Updated on 18/08/23 by Maananjay MahatoShare on WhatsApp

झारखंड के पलामू जिले के तहत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं – पनकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर और हुसैनाबाद। इन 5 विधानसभा क्षेत्रों में से छतरपुर विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। 

छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक पुष्पा देवी है, जोकि भारतीय जनता पार्टी की प्रतिनिधि है। हमने आपको पहले ही बताया कि छतरपुर विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है, तो पुष्पा देवी अनुसूचित जाति के सदस्य है।

पुष्पा देवी का जन्म वर्ष 1973 में हुआ था इस अनुसार वर्ष 2023 में वह 50 वर्ष की हो गई है। वैसे पुष्पा देवी के पति का नाम मनोज कुमार है और दोनों के 5 बच्चे हैं- 3 लड़के और दो लड़की। पुष्पा देवी का आवास वर्तमान में पलामू के ही मेदिनीनगर में स्थित है। 

PUSHPA DEVI Biography : Jharkhand MLA