यदि किसी मोटर गाड़ी पर पश्च दृश्य के लिए प्रयुक्त उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 4.00 m है, तो इसकी फोकस दूरी कितनी होगी?
8 m
4 m
2 m
1 m
कौन-सी पद्धति घर पर ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग को दर्शाती है?
बल्ब या फ्लोरोसेंट ट्यूब का उपयोग करना
खाली कमरे को लगातार गर्म करना
एयर कंडीशनर का अति उपयोग करना
सभी उपकरणों को स्टैंडबाय मोड पर रखना
विविधताओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
विविधता के कारण प्रजातियाँ विलुप्त होने की ओर अग्रसर होती हैं।
रोगों के प्रति लचीलापन प्रदान करता है।
आपदाओं के दौरान प्रजातियों के अस्तित्व को सुनिश्चित करता है।
विविधता बदलते वातावरण के अनुकूल ढलने में सक्षम बनाती है।
अवश्रव्य ध्वनि के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
20 Hz और 20 kHz के बीच आवृत्ति
आवृत्ति > 20 kHz
आवृत्ति < 20 Hz
वायु में गति नहीं कर सकती है
प्रतिरोधकता के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
यह पदार्थ का एक गुण है।
यह तापमान के साथ परिवर्तित होता है।
यह तार की लंबाई पर निर्भर करता है।
इसे ओम-मीटर में मापा जाता है।
वह प्रक्रिया, जिसके द्वारा विकासशील भ्रूण गर्भाशय की अस्तर से जुड़ जाता है, क्या कहलाती है?
आरोपण (implantation)
भ्रूणोद्भव (embryogenesis)
गर्भपात (abortion)
निषेचन (fertilisation)
निम्नलिखित में से कौन-सा, पादप कोशिका में गॉल्जी काय का सही कार्य है?
लाइसोसोम के निर्माण में सहायत्ता करना
कोशिका को सुरक्षा प्रदान करना
कोशिका का आकार बनाए रखना
प्रोटीन के संश्लेषण में सहायता करना
यदि विलायक की समान मात्रा में अधिक विलेय मिलाया जाए, तो विलयन की सांद्रता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
यह निलंबन बन जाता है
यह अधिक सांद्रित हो जाता है
यह अपरिवर्तित रहता है
यह कम सांद्रित हो जाता है
कौन-सी धातु, ठंडे जल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया करती है?
सोडियम
मैग्नीशियम
ऐलुमिनियम
तांबा
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प संक्षारण को दर्शाता है?
पानी का उबलना
लोहे का जंग लगना
LPG का जलना
पानी में चीनी का घुलना
एक सीधे धारावाही चालक के साथ एक चुंबकीय क्षेत्र (B) जुड़ा है। चुंबकीय क्षेत्र (B) के मान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(i) जैसे-जैसे हम चालक से दूर जाएंगे, चुंबकीय क्षेत्र बढ़ता जाएगा।
(ii) जैसे-जैसे हम चालक से दूर जाएंगे, चुंबकीय क्षेत्र कम होता जाएगा।
(iii) जब चालक में प्रवाहित धारा बढ़ेगी तो चुंबकीय क्षेत्र भी बढ़ेगा।
(iv) जब चालक से प्रवाहित धारा बढ़ेगी तो चुंबकीय क्षेत्र सबसे पहले घटेगा।
(i) और (ii) दोनों
(ii) और (iii) दोनों
(iii) और (iv) दोनों
(i) और (iv) दोनों
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प यह सुनिश्चित करता है, कि प्रत्येक पीढ़ी में DNA की मात्रा दोगुनी न हो?
न्यूरॉन्स का विभाजन
DNA का युग्मकों में अपचयन (Reduction)
देह कोशिकाओं का विभाजन
DNA की युग्मकों में संगति (Consistency)
यदि आप किसी स्थिर दीवार को 80 N से धक्का देते हैं, तो दीवार आपको ______ से पीछे धकेलती है।
40 N
80 N
160 N
0 N
अपघटन अभिक्रिया क्या है?
दो यौगिक आयनों का आदान-प्रदान करते हैं
दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक उत्पाद बनाते हैं
एक यौगिक दो या अधिक सरल पदार्थों में टूटता है
एक पदार्थ दो या दो से अधिक अभिकारकों से बनता है
निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा, कार्बन का एक अपरूप है?
फिटकरी
क्विज
चूना पत्थर
हीरा
यदि किसी वस्तु पर बल दोगुना हो जाता है जबकि उसका द्रव्यमान समान रहता है, तो त्वरण
आधा
शून्य हो जाता है
समान रहता है
भी दोगुना हो जाता है
अवतल दर्पण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
इनका उपयोग दंतचिकित्सक दांतों की बड़े प्रतिबिंब देखने के लिए करते हैं।
वे आवर्धित प्रतिबिंब नहीं बना सकते।
वे सदैव आभासी प्रतिबिंब उत्पन्न करते हैं।
इनका उपयोग पश्च-दृश्य दर्पण (rear-view mirror) के रूप में किया जाता है।
जब उबले हुए रोयो पत्ती के छिलकों पर नमक का विलयन लगाया जाता है, तो यह जीवद्रव्यकुंचन दर्शाने में विफल हो जाता है, क्योंकि
केंद्रक विसरण को रोकते हैं
मृत कोशिकाएं परासरण नहीं कर सकती
भित्तियां लवणों को अवरूद्ध करती हैं
क्लोरोफिल जल सोख लेता है
एक गेंद को पृथ्वी की सतह से 10 m की ऊँचाई से गिराया जाता है। गेंद किस चाल से ज़मीन से टकराएगी? (g = 10 m/s² लीजिए)
10√2 m/s
20 m/s
10 m/s
200 m/s
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प किसी विलयन की सांद्रता को सर्वोत्तम रूप से परिभाषित करता है?
दिए गए विलयन की मात्रा में उपस्थित विलेय की मात्रा
दिए गए विलेय की मात्रा में उपस्थित विलायक की मात्रा
दिए गए विलेय की मात्रा में उपस्थित विलयन की मात्रा
दिए गए विलयन की मात्रा में उपस्थित विलायक की मात्रा
निम्नलिखित दो कथनों, अभिकथन (A) और कारण (R) के संबंध में सही विकल्प का चयन करें।
कथन (A): इंसुलिन रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में सहायक होता है।
कारण (R): इंसुलिन ग्लूकोज को ग्लाइकोजन में परिवर्तित करता है, जिसे यकृत में संग्रहित किया जाता है।
A और R दोनों सत्य हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।
A असत्य है, लेकिन R सत्य है।
A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
हरे पादपों में प्रकाश संश्लेषण के दौरान कौन-सी घटना प्रत्यक्ष रूप से नहीं होती है?
प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण
कार्बन डाइऑक्साइड का कार्बोहाइड्रेट में अपचयन
पर्णहरित द्वारा प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण
कार्बोहाइड्रेट का विघटन करके ऊर्जा मुक्त करना
निम्नलिखित में से कौन-सी संतृप्त हाइड्रोकार्बन (ऐल्केन) की एक विशिष्ट अभिक्रिया है?
उदासीनीकरण (Neutralisation)
बहुलकीकरण (Polymerisation)
प्रतिस्थापन अभिक्रिया (Substitution reaction)
योगात्मक अभिक्रिया (Addition reaction)
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म, समभारिक परमाणु (Isobar) को दर्शाता है?
¹⁵N₇ और ¹⁶O₈
⁴⁰K₁₉ और ⁴⁰Ar₁₈
²³⁵U₉₂ और ²³⁸U₉₂
¹⁵O₈ और ¹⁶O₈
किसी पिंड पर 10 N का मंदक बल कार्य करता है। इस बल के कारण किया गया कार्य 200 J है। इस बल की क्रिया के अंतर्गत पिंड के विस्थापन का परिमाण और दिशा क्या होगी?
20 m; बल की दिशा में
20 m: बल की दिशा के विपरीत
2000 m; बल की दिशा में
2000 m: बल की दिशा के विपरीत
RRB-MATHS
एक कक्षा के 43 विद्यार्थियों की औसत आयु 25 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 26 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्षों में) कितनी है?
71
68
69
66
दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, 20% मतदाताओं ने वोट नहीं डाला और डाले गए सभी वोट वैध थे। विजेता को डाले गए कुल वोटों के 70% वोट मिले और वह 23,200 वोटों के अंतर से जीता। कुल मतदाताओं की संख्या कितनी थी?
82,500
75,000
69,500
72,500
A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 17 दिन, 51 दिन और 68 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उन्होंने मिलकर उस कार्य को पूरा किया और मजदूरी के रूप में ₹5,985 अर्जित किए। A की मजदूरी (₹ में) ज्ञात कीजिए।
3,780
945
1,260
2,241
यदि 1/(1 + tan²θ) + 1/(1 + cot²θ) = 3 है और θ एक न्यून कोण है, तो cosec θ का मान ज्ञात कीजिए।
1/√2
√2
1
2
ईंधन की कीमत तीन लगातार महीनों में 45%, 15% और 50% कम हो जाती है, लेकिन चौथे महीने में 70% बढ़ जाती है। मूल कीमत की तुलना में चौथे महीने में ईंधन की कीमत में कितने प्रतिशत की वृद्धि / कमी हुई? (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)
66.72% की वृद्धि
61.32% की कमी
60.26% की कमी
65.02% की वृद्धि
₹8,516 को A, B और C के बीच इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि यदि उनके हिस्से से क्रमशः ₹88, ₹31 और ₹90 काट लिए जाएँ, तो उनके पास 18:17:4 के अनुपात में धनराशि बचती है। B और C के मूल हिस्सों के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।
2,719
2,619
2,710
2,919
एक स्टेशनरी विक्रेता 6 नोटबुक ₹30 में खरीदता है और उन्हें ₹36 में बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत कितना है?
6%
16.67%
120%
20%
A, B और C किसी काम को क्रमशः 3, 10 और 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ काम करते हुए, उसी काम का दोगुना काम करने में उन्हें कितना समय (दिन में) लगेगा?
8
5
4
12
दिए गए व्यंजक में x का मान ज्ञात कीजिए: x/2.1 + 4.2/6.3 = 4
9
6
8
7
ज्वार और चने का बाजार मूल्य 1:5 के अनुपात में है, और एक परिवार मात्रा के अनुसार उनका उपभोग 4:3 के अनुपात में करता है। ज्वार और चने पर व्यय का अनुपात ज्ञात कीजिए।
4:15
3.6:17
5:16
3:11
प्रिया और उसके छोटे भाई रोहन की वर्तमान आयु का योग 44 वर्ष है। चार वर्ष पूर्व, प्रिया की आयु उस समय रोहन की आयु की दोगुनी थी। प्रिया की वर्तमान आयु (वर्ष में) कितनी है?
24
30
26
28
यदि 5^(x−y) = 3125 और 3^(3x+y) = 2187^(3/6), तो 19x − 18y का मान ज्ञात कीजिए।
91
93
97
95
किसी वस्तु पर उसके क्रय मूल्य से 25% अधिक मूल्य अंकित किया गया है। इस पर 15% का लाभ अर्जित करने के लिए छूट दी गई है। छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
10%
8%
5%
12%
(3m − 5n)² का विस्तार कीजिए।
9m² − 30mn + 25n²
9m² − 15mn + 25n²
9m² + 30mn + 25n²
6m² − 30mn + 25n²
₹4,400 के मूलधन पर 5% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर (वार्षिक रूप से संयोजित होने पर) से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
₹5,840
₹4,851
₹4,819
₹4,071
एक टैक्सी सेवा एक निश्चित आधार किराया और प्रति किलोमीटर एक परिवर्तनशील दर लेती है। 10 km की यात्रा के लिए, राजू ने ₹230 और 15 km की यात्रा के लिए, मीना ने ₹330 का भुगतान किया। आधार किराया और प्रति किलोमीटर शुल्क क्या है?
आधार किराया = ₹50; प्रति किलोमीटर शुल्क = ₹18
आधार किराया = ₹60; प्रति किलोमीटर शुल्क = ₹15
आधार किराया = ₹40; प्रति किलोमीटर शुल्क = ₹18
आधार किराया = ₹30; प्रति किलोमीटर शुल्क = ₹20
एक बंटन में, जहां आनुभविक संबंध सत्य है, यदि बहुलक और माध्यिका दोनों 46 हैं, तो माध्य ज्ञात कीजिए।
46
46.5
45
45.5
चतुर्भुज PQRS में, ∠R और ∠S के समद्विभाजक, बिंदु T पर मिलते हैं और ∠STR = 17° है। यदि ∠P और ∠Q का अनुपात 8:9 है, तो ∠Q और ∠P के मापों में अंतर कितना है?
5°
6°
4°
2°
एक वस्तु का मूल्य पहले 20% बढ़ाया जाता है और बाद में बिक्री में कमी के कारण 25% घटा दिया जाता है। वस्तु के अंतिम मूल्य में शुद्ध प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए।
10% की वृद्धि
8% की वृद्धि
10% की कमी
9% की वृद्धि
एक कार 2 घंटे में 120 km की दूरी तय करती है। इसकी चाल कितनी है?
240 km/h
60 km/h
120 km/h
140 km/h
शाहिद अपने घर से अपनी सामान्य चाल की 4/7 चाल से चलकर अपने कार्यालय जाता है तो उसे पहुँचने में 12 मिनट का विलंब हो जाता है। उसके द्वारा अपने घर और कार्यालय के बीच की दूरी तय करने में लगने वाला सामान्य समय कितना लगता है?
21 मिनट
10 मिनट
9 मिनट
16 मिनट
एक बेलन की ऊंचाई 56 cm है। यदि इसके आधार की परिधि 176 cm है, तो इस बेलन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm² में) कितना होगा? (π = 22/7 का उपयोग कीजिए)
13,252
12,895
14,784
11,745
एक समबाहु त्रिभुज के एक आंतरिक बिंदु से इसकी तीनों भुजाओं पर तीन लंब खींचे गए हैं जिनकी लंबाई क्रमशः 12.7 cm, 14.8 cm और 11.5 cm है। समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
507√3 cm²
526√3 cm²
539√3 cm²
510√3 cm²
1209 सैनिकों की एक टुकड़ी के पास 20 दिनों के लिए रसद सामग्री है। यदि टुकड़ी में 403 सैनिक और बढ़ा दिए जाएं, तो रसद सामग्री कितने समय (दिन में) तक चलेगी?
10
25
35
15
आरती को 50% छूट पर एक नया बिस्तर मिला। अगर आरती को कोई छूट नहीं मिलती, तो उसे ₹8,453 अतिरिक्त देने पड़ते। तो आरती ने बिस्तर के लिए कितने पैसे दिए?