SCIENCE

निम्नलिखित में से कौन-सी धातु, जल के साथ अत्यधिक तीव्रता से अभिक्रिया करती है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • सीसा
  • सोडियम
  • लोहा
  • जिंक

किसी वस्तु की प्रारंभिक और अंतिम स्थिति के बीच की सबसे छोटी दूरी को ______ कहा जाता है। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • चाल
  • दूरी
  • विस्थापन
  • त्वरण

किसी बल द्वारा किया गया कार्य धनात्मक तब कहा जाता है, जब RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • बल पिंड की गति का विरोध करता है
  • पिंड का विस्थापन शून्य होता है
  • बल और विस्थापन के बीच का कोण 90° होता है
  • बल का एक अवयव विस्थापन की दिशा में होता है

लोहे के संक्षारण को रोकने के लिए सामान्यतः किस विधि का उपयोग किया जाता है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • धातु को अम्ल में घोलना
  • धातु पर पेंट या तेल का लेपन करना
  • धातु को नियमित रूप से जल से ठंडा करना
  • धातु का बार-बार तापन करना

मरीज के दिल की धड़कन की आवाज छाती से स्टेथोस्कोप के माध्यम से डॉक्टर के कान तक कैसे पहुंचती है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • विद्युत संकेतों में परिवर्तित करके
  • ध्वनि तरंगों के अपवर्तन द्वारा
  • बिना परावर्तन के प्रत्यक्ष संचरण द्वारा
  • ध्वनि के बहु-परावर्तन द्वारा

वायुमंडल के उच्च स्तर पर, निम्नलिखित में से कौन पृथ्वी की सतह को पराबैंगनी विकिरण से परिरक्षित करता है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • नाइट्रोजन (Nitrogen)
  • हाइड्रोजन (Hydrogen)
  • कार्बन (Carbon)
  • ओजोन (Ozone)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही ढंग से वर्णन करता है कि दो बिंदुओं के बीच विभवांतर की गणना कैसे की जाती है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • विभवांतर = किया गया कार्य ÷ आवेश
  • विभवांतर = किया गया कार्य × स्थितिज ऊर्जा
  • विभवांतर = आवेश ÷ किया गया कार्य
  • विभवांतर = आवेश × किया गया कार्य

एक व्यक्ति एक विशाल, स्थिर वस्तु (जैसे एक खड़ी ट्रक) को बल F से धक्का देता है। वस्तु –F बल से प्रतिकर्षण करती है। यदि प्रतिक्रिया बल समान और विपरीत हो, जैसा कि तृतीय नियम द्वारा सुझाया गया है, तो वस्तु त्वरित क्यों नहीं होती? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • वस्तु पर लगने वाला शुद्ध बल शून्य है क्योंकि क्रिया और प्रतिक्रिया बल रद्द हो जाते हैं।
  • ये बल तत्क्षण कार्य करते हैं और संवेग परिवर्तन को रोकते हैं।
  • क्रिया और प्रतिक्रिया बल अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते हैं, लेकिन स्थिर वस्तु पर स्थैतिक घर्षण, लागू किए गए बल F को संतुलित करता है।
  • बल F का परिमाण वस्तु की अंतर्निहित स्थितिज ऊर्जा से पार पाने के लिए अपर्याप्त है।

लवण-जल से सोडियम हाइड्रॉक्साइड तैयार करने के लिए किस प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • लवण-जल का विद्युत अपघटन (Electrolysis of brine)
  • सॉल्वे प्रक्रम (Solvay process)
  • हैबर प्रक्रम (Haber process)
  • NaCl का ऊष्मीय अपघटन (Thermal decomposition of NaCl)

निम्नलिखित में से कौन-सा विभज्योतक, प्ररोहों और मूलों के सिरों (ends) पर लंबाई में वृद्धि के लिए उत्तरदायी है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • शीर्षस्थ विभज्योतक (Apical meristem)
  • स्थायी विभज्योतक (Permanent meristem)
  • पार्श्व विभज्योतक (Lateral meristem)
  • अंतर्वेशी विभज्योतक (Intercalary meristem)

निम्नलिखित में से कौन-सी, गर्भनिरोधक विधि नहीं है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • गर्भ का गर्भपात
  • अंडाशय से अंडों के निकलने को रोकने के लिए हार्मोनल संतुलन में परिवर्तन करना
  • गर्भाशय में कॉपर-T डालना
  • कंडोम का उपयोग करके शुक्राणुओं को अंडे तक पहुँचने से रोकना

मधुमक्खी के सामान्य नाम को उसके वैज्ञानिक नाम से सुमेलित कीजिए।
स्तंभ I (सामान्य नाम) स्तंभ
1. भारतीय मधुमक्खी (Indian bee)
2. शैल मधुमक्खी (Rock bee)
3. लिटिल मधुमक्खी (Little bee)
4. इटालियन मधुमक्खी (Italian bee)
II (वैज्ञानिक नाम)
A. एपिस मेलिफेरा (Apis mellifera)
B. एपिस सेराना इंडिका (Apis cerana indica)
C. एपिस डोरसेटा (Apis dorsata)
D. एपिस फ्लोरी (Apis florea) RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 1-D, 2-A, 3-C, 4-B
  • 1-C, 2-D, 3-B, 4-A
  • 1-B, 2-C, 3-D, 4-A
  • 1-A, 2-B, 3-C, 4-D

जिस प्रकार न्यूटन का संबंध भार से है, उसी प्रकार किसका संबंध दाब से है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • किलोग्राम प्रति घन मीटर
  • पास्कल
  • केल्विन
  • किलोग्राम

आण्विक द्रव्यमान की गणना कैसे की जाती है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • उपस्थित परमाणुओं के सभी परमाणु आयतनों को जोड़कर
  • सभी तत्वों के परमाणु क्रमांकों का वर्ग करके
  • घटक तत्वों की परमाणु त्रिज्याओं को गुणा करके
  • अणु में परमाणुओं के सभी परमाणु द्रव्यमानों को जोड़कर

किस कोशिकांग को, कोशिका की ‘आत्मघाती थैली’ कहा जाता है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • लाइसोसोम
  • राइबोसोम
  • माइटोकॉन्ड्रिया
  • गॉल्जी उपकरण

एक आयताकार कांच की पट्टी के दो समानांतर विपरीत फलकों से प्रकाश गुजरने के बाद आपतित किरण और निर्गत किरण के बीच क्या संबंध होता है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • निर्गत किरण आपतित किरण के लंबवत होती है
  • निर्गत किरण आपतित किरण के पथ पर वापस परावर्तित हो जाती है
  • निर्गत किरण मुख्य अक्ष पर एक बिंदु पर अभिसरित होती है
  • निर्गत किरण आपतित किरण की दिशा के समानांतर होती है, लेकिन थोड़ी सी साइड की ओर स्थानांतरित हो जाती है

निम्नलिखित में से किस धात्विक ऑक्साइड को केवल गर्म करके धातु में अपचयित किया जा सकता है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • मैंगनीज डाइऑक्साइड
  • जिंक ऑक्साइड
  • मरक्यूरिक ऑक्साइड
  • आयरन (III) ऑक्साइड

निम्नलिखित में से कौन-से कथन गोलीय दर्पण के मुख्य अक्ष के संबंध में सत्य नहीं है? (i) यह गोलीय दर्पण के ध्रुव और वक्रता केंद्र से होकर गुजरने वाली एक काल्पनिक सीधी रेखा है। (ii) मुख्य अक्ष दर्पण के ध्रुव पर अभिलंबवत होता है। (iii) मुख्य अक्ष के समान्तर एक किरण दर्पण से परावर्तन के पश्चात् दर्पण के वक्रता केन्द्र से होकर गुजरती है। (iv) गोलीय दर्पण का फोकस उसके मुख्य अक्ष पर नहीं होता है। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • (ii) और (iii) दोनों
  • (i) और (ii) दोनों
  • (iii) और (iv) दोनों
  • (i) और (iv) दोनों

पुष्पीय पौधों में कायिक प्रवर्धन का निम्नलिखित में से कौन-सा लाभ है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • ये अपने मूल पौधों से बिल्कुल भिन्न होते हैं।
  • ये बीज द्वारा उत्पन्न पौधों की तुलना में पूरी तरह से नए गुण प्रदर्शित कर सकते हैं।
  • ये बीज द्वारा उत्पादित पौधों की तुलना में बाद में फूल और फल दे सकते हैं।
  • ये बीज द्वारा उत्पादित पौधों की तुलना में पहले फूल और फल दे सकते हैं।

एक बर्तन में भरा तरल पदार्थ समान ऊंचाई पर ______ दाब डालता है। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • केवल नीचे की ओर
  • केवल किनारों पर
  • पात्र की सभी दिशाओं में समान रूप से
  • केवल ऊपर की ओर

कोलॉइडी कण ______ द्वारा पृथक् किए जाते हैं। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • क्वथन
  • अपकेंद्रण
  • निस्तारण
  • पुनः क्रिस्टलीकरण

कोशिका आकार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • बहुकोशिकीय जीवों में कोशिका का आकार हमेशा बड़ा होता है।
  • कोशिका का आकार केन्द्रकों की संख्या पर निर्भर करता है।
  • कोशिका का आकार उसके कार्य से संबंधित होता है, जीव के आकार से संबंधित नहीं होता है।
  • सभी जीवों में सभी कोशिकाएँ एक ही आकार की होती हैं।

मेंडल के प्रयोग में, जब उन्होंने एक लंबे (TT) और एक बौने मटर (tt) पौधे का संकरण किया तो F1 पीढ़ी में उन्होंने क्या देखा? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • आधे लंबे थे, आधे बौने थे
  • सभी बौने थे
  • सभी मध्यम लंबाई के थे
  • सभी लंबे थे

जब ठोस लेड (II) नाइट्रेट को गर्म किया जाता है, तो एक पीला अवशिष्ट (PbO) रह जाता है और दो गैसें निकलती हैं – एक लाल-भूरे रंग की तथा दूसरी दहन में सहायक होती है। कौन-सी गैसें निकलती हैं? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन
  • नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और हाइड्रोजन
  • नाइट्रोजन गैस और कार्बन डाइऑक्साइड
  • नाइट्रिक ऑक्साइड और ऑक्सीजन

विद्युत परिपथ में प्लग कुंजी (plug key) का क्या उद्देश्य है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • यह किसी परिपथ में प्रवाहित धारा को मापता है।
  • यह परिपथ में विभवांतर को मापता है।
  • यह परिपथ में विभवांतर प्रदान करता है।
  • यह परिपथ को जोड़ने और वियोजित करने में मदद करता है।

MATHS

एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹572 है, जो क्रय मूल्य से 40% अधिक है। यदि लाभ प्रतिशत 2% है, तो छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 29.72%
  • 25.22%
  • 28.83%
  • 27.14%

यदि किसी संख्या के 2/3 के 20% के 50% का मान 686 है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 11840
  • 14190
  • 10150
  • 10290

2/80, का कितना प्रतिशत 1/20 है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 400%
  • 210%
  • 200%
  • 215%

रजीत ने एक वस्तु ₹582 में बेची और 20% का लाभ कमाया। वस्तु का क्रय मूल्य (₹ में) कितना था? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 490
  • 480
  • 485
  • 495

पॉल, रॉय और मैक्स एक निश्चित कार्य को क्रमशः 15, 14 और 21 दिनों में पूरा कर सकते हैं। उन तीनों ने एक साथ मिलकर कार्य शुरू किया। पॉल ने 5 दिन बाद कार्य करना छोड़ दिया। यदि रॉय, कार्य पूरा होने से ठीक 3 दिन पहले कार्य छोड़ देता है, तो कार्य पूरा होने में लगे कुल दिनों की संख्या ज्ञात कीजिए। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 10.1
  • 3.7
  • 7.4
  • 11.2

600 km की यात्रा में, एक ट्रक पहले 300 km को 40 km/hr की चाल से तय करता है। शेष दूरी उसे किस चाल (km/hr में) से तय करनी चाहिए, ताकि पूरी यात्रा की औसत चाल 70 km/hr हो जाए? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 295
  • 260
  • 255
  • 280

दो संख्याओं का योग 26 है। बड़ी संख्या, छोटी संख्या से 4 अधिक है। बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 18
  • 21
  • 15
  • 13

यदि सात-अंकों की संख्या 78p3945, 11 से विभाज्य है, तो ‘p’ का मान ज्ञात कीजिए। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 4
  • 5
  • 6
  • 3

निशि 21 km/hr की चाल से एक शॉपिंग मॉल जाती है और 77 km/hr की चाल से वापस आती है। पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल (km/hr में) कितनी है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 33
  • 23
  • 39
  • 34

sin 45° × cosec 45° का मान ज्ञात कीजिए। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 1/2
  • 1
  • 2
  • 0

एक वॉशिंग मशीन की कीमत, एक टीवी की कीमत से 50% कम है। यदि वॉशिंग मशीन की कीमत में 60% की वृद्धि हो जाती है और टीवी की कीमत में 11% की कमी हो जाती है, तो 6 वॉशिंग मशीन और 2 टीवी की कुल कीमत में कितने प्रतिशत परिवर्तन होगा? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 26% की वृद्धि
  • 31.6% की वृद्धि
  • 29% की कमी
  • 33% की कमी

स्मार्ट बाजार, घरेलू सामानों पर 16 खरीदें और 9 मुफ्त पाएं का ऑफर दे रहा है। स्मार्ट बाजार द्वारा दी जा रही शुद्ध (net) प्रतिशत छूट कितनी है? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 33%
  • 34%
  • 36%
  • 39%

धातु की एक छड़ को तीन भागों, A, B और C में विभाजित किया गया है। A और B की लंबाई 9 : 14 के अनुपात में है, जबकि C और B की लंबाई 10 : 13 के अनुपात में है। यदि A और C की लंबाई में अंतर 23 cm है, तो धातु की छड़ की कुल लंबाई (cm में) ज्ञात कीजिए। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 429
  • 439
  • 424
  • 455

अनु और बीना की वर्तमान आयु का अनुपात 4 : 5 है। अब से 6 वर्ष बाद, अनुपात 5 : 6 हो जाएगा। बीना की वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 32
  • 25
  • 20
  • 30

आयत ABCD के अंदर कोई भी एक बिंदु P है। यदि PA = 73 cm, PB = 57 cm और PC = 99 cm, तो PD की लंबाई (cm में) ……………….. है। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 103
  • 105
  • 109
  • 112

प्रेक्षणों 29, 48, 65, 32, 72, 63, 64, 18 और 14 का समांतर माध्य ……………….. है। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 40
  • 43
  • 45
  • 38

x = 2 होने पर, x² + 3x + 5 का मान ज्ञात कीजिए। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 17
  • 15
  • 19
  • 13

14 cm कोर वाले लकड़ी के एक घनाकार ब्लॉक के ऊपर सबसे बड़े व्यास का एक अर्धगोला रखा गया है। इस प्रकार बने ठोस का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm² में) कितना होगा? (π = 22/7 का उपयोग कीजिए) RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 1330
  • 1176
  • 1296
  • 1484

एक धनराशि A, B, C और D के बीच 17 : 3 : 9 : 6 के अनुपात में वितरित की जानी है। यदि C को B से ₹294 अधिक मिलते हैं, तो A को कितनी राशि प्राप्त हुई? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • ₹833
  • ₹834
  • ₹835
  • ₹836

एक समचतुर्भुज के विकर्णों का अनुपात 3 : 4 है और परिमाप 100 cm है। समचतुर्भुज का क्षेत्रफल (cm² में) ज्ञात कीजिए। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 550
  • 600
  • 650
  • 625

दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए। 18 + 3 of (24 ÷ 8 × 2) − 6 RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 30
  • 24
  • 16.5
  • 36

4 के प्रथम 9 गुणजों का औसत …………… है। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 4
  • 9
  • 18
  • 20

A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 3, 5 और 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ कार्य करते हुए, वे उसी कार्य का तीन गुना पूरा करने में कितना समय (दिन में) लेंगे? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 15/7 दिन
  • 5 दिन
  • 10 दिन
  • 6 दिन

एक धनराशि को एक निश्चित साधारण ब्याज की दर से 3 वर्ष के लिए निवेश किया गया। यदि इसे 4% अधिक वार्षिक ब्याज दर पर निवेश किया जाता, तो ₹360 अधिक प्राप्त होते। मूलधन ज्ञात कीजिए। RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • ₹2,800
  • ₹3,000
  • ₹3,200
  • ₹3,500

2 आदमी किसी कार्य को 2 दिन में कर सकते हैं। कितने आदमी उसी कार्य को 4 दिन में करेंगे? RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 2
  • 3
  • 1
  • 4

REASONING

दी गई शृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 300 285 270 255 240 ?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 223
  • 221
  • 224
  • 225

सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, उत्तर दिशा की ओर अभिमुख एक पंक्ति में बैठे हैं। F के दाईं ओर केवल 2 व्यक्ति बैठे हैं। F और A के बीच केवल 3 व्यक्ति बैठे हैं। E और C दोनों G के निकटतम पड़ोसी हैं। D, B के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। C, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। D और E के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 1
  • 2
  • 3
  • 4

एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A – B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, और A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘D x F – G ÷ H + J’ है, तो D का J से क्या संबंध है?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • भाई की पुत्री
  • भाई की पत्नी
  • पति के भाई की पत्नी
  • पति के भाई की पुत्री

किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘way hen wet’ को ‘ir wj ry’ के रूप में और ‘seed desk way’ को ‘wj kk bm’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। उस भाषा में ‘way’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • kk
  • ir
  • wj
  • ry

सात डिब्बे A, B, C, D, I, J और K एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। केवल A को I के ऊपर रखा गया है। I और C के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। केवल K को J के नीचे रखा गया है। D को C के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। B और K के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • एक
  • तीन
  • चार
  • दो

A, B, C, D, E, F और G एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D, G के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। B, D के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। C, A के ठीक दाएं बैठा है। E, C के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। E के बाएं से गिनने पर E और F के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • चार
  • तीन
  • एक
  • दो

निम्नलिखित संख्या श्रृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं एकल-अंकीय संख्याएं हैं। (बाएं) 3 5 4 9 7 1 1 6 4 2 3 2 3 3 4 2 7 8 6 8 8 5 6 1 2 9 2 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद में एक सम संख्या आती है?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 5
  • 3
  • 4
  • 2

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘stop disturbing people’ को ‘ls ck rp’ के रूप में और ‘people need peace’ को ‘cd ok rp’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उस भाषा में ‘people’ को कैसे कूटबद्ध किया जाएगा?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • cd
  • ck
  • ok
  • rp

निम्नलिखित संख्या श्रंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं है)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 6 1 7 6 8 5 2 7 6 9 2 3 4 8 3 6 2 5 9 4 1 7 6 8 3 1 9 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम अंक और ठीक बाद एक विषम अंक है?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • तीन
  • तीन से अधिक
  • दो
  • एक

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? PPR MQT JRV GSX ?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • ZDR
  • KJV
  • DTZ
  • DTT

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? DER109, PQD91, BCP73, NOB55, ?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • ZAM37
  • ZAN37
  • SAN37
  • ZEN37

यदि + का अर्थ – है, – का अर्थ × है, × का अर्थ ÷ है, ÷ का अर्थ + है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 45 – 4 ÷ 4 + 32 × 8 = ?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 182
  • 180
  • 184
  • 178

सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, उत्तर दिशा की ओर अभिमुख एक पंक्ति में बैठे हैं। D और E के बीच केवल पाँच व्यक्ति बैठे हैं। G, F के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। G और A के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। B, C के बाईं ओर किसी स्थान पर लेकिन E के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। A के दाईं ओर कितने व्यक्ति बैठे हैं?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 2
  • 3
  • 1
  • 4

मिस्टर Z, बिंदु A से यात्रा करना शुरू करते हैं और पश्चिम की ओर 21 km यात्रा करते हैं। फिर वह बाएं मुड़ते हैं, और 5 km यात्रा करते हैं, फिर वह दाएं मुड़ते हैं और 7 km यात्रा करते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं और 11 km यात्रा करते हैं। अंत में वह दाएं मुड़ते हैं, और 28 km यात्रा करके बिंदु P पर रुक जाते हैं। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) तक और किस दिशा में यात्रा करनी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 5 km, उत्तर में
  • 6 km, दक्षिण में
  • 7 km, पश्चिम में
  • 8 km, पूर्व में

विनय अपनी कक्षा में ऊपर से 48वें और नीचे से 15वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 60
  • 62
  • 63
  • 61

उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए – 13 पर संक्रियाएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (13, 14, 6) (39, 28, 25)RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • (23, 16, 16)
  • (42, 40, 23)
  • (11, 16, 4)
  • (48, 82, 7)

निम्नलिखित संख्या श्रृंखला को देखें और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दें (सभी संख्याएं केवल एक अंकीय संख्याएं हैं।) (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।) (बाएं) 4 8 2 8 2 3 8 3 1 3 9 1 7 3 9 7 6 2 6 6 6 8 2 (दाएं) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या है और ठीक बाद एक विषम संख्या है?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • चार
  • तीन
  • एक
  • दो

श्री अकाई बिंदु A से चलना शुरू करते हैं और पूर्व की ओर 9 km ड्राइव करते हैं। फिर वे बाएं मुड़ते हैं, 7 km ड्राइव करते हैं, बाएं मुड़ते हैं और 32 km ड्राइव करते हैं। फिर वे बाएं मुड़ते हैं और 18 km ड्राइव करते हैं। फिर वे बाएं मुड़ते हैं, 21 km ड्राइव करते हैं, फिर बाएं मुड़ते हैं और 5 km ड्राइव करते हैं। अंत में वे दाएं मुड़ते हैं, 2 km ड्राइव करते हैं और बिंदु P पर रुकते हैं। बिंदु A पर दोबारा पहुँचने के लिए उन्हें कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करनी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं)RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 4 km उत्तर में
  • 8 km पूर्व में
  • 6 km दक्षिण में
  • 6 km उत्तर में

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोटः असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • UY – QS
  • CG – YA
  • DH – ZB
  • HL – DE

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हों, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कुछ पौधे, सब्जियाँ हैं। सभी कलियाँ, सब्जियाँ हैं। निष्कर्ष: (I): कुछ पौधे, कलियाँ हैं। (II): सभी सब्जियाँ, कलियाँ हैं।RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 68 64 56 44 28 ?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 8
  • 18
  • 12
  • 21

निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा, यदि ‘+’ और ‘-’ को परस्पर बदल दिया जाए? 151 ÷ 5 + 72 × 3 – 17 = ?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 746
  • 747
  • 748
  • 745

निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।) (बाएं) 5 3 2 9 7 2 4 5 4 3 6 4 3 9 8 3 3 3 2 8 8 9 3 4 5 7 6 (दाएं) ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 6
  • 7
  • 8
  • 9

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह ज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथन/कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: कुछ विद्यार्थी, पालतू जानवर हैं। सभी पालतू जानवर, पशु हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ विद्यार्थी, पशु हैं। (II) कोई पशु, पालतू जानवर नहीं है।RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

शृंखला 4, 16, 36, 64, 100, ? में लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए।RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 150
  • 144
  • 120
  • 100

यदि ‘+’ और ‘-’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 114 ÷ 7 – 42 × 2 + 43 = ?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 772
  • 776
  • 778
  • 774

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, HJEI का संबंध एक निश्चित तरीके से OQLP से है। उसी प्रकार, JLGK का संबंध QSNR से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, LNIM का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • SUPT
  • USPT
  • USTP
  • SUTP

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से ABCD का संबंध DDJJ से है। उसी तरीके से, MJEB का संबंध PLIH से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, VPZT का संबंध दिए गए विकल्पों में से किस विकल्प से है?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • YRGZ
  • YRTJ
  • YGHJ
  • YREW

GL 9 का संबंध एक निश्चित तरीके से IH -8 से है। इसी प्रकार, MR 4 का संबंध ON -13 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, NS 13 का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • PO -4
  • UH -3
  • BH -1
  • LP -5

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित प्रकार से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • LS – OV
  • JQ – LI
  • MT – PW
  • FM – IP

RRB-CA

9 जून 2025 को एक समाचार अपडेट के अनुसार, हाई सी ट्रीटी (High Seas Treaty) कितने देशों द्वारा अनुसमर्थित होने के 120 दिन बाद लागू होगी?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 45
  • 75
  • 30
  • 60

कर्नाटक संशोधन विधेयक, 2025 में किस प्रथा के लिए, वास्तविक विवाह होने से पहले ही, दंड का प्रस्ताव किया गया है?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • नाबालिग श्रम (Minor labour)
  • नाबालिग की सगाई (Minor engagement)
  • नाबालिग को गोद लेना (Minor adoption)
  • नाबालिग प्रवास (Minor migration)

रायसीना डायलॉग 2025 में लॉन्च की गई कौन-सी पुस्तक, स्थायी जल प्रबंधन के लिए बाजार आधारित तंत्र के रूप में जल क्रेडिट पर केंद्रित है?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • गार्जियन ऑफ हेरिटेज (Guardian of Heritage)
  • सशक्त भारत (Sashakt Bharat)
  • ट्रेडिंग ब्लू गोल्ड: ए ब्लूप्रिंट फॉर वॉटर क्रेडिट वैल्यूएशन इन इंडिया (Trading Blue Gold: A Blueprint for Water Credit Valuation in India)
  • मेमोरीज़ एंड माइलस्टोन्स (Memories and Milestones)

अप्रैल 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा घोषित संशोधित नीतिगत रेपो दर कितनी है?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 5.75%
  • 6.00%
  • 6.50%
  • 6.25%

फरवरी 2025 में प्रकाशित ‘रामसर सूचना पत्रक (Ramsar Information Sheet)’ के अनुसार, तमिलनाडु में किस पक्षी अभ्यारण्य को रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया है?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • मंजीरा पक्षी अभ्यारण्य
  • सक्करकोट्टू पक्षी अभ्यारण्य
  • ओखला पक्षी अभ्यारण्य
  • कोल्लेरू पक्षी अभ्यारण्य

2025 में, कौन-सा पुरुष फील्ड एथलीट उसैन बोल्ट के साथ लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर के एकमात्र ट्रैक-एंड-फील्ड विजेता के रूप में शामिल हुआ?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • मैक्स वेरस्टैपेन (Max Verstappen)
  • नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic)
  • कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz)
  • मोंडो डुप्लांटिस (Mondo Duplantis)

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में महिला एकल (Women’s Singles) का खिताब किसने जीता?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • इगा सियाटेक (Iga Swiatek)
  • आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka)
  • कोको गॉफ (Coco Gauff)
  • मेडिसन कीज (Madison Keys)

फरवरी 2025 में रिलीज़ हुई फिल्म छावा (Chhaava) के निर्देशक कौन हैं?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • फहद फासिल
  • पृथ्वीराज सुकुमारन
  • अनुराग कश्यप
  • लक्ष्मण उतेकर

जुलाई 2025 में, भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य ने मच्छरों की आबादी को अधिक कुशलतापूर्वक और सुरक्षित रूप से ट्रैक एवं नियंत्रित करने के लिए स्मार्ट मॉस्किटो सर्विलांस सिस्टम (“SmoSS”) लॉन्च किया?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • झारखंड
  • आंध्र प्रदेश
  • गुजरात
  • पंजाब

दोहा डायमंड लीग, 2025 में, किसने जेवलिन थ्रो में 90.23 m भाला फेंकने का रिकॉर्ड बनाया?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • सचिन यादव
  • नीरज चोपड़ा
  • अन्नू रानी
  • शिवपाल सिंह

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार, भारत में भूकंपीय वेधशालाओं की संख्या 2014 में 80 से बढ़कर फरवरी 2025 में कितनी हो गई?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • 98
  • 118
  • 142
  • 168

कौन-सा भारतीय शहर प्रमाणित ग्रीन म्युनिसिपल बांड जारी करने वाला पहला शहर बन गया?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • गाजियाबाद
  • इंदौर
  • चेन्नई
  • कोच्चि

केंद्रीय बजट 2025-26 के अनुसार, भारत की पांडुलिपि धरोहर के डिजिटलीकरण और संरक्षण हेतु कौन-सा मिशन शुरू किया गया?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • कला संपदा मिशन
  • सरस्वती पुरालेख परियोजना
  • ज्ञान भारतम मिशन
  • ग्रंथ संरक्षण अभियान

समन्वित ड्रोन झुंडों द्वारा उत्पन्न खतरों को बेअसर करने के लिए अभियांत्रिक उस हथियार प्रणाली का नाम क्या है, जिसे मई 2025 में सोलर इंडस्ट्रीज एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SIAL) द्वारा सफलतापूर्वक विकसित और परीक्षण किया गया था?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • भीमास्त्र (Bheemastra)
  • शिवास्त्र (Shivastra)
  • ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)
  • भार्गवास्त्र (Bhargavastra)

जून 2025 में, बेंगलुरु के किस स्टेडियम के पास भगदड़ मची थी?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • बाराबती स्टेडियम
  • एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम
  • राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम
  • एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

17 जून, 2025 को घोषित, निम्नलिखित में से किस संस्थान ने कैंसर के इलाज के लिए कमरे के तापमान पर नैनो-कप मॉर्फोलॉजी के साथ PEGylated सेमी-शेल्स (SS) के निर्माण हेतु एक नवीन एक-चरणीय कोलाइडल संश्लेषण विधि (one-step colloidal synthesis method) विकसित की है?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (INST), रायबरेली
  • इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (INST), मोहाली
  • इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (INST), चंडीगढ़
  • इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (INST), देहरादून

24 मई 2025 को नई दिल्ली में नीति (NITI) आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता किसने की?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • श्री राजनाथ सिंह
  • श्री अमित शाह
  • श्रीमती निर्मला सीतारमण
  • श्री नरेंद्र मोदी

WAVES 2025 के दौरान, ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भारत के स्वदेशी खेलों को वैश्विक मान्यता मिलने का ज़िक्र किया। यह बयान किस शिखर सम्मेलन में दिया गया था?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • ग्लोबल स्पोर्ट्स एक्सपो इंडिया (Global Sports Expo India)
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games)
  • भारत स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव (Bharat Sports Conclave)
  • वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (World Audio Visual and Entertainment Summit)

सितंबर 2025 में, किस राज्य ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रत्येक जिले में एक समर्पित महिला पुलिस स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई है?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • उत्तर प्रदेश का प्रत्येक जिला
  • दिल्ली के 15 जिलों में से प्रत्येक
  • मुंबई उपनगरीय जिला
  • पश्चिम बंगाल के सभी जिले

अप्रैल 2025 में 32वें एलिट्स विश्व शिक्षा शिखर सम्मेलन (Elites World Education Summit) की मेजबानी किस देश द्वारा की गई?RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3

  • संयुक्त अरब अमीरात
  • भारत
  • दक्षिण अफ्रीका
  • यूनाइटेड किंगडम
RRB Group D PYQ 28/11/2025 S-3