RRB-Reasoning

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से CPWG का संबंध HLZE से है। उसी प्रकार, IMTE का संबंध NIWC से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, JOWF का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

  • OKZD
  • PLZE
  • PKYE
  • OLYD

निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) X H O Z N M W I C G I U S O R Y I Y V I H W (दाएं) ऐसे कितने स्वर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद भी एक व्यंजन है?

  • 6
  • 7
  • 8
  • 5

अक्षित बिंदु A से शुरु करके उत्तर दिशा में 22 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़कर 17 km ड्राइव करता है, फिर बाएँ मुड़कर 27 km ड्राइव करता है। इसके बाद वह फिर बाएँ मुड़कर 21 km ड्राइव करता है। अंत में वह बाएँ मुड़कर 5 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)

  • 4 km, पश्चिम की ओर
  • 5 km, पूर्व की ओर
  • 5 km, पश्चिम की ओर
  • 4 km, पूर्व की ओर

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘A + B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, ‘A – B’ का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, ‘A × B’ का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और ‘A ÷ B’ का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘T × R – Y + G ÷ M’ है, तो T का M से क्या संबंध है?

  • भाई की पुत्री
  • माता
  • भाई की पत्नी
  • बहन

निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) N G T X R K H V A W Z W U B R E C F K L Z (दाएं) ऐसे कितने स्वर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद भी एक व्यंजन है?

  • एक
  • तीन
  • दो
  • एक भी नहीं

निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (बाएं) M P L T V H B U I N G F D C R E W X L M P O T Y R C D S W Z X D F (दाएं) श्रृंखला के दाएं छोर से छठे अक्षर और बाएं छोर से छठे अक्षर के बीच अक्षर श्रृंखला में कितने अक्षर हैं?

  • 20
  • 22
  • 21
  • 23

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से WURT का संबंध RPMZ से है। उसी प्रकार, QNLG का संबंध LIGM से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, SPMH का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

  • MLHM
  • MKIN
  • NKHN
  • NLIM

A और D दंपति है। A, L की माता है। L, P का पिता है। P, U की माता है। U, O की बहन है। O, D का इकलौता ग्रैंडसन (grandson) है। O का L से क्या संबंध है?

  • पिता का पिता
  • पुत्र
  • पुत्री
  • पिता

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • XY-ZA
  • NO-PQ
  • LM-MQ
  • QR-ST

इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) से क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और उचित उत्तर का चयन कीजिए। पांच खंभों—R, A, M, E और N— की ऊंचाई अलग-अलग है, उनमें से सबसे छोटा कौन-सा है? (I) E केवल एक खंभे से ऊंचा है। R, A से ऊंचा है। (II) E, N से ऊंचा है।

  • दोनों कथन I और II एक साथ (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
  • केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
  • दोनों कथन I और II एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  • केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।

निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) J @ € * Y % V C I D % D H $ K @ L E £ M C (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद भी एक अक्षर है?

  • 7
  • 5
  • 6
  • 8

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी एंग्री, पक्षी हैं। कुछ एंग्री, सुअर हैं। निष्कर्ष (I): कुछ पक्षी, सुअर हैं। निष्कर्ष (II): सभी सुअर, पक्षी हैं।

  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं

P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले उसी सप्ताह के अलग-अलग दिन है। R की परीक्षा शुक्रवार को है। R और Q के बीच केवल 2 व्यक्तियों की परीक्षा है। S की परीक्षा, U की परीक्षा के ठीक पहले है तथा P की परीक्षा, V की परीक्षा के ठीक बाद है। T और U के बीच केवल 2 व्यक्तियों की परीक्षा है। सोमवार को किसकी परीक्षा है?

  • S
  • T
  • U
  • P

D, E, F, G, K, L और M एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। F, K के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D के बाईं ओर से गिनने पर, K और D के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। E के दाईं ओर से गिनने पर, L और E के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G, L का निकटतम पड़ोसी है। M के दाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

  • F
  • L
  • G
  • D

दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? 23 26 31 38 47 ?

  • 57
  • 59
  • 58
  • 60

निम्नलिखित वर्गों के बीच संबंध को सर्वोत्तम रूप से दर्शाने वाले वेन आरेख का चयन करें।

  • विकल्प C

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • ST-UV
  • WX-YZ
  • FG-HI
  • OP-IJ

एक निश्चित तरीके से BE 11 का संबंध AI 33 से है। उसी तरीके से HK 16 का संबंध GO 48 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, SV 18 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?

  • RZ 54
  • RY 55
  • TY 55
  • TZ 65

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • MJ – NK
  • TQ – JI
  • VS – WT
  • OL – PM

यदि 15 संख्याओं का माध्य 25 है और उनमें से एक संख्या 36.2 को हटा दिया जाए, तो शेष संख्याओं का माध्य कितना होगा?

  • 20.8
  • 24.2
  • 21.9
  • 20.1

यदि ‘P’ का अर्थ ‘×’ है, ‘Q’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘R’ का अर्थ ‘–’ है और ‘S’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? (12 P 3) Q 4 S 5 P 8 = ?

  • 53
  • 62
  • 41
  • 49

निम्नलिखित श्रृंखला का संदर्भ लिखिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं। गिनती बाएं से दाएं की जानी हैं।) (बाएं) 9 17 5 1 1 4 7 2 1 9 5 4 8 5 6 6 8 7 6 8 1 5 7 6 2 8 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या और ठीक बाद में भी एक सम संख्या है?

  • 5
  • 4
  • 2
  • 3

सात बॉक्स, A, B, C, D, E, F और G, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन ज़रूरी नहीं है कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। E को नीचे से तीसरे स्थान पर रखा गया है। G को E के ठीक ऊपर रखा गया है। G और A के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं, लेकिन A को सबसे निचले स्थान पर नहीं रखा गया है। B को A के ठीक नीचे रखा गया है। C और F के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं, तथा D को F के ठीक नीचे रखा गया है। कौन-सा बॉक्स शीर्ष से तीसरे स्थान पर रखा गया है?

  • F
  • D
  • A
  • C

दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 79 88 100 115 133 154 ?

  • 176
  • 177
  • 178
  • 179

A, B, C, D, E और F एक गोल मेज के परितः और केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। E के ठीक दाईं ओर पड़ोस में D बैठा है। F के ठीक दाईं ओर पड़ोस में B बैठा है। E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर C बैठा है। C के सापेक्ष A किस स्थान पर बैठा है?

  • बाईं ओर से तीसरा
  • ठीक दाईं ओर पड़ोस में
  • बाईं ओर से दूसरा
  • दाईं ओर से तीसरा

नीचे दी गई अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद पूछे गए निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं ही की जानी है। (बाएं) O K A E K J E E K R Y U V J M W O F E O Y A (दाएं) ऐसे कितने स्वर हैं, जिनके ठीक पहले एक व्यंजन और ठीक बाद में एक स्वर है?

  • 2
  • 3
  • 4
  • 5

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, नीचे दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? BAJ VUD POX JIR ?

  • EAL
  • EAM
  • FAL
  • FAM

G, J, M, O, R, S और T में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। O और S के बीच केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षा है। G और J के बीच भी केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षा है। T की परीक्षा, R की परीक्षा से पहले किसी दिन और M की परीक्षा के बाद किसी एक दिन है। केवल J की परीक्षा, S के बाद है। गुरुवार को किसकी परीक्षा है?

  • T
  • O
  • G
  • M

एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) से क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़िए और सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए। प्रश्नः पांच स्तंभों I, L, O, M और D में से प्रत्येक की ऊंचाई अलग-अलग है। इनमें से सबसे ऊंचा स्तंभ कौन-सा है? कथनः (I) M, L से ऊंचा है। L, D से ऊंचा है। (II) D, I से छोटा है लेकिन O से ऊंचा है।

  • दोनों कथनों I और II में दी गई जानकारी एक साथ भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  • केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
  • दोनों कथनों I और II में दी गई जानकारी एक साथ (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
  • केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।

A, G, H, P, S और Y एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ठीक ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार, सबसे ऊपर वाले तल का क्रमांक 6 है। H, Y के ठीक ऊपर रहता है। P और Y के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। P एक विषम क्रमांक वाले तल पर रहता है। S, G के ठीक नीचे रहता है। सबसे ऊपरी तल पर कौन रहता है?

  • S
  • H
  • P
  • A

V, W, X, Y और Z नाम के पाँच व्यक्तियों में से प्रत्येक की आयु भिन्न है। Z, Y से बड़ा है परंतु W से छोटा है। X, V से बड़ा है परंतु Y से छोटा है। उनमें से दूसरा सबसे बड़ा कौन है?

  • V
  • Z
  • X
  • W

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SHAT’ को ‘4956’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘ASHY’ को ‘3645’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘Y’ के लिए कूट क्या है?

  • 5
  • 6
  • 3
  • 4

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? CAU JHB QOI XVP ?

  • ERT
  • ECW
  • EDS
  • EWC

निम्नलिखित संख्या, प्रतीक श्रृंखला संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) 4 3 1 2 $ 9 & 2 ? 4 @ 1 9 * 3 7 3 @ & < % (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अन्य प्रतीक और ठीक बाद एक संख्या है?

  • दो
  • तीन
  • एक
  • एक भी नहीं

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 159 C 60 A 12 B 11 D 203 = ?

  • 14
  • 12
  • 10
  • 11

कमल बिंदु X से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 3 m चलता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 8 m चलता है। इसके बाद वह फिर से बाएँ मुड़ता है और 10 m चलता है। फिर से वह बाएँ मुड़ता है और 2 m चलता है। वह एक बार फिर बाएँ मुड़ता है और 7 m चलता है और बिंदु Y पर रुक जाता है। बिंदु A पर पुनः पहुँचने के लिए उसे किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के ही हैं।)

  • पूर्व
  • दक्षिण
  • उत्तर
  • पश्चिम

यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 33 + 31 × 31 ÷ 2 – 49 = ?

  • 78
  • 82
  • 81
  • 80

RRB-MATHS

निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक कितना है? 86, 84, 71, 82, 82, 63, 84, 71, 70, 86, 88, 65, 71, 81, 87, 60, 60, 74, 78, 62, 75, 66, 68, 85, 72

  • 84
  • 86
  • 71
  • 82

यदि 2x + 3y = 11 और xy = 2 है, तो 4x² + 9y² का मान ज्ञात कीजिए।

  • 109
  • 117
  • 101
  • 97

एक निश्चित तर्क के अनुसार, 49 का संबंध 99 से है। उसी तर्क के अनुसार 73 का संबंध 147 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 26 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है? (नोट: संख्याओं को उनके घटकीय अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए- 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)

  • 64
  • 59
  • 62
  • 53

एक वस्तु का मूल्य ₹1600 था। इसके मूल्य में पहले वर्ष में 10% और दूसरे वर्ष में 30% की वृद्धि हुई। दो वर्ष बाद वस्तु का मूल्य (₹ में) कितना होगा?

  • 2288
  • 2080
  • 1760
  • 2248

एक आयताकार कागज की लंबाई 44 cm और चौड़ाई 89 cm है। कागज को उसकी लंबाई के अनुदिश मोड़ने पर एक बेलन बनता है। बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

  • 3902 cm²
  • 3916 cm²
  • 3961 cm²
  • 3931 cm²

ट्रेन A की लंबाई 260 m है जो 160 m लंबे प्लेटफॉर्म को 28 सेकंड में पार करती है। ट्रेन B की लंबाई 340 m है जो एक स्थिर खड़े हुए व्यक्ति को 20 सेकंड में पार करती है। दोनों ट्रेनें समानांतर, सीधी पटरियों पर नियत चाल से चलती हैं। समान दिशा में चलते हुए, तेज चाल वाली ट्रेन द्वारा धीमी चाल वाली ट्रेन को पूरी तरह से पार करने में लगने वाला समय (सेकंड में) ज्ञात कीजिए।

  • 250
  • 320
  • 300
  • 360

किसी विद्यार्थी के अंक गलती से 70 के स्थान पर 34 दर्ज कर दिए गए। इसके कारण, कक्षा के औसत अंकों में 4 की कमी हो गई। कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कितनी है?

  • 23
  • 28
  • 27
  • 32

एक दुकानदार ने ₹10 प्रति आम के हिसाब से 50 आम खरीदे। उसने 30 आम 20% लाभ पर और शेष 20 आम 10% हानि पर बेचे। उसका कुल लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 4% लाभ
  • 8% लाभ
  • 6% हानि
  • 2% हानि

A और B क्रमशः ₹40,000 और ₹60,000 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू करते हैं। वर्ष के अंत में, उन्हें ₹20,000 का लाभ अर्जित होता है। A को कितना लाभ प्राप्त होगा?

  • ₹8,000
  • ₹7,500
  • ₹9,000
  • ₹8,500

24, 36 और 102 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।

  • 12
  • 8
  • 6
  • 4

8² + √10² – √16 – 5 का मान ज्ञात कीजिए।

  • 73
  • 62
  • 65
  • 66

दो नल, A और B, एक टंकी को क्रमशः 6 घंटे और 7.5 घंटे में भर सकते हैं। दोनों नलों को 2 घंटे के लिए खोला जाता है और फिर नल B को बंद कर दिया जाता है। A को टंकी का शेष भाग भरने में कितना समय लगेगा?

  • 3.2 घंटे
  • 2 घंटे
  • 5/3 घंटे
  • 2.4 घंटे

कितनी धनराशि (₹ में) पर 5% वार्षिक साधारण व्याज दर से 2 वर्ष में ₹480 व्याज अर्जित होगा?

  • 5000
  • 4800
  • 4600
  • 4950

विनीत ने ₹5,400 में एक जूसर खरीदा। वह अपने ग्राहक को अंकित मूल्य पर 10% की छूट देकर 20% का लाभ अर्जित करना चाहता है। इसके लिए अंकित मूल्य (₹ में) कितना होना चाहिए?

  • 7,100
  • 7,200
  • 7,050
  • 7,150

एक मीनार के शीर्ष से, भूमि पर इसके एक ही तरफ स्थित दो वस्तुओं के अवनमन कोण क्रमशः 60° और 30° हैं, और मीनार की ऊंचाई 450 m है। वस्तुओं के बीच की दूरी (m में) ज्ञात कीजिए।

  • 100√3
  • 450√3
  • 300√3
  • 150√3

एक दुकानदार मोबाइल फोन पर उसके क्रय मूल्य से 40% अधिक मूल्य अंकित करता है। फिर वह अंकित मूल्य पर 10% और 5% की दो क्रमिक छूटें प्रदान करता है। क्रय मूल्य पर उसे प्राप्त लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 21%
  • 23%
  • 22.3%
  • 19.7%

किसी निश्चित राशि पर, समान ब्याज दर पर, 2 वर्षों के लिए साधारण ब्याज ₹66 और चक्रवृद्धि ब्याज ₹69 है। राशि (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 367
  • 363
  • 356
  • 358

A और B ने क्रमशः ₹29,000 और ₹95,000 का निवेश करके एक व्यवसाय किया। B छह महीने बाद अपना निवेश निकाल लेता है, और फिर C वर्ष की शेष अवधि के लिए ₹67,000 का निवेश करके व्यवसाय में शामिल हो जाता है। यदि कुल लाभ का 15%, ₹6,600 है, तो B का लाभ में हिस्सा ज्ञात कीजिए।

  • ₹20,500
  • ₹19,500
  • ₹19,000
  • ₹20,000

628 m लंबी एक ट्रेन विपरीत दिशा में 10.1 km/h की चाल से चल रहे एक व्यक्ति को 12 सेकंड में पार करती है। ट्रेन की चाल (km/h में) ज्ञात कीजिए。

  • 180.6
  • 179.3
  • 178.3
  • 180.2

एक सेल के दौरान, 55% माल 41% लाभ पर बेचा जाता है, शेष माल का 20% माल 19% लाभ पर और शेष माल को 21% हानि पर बेचा जाता है। यदि कुल लाभ x% है, तो x का मान कितना है?

  • 16.7%
  • 15%
  • 10.5%
  • 12%

नीचे संख्याओं के दो समूह दिए गए हैं। प्रत्येक समूह में, पहली संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रिया करने से दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रिया करने से तीसरी संख्या प्राप्त होती है, और इसी प्रकार आगे भी संख्याएं प्राप्त होती हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प दिए गए समूहों के समान संक्रियाओं का अनुसरण करता है? (नोट – दो/तीन अंकों की संख्या को संक्रियाओं के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है, उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 आता है, तो संक्रिया 3+7 नहीं हो सकती क्योंकि दो अंकों की संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है।) 42 – 45 – 270 – 265 ; 25 – 28 – 168 – 163

  • 20 – 23 – 138 – 133
  • 33 – 34 – 204 – 193
  • 28 – 39 – 156 – 153
  • 12 – 23 – 46 – 37

किसी उत्पाद की कीमत पहले वर्ष में 38% बढ़ जाती है और दूसरे वर्ष में 20% घट जाती है। यदि उत्पाद की प्रारंभिक कीमत ₹5,100 है, तो दूसरे वर्ष के अंत में अंतिम कीमत की गणना कीजिए।

  • ₹5,630.40
  • ₹5,720.80
  • ₹5,570.20
  • ₹5,490.60

एक वृत्त की त्रिज्या 8 cm है। एक जीवा AB को इस तरह खींचा जाता है कि केंद्र O से जीवा की दूरी 6 cm है। AB की लंबाई कितनी है?

  • 2√7 cm
  • 4√15 cm
  • 8√7 cm
  • 4√7 cm

एक वर्ग का क्षेत्रफल 6561 cm² है। इसका परिमाप एक समषट्भुज के परिमाप के बराबर है। षट्भुज का क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए।

  • 4404
  • 4374
  • 4338
  • 4356

नीचे संख्याओं के दो समुच्चय दिए गए हैं। संख्याओं के प्रत्येक समुच्चय में, पहली संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रिया(ओं) के परिणामस्वरूप दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रिया(ओं) के परिणामस्वरूप तीसरी संख्या प्राप्त होती है और यह क्रम इसी प्रकार आगे भी जारी रहता है। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प प्रश्न के समुच्चयों में अपनाई गई संक्रियाओं के समान समुच्चय का अनुसरण करता है? (नोट: गणितीय संक्रियाएं, संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए – 13 पर गणितीय संक्रियाएं जैसे कि 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना, आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) 6 – 36 – 72 – 144 ; 7 – 49 – 98 – 196

  • 5 – 25 – 50 – 110
  • 12 – 144 – 288 – 576
  • 8 – 64 – 128 – 226
  • 15 – 225 – 625 – 676

A और B ने एक व्यवसाय में 4 : 5 के अनुपात में निवेश किया। उन्होंने ₹54,000 का लाभ अर्जित किया। उन्होंने लाभ का आधा हिस्सा समान रूप से बांटा और शेष आधा हिस्सा अपने निवेश के अनुपात में बांटा। B का लाभ का हिस्सा ज्ञात कीजिए।

  • ₹27,550
  • ₹28,500
  • ₹26,650
  • ₹25,750

एक टंकी में दो इनलेट पाइप I₁ और I₂ हैं, जो इसे क्रमशः 16 घंटे और 20 घंटे में भर सकते हैं। एक आउटलेट पाइप भरी हुई टंकी को 12 घंटे में खाली कर सकता है। यदि तीनों पाइपों को एक साथ खाली टंकी में खोल दिया जाए, तो टंकी को पूरी तरह से भरने में कितना समय लगेगा?

  • 120/7 घंटे
  • 240/7 घंटे
  • 180/7 घंटे
  • 240/13 घंटे

RRB-SCIENCE

निम्नलिखित में से किस प्रकार की कोशिका में बहुत छोटी रसधानियाँ होती हैं?

  • पादप कोशिका
  • जंतु कोशिका
  • जीवाणु कोशिका
  • कवक कोशिका

प्रकीर्णित प्रकाश का रंग प्रकीर्णन करने वाले कणों के आकार पर निर्भर करता है। अत्यंत सूक्ष्म कण मुख्यतः किस रंग के प्रकाश को प्रकीर्णित करते हैं?

  • हरे रंग के प्रकाश
  • लाल रंग के प्रकाश
  • पीले रंग के प्रकाश
  • नीले रंग के प्रकाश

प्लाज्मा झिल्ली के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प गलत है?

  • यह प्रकृति में दृढ़ होती है।
  • यह कोशिका का सबसे बाह्य आवरण है।
  • यह वरणतः पारगम्य होती है।
  • प्लाज्मा झिल्ली लिपिड और प्रोटीन से बनी होती है।

जैविक प्रक्रियाओं द्वारा आसानी से विघटित होने वाले पदार्थों को ______ कहा जाता है।

  • अजैविनम्नीकरणीय
  • कठोर पदार्थ
  • जैविनम्नीकरणीय
  • नरम पदार्थ

जब ध्वनि तरंग की आवृत्ति बढ़ती है और चाल स्थिर रहती है, तो उसकी तरंगदैर्घ्य ________।

  • शून्य हो जाएगी
  • बढ़ जाएगी
  • अपरिवर्तित रहेगी
  • घट जाएगी

जब स्याही की एक बूंद को जल में डाला जाता है, तो वह बिना हिलाए समान रूप से फैल जाती है। इससे क्या सिद्ध होता है?

  • कण भारी होते हैं और नीचे बैठ जाते हैं।
  • पदार्थ के कण निरंतर गति कर रहे हैं।
  • जल स्याही के साथ अभिक्रिया करता है।
  • कण विराम अवस्था में हैं।

जब एथेनॉल सोडियम के साथ अभिक्रिया करता है तो क्या उत्पाद बनता है?

  • एथेनॉल के साथ अभिक्रिया के दौरान सोडियम कार्बोनेट और हाइड्रोजन गैस निकलती हैं।
  • एथेनॉल के साथ अभिक्रिया के दौरान सोडियम एथॉक्साइड और हाइड्रोजन गैस निकलती हैं।
  • एथेनॉल के साथ अभिक्रिया के दौरान केवल सोडियम ऑक्साइड और जल निर्मित होता है।
  • एथेनॉल के साथ अभिक्रिया के दौरान सोडियम हाइड्रॉक्साइड और ऑक्सीजन गैस निकलती हैं।

जब किसी वस्तु को उत्तल लेंस के सामने अनंत पर रखा जाता है, तो बनने वाला प्रतिबिंब ______ होता है।

  • आभासी, सीधा और अनंत पर
  • वास्तविक, सीधा और 2F पर
  • आभासी, उल्टा और फोकस पर
  • वास्तविक, उल्टा और फोकस पर

RRB-GK

नेशनल एग्रो-आरई समिट 2025 (National Agro-RE Summit 2025) की मेजबानी किस संगठन ने की?

  • विद्युत मंत्रालय
  • नीति (NITI) आयोग
  • भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी
  • नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया

नारायण संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत ______।

  • न्यायालयों में मौलिक अधिकारों से ऊपर हैं
  • न्यायालयों द्वारा लागू किए जाते हैं
  • किसी भी न्यायालय द्वारा लागू नहीं किए जा सकते
  • को न्यायालयों में चुनौती नहीं दी जा सकती
RRB ALP 2025 CBT-1 PYQ (16/02/2026 S-2)