Updated on 26/02/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

RRB SCIENCE

मांस उत्पादन के उद्देश्य से पाले जाने वाले पोल्ट्री पक्षियों को क्या कहा जाता है?

  • ब्रॉइलर (Broilers)
  • कॉक (Cocks)
  • फॉउल (Fowls)
  • लेयर (Layers)

निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सही विकल्प चुनें।
अभिकथन (A): अपघटन अभिक्रियाओं में ऊष्मा, प्रकाश या विद्युत के रूप में ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
कारण (R): अभिकारक अणुओं को सरल उत्पादों में तोड़ने के लिए ऊर्जा अवशोषित होती है।

  • A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  • A असत्य है, लेकिन R सत्य है।
  • A और R दोनों सत्य हैं, और R की सही व्याख्या है।
  • A सत्य है, लेकिन R असत्य है।

निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता कंकाली (रेखित) पेशियों का सही वर्णन करती है?

  • लंबी, बेलनाकार, अशाखित, बहुकेन्द्रकी कोशिकाएं, ऐच्छिक नियंत्रण
  • छोटी, बेलनाकार, शाखित कोशिकाएं जिनमें अंतर्निवेशित डिस्क होती हैं
  • तर्कुरुपी, एककेंद्रकी कोशिकाएं, अनैच्छिक नियंत्रण
  • शाखित, एककेंद्रकी कोशिकाएं, अनैच्छिक नियंत्रण

एथेनॉल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • एथेनॉल, जल में विलेय नहीं होता है।
  • एथेनॉल एक अवाष्पशील ठोस होता है।
  • एथेनॉल और सोडियम की अभिक्रिया होने पर कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण होता है।
  • एथेनॉल एक सुखद गंध वाला द्रव होता है और यह जल में मिश्रणीय होता है।

खुरदुरी अंतर्द्रव्यी जालिका और चिकनी अंतर्द्रव्यी जालिका के बीच मुख्य अंतर निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति के कारण होता है?

  • राइबोसोम (ribosomes)
  • माइटोकॉन्ड्रिया (mitochondria)
  • साइटोसोल (cytosol)
  • सेंट्रोसोम (centrosomes)

जब एस्टर की अभिक्रिया सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ कराई जाती है, तो कार्बोक्सिलिक अम्ल का सोडियम लवण और ऐल्कोहॉल बनता है। इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

  • एस्टरीकरण (esterification)
  • साबुनीकरण (saponification)
  • हाइड्रोजनन (hydrogenation)
  • अम्लन (acidification)

किसी द्रव का उसके क्वथनांक से नीचे किसी भी तापमान पर वाष्प में परिवर्तित होने की घटना क्या कहलाती है?

  • पिंडन
  • संघनन
  • ऊर्ध्वपातन
  • वाष्पन

यदि एक कुली अपने सिर पर भार रखकर एक समान चाल से क्षैतिज सड़क पर चलता है, तो भार पर गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा किया गया कार्य है।

  • निर्धारित नहीं किया जा सकता
  • शून्य होता
  • न्यूनतम होता
  • अधिकतम होता

यदि दो वस्तुओं का द्रव्यमान आधा कर दिया जाए तथा उनके बीच की दूरी भी आधी कर दी जाए, तो गुरूत्वीय बल

  • अपरिवर्तित रहेगा
  • दोगुना हो जाएगा
  • आधा हो जाएगा
  • एक चौथाई हो जाएगा

निम्नलिखित में से किस तत्व की परमाणु संख्या 11 है?

  • नाइट्रोजन
  • सोडियम
  • मैग्नीशियम
  • पोटेशियम

जब समान लंबाई लेकिन अलग-अलग प्रतिरोध वाले दो तारों में समान धारा प्रवाहित होती है, तो उच्च प्रतिरोध वाला तार

  • समान ऊष्मा उत्पन्न करेगा
  • कम ऊष्मा उत्पन्न करेगा
  • कोई ऊष्मा उत्पन्न नहीं करेगा
  • अधिक ऊष्मा उत्पन्न करेगा

निम्नलिखित में से कौन-सा, कणों के मध्य प्रबलतम आकर्षण बल दर्शाता है?

  • लोहे की छड़
  • जल
  • ऑक्सीजन गैस
  • ऐल्कोहॉल

यदि 10 kg की वस्तु पर शुद्ध बल शून्य है, तो उसका त्वरण…… होगा।

  • \( 9.8~m/s^{2} \)
  • \( 10~m/s^{2} \)
  • इसके वेग पर निर्भर करता है
  • \( 0.0~m/s^{2} \)

निम्नलिखित में से कौन-सा कोशिका अंगक स्टार्च, तेल और प्रोटीन कणिकाओं का भंडारण करता है?

  • हरितलवक (Chloroplast)
  • सभी लवक (plastids)
  • वर्णलवक (Chromoplast)
  • अवर्णी लवक (Leucoplast)

एक ऑक्सीजन परमाणु में न्यूट्रॉनों की संख्या कितनी होती है?

  • 32
  • 16
  • 8
  • 7

कार्बनिक यौगिक में सदैव निम्नलिखित में से क्या होता है?

  • सिलिकॉन और फॉस्फोरस परमाणु
  • कम से कम एक कार्बन परमाणु
  • हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन
  • हैलोजन और उत्कृष्ट गैसें

मटर के पौधों में बौनेपन के लिए जैसे अप्रभावी विशेषक (recessive traits) केवल तभी क्यों दिखाई देते हैं जब दोनों ऐलील (alleles) अप्रभावी होते हैं?

  • अप्रभावी ऐलील अधिक प्रबल होते हैं।
  • अप्रभावी ऐलील कभी व्यक्त नहीं होते हैं।
  • अप्रभावी ऐलील को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है।
  • प्रभावी ऐलील, अप्रभावी ऐलील को ढक लेते हैं।

वेग-समय ग्राफ के अंतर्गत क्षेत्रफल क्या दर्शाता है?

  • विस्थापन
  • त्वरण
  • किया गया कार्य
  • बल

यदि सभी तार एक ही पदार्थ से बने हैं तो निम्नलिखित में से किस तार का प्रतिरोध सबसे कम होगा?

  • छोटा और पतला तार
  • छोटा और मोटा तार
  • लंबा और पतला तार
  • लंबा और मोटा तार

निम्नलिखित में से कौन-से लक्षण का अध्ययन मेंडल ने मटर के पौधों में नहीं किया?

  • पत्ती का आकार
  • पौधे की ऊँचाई
  • फूलों की स्थिति
  • बीज की आकृति

एक उत्तल लेंस किनारों की तुलना में बीच में मोटा होता है। इस आकृति के कारण, इससे होकर गुजरने वाली समांतर प्रकाश किरणों पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है?

  • यह किरणों को प्रसारित कर देता है, जिससे एक अपसारी क्रिया होती है
  • इससे गुजरने वाली किरणें अनियमित रूप से प्रकीर्ण हो जाती हैं
  • यह किरणों को उसी पथ पर वापस परावर्तित करता है
  • यह किरणों के एक बिंदु पर मिलने का कारण बनता है, जिससे एक अभिसारी क्रिया होती है

निम्नलिखित में से कौन-सी सिंचाई विधि है जिसमें पानी को पंपों द्वारा गहरे स्तर से निकाला जाता है?

  • ट्यूबवेल
  • नहरें
  • नदी जीवन प्रणाली
  • वर्षा आधारित

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द किसी पौधे की वृद्धि द्वारा अपने खोए हुए भागों को पुनः प्राप्त करने की क्षमता का वर्णन करने के लिए प्रयोग किया जाता है?

  • निषेचन (Fertilisation)
  • मुकुलन (Budding)
  • द्वि-खंडन (Binary fission)
  • पुनरुन्द्भवन (Regeneration)

एक उत्तल लेंस के मुख्य फोकस से गुजरने वाली प्रकाश किरण

  • स्रोत की ओर वापस
  • बिना विचलन के
  • मुख्य अक्ष के समानांतर
  • प्रकाशिक केंद्र की ओर

कक्ष तापमान पर हवा में ध्वनि की चाल लगभग 343 m/s होती है। जल से गुज़रने पर इसकी चाल पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  • यह घटती है
  • यह बढ़ती है।
  • यह अपरिवर्तित रहती है
  • यह शून्य हो जाती है

RRB MATHS

उस कार की औसत चाल कितनी है जो आधी दूरी 84 km/hr की चाल से तथा शेष आधी दूरी 63 km/hr की चाल से तय करती है?

  • ( 69~km/hr )
  • ( 72~km/hr )
  • ( 79~km/hr )
  • ( 68~km/hr )

यदि 50 और 30 का तृतीयानुपाती x है, तो x का मान कितना होगा?

  • 15
  • 18
  • 21
  • 20

एक संख्या में पहले 35% की कमी की जाती है और फिर 25% की और कमी की जाती है। मूल संख्या में कुल कितने प्रतिशत की कमी हुई है?

  • 53.25%
  • 55%
  • 50%
  • 51.25%

एक विक्रेता अपने ग्राहकों को अपने सौंदर्य उत्पादों पर 15% की छूट देती है और फिर भी उसे 5% का लाभ होता है। अंकित मूल्य ₹273 वाले सौंदर्य उत्पाद का क्रय मूल्य (₹ में) कितना होगा?

  • 219
  • 166
  • 221
  • 247

MNR में, यदि भुजाओं MN और MR को क्रमशः P और Q तक बढ़ाया जाता है। \( \angle PNR \) और \( \angle QRN \) के समद्विभाजक बिंदु x पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि \( \angle X=75^{\circ} \) है, तो \( 2\angle M \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • \( 50^{\circ} \)
  • \( 56^{\circ} \)
  • \( 66^{\circ} \)
  • \( 60^{\circ} \)

कार खरीदने के लिए, तान्या ने 27 माह के लिए 8% वार्षिक साधारण ब्याज पर ₹75,000 उधार लिए। उसे कितने ब्याज का भुगतान करना होगा?

  • 13,500
  • 14,000
  • 13,000
  • 12,500

मैचों की एक सिरीज में बास्केट बॉल टीम द्वारा स्कोर किए गए अंक इस प्रकार हैं: 17, 2, 7, 27, 25, 5, 14, 18, 10, 24, 10, 8, 7, 10 बहुलक का मान कितना है?

  • 4
  • 10
  • 7
  • 17

वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जिसके द्वारा 1058 और 1550 दोनों को विभाजित करने पर क्रमशः 5 और 11 शेषफल प्राप्त होता है।

  • 88
  • 83
  • 81
  • 86

x का वह न्यूनतम मान ज्ञात कीजिए, जिससे संख्या 73318×4, 8 से विभाज्य हो जाए?

  • 1
  • 4
  • 2
  • 3

किसी संख्या को दोगुना करने तथा उसमें 7 जोड़ने पर वह 29 हो जाती है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 14
  • 11
  • 15
  • 12

एक व्यापारी अपने माल का मूल्य, क्रय मूल्य से 80% अधिक अंकित करता है और अंकित मूल्य पर 5% की छूट देता है। उसका लाभ या हानि प्रतिशत कितना है?

  • 72% हानि
  • 71% लाभ
  • 71.3% लाभ
  • 74.2% हानि

एक व्यक्ति अपनी आय के 60% की बचत करता है। यदि उसका व्यय ₹480 है, तो उसकी आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 2880
  • 1920
  • 1240
  • 1200

एक पाइप एक टैंक को 6 मिनट में भर सकता है जबकि दूसरा पाइप पूरी तरह से भरे टैंक को 24 मिनट में खाली कर सकता है। यदि टैंक खाली होने पर दोनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएँ, तो टैंक का एक-चौथाई भाग भरने में कितने मिनट लगेंगे?

  • 2
  • 8
  • 4
  • 6

आदित्य किसी काम का \( \frac{1}{6} \) भाग 13 दिनों में कर सकता है और भगवान उसी काम का \( \frac{1}{9} \) भाग 12 दिनों में कर सकता है। यदि दोनों मिलकर काम करें, तो काम पूरा करने में लगने वाले दिनों की संख्या ज्ञात कीजिए। (अपने उत्तर को दशमलव के एक स्थान तक पूर्णांकित कीजिए।)

  • 51.4
  • 41.9
  • 47.5
  • 45.3

एरॉन, रॉन से 5 वर्ष छोटा है। अब से चार वर्ष बाद, रॉन की आयु एरॉन से दोगुनी होगी। रॉन की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

  • 5 वर्ष
  • 7 वर्ष
  • 6 वर्ष
  • 8 वर्ष

एक त्रिभुज की भुजाएं 146 cm, 96 cm और 110 cm हैं। इसका क्षेत्रफल (cm² में) कितना होगा?

  • 5280
  • 5296
  • 5290
  • 5275

एक वॉशिंग मशीन की कीमत एक TV की कीमत से 10% कम है। यदि वॉशिंग मशीन की कीमत 55% बढ़ जाती है और TV की कीमत 71% कम हो जाती है, तो 6 वॉशिंग मशीनों और 3 TV की कुल कीमत में कितना प्रतिशत परिवर्तन होगा?

  • 10% की वृद्धि
  • 12% की वृद्धि
  • 13% की कमी
  • 11% की कमी

यदि ( A:B=1:3, B:C=4:3 ) और ( C:D=5:7 ), तो A: B: C: D ज्ञात कीजिए।

  • 18:60:45:63
  • 20:58:45:63
  • 20:60:43:63
  • 20:60:45:63

रोहित ने एक साइकिल ₹3,200 में खरीदी और उसे ₹3,840 में बेच दिया। उसका लाभ प्रतिशत कितना है?

  • 25%
  • 22%
  • 20%
  • 18%

एक कक्षा के 95 विद्यार्थियों ने भौतिकी की परीक्षा दी। 47 विद्यार्थियों का औसत स्कोर 93 था। अन्य विद्यार्थियों का औसत स्कोर 54 था। पूरी कक्षा का औसत स्कोर (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) कितना है?

  • 65.6
  • 79.7
  • 73.3
  • 83.7

यदि \( cotA=\frac{3}{4} \) है, तो \( 3~sin2A-cos3A \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • 417/125
  • 497/125
  • 477/125
  • 437/125

अपने घर से अपनी सामान्य चाल के \( \frac{3}{4} \) चाल से चलने पर, भावेश अपने कार्यालय 15 मिनट देर से पहुंचता है। अपने घर और कार्यालय के बीच की दूरी तय करने में उसे सामान्यतः कितना समय लगता है?

  • 54 मिनट
  • 38 मिनट
  • 45 मिनट
  • 43 मिनट

एक आयताकार बगीचा 50 m लंबा और 40 m चौड़ा है। बगीचे के अंदर इसकी सीमा के साथ एक समान चौड़ाई का रास्ता बनाया गया है। यदि रास्ते का क्षेत्रफल 344 m² है, तो भीतरी आयत का परिमाप ज्ञात कीजिए।

  • 164 m
  • 136 m
  • 140 m
  • 148 m

यदि \( \alpha+\beta=14 \) और \( \alpha\beta = 20 \) है, तो \( (\alpha^{2}+\beta^{2})^{\frac{1}{2}} \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • \( 39\sqrt{2} \)
  • 236
  • \( 2\sqrt{39} \)
  • 156

\( 3\times2+12\div(6-2)\times2 \) को सरलीकृत कीजिए।

  • 18
  • 12
  • 21
  • 15
RRB Group D PYQ 9/12/2025 S-1