।
चाँदी का घनत्व 10.8×10³ kg/m³ और पानी का घनत्व 10³ kg/m³ है। चांदी का आपेक्षिक घनत्व क्या है? RRB Group-D 12-12-2018 (Shift-III)
10.8 kg/m³
10.8 kg/m³
10.8
10.8 kg/m²
निम्नलिखित में से कौन-सी भौतिक राशि है, जो मात्रा में वृद्धि के बाद भी अप्रभावित रहती है? R.R.B. इलाहाबाद (असि. लोको पाय.) परीक्षा, 2008
आयतन
भार
द्रव्यमान
घनत्व
एक दी गई वायु (क्यूबिक मीटर) के आयतन में जल वाष्प (ग्राम) की मात्रा को जाना जाता है: R.R.B. रांची (C.C./T.C./J.C.) परीक्षा, 2006
विशिष्ट आर्द्रता
सापेक्षित आर्द्रता
मिश्रित अनुपात
निरपेक्ष आर्द्रता
पानी का घनत्व क्या है? RRB Group-D 02-11-2018 (Shift-I) / RRB NTPC 18-04-2016 (Shift-II) Stage Ist
1000 किलो/घन मीटर
10 किलो/घन मीटर
1 किलो/घन मीटर
100 किलो/घन मीटर
एक जहाज एक नदी से समुद्र में पहुँचता है, तब: R.R.B. इलाहाबाद (E.C.R.C./L.L.) परीक्षा, 2005
नीचे की ओर गिरता है
इनमें से कोई नहीं
वैसा ही स्तर बना रहता है
ऊपर की ओर उठता है
जब एक गैस के पात्र में दबाव बढ़ाया जाता है, तो उसका द्रव्यमान: R.R.B. भोपाल (T.C.) परीक्षा, 2005
किस तापमान पर जल का घनत्व अधिकतम होता है? D.M.R.C. परीक्षा, 2002 / R.R.B. गोरखपुर (Asst.Driv.) परीक्षा, 2002 / R.R.B. बंगलौर (T.C./C.C.) परीक्षा, 2010
0°C
4°C
-4°C
0°F
एक पिंड किसी द्रव में तैर रहा है, पिंड और द्रव का घनत्व बराबर है, अगर पिंड को नीचे की ओर दबाकर छोड़ दिया जाए, तो: R.R.B. गोरखपुर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2002
वह दोलन करने लगेगा
वह डुबकर तली में जाएगा
अपनी पुरानी अवस्था में एकदम आ जाएगा
जहाँ उसे छोड़ा जाएगा, वहीं रहेगा
औद्योगिक संस्थानों में भार उठाने के लिए जिस हाइड्रोलिक जैक का उपयोग किया जाता है वह भौतिकी के किस नियम पर आधारित है? SSC GD Constable, 01/03/2019, Shift-3
खेल सिद्धांत
आर्किमिडीज सिद्धांत
न्यूटन का नियम
पास्कल का नियम
लैक्टोमीटर की कार्यप्रणाली निम्नलिखित में से किस पर आधारित होती है? Delhi Police Constable (Executive) 03 Dec. 2020-2nd Shift
मेंडल का सिद्धांत
आर्किमिडीज का सिद्धांत
न्यूटन का नियम
बॉयल का नियम
जब पानी जम जाता है, तो उसका घनत्व- SSC GD Constable Exam -2015 / SSC कांस्टेबल (G.D.) परीक्षा, 2015
घट जाता है।
बढ़ जाता है।
शून्य हो जाता है।
नियत रहता है।
साबुन का बुलबुला…… के कारण गोलाकार प्राप्त कर लेता है। SSC CGL 10 August 2017
जड़त्व
दाब
पृष्ठ तनाव
श्यानता
निम्नलिखित में से किस खेल में खिलाड़ियों के पास पास्कल के नियम का ज्ञान होना आवश्यक है? SSC CGL 12 August 2017
चढ़ाई
पैराग्लाइडिंग
राफ्टिंग
स्कूबा डाइविंग
किस कारण से वायु के बुलबुले तरल पदार्थ में उठते हैं? SSC CGL 28 August 2016
पृष्ठ तनाव और आसंजन
श्यानता और उत्प्लावन
तरल पदार्थ पर वायु प्रवाह और उत्प्लावन
उत्क्षेप और पृष्ठ तनाव
गहरे समुद्र के गोताखोरों की ऑक्सीजन आपूर्ति में हीलियम मिलायी जाती है क्योंकि…. SSC CGL 27 August 2016
यह नाइट्रोजन से कम जहरीली है।
यह नाइट्रोजन से हल्की होती है।
यह ऑक्सीजन के साथ जल्दी मिश्रित हो जाती है।
यह उच्च दाब पर नाइट्रोजन की अपेक्षा खून में कम घुलनशील होती है।
काँच की एक प्लेट पर पानी की बूँद फैल कर एक पतली परत बन जाती है जबकि पारे की बूँद गोलाकार बनी रहती है क्योंकि…. SSC CGL 27 August 2016
पारा एक धातु है।
पारे का घनत्व पानी के घनत्व से ज्यादा होता है।
काँच के साथ पारे की संबद्धताएँ इसकी अनुशक्ति से अधिक होती हैं।
काँच के साथ पानी की संबद्धताएँ इसकी अनुशक्ति से अधिक होती हैं।
किसी पदार्थ का…… उसके एकांक आयतन के द्रव्यमान को कहते हैं। SSC CHSL 15 March 2018
घनत्व
श्यानता
सरंध्रता
दीप्ति (प्रकाश)
जब बर्फ पानी के ऊपर तैरती है तब उसका……हिस्सा पानी के बाहर रहता है। SSC CHSL 08 February 2017
0.5
0.3
0.1
1
श्यानता के बारे में निम्नलिखित में से क्या असत्य है? SSC CHSL 24 January 2017
गैसों की श्यानता द्रवों से कम होती है।
तापमान में वृद्धि के साथ गैसों की श्यानता बढ़ती है।
तापमान में वृद्धि के साथ द्रवों की श्यानता घटती है।
दबाव में वृद्धि के साथ द्रवों की श्यानता घटती है।
बैरोमीटर की रीडिंग में अचानक गिरावट का तात्पर्य- SSC CHSL 16 January 2017
तूफान
तेज गर्मी
वर्षा
साफ मौसम
तैराक को पानी में तैरने के लिए कौन-सा बल मदद करता है? SSC CHSL 03 July 2019
उत्प्लावन बल
माँसपेशीय बल
चुंबकीय बल
घर्षण बल
अधिक ऊँचाई पर उड़ने वाले हवाई जहाज में स्याही वाले पेन लीक क्यों करते हैं? SSC CHSL 17 January 2017
पेन में स्याही की घटी हुई विस्कसता के कारण
पेन में स्याही की बड़ी हुई विस्कसता के कारण
पेन के बाहर अधिक वायुमंडलीय दबाव के कारण
पेन के बाहर कम वायुमंडलीय दबाव के कारण
जब किसी पिंड को द्रव में डुबाया जाता है तो उस पर कौन-सा बल कार्यरत हो जाता है? SSC CHSL, 2013
उत्क्षेप
भार
द्रव्यमान
a तथा b दोनों
एक पतीले के पानी के स्तर में क्या परिवर्तन आएगा जब उसमें तैरता हुआ बर्फ का टुकड़ा पिघल जाएगा? SSC Online CPO SI (T-1) 2 जुलाई, 2017 (1-पाली) / SSC CGL (Tier-1) परीक्षा, 2014
कम होगा
अधिक होगा
समान रहेगा
पहले बढ़ेगा तथा फिर कम होगा
बॉल पेन किस सिद्धांत पर काम करता है? SSC Stenographer, 2010
श्यानता
बॉयल का नियम
गुरुत्वीय बल
पृष्ठीय तनाव
लैंप की बत्ती में तेल किसके कारण ऊपर उठता है? SSC MTS, 2013
दाब अंतर
केशिकीय घटना
तेल की कम श्यानता
संजक बल
दाब के मापन के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है? SSC CHSL, 2015
हाइग्रोमीटर
एनरॉयड बैरोमीटर
एनिमोमीटर
थर्मोमीटर
आर्द्रता का मापन किससे किया जा सकता है? SSC MTS, 2013
हाइड्रोमीटर
हाइग्रोमीटर
पायरोमीटर
लैक्टोमीटर
एक दाबमापी को एक बेलजार में रखा गया है। उस बेलजार से वायु को धीरे-धीरे निकालने पर क्या होता है? SSC मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
पारे का स्तर बढ़ने लगता है।
पारे का स्तर घटने लगता है।
पारे का स्तर अपरिवर्तित रहता है।
बेलज़ार फट जाता है।
गैस भरे गुब्बारे का नाखून की तुलना में सुई से फटना आसान क्यों होता है? SSC CGL (Tier-1) परीक्षा, 2015
गैस सुई के साथ अधिक प्रतिक्रियाशील होती है।
सुई गुब्बारे पर नाखून की तुलना में अधिक दाब डालती है।
नाखून गुब्बारे पर सुई की तुलना में अधिक दाब डालता है।
नाखून सुई की तुलना में अधिक लंबा होता है।
आपेक्षिक घनत्व का मात्रक क्या है? SSC Online CPO SI (T-1) 7 जुलाई, 2017 (1-पाली)
किग्रा./मीटर³
ग्रा./सेमी.³
मिली.ग्रा./मिली.मी.³
कोई मात्रक नहीं है।
दूध की सघनता मापने के लिए प्रयुक्त एक उपकरण है- SSC CHSL, 2014 / SSC MTS, 2014
ग्लैक्टोमीटर
लैक्टोमीटर
कैलिल्सयोमीटर
ध्रुवणमापी
सापेक्ष गुरुत्व, निम्न में किसका अनुपात है? SSC मल्टी टास्किंग परीक्षा, 2013
पदार्थ का घनत्व और जल का घनत्व
पदार्थ का घनत्व और 0°C पर जल का घनत्व
4°C पर जल का घनत्व और पदार्थ का घनत्व
पदार्थ का घनत्व और 4°C पर जल का घनत्व
एक लकड़ी के टुकड़े को पानी के नीचे पकड़ कर रखने पर उस पर कितना उत्प्लावन बल होगा? SSC FSI परीक्षा, 2012
लकड़ी के भार के बराबर
लकड़ी के भार से कम
लकड़ी के भार से अधिक
शून्य
0°C पर पारद (Mercury) के 760 mm कॉलम द्वारा लगने वाला दाब क्या कहलाता है? [CDS 2016]
1 पास्कल
1 ऐटमोस्फियर
1 बार
1 प्वाज
चावल पकाना कठिन होता है- SSC टेक्सटाइल परीक्षा, 2009
पर्वत के शिखर पर
समुद्र तल पर
खदान के नीचे
कहीं भी एक जैसा
पहाड़ों पर जल कम तापमान पर उबलता है क्योंकि- SSC (डाटा एंट्री ऑपरेटर) परीक्षा, 2009
उच्च दाब चावल के दानों की कड़ी परत का दलन कर देता है।
उच्च दाब जल के क्वथनांक को बढ़ा देता है।
पानी की बूंदों का तैलीय पृष्ठ पर न चिपकने का कारण है- SSC CHSL परीक्षा, 2011
आसंजक बल का अभाव
पृष्ठ तनाव
आपस में मिल नहीं सकते
तेल की अपेक्षा जल हल्का होता है
पानी से निकालने पर शेविंग ब्रश के बाल आपस में चिपक जाते हैं। इसका कारण है- SSC C.P.O. परीक्षा, 2008
पृष्ठ तनाव
श्यानता
प्रत्यास्थता
घर्षण
वर्षा की बूँद का आकार गोलाकार किस कारण से हो जाता है? [CDS 2010] / SSC CHSL, 2013
श्यानता
पृष्ठ तनाव
प्रत्यास्थता
गुरुत्व
फाउंटेन पेन किस सिद्धांत पर काम करता है? SSC टेक्सटाइल परीक्षा, 2006
द्रवों का उच्च से निम्न विभव की ओर प्रवाह
केशिका क्रिया
बर्नौली का सिद्धांत
द्रवों की श्यानता
एक तरल में पृष्ठ तनाव का क्या कारण है? SSC Online Stenographer, 14 सितम्बर, 2017 (2-पाली) / SSC F.S.I., 2012
अणुओं के बीच विद्युत शक्ति
अणुओं के बीच ससंजक बल
अणुओं के बीच आसंजक बल
अणुओं के बीच गुरुत्वाकर्षण बल
जब शुद्ध जल में डिटरजेंट डाला जाता है तो पृष्ठ तनाव- SSC CHSL, 2011
बढ़ जाता है।
घट जाता है।
अपरिवर्तित रहता है।
अपरिमित हो जाता है।
पैराशूट धीरे-धीरे नीचे आता है जबकि उसी ऊँचाई से फेंका गया पत्थर तेजी से गिरता है, क्योंकि- SSC टेक्सटाइल परीक्षा, 2007
पत्थर पैराशूट से भारी है।
पैराशूट में विशेष तंत्रों की व्यवस्था है।
पैराशूट के पृष्ठ का क्षेत्रफल ज्यादा है, अतः वायु का प्रतिरोध अधिक है।
उपर्युक्त में से कोई नहीं
यदि हम किसी पात्र के तल पर द्रव के दाब की गणना करना चाहें तो उसे निर्धारित करने के लिए कौन-सी मात्रा अपेक्षित नहीं है? SSC CHSL, 2011
द्रव स्तंभ की ऊँचाई
पात्र के तल के पृष्ठ का क्षेत्रफल
द्रव का घनत्व
पात्र के तल पर गुरुत्व के कारण त्वरण
एक बार किसके बराबर है? SSC MTS, 2013
10³ Pa
10⁴ Pa
10⁵ Pa
10⁶ Pa
द्रवचालित मशीनें किस सिद्धांत से काम करती हैं? SSC CHSL, 2011 / SSC MTS, 2013
न्यूटन सिद्धांत
जूल सिद्धांत
पास्कल सिद्धांत
प्लवन सिद्धांत
कौन-सा नियम/सिद्धांत बताता है कि जब किसी वस्तु को किसी तरल में पूर्ण या आंशिक रूप से डुबाया जाता है, तो वह ऊपर की दिशा में एक बल का अनुभव करती है, जो वस्तु द्वारा हटाए तरल के भार के बराबर होता है? SSC Online CPO SI (T-1) 7 जुलाई, 2017 (1-पाली)
बॉयल के नियम
चार्ल्स के नियम
आर्किमिडीज के सिद्धांत
पास्कल के नियम
दृढ़तांक निम्नलिखित में से किसका अनुपात है? SSC CGL, 2010
अनुदैर्ध्य प्रतिबल के साथ अनुदैर्ध्य विकृति
आयतन प्रतिबल के साथ आयतन विकृति
अपरूपण प्रतिबल के साथ अपरूपण विकृति
तनन प्रतिबल के साथ तनन विकृति
एक नदी में चलता हुआ जहाज समुद्र में आता है तब जहाज- [CDS 2004]
का स्तर पहले जितना होगा
थोड़ा ऊपर आएगा
थोड़ा नीचे आएगा
ऊपर या नीचे होगा जो उसमें पड़े हुए भार पर निर्भर करता है।
एक मनुष्य द्वारा भूमि पर लगाया गया दबाव सबसे अधिक कब होता है? [CDS 2010]
जब यह नीचे भूमि पर लेट जाता है।
जब वह एक पैर की पादांगुलि पर खड़ा होता है।
जब वह दोनों पादों को भूमि पर सपाट रखकर खड़ा होता है।
उपर्युक्त सभी समान दबाव उत्पन्न करते हैं।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- यदि केशिकत्व की परिघटना नहीं होती, तो- [I.A.S. (Pre) 2012]
कथन:
1. किरोसीन लैंप का उपयोग मुश्किल हो जाता।
2. कोई मृदु पेय का उपभोग करने के लिए स्ट्रॉ का प्रयोग नहीं कर पाता।
3. स्याही सोख पत्र काम करने में विफल हो जाता।
4. बड़े पेड़, जिन्हें हम अपने चारों ओर देखते हैं, पृथ्वी पर नहीं उगते।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं-
केवल 1, 2 और 3
केवल 1, 3 और 4
केवल 2 और 4
1, 2, 3 और 4
वर्षा की बूँद की गोलाकार आकृति का कारण है- 39th B.P.S.C.(Pre) 1994 / Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2005 / Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002 / I.A.S. (PRE) 1997 / U.P.P.C.S. (PRE) 2005 / Uttarakhand Lower Sub. (PRE) 2010
द्रव का घनत्व
पृष्ठ तनाव
वायुमंडलीय दाब
गुरुत्व
एक भारहीन गुब्बारे में 200 ग्राम जल भरा गया है। इसका जल में भार होगा- U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014
शून्य
100 ग्राम
200 ग्राम
400 ग्राम
तेल जल के तल पर फैल जाता है, क्योंकि- U.P.P.C.S. (Pre) 1994 / U.P.P.C.S. (GIC) 2010
तेल, जल की अपेक्षा अधिक घना है।
तेल, जल की अपेक्षा कम घना है।
तेल का पृष्ठ तनाव, पानी से अधिक है।
तेल का पृष्ठ तनाव, पानी से कम है।
पानी के एक गिलास में एक बर्फ का टुकड़ा तैर रहा है। जब बर्फ पिघलती है, तो पानी के स्तर पर क्या प्रभाव होगा? M.P.P.C.S. (Pre) 2008
बढ़ेगा
कम होगा
उतना ही होगा
पहले बढ़ेगा फिर कम होगा
यदि साबुन के दो भिन्न-भिन्न व्यास के बुलबुलों (bubbles) को एक नली द्वारा एक-दूसरे के संपर्क में लाया जाए, तो क्या घटित होगा? R.A.S./R.T.S. (Pre) 2007
दोनों बुलबुलों का आकार वही रहेगा।
छोटा बुलबुला और छोटा व बड़ा बुलबुला और बड़ा हो जाएगा।
सामान्य आकार प्राप्त करने के लिए छोटा बुलबुला बड़ा व बड़ा बुलबुला छोटा हो जाएगा।
दोनों बुलबुले संपर्क में आते ही फट जाएंगे।
एक केशनली में जल की अपेक्षा एक तरल अधिक ऊँचाई तक चढ़ता है, तो इसका कारण है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 2007
तरल, जल की अपेक्षा अधिक श्यान (Viscous) है।
तरल का ताप जल की अपेक्षा अधिक है।
तरल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा कम है।
तरल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा ज्यादा है।
लोहे की सुई पानी की सतह पर किस कारण से तैरती रहती है? U.P.P.C.S. (Pre) 2012
पानी के उत्प्लावन के कारण
पृष्ठ तनाव के कारण
श्यानता के कारण
गुरुत्वाकर्षणीय बल के कारण
ऑटोमोबाइल के हाइड्रोलिक ब्रेक के कार्य करने का सिद्धांत है- Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003
आर्किमिडीज का सिद्धांत
न्यूटन के गति का नियम
बरनौली का सिद्धांत
पास्कल का नियम
निम्नलिखित में से किस एक के लिए केशिकत्व एकमात्र कारण नहीं है? I.A.S. (Pre) 1999
स्याही का सोखना
भूमिगत जल का ऊपर चढ़ना
सूती कपड़े पर जल की बूँद का फैलना
पौधे की जड़ों से जल का इसके पर्णसमूह की ओर बढ़ना
कड़े जाड़े में झील की सतह हिमशीतित हो जाती है, किंतु उसके तल में जल द्रव अवस्था में बना रहता है। यह किस कारण से होता है? I.A.S. (Pre) 2011
बर्फ ऊष्मा की कुचालक है।
झील की सतह और वायु का तापमान एक-सा होने के कारण ऊष्मा की कोई हानि नहीं होती।
जल का घनत्व 4°C पर अधिकतम होता है।
इस संदर्भ में उपर्युक्त (a), (b) तथा (c) कथनों में से कोई भी सही नहीं है।
नीचे दिए हुए चार छिद्रों वाले एक फव्वारे के चित्र पर ध्यान दीजिए – फव्वारे के कौन से छिद्र से पानी अधिकतम दूरी तक फेंका जाएगा? I.A.S. (Pre) 1994
4
3
2
1
मिट्टी का तेल पानी के ऊपर इसलिए तैरता है, क्योंकि- Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010
उसका घनत्व पानी के घनत्व से अधिक होता है।
उसका घनत्व पानी के घनत्व से कम होता है।
उसका घनत्व पानी के घनत्व के बराबर होता है।
उपर्युक्त में से कोई नहीं
समुद्र में प्लवन करते हुए आइसबर्ग का कितना भाग समुद्र की सतह से ऊपर होता है? U.P.P.C.S. (Pre) 2005
1/9
1/10
1/6
1/4
एक तरल किसी सिलिंडराकार पाइप में धारारेखीय रीति से बह रहा है। पाइप के अक्ष वाले खंड में प्रवाह की परिच्छेदिका (प्रोफाइल) होगा- U.P.P.C.S. (Pre) 2003
परवलयिक
आयताकार
अतिपरवलयिक
दीर्घवृत्ताकार
निम्न में से कौन-सा पेट्रोलियम परिष्करण का उपोत्पाद है? U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013
पेट्रोल
चारकोल
कोयला
एस्फाल्ट
शीतकाल में जब झील की ऊपरी सतह का पानी बर्फ में बदल जाता है फिर भी जलीय जंतु जीवित रहते हैं, क्योंकि- U.P.P.C.S. (Pre) 2005
वे बर्फ में साँस ले सकते हैं।
उनके अंदर काफी मात्रा में ऑक्सीजन संचित रहती है।
उनके शरीर की बनावट इस प्रकार की है कि वे ऑक्सीजन के बिना भी रह सकते हैं।
पानी का घनत्व 4°C पर सबसे अधिक होता है, जिससे बर्फ की ऊपरी सतह के नीचे पानी रहता है।
नैनो द्रव्यों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण गुण होता है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013
बल
घर्षण
दाब
तापमान
जल का अधिकतम घनत्व होता है- U.P.P.C.S. (Mains) 2015
373 केल्विन पर
277 केल्विन पर
273 केल्विन पर
269 केल्विन पर
बादलों के वायुमंडल में तैरने का कारण है उनका कम- I.A.S. (Pre) 1995
ताप
वेग
दाब
घनत्व
हवाई जहाज से यात्रा करते समय पेन से स्याही निकलने लगती है- U.P.P.C.S. (Pre) 1992
वायुदाब में कमी के कारण
वायुदाब में वृद्धि के कारण
स्याही के आयतन में वृद्धि के कारण
अत्यधिक भार के कारण
वस्तु की मात्रा बदलने पर अपरिवर्तित रहेगा- U.P.P.C.S. (Pre) 1992
आयतन
भार
द्रव्यमान
घनत्व
मथने के पश्चात क्रीम का दूध से पृथक हो जाने का कारण है- Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013
गुरुत्वाकर्षण बल
ससंजक बल
अपकेंद्रीय बल
उपर्युक्त में से कोई नहीं
एक ही पदार्थ से बने चार तार, जिनकी विमाएं नीचे दी गई हैं, अलग-अलग बार एक ही भार से खींचे जाते हैं। उनमें से किस एक में अधिकतम दैर्ध्यवृद्धि होगी? I.A.S. (Pre) 2007
1 मी. लंबाई और 2 mm व्यास वाला तार
2 मी. लंबाई और 2 mm व्यास वाला तार
3 मी. लंबाई और 1.5 mm व्यास वाला तार
1 मी. लंबाई और 1 mm व्यास वाला तार
किस ताप पर पानी का घनत्व अधिकतम होता है? U.P.P.C.S. (Mains) 2008 / 42nd B.P.S.C. (Pre) 1998 / 43rd B.P.S.C. (Pre) 1999 / R.A.S./R.T.S. (PRE) 1992
4°C
0°C
-4°C
-8°C
साबुन के बुलबुले के अंदर का दाब- U.P.P.C.S. (Pre) 1995 / U.P.P.C.S. (Mains) 2014
वायुमंडलीय दाब से अधिक होता है।
वायुमंडलीय दाब से कम होता है।
वायुमंडलीय दाब के बराबर होता है।
वायुमंडलीय दाब का आधा होता है।
लोहे की कील पारे पर क्यों तैरती है, जबकि वह पानी में डूब जाती है- U.P.P.C.S. (Pre) 1994 / I.A.S. (PRE) 2002
लोहे की पारे से रासायनिक क्रिया की प्रवृत्ति पानी की तुलना में कम होने के कारण।
लोहे का भार पानी से अधिक है तथा पारे से कम।
लोहे का घनत्व पानी से अधिक है तथा पारे से कम।
पारा पानी से भारी है।
जब किसी झील की तली से उठकर वायु बुलबुला ऊपरी सतह तक आएगा, तो उसका आकार- I.A.S. (P.C.S) 1996
बढ़ जाएगा
घट जाएगा
यथावत बना रहेगा
चपटा होकर तश्तरीनुमा हो जाएगा
पानी के 4°C पर शरीर तैरता है, यदि तापमान 100°C हो जाए, तो- M.P.P.C.S. (Pre) 1999
शरीर डूब जाएगा।
कोई परिवर्तन नहीं होगा।
कुछ अधिक भाग पानी में डूबेगा।
अधिक आसानी से तैरेगा।
समुद्र में नदी की अपेक्षा तैरना आसान होता है, क्योंकि- U.P. Lower Sub. (Pre) 2002
समुद्री जल नमकीन होता है।
समुद्री जल गहरा होता है।
समुद्री जल भारी होता है।
समुद्री जल हल्का होता है।
एक सुई पानी में डूब जाती है, जबकि लोहे से बना जहाज पानी पर तैरता है क्योंकि- U.P. Lower Sub. (Spl) (Pre) 2004
सुई की नोक नुकीली होती है।
जहाज सपाट होता है।
जहाज एक शक्तिशाली इंजन द्वारा चलाया जाता है।
सुई का आपेक्षिक घनत्व उसके द्वारा हटाए हुए पानी के आपेक्षिक घनत्व से अधिक होता है।
बैरोमीटर पठन में अचानक गिरावट हो जाने से निम्नलिखित में से कौन-सी एक मौसम दशा इंगित होती है? I.A.S. (Pre) 2001 / U.P.P.C.S. (Pre) 1996
तूफानी मौसम
प्रशांत मौसम
शीत एवं शुष्क मौसम
उष्ण एवं उज्जवल मौसम
जब कुएँ से पानी की बाल्टी को ऊपर खींचते हैं, तो हमें महसूस होता है कि बाल्टी- U.P.P.C.S. (Pre) 2009
पानी की सतह से ऊपर भारी हो गई है।
पानी की सतह से ऊपर हल्की हो गई है।
पानी से बाहर आकर स्थिरता खो बैठी है।
पानी से बाहर आकर उसके द्रव्यमान (Mass) में वृद्धि हुई है।
निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व सबसे पहले कृत्रिम रूप से उत्पादित किया गया था? Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013
नेप्ट्यूनियम
प्लूटोनियम
फ्रेंसियम
टेक्नीशियम
बत्ती वाले स्टोव में किरोसिन का बत्ती में ऊपर चढ़ने का कारण है- R.A.S./R.T.S. (Pre) 1997
परासरण
विसरण
पृष्ठ तनाव
जीवद्रव्य संकुचन
ताप बढ़ने के साथ द्रव की श्यानता- Uttarakhand P.C.S (Pre) Exam. 2016
बढ़ती है।
घटती है।
अपरिवर्तित रहती है।
द्रव की प्रकृति के अनुसार बढ़ या घट सकती है।
कथन (A): जब कोई जहाज नदी से निकलकर सागर में प्रवेश करता है, तो वह कुछ ऊपर उठ जाता है।
कारण (R): सागर के जल का घनत्व नदी के जल के घनत्व से अधिक है।
U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002 / U.P.P.C.S. (Pre) 2003 / U.P. Lower Sub. (PRE) 2004 / U.P.P.C.S. (PRE) 1992
(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(A) गलत है, परंतु (R) सही है।
स्थित विज्ञान निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? M.P.P.C.S.(Pre) 2012