एक गोलीय दर्पण के मुख्य फोकस को किस प्रकार परिभाषित किया जाता है?
तस्तु और प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी
वक्रता त्रिज्या का मध्यबिंदु
मुख्य अक्ष पर वह बिंदु जहाँ परावर्तन के बाद समांतर किरणें अभिसरित होती है (या अपसारित होती प्रतीत होती हैं)
दर्पण के परावर्तक पृष्ठ का केंद्र
नियत बल द्वारा किए गए कार्य के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
यह सदैव धनात्मक होता है।
यह विस्थापन पर निर्भर नहीं करता है।
यह केवल प्रारंभिक और अंतिम स्थितियों पर निर्भर करता है।
यह गति के पथ पर निर्भर करता है।
गढ़वाल क्षेत्र के ‘चिपको आंदोलन’ का प्राथमिक लक्ष्य क्या था?
वनरोपण
वन चराई
वनों का संरक्षण
वनों की कटाई
ग्रेफाइट विद्युत का अच्छा सुचालक क्यों है?
यह मजबूत आयनिक आबंध बनाता है।
यह कम तापमान पर पिघल जाता है।
यह पानी को आसानी से सोख लेता है।
इसमें मुक्त गतिमान इलेक्ट्रॉन होते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता सरल स्कैमस उपकला को कुशलतापूर्वक विसरण करने में सक्षम बनाती है?
बड़े नाभिक के साथ सघन कोशिकाद्रव्य
चपटी, पतली और घनीभूत कोशिकाएँ
गति के लिए सिलिया युक्त कोशिकाएं
कोशिकाओं की कई परतों की उपस्थिति
जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबोया जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा प्रेक्षण इस बात की पुष्टि करता है कि विस्थापन अभिक्रिया हुई है?
विलयन का रंग नीला ही बना रहता है और लोहे की कील चमकदार बनी रहती है।
विलयन रंगहीन हो जाता है और हाइड्रोजन गैस मुक्त होती है।
एक सफेद अवक्षेप बनता है।
कॉपर सल्फेट के विलयन का नीला रंग फीका पड़ जाता है, और लोहे की कील पर लाल-भूरे रंग की परत जम जाती है।
विराम अवस्था से शुरू होकर, एक कार 20 सेकंड में 10 m/s का वेग प्राप्त कर लेती है। ब्रेक लगाने पर अगले 5 सेकंड में वेग घटकर 5 m/s हो जाता है। दोनों स्थितियों में त्वरण क्या होगा?
1 m/s²; 0.5 m/s²
0.5 m/s²; -1 m/s²
0.5 m/s²; 1 m/s²
-1 m/s²; 0.5 m/s²
पेशियों के संकुचन और शिथिलन के लिए कौन-से प्रोटीन आवश्यक हैं?
मायोग्लोबिन और हीमोग्लोबिन (Myoglobin and haemoglobin)
संकुचनशील प्रोटीन (Contractile proteins)
केराटिन और कोलेजन (Keratin and collagen)
इलास्टिन और फाइब्रिन (Elastin and fibrin)
हाइपोटोनिक विलयन में, पादप ऊतकों की तुलना में जंतु ऊतकों के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
जन्तु कोशिकाएं कठोर भित्ति के कारण सूजन का प्रतिरोध करती हैं।
जन्तु कोशिकाओं में बाह्रा भित्ति के बिना लयन की संभावना अधिक होती है।
जन्तु कोशिकाएं तनु गाध्यग में पादय कोशिकाओं की तुलना में अधिक सिकुड़ती हैं।
जन्तु कोशिकाओं में पौधों की तुलना में सेल्यूलोज की भित्ति अधिक मोटी होती हैं।
एक विद्युत गीजर की शक्ति 2200 W है जब इसे 220 V पर प्रचालित किया जाता है। हीटर से प्रवाहित होने वाली धारा कितनी होगी?
1100 A
1 A
100 A
10 A
निम्नलिखित में से किस अभिक्रिया में अपघटन के दौरान रंग परिवर्तन, गैस का उत्सर्जन और ठोस अवशेष का निर्माण, तीनों एक साथ होते हैं?
2KClO₃ → 2KCl + 3O₂
2AgCl → 2Ag + Cl₂
CaCO₃ → CaO + CO₂
Pb(NO₃)₂ → PbO + NO₂ + O₂
अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र में, बायोगैस निम्नलिखित में से किस पदार्थ से प्राप्त किया जाता है?
सूखे पत्ते (Dried leaves)
नारियल की भूसी (Coconut husk)
आपक (Sludge)
केले के छिलके (Banana peels)
ओम के नियम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
स्थिर तापमान पर धारा वोल्टेज के अनुक्रमानुपाती होती है।
स्थिर तापमान पर धारा वोल्टेज के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
प्रतिरोध केवल गैर-ओमीय चालकों के लिए स्थिर रहता है।
ओम का नियम सभी पदार्थों पर सभी तापमानों पर लागू होता है।
यदि कोशिका विभाजन द्वारा उत्पादित दो संतति कोशिकाओं की संरचना में मामूली अंतर दिखाई देता हैं, तो DNA प्रतिलिपीयन की प्रक्रिया के दौरान कौन-सी प्रक्रिया इन भिन्नताओं का सबसे संभावित कारण है?
DNA प्रतिलिपीयन के बाद प्रोटीन संश्लेषण में त्रुटियां
केंद्रक में DNA ब्लूप्रिंट की अनुपस्थिति
जैव रासायनिक अभिक्रियाओं की अंतर्निहित अविश्वसनीयता के कारण DNA प्रतिलिपीयन के दौरान मामूली भिन्नताएं
DNA प्रतिलिपी का नई कोशिकाओं में अपूर्ण पृथक्करण
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
a. जिंक कणिकाओं को जब तनु सल्फ्यूरिक अम्ल में रखा जाता है, तो हाइड्रोजन गैस निकलती है।
b. जिंक कणिकाओं को जब सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन में रखा जाता है, तो जिंक हाइड्रॉक्साइड बनता है।
c. जिंक कणिकाओं को जब सोडियम हाइड्रॉक्साइड में रखा जाता है, तो सोडियम जिंकेट बनता है।
a और b
केवल b
a और c
केवल a
निम्नलिखित में से कौन-से जीव, अवश्रव्य ध्वनि उत्पन्न करते हैं?
कुत्ता और बिल्ली
घोड़ा और गाय
व्हेल और हाथी
पक्षी और साँप
टिण्डल प्रभाव का तब अवलोकन किया जाता है जब
प्रकाश विलयन में कणों द्वारा अवशोषित होता है
प्रकाश एक माध्यम में निलबित बहुत ही सूक्ष्म कणों द्वारा प्रकीर्ण होता है
प्रकाश निर्वात से होकर गुजरता है
प्रकाश दर्पण की सतह से परावर्तित होता है
250 mL विलयन में 5g विलेय घुला हुआ है। विलयन की सांद्रता (द्रव्यमान आयतन %) क्या है?
0.2%
20%
2%
5%
एक इकाई बल (1 न्यूटन) की सही परिभाषा क्या है?
1 kg की वस्तु को 1 m/s² के त्वरण से गति प्रदान करने वाला बल
किसी वस्तु को विरामावस्था में रखने के लिए आवश्यक बल
1 g की वस्तु को 1 मीटर के त्वरण से गति प्रदान करने वाला बल
1 kg की वस्तु को 1 मीटर की दूरी तक ले जाने के लिए आवश्यक बल
यदि सार्वत्रिक गुरुत्वीय नियतांक (G), पृथ्वी का द्रव्यमान (M) और पृथ्वी की त्रिज्या (R) का मान ज्ञात हो, तो पृथ्वी के पृष्ठ के निकट गुरुत्वीय त्वरण (g) की गणना के लिए किस समीकरण का उपयोग किया जाता है?
R² / (GM)
g = GR / M²
g = GM / R²
g = GM / R
एक प्रयोगशाला में, एक विद्यार्थी स्टार्च को पानी में मिलाता है और देखता है कि यह मिश्रण न तो पूर्णतः विलयन है और न ही निलंबन। इस मिश्रण का कौन-सा गुण यह पुष्टि करता है कि यह एक कोलाइडल विलयन है?
यह मिश्रण पूरी तरह से पारदर्शी है और प्रकाश को प्रकीर्णित नहीं करता है।
ये कण नंगी आंखों (naked eye) से दिखाई देते हैं।
कुछ समय बाद कण नीने बैठ जाते हैं।
ये कण प्रकाश की किरण-पुंज को प्रकीर्णित कर देते हैं लेकिन स्थिर अवस्था में नहीं ठहरते।
एक पुष्प से परागकणों का दूसरे पुष्प के वर्तिकाग्र तक अंतरण की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
परागण
अंकुरण
बिंदुसाव
गर्भावधि
पादपों में निषेचन के पश्चात अंडाशय तथा बीजांड क्या बनाते हैं?
अंडाशय बीज बनाता है तथा बीजांड भ्रूण बनाता है।
अंडाशय फल बनाता है तथा बीजांड बीज बनाता है।
अंडाशय प्रांकुर बनाता है तथा बीजांड मूलांकर बनाता है।
अंडाशय फल बनाता है तथा बीजांड बीजपन्न बनाता है।
एक परमाणु में 17 इलेक्ट्रॉन और 18 न्यूट्रॉन हैं। प्रोटॉनों की संख्या ज्ञात कीजिए।