Updated on 26/02/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

RRB SCIENCE

निम्नलिखित में से कौन सा, पर-परागण का कारक (एजेंट) नहीं है?

  • पवन
  • प्रकाश
  • पशु
  • जल

समान्तर संयोजन में तुल्य प्रतिरोध———-होता है

  • सबसे बड़े प्रतिरोध से अधिक
  • सबसे बड़े प्रतिरोध के बराबर
  • सभी प्रतिरोधों का योग
  • सबसे छोटे प्रतिरोध से छोटा

जब प्रकाश किरण लेंस के प्रकाशिक केन्द्र से होकर गुजरती है तो क्या होता है

  • यह लेंस के दूसरी ओर मुख्य फोकस से होकर गुजरती है
  • यह मुख्य अक्ष की ओर झुकती है
  • इसका निर्गम बिना किसी विचलन के होगा
  • इसका निर्गम मुख्य अक्ष के समानांतर होगा

मेरिस्टेमेटिक ऊतकों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

  • मेरिस्टेमेटिक कोशिकाएं परिपक्वता पर मृत हो जाती हैं।
  • मेरिस्टेमेटिक ऊतक सक्रिय रूप से विभाजित होने वाली कोशिकाओं से बने होते हैं।
  • कोशिकाएँ छोटी, पतली भित्ति वाली, सघन कोशिकाद्रव्यी तथा बड़े केन्द्रक वाली होती हैं।
  • पौधों में आजीवन वृद्धि को सक्षम बनाना।

अवतल दर्पण वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब बना सकता है जब वस्तु को __________ पर रखा जाता है।

  • दर्पण के बहुत निकट
  • फोकस पर
  • वक्रता केंद्र से परे
  • फोकस और ध्रुव के बीच

किसी पिंड पर कार्य किए जाने के लिए निम्नलिखित में से क्या आवश्यक नहीं है?

  • बल का एक घटक विस्थापन की दिशा में होना चाहिए।
  • पिंड को विस्थापित होना होगा।
  • पिंड को एक स्थिर चाल से चलना चाहिए।
  • पिंड पर बल लगाना होगा।

जब बंदूक से गोली चलाई जाती है तो गोली के आगे बढ़ने के बावजूद बंदूक में प्रतिक्षेप क्यों होता है?

  • क्योंकि गोली का त्वरण बंदूक के त्वरण से कम होता है
  • क्योंकि बंदूक गोली को कम बल से आगे धकेलती है
  • क्योंकि बंदूक का द्रव्यमान गोली के द्रव्यमान से कम होता है
  • क्योंकि गोली बंदूक पर समान और विपरीत बल लगाती है

गर्म भोजन की गंध दूर तक पहुंचती है, क्योंकि

  • प्रकाश ऊर्जा सुगंध कणों का प्रसार करती हैं
  • तापमान भोजन के भार में वृद्धि करता है
  • कण निरंतर गतिमान रहते हैं
  • ध्वनि तरंगें भोजन की गंध का परिवहन करती हैं

निम्नलिखित में से कौन-सा आबंध बड़ी संख्या में कार्बनिक यौगिकों से बना होता है?

  • धात्विक आबंध (Metallic bond)
  • आयनिक आबंध (Ionic bond)
  • सहसंयोजी आबंध (Covalent bond)
  • द्विध्रुवीय आबंध (Dipolar bond)

निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व, 2 संयोजकता दर्शाता है?

  • लीथियम
  • बेरिलियम
  • हाइड्रोजन
  • हीलियम

धारावाही वृत्तीय लूप के केंद्र पर चुंबकीय क्षेत्र की ___________ के द्वारा निर्धारित की जा सकती है।

  • दाहिने हाथ के नियम (धारा के अनुदिश उँगलियों को मोड़ना)
  • दाहिने हाथ की हथेली के नियम
  • वामहस्त अंगुष्ठ नियम
  • फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियम

निम्नलिखित में से कौन-सा, पशुपालन हमें शहद उत्पादन में मदद करता है?

  • मुर्गीपालन
  • मवेशी पालन
  • मत्स्यपालन
  • मधुमक्खीपालन

एक ध्वनि तरंग की आवृत्ति 250 Hz है। एक पूर्ण कंपन में लगने वाला समय है।

  • 0.40 s
  • 0.004 s
  • 4.0 s
  • 0.25 s

संयोजी ऊतक का निम्नलिखित में से कौन-सा अभिलक्षण गलत है?

  • आधात्री जेली जैसा, तरल, सघन या दृढ़ हो सकता है।
  • कोशिकाएँ दृढ़ता से व्यवस्थित होती हैं।
  • कोशिकाएँ अंतःकोशिकीय आधात्री में अंतर्निहित होती हैं।
  • रुधिर एक प्रकार का संयोजी ऊतक है।

जब आप कुर्सी पर बैठते हैं, तो कुर्सी आप पर ऊपर की ओर बल लगाती है। इस स्थिति में प्रतिक्रिया बल क्या होता है?

  • पृथ्वी का गुरूत्वीय कर्षण
  • कुर्सी पर वायु का बल
  • कुर्सी पर नीचे की ओर लगने वाला आपका भार
  • आपके कपड़ों और कुर्सी के बीच घर्षण

अलैंगिक जनन की निम्नलिखित में से किस विधि में, कटे हुए या खंडित शरीर के अंग से एक नया जीव विकसित हो जाता है?

  • विखंडन (Fragmentation)
  • मुकुलन (Budding)
  • द्वि-खंडन (Binary fission)
  • बीजाणु निर्माण (Spore formation)

निलंबन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
a. निलंबन एक विषमांगी मिश्रण है
b. निलंबन के कण इसके माध्यम से गुजरने वाली प्रकाश की किरण को प्रकीर्णित कर देते हैं।
c. निलंबन के कणों को नग्न आँखों से देखा जा सकता है।

  • केवल a और c
  • a, b और c
  • केवल a
  • केवल a और b

दिए गए कथनों को पढ़कर सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
कथन A: यीस्ट कोशिका से निकलने वाला छोटा बल्ब जैसा प्रक्षेपण मुकुल कहलाता है।
कथन B: मुकुल निर्माण की श्रृंखला यीस्ट की मुकुलन प्रक्रिया में पाई जाती है।

  • कथन A और कथन B दोनों गलत हैं
  • कथन A सही है और कथन B गलत है
  • कथन A और कथन B दोनों सही हैं
  • कथन B सही है और कथन A गलत है

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा, निलंबन का एक गुण है?

  • कणों को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है
  • कण जमते नहीं है
  • विलेय कणों को निस्पंदन प्रक्रिया द्वारा पृथक नहीं किया जा सकता है
  • निलंबन एक विषमांगी मिश्रण है

कपड़े धोते समय पानी में वाशिंग सोडा क्यों मिलाया जाता है?

  • कपड़ों में खुशबू लाने के लिए।
  • कठोर जल को मृदु बनाने के लिए।
  • कपड़ों को ब्लीच करने के लिए।
  • कपड़ों पर सिलवटें पड़ने से बचाने के लिए।

यूकेरियोटिक कोशिकाओं के कोशिकाद्रव्य में पाए जाने वाले सूक्ष्म नलिकाकार संरचनाओं के नेटवर्क को क्या कहते हैं?

  • लाइसोसोम
  • अंतर्द्रव्यी जालिका
  • गॉल्जी उपकरण
  • माइटोकॉन्ड्रिया

सार्वभौमिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक G के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • यह गुरुत्वीय त्वरण के बराबर होता है।
  • यह एक सार्वभौमिक स्थिरांक है, जो हर जगह समान है।
  • यह दो द्रव्यमानों के बीच के माध्यम पर निर्भर करता है।
  • यह पृथ्वी पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर भिन्न होता है।

एक स्कूल ‘शून्य अपशिष्ट’ दिवस का आयोजन करता है। निम्नलिखित में से कौन-सी पद्धति इस पहल में सर्वोत्तम रूप से सहायक होगी?

  • प्लास्टिक की पन्नी में स्नैक्स लपेटना
  • खाद्य अपशिष्ट को नियमित कूड़ेदानों में डालना
  • केले के पत्तों या पुनः प्रयोज्य प्लेटों में भोजन परोसना
  • एकल-उपयोग प्लास्टिक कटलरी का उपयोग

निम्नलिखित में से कौन-सा, अवक्षेपण अभिक्रिया की व्याख्या करता है?

  • वह अभिक्रिया जिसमें ऊष्मा निकलती है
  • वह अभिक्रिया जिसमें एक अघुलनशील ठोस बनता है
  • वह अभिक्रिया जिसमें एक गैस बनती है
  • वह अभिक्रिया जिसमें केवल रंग परिवर्तन होता है

प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक सूत्र क्या है?

  • \( CaCO_{3} \)
  • \( CaSO_{4} \cdot 2H_{2}O \)
  • \( CaSO_{4} \cdot \frac{1}{2}H_{2}O \)
  • \( CaSO_{4} \)

RRB MATHS

एक दुकानदार अपने माल को क्रय मूल्य से x% अधिक मूल्य पर अंकित करता है और उसे 48% की छूट पर बेचता है। यदि उसे 82% का लाभ होता है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।

  • 249
  • 250
  • 251
  • 248

10 m ऊँचे एक टावर के शिखर से एक लड़का ज़मीन पर एक कार को टावर के आधार से दूर जाते हुए देखता है। यदि कार का अवनमन कोण 60° से 30° हो जाता है, तो इस दौरान कार कितनी दूरी चली है?

  • \( (10\sqrt{3}+1)m \)
  • 10 m
  • \( 10(\sqrt{3}+1)m \)
  • \( (10\sqrt{3}-\frac{10}{\sqrt{3}})m \)

\( \frac{1}{2}, \frac{3}{4}, \frac{27}{16} \) और \( \frac{81}{64} \) का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।

  • \( \frac{9}{64} \)
  • \( \frac{1}{64} \)
  • \( \frac{81}{64} \)
  • \( \frac{243}{256} \)

\( \frac{1}{20} \), \( \frac{2}{40} \) का कितना प्रतिशत है?

  • 110%
  • 115%
  • 200%
  • 100%

निम्नलिखित को सरल कीजिये। \( (\sqrt{6} \times \sqrt{15} – 5\sqrt{10}) + 3\sqrt{10} \)

  • \( \sqrt{10} \)
  • 10
  • \( \sqrt{15} \)
  • \( \sqrt{5} \)

यदि ( p:q:r = 8:5:12 ) और ( r:s = 36:18 ) है, तो p:q:r:s का मान कितना होगा?

  • 23:18:38:24
  • 22:18:40:19
  • 24:15:36:18
  • 21:21:39:22

₹567 को अर्जुन, निशा और गौरव के बीच इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि यदि उनके हिस्से से क्रमशः ₹10, ₹45 और ₹39 काट लिए जाएं, तो उनके पास 3:6:2 के अनुपात में धनराशि बचती है। निशा का वास्तविक हिस्सा ज्ञात कीजिए।

  • 358
  • 303
  • 308
  • 408

एक कक्षा के कुल 78 विद्यार्थियों ने भौतिकी की परीक्षा दी। 17 विद्यार्थियों का औसत अंक 70 था। शेष विद्यार्थियों का औसत अंक 90 था। पूरी कक्षा का औसत अंक (दशमलव के एक स्थान तक पूर्णांकित) कितना होगा?

  • 85.6
  • 92.1
  • 80.7
  • 84.4

एक त्रिभुज की भुजाएं 77 cm, 36 cm और 85 cm हैं। 36 cm लंबाई वाली भुजा के संगत इसके शीर्षलंब की लंबाई कितनी है?

  • 53 cm
  • 43 cm
  • 77 cm
  • 89 cm

यदि किसी भिन्न के अंश में से 19 घटा दिया जाए तो वह \( \frac{2}{9} \) हो जाती है, और यदि भिन्न के हर में 12 जोड़ दिया जाए तो वह \( \frac{1}{3} \) हो जाती है। मूल भिन्न के अंश और हर का योगफल कितना है?

  • 63
  • 64
  • 62
  • 61

रमन की आय ₹49,000 है। वह अपनी आय का 27.5% बचाता है। यदि उसकी आय में 34% की वृद्धि होती है और व्यय में 20% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में:

  • ₹9,555 की वृद्धि
  • ₹9,559 की वृद्धि
  • ₹9,556 की कमी
  • ₹9,550 की कमी

एक कक्षा के 38 छात्रों की औसत आयु 21 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 22 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

  • 57
  • 59
  • 60
  • 62

दो बेलनों की त्रिज्याओं का अनुपात 3:4 है तथा उनकी ऊंचाइयों का अनुपात 5:2 है। उनके आयतनों का अनुपात ज्ञात कीजिए।

  • 8:15
  • 28:41
  • 22:17
  • 45:32

दो आउटलेट पाइप, A और B, एक भरी हुई टंकी को क्रमशः 17 घंटे और 15 घंटे में खाली कर सकते हैं। दोनों आउटलेट पाइपों को एक साथ ‘x’ घंटे के लिए खोला जाता है। यदि आउटलेट पाइप B को अकेला खोला जाता, तो टंकी से उतनी ही मात्रा में पानी खाली करने में (x+5) घंटे लगते। x का मान कितना है?

  • \( 5\frac{2}{3} \)
  • \( 4\frac{1}{3} \)
  • \( 5\frac{1}{3} \)
  • \( 4\frac{2}{3} \)

नए-साल की सेल के दौरान, एक कंपनी ग्राहकों को ‘9 स्वेटर खरीदें और 1 मुफ़्त पाएँ’ ऑफर दे रही है। इस डील में शामिल छूट का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 12%
  • 8%
  • 10%
  • 15%

दो बैंक, A और B, क्रमशः 3.5% और 7.5% वार्षिक दर से ऋण देते हैं। मंजीत ने प्रत्येक बैंक से ₹2,20,000 उधार लिए। 2 वर्षों के बाद मंजीत द्वारा दोनों बैंकों को दिए गए साधारण ब्याज की राशियों के बीच धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 19,100
  • 17,600
  • 17,100
  • 18,600

एक माता की आयु उसकी पुत्री की आयु की तीन गुनी है। 12 वर्ष बाद, माता की आयु उसकी पुत्री की आयु की दोगुनी हो जाएगी। माता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

  • 40 वर्ष
  • 44 वर्ष
  • 48 वर्ष
  • 36 वर्ष

A, B और C एक काम को क्रमशः 3, 6 और 4 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ काम करते हुए, उसी काम का तीन गुना काम करने में उन्हें कितना समय (दिन में) लगेगा?

  • 12
  • 5
  • 4
  • 8

295 m और 215 m लंबी दो ट्रेनें विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। पहली ट्रेन 61 km/hr और दूसरी 47 km/hr की चाल से चल रही है। उन्हें एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?

  • 24 सेकंड
  • 12 सेकंड
  • 17 सेकंड
  • 23 सेकंड

एक वस्तु 30% लाभ पर बेची जाती है। यदि इसे ₹48 अधिक में बेचा जाता, तो लाभ 35% होता। वस्तु का क्रय मूल्य कितना है?

  • 318
  • ₹960
  • 480
  • 636

किसी आयत की दो भुजाओं का अनुपात 2:3 है। यदि आयत का क्षेत्रफल 2646 cm² है, तो इसका परिमाप cm में है:

  • 210
  • 212
  • 200
  • 220

यदि किसी संख्या के \( \frac{5}{9} \) के 90% का 20%, 345 है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 5790
  • 7190
  • 6790
  • 3450

यदि अभिजीत अपनी सामान्य चाल के \( \frac{2}{3} \) चाल से चलता है, तो वह अपने कार्यालय 18 मिनट देरी से पहुंचता है। घर और कार्यालय के बीच की दूरी सामान्य चाल से तय करने में उसे कितना समय लगेगा?

  • 36 मिनट
  • 35 मिनट
  • 37 मिनट
  • 41 मिनट

\( x^{2}+\frac{1}{x^{2}}=123 \) है, तो \( (x-\frac{1}{x}) \) का संभावित मान ज्ञात कीजिए।

  • 11
  • 10
  • 12
  • 13

5 कारपेंटरों की 2-दिवसीय सप्ताह की मजदूरी ₹1,220 है। एक कारपेंटर की 1-दिवसीय मजदूरी (₹ में) कितनी होगी?

  • 245
  • 123
  • 244
  • 122
RRB Group D PYQ 10/12/2026 S-2