Updated on 26/02/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

RRB SCIENCE

उन धातुओं के सल्फाइड अयस्क, जो सक्रियता श्रेणी के मध्य में स्थित होते हैं, पहले ऑक्साइड में रूपांतरित होते हैं। इस रूपांतरण के लिए आवश्यक शर्त है।

  • ऑक्सीजन की अनुपस्थिति
  • उच्च दाब की उपस्थिति
  • उच्च तापमान की उपस्थिति
  • अधिक वायु की उपस्थिति

निरपेक्ष अपवर्तनांक के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • यह सदैव 1 से अधिक होता है।
  • यह सदेव 1 के बराबर होता है।
  • यह सदैव ऋणात्मक होता है।
  • यह सदैव 1 से कम होता है।

बर्फ पिघलने के दौरान बर्फ का तापमान स्थिर क्यों रहता है?

  • बर्फ सघन हो जाती है
  • बर्फ ऊष्मा को अवशोषित करती है लेकिन पिघलती नहीं है
  • ऊष्मा का उपयोग अणुओं के बीच के आबंधों को विच्छेदित करने के लिए किया जाता है
  • बर्फ ऊष्मा को परावर्तित करती है

एकसमान वृत्तीय गति में, किसी वस्तु के वेग की दिशा होती है।

  • त्रिज्या के अनुदिश, केंद्र की ओर
  • वृत्तीय पथ के स्पर्शरखीय
  • घूर्णन अक्ष के लंबवत
  • त्रिज्या के अनुदिश, केंद्र से दूर

निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रिया, उदासीनीकरण अभिक्रिया है?

  • एकल विस्थापन (Single displacement)
  • दोहरा विस्थापन (Double displacement)
  • अपघटन (Decomposition)
  • दहन (Combustion)

किसी पिंड पर कार्यरत एकसमान बल द्वारा किए गए कार्य के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य नहीं हैं?
(i) बल द्वारा किया गया कार्य कभी भी ऋणात्मक नहीं हो सकता।
(ii) यदि बल की दिशा और पिंड के विस्थापन समान हैं, तो किया गया कार्य धनात्मक होगा।
(iii) किए गए कार्य का S.I. मात्रक पास्कल होता है।

  • (ii) और (iii) दोनों
  • केवल (1)
  • (1) और (iii) दोनों
  • केवल (ii)

किसी प्रजाति के भीतर विविधता क्या सुनिश्चित करती है?

  • कोई उत्परिवर्तन नहीं
  • कोई विकास नहीं
  • बेतर अनुकूलनशीलता और जीवित रहने की संभावना
  • पर्यावरणीय परिवर्तनों के प्रति समान अनुक्रिया

किसी परिनालिका के भीतर समान्तर सीधी चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं की उपस्थिति क्या दर्शाती है?

  • चुंबकीय क्षेत्र असमान है और विभिन्न बिंदुओं पर बदलता रहता है
  • परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र अनंत है
  • परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र शून्य है
  • परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र एकसमान है

योगज अभिक्रिया में सामान्यतः क्या शामिल होता है?

  • परमाणु असंतृप्त आबंधों में जुड़ जाते हैं
  • बिना नए आबंधन के ऑक्सीकरण परिवर्तित होता है
  • प्रकार्यात्मक समूहों को अन्य समूहों से प्रतिस्थापित किया जाता है
  • अणुओं से परमाणुओं को हटाया जाता है

फसलों की समय पर बुआई किसान के लिए किस प्रकार लाभदायक है?

  • इससे खरपतवार की वृद्धि बढ़ती है।
  • इससे पीड़क आकर्षित होते हैं।
  • इससे फसल पैदावार कम होती है।
  • इससे खरपतवारों के साथ प्रतिस्पर्धा से बचा जा सकता है।

\( CuO + H_{2} \rightarrow Cu + H_{2}O \) अभिक्रिया में, निम्न में से कौन-सा पदार्थ ऑक्सीकृत होता है?

  • हाइड्रोजन
  • कॉपर
  • जल
  • कॉपर ऑक्साइड

दूरी-समय ग्राफ से, बिंदु A से बिंदु B तक गति करने वाली एक वस्तु \( (t_{2}-t_{1}) \) समय में \( (s_{2}-s_{1}) \) दूरी तय करती है। निम्नलिखित में से कौन-सा व्यंजक वस्तु की गति (v) का सही रूप निरूपित करता है?

  • \( v=(t2-t1)/(s2-s1) \)
  • \( v=(s2-s1)(t2-t1) \)
  • \( v=(s1-s2)(t1-t2) \)
  • \( v=(s2-s1)/(t2-t1) \)

रूक्ष अंतःप्रद्रव्यी जालिका (RER) प्रोटीन संश्लेषण के लिए धारण करती है, जबकि चिकनी अंतःप्रद्रव्यी जालिका (SER) का संश्लेषण करती है।

  • लाइसोसोम; DNA
  • राइबोसोमः लिपिड
  • छिद्र: RNA
  • एंजाइम शर्करा

बोहर के परमाणु मॉडल के अनुसार, ‘M’ कोश को मुख्य क्वांटम संख्या ‘n’ द्वारा दर्शाया जाता है, जो के बराबर होती है।

  • 3
  • 1
  • 4
  • 2

जब ATP में टर्मिनल फॉस्फेट लिंकेज को जल का उपयोग करके तोड़ा जाता है, तो kJ/mol के बराबर ऊर्जा मुक्त होती है।

  • 30.5
  • 5
  • 71.5
  • 50

निम्नलिखित में से कौन-सा ऊतक नहीं है?

  • लाल रक्त कणिकाएं
  • पेशियां
  • तंत्रिकाएं
  • रूधिर

गोलीय लेंस के लिए चिह्न परिपाटी के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा, सही नहीं है?

  • उत्तल लेंस की फोकस दूरी ऋणात्मक मानी जाती है।
  • अवल लेंस की फोकस दूरी ऋणात्मक मानी जाती है।
  • प्रकाशिक केन्द्र के दाईं ओर मापी गई दूरियां धनात्मक होती हैं।
  • वस्तु सदैव लेंस के बाईं ओर रखी जाती है।

कौन-सी विशेषता, सभी ठोस पदार्थों के लिए समान है?

  • दाब प्रयुक्त करने पर सुगमता से संपीड्य होने वाली संरचना
  • खुले पात्रों में द्रव पदार्थों की तरह प्रवाह की क्षमता
  • सामान्य परिस्थितियों में निश्चित आयतन और आकार
  • ऊर्जा प्रयुक्त होने पर अनंत विस्तार क्षमता

अंडे के निर्माण के दौरान अंडाशय और गर्भाशय में होने वाले नियमित परिवर्तनों को क्या कहा जाता है?

  • सर्केडियन लय (circadian rhythm)
  • निषेचन चक्र (fertilisation cycle)
  • आर्तव चक्र (menstrual cycle)
  • मद चक्र (estrous cycle)

गुरुत्वीय त्वरण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(i) गुरुत्वीय त्वरण का मान गुरुत्व के प्रभाव में आने वाली वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर करता है।
(ii) गुरुत्वीय त्वरण का मान सार्वभौमिक रूप से स्थिर रहता है।

  • (i) और (ii) दोनों
  • न तो (i) और न ही (ii)
  • केवल (i)
  • केवल (ii)

यौन संचारित रोग एड्स (AIDS) निम्नलिखित में से किसके कारण होता है?

  • कृमि (Helmints)
  • बैक्टीरिया (Bacteria)
  • वायरस (Virus)
  • प्रोटोजोआ (Protozoa)

एक लड़की ने एक चट्टान के पास ताली बजाई और 4s के बाद प्रतिध्वनि सुनी। यदि ध्वनि की चाल ( 320 ms^{-1} ) ली जाए तो लड़की से चट्टान की दूरी कितनी है?

  • 320 m
  • 640 m
  • 1280 m
  • 80 m

प्लास्टिक जैसे गैर-जैवनिनीकरणीय कचरे के प्रबंधन का सर्वोत्तम तरीका क्या है?

  • इसे खाद (compost) में मिश्रित कर दें
  • इसे खुली हवा में जला दें
  • इसे रीसायकल करें और पुनः उपयोग करें
  • इसे मिट्टी में दबा (Bury) दें

परमाणु में प्रोटॉन कहाँ पाए जाते हैं?

  • उर्जा स्तरों
  • नाभिक
  • इलेक्ट्रॉन अभ्र
  • कक्षकों

यदि धारा को नियत रखते हुए फेरों की संख्या (n) बढ़ा दी जाए, तो वृत्तीय कुंडली द्वारा उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र की प्रबलता पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  • यह एकल फेरे के समान ही रहती है।
  • यह n के साथ व्युत्क्रमानुपाती रूप से घटती है।
  • यह केवल तभी बढ़ती है जब व्यास भी बढ़ाया जाता है।
  • यह एकल फेरे की तुलना में n गुना अधिक हो जाती है।

RRB MATHS

यदि अखिल, विजय से उतना ही बड़ा है जितना वह कार्तिक से छोटा है, तथा विजय और कार्तिक की आयु का योग 84 वर्ष है, तो अखिल की आयु ज्ञात कीजिए।

  • 44 वर्ष
  • 42 वर्ष
  • 46 वर्ष
  • 40 वर्ष

एक कर्मचारी टैक्सी से यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर ₹20 और अपनी कार से यात्रा करने पर प्रति किलोमीटर ₹10 का क्लेम करता है। एक सप्ताह में, उसने 120 km की यात्रा के लिए ₹2,200 का क्लेम किया। उसने टैक्सी से कितने किलोमीटर की यात्रा की?

  • 100
  • 80
  • 95
  • 100

तीन संख्याओं का योग 270 है। यदि दूसरी संख्या का पहली संख्या से अनुपात 2:12 है तथा तीसरी संख्या का दूसरी संख्या से अनुपात 5:10 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 36
  • 34
  • 35
  • 37

एक घनाभाकार डिब्बे की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई का अनुपात ( 5:4:4 ) जबकि इस घनाभाकार डिब्बे के तीनों आसन्न फलकों के क्षेत्रफल क्रमशः \( 160 cm^{2}, 64 cm^{2} \) और \( 40 cm^{2} \) हैं। डिब्बे का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल \( (cm^{2} \text{ में}) \) ज्ञात कीजिए।

  • 306
  • 396
  • 288
  • 298

एक कार 24 km/hr की चाल से एक स्थान पर जाती है और वहाँ से 28 km/hr की चाल से वापस आती है। पूरी यात्रा में कार की औसत चाल (km/hr में, 2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।

  • 22.12
  • 24.82
  • 25.85
  • 27.34

एक कार 20 km की तीन क्रमागत दूरियां क्रमशः 10 km/hr, 20 km/hr और 40 km/hr की चाल से तय करती है। उसकी औसत चाल (km/hr में) ज्ञात कीजिए।

  • \( 19\frac{1}{5} \)
  • \( 17\frac{1}{7} \)
  • \( 15\frac{3}{7} \)
  • \( 13\frac{2}{5} \)

प्रथम 8 विषम प्राकृत संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।

  • 8
  • 7.5
  • 8.5
  • 9

एक ठेकेदार ने एक दीवार बनाने के लिए 24 आदमियों को काम पर रखा और उन्होंने काम 12 दिनों में ही पूरा कर दिया। 5 दिन साथ काम करने के बाद, 6 आदमी काम छोड़कर चले जाते हैं और वापस नहीं आते हैं। शेष आदमियों द्वारा काम पूरा करने में और कितने दिन लगेंगे?

  • \( 8\frac{2}{3} \) दिन
  • \( 9\frac{1}{3} \) दिन
  • \( 10\frac{1}{2} \) दिन
  • \( 9\frac{2}{3} \) दिन

दो संख्याओं का गुणनफल 324 है और उनका HCF (महत्तम समापवर्तक) 3 है। तो उनका LCM (लघुत्तम समापवर्त्य) ज्ञात कीजिए।

  • 321
  • 108
  • 102
  • 36

\( \frac{1}{30}, \frac{2}{60} \) का कितना प्रतिशत है?

  • 115%
  • 110%
  • 200%
  • 100%

\( \frac{(6.9)^{3}+(2.8)^{3}+(6.3)^{3}-3\times6.9\times2.8\times6.3}{(6.9)^{2}+(2.8)^{2}+(6.3)^{2}-6.9\times2.8-2.8\times6.3-6.9\times6.3} \) को हल करें।

  • 16
  • 18
  • 12
  • 14

376 से 384 के बीच कितनी अभाज्य संख्याएँ हैं?

  • 3
  • 4
  • 1
  • 2

एक स्कूल में खेलों में भाग लेने वाली लड़कियों और लड़कों की संख्या का अनुपात 1:7 है। यदि लड़कियों की संख्या 300 है, तो खेलों में भाग लेने वाले लड़कों की संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 2120
  • 2100
  • 2075
  • 2130

एक दुकानदार एक खिलौना ₹388 में खरीदता है और उसे ₹485 में बेच देता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 8%
  • 19%
  • 12%
  • 25%

एक चुनाव में, दो उम्मीदवार हैं। विजेता उम्मीदवार को मतदाता सूची में कुल मतदाताओं में से 49% मतदाताओं का मत प्राप्त हुआ और उसने दूसरे उम्मीदवार को 120 मतों से हरा दिया। यदि 10% मतदाताओं ने मतदान नहीं किया, तो मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 1590
  • 1500
  • 1420
  • 1450

\( (\sqrt{48}+\sqrt{75})\div\sqrt{3} \) का सरलीकृत मान ज्ञात कीजिए।

  • 7
  • 10
  • 9
  • 8

45 का 60%, 15 के \( \frac{2}{5} \) से कितना अधिक है?

  • 18
  • 19
  • 21
  • 15

60 m ऊँचे टावर के शीर्ष से, ज़मीन पर खड़ी कार का अवनमन-कोण 30° है। टावर से कार की दूरी ज्ञात कीजिए। \( (\sqrt{3}=1.7 \text{ का उपयोग करें।}) \)

  • 102 m
  • 128 m
  • 98 m
  • 118 m

₹4,200 के मूलधन पर 10% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर (वार्षिक रूप से संयोजित होने पर) से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।

  • ₹5,938
  • 5,102
  • ₹5,082
  • 5,942

यदि किसी घनाभ की लंबाई 21 cm, चौड़ाई 2 cm और उसका आयतन 9198 cm³ है, तो घनाभ की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।

  • 228 cm
  • 223 cm
  • 212 cm
  • 219 cm

एक वॉशिंग मशीन का अंकित मूल्य ₹45,000 है। एक दुकानदार 44% की छूट देता है और 80% का लाभ अर्जित करता है। वॉशिंग मशीन का क्रय मूल्य कितना है?

  • 13,850
  • 14,000
  • 14,154
  • 14,042

किसी चतुर्भुज IJKL में, \( \angle I=111^{\circ} \) और \( \angle J=79^{\circ} \); \( \angle K \) और L के समद्विभाजक Z पर मिलते हैं। \( \angle LZK \) की माप कितनी होगी?

  • 55°
  • 45°
  • 51°
  • 31°

किसी कक्षा के 48 विद्यार्थियों की औसत आयु 19 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 20 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

  • 65
  • 69
  • 68
  • 67

A, B और C किसी काम को क्रमशः 3, 6 और 6 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ काम करते हुए उसी काम का दोगुना काम करने में उन्हें कितना समय (दिनों में) लगेगा?

  • 6
  • 3
  • 4
  • 9

18%, 6% और 25% की क्रमिक छूटों के लिए एकल समतुल्य छूट (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।

  • 42.07%
  • 42.89%
  • 42.19%
  • 41.85%
RRB Group D PYQ 4/2/2026 S-3