Updated on 18/08/23 by Maananjay MahatoShare on WhatsApp

झारखंड के पलामू जिले के तहत 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं – पनकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर और हुसैनाबाद। इन 5 विधानसभा क्षेत्रों में से छतरपुर विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है।

पलामू के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी है जो कि भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि हैं। रामचंद्र चंद्रवंशी के पिता का नाम सहदेव चंद्रवंशी है और उनका वर्तमान आवास गढ़वा में स्थित है।

उन्होंने मैट्रिक, 1964 में बिहार बोर्ड से हैदर नगर हाई स्कूल, हुसैनाबाद, पलामू से और  इंटर/12वीं पास 2013 में एस. सी. इंटर कॉलेज, मझिआंव, JAC  रांची से किया हुआ है। वर्ष 2023 में रामचंद्र चंद्रवंशी 72 वर्ष के हैं। 

वह पहली बार विधायक बिश्रामपुर से राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की ओर से वर्ष 2005 से 2009 तक के लिए बने थे। 

उन्होंने दूसरी बार विधायक का चुनाव वर्ष 2014 में जीता और 2014 से 2019 तक वे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रहे।
उन्होंने झारखण्ड विधानसभा का तीसरा चुनाव वर्ष 2019 में जीता।

RAMCHANDRA CHANDRAVANSHI Biography : Jharkhand MLA