Updated on 26/02/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

RRB SCIENCE

जब कोई वस्तु भूमि के निकट स्वतंत्र रूप से गिरती है, तो उसकी गति की दिशा

  • गुरुत्वाकर्षण के विपरीत हो जाती है
  • लगातार परिवर्तित होती रहती है
  • समान रहती है
  • क्षेतिज हो जाती है

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प अमीबा में पोषण प्रक्रिया का सर्वोत्तम वर्णन करता है?

  • अंतर्ग्रहण – पाचन अवशोषण बहि:क्षेपण
  • विसरण अंतर्ग्रहण पाचन अवशोषण
  • अंतर्ग्रहण बहिःक्षेपण अवशोषण पाचन
  • पाचन अंतर्ग्रहण अवशोषण विसरण

सभी द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में एक उभयनिष्ठ विशेषता यह है कि

  • दो धातु लवणों के बीच धातु आयनों का आदान-प्रदान होता है
  • केवल एक उत्पाद बनता है
  • अभिक्रिया मिश्रण हमेशा रंगहीन होता है
  • अभिक्रिया आरंभ करने के लिए ऊष्मा की आवश्यकता होती है

निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ बिना ज्वाला के जलता है?

  • मोम (Wax)
  • पेट्रोल (Petrol)
  • LPG
  • चारकोल (Charcoal)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन हाइड्रा जैसे जीवों में मुकुलन की प्रक्रिया का सही वर्णन करता है?

  • जीव के भीतर विशिष्ट कोशिकाओं से एक मुकुल बनता है और जीवन भर जुड़ा रहता है।
  • एक मुकुल नियमित कोशिका विभाजन के कारण एक उभार के रूप में बनता है और परिपक्व होने पर अलग हो जाता है।
  • शरीर के किसी टूटे हुए भाग से एक मुकुल बनता है और एक नए जीव के रूप में विकसित होता है।
  • एक मुकुल केवल लैंगिक प्रजनन के दौरान बनता है और जनक जीव के साथ जुड़ जाता है।

जब दो भिन्न प्रकार के पदार्थों के कण, कणों की अंतर्निहित यादृच्छिक गति के कारण यादृच्छिक रूप से मिश्रित होते हैं, तो इस प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?

  • निस्सरण (effusion)
  • विसरण (diffusion)
  • अंतर्मिश्रण (intermixing)
  • समांगीकरण (homogenisation)

किसी तत्व की परमाणु संख्या क्या दर्शाती है?

  • परमाणु में प्रोटॉन की संख्या
  • परमाणु में न्यूरॉन्स की संख्या
  • इलेक्ट्रॉनों और प्रोटॉनों की कुल संख्या
  • परमाणु की द्रव्यमान संख्या

जब प्रकाश की किरण, विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती है, तो यह

  • 90° के कोण पर मुड़ती है
  • बिल्कुल भी नहीं मुड़ती है
  • अभिलंब की ओर मुड़ती है
  • अभिलंब से दूर मुड़ती है

जब वस्तु को अनंत पर रखा जाता है, तो अवतल दर्पण द्वारा किस प्रकार का प्रतिबिंब बनता है?

  • अत्यधिक छोटा, वास्तविक और उल्टा
  • अत्यधिक आवर्धित और आभासी
  • वस्तु के समान आकार और वास्तविक
  • आवर्धित, आभासी और सीधा

कोशिका विभाजन की वह विधि जिसके द्वारा जनन कोशिकाओं को गैर-प्रजनन कोशिकाओं की तुलना में DNA की आधी मात्रा प्राप्त होती है, कहलाती है।

  • सूत्रीविभाजन (Mitosis)
  • अर्धसूत्रीविभाजन (Meiosis)
  • असूत्रीविभाजन (Amitosis)
  • मुकुलन (Budding)

न्यूरॉन अर्थात तंत्रिका ऊतक में कौन-सा भाग प्रोटीन संश्लेषण के लिए जिम्मेदार है?

  • निस्सल कणिकाएँ
  • सिनेप्टिक बल्ब
  • एक्सोन
  • डेन्ड्राइट

जब कैल्शियम ऑक्साइड जल के साथ अभिक्रिया करता है, तो कौन-सा उत्पाद निर्मित होता है?

  • कैल्शियम क्लोराइड
  • कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
  • कैल्शियम सल्फेट
  • कैल्शियम कार्बोनेट

मिमोसा पुडिका (Mimosa pudica) की पत्तियों को छूने पर वे किस क्रियाविधि के कारण मुड़ जाती हैं?

  • पत्ती कोशिकाओं के जलांश में परिवर्तन
  • पत्ती कोशिकाओं के pH में परिवर्तन
  • पत्ती के पृष्ठ पर प्रकाश की तीव्रता में परिवर्तन
  • पत्तियों के तापमान में परिवर्तन

10.0 kg द्रव्यमान वाली एक वस्तु प्रारंभ में 3.0 m/s के वेग से गतिमान है। 5.0 s के लिए इसकी गति की विपरीत दिशा में 30.0 N का एक नियत बल अनुप्रयुक्त किया जाता है। वस्तु का अंतिम वेग कितना है?

  • 0 m/s
  • +18.0 m/s
  • -12.0 m/s
  • +12.0 m/s

किस धातु को, अभिक्रियाशीलता श्रेणी में कॉपर के ठीक ऊपर रखा गया है?

  • ऐलुमिनियम
  • लेड
  • जिंक
  • आयरन

ध्वनि तरंगों के संचरण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा आवश्यक है?

  • माध्यम
  • प्रकाश स्रोत
  • निर्वात
  • चुंबक

मेंडल ने किस पौधे पर अपने प्रयोग किए?

  • टमाटर
  • सूर्यमुखी
  • सेम का पौधा
  • मटर का पौधा

जब किसी वस्तु की ऊंचाई दोगुनी कर दी जाती है, तो उसकी स्थितिज ऊर्जा _________ हो जाती है।

  • दोगुनी
  • तीन गुनी
  • शून्य
  • आधी

एक कण विरामावस्था से गति करना शुरू करता है और एकसमान त्वरण से गति करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, कण के लिए सही वेग-समय ग्राफ दर्शाता है?

  • ऋणात्मक ढलान के साथ मूल बिंदु से होकर गुजरने वाली एक सरल रेखा
  • एक परवलय
  • एक क्षैतिज रेखा
  • धनात्मक ढलान के साथ मूल बिंदु से होकर गुजरने वाली एक सरल रेखा

एक विशिद्ध रूप से प्रतिरोधक परिपथ में, बैटरी द्वारा प्रदाय की गई विद्युत ऊर्जा _________ हो जाती है।

  • केवल प्रकाश में परिवर्तित
  • चुंबकीय ऊर्जा के रूप में संग्रहीत
  • स्थितिज ऊर्जा के रूप में संग्रहीत
  • ऊष्मा के रूप में पूर्णतः क्षयित

\( HNO_{3} \) का आणविक द्रव्यमान 63, परमाणु द्रव्यमान इकाई (u) है। ऑक्सीजन (O) का परमाणु द्रव्यमान क्या है?

  • 32u
  • 48u
  • 16u
  • 8u

कार्बन, आयनिक आबंधों के स्थान पर सहसंयोजक आबंध क्यों बनाता है?

  • इसकी परमाणु त्रिज्या बहुत बड़ी होती है।
  • कार्बन में 8 संयोजकता इलेक्ट्रॉन होते हैं।
  • कार्बन आसानी से 4 इलेक्ट्रॉन ग्रहण या त्याग सकता है।
  • यह 4 इलेक्ट्रॉनों का त्याग करने या ग्रहण करने के लिए ऊर्जावान रूप से प्रतिकूल होता है।

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें।
कथन 1: एक फ्यूज विद्युत परिपथ में श्रेणीक्रम में जुड़ा होता है।
कथन 2: जब विद्युत धारा सुरक्षित सीमा से अधिक हो जाती है तो फ्यूज तार पिघल जाता है।

  • कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।
  • कथन 1 और 2 दोनों गलत हैं।
  • केवल कथन 2 सही है।
  • केवल कथन 1 सही है।

निम्नलिखित में से कौन-सा कोशिकांग कोशिकीय प्रजनन में मदद करता है?

  • नाभिक (Nucleus)
  • एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम (Endoplasmic Reticulum)
  • प्लास्टिड्स (Plastids)
  • लाइसोसोम (Lysosomes)

पिछले 10 वर्षों में, शहर में प्लास्टिक कचरे में बहुत ज़्यादा वृद्धि हुई है। लोगों की कौन-सी आदत इसका सबसे बड़ा कारण है?

  • लोग पुनः उपयोग योग्य चीजें चुन रहे हैं।
  • प्लास्टिक बैग पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।
  • लोग लंबे समय तक चलने वाली वस्तुओं के स्थान पर डिस्पोजेबल वस्तुओं का अधिक उपयोग कर रहे हैं।
  • अधिक लोग बसों और रेलगाड़ि‌यों का उपयोग कर रहे हैं।

RRB MATHS

चतुर्भुज ABCD की भुजाएँ AB = 9 m, BC = 12 m, CD = 14 m और DA = 13 m हैं, जिन्हें क्रम से लिया गया है। यदि \( \angle ABC = 90^{\circ} \), तो चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल \( (m^{2}) \) ज्ञात कीजिए।

  • 135
  • 148
  • 138
  • 128

निम्नलिखित को सरल कीजिए।
\( \frac{8^{21} \div 4^{28} \times 2^{5}}{(4^{14})^{\frac{1}{7}} \times 8^{2}} \)

  • 4
  • 2
  • 8
  • 16

दो रेलगाड़ियां क्रमशः 130 km/hr और 60 km/hr की चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। एक रेलगाड़ी की लंबाई 360 m है। उन्हें एक-दूसरे को पार करने में 12 सेकंड का समय लगता है। दूसरी रेलगाड़ी की लंबाई (m में) दशमलव के बाद 2 स्थान तक पूर्णांकित ज्ञात कीजिए।

  • 277.92
  • 269.96
  • 282.54
  • 273.33

एक दुकानदार अपने माल पर क्रय मूल्य से X% अधिक मूल्य अंकित करता है और उसे 40% की छूट पर बेचता है। यदि उसे 62% का लाभ होता है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।

  • 171
  • 169
  • 168
  • 170

18 cm भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुज ABC में, त्रिभुज की भुजाओं से केन्द्रक G की लंबवत दूरियों का योग (cm में) कितना है?

  • \( 9\sqrt{3} \)
  • \( 3\sqrt{3} \)
  • \( 12\sqrt{3} \)
  • \( 6\sqrt{3} \)

एक पिता अपने पुत्र से 30 वर्ष बड़ा है। 5 वर्ष बाद, पिता की आयु उसके पुत्र से दोगुनी हो जाएगी। पुत्र की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

  • 25 वर्ष
  • 27 वर्ष
  • 22 वर्ष
  • 20 वर्ष

दो बैंक, A और B, क्रमशः 3.5% और 7% वार्षिक की दर से ऋण देते हैं। विजय ने प्रत्येक बैंक से 24,80,000 उधार लिए। 3 वर्षों के बाद विजय द्वारा दोनों बैंकों को दिए गए साधारण व्याज की राशि के बीच धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 51,900
  • 50,400
  • 49,900
  • 51,400

किसी संख्या को दो भागों में इस प्रकार विभाजित किया गया है कि संख्या का एक भाग दूसरे से 10 अधिक है। यदि दोनों भागों का अनुपात 5:3 है, तो संख्या के दोनों भाग ज्ञात कीजिए।

  • 25 और 15
  • 26 और 16
  • 24 और 14
  • 27 और 17

पाइप A और B एक टंकी का 50% क्रमशः 15 और 10 मिनट में भर सकते हैं। टंकी से एक खाली करने वाला पाइप C भी जुड़ा हुआ है। यदि तीनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाए, तो टंकी 15 मिनट में भर जाती है। यदि टंकी दो-तिहाई भरी है, तो C अकेले टंकी को पूरी तरह से खाली करने में कितना समय (मिनट में) लेगा?

  • 20
  • 30
  • 60
  • 40

एक वॉशिंग मशीन की कीमत एक TV की कीमत से 50% कम है। यदि वॉशिंग मशीन की कीमत 57% बढ़ जाती है और TV की कीमत 74% कम हो जाती है, तो 6 वॉशिंग मशीनों और 2 TV की कुल कीमत में कितना प्रतिशत परिवर्तन होगा?

  • 5% की कमी
  • 1% की कमी
  • 4.6% की वृद्धि
  • 5.2% की वृद्धि

\( tan~30^{\circ} \times cos~30^{\circ} \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • \( \frac{1}{\sqrt{2}} \)
  • \( \frac{1}{2} \)
  • \( \frac{\sqrt{3}}{2} \)
  • 1

एक व्यापारी ने 15 नोटबुक का एक बंडल ₹1,200 में खरीदा और संपूर्ण बंडल को ₹1,040 में बेच दिया। उसे हुई हानि कितने नोटबुक के क्रय मूल्य के बराबर है?

  • 4
  • 1
  • 2
  • 3

DMART किराने की वस्तुओं पर 2 खरीदें, 29 मुफ़्त पाएँ का ऑफर दे रहा है। DMART द्वारा दिया जा रहा शुद्ध छूट प्रतिशत कितना है? (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)

  • 95.63%
  • 97.4%
  • 92.67%
  • 93.55%

एक समलम्ब का क्षेत्रफल 54 वर्ग इकाई है। इसकी समांतर भुजाएँ क्रमशः 3x + 1 इकाई और 2x + 2 इकाई हैं। समांतर भुजाओं के बीच की दूरी 3y इकाई और x – y = 1 है। समांतर भुजाओं का योगफल ज्ञात कीजिए।

  • 18 इकाई
  • 12 इकाई
  • 16 इकाई
  • 22 इकाई

वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जिससे 555, 703, 999 और 1147 को विभाजित करने पर प्रत्येक स्थिति में समान शेषफल प्राप्त हो।

  • 89
  • 148
  • 137
  • 74

आँकड़ों 20, 21, 15, 16, 20, 17, 18, 16, 15, 14, 19, 20, 18, 14, और 20 का बहुलक कितना है?

  • 19
  • 21
  • 18
  • 20

एक कॉलेज चुनाव में, उम्मीदवार X और Y के वैध मतों का अनुपात 7:2 था। कॉलेज में 1800 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 20% ने वोट नहीं डाला और डाले गए मतों में 20% मत अवैध घोषित कर दिए गए। उम्मीदवार X और Y द्वारा प्राप्त मतों की संख्या में कितना अंतर है?

  • 256
  • 640
  • 896
  • 459

प्रथम 12 अभाज्य संख्याओं का योग कितना है?

  • 202
  • 199
  • 197
  • 201

16 और B का तृतीयानुपाती \( \frac{B^2}{16} \) है। यदि \( \frac{B^2}{16} \) प्रथम तीन सम प्राकृत संख्याओं का योगफल है, तो B का मान ज्ञात कीजिए।

  • 8.49
  • 7.55
  • 11.74
  • 9.0

यदि \( 6x + \frac{1}{x} = 13 \) है, तो \( (x^{2} + \frac{1}{x^{2}}) \) का मान कितना है?

  • 171
  • 163
  • 167
  • 169

यदि दिए गए आंकड़ों का बहुलक \( 133\frac{2}{11} \) cm है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

लंबाई (cm में) 125-130 130-135 135-140
लड़कियों की संख्या 7 14 x
  • 12
  • 10
  • 11
  • 15

275 मीटर लंबी एक रेलगाड़ी अपनी लंबाई से तीन गुना बड़े प्लेटफार्म को 44 सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की चाल km/hr में कितनी है?

  • 90
  • 98
  • 81
  • 85

A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 2, 6 और 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ काम करते हुए, उसी कार्य का तीन गुना कार्य करने में उन्हें कितना समय (दिन में) लगेगा?

  • 4
  • 12
  • 8
  • 5

यदि x के 16% के 13% का मान 59.28 है, तो x का मान क्या है?

  • 2850
  • 2580
  • 2690
  • 2760

यदि A : B = 4 : 6 और B : C = 7 : 10 है, तो A : B : C कितना है?

  • 14 : 23 : 40
  • 14 : 21 : 30
  • 14 : 12 : 30
  • 14 : 31 : 21
RRB Group D PYQ 8/12/2025 S-3