Updated on 24/02/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

RRB SCIENCE

ठोसों और द्रवों की तुलना में गैसों को आसानी से संपीडित किया जा सकता है, क्योंकि:

  • गैसें स्थान नहीं घेरतीं।
  • गैसों का द्रव्यमान और घनत्व उच्च होता है।
  • गैसों की गतिज ऊर्जा निम्न होती है।
  • गैसों के कण शिथिल रूप से संकुलित होते हैं और उनमें अंतराण्विक अंतराल अधिक होते हैं।

किसी गोलीय लेंस की वृत्ताकार बाह्य रेखा के प्रभावी व्यास को क्या कहते हैं?

  • फोकस दूरी (Focal length)
  • प्रकाशिक केंद्र (Optical centre)
  • द्वारक (Aperture)
  • वक्रता त्रिज्या (Radius of curvature)

पौधों में वृद्धि केवल विशिष्ट क्षेत्रों में ही क्यों होती है?

  • जल केवल पौधे के ऊपरी भाग तक ही पहुंचता है।
  • गुरुत्वाकर्षण कुछ क्षेत्रों में वृद्धि को रोकता है।
  • पौधे के केवल कुछ भागों को ही सूर्य का प्रकाश प्राप्त होता है।
  • मेरिस्टेमेटिक ऊतक केवल विशिष्ट क्षेत्रों में ही स्थित होता है।

हवा से तिरछी दिशा में चलकर काँच के एक स्लैब पर पड़ने वाली प्रकाश की किरण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? (i) आपतन कोण अपवर्तन कोण से छोटा होता है। (ii) आपतन कोण, निर्गमन कोण से बड़ा होता है। (iii) जैसे ही प्रकाश की किरण वायु से कांच में प्रवेश करती है, प्रकाश की चाल कम हो जाती है। (iv) आपतित किरण और निर्गत किरण एक दूसरे के समान्तर होती है।

  • (ii) और (iii) दोनों
  • (i) और (ii) दोनों
  • (iii) और (iv) दोनों
  • (i) और (iv) दोनों

निम्नलिखित में से कौन-सा किसी पदार्थ का अभिलक्षणिक गुणधर्म (characteristic property) है?

  • प्रतिरोधकता
  • प्रतिरोध
  • वोल्टता
  • धारा

आर्किमिडीज का सिद्धांत कहता है कि जब कोई पिंड किसी तरल पदार्थ में पूरी तरह या आंशिक रूप से डूबा होता है, तो उसे ______ का अनुभव होता है।

  • इसके भार में कोई परिवर्तन नहीं
  • पिंड के भार के बराबर ऊपर की ओर बल
  • पिंड द्वारा विस्थापित द्रव के भार के बराबर नीचे की ओर बल
  • पिंड द्वारा विस्थापित द्रव के भार के बराबर ऊपर की ओर बल

क्या होता है जब एक पेंडुलम का गोलक (बॉब) अपनी माध्य स्थिति से चरम स्थिति तक झूलता है?

  • गतिज और स्थितिज ऊर्जा दोनों बढ़ती हैं
  • कुल ऊर्जा घटती है
  • स्थितिज ऊर्जा बढ़ती है, गतिज ऊर्जा घटती है
  • स्थितिज ऊर्जा घटती है, गतिज ऊर्जा बढ़ती है

निम्नलिखित में से कौन-सा गति समीकरण, कण के अंतिम वेग से स्वतंत्र है?

  • s = ut + 1/2 at²
  • v = u + at
  • v² – u² = 2as
  • v = ut + a

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? a. प्राकृतिक सूचकों का उपयोग किसी यौगिक की अम्लीय या क्षारीय प्रकृति की जांच के लिए किया जाता है। b. लौंग का तेल एक प्राकृतिक सूचक है। c. लौंग के तेल का उपयोग किसी भी यौगिक की शुद्धता की जांच के लिए किया जाता है।

  • केवल a और b
  • केवल a
  • केवल a और c
  • a, b और c

प्रजनन स्वास्थ्य में, गर्भनिरोधक का क्या उद्देश्य है?

  • अधिक बच्चे पैदा करना
  • बच्चों को स्वस्थ बनाना
  • जुड़वां बच्चे पैदा करना
  • अनियोजित गर्भधारण को रोकना

एक मुर्गीपालक ऐसे पक्षी चाहता है जो कम चारा खाएं, ज्यादा गर्मी सहन कर सकें और अच्छी गुणवत्ता वाले चूजे पैदा करें। उसे कौन सी रणनीति अपनानी चाहिए?

  • पक्षियों को दिन में दो बार खाना खिलाएँ
  • मछली पालन की ओर रुख करें
  • विदेशी और स्थानीय मुर्गियों का संकरण कराएँ
  • केवल देशी पक्षियों का उपयोग करें

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सबसे अच्छे ढंग से बताता है कि हार्मोनल गर्भनिरोधक गोलियों के दुष्प्रभाव क्यों हो सकते हैं?

  • वे शुक्राणु को यांत्रिक रूप से अंडे तक पहुंचने से रोकती हैं।
  • वे प्राकृतिक हार्मोनल संतुलन को बाधित करती हैं, जिससे अन्य शारीरिक कार्य प्रभावित होते हैं।
  • वे अंडाशय के अंदर अंडे को नष्ट कर देती हैं।
  • वे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में हस्तक्षेप करती हैं।

15 Ω और 5 Ω के दो प्रतिरोधक 12 V की बैटरी के साथ श्रेणीक्रम में जुड़े हैं। परिपथ में कितनी धारा प्रवाहित होगी?

  • 0.5 A
  • 0.45 A
  • 0.65 A
  • 0.6 A

जब एथीन, ब्रोमीन के साथ अभिक्रिया करता है, तो किस उत्पाद का निर्माण होता है?

  • 1,2-डाइब्रोमोएथेन
  • ब्रोमोएथेन
  • एथेनॉल
  • एथेन

थॉमसन के परमाणु मॉडल के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • इलेक्ट्रॉन धनात्मक आवेशित गोले में यादृच्छिक रूप से प्रसारित होते हैं।
  • इलेक्ट्रॉन, न्यूट्रॉनों से संलग्न होते हैं।
  • इलेक्ट्रॉन कक्षाओं में स्थिर होते हैं।
  • इलेक्ट्रॉन नाभिक में केंद्रित होते हैं।

पादप कोशिका भित्ति मुख्य रूप से ________ से बनी होती है।

  • सबेरिन
  • काइटिन
  • N-ऐसीटिल ग्लूकोसैमीन
  • सेलुलोज

सत्य है- अभिकथन (A): ध्वनि तरंगें, अयांत्रिक तरंगें हैं। कारण (R): ध्वनि तरंगों को संचरण के लिए एक भौतिक माध्यम की आवश्यकता होती है।

  • अभिकथन और कारण दोनों ही असत्य हैं।
  • अभिकथन असत्य है लेकिन कारण सत्य है।
  • अभिकथन सत्य है लेकिन कारण असत्य है।
  • अभिकथन और कारण दोनों ही सत्य हैं और कारण अभिकथन की सही व्याख्या है।

निम्नलिखित में से कौन-सी धातु आसवन द्वारा शुद्ध की जाती है?

  • लोहा
  • जस्ता
  • चाँदी
  • ताँबा

निम्नलिखित में से कौन-सा/से, बड़े बांधों का परिणाम नहीं है/हैं?

  • सामाजिक समस्याएं
  • वनों की कटाई (वनोन्मूलन)
  • आर्थिक समस्याएं
  • वनरोपण

निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया में पोषण नाल से अवशोषित पदार्थों का विभिन्न अंगों तक परिवहन होता है, जहां उनका उपयोग जटिल पदार्थों के निर्माण हेतु किया जाता है?

  • प्रकाश संश्लेषण
  • पाचन
  • स्वांगीकरण (Assimilation)
  • वाष्पोत्सर्जन

उस तत्व की पहचान कीजिए, जो प्रकृति में परमाणु के रूप में विद्यमान नहीं होता है?

  • क्लोरीन
  • हाइड्रोजन
  • हीलियम
  • आयोडीन

एथेनॉल (Ethanol) को सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल की अधिकता में 443 K पर गर्म करने पर एथीन (ethene) प्राप्त होता है। होने वाला रासायनिक परिवर्तन ___________ होगा।

  • निर्जलीकरण (Dehydration)
  • हैलोजनीकरण (Halogenation)
  • ऑक्सीकरण (Oxidation)
  • अपचयन (Reduction)

कम द्रव्यमान और उच्च वेग वाली गोली, समान चाल से चल रहे भारी पत्थर की तुलना में लक्ष्य को अधिक गहराई तक भेद सकती है, क्योंकि ___________।

  • यह आकार में छोटी होती है
  • इसका द्रव्यमान अधिक होता है
  • यह अधिक तीक्ष्ण होती है
  • इसका जड़त्व कम होता है

निम्नलिखित में से कौन-सा यौन संचारित रोग जीवाणु (bacterium) के कारण होता है?

  • सूजाक (Gonorrhoea)
  • आंत्र ज्वर (Typhoid)
  • मस्सा (Warts)
  • HIV-एड्स (HIV-AIDS)

कार्बन यौगिकों के संदर्भ में, ‘शाखित शृंखला’ संरचना की क्या विशेषता है?

  • कार्बन परमाणु चार अलग-अलग परमाणुओं से बंधे होते हैं।
  • कार्बन परमाणु एक सतत, सीधी रेखा में व्यवस्थित होते हैं।
  • कार्बन परमाणु मुख्य कार्बन शृंखला से जुड़े होते हैं और पार्श्व समूह बनाते हैं।
  • कार्बन परमाणु एक बंद वलय संरचना बनाते हैं।

RRB MATHS

एक टंकी का 5/8 भाग भरा हुआ है। यदि उसमें से 12 बाल्टी पानी निकाल दिया जाए और उसमें 9 बाल्टी पानी डाल दिया जाए, तो टंकी का 7/12 भाग भर जाएगा। टंकी में कितने बाल्टी पानी आ सकता है?

  • 96
  • 48
  • 60
  • 72

((342 ÷ 19 × 306 ÷ 17) ÷ 36 × 6) + (60 ÷ 5 × 2 − 12) का सरलीकृत मान ज्ञात करें।

  • 46
  • 66
  • 56
  • 76

दो संख्याओं का अनुपात 2 : 3 है और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 6 है। उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।

  • 18
  • 32
  • 12
  • 36

एक वस्तु की कीमत में पहले 18% की वृद्धि होती है और फिर 18% की कमी होती है। इसकी कीमत में कुल कितने प्रतिशत की कमी हुई?

  • 2.98%
  • 3.24%
  • 2.89%
  • 3.45%

ईंधन की कीमत में तीन क्रमागत महीनों में 20%, 30% और 20% की कमी हो जाती है, लेकिन चौथे महीने में 40% की वृद्धि हो जाती है। चौथे महीने के अंत में ईंधन की कीमत में उसकी मूल कीमत की तुलना में कितने प्रतिशत की वृद्धि/कमी हुई?

  • 41.98% की वृद्धि
  • 37.28% की कमी
  • 33.02% की कमी
  • 36.01% की वृद्धि

A किसी कार्य को 77 दिनों में पूरा कर सकता है। B, A से 75% कम कुशल है। C, B से 40% अधिक कुशल है। यदि B और C मिलकर 30 दिनों तक कार्य करते हैं, तो A अकेले शेष कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?

  • 57 दिन
  • 54 दिन
  • 59 दिन
  • 60 दिन

यदि किसी संख्या के 20% को 96 में जोड़ा जाए, तो परिणाम में वही संख्या प्राप्त होती है। उसी संख्या का 75% कितना होगा?

  • 120
  • 90
  • 110
  • 100

एक कक्षा के 35 छात्रों की औसत आयु 46 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 47 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

  • 83
  • 84
  • 85
  • 82

एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹374 है, जो क्रय मूल्य से 22% अधिक है। यदि लाभ प्रतिशत 13% है, तो छूट प्रतिशत (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।

  • 6.66%
  • 6.94%
  • 8.91%
  • 7.38%

जमीन पर एक बिंदु, एक इमारत के आधार से उसकी ऊँचाई के 3 गुने के बराबर दूरी पर है। बिंदु को इमारत के शीर्ष और जमीन से मिलाने वाली रेखा के बीच बनने वाला कोण (डिग्री में) कितना है?

  • 90°
  • 60°
  • 30°
  • 45°

यदि एक बेलन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल, दो वृत्तीय फलकों के क्षेत्रफल के योग का 4 गुना है, तथा बेलन का आयतन 192π cm³ है, तो बेलन की ऊँचाई कितनी है?

  • 9 cm
  • 16 cm
  • 8 cm
  • 12 cm

लाल, हरे और गुलाबी टोकन वाले एक बैग में, लाल और हरे टोकन का अनुपात 9 : 6 था, जबकि गुलाबी और लाल टोकन का अनुपात 18 : 16 था। हरे और गुलाबी टोकन का अनुपात कितना था?

  • 16 : 27
  • 14 : 31
  • 15 : 23
  • 17 : 28

एक धातु की छड़ को तीन भागों, A, B और C, में विभाजित किया गया है। A और B की लंबाइयों का अनुपात 4 : 8 है, और C और B की लंबाइयों का अनुपात 10 : 18 है। यदि A और C की लंबाइयों के बीच का अंतर 48 cm है, तो धातु की छड़ की कुल लंबाई (cm में) ज्ञात कीजिए।

  • 1176
  • 1782
  • 1798
  • 1764

(2x + 3)(x – 5) – (x – 2)(3x + 4) को सरल कीजिए।

  • -x² -5x -7
  • -x² -5x +7
  • -x² +5x -7
  • -x² -5x -7

दो रेलगाड़ियाँ 100 km/hr और 140 km/hr की चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। एक रेलगाड़ी की लंबाई 490 m है। उन्हें एक-दूसरे को पार करने में 22 सेकंड का समय लगता है। दूसरी रेलगाड़ी की लंबाई (m में) ज्ञात कीजिए जो दशमलव के 2 स्थानों तक पूर्णांकित हो।

  • 976.67
  • 972.33
  • 974.27
  • 982.47

एक समलंब चतुर्भुज के आकार के मैदान की समांतर भुजाएँ 60 m और 77 m हैं। असमांतर भुजाएँ 25 m और 26 m हैं। मैदान का क्षेत्रफल कितना है?

  • 1,720 m²
  • 1,644 m²
  • 1,812 m²
  • 1,524 m²

एक व्यापारी 80 पेन ₹8 प्रति पेन की दर से खरीदता है। वह उनमें से 60 पेन ₹12 प्रति पेन की दर से बेचता है और शेष पेन 25% की हानि पर बेचता है। कुल लाभ या हानि ज्ञात कीजिए।

  • ₹200 का लाभ
  • ₹210 का लाभ
  • ₹240 की हानि
  • ₹200 की हानि

यदि पारुल और उसकी माता की वर्तमान आयु का अनुपात 5 : 13 है और उनकी आयु का गुणनफल 585 है, तो 9 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात ज्ञात कीजिए।

  • 4 : 7
  • 2 : 5
  • 1 : 2
  • 3 : 5

दो ट्रकों की चाल का अनुपात 7 : 3 है। तेज़ चाल वाले ट्रक द्वारा 147 km की दूरी तय करने में लिया गया समय, दूसरे ट्रक से 7 घंटे कम है। धीमे ट्रक की चाल ज्ञात कीजिए।

  • 12 km/hr
  • 4 km/hr
  • 22 km/hr
  • 9 km/hr

100 छात्रों की एक कक्षा ने भौतिकी की परीक्षा दी। 37 छात्रों का औसत स्कोर 84 था। अन्य छात्रों का औसत स्कोर 96 था। पूरी कक्षा का औसत स्कोर (दशमलव के एक स्थान तक पूर्णांकित) कितना होगा?

  • 97.5
  • 89.7
  • 91.6
  • 85.5

एक शिविर में 12 दिनों के लिए 48 व्यक्तियों का भोजन है। यदि शिविर में व्यक्तियों की संख्या बढ़ाकर 72 कर दी जाए, तो वही भोजन कितने दिनों में समाप्त हो जाएगा?

  • 8
  • 6
  • 11
  • 7

यदि ₹594 अंकित मूल्य वाली एक वस्तु को ₹155 में बेचा जाता है, तो छूट प्रतिशत क्या है? (अपने उत्तर को दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित करें)।

  • 73.91%
  • 77.24%
  • 72.91%
  • 74.35%

उस बैंक में ₹95,950 की जमा राशि पर अर्जित वार्षिक ब्याज कितना होगा जो 9% वार्षिक दर से साधारण ब्याज का भुगतान करता है?

  • ₹8,635.50
  • ₹8,635.50
  • ₹8,635.50
  • ₹8,635.50

आयत ABCD के अंदर कोई बिंदु P है। यदि PA = 79 cm, PB = 61 cm और PC = 17 cm, तो PD की लंबाई (cm में) कितनी है?

  • 57
  • 48
  • 54
  • 53

A और B मिलकर किसी कार्य को 4 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B अकेले उसी कार्य को 8 दिनों में पूरा कर सकता है। A अकेले उसी कार्य का दोगुना कार्य कितने समय (दिन में) पूरा करेगा?

  • 17
  • 8
  • 19
  • 16

RRB Reasoning

A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। F, B के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, F के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। C, E और A का निकटतम पड़ोसी है। G, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है। D के बाईं ओर से गिनने पर D और E के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • तीन
  • एक
  • चार
  • दो

दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 510 511 500 501 491 492 ?

  • 481
  • 483
  • 482
  • 490

निम्नलिखित श्रृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्या केवल एकल-अंकीय संख्या है)। (बाएं) 2 8 1 5 7 9 4 2 3 8 6 1 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएँ हैं (बाएं से दाएं), जिनके ठीक बाद एक सम संख्या आती है?

  • एक
  • तीन
  • दो
  • तीन से अधिक

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित रूप से एकसमान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • SY-KH
  • BH-TQ
  • HM-ZW
  • WC-OL

दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 12 ? 29 39 50 62

  • 22
  • 16
  • 18
  • 20

योगेश अपनी कक्षा में ऊपर से 34वें स्थान पर और नीचे से 38वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?

  • 73
  • 70
  • 71
  • 72

पिया बिंदु A से शुरू होकर दक्षिण की ओर 33 km चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, 45 km चलती है, फिर दाएं मुड़कर 41 km चलती है। फिर वह दाएं मुड़कर 56 km चलती है। अंत में वह दाएं मुड़ती है, 8 km चलती है और बिंदु P पर रुकती है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (नोट: सभी मोड़ केवल 90° के हैं, जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो।)

  • पूर्व में 12 km
  • पश्चिम में 10 km
  • पश्चिम में 11 km
  • पूर्व में 13 km

निम्नलिखित संख्या, प्रतीक श्रंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है। सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं। (बाएं) © @ 7 € $ 5 $ & * & 7 5 2 $ 8 $ © 7 © 4 6 € (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद एक प्रतीक है?

  • चार
  • दो
  • तीन
  • पाँच

यदि संख्या 1732596 में प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में पुनर्व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?

  • एक
  • एक भी नहीं
  • तीन
  • दो

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? DW V LED TML BUT ?

  • JBC
  • IBH
  • JIO
  • JCB

60 व्यक्ति उत्तर की ओर अभिमुख एक पंक्ति में खड़े हैं। शिवानी दाएं छोर से 40वें स्थान पर है जबकि स्नेहा बाएं छोर से 26वें स्थान पर है। शिवानी और स्नेहा के बीच कितने व्यक्ति हैं?

  • 1
  • 4
  • 3
  • 2

यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 25 C 15 A 3 D 9 B 3 = ?

  • 4
  • 1
  • 2
  • 3

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक समूह बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस समूह से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • WXT
  • STP
  • UWR
  • QRN

लिएंडर बिंदु A से चलना शुरू करता है और पूर्व की ओर 6 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 4 km गाड़ी चलाता है, फिर बाएं मुड़ता है और 3 km गाड़ी चलाता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 3 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह बाएं मुड़ता है, 3 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुकता है। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं)

  • उत्तर की ओर 6 km
  • पश्चिम की ओर 6 km
  • दक्षिण की ओर 3 km
  • दक्षिण की ओर 7 km

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल हैं। कुछ मोटरसाइकिल, मिनीवैन हैं। कोई मिनीवैन, होवरक्राफ्ट नहीं है। निष्कर्ष (I): कुछ होवरक्राफ्ट, मोटरसाइकिल हैं। निष्कर्ष (II): कुछ मिनीवैन, ट्रैक्टर हैं।

  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘OVAL’ को ‘6729’ और ‘LEVO’ को ‘7946’ लिखा जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘E’ का कूट क्या है?

  • 6
  • 9
  • 4
  • 7

निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) ? * + ? \ & 3 # 9 % 4 1 6 * @ 5 4 8 8 $ \ (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक अन्य संख्या है तथा ठीक बाद एक प्रतीक है?

  • एक
  • चार
  • तीन
  • दो

निम्नलिखित श्रृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएँ केवल एकल-अंकीय संख्याएँ हैं)। (बाएं) 9 1 6 3 7 4 1 8 5 9 2 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं (बाएं से दाएं), जिनके ठीक बाद एक सम संख्या आती है?

  • एक भी नहीं
  • तीन
  • दो
  • एक

यदि ‘+’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘–’ और ‘×’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 850 + 34 × 15 – 12 ÷ 400 = ?

  • 233
  • 239
  • 240
  • 245

HN 9, LK –3 से एक निश्चित तरीके से संबंधित है। इसी प्रकार NY 4, RV –8 से संबंधित है। इसी तर्क का पालन करते हुए, OU 13 दिए गए विकल्पों में से किससे संबंधित है?

  • SR 1
  • HY 3
  • TY 2
  • HU 5

किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘steak equal thing’ को ‘wb vl yn’ के रूप में और ‘thing yard house’ को ‘vl za ha’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई भाषा में ‘thing’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया गया है?

  • wb
  • yn
  • vl
  • za

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: सभी फूल, पौधे हैं। कुछ पौधे, पेड़ हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ पेड़, फूल हैं। (II) सभी फूल, पेड़ हैं।

  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

एक कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’ A – B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ A * B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’ उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘P – T * C + D ÷ E’ है तो P का E से क्या संबंध है?

  • पिता के पिता
  • भाई
  • माता का भाई
  • माता के पिता

सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, एक पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के दाईं ओर केवल छह व्यक्ति बैठे हैं। B के बाईं ओर केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। D, A के बाईं ओर लेकिन B के दाईं ओर बैठा है। G के दाईं ओर दूसरे स्थान पर F बैठा है। E के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • तीन
  • चार
  • एक
  • दो

निम्नलिखित त्रिकों में, प्रत्येक अक्षर-समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए, जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। WASH – HSWA – WSAH CORE – ERCO – CROE

  • FINE – ENFI – INFE
  • LEAP – LAEP – PAEL
  • DARE – ARDE – ARED
  • INKS – SKIN – IKNS

सात व्यक्ति B, C, D, I, J, K और L, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। K के बाईं ओर कोई नहीं बैठा है। K और J के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। J के बाईं ओर दूसरे स्थान पर L बैठा है। B के ठीक बाईं ओर पड़ोस में D बैठा है। L का निकटतम पड़ोसी C नहीं है। L और C के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • एक
  • चार
  • दो
  • तीन

दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 36 41 51 66 86 ?

  • 100
  • 117
  • 111
  • 107

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रंखला को तार्किक रूप से पूर्ण करने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? VDE97, BJK74, HPQ51, NVW28, ?

  • TUC5
  • TBC5
  • TBG5
  • IBC5

उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता हो। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। PI-MF-KN SL-PI-NQ

  • WO-SK-QU
  • VO-SL-QT
  • WO-SL-QU
  • VO-SL-QU

उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) (22, 66, 61) (35, 105, 100)

  • (74, 222, 216)
  • (85, 255, 249)
  • (41, 123, 117)
  • (14, 42, 37)

RRB GK

मार्च 2025 में, निम्नलिखित में से किस योजना के तहत सरकार ने 100 तटीय मछुआरा गांवों की पहचान की है जिन्हें जलवायु-अनुकूल तटीय मछुआरा गांवों के रूप में विकसित किया जाएगा?

  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY)
  • किसान सम्मान निधि योजना (KSNY)
  • राष्ट्रीय तटीय मिशन
  • नीली क्रांति योजना

भारत में, वर्ष 2025 में विश्व हिंदी दिवस किस तिथि को मनाया गया?

  • 21 फरवरी
  • 9 मई
  • 10 जनवरी
  • 17 फरवरी

अप्रैल 2025 में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स में किस टीम को “टीम ऑफ द ईयर (Team of the Year)” से सम्मानित किया गया?

  • फ्लामेंगो (Flamengo)
  • बायर्न म्यूनिख (Bayern Munich)
  • मैनचेस्टर सिटी (Manchester City)
  • रियल मैड्रिड (Real Madrid)

14 मई 2025 को भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश कौन बने?

  • भूषण रामकृष्ण गवई
  • मदन लोकुर
  • विद्युत रंजन सारंगी
  • संजीव खन्ना

2025 में, लखनऊ में एक अत्याधुनिक स्वचालित स्वास्थ्य देखभाल मशीन, बुनियादी परीक्षण और निदान के लिए एक स्व-सेवा डिजिटल स्वास्थ्य कियोस्क, स्थापित किया गया। इसे क्या कहा जाता है?

  • हेल्थ पॉड (Health Pod)
  • ई-क्लिनिक बूथ (e-Clinic Booth)
  • मेड कियोस्क (Med Kiosk)
  • हेल्थ ATM (Health ATM)

किसने (महिला) 25 m पूल में 48 घंटे में सबसे अधिक दूरी तक तैरने का विश्व रिकॉर्ड बनाया और केवल 2 दिनों में 149.02 km (92.59 मील) की आश्चर्यजनक दूरी तय की?

  • करोलिना स्ज़ेपानियाक (Karolina Szczepaniak)
  • डायना न्याद (Diana Nyad)
  • केटी लेडेकी (Katie Ledecky)
  • सारा थॉमस (Sarah Thomas)

मार्च 2025 में जारी वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट, 2025 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा देश दुनिया का सबसे खुशहाल देश है?

  • फ़िनलैंड
  • न्यूज़ीलैंड
  • कनाडा
  • ऑस्ट्रेलिया

2025 कलिंगा सुपर कप (2025 Kalinga Super Cup) में कौन-सी टीम उपविजेता रही?

  • बेंगलुरु FC
  • केरला ब्लास्टर्स FC
  • हैदराबाद FC
  • जमशेदपुर FC

जुलाई 2025 में, किस जाँच प्राधिकरण ने कर्नाटक में ₹24 करोड़ से अधिक की बेहिसाब परिसंपत्तियों का पता लगाया?

  • कर्नाटक लोकायुक्त
  • केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI)
  • आयकर विभाग
  • प्रवर्तन निदेशालय (ED)

स्टार्टअपब्लिंक ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स (StartupBlink Global Startup Ecosystem Index) 2025 के अनुसार, 2025 में दुनिया के शीर्ष स्टार्टअप शहरों में कौन-सा भारतीय शहर शीर्ष स्थान पर है?

  • दिल्ली
  • हैदराबाद
  • पुणे
  • बेंगलुरु

2025 में भारत का पहला चिड़ियाघर-आधारित वन्यजीव बायो बैंक कहाँ स्थापित किया गया है?

  • नंदनकानन प्राणी उद्यान
  • महेंद्र चौधरी प्राणी उद्यान
  • नेहरू प्राणी उद्यान
  • पद्मजा नायडू हिमालयन प्राणी उद्यान

जून 2025 में, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू की गई पहल का नाम क्या है, जिसका उद्देश्य समर्पित कार्यान्वयनकर्ताओं (dedicated implementers) की एक नई पीढ़ी को प्रशिक्षित और प्रेरित करके जनजातीय कल्याण योजनाओं के वितरण को सुदृढ़ करना है?

  • आदि कर्मयोगी (Adi Karmyogi)
  • आदि वंश (Adi Vamsha)
  • आदि गोत्र (Adi Gotra)
  • आदि वर्णदा (Adi Varnada)

अप्रैल 2025 में, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने भारत और पाकिस्तान की कौन-सी सीमा चौकी बंद कर दी थी?

  • गंडा सिंह वाला-हुसैनीवाला बॉर्डर
  • खोखरापार-मुनाबाओ बॉर्डर
  • रेडक्लिफ रेखा
  • अटारी-वाघा बॉर्डर

जून 2025 में अधिसूचित, कॉर्पोरेट बीमा के लिए भारत का अपनी तरह का पहला प्रीमियम फाइनेंसिंग सॉल्यूशन (premium financing solution) निम्नलिखित में से किसके द्वारा लॉन्च किया गया?

  • क्रेडिट एक्सेस लाइफ इंश्योरेंस
  • बीमापे फिनश्योर (BimaPay Finsure)
  • जे.एम. फाइनेंशियल म्यूचुअल फंड
  • रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस

भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशानुसार, सभी बैंकों को 31 अक्टूबर, 2025 तक किस नए डोमेन पर माइग्रेट करना होगा?

  • gov.in
  • fin.in
  • rbi.in
  • bank.in

कर्नाटक 2025-26 राज्य बजट में अल्पसंख्यकों के लिए ₹50,000 सामूहिक विवाह प्रोत्साहन योजना की घोषणा किसने की?

  • डी.के. शिवकुमार
  • बसवराज बोम्मई
  • बी.एस. येदियुरप्पा
  • सिद्धारमैया

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा पूर्व (सेवानिवृत्त) खिलाड़ी सशक्तिकरण प्रशिक्षण (RESET) कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर कब शुरू किया गया था?

  • 2025
  • 2024
  • 2023
  • 2022

29 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में आयोजित मेगा आपदा प्रबंधन अभ्यास का नाम क्या है?

  • अभ्यास सुरक्षा चक्र (Exercise Suraksha Chakra)
  • अभ्यास रक्षा कवच (Exercise Raksha Kavach)
  • अभ्यास आपदा मित्र (Exercise Disaster Mitra)
  • अभ्यास सुरक्षित भारत (Exercise Surakshit Bharat)

1 जनवरी 2025 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा बताए गए अनुसार, भारत का जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र 2014 में $10 बिलियन के उद्योग से बढ़कर 2024 में ____ से अधिक हो गया है।

  • $80 बिलियन
  • $140 बिलियन
  • $130 बिलियन
  • $100 बिलियन

मई 2025 में ‘यूनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज (UNESCO/Guillermo Cano World Press Freedom Prize)’ किसे प्रदान किया गया?

  • नरगिस मोहम्मदी (Narges Mohammadi)
  • माज़ेन दरविश (Mazen Darwish)
  • मारिया रेसा (Maria Ressa)
  • ला प्रेंसा (La Prensa)
RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-2