RRB-Reasoning

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • JQL
  • MTP
  • QXS
  • OVQ

दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? 32 40 50 58 68 ?

  • 78
  • 75
  • 76
  • 77

यदि संख्या 3615487 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा अंक, बाएं से दूसरा होगा?

  • 2
  • 4
  • 8
  • 3

सात बॉक्स, A, B, C, D, E, F और G, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन ज़रूरी नहीं है कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। A को शीर्ष से तीसरे स्थान पर रखा गया है। A और D के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है लेकिन D को शीर्ष पर नहीं रखा गया है। C और D के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। B और E के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है तथा E, G के ठीक ऊपर है। कौन-सा बॉक्स शीर्ष से दूसरे स्थान पर रखा गया है?

  • E
  • D
  • C
  • G

एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर चुनें। Q. चार रिश्तेदार – लीना, मोना, पूजा और रीमा की आयु अलग-अलग है। दूसरी सबसे अधिक आयु वाली कौन है? (I) मोना, लीना से बड़ी है लेकिन रीमा से छोटी है। (II) पूजा, रीमा से छोटी है लेकिन मोना से बड़ी है।

  • कथन I और II में दी गई जानकारी मिलकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  • प्रश्न का उत्तर देने के लिए कथन I और II दोनों में दी गई जानकारी एक साथ पर्याप्त है (केवल कथन I या केवल कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है)।
  • कथन II में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
  • कथन I में दी गई जानकारी ही प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।

आर्यन बिंदु P से चलना शुरू करता है और दक्षिण दिशा में 4 m चलता है। फिर वह बाएं मुड़कर 3 m चलता है। इसके बाद वह एक बार फिर बाएं मुड़कर 8 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़कर 2 m चलता है। अंत में वह दाएं मुड़ता है और बिंदु Q पर रुकने से पहले 4 m चलता है। बिंदु P पर पुनः पहुँचने के लिए उसे किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)

  • पश्चिम
  • पूर्व
  • दक्षिण
  • उत्तर

D, E का पिता है। B, F का पुत्र है। D का विवाह F से हुआ है। K, R का पुत्र है और R, F का पिता है। R का D से क्या संबंध है?

  • पत्नी का भाई
  • भाई
  • पिता
  • पत्नी का पिता

यदि ‘+’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘-‘ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 243 + 9 × 4 – 19 ÷ 200 = ?

  • 144
  • 151
  • 149
  • 156

अंग्रेजी वर्णानुक्रम क्रम के आधार पर, दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? QGY OFW MEU KDS ?

  • ICR
  • ICQ
  • IDQ
  • IDR

A, G, H, P, S और Y एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत के सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर वाले तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार सबसे ऊपर वाले तल का क्रमांक 6 है। Y और H के बीच केवल तीन व्यक्ति रहते हैं, जिसमें Y, H के नीचे रहता है। G एक विषम क्रमांक वाले तल पर रहता है और Y के ठीक ऊपर रहता है। S, A के नीचे किसी एक तल पर और P के ऊपर किसी एक तल पर रहता है। तल क्रमांक 5 पर कौन रहता है?

  • G
  • P
  • A
  • Y

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • NR – KO
  • EI – BF
  • JN – GK
  • PT – MR

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से KNVG का संबंध QIZD से है। उसी प्रकार, HMSE का संबंध NHWB से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, GIUH का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

  • MEXD
  • NEYD
  • NDXE
  • MDYE

PROVIDE शब्द के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाएं से तीसरा अक्षर निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?

  • C
  • U
  • P
  • Q

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘buy some food’ को ‘Ir tp nx’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘food is Tasty’ को ‘nx ze jq’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘food’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?

  • jq
  • Ir
  • nx
  • tp

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘M + N’ का अर्थ है कि ‘M, N का भाई है, ‘M – N’ का अर्थ है कि ‘M, N का पति है, ‘M × N’ का अर्थ है कि ‘M, N की बहन है और ‘M ÷ N’ का अर्थ है कि ‘M, N की माता है। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘A – B ÷ C + D × E + F’ है, तो A का F से क्या संबंध है?

  • पिता का भाई
  • भाई
  • माता का भाई
  • पिता

निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) $ T % K L E & E G R Y @ A W # Y @ R B * O Y (दाएं) ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर है और ठीक बाद एक प्रतीक है?

  • 5
  • 3
  • 4
  • 6

आशुतोष बिंदु A से पश्चिम दिशा में 19 km की दूरी तय करता है। फिर वह बाएं मुड़कर 9 km चलता है, फिर बाएं मुड़कर 26 km चलता है। इसके बाद वह फिर बाएं मुड़कर 19 km चलता है। अंत में वह बाएं मुड़कर 7 km चलता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ 90 डिग्री के ही हैं।)

  • दक्षिण की ओर 10 km
  • उत्तर की ओर 10 km
  • दक्षिण की ओर 11 km
  • उत्तर की ओर 11 km

उस त्रिक का चयन कीजिए, जो नीचे दिए दो त्रिकों द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। JNS – NRW – RVA LPU – PTY – TXC

  • UYD – YCI – CGL
  • UYD – YCH – CGL
  • MQV – QUZ – VZE
  • RVA – VZE – ZDH

निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) X # $ L K M O > ? A S + T % @ A P & ? X Z R @ * + # I O ? & @ E R $ Y U ? (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अक्षर और ठीक बाद में भी एक अक्षर है?

  • 2
  • 4
  • 1
  • 3

यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 22 + 11 × 11 + 50 – 32 = ?

  • 2
  • 5
  • 6
  • 4

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी गाय, बटन हैं। सभी उंगली, बटन हैं। निष्कर्ष: (I) कोई गाय, उंगली नहीं है। (II) कुछ उंगली, गाय हैं।

  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।

निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) L W X W X J S I X D V H T T Z B R P C W B (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद एक स्वर है?

  • दो
  • एक भी नहीं
  • एक
  • तीन से अधिक

एक निश्चित तर्क का अनुसरण करने पर, IM 126 का संबंध LN 116 से है। उसी प्रकार KO 149 का संबंध NP 139 से है। इसी तर्क का अनुसरण करने पर, RV 263 का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?

  • SX 243
  • TW 233
  • UW 253
  • TX 253

एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए 18 का संबंध 321 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 13 का संबंध 166 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए 25 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है? (नोट: संख्या को उनके घटक अंकों में तोड़े विना संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए-13 पर संक्रियाएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा आदि 13 पर किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ने तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)

  • 422
  • 626
  • 426
  • 622

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • GKN
  • QTW
  • LPS
  • BFI

दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी नल, बल्ले हैं। सभी बल्ले, मग हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ मग, बल्ले हैं। (II) सभी नल, मग हैं।

  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

A, C, I, M, O, Q और W में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। A की परीक्षा शनिवार को है। M और O के बीच केवल 4 व्यक्तियों की परीक्षा है, जिनमें से किसी की भी परीक्षा सोमवार को नहीं है। I की परीक्षा Q के ठीक बाद है, और W की परीक्षा Q से ठीक पहले है। O की परीक्षा I के बाद कितने व्यक्तियों की परीक्षा है?

  • 3
  • 2
  • 4
  • 1

G, J, M, O, R, S और T में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन है। S की परीक्षा शुक्रवार को है। G और S के बीच केवल दो व्यक्तियों की परीक्षा है। M और G के बीच केवल चार व्यक्तियों की परीक्षा है। J की परीक्षा, T के ठीक बाद है। R की परीक्षा सोमवार को नहीं है। R और O के बीच कितने व्यक्तियों की परीक्षा है?

  • दो
  • तीन
  • चार
  • एक

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? GTN ZMG SFZ LYS ?

  • RDS
  • ERL
  • ERD
  • ERF

यह प्रश्न नीचे दिए गए तीन अंकों वाली पांच संख्याओं पर आधारित है। (बाएं) 567 154 264 614 328 (दाएं) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7) यदि सबसे बड़ी संख्या के तीसरे अंक को सबसे छोटी संख्या के दूसरे अंक में जोड़ा जाए, तो परिणाम क्या प्राप्त होगा?

  • 6
  • 9
  • 8
  • 5

नीचे संख्याओं के दो समूह दिए गए हैं। प्रत्येक समूह में, पहली संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रिया करने से दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रिया करने से तीसरी संख्या प्राप्त होती है, और इसी प्रकार आगे भी संख्या प्राप्त होती हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प दिए गए समूहों के समान संक्रियाओं का अनुसरण करता है? (नोट – दो/तीन अंकों की संख्या को संक्रियाओं के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है, उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 आता है, तो संक्रिया 3+7 नहीं हो सकती क्योंकि दो अंकों की संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता है।) 18 – 23 – 33 – 165 39 – 44 – 54 – 270

  • 7 – 17 – 17 – 34
  • 28 – 39 – 48 – 144
  • 39 – 49 – 49 – 245
  • 50 – 55 – 65 – 325

नीचे संख्याओं के दो समुच्चय दिए गए हैं। प्रत्येक संख्याओं के समुच्चय में, पहली संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रिया करने पर दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रिया करने पर तीसरी संख्या प्राप्त होती है, इसी प्रकार आगे भी संख्याएँ प्राप्त होती हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प, दिए गए समुच्चयों में प्रयुक्त समान संक्रिया-समुच्चय का अनुसरण करता है? (नोट – दो/तीन अंकीय संख्याएँ को संक्रिया के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता, उदाहरण के लिए: यदि 37 के बाद 10 आता है, तो संक्रिया 3+7 नहीं हो सकती क्योंकि दो अंकों की संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ने की अनुमति नहीं है।) 2 – 4 – 16 – 32 ; 3 – 6 – 36 – 72

  • 6 – 12 – 144 – 248
  • 9 – 18 – 36 – 72
  • 5 – 10 – 100 – 200
  • 1 – 2 – 4 – 16

नीचे संख्याओं के दो समुच्चय दिए गए हैं। प्रत्येक संख्याओं के समुच्चय में, पहली संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रिया करने पर दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रिया करने पर तीसरी संख्या प्राप्त होती है, इसी प्रकार आगे भी संख्याएँ प्राप्त होती हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प, दिए गए समुच्चयों में प्रयुक्त समान संक्रिया-समुच्चय का अनुसरण करता है? (नोट – दो/तीन अंकीय संख्या को संक्रिया के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता, उदाहरण के लिए: यदि 37 के बाद 10 आता है, तो संक्रिया 3+7 नहीं हो सकती क्योंकि दो अंकों की संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ने की अनुमति नहीं है।) 2 – 4 – 16 – 32 ; 3 – 6 – 36 – 72

  • 6 – 12 – 144 – 248
  • 9 – 18 – 36 – 72
  • 5 – 10 – 100 – 200
  • 1 – 2 – 4 – 16

निम्नलिखित संख्या, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) $ ^ * < 9 ^ < 1 # ? 2 6 @ 2 1 % ^ & / 2 8 % (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक अन्य प्रतीक है?

  • एक भी नहीं
  • एक
  • दो
  • तीन

एक कूट भाषा में, ‘HUGE’ को 82 के रूप में और ‘MERCY’ को 128 के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में ‘ASPECT’ को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?

  • 96
  • 128
  • 88
  • 116

इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) से क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। दोनों कथनों को पढ़ें और उचित उत्तर का चयन कीजिए। पांच स्तंभों—R, A, M, E और N—जिनकी ऊंचाई अलग-अलग है, उनमें से सबसे छोटा कौन-सा है? (I) N, A से छोटा है। M, R से छोटा है। (II) E, N से ऊंचा है।

  • केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
  • दोनों कथन I और II एक साथ (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
  • केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
  • दोनों कथन I और II एक साथ भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।

नीचे दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? 214 201 190 181 174 ?

  • 171
  • 165
  • 169
  • 167

निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए तथा नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (नोट: सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 6 £ 2 @ % 7 8 # 1 3 * 9 $ & 4 ^ < 5 (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक अन्य संख्या है?

  • 4
  • 2
  • 3
  • 1

44, 45, 51, 50, 53, 54, 46, 40, 51, 46, 40, 42, 55, 42, 44, 55, 49, 44

  • 51
  • 55
  • 40
  • 44

A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के दाई ओर से गिनती करने पर C और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। B और D के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। G, E के ठीक बाई ओर पड़ोस में बैठा है। A के बाई ओर से गिनती करने पर A और B के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • 2
  • 1
  • 3
  • 4

D, E, F, G, K, L और M एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D, K के दाई चौथे स्थान पर बैठा है। L के बाई से गिनने पर L और G के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F, E के बाई तीसरे स्थान पर बैठा है। E और G का निकटतम पड़ोसी M है। M के बाई से गिनने पर D और M के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • चार
  • तीन
  • एक
  • दो

RRB-MATHS

दो त्रिभुजों का आधार 14 cm है। एक त्रिभुज का क्षेत्रफल 98 cm² है। यदि दूसरे त्रिभुज का क्षेत्रफल पहले त्रिभुज के क्षेत्रफल का दोगुना है, तो दूसरे त्रिभुज की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।

  • 21 cm
  • 7 cm
  • 28 cm
  • 14 cm

सोनल को सजावट का काम पूरा करने में पाफल से तीन गुना और स्वीटी से चार गुना अधिक समय लगता है। एक साथ मिलकर वे मिलकर इस काम को 6 दिनों में पूरा कर सकती हैं। पाफल को अकेले सजावट का काम पूरा करने में कितने दिन लगेंगे?

  • 24
  • 12
  • 16
  • 48

1.3, 7.6 और 0.13 संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।

  • 107
  • 100
  • 98.8
  • 102

₹3,540 की धनराशि को निशा, समीर और रूपेश के बीच इस प्रकार बांटा जाता है कि यदि उनके हिस्से में क्रमशः ₹760, ₹190 और ₹280 की कमी की जाती है, तो उनका अनुपात 10 : 2 : 9 हो जाता है। समीर का मूल हिस्सा कितना है?

  • ₹410
  • ₹468
  • ₹137
  • ₹596

एक वृत्त में, व्यास PQ को Q से होते हुए एक बाह्य बिंदु X तक विस्तारित किया जाता है। वृत्त पर बिंदु Y पर स्पर्श रेखा XY खींची जाती है। यदि XY = 15 cm और QX = 9 cm है, तो वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।

  • 9 cm
  • 8 cm
  • 10 cm
  • 7 cm

किसी संख्या के एक-तिहाई भाग में 25 की वृद्धि करने पर परिणाम 87 प्राप्त होता है। मूल संख्या के अंकों का योग ज्ञात कीजिए।

  • 17
  • 18
  • 15
  • 14

शुभ एक वस्तु को उसके क्रय मूल्य से 40% अधिक मूल्य पर अंकित करता है। वह अंकित मूल्य पर d% की एकल छूट देता है और फिर भी क्रय मूल्य पर 10% का लाभ अर्जित करता है। छूट d% ज्ञात कीजिए।

  • 21 2/7%
  • 21 3/7%
  • 23%
  • 22%

एक व्यक्ति ने 2.5 घंटे तक 53 kmph की चाल से गाड़ी चलाई, फिर अपनी चाल में 28 kmph की वृद्धि की तथा एक और घंटे में गंतव्य पर पहुँच गया। संपूर्ण यात्रा के दौरान व्यक्ति की औसत चाल (kmph में) ज्ञात कीजिए।

  • 58
  • 61
  • 60
  • 59

यदि किसी निश्चित धनराशि पर दूसरे वर्ष के दौरान प्राप्त व्याज ₹3072 है और व्याज दर 20% वार्षिक है, जहां व्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो धनराशि ज्ञात कीजिए।

  • ₹12055
  • ₹12965
  • ₹12800
  • ₹13545

यदि 600 का x% = 250 का 12% + 300 का 18% है, तो x का मान क्या है?

  • 12
  • 14
  • 18
  • 16

एक सेल के दौरान, 50% माल 49% लाभ पर बेचा जाता है, शेष माल का 32% माल 45% लाभ पर बेचा जाता है और अभी भी बचे हुए माल को 15% हानि पर बेचा जाता है। यदि कुल लाभ x% है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

  • 28.1%
  • 27%
  • 25%
  • 26.6%

दो ट्रेनें A और B विपरीत दिशाओं में क्रमशः 66 km/hr और 60 km/hr की चाल से चल रही हैं। यदि ट्रेन A की लंबाई 240 m है और वे 10 सेकंड में एक-दूसरे को पार करती हैं, तो ट्रेन B की लंबाई ज्ञात कीजिए।

  • 120 m
  • 144 m
  • 150 m
  • 110 m

A और B एक काम को क्रमशः 12 और 18 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि वे 6 दिनों तक एकसाथ काम करते हैं, तो काम का कितना हिस्सा बचा रहा?

  • 1/9
  • 1/6
  • 2/3
  • 5/6

क्रमशः O₁ और O₂ केंद्र वाले दो वृत्त जो एक-दूसरे को बाह्य रूप से बिंदु A पर स्पर्श करते हैं, की उभयनिष्ठ अनुस्पर्श रेखा PQ है। इन वृत्तों की त्रिज्याएँ क्रमशः 11 cm और 4 cm हैं। PQ की लंबाई ज्ञात कीजिए।

  • 4√11 cm
  • 5√11 cm
  • 3√11 cm
  • 2√11 cm

19 cm ऊंचाई वाले एक लंब वृत्तीय शंकु के आकार के बर्तन में पानी भरा है। इस पानी को एक लंब वृत्तीय बेलनाकार बर्तन में डाला जाता है, जिसकी त्रिज्या, वृत्तीय शंकु के आधार की त्रिज्या की एक-तिहाई है। बेलनाकार बर्तन में पानी की ऊंचाई कितनी होगी?

  • 57 cm
  • 83 cm
  • 53 cm
  • 73 cm

एक दुकानदार किसी वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 20% अधिक निर्धारित करता है। 2% लाभ अर्जित करने के लिए उसे कितने प्रतिशत की छूट देनी होगी?

  • 17%
  • 12%
  • 18%
  • 15%

कितनी धनराशि (₹ में) पर 10% वार्षिक साधारण व्याज दर से 2 वर्ष में ₹480 व्याज अर्जित होगा?

  • 2550
  • 2600
  • 2200
  • 2400

यदि x : y = 9 : 11 है, तो (x+1)/(y+1) का न्यूनतम मान ज्ञात कीजिए।

  • (11k – 1)/(3k – 1)
  • (11k – 1)/(9k – 1)
  • (7k – 1)/(3k – 1)
  • (11k – 1)/(3k + 1)

49 और 16 का माध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।

  • 32
  • 24
  • 28
  • 36

किसी विद्यार्थी के अंक गलती से 37 के स्थान पर 25 दर्ज कर दिए गए। इसके कारण कक्षा के औसत अंकों में 4 की कमी हो गई। कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कितनी है?

  • 1
  • 3
  • 9
  • 19

आनंद ने एक वस्तु खरीदी और उसकी मरम्मत पर ₹82 खर्च हुए। बाद में उसने वह वस्तु भरत को 25% लाभ पर बेच दी। अंततः भरत ने वह वस्तु ₹2915 में बेच दी, जिससे उसे 47% हानि हुई। भरत को वस्तु बेचने से ठीक पहले आनंद के लिए उस वस्तु की लागत (₹ में) कितनी थी?

  • 4398
  • 4397
  • 4400
  • 4402

निम्नलिखित व्यंजक का सरलीकृत मान ज्ञात कीजिए। [(36 ÷ 3) × (48 ÷ 6) – (16 ÷ 2)]/4

  • 21
  • 23
  • 24
  • 22

निम्नलिखित आंकड़े एक वर्ष के दौरान एक अस्पताल में भर्ती रोगियों की आयु को निरूपित करते हैं। रोगियों की बहुलकी आयु (दशमलव के 2 स्थानों तक) कितनी है? आयु (वर्ष में) 5-10, 10-15, 15-20, 20-25, 25-30, 30-35, 35-40; रोगियों की संख्या 4, 10, 8, 2, 12, 6, 3

  • 32.23 वर्ष
  • 29.12 वर्ष
  • 33.51 वर्ष
  • 28.13 वर्ष

पांच व्यक्तियों V, W, X, Y और Z में से प्रत्येक की एक निश्चित आयु है। X की आयु Y की आयु की चार गुना है। V की आयु X के बराबर है। Y की आयु Z की आयु की एक-तिहाई है। W की आयु V की आयु की आधी है। यदि Z की आयु 12 वर्ष है, तो W की आयु कितनी है?

  • 6
  • 4
  • 15
  • 8

RRB-SCIENCE

निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रिया, विस्थापन अभिक्रिया नहीं है?

  • Na + H₂O → NaOH + H₂
  • Zn + H₂SO₄ → ZnSO₄ + H₂
  • Fe + CuSO₄ → FeSO₄ + Cu
  • HCl + NaOH → NaCl + H₂O

निम्नलिखित में से कौन-सा पेशी ऊतक का एक अभिलक्षण नहीं है?

  • पेशी ऊतक पेशी तंतुओं से बने होते हैं।
  • अंगों में पेशियां, ऐच्छिक पेशियां होती हैं।
  • ऐच्छिक पेशियों को कंकाल पेशियां भी कहा जाता है।
  • हृद् पेशियां, ऐच्छिक पेशियां होती हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा, विषमांगी मिश्रण का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है?

  • इसे भौतिक रूप से पृथक नहीं किया जा सकता है।
  • इसका एक ही संघटन है।
  • यह एक शुद्ध पदार्थ है।
  • इसके घटक स्पष्ट रूप से भिन्न होते हैं।

वायु में ध्वनि के संचरण के दौरान, विरलन वह क्षेत्र होता है जहाँ ______।

  • घनत्व न्यूनतम होता है
  • दाब अधिक होता है
  • कण बहुत नजदीक होते हैं
  • तरंगदैर्घ्य शून्य हो जाता है

यदि किसी बिंब को वक्रता केंद्र से आगे अवतल दर्पण के सामने फोकस की ओर ले जाया जाता है, तो प्रतिबिंब ______।

  • आभासी हो जाता है और दर्पण की ओर चला जाता है
  • बड़ा हो जाता है और दर्पण से दूर चला जाता है
  • छोटा हो जाता है और दर्पण के करीब चला जाता है
  • उसी आकार और स्थिति में रहता है

निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजी ऊतक का उदाहरण नहीं है?

  • त्वचा
  • रक्त
  • अस्थि
  • उपास्थि

एक ट्यूनिंग फोर्क (tuning fork) को अधिक जोर से मारा जाता है। इसके परिणामस्वरूप निम्नलिखित में से क्या बढ़ता है?

  • न तो आवृत्ति और न ही आयाम
  • केवल आयाम
  • केवल आवृत्ति
  • आवृत्ति और आयाम

RRB-GK

जून 2025 में निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य, उल्लास (ULLAS) – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम) के अंतर्गत पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता प्राप्त करने वाला तीसरा राज्य बन गया?

  • असम
  • त्रिपुरा
  • केरल
  • गुजरात

सुशासन (Good governance) का क्या अर्थ है?

  • प्रभावशाली राजनीतिक नेता
  • केवल कठोर कानून
  • मीडिया पर सरकारी नियंत्रण
  • पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक अनुकूल प्रशासन
RRB ALP 2025 CBT-1 PYQ (13/02/2026 S-1)