E, F, G, H, I, J और K एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। H, G के दायें से दूसरे स्थान पर है। F और K निकटतम पड़ोसी हैं। F और E दोनों I के निकटतम पड़ोसी हैं। H और E निकटतम पड़ोसी हैं। K पंक्ति के अंतिम दायें छोर पर है। J, H के ठीक बायें है। J के ठीक बायें कौन है?
H
F
G
E
दिविज, पलक, रवनीत, सेजल और तर्पण एक वृत्ताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। रवनीत और तर्पण के बीच में केवल पलक बैठी है। तर्पण, सेजल के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। रवनीत और दिविज के बीच में केवल सेजल है। तर्पण के बाई ओर ठीक बगल में कौन बैठा / बैठी है?
सेजल
पलक
दिविज
रवनीत
आठ मित्र कृति, दुर्गा, मानसी, सूर्या, ताहिरा, वृत्ति, आहना और योशिता एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं, कि चार मित्र मेज के कोनों पर बैठे हैं, जबकि अन्य चार मेज के भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। सभी का मुख मेज के केंद्र की ओर है। सूर्या, दुर्गा के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। कृति और दुर्गा के बीच में केवल ताहिरा है। मानसी, दुर्गा के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। सूर्य और योशिता के बीच में केवल वृत्ति बैठी है। योशिता, आहना के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। वृत्ति मानसी के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। ताहिरा के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा / बैठी है?
अहाना
योशिता
सूर्या
मानसी
एक समारोह में, मुख्य अतिथि के साथ कुछ लोग थे, और सभी दर्शक गैलरी में पश्चिम की ओर मुख करके बैठे थे। P, मुख्य अतिथि के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है और Q, P के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है। Q के दायीं ओर बैठे व्यक्तियों की संख्या, Q के बायीं ओर बैठे व्यक्तियों की संख्या से ठीक एक कम है। P के बायें ओर कोई नहीं बैठा है। दर्शक गैलरी में कुल कितने लोग बैठे थे?
7
8
10
9
कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। M बाएं सिरे पर बैठा है। K, M के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G, K के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G और D के बीच में केवल पांच व्यक्ति बैठे हैं। D, दाएं सिरे से छठवें स्थान पर बैठा है। G, D के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
12
13
14
15
चार सहेलियां हिमानी, शलाका, मिताली और बूंदा, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठी हैं। वे चारों मेज के कोनों पर बैठी हैं। हिमानी, बूंदा के दाईं ओर ठीक बगल में है। मिताली, शलाका के बाईं ओर ठीक बगल में है। हिमानी, शलाका के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। कुछ समय के बाद, हिमानी अपना स्थान छोड़ देती है, और कामिनी उसका स्थान ले लेती है। इसी तरह तारा, वृंदा का स्थान ले लेती है। अब तारा के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
मिताली
शलाका
बंदा
कामिनी
आठ मित्र – P, Q, R, S, T, U, V और W, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से चार मित्र इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि अन्य चार मित्र मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। T मेज के एक कोने पर बैठा है। U, T के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है। S, V के बाईं ओर ठीक बगल में है। T, V के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। R और P के बीच में केवल U है। T और R के बीच में केवल W है। T के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
P
W
R
Q
सात बच्चे P, Q, R, S, T, U और V, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। उनमें से तीन मेज के कोनों पर बैठे थे, जबकि अन्य चार मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे थे। एक कोना खाली था। U, जोकि मेज की किसी एक भुजा के मध्य में बैठा था, T के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। P और U के बीच एक खाली कुर्सी मौजूद थी। R और Q एक-दूसरे के विकर्णतः सामने बैठे थे। T, Q के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। S, V के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। निम्नलिखित में से कौन सा बच्चा मेज के एक कोने पर बैठा था?
T
S
U
V
कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। राहुल पंक्ति के बाएं सिरे से 8वें स्थान पर बैठा है। राहुल और समर के बीच में केवल 11 व्यक्ति बैठे हैं। समर, राहुल के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। मोहित, जीशान जोकि दाएं सिरे पर बैठा है, के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। समर दाएं सिरे से 9वें स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
27
29
26
28
पांच छात्र – 1, 2, 3, 4 और 5, एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। 4, 1 के दाईं ओर ठीक बगल में, और 2 के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। 5, 1 के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
3, 5 और 1 के बीच में बैठा है।
1, 5 के ठीक बगल में बैठा है।
2, 4 और 1 के बीच में बैठा है।
5, 3 के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है।
एक वर्गाकार मेज़ आठ कुर्सियों से घिरी हुई थी, उनमें से चार मेज के कोनों पर थीं, जबकि अन्य चार मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में थीं। छह क्लर्क D, E, F, G, H और I इस वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। मेज के दो कोनों पर पड़ी कुर्सियां खाली थी। E और I एक-दूसरे के विकर्णतः सम्मुख कोनों पर बैठे थे। H, G के बाईं ओर दूसरे स्थान पर था। D, F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर था। G, E के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। इनमें से कौन H के सामने था?
I
खाली कुर्सी
D
F
पांच विद्यार्थी – 1, 2, 3, 4 और 5 – एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र से बाहर की ओर मुख करके बैठे हैं। 3, 4 के दायें से दूसरे और 5 के ठीक बायें बैठा है। 3 और 4, 1 के निकटतम पड़ोसी हैं। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
2, 5 के ठीक बायें बैठा है।
1, 5 के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है।
1 और 2, 4 के निकटतम पड़ोसी हैं।
2, 1 के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है।
कुछ व्यक्ति एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। K, G के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। L, P के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। P, G के दाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। L, H के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
12
11
13
10
I, J, K, L, M, N और O एक वृत्ताकार व्यवस्था में केंद्र की ओर मुख करके बैठे हुए ताश खेल रहे हैं। M, I और L दोनों के ठीक बगल में बैठा है। J, O के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। N, I के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। N किस स्थान पर बैठा हुआ है?
K के दाईं ओर दूसरे स्थान पर
L के बाईं ओर दूसरे स्थान पर
J के बाईं ओर ठीक बगल में
O के दाईं ओर तीसरे स्थान पर
पांच व्यक्ति – A, B, C, D और E एक वृत्ताकार मेज के परितः बैठे हैं। उनमें से एक का मुख बाहर की ओर (मेज के केंद्र के विपरीत दिशा में) है, और अन्य चार का मुख केंद्र की ओर है। C का मुख केंद्र की ओर है, और वह D के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। B, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, C और D दोनों के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। E, B के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। इनमें से किसका मुख बाहर की ओर है?
D
C
E
B
छह दोस्त, E, F, G, H, I और J एक गोल मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। E, I के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। H और J के बीच में केवल G बैठा है। F कहां बैठा है?
G के बाईं ओर तीसरे स्थान पर
I के बाईं ओर दूसरे स्थान
G के दाईं ओर दूसरे स्थान
I के दाईं ओर दूसरे स्थान
पाँच व्यक्ति एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। अमन, अंसु और अजित दोनों का निकटतम पड़ोसी है। आकाश, अमन के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। अंश, अमन के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। आकाश, अंसु और अंश दोनों का निकटतम पड़ोसी है। अजित और आकाश दोनों का निकटतम पड़ोसी कौन है?
अंसु
अमन
अंश
निर्धारित नहीं किया जा सकता है।
पांच धावक एक सीधी पंक्ति में पूर्व की ओर मुख करके खड़े हैं। K पहले स्थान पर खड़ा है और M अंतिम स्थान पर है। L, N के ठीक बायें खड़ा है, और N, M के ठीक बायें खड़ा है। P, M के बायें से तीसरे स्थान पर खड़ा है। P के ठीक बायें कौन खड़ा है?
K
N
L
M
छह लड़कियों – A, C, F, H, J और K में से प्रत्येक की लम्बाई अलग-अलग है। वे अपनी लम्बाई के आरोही क्रम में खड़ी हैं, सबसे आगे सबसे छोटी और पीछे सबसे लम्बी लड़की हैं। A पंक्ति की शुरुआत में है। F से केवल एक व्यक्ति लंबा है। H लम्बाई में A से ठीक आगे है। C और H दोनों K से छोटी हैं। A और C के बीच केवल एक अन्य लड़की है। यदि H और F पंक्ति के आरंभ से क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं, तो पंक्ति के आरंभ से दूसरे स्थान पर कौन है?
K
J
C
A
पांच विद्यार्थी एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। राम और सोनू, दोनों बाईं ओर के दो कोनों पर बैठे हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। सीता और कमल, दोनों दाईं ओर के दो कोनों पर बैठे हैं (लेकिन उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है)। ऋतु, सीता और कमल दोनों के ठीक बगल में बैठी है। सीता, कमल के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। कमल के बाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
राम
ऋतु
सीता
सोनू
सात व्यक्ति – A, B, D, E, G, H और K एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। E, पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है। B, E के ठीक बगल में है। A और E के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A, G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। H, न तो A और न ही B के ठीक बगल में है। K, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। K के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?
तीन
दो
एक
शून्य
A, B, C, D, J, K, L और M एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र के सम्मुख बैठे हैं। उनमें से चार कोनों पर बैठे हैं जबकि अन्य चार भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। D मेज के किसी कोने पर बैठा है। D और C के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं, जब D के बायीं ओर से गिना जाता है। C और B के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। M, B के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। K, M के ठीक दायीं ओर बैठा है। A न तो B और न ही C का निकटतम पड़ोसी है। J, A के ठीक बायीं ओर बैठा है। L के दायीं ओर से दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
C
K
J
M
दस व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों 1 और 2 में बैठे हैं। J, K, L, M और N पंक्ति 1 में दक्षिण की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं, तथा Q, R, S, T और U पंक्ति 2 में उत्तर की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं, इस तरह से कि पंक्ति 1 में प्रत्येक सदस्य पंक्ति 2 के किसी सदस्य के सम्मुख है। Q के बायीं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। J, Q के निकटतम पड़ोसी के सम्मुख है। M, J के ठीक बायीं ओर बैठा है। जो व्यक्ति K के सम्मुख बैठा है, वह S के ठीक बायीं ओर बैठा है। न तो I और न ही S किसी भी अंतिम छोर पर बैठे हैं। S और T के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। N, U के निकटतम पड़ोसी के सम्मुख है। R के सम्मुख कौन है?
M
J
N
K
एक नाव में सवार व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक पंक्ति में पांच व्यक्ति इस प्रकार बैठे हैं कि आसन्न व्यक्तियों के बीच दूरी एक समान है। पहली पंक्ति में, मणि, नैनी, एलेक्स, पुरी और तुली बैठे हैं (उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है) और उन सभी का मुख दक्षिण की ओर है। दूसरी पंक्ति में, शर्मा, एटकिन, पुतिन, नेहा और प्रिया बैठे हैं (उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है) और उन सभी का मुख उत्तर की ओर है। अतः, इस व्यवस्था में सम्मुख पंक्तियों में बैठे व्यक्तियों के मुख एक दूसरे की ओर हैं। प्रिया, एटकिन के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। एटकिन किसी एक सिरे पर बैठा है। शर्मा, प्रिया के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। शर्मा की ओर मुख करके बैठा व्यक्ति, नैनी के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। पुरी, नैनी के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। मणि, नैनी के ठीक बगल में नहीं बैठा है। मणि और एलेक्स के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। न तो नैनी का और न ही मणि का मुख नेहा की ओर है। इनमें से किसका मुख तुली की ओर है?
शर्मा
प्रिया
नेहा
एटकिन
आठ मित्र जानकी, कोमली, लोकेश, मनु, निर्वाण राजन, पारु और शिल्पा एक वर्गाकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से चार, मेज के चारों कोनों पर बैठे हैं, जबकि चार, चारों भुजाओं में से प्रत्येक के मध्य में बैठे हैं। भुजाओं के मध्य में बैठे मित्रों का मुख केंद्र की ओर है, जबकि चारों कोनों पर बैठे मित्रों का मुख बाहर की ओर (अर्थात केंद्र के विपरीत) है। लोकेश मनु के दाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। मनु मेज की किसी एक भुजा के मध्य में बैठा है। लोकेश और शिल्पा के बीच ठीक तीन व्यक्ति बैठे हैं। पारु, शिल्पा के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। निर्वाण, पारु के ठीक बगल में बैठे मित्रों में से एक है। निर्वाण और कोमली के बीच ठीक तीन मित्र बैठे हैं। जानकी कोमली के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। राजन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है ?
निर्वाण, राजन के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है।
मनु और कोमली दोनों राजन के ठीक बगल में बैठे हैं।
राजन और जानकी के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं।
राजन किसी एक भुजा के मध्य में बैठा है।
यहाँ दो बेंच A और B और एक कुर्सी है। इनमें से प्रत्येक बेंच पर तीन व्यक्ति और एक कुर्सी पर बैठ सकते हैं। सात व्यक्तियों अमन, भास्कर, चेतन, डब्लू, एकता, फौजिया और गणेश को इन बेंचों पर बैठाया जाना है और कुछ शर्तों के अनुसार कुर्सी दी जानी है।
(1) फौज़िया उस बेंच पर नहीं बैठती जिसमें डबलू बैठा है।
(ii) एकता उस बेंच पर नहीं बैठती जिसमें डबलू बैठा है
(iii) चेतन अमन के साथ बैठ सकता है लेकिन गणेश के साथ नहीं
(iv) अमन डब्लू के साथ बैठ सकता है लेकिन भास्कर या गणेश के साथ नहीं
(v) गणेश, फौज़िया के समान बेंच पर नहीं बैठता है
यदि फौजिया बेंच A पर बैठती है और चेतन बेंच B पर बैठता है, तो कुर्सी पर कौन बैठा है?
भास्कर
एकता
गणेश
डबलू
आठ मित्र एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर समान दूरी पर बैठे हैं और उनकी पीठ मेज के केंद्र की ओर है। ईशिन, अंशु के ठीक दायें बैठा है। अमीना, ध्रुव की निकटतम पड़ोसी नहीं है। हरमीत और फ़िज़ा के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। ध्रुव, वरुण के ठीक बायें है। मोहित और हरमीत के मध्य केवल दो व्यक्ति हैं। फिजा, अंशु के ठीक बायें बैठी है। ईशिन और वरुण के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। हरमीत के ठीक बायें कौन बैठा है?
ध्रुव
वरुण
अमीना
ईशिन
दस व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों 1 और 2 में बैठे हैं। A, B, C, D और E पंक्ति 1 में दक्षिण की ओर मुख करके बैठे हैं, और V, W, X, Y और Z पंक्ति 2 में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं, इस प्रकार पंक्ति 1 में बैठे प्रत्येक सदस्य का मुख, पंक्ति 2 में बैठे एक सदस्य की ओर है।
W पंक्ति के बाएं सिरे पर बैठा है। W, B के ठीक बगल में बैठे व्यक्ति की ओर मुख करके बैठा है। C, B के बाईं ओर किसी एक स्थान पर बैठा है, किंतु पंक्ति के किसी भी सिरे पर नहीं बैठा है। C की ओर मुख करके बैठा व्यक्ति, Y के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। D, A के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। V, X के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। इनमें से कौन Z की ओर मुख करके बैठा है?
D
E
B
A
पांच व्यक्ति राम, रोहन, सुनीता, सीमा और चंदन, एक पंचभुज के सभी पांच कोनों पर एक विशिष्ट क्रम में केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। राम, रोहन के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। सुनीता, राम के ठीक बगल में नहीं बैठी है। चंदन, सुनीता और सीमा दोनों के ठीक बगल में बैठा है।
राम के सापेक्ष सुनीता की स्थिति क्या होगी ?
सुनीता राम के वामावर्त दिशा में तीसरे स्थान पर बैठेगी।
सुनीता राम के दक्षिणावर्त दिशा में तीसरे स्थान पर बैठेगी।
सुनीता राम के दक्षिणावर्त दिशा में दूसरे स्थान पर बैठेगी।
सुनीता राम के वामावर्त दिशा में पहले स्थान पर बैठेगी।
पांच लड़के आनंद, बालू, चरण, दिनेश और टॉम एक सीढ़ी पर इस प्रकार बैठे हैं कि आनंद, टॉम के ठीक नीचे बैठे हैं, जो बालू के ठीक नीचे बैठा है। चरण, आनंद और दिनेश के ठीक बीच में बैठा है। सीढ़ी पर टॉम और चरण के ठीक बीच में कौन बैठा है?
आनंद
निर्धारित नहीं किया जा सकता है
बालू
दिनेश
A, B, C, D, E और F क्रमांक वाले छः घोड़े, एक घुड़दौड़ में भाग ले रहे हैं। रेस ट्रैक पर, घोड़ा C, घोड़ा A और घोड़ा E के बीच में इस प्रकार खड़ा है कि वे दोनों इसके ठीक बगल में खड़े हैं। घोड़ा D किसी भी किनारे पर नहीं खड़ा है। घोड़ा B, घोड़ा E के दाईं ओर ठीक बगल में खड़ा है। घोड़ा F दाएं किनारे पर नहीं खड़ा है। घोड़ा D, घोड़ा B के बाईं ओर चौथे स्थान पर खड़ा है।
यदि सभी घोड़ों का मुख उत्तर दिशा की ओर है, तो कौन सा घोड़ा बाएं सिरे पर खड़ा है ?
A
B
F
C
गणेश, राजू, रोहित, ईशा, जनक, प्रीति, चंदन और मधुर आठ कर्मचारी हैं, जो किसी चर्चा के लिए एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनके पेशे – पायलट, चिकित्सक, प्रकाशक, इंजीनियर, महाप्रबंधक, यूनियन लीडर, शोधकर्ता और डीन हैं, लेकिन उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। राजू, प्रीति के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। डीन, प्रीति के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। डीन और गणेश के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। इंजीनियर और गणेश के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। प्रकाशक, इंजीनियर के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। मधुर, प्रीति के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। ईशा डीन है। रोहित और जनक एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। न तो रोहित और न ही जनक इंजीनियर है। महाप्रबंधक, राजू के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। यूनियन लीडर, प्रकाशक के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। शोधकर्ता, इंजीनियर के ठीक बगल में बैठा है। रोहित, पायलट के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है।
डीन के सापेक्ष चंदन का स्थान कौन सा है?
दाईं ओर दूसरा
बाईं ओर तीसरा
दाईं ओर तीसरा
बाईं ओर दूसरा
दोस्तों का एक समूह एक अष्टभुज के कोने पर एक के साथ एक व्यवस्था में बैठा है। सभी का मुख केंद्र की ओर हैं। मेधा राधा के विकर्ण रूप से सामने बैठी है। मेधा सीमा के बाईं ओर है। रमन सीमा के बगल में और गोविंद के सामने है। गोविंद चंद्रा के दाहिनी ओर है, शांति मेधा के दायीं ओर नहीं है बल्कि शशि के सामने है। चंद्रा के विपरीत कौन है?
सीमा
राधा
शांति
रमन
सात दोस्त अंदर की ओर एक मेहराब आकार में बैठे हैं। R और V कोने की तरफ बैठे हैं। T कहता है कि, मेरे दाहिने हाथ की ओर से दो से अधिक व्यक्ति बैठे हैं और R अंतिम है। Q कहता है कि, मेरे बाएं हाथ की ओर तीन व्यक्ति बैठे हैं जिनमें अंतिम है। S और एक दूसरे के पास बैठे हैं। कितने लोग क्रमशः T के बाईं और दाई ओर बैठे हैं?
तीन और तीन
चार और दो
एक और पांच
दो और चार
छह व्यक्ति A, B, C, D, E और F एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। उनकी आयु बाएं से दाएं छोर तक 3 के क्रमिक गुणकों में है। B, A के दायें से दूसरे स्थान पर है। A, E के ठीक बायें है। C और F के बीच केवल तीन लोग बैठे हैं। D की आयु 18 वर्ष और अधिकतम है। C, E के बायें बैठा है। A और B की कुल आयु कितनी है?
12 वर्ष
18 वर्ष
15 वर्ष
24 वर्ष
तीन जोड़े एक गोल मेज पर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। दो से अधिक पुरुष (या दो महिलाएं) एक दूसरे के बगल में नहीं बैठे हैं। कोई भी पुरुष अपनी पत्नी के बगल में नहीं बैठा है। B, C के ठीक बायें बैठा है, जिसकी पत्नी C के ठीक विपरीत बैठी है। A और उसकी पत्नी, C की पत्नी के दोनों ओर बगल में बैठे हैं। A के ठीक बायें और ठीक दायें कौन बैठे हैं?
B और C की पत्नी
C और B की पत्नियाँ
B और C की पलियाँ
C और B की पत्नी
सात व्यक्ति A, B, C, D, E, F और G एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। C, E के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। E, A का पड़ोसी है। A और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। F और G के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं।
निम्नलिखित में से कौन सी बैठने की व्यवस्था संभव नहीं हो सकती (बाएं से दाएं)?
C, G, A, E, F, B, D
B, D, C, G, A, E, F
D, C, G, A, E, F, B
D, B, C, G, A, E, F
आठ दोस्त P, Q, R, S, T, U, V और W एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की मुंह करके बैठे हैं लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। इनमें से प्रत्येक अलग-अलग, जैसे- नीला, हरा, लाल, काला, पीला, सफेद, बैंगनी और गुलाबी, रंग की शर्ट के पहनते हैं। P, गुलाबी शर्ट पहने हुए व्यक्ति के दाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, और गुलाबी शर्ट पहने हुए व्यक्ति और W के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। जो लोग पीले और हरे रंग की शर्ट पहने हैं, वे एक दूसरे के निकटतम पड़ोसी हैं। न तो P और न ही W पीले या हरे रंग की शर्ट पहने हैं। जिसने पीले रंग की शर्ट पहनी है, वह गुलाबी शर्ट पहने हुए व्यक्ति के बगल में नहीं है। जिसने नीली शर्ट पहनी है वह Q के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। T, W का निकटतम पड़ोसी नहीं है। जिसने नीली शर्ट पहनी है, वह सफेद और बैंगनी शर्ट पहनने वाले दोनों का निकटतम पड़ोसी है जिसने बैंगनी शर्ट पहनी है वह Q के दाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। Q ने पीली शर्ट नहीं पहनी है। R, लाल शर्ट पहनने वाले व्यक्ति के दाई बगल में बैठा है। P ने लाल शर्ट नहीं पहनी है। U, P का निकटतम पड़ोसी नहीं है। V, नीली शर्ट पहनने वाले का निकटतम पड़ोसी नहीं है।
जिस व्यक्ति ने ___ शर्ट पहनी है, वह गुलाबी और सफेद शर्ट पहनने वाले व्यक्तियों के ठीक बीच में बैठा है।
नीला
हरा
पीला
लाल
A, B, C, D, E, F, G और H एक वृताकार मेज के चारों तरफ केंद्राभिमुख होकर बैठे हैं। कोई भी दो पुरुष या दो महिला एक-दूसरे के बगल में नहीं बैठे हैं। A, H की पत्नी है और H के ठीक बाई ओर बैठी है। A, E के बाई ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। F, D के दाई ओर दुसरे स्थान पर बैठा है। D, A या E के ठीक पड़ोस में नहीं बैठा है। H और C एक दूसरे के ठीक पड़ोस में बैठे हैं। F, अपनी पत्नी B के ठीक पड़ोस में नहीं बैठा है।
B से वामावर्त दिशा में गिने जाने पर B और F के बीच कितने लोग बैठे हैं?
दो
तीन
पांच
चार
दस मित्र प्रत्येक छह सीटों वाली दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं। प्रत्येक पंक्ति में एक सीट खाली है। पंक्ति – 1 में V, W, X, Y और Z दक्षिण की ओर मुंह किये बैठे हैं। पंक्ति – 2 में H, I, J, K और L उत्तर की ओर मुंह किये बैठे हैं। प्रत्येक को अलग-अलग ब्रांड के लैपटॉप जैसे- एचपी, लेनोवो, डेल, आसुस, एसर, बॉल, एप्पल, वाइल्डक्राफ्ट, माइक्रोमैक्स और हैरिसन्स पसंद हैं। K, J के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है और आसुस ब्रांड पसंद करता है। I और खाली सीट के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। I को एसर या डेल ब्रांड पसंद नहीं है। Z, X के ठीक बगल में नहीं बैठा है। W को हैरिसन्स ब्रांड पसंद है। जिसको डेल ब्रांड पसंद है, वह वाइल्डक्राफ्ट ब्रांड पसंद करने वाले की ओर मुंह किये हुए हैं। जो डेल ब्रांड पसंद करता है वह K के सामने बैठे व्यक्ति के दाई ओर तीसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति के सामने बैठा है। X, Y के ठीक बगल में नहीं बैठा है। जिसे न तो एसर और न ही बॉल ब्रांड पसंद है, खाली सीट की ओर मुंह किये हुए नहीं बैठा है। पंक्ति के किसी भी छोर पर न तो K और न ही I बैठा है। Y, J की ओर मुंह किये हुए बैठा है। खाली सीटें एक-दूसरे के सामने नहीं हैं। X और W के बीच में दो सीटें हैं, और W एप्पल ब्रांड पसंद करने वाले के दाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। जो माइक्रोमैक्स ब्रांड पसंद करता है वह आसुस ब्रांड पसंद करने वाले की ओर मुंह किये हुए बैठा है। एचपी और वाइल्डक्राफ्ट ब्रांड पसंद करने वाले व्यक्ति एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। पंक्ति – 1 की खाली सीट Y के ठीक बगल में नहीं है। I पंक्ति के किसी एक छोर पर बैठा है। J को एचपी और वाइल्डक्राफ्ट ब्रांड पसंद नहीं है। पंक्ति-1 की खाली सीट K के सामने नहीं है जो पंक्ति के किसी भी छोर पर नहीं बैठा है।
निम्नलिखित में से कौन Z के विपरीत बैठा है?
J
H
L
I
10 व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हुए हैं। प्रत्येक पंक्ति में 5 लोग इस प्रकार बैठे हुए हैं कि एक-दूसरे की बगल में बैठे हुए लोगों के बीच अंतराल समान है।
पंक्ति 1 में- A, B, C, D और E सभी दक्षिण की ओर मुंह करके बैठे हुए हैं।
पंक्ति 2 में – P, Q, R, S और T सभी उत्तर की ओर मुंह करके बैठे हुए हैं।
इस प्रकार, बैठने की इस व्यवस्था में दोनों पंक्तियों में बैठे लोगों के मुंह आमने-सामने हैं।
i. E पंक्ति में एकदम किनारे बैठा हुआ है।
ii. B का स्थान E के बायीं और दूसरा है और वह Q के बिलकुल सामने बैठा हुआ है।
iii. Q, P का पड़ोसी नहीं है जो E के सामने नहीं बैठा हुआ है।
iv. C और T विकर्ण बनाते हुए एक-दूसरे के विपरीत बैठे हुए हैं।
v. A, S के विपरीत बैठा हुआ है जो P और Q के बीच में बैठा हुआ है।
यदि E का स्थान A से; D का स्थान C से और S का स्थान Q से बदल दिया जाये, तो बैठने की नयी व्यवस्था के संबंध में कौनसा कथन सत्य होगा?
B, A के दायीं ओर दूसरे स्थान पर है
T, S के बायीं ओर दूसरे स्थान पर है
C और T पंक्ति के किनारों पर बैठे हुए हैं।
D और R एक-दूसरे के आमने-सामने बैठे हुए हैं
5 बच्चे P, Q, R, S और T एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुंह करके बैठे हुए हैं। सभी बच्चों को अलग-अलग प्रकार के फल, जैसे- सेब, केला, संतरा, आम, अंगूर पसंद हैं।
i. जिस बच्चे को केले पसंद हैं वह पंक्ति के बीच में बैठा हुआ है।
ii. R को आम पसंद हैं।
iii. सेब और संतरे पसंद करने वाले बच्चे पंक्ति के दोनों छोरों पर बैठे हुए हैं।
iv. जिस बच्चे को संतरे पसंद हैं वह R की बगल में नहीं बैठा हुआ है।
v. T का स्थान R के दाहिने तीसरा है।
vi. P को केले नहीं पसंद हैं और वह R के बगल में नहीं बैठा हुआ है।
vii. Q को अंगूर नहीं पसंद हैं।
केले और संतरे पसंद करने वाले बच्चों के बीच में कौन बैठा हुआ है?
जिसे अंगूर पसंद हैं
P
जिसे आम पसंद हैं
Q
आठ मित्र अनूप, गीता, अनिल, कृति, नाइला, काजल, पिंटू और विनोद एक वृत्ताकार मेज पर केंद्राभिमुख बैठे हुए हैं।
1) अनिल का स्थान नाइला के दायीं ओर से तीसरा और कृति के बायीं ओर से दूसरा है।
ii) नाइला और अनूप के बीच में एक ही कोई बैठा हुआ है।
iii) गीता, अनूप के बगल में बैठी हुयी है।
iv) काजल, अनिल के साथ नहीं बैठी है।
v) विनोद कृति के बगल में नहीं बैठा हुआ है लेकिन वह अनूप के बिलकुल सामने है।
निम्न में से उन मित्रों का युग्म कौनसा है जिसमें पहला और दूसरा दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने बैठे हुए है ?
गीता और पिंटू
विनोद और नाइला
अनिल और नाइला
कृति और काजल
8 व्यक्ति M, N, O, P, Q, R, S और T केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों) इस प्रकार कि उनमें से प्रत्येक के बीच एक समान दूरी है। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। कोई भी दो महिलाएँ एक साथ नहीं बैठी हैं।
i) M, जो एक पुरुष है, S के विपरीत बैठा है, जो एक महिला है।
ii) T और N पड़ोसी हैं।
iii) N, O के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है, जो कि एक महिला है।
iv) M न तो N और न ही Q का पड़ोसी है।
v) एक व्यक्ति S और N के बीच बैठा है।
vi) P, M का पड़ोसी नहीं है लेकिन N के सामने बैठा है।
vii) R एक पुरुष है।
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प पुरुषों की जोड़ी है?
RO
TS
NP
QM
6 छात्र अनिल, सीता, मानसी, काजल, गोविंद और वरु एक गोलाकार मेज के केंद्र के चारों ओर देखते हुए बैठते हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। सभी छह छात्र गणित, भौतिकी, इतिहास, भूगोल, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे विभिन्न विषयों को पसंद करते हैं।
1) जो गणित पसंद करता है वह काजल और मानसी के बीच बैठता है।
ii) रसायन विज्ञान पसंद करने वाला व्यक्ति काजल के दाहिनी ओर तीसरे स्थान पर है।
iii) वरु, जो गोविंद का पड़ोसी नहीं है, जीव विज्ञान पसंद करता है।
iv) काजल वरु के ठीक बाईं ओर बैठती है।
v) गोविन्द को गणित पसंद है।
vi) सीता इतिहास पसंद करने वाले व्यक्ति के दाहिनी ओर तीसरे स्थान पर है।
vii) जिसे भौतिकी पसंद है और जिसे जीव विज्ञान पसंद है वे पड़ोसी हैं
निम्नलिखित में से कौन सा कथन व्यवस्था के संबंध में सही है?
अनिल गोविंद के दाहिनी ओर दूसरे स्थान पर बैठा है।
गोविंद रसायन शास्त्र पसंद करता है।
सीता और वरु पड़ोसी हैं।
जिसे रसायन विज्ञान पसंद है वह अनिल और मानसी के बीच बैठता है।
छह व्यक्ति A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। सभी का मुख मेज के केंद्र की ओर है। D और A के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E, C के ठीक दायें बैठा है। E, F के दायें से दूसरे स्थान पर है। E, A के बायें से दूसरे स्थान पर है। F के ठीक दायें कौन बैठा है?
E
C
A
D
सात मित्र, P, Q, R, S, T, U और V, एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। सभी केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। Q और S के बीच केवल R बैठा है। P और V के बीच केवल U बैठा है। Q के दायें से तीसरे स्थान पर V बैठा है। V, U के बायें से तीसरे स्थान पर है। R के ठीक दायें कौन बैठा है?
P
T
S
V
आठ मित्र – A, B, C, D, E, F, G और H, एक वर्गाकार मेज के चारों और मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से चार मित्र मेज के कोनों पर बैठे हैं, जबकि अन्य चार मित्र मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। A और C दोनों सम्मुख कोनों पर बैठे हैं। F और D सम्मुख कोनों पर बैठे हैं। A और F के बीच में केवल G है। A और D के बीच में केवल B है। H, C के बाईं ओर ठीक बगल में है। G, F के दाई ओर ठीक बगल में है। E, H के दाएं ओर दूसरे स्थान पर है। D, C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर है। D, E के बाईं ओर तीसरे स्थान पर है। B के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
E
F
G
H
P, Q, R, S और T एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। S, P और R दोनों के ठीक बगल में बैठा है। R, S और Q दोनों के ठीक बगल में बैठा है। Q, R और T दोनों के ठीक बगल में बैठा है। इनमे से कौन Q के ठीक बगल में बैठे है?
S और R
S और T
P और R
R और T
A, B, C, D, E और F छह मित्र एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर खेल खेल रहे थे। वे मेज के केंद्र की ओर मुख करके खड़े थे। E, A के ठीक बायीं ओर खड़ा था। C, F के बायें से दूसरे स्थान पर था। D और A के बीच ठीक दो व्यक्ति थे। B, A के ठीक दायें था। F के ठीक दायें कौन सा मित्र था?
C
A
D
E
कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर एक पंक्ति में बैठे हैं। F और U के बीच में केवल 7 व्यक्ति बैठे हैं। F पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है। H और U के बिच में केवल 9 व्यक्ति बैठे हैं। E और H के बिच में केवल 12 व्यक्ति बैठे हैं। E दायें सिरे पर बैठा है। H बाएं सिरे से 19वें स्थान पर बैठा है। H दायें सिरे से 14वें स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
31
33
32
34
P, Q, R, S और T एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। न तो Q और न ही S पंक्ति के ठीक मध्य स्थान पर बैठा हैं। R, S के ठीक बगल में बैठा है, जबकि P और T पंक्ति के सिरों पर बैठे हैं। पंक्ति के ठीक मध्य स्थान पर कौन बैठा है?
Q
T
R
S
सात गिफ्ट बॉक्स, X, Y, Z, A, B, C और D एक सीधी पंक्ति में एक-दूसरे के बगल में उत्तर की ओर मुख करके रखे गए हैं, किंतु उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। Y को B के दाईं ओर ठीक बगल में रखा गया है। X को D और A दोनों के ठीक बगल में रखा गया है। C को Z के बाईं ओर ठीक बगल में रखा गया है। B को X के दाई ओर दूसरे स्थान पर रखा गया है। Y और C को एक-दूसरे के ठीक बगल में रखा गया है। पंक्ति के दाएं सिरे पर कौन सा गिफ्ट बॉक्स रखा गया है? Group – D 18/08/2022 (Afternoon)
B
Z
Y
X
A, B, C, D और E नामक पांच मित्र एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। A पंक्ति के ठीक मध्य स्थान पर नहीं बैठा है। C किसी एक सिरे से दूसरे स्थान पर और दूसरे सिरे से चौथे स्थान पर है। B और D पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे हैं। पंक्ति के ठीक मध्य स्थान पर कौन बैठा है? Group – D 18/08/2022 (Evening)
D
A
C
E
छह विद्यार्थी P, Q, R, S, T और U एक सीधी रेखा में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। P और S पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे हैं। T, P के सन्निकट बैठा है, जबकि U, S के सन्निकट बैठा है। Q और S के मध्य केवल एक व्यक्ति बैठा है। R के अलावा Q के निकट कौन बैठा है? Group – D 22/08/2022 (Morning)
T
U
R
S
A, K, L, M, N, O, P और Q नामक आठ वकील एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। उनमें से चार कोनों पर बैठे थे, जबकि अन्य चार भुजाओं के ठीक मध्य में थे। L, एक कोने पर, M के ठीक दायें था और A के विकर्णतः सामने था। Q, जो की एक कोने पर बैठा था, M और K दोनों के बगल में था। P, A के बायें से दूसरे स्थान पर था। N, M के विकर्णतः सामने नहीं बैठा था। कौन सा वकील K के बायें से दूसरे स्थान पर था? Group – D 22/08/2022 (Morning)
P
N
O
L
सात सर्जन – W, X, Y, Z, A, B और C, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। उनमें से चार मेज के कोनों पर बैठे थे, जबकि तीन मेज की भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे थे। मेज की एक भुजा के ठीक मध्य में कोई भी नहीं बैठा था। C, जोकि एक कोने पर बैठा था, B और Y दोनों के ठीक बगल में बैठा था। Z, B और X दोनों के ठीक बगल में बैठा था। A, X के दाई ओर ठीक बगल में बैठा था। W के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन सा सर्जन बैठा था? Group – D 22/08/2022 (Afternoon)
X
C
B
Y
कुछ पक्षी (नारंगी, पीले, काले, हरे, धूसर, लाल रंग के प्रत्येक एक और तीन सफेद रंग के) उत्तर की ओर मुंह करके एक पंक्ति में बैठे थे। काला पक्षी लाल और धूसर पक्षी दोनों के बगल में बैठा था। पीला पक्षी हरे पक्षी के ठीक दाएं बैठा था। नारंगी और लाल पक्षी के बीच केवल तीन पक्षी बैठे थे और ये तीनों पक्षी सफेद थे। पीला पक्षी काले पक्षी के दाएं तीसरे स्थान पर बैठा था। क्रमशः कौन से रंग के पक्षी पंक्ति के बाएं और दाएं सिरे पर बैठे थे? Group – D 22/08/2022 (Evening)
नारंगी (बाएं) और पीला (दाएं)
ग्रे (बाएं) और लाल (दाएं)
सफेद (बाएं) और नारंगी (दाएं)
पीला (बाएं) और सफेद (दाएं)
कुछ व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। D, H के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। A, C के बाईं और तीसरे स्थान पर बैठा है। H और L के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। L, C के दाईं ओर पांचवें स्थान पर बैठा है। D पंक्ति के दाएं सिरे पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं? Group – D 22/08/2022 (Evening)
16
14
18
12
L, M, N, O, P, Q और R एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। Q और N के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। M और O एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। O पंक्ति के दाएं सिरे पर बैठा है। R, N के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। पंक्ति के बाएं सिरे से पांचवें स्थान पर कौन बैठा है? Group – D 22/08/2022 (Evening)
P
N
L
M
A, B, C और D नामक 4 व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठे हैं। A और C एक दूसरे के ठीक बगल में नहीं बैठे हैं, जबकि C और B एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी बैठक व्यवस्था संभव नहीं है? Group – D 23/08/2022 (Morning)
CBAD
DABC
BCAD
ABCD
छह छात्र – F, E, D, C, B और A, कॉलेज की लाइब्रेरी में एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। उनमें से चार मेज के चारों कोनों पर बैठे हुए थे, जबकि अन्य दो किन्हीं दो भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे थे। C और E एक दूसरे के विकर्णतः सामने बैठे थे। A, मेज के किसी भी कोने पर नहीं बैठा था, और वह E और D दोनों के ठीक बगल में बैठा था। D, F के विकर्णतः सामने बैठा था। B, F के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। C और D तथा E और F के बीच में कोई भी छात्र नहीं बैठा था। B के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन सा छात्र बैठा था? Group – D 23/08/2022 (Afternoon)
D
C
E
A
W, X, Y और Z नामक चार मित्र एक वर्गाकार मेज के कोनों पर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। W और Z सम्मुख कोनों पर नहीं बैठे हैं, किंतु W, Z के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। निम्नलिखित में से कौन X के सामने बैठा है? Group – D 23/08/2022 (Evening)
Y
Z
W
X
G, H, I, J, K और L नामक छह लड़कियां एक वृत्ताकार मेज के परितः बैठकर पिकनिक के स्थान के बारे में चर्चा कर रही थीं। उन सभी के मुख मेज के केंद्र की ओर थे। L, G या H के ठीक बगल में नहीं बैठी थी। I, K के बाई और दूसरे स्थान पर बैठी थी। J और G के बीच केवल दो लड़कियां बैठी थीं। I, G के बाई ओर ठीक बगल में बैठी थी। K, H के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी थी। L के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठी थी? Group – D 23/08/2022 (Evening)
K
J
G
I
पांच लड़कियां अमिता, फौजिया, गार्गी, रंजीता और सुचेता, एक सीधी पंक्ति में बैठी हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। सुचेता, गार्गी के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। फौजिया, सुचेता के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। अमिता और रंजीता के बीच में केवल एक लड़की बैठी है। अमिता किसी भी सिरे पर नहीं बैठी है। कौन सी दो लड़कियां पंक्ति के सिरों पर बैठी हैं? Group – D 24/08/2022 (Morning)
रंजीता और गार्गी
गार्गी और सुचेता
सुचेता और फौजिया
रंजीता और फौजिया
छह मेंढक – P, Q, R, S, T और U एक वृत्ताकार तालाब के परितः उसके केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। T, S के बाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। P, U के दाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। P, Q के दायीं ओर तीसरे स्थान पर नहीं बैठा था। Q और S के बीच में केवल दो मेंढक बैठे थे। P के दाई ओर ठीक बगल में कौन सा मेंढक बैठा था? Group – D 24/08/2022 (Afternoon)
T
U
S
R
P, Q, R, S, T और U नामक छह लड़कियां एक सीधी पंक्ति में बैठी हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। U, R के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। S, Q के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। U, Q के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। T, U के ठीक बगल में नहीं है। पंक्ति में P का स्थान कौन सा है? Group – D 24/08/2022 (Evening)
बाएं सिरे से दूसरा
बाएं सिरे से तीसरा
बाएं सिरे पर
दाएं सिरे से तीसरा
छह डॉक्टर – K, L, M, N, O और P एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। सभी का मुख उत्तर दिशा की ओर है। N और L के बीच में केवल O बैठा है। L और K के बीच में केवल P बैठा है। K, M के दाईं ओर पांचवें स्थान पर बैठा है। M के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है? Group – D 24/08/2022 (Evening)
O
L
N
P
J, K, L, M, N, O और P सात हास्य कलाकार हैं, जो एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। O और L एक-दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। K के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। L, N के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। P, K और N दोनों के ठीक बगल में बैठा है। यदि J पंक्ति के बाएं सिरे पर बैठा है, तो दाएं सिरे पर कौन बैठा है? Group – D 25/08/2022 (Morning)
P
M
N
O
कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। मोनिका और दीपेन के बीच में केवल 6 व्यक्ति बैठे हैं। मोनिका पंक्ति के दाएं सिरे से 8वें स्थान पर बैठी है। केतन, मोनिका के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। केतन और मोनिका के बीच ठीक 3 व्यक्ति बैठे हैं। केतन बाएं सिरे से 10वें स्थान पर बैठा है। दीपेन दाएं सिरे पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है? Group – D 25/08/2022 (Evening)
21
22
23
20
A, B, C, D E F G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। A किसी एक कोने पर, तथा E और F के ठीक बगल में बैठा है। D, A के ठीक सामने, और B के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। C किसी एक कोने पर, और F के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। G किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। निम्नलिखित में से कौन F के ठीक सामने बैठा है?
H
G
E
B
कुछ लोग एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। A, C के बायें से चौथे स्थान पर और B के बायें से सातवें स्थान पर बैठा है। B, D के बायें से पांचवें स्थान पर बैठा है। D और E के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। E के दायें कोई व्यक्ति नहीं बैठा है। पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?
13
12
11
15
अनन्या, जया, प्रिया, रोमा, गीता और दीपा एक गोलाकार मेज के चारों ओर पिकनिक बना रहे थे। वे मेज के केंद्र की ओर मुख किये है। रोमा और प्रिया के बीच ठीक दो व्यक्ति बैठे हैं। रोमा, अनन्या के दायें से दूसरे स्थान पर बैठी है। दीपा जया के बायें से दूसरे स्थान पर थी। दीपा के ठीक बायें कौन था?
रोमा
अनन्या
प्रिया
गीता
1 से 9 तक नामांकित नौ व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। 8 पंक्ति के मध्य में बैठा है, और उसके बाई ओर ठीक बगल में, और दाई ओर ठीक बगल में क्रमश: 5 और 1 है। 9 किसी एक सिरे पर बैठा है, और उसके दाई ओर ठीक बगल में 2 है। 2 और 3 के बीच केवल पांच व्यक्ति हैं। 3, 7 और 6 के बीच में बैठा है। 1 और 7 एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। 4 और 6 के बीच कितने व्यक्ति हैं?
पांच
चार
दो
एक
A, B, C, D,E F G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे हैं। E किसी एक कोने पर बैठा है, तथा F के बाई ओर ठीक बगल में, और A के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। H, G और C, क्रमशः E, A और F के ठीक सामने बैठे हैं। D, C के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। निम्नलिखित में से कौन B के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है?
G
F
D
E
1 से 9 तक के नौ व्यक्ति एक सीधी पंक्ति में दक्षिण की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं। 8 पंक्ति के मध्य में बैठा है और उसके ठीक बाएँ और दाएँ पड़ोसी क्रमशः 5 और 1 हैं। 9 किसी एक अंतिम छोर पर बैठा है और उसका निकटतम दायां पड़ोसी 2 है। 2 और 3 के बीच केवल पांच व्यक्ति हैं। 3, 7 और 4 के बीच बैठा है। 1 और 7 निकटतम पड़ोसी हैं। यदि 7 और 6 अपना स्थान बदलते हैं, तो निम्नलिखित में से कौन 7 का निकटतम बाएँ पड़ोसी होगा?
2
1
3
5
G, H, I, J, K,L और M नाम के शुरुआती अक्षर वाले सात लोग केंद्र की ओर मुंह करके एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे अपनी चाय की चुस्की ले रहे थे। वे एक दूसरे से समान दूरी पर थे। K, I के ठीक दायें बैठा था। केवल H, M और J के बीच बैठा था। L, M का निकटतम पड़ोसी था। G, J के दायें से तीसरे और बायें से चौथे स्थान पर बैठा था। G के निकटतम पड़ोसी कौन थे?
K और M
L और I
K और L
M और I
आठ जोकर I, J, K, L, M, N, O और P एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठे थे, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे थे। K, O के बाई ओर ठीक बगल में बैठा था। J, M के दाई ओर ठीक बगल में बैठा था। P, L के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। J, P के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था। N, K के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था। O, M के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। M किसी एक कोने पर बैठा है। I के बाईं ओर चौथे स्थान पर कौन बैठा था?
O
P
L
M
कुछ व्यक्ति एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। D, F के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। S और D के बीच में केवल छह व्यक्ति बैठे हैं। K, F के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। S पंक्ति के बाएं सिरे पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
12
10
13
11
आठ लड़कियां Q, R, S, T, U, V, W और X एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठी थीं। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठी थी, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठी थी। R और S के बीच में केवल V बैठी थी। Q और T एक दूसरे के ठीक बगल में बैठी थीं। T और S के बीच में केवल X बैठी थी। U, Q के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी थी। S, U के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठी थी। S किसी एक कोने पर बैठी थी। X के बाईं ओर चौथे स्थान पर कौन बैठी थी?
R
W
Q
V
सात शिक्षक A, B, C, D, E, F और G एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। G के बाईं ओर केवल एक व्यक्ति बैठा है। C और F के बीच में केवल E बैठा है। A, D के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। F और D एक दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। पंक्ति के सबसे बाएं सिरे पर कौन बैठा है?
B
A
D
C
आठ सहपाठी J, K, L, M, N, O, P और Q एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। वे एक दूसरे से समान दूरी पर बैठे थे। N, L के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था। P, J के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था। O, N के दाई ओर ठीक बगल में बैठा था। K, P के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। L और M के बीच में केवल I बैठा था। कौन सा सहपाठी, M के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था?
या तो K या O
केवल Q
केवल O
केवल K
A, B, C, D, E, F और G नामक सात राजा, एक वृत्ताकार मेज के परितः केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। वे एक दूसरे से समान दूरी पर बैठे थे। F और C के बीच में केवल E बैठा था। A, G के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा था। A और B के बीच में केवल D बैठा था। G, C के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। G के बाईं ओर ठीक बगल में कौन सा राजा बैठा था?
F
A
B
D
कुछ व्यक्ति एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। P, Q के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। P, L के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। Z पंक्ति के किसी एक सिरे पर बैठा है। S के दाईं ओर केवल एक व्यक्ति बैठा है। K, D के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। L, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। D और Z के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Q और S के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
15
14
12
13
व्यक्ति N, O, P, Q, R, S और T एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। P और T के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। N किसी एक सिरे पर बैठा है। P, N के बाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। O, P के दाईं ओर ठीक बगल में, और R के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। T, जो Q के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है, के दाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। पंक्ति के ठीक मध्य में कौन बैठा है?
S
Q
O
T
छह लड़कियां, P, Q, R, S, T और V एक वृत्ताकार व्यवस्था में वृत्त के केंद्र की ओर मुख करके बैठी हुई हैं। P, Q के दाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। S, P के दाईं ओर तीसरे स्थान पर और R के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। V और T दोनों अगल-बगल बैठी हुई हैं। T, R के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। V के बाईं ओर ठीक बगल में कौन सी लड़की बैठी हुई है?
S
Q
P
T
आठ व्यक्ति P, Q, R, S, T, U, V और W एक आयताकार मेज के चारों ओर इस प्रकार बैठे हैं कि उनमें से चार मेज के चारों कोनों पर बैठते हैं जबकि अन्य चार मेज के चारों ओर बैठते हैं। चारों भुजाओं में से प्रत्येक के मध्य में। सभी आठ व्यक्तियों का मुख केंद्र की ओर है। T, V के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है, लेकिन T, U का निकटतम पड़ोसी नहीं है। R, Q के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। S, U के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। P, Q के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। निम्नलिखित में से कौन P के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है?
W
R
U
S
सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। F और E के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। F के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, E के ठीक बगल में नहीं बैठा है। D, A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। G, B के दाईं ओर बगल में बैठा है। पंक्ति के बाएं सिरे पर कौन बैठा है?
C
D
B
A
चार मित्र अमन, रेणु, मोहन और राकेश एक वर्गाकार मेज के कोनों पर बैठे हैं, और सभी के मुख मेज के केंद्र की ओर हैं। अमन और रेणु के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। राकेश, मोहन के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। यदि अमन, मोहन के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है, तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन निश्चित रूप से सत्य होगा?
राकेश, मोहन के विकर्णतः सामने बैठा है।
अमन, रेणु के विकर्णतः सामने बैठा है।
रेणु, मोहन के विकर्णतः सामने बैठी है।
अमन, मोहन के विकर्णतः सामने बैठा है।
एक पंक्ति में कुछ व्यक्ति बैठे हुए हैं, और सभी के मुख उत्तर की ओर हैं। G और K के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। I, J के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। H, G के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। I और K के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। M, K के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। यदि उपरोक्त के अतिरिक्त, पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
12
13
10
11
छह मित्र, A, B, C, D, E और F, एक वृत्ताकार व्यवस्था में वृत्त के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हुए हैं। A, E के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। F और D के बीच केवल एक मित्र बैठा है। B और D अगल-बगल बैठे हुए हैं। F, B के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है। C, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। D और F के बीच में कौन बैठा हुआ है?
D
B
C
A
A, B, C, D, W, X, Y और Z, एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। उनमें से कुछ व्यक्ति कोनों पर बैठे हैं, जबकि कुछ मेज की भुजाओं के मध्य बैठे हैं। C, W के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। C, किसी एक कोने पर बैठा है। A, किसी भी कोने पर नहीं बैठा है। Y, A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, C के ठीक बगल में नहीं बैठा है। B और D के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B, Z के ठीक बगल में बैठा है। B, किसी भी भुजा के मध्य में नहीं बैठा है। Y के बाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है?
D
A
C
B
सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। A और D के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। A के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G, D के ठीक बगल में नहीं बैठा है। G, E के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। F, C के दाईं ओर बगल में बैठा है। पंक्ति के बाएं सिरे पर कौन बैठा है?
G
A
E
B
T, U, V, W, X, Y, Z और A एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। T और V के बीच में केवल 2 बैठा है। A पंक्ति के बाएं सिरे पर बैठा है। Z और Y के बीच में केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। V और W के बीच में केवल X बैठा है। U, Y के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। A के दाईं ओर ठीक बगल में कौन बैठा है?
U
W
Z
T
आठ व्यक्ति P, Q, R, S, T, U, V और W एक आयताकार मेज के परितः मेज के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं कि उनमें से चार मेज के चारों कोनों पर हैं जबकि अन्य चार मेज की प्रत्येक भुजा के ठीक मध्य में बैठे हैं। इन 8 व्यक्तियों में से, 3 महिलाएं हैं, जो एक दूसरे के ठीक बगल में नहीं बैठी हुई हैं। U, जोकि एक महिला है, V और W दोनों के ठीक बगल में बैठी हुई है। Q, S और V दोनों के ठीक बगल में है। R, जोकि एक महिला है, Q के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। V, जोकि एक पुरुष है, U, जोकि एक महिला है, के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। P के बाईं ओर से गणना करने पर P और V के बीच में कितने व्यक्ति बैठे हुए हैं?
एक
चार
तीन
दो
छह सहेलियां ऋचा, शोभना, उर्मिला, स्वर्णा, पूर्णिमा और काव्या, किसी पार्क में एक बेंच पर बैठी हैं। उन सभी के मुख दक्षिण की ओर हैं। पूर्णिमा और ऋचा के बीच केवल चार सहेलियां बैठी हैं। स्वर्णा, पूर्णिमा के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। ऋचा और स्वर्णा, दोनों काव्या के ठीक बगल में बैठी हैं। पूर्णिमा और शोभना दोनों उर्मिला के ठीक बगल में बैठी हैं। निम्न में से कौन उर्मिला के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठी है?
काव्या
ऋचा
शोभना
स्वर्णा
सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। G और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। G के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B, F के ठीक बगल में नहीं बैठा है। B, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, E के दाईं ओर ठीक बगल में बैठा है। पंक्ति के बाएं सिरे पर कौन बैठा है?
A
G
C
D
A, B, C, D, E, F, G और H एक वर्गाकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे थे। उनमें से कुछ इसके कोनों पर बैठे थे, जबकि कुछ भुजाओं के ठीक मध्य में बैठे थे। G और D के बीच में केवल A बैठा था। C, G के बाईं ओर चौथे स्थान पर बैठा था। B और C के बीच में केवल E बैठा था। H, D के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा था। B, G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा था। D किसी एक कोने पर बैठा था। D के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा था?
E
F
C
B
कुछ व्यक्ति उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। S, L के दाईं ओर सातवें स्थान पर बैठा है। K, J के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। L, K के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति बैठे हैं?
17
14
16
15
छः मित्र U, V, W, X, Y, और Z एक वृत्ताकार व्यवस्था में बैठे हैं और सभी वृत्त के बाहर की ओर उन्मुख हैं। W, X के ठीक बायें बैठा है और Y के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। X, Z के ठीक बायें बैठा है। V, W का निकटतम पड़ोसी नहीं है। निम्नलिखित में से कौन U के ठीक बायें बैठा है?