RRB-SCIENCE

यदि 50 g साधारण नमक को 300 g जल में घोला जाता है, तो द्रव्यमान/द्रव्यमान प्रतिशत (mass by mass percentage) के आधार पर विलयन की सांद्रता का प्राक्कलन कीजिए।

  • 14.28%
  • 12%
  • 14%
  • 12.22%

चिकनी अंतःप्रद्रव्यी जालिका के सही कार्य का चयन करें।

  • न्यूक्लिक एसिड संश्लेषण (Nucleic acid synthesis)
  • कार्बोहाइड्रेट संश्लेषण (Carbohydrate synthesis)
  • प्रोटीन संश्लेषण (Protein synthesis)
  • लिपिड संश्लेषण (Lipid synthesis)

दिए गए विकल्पों में से सामान्य घरेलू अपशिष्ट से संबंधित सही कथन का चयन कीजिए।

  • अपशिष्ट का सुरक्षित निपटान अनिवार्य नहीं है।
  • संपूर्ण अपशिष्ट अजैव-निम्नीकरणीय होता है।
  • संपूर्ण अपशिष्ट जैव-निम्नीकरणीय होता है।
  • अपशिष्ट में जैव-निम्नीकरणीय और अजैव-निम्नीकरणीय दोनों घटक होते हैं।

किसी लेंस के प्रकाशिक केंद्र और उसके मुख्य फोकस के बीच की दूरी क्या कहलाती है?

  • द्वारक
  • आवर्धन
  • फोकस दूरी
  • वक्रता त्रिज्या

मादा जनन तंत्र के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
कथन A: अंडा (egg), एक पतली अंडवाहिनी या डिंबवाहिनी नली के माध्यम से अंडाशय से गर्भाशय तक ले जाया जाता है।
कथन B: गर्भाशय, गर्भाशयग्रीवा के माध्यम से योनि में खुलता है।

  • केवल कथन A
  • केवल कथन B
  • कथन A और कथन B दोनों
  • न तो कथन A और न ही कथन B

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वोत्तम रूप से इसकी व्याख्या करता है कि क्यों किसी तत्व के सभी परमाणुओं को एक ही प्रतीक द्वारा दर्शाया जाता है?

  • क्योंकि उनके नाभिक में प्रोटॉनों की संख्या समान होती है
  • क्योंकि उनके नाभिक में न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है
  • क्योंकि उनके भौतिक गुणधर्म समान होते हैं
  • क्योंकि उनकी द्रव्यमान संख्याएं सदैव समान होती हैं

हाइड्रोकार्बन कार्बनिक यौगिकों में ______ तत्व होते हैं।

  • हाइड्रोजन और कार्बन दोनों
  • ऑक्सीजन
  • हाइड्रोजन
  • कार्बन

निम्नलिखित में से कौन-सी डिवाइस, ध्वनि तरंगों के बहु परावर्तन के सिद्धांत पर कार्य करती है?

  • मेगाफोन
  • माइक्रोस्कोप
  • थर्मामीटर
  • स्टेथोस्कोप

ट्रक और मोटरबस के टायर, कार के टायरों की तुलना में ज़्यादा चौड़े डिज़ाइन किए जाते हैं, जबकि कर्तन औज़ारों (cutting tools) और कीलों के सिरे नुकीले और छोटे होते हैं। डिज़ाइन में यह अंतर इस सिद्धांत को दर्शाता है कि:

  • दाब वस्तु के द्रव्यमान के व्युत्क्रमानुपाती होता है
  • प्रणोद (Thrust) संपर्क क्षेत्रफल के अनुक्रमानुपाती होता है
  • समान प्रणोद छोटे क्षेत्रफल पर कार्य करते हुए अधिक दाब डालता है
  • अधिक प्रणोद की परिणति सदैव कम दाब में होती है

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प किसी परिनलिका के बाहर चुंबकीय क्षेत्र की दिशा का सही वर्णन करता है?

  • उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव
  • केंद्र से सिरे तक
  • सिरे से केंद्र तक
  • दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव

निम्नलिखित में से कौन-सी विस्थापन अभिक्रियाएँ संभव हैं?
I. Fe(s) + CuSO₄(aq) → FeSO₄ + Cu
II. Cu + FeSO₄(aq) → CuSO₄ + Fe(s)
III. Na₂SO₄ + BaCl₂ → BaSO₄ + 2NaCl
IV. AgCl + NaNO₃ → AgNO₃ + NaCl

  • केवल I, III और IV
  • केवल II और IV
  • केवल I
  • केवल I, II और III

क्या किसी वस्तु का विस्थापन तय की गई दूरी से अधिक हो सकता है?

  • हां, कभी-कभी
  • केवल तभी जब वस्तु सरल रेखा में गति करती है
  • नहीं, विस्थापन कभी भी दूरी से अधिक नहीं हो सकता है
  • हां, सदैव

शक्ति का SI मात्रक वाट (W) है। कार्य-शक्ति संबंध के अनुसार, एक वाट ______ के बराबर होता है।

  • 1 जूल-सेकंड (1 J·s)
  • 1 जूल प्रति सेकंड (1 J/s)
  • 1 न्यूटन प्रति मीटर (1 N/m)
  • एक किलोवाट-घंटा (1 kWh)

निम्नलिखित में से कौन-सा रासायनिक समीकरण सही रूप से संतुलित है?

  • 3Fe + 4H₁O → Fe₁O₄ + 2H₂
  • Fe + H₂O → Fe₃O₄ + H₂
  • 3Fe + 4H₂O → Fe₃O₄ + 4H₂
  • 2Fe + 3H₂O → 2Fe₅O₄ + 3H₁

कौन-सा जीव स्वस्थ जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का प्रमुख संकेतक है?

  • मछली
  • केंचुआ
  • लाइकेन
  • तिलचट्टा

विभज्योतक ऊतक केवल विशिष्ट क्षेत्र में पाए जाते हैं। स्थिति के आधार पर, कौन-सा विभज्योतक ऊतक का प्रकार नहीं है?

  • अंतर्विष्ट (Intercalary)
  • पार्श्व (Lateral)
  • आधारी (Basal)
  • शीर्षस्थ (Apical)

बॉक्साइट से ऐलुमिनियम निष्कर्षण के लिए किस प्रक्रम का उपयोग किया जाता है?

  • जस्ता द्वारा विस्थापन
  • भर्जन के बाद अपचयन
  • पिघले हुए ऐलुमिनियम ऑक्साइड का विद्युत अपघटन
  • निस्तापन के बाद कार्बन अपचयन

स्थायी वातावरण में अलैंगिक जनन से क्या लाभ मिलता है?

  • नए वातावरण के अनुकूलन
  • लैंगिक विविधता
  • आनुवंशिक विविधता
  • तीव्र और एकसमान जनन

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प न्यूटन के गति के तीसरे नियम को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है?

  • गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में गिरती हुई गेंद।
  • एक रॉकेट जो गैसों को नीचे की ओर फेंककर ऊपर की ओर बढ़ता है।
  • एक पेंडुलम आगे-पीछे दोलन कर रहा है।
  • इंजन की शक्ति के कारण सड़क पर तेजी से त्वरित होती कार।

गोलीय लेंसों की चिह्न परिपाटी के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य नहीं हैं?
(i) मुख्य अक्ष के समानांतर सभी दूरियां लेंस के फोकस से मापी जाती हैं।
(ii) मूल-बिंदु के दाईं ओर मापी गई सभी दूरियां धनात्मक मानी जाती हैं।
(iii) मुख्य अक्ष के लंबवत और ऊपर मापी गई दूरियां ऋणात्मक मानी जाती हैं।
(iv) वस्तु हमेशा लेंस के बाईं ओर रखी जाती है।

  • (i) और (iii) दोनों
  • (ii) और (iii) दोनों
  • (ii) और (iv) दोनों
  • (i) और (iv) दोनों

निम्नलिखित में से कौन-सा यौगिक, जल में विलीन होने पर एक विलयन बनाता है?

  • लोहे का बुरादा
  • तेल
  • रेत
  • सोडियम क्लोराइड

यदि वोल्टेज (V) स्थिर है, तो शक्ति निम्नलिखित में से किसके अनुक्रमानुपाती होगी?

  • धारा
  • प्रतिरोध
  • प्रतिरोध के वर्ग
  • ऊर्जा

निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप दो समान संतति कोशिकाओं का निर्माण होता है?

  • समसूत्रीविभाजन
  • निषेचन
  • सूत्रीविभाजन के बिना कोशिका द्रव्य विभाजन
  • अर्धसूत्रीविभाजन

एक पुष्प से दूसरे पुष्प तक पराग कण के अंतरण को क्या कहते हैं?

  • स्वपरागण (Self pollination)
  • पर-परागण (Cross pollination)
  • स्वयुग्मन (Autogamy)
  • ऑटो परागण (Auto pollination)

सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन में विद्युत् प्रवाहित करके सोडियम हाइड्रॉक्साइड तैयार किया जाता है। इस प्रक्रम को ______ कहते हैं।

  • क्लोर-एल्कली (Chlor-alkali)
  • डाउ (Dow’s)
  • हॉल-हेरॉल्ट (Hall-Héroult)
  • बॉर्न-हाबर (Born-Haber)
RRB Group D PYQ 2/2/2026 S-1