एक राइफल से लाइट बुलेट चलाई जाती है, जिसके परिणामस्वरूप बुलेट का आगे की ओर त्वरण अधिक होता है और राइफल का पीछे की ओर प्रतिक्षेप त्वरण न्यूनतम होता है। यदि बल बराबर और विपरीत (क्रिया/प्रतिक्रिया) हैं, तो राइफल का त्वरण बुलेट के त्वरण से इतना कम क्यों होता है?
क्रिया और प्रतिक्रिया बल रद्द हो जाते हैं क्योंकि ये तात्कालिक रूप से कार्य करते हैं।
त्वरण द्रव्यमान के व्युत्क्रमानुपाती होता है, और राइफल का द्रव्यमान बुलेट से बहुत अधिक होता है।
बुलेट का प्रतिक्रिया बल, किया बल की तुलना में कम समय के लिए कार्य करता है।
राइफल का बुलेट पर क्रिया बल, राइफल पर बुलेट के प्रतिक्रिया बल से अधिक होता है।
यदि दर्पण के पीछे प्रतिबिम्ब उतनी ही दूरी पर बनता है जितनी दूरी पर सामने वाली वस्तु रखी है, तो दर्पण …. होगा।
उत्तल
अवतल
समतल
परवलयिक
चुंबकीय क्षेत्र में धारावाही चालक पर लगने वाले बल के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
किसी धारावाही चालक पर लगने वाला बल चुंबकीय क्षेत्र में चालक की लम्बाई के समानुपाती होता है।
बल चालक के प्रतिरोध पर निर्भर करता है।
किसी चालक पर बल चुंबकीय क्षेत्र की दिशा के अनुदिश होता है।
यह बल चालक में प्रवाहित धारा से स्वतंत्र होता है।
लैंगिक प्रजनन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
यह समरूप क्लोन उत्पन्न करता है।
यह दो माता-पिता (जनकों) के डीएनए को जोड़ता है।
यह प्रजातियों के अस्तित्व के लिए विविधताएं उत्पन्न करता है।
यह जीवों को बदलते वातावरण के अनुकूल ढलने में मदद करता है।
मनुष्यों में वृद्धि हॉर्मोन (GH) का स्रवण कौन-सी ग्रंथि करती है?
पिट्यूटरी ग्रंथि (Pituitary gland)
पेन्क्रियाज (Pancreas)
एड्रिनल ग्रंथि (Adrenal gland)
थाइरॉइड ग्रंथि (Thyroid gland)
किसी वस्तु का भार पृथ्वी की अपेक्षा चन्द्रमा पर कम होता है, क्योंकि
वायु प्रतिरोध के कारण वस्तु हल्की हो जाती है
चंद्रमा अधिक बल के साथ वस्तुओं को आकर्षित करता है
चंद्रमा पर वस्तु का द्रव्यमान कम हो जाता है
चंद्रमा का गुरुत्वीय त्वरण पृथ्वी की तुलना में कम होता है
निम्नलिखित में से क्या, जैविक आवर्धन का कारण बन सकता है?
खराब होती सब्जियाँ (Degrading vegetable)
पीड़कनाशी (Pesticides)
केले का छिलका (Peel of banana)
भूसा (Straw)
किस कार्बन अपरूप में परमाणु षट्कोणीय परत संरचना में व्यवस्थित होते हैं, जिसमें परतों के बीच दुर्बल बल होते हैं?
कोक
ग्रेफाइट
हीरा
फुलेरीन
2 kg का एक पिंड 3 \( m/s^{2} \) की गति से त्वरित होता है। इस पर कार्यरत बल ज्ञात कीजिए।
6N
3 N
2N
5 N
उत्तल दर्पण के मामले में, मुख्य अक्ष के समानांतर एक किरण परावर्तन के …. से अपसारित होती हुई प्रतीत होती है।
ध्रुव
मुख्य फोकस
अनंत
वक्रता केंद्र
निम्नलिखित में से क्या प्रतिध्वनि उत्पन्न नहीं करेगा?
10 m की दूरी पर एक दीवार
100 m की दूरी पर एक चट्टान
50 m की दूरी पर एक पर्वत
30m की दूरी पर एक ऊंची इमारत
निम्नलिखित संयोजी ऊतकों को उनकी सही विशेषताओं से सुमेलित कीजिए।
a. एरियोली ऊत्तक – 1. अंगों के बीच रिक्त स्थान भरता है
b. कंकाल ऊतक – ii. संरचनात्मक सहारा प्रदान करते हैं तथा घर्षण कम करते हैं।
c. स्नायु – iv. रेशेदार ऊतक जो अस्थि से अस्थि का संबंध बनाए रखते हैं
d. कंडरा – iii. रेशेदार ऊतक जो मांसपेशी से अस्थि का संबंध बनाए रखते हैं
a i, b iv, c li, d lii
a i, bii, civ, dill
ai, biv, ciii, dii
a iv, bi, cili, dii
एक बहुकोशिकीय जीव में, प्रत्येक कोशिका जीव की उत्तरजीविता में कैसे सहायक होती है?
श्रम विभाजन का पालन करके
स्वयं को एक पूर्ण अंग में परिवर्तित करके
सभी जीवन कार्यों को स्वयं करने का प्रयास करके
अन्य कोशिकाओं के साथ परस्पर क्रिया किए बिना स्वतंत्र रूप से कार्य करके
निम्नलिखित में से कौन-सा, क्लोर-क्षार (chlor-alkali) प्रक्रिया में निर्मित नहीं होता है?
क्लोरीन गैस
सोडियम हाइड्रॉक्साइड
हाइड्रोजन गैस
सोडियम कार्बोनेट
धातुओं की सक्रियता श्रेणी क्या दर्शाती है?
धातुओं के उनके गलनांक के बढ़ते क्रम
धातुओं के उनके घनत्व के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित सूची।
धातुओं की उनकी क्रियाशीलता के घटते क्रम में व्यवस्थित सूची।
आयन निर्माण की उनकी क्षमता के अनुसार व्यवस्थित अधातुओं की सूची।
पुरुषों में वृषण, उदर गुहा के बाहर क्यों स्थित होते हैं?
उन्हें शारीरिक क्षति से बचाने के लिए
क्योंकि शुक्राणु निर्माण के लिए शरीर ताप से निम्न ताप की आवश्यकता होती है
क्योंकि टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन केवल शरीर के बाहर होता है
क्योंकि शुक्राणु निर्माण के लिए उच्च ताप की आवश्यकता होती है
निम्नलिखित में से कौन-सा, जल में घुलने पर अम्ल और क्षार दोनों का एक उभयनिष्ठ लक्षण है?
दोनों जिंक जैसी धातुओं के साथ अभिक्रिया करने पर हाइड्रोजन गैस अवमुक्त करते हैं।
दोनों नीले लिटमस को लाल कर देते हैं।
दोनों ही आयन उत्पन्न करते हैं जो जलीय विलयन में विद्युत का चालन करते हैं।
दोनों धातु कार्बोनेट के साथ अभिक्रिया करके कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा रासायनिक स्राव हमारे शरीर को नियंत्रण और समन्वय में मदद करता है?
गैस्ट्रिक म्यूकोसा
लार
हार्मोन
सीबम
‘v’ m/s की एकसमान चाल से गतिमान ‘m’ kg द्रव्यमान वाले पिंड की गतिज ऊर्जा के लिए सही सूत्र निम्नलिखित में से कौन-सा है?
mv
\( \frac{1}{4} mv^{2} \)
\( \frac{1}{2} mv \)
\( \frac{1}{2} mv^{2} \)
पादपों में लैंगिक जनन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
पराग को पुंकेसर से वर्तिकाग्र तक अंतरित करने की आवश्यकता होती है।
एक पुष्प से दूसरे पुष्प में पराग का अंतरण विभिन्न कारकों (agents) द्वारा किया जाता है।
मादा जनन कोशिकाएँ अंडाशय में उपस्थित होती हैं।
पराग कण सीधे अंडाशय में जाते हैं।
जब चीनी को जल में विलीन किया जाता है तो चीनी के कण,
स्थायी रूप से गायब हो जाते हैं
जल के कणों के बीच के स्थान में चले जाते हैं
अधिक स्थान घेरते हैं
केवल छोटे टुकड़ों में विच्छेदित होते हैं
रदरफोर्ड के स्वर्ण-पन्त्री प्रयोग से परमाणु मॉडल में एक बड़ा संशोधन हुआ। प्रयोग के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा प्रेक्षण और निष्कर्ष सबसे यथार्थ है?
नाभिक धनावेशित होता है और परमाणु का अधिकांश आयतन घेरता है।
इलेक्ट्रॉन नाभिक में मौजूद होते हैं और परमाणु के द्रव्यमान के लिए जिम्मेदार होते हैं।
अधिकांश अल्फा कण पन्नी से बिना विक्षेपित हुए गुजर गए जो यह दर्शाता है कि परमाणु अधिकांशतः रिक्त स्थान हैं।
अल्फा कण विक्षेपित होते हैं क्योंकि ने इलेक्ट्रॉनों से टकराते हैं और पूरे परमाणु में समान रूप से फैल जाते हैं।
निम्नलिखित में से से कौन-सा पदार्थ गर्म करने पर विघटित होकर बिना बुझा चूना देता है?
NaOH
CaCl
CaCO
KCIO
किस वैज्ञानिक ने सुझाव दिया कि कोई चुंबक एक धारावाही चालक पर बराबर और विपरीत बल लगाता है?
मैक्सवेल (Maxwell)
फैराडे (Faraday)
एम्पीयर (Ampere)
ओस्टेंड (Oersted)
RRB MATHS
एक चाचा की आयु, उनके भतीजे की आयु की 6 गुनी है। 6 वर्षों में, उनकी आयु में अंतर 30 वर्ष होगा। उनकी वर्तमान आयु का योग (वर्ष में) कितना है?
48
42
30
36
एक कक्षा के 37 छात्रों की औसत आयु 42 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 43 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
83
77
81
80
यदि किसी निश्चित संख्या के \( \frac{5}{13} \) को उसी संख्या के \( \frac{7}{39} \) में जोड़ा जाए, तो परिणाम 132 आता है। संख्या ज्ञात कीजिए।
238
234
228
224
एक त्रिभुज की भुजाएँ 68 cm, 31 cm और 87 cm हैं। 31 cm लंबाई वाली भुजा के संगत इसकी ऊँचाई कितनी है?
40 cm
85 cm
60 cm
103 cm
निम्नलिखित का सरलीकृत मान ज्ञात कीजिए: \( \frac{1-\sec x}{\csc x \cot x} \)
\( (\cos x+1)\cot^{2}x )
\( (\cos x-1)\cot^{2}x )
\( (\cos x+1)\tan^{2}x )
\( (\cos x-1)\tan^{2}x )
सोमवार को 1 kg गाजर की कीमत ₹40 है। यदि अगले दो क्रमागत दिनों में इसकी कीमत 5% और 3% बढ़ जाती है, तो बुधवार को इसकी कीमत (₹ में) कितनी होगी?
49.25
36.43
43.26
46.32
A और B मिलकर किसी कार्य को 2 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B अकेले उसी कार्य को 10 दिनों में पूरा कर सकता है। A अकेले उसी कार्य का दोगुना कार्य कितने समय (दिन में) पूरा करेगा?
5
6
2.5
8
( (3x-2)^{2}-(x+4)^{2} ) को सरल कीजिए।
( 8x^2-20x-12 )
( 8x^2-20x-4 )
( 8x^2-16x-12 )
( 8x^2+20x-12 )
एक दुकानदार ने एक पेन ₹150 में बेचा और ₹30 का लाभ अर्जित किया। पेन का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
120
110
100
130
( [24-{6+3^{2}-(4\times\overline{2+1})}]\div3+5\times2 ) को सरल करें।
16
18
20
17
आँकड़ों 30, 33, 49, 51, x, x + 4, 73, 79, 85, 96 को आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है और आँकड़ों की माध्यिका 64 है। x का मान ज्ञात करें।
63
64
62
61
एक वस्तु को 4% की छूट पर बेचने पर, प्राप्त लाभ प्रतिशत 20% है। वस्तु का मूल्य कितने प्रतिशत बढ़ाकर अंकित किया गया है?
25%
27%
19%
28%
दो पंप, M और N, एक टंकी को क्रमशः 36 घंटे और 45 घंटे में भर सकते हैं। एक अन्य पंप P, टंकी को 30 घंटे में खाली कर सकता है। पहले M और N को खोला जाता है, और x घंटे बाद, P को भी खोल दिया जाता है। टंकी कुल 44 घंटे में भर जाएगी। x का मान ज्ञात कीजिए।
32
44
36
40
दो बैंक, A और B, क्रमशः 3.5% और 7.5% वार्षिक दर से ऋण देते हैं। मुकुंद ने प्रत्येक बैंक से ₹2,00,000 उधार लिए। 2 वर्षों के बाद मुकुंद द्वारा दोनों बैंकों को भुगतान किए गए साधारण ब्याज की राशियों के बीच धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।
17,500
16,000
17,000
15,500
यदि दो संख्याओं का अनुपात 2:5 है, और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 29 है, तो उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) ज्ञात कीजिए।
290
281
283
319
एक साइकिल 10% की हानि पर ₹2,700 में बेची जाती है। इसका क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
₹3,600
₹3,200
2,800
₹3,000
यदि ₹8,404 को ऋषि और यश के बीच 7:15 के अनुपात में बांटा जाता है, तो यश का हिस्सा (₹ में) ज्ञात कीजिए।
5,733
5,730
5,732
5,731
दो रेलगाड़ियां 110 km/hr और 150 km/hr की चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। एक रेलगाड़ी की लंबाई 500 m है। उन्हें एक-दूसरे को पार करने में 10 सेकंड का समय लगता है। दूसरी रेलगाड़ी की लंबाई (m में) दशमलव के बाद 2 स्थानों तक पूर्णांकित ज्ञात कीजिए।
222.22
233.21
228.02
225.93
यदि किसी लम्ब वृत्तीय बेलन के आधार की त्रिज्या 12% कम कर दी जाए तथा इसकी ऊंचाई 169% बढ़ा दी जाए, तो इसके आयतन में प्रतिशत वृद्धि (निकटतम पूर्णांक) कितनी होगी?
111%
134%
108%
110%
एक वॉशिंग मशीन की कीमत, एक TV की कीमत से 50% कम है। यदि वॉशिंग मशीन की कीमत 76% बढ़ जाती है और TV की कीमत 28% कम हो जाती है, तो 4 वॉशिंग मशीन और 2 TV की कुल कीमत में कितना प्रतिशत परिवर्तन होगा?
27% की कमी
24% की वृद्धि
25% की कमी
31% की वृद्धि
एक दुकानदार एक वस्तु का मूल्य ₹1,980 अंकित करता है। यदि 12% छूट देने के बाद भी उसे क्रय मूल्य पर 32% का लाभ होता है, तो क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
1,209
₹1,320
1,349
1,283
1386 m लंबी एक रेलगाड़ी 18 km/hr की चाल से चल रही है। 564m लंबे प्लेटफार्म को पूरी तरह से पार करने में उसे कितना समय लगेगा?
386 सेकंड
385 सेकंड
393 सेकंड
390 सेकंड
यदि किसी संख्या के ( \frac{2}{7} ) के 60% का 50%, 618 है तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।
7400
10350
8450
7210
एक गोले का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल एक अर्धगोले के संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल से 6006 cm² कम है। यदि अर्धगोलें और गोले की त्रिज्याओं का अनुपीत 5:3 है, तो गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए। (( \pi=\frac{22}{7} ) का प्रयोग करें)
21 cm
28 cm
35 cm
42 cm
जब x को 17, 9, 26 और 14 में से प्रत्येक में जोड़ा जाता है, तो इसी क्रम में प्राप्त संख्याएं, समानुपात में होती हैं। फिर, यदि 8x : y :: y: (4x-2), तथा y > 0 है, तो y का मान ज्ञात कीजिए।