एक सीलबंद पैकेट का द्रव्यमान 500 g और आयतन 350 cm³ है। जल का घनत्व 1 g/cm³ दिया गया है। क्या पैकेट जल में प्लवन करेगा या डूबेगा, और क्यों?
प्लवन करेगा, क्योंकि इसका घनत्व जल से कम है।
प्लवन करेगा, क्योंकि इसका द्रव्यमान निम्न है।
डूबेगा, क्योंकि इसका कुल आयतन उच्च है।
डूबेगा, क्योंकि इसका घनत्व जल के घनत्व से अधिक है।
समान्तर विन्यास में विन्यासित समान प्रतिरोध R के 5 प्रतिरोधकों का कुल प्रतिरोध
R/5
5/R
R⁵
5R
किसी ठोस को निरंतर गर्म करने पर क्या होता है?
यह संकुचित हो जाता है
यह पिघल जाता है और बाद में वाष्पीकृत हो सकता है
यह सीधे वाष्पीकृत हो जाता है
यह प्रसारित होकर गैस में बदल जाता है
अभिकथन (A) और कारण (R) से चिह्नित निम्नलिखित दो कथनों के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): कैल्शियम ऑक्साइड जल के साथ तीव्र अभिक्रिया करके कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड बनाता है।
कारण (R): संयोजन अभिक्रिया में, दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक उत्पाद बनाते हैं।
A असत्य है, लेकिन R सत्य है।
A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या नहीं है।
A सत्य है, लेकिन R असत्य है。
A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।
निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति, न्यूटन के गति के दूसरे नियम को प्रदर्शित करती है?
मेज पर विरामावस्था में रखी हुई एक पुस्तक
पृथ्वी के चारों ओर घूमता हुआ उपग्रह
लिफ्ट के अंदर खड़ा हुआ आदमी
सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती हुई कार
पौधों में विभिन्नता के संबंध में गलत कथन का चयन करें।
किसी समष्टि में व्यष्टिगत विविधताओं के कारण अद्वितीय होते हैं।
अलैंगिक जनन किसी समष्टि में विविधता का एक नियमित स्रोत है。
ये लैंगिक जनन के दौरान उत्पन्न होते हैं।
ये DNA की प्रतिलिपि बनाने में अयथार्थता के कारण उत्पन्न होते हैं।
यदि हाइड्रा को कई टुकड़ों में काट दिया जाए तो उसका क्या होगा?
सभी टुकड़े तुरंत मर जाएँगे
प्रत्येक टुकड़ा मुकुलन द्वारा प्रजनन करेगा
प्रत्येक टुकड़ा पुनर्जीवित होकर नए जीव बनाएगा
केवल सिर वाला भाग ही पूर्ण जीव में विकसित होगा
सोडियम हाइड्रॉक्साइड का निर्माण किस प्रकार किया जाता है?
एथेनॉल में सोडियम का विघटन करके
क्लोरीन को जल के माध्यम से प्रवाहित करके
लवण-जल के माध्यम से विद्युत प्रवाहित करके
सोडियम की कार्बन डाइऑक्साइड के साथ अभिक्रिया कराके
वोल्टता और प्रतिरोध के संदर्भ में शक्ति को व्यक्त करने के लिए निम्न में से कौन-सा संबंध सही है?
P = R/V²
P = I/VR
P = V²/R
P = VR/I
एकसमान वेग से गतिमान वस्तु के लिए वेग-समय ग्राफ कैसा दिखता है?
समय अक्ष के समानांतर एक सीधी रेखा
धीरे-धीरे ऊपर उठती एक वक्र रेखा
नीचे की ओर झुकी हुई एक सीधी रेखा
ऊपर की ओर झुकी हुई एक सीधी रेखा
निम्नलिखित में से कौन-सी, एक अधातु है?
मर्करी
क्लोरीन
कॉपर
जिंक
उदासीन विलयन में, लाल और नीले लिटमस पेपर
दोनों नीले हो जाएंगे
दोनों हरे हो जाएंगे
दोनों अपरिवर्तित रहेंगे
दोनों लाल हो जाएंगे
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रक्रम एक भौतिक परिवर्तन है?
क्रिस्टलीकरण
दहन
किण्वन
जंग लगना
उत्तल लेंस के मामले में, किस विशिष्ट वस्तु की स्थिति के लिए प्रतिबिंब 2F (F फोकस दूरी है) पर बनता है और वस्तु के समान आकार का होता है?
फोकस F पर
2F पर
अनंत पर
2F से दूर
निम्नलिखित में से कौन-सी धातु, सामान्य परिस्थितियों में तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया नहीं करती है?
लोहा
जिंक
ऐलुमिनियम
तांबा
एक पिंड पर ‘X’ N का एक नियत बल इस प्रकार कार्य करता है कि पिंड बल की दिशा में 5 m विस्थापित होता है। यदि बल के कारण किया गया कार्य 500 J है, तो X का मान क्या है?
100 N
2500 N
250 N
1/100 N
निम्नलिखित में से किस परिदृश्य का वर्णन, प्रकाश के प्रकीर्णन के बिना नहीं किया जा सकता है?
मरीचिका (Mirages)
समयपूर्व सूर्योदय (Advanced sunrise)
तारों का टिमटिमाना (Twinkling of stars)
इंद्रधनुष का निर्माण (Rainbow formation)
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प कारकों की सामान्य श्रेणी है, जो पोल्ट्री कुक्कुट (poultry fowl) में रोग उत्पन्न कर सकता है?
विशुद्ध रूप से आनुवंशिक कारक
विषाणु, जीवाणु और कवक
सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आना
केवल विटामिन और खनिज
निम्नलिखित में से कौन-सा वन संरक्षण में प्रत्यक्ष रूप से योगदान देता है?
उल्काष्ठन
सामाजिक वानिकी
खनन
शहरीकरण
जब हवा का तापमान बढ़ता है, तो ध्वनि तरंगों की चाल…………….
घटती है
स्थिर रहती है
शून्य हो जाती है
बढ़ती है
किसी कोशिका में सूत्रकणिका की संख्या निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करती है?
कोशिका की कार्यिकी सक्रियता
कोशिका में उपस्थित DNA की मात्रा
केंद्रक के आकार
जीव की आयु
गैल्वनीकरण में लोहे के विलेप (coat) के लिए किस धातु का उपयोग किया जाता है?
जिंक
ऐलुमिनियम
लेड
कॉपर
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन यह स्पष्ट करता है कि कीटभक्षी पादप कीटों का विपाश (trap) करने के लिए क्यों विकसित हुए?
शाकाहारियों के साथ स्थान हेतु प्रतिस्पर्धा करने के लिए
पादप ऊतकों से सेल्यूलोज प्राप्त करने के लिए
नाइट्रोजन और अन्य पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए
निम्न सूर्यप्रकाश वाले आवासों में जीवित रहने के लिए
कौन-सी गर्भनिरोधक विधि सगर्भता और अधिकांश यौन संचारित रोगों से दोहरी सुरक्षा प्रदान करती है?
कॉपर-T
शल्यक्रिया विधियाँ
मौखिक गर्भनिरोधक गोलियाँ
पुरुष कंडोम
कुछ जीव संपूर्ण खाद्य पदार्थ ग्रहण करते हैं और उसे अपने शरीर के अंदर विघटित करते हैं। इसे ______ पोषण कहते हैं।
मृतोपजीवी (saprophytic)
स्वपोषी (autotrophic)
परजीवी (parasitic)
प्राणिसमभोजी (holozoic)
MATHS
252 और 378 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।
126
42
63
84
सुधा का खर्च उसकी बचत से 150% अधिक है। यदि उसका खर्च 7% कम हो जाता है और बचत 21% बढ़ जाती है, तो उसकी आय में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
5%
1%
6%
0.03%
3 cm की कोर वाले घन से बनाए जा सकने वाले सबसे बड़े गोले का आयतन कितना होगा?
7.4π cm³
2.5π cm³
6.5π cm³
4.5π cm³
केशव अपनी आय का 70% खर्च करता है। यदि वह ₹18,000 की बचत करता है, तो उसकी आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
12,600
61,000
60,000
59,000
‘X’ कार्य आदेश को 15 दिनों में पूरा कर सकता है और ‘Y’ उसी कार्य आदेश को 12 दिनों में पूरा कर सकता है। ‘F’ की मदद से, उन तीनों ने कार्य को 5 दिनों में पूरा कर लिया। ‘F’ को अकेले कार्य पूरा करने में कितने दिन लगेंगे?
20 दिन
10 दिन
15 दिन
5 दिन
23%, 11%, और 29% की क्रमिक छूट के लिए एकल समतुल्य छूट (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
50.12%
51.85%
51.34%
53.72%
एक थोक विक्रेता ने ₹15,000 का माल खरीदा और उसे एक खुदरा विक्रेता को 20% लाभ पर बेच दिया। फिर खुदरा विक्रेता ने ग्राहकों को वह माल 25% लाभ पर बेच दिया। ग्राहकों के लिए अंतिम विक्रय मूल्य कितना है?
23,000
22,000
22,500
23,500
एक बंटन का बहुलक 21 है और माध्य 60 है। इसके माध्यिका का मान कितना है?
49
45
47
51
9 cm त्रिज्या वाले किसी ठोस धातु के गोले को पिघलाकर समान आकार के 27 छोटे ठोस गोलों में ढाला गया है। एक छोटे गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
36π cm²
24π cm²
42π cm²
48π cm²
धान और ज्वार के अंकित मूल्य का अनुपात 1:3 है, और एक परिवार इनका उपभोग, मात्रा के अनुसार 5:7 के अनुपात में करता है। धान और ज्वार पर व्यय का अनुपात ज्ञात कीजिए।
6:22
5:21
7:23
9:25
चतुर्भुज PQRS में, ∠R और ∠S के समद्विभाजक बिंदु T (चतुर्भुज के भीतर) पर मिलते हैं और ∠STR = 48° है। यदि ∠P और ∠Q का अनुपात 3:5 है, तो ∠Q और ∠P की मापों में कितना अंतर है?
22°
29°
27°
24°
P और Q मिलकर एक टंकी को 7 घंटे में पानी से भर सकते हैं। यदि P अकेले टंकी को 56 घंटे में पानी से भर सकता है, तो Q अकेले उसी टंकी का एक-चौथाई हिस्सा कितने घंटे में पानी से भरेगा?
5
3
2
4
दो मित्रों विपुल और विजय की मासिक आय क्रमशः 5:8 के अनुपात में है और उनमें से प्रत्येक हर माह ₹84,000 की बचत करता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 1:4 है, तो विपुल की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
1,04,000
1,47,000
1,05,000
1,06,000
रमेश की वर्तमान आयु महेश की आयु की तीन गुनी है। पाँच वर्ष पहले, उनकी आयु का अनुपात 4:1 था। रमेश की वर्तमान आयु कितनी है?
40 वर्ष
15 वर्ष
30 वर्ष
45 वर्ष
₹6,874 को तीन व्यक्तियों X, Y और Z के बीच बांटा जाना है। यदि X और Z के हिस्से 5:9 के अनुपात में है तथा Y और Z के हिस्से 9:7 के अनुपात में हैं, तो Y का हिस्सा (₹ में) कितना है?
2,945
2,946
2,947
2,948
5 sec²θ − 5 tan²θ का मान ज्ञात कीजिए।
0
1
5
−5
दो संख्याओं P और Q का योगफल 17 है और उनका गुणनफल 56 है। P² + Q² का मान ज्ञात कीजिए।
162
177
146
158
₹606 अंकित मूल्य वाली कोई वस्तु ₹304 में बेची गई। दिया गया छूट प्रतिशत कितना था? (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें)
47.63%
51.58%
49.83%
50.65%
यदि (0.04)² ÷ (0.008) × (0.2)⁶ = (0.2)ˣ, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
16
7
17
6
अभाज्य युग्म (twin prime) संख्याओं का योग 36 है। उन अभाज्य युग्म संख्याओं का गुणनफल ज्ञात कीजिए।
299
155
203
323
अपने घर से अपनी सामान्य चाल की 5/6 चाल से चलने पर लक्ष्य को अपने कार्यालय पहुंचने में 24 मिनट की देरी हो जाती है। अपने घर और कार्यालय के बीच की दूरी तय करने में उसे सामान्यतः कितना समय लगता है?
₹4,900 के मूलधन पर 10% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर (वार्षिक रूप से संयोजित होने पर) से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
₹5,988
₹5,929
₹6,509
₹6,684
एक पिता की वर्तमान आयु उसके पुत्र की आयु की तीन गुनी है। आज से पाँच वर्ष पहले, पिता की आयु उसके पुत्र की उस समय की आयु की चार गुनी थी। उनकी वर्तमान आयु कितनी है?
50 वर्ष और 17 वर्ष
45 वर्ष और 15 वर्ष
42 वर्ष और 14 वर्ष
40 वर्ष और 13 वर्ष
एक साइकिल चालक 2 मिनट में 800 m की दूरी तय करता है। साइकिल चालक की चाल (km/hr में) ज्ञात कीजिए।
16
24
25
20
REASONING
निम्नलिखित संख्या श्रृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।
(बाएं) 766263323663342445154754698 (दाएं)
ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक सम संख्या है तथा ठीक बाद भी एक सम संख्या है?
4
1
2
3
यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
80 A 4 C 15 B 6 D 9 B 3 C (18 A 6) B 10 = ?
129
150
113
138
निम्नलिखित संख्या श्रृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।
(बाएं) 741249853615467483965239142 (दाएं)
ऐसी कितनी विषम संख्याएं हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक पूर्ण वर्ग है और ठीक बाद एक सम संख्या है? (नोट: 1 भी एक पूर्ण वर्ग है।)
दो
तीन से अधिक
एक
तीन
छह व्यक्ति, A, B, C, D, E और F, एक पंक्ति में, उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। E के ठीक दाईं ओर पड़ोस में A बैठा है। E के बाईं ओर चौथे स्थान पर F बैठा है। B और E के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। B के ठीक बाईं ओर पड़ोस में C बैठा है। A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर D बैठा है। निम्नलिखित चार में से तीन दी गई व्यवस्था के आधार पर एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। वह कौन-सा है, जो उस समूह से संबंधित नहीं है?
CB
FA
BD
DE
निम्नलिखित श्रृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल अंकीय संख्याएं हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।
(बाएं) 84646196722221551667255 (दाएं)
ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है और ठीक बाद एक सम अंक है?
एक भी नहीं
दो
एक
तीन
उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएं की जानी चाहिए।)
(32, 16, 8)
(48, 24, 12)
(156, 78, 39)
(128, 64, 42)
(188, 124, 48)
(196, 98, 46)
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथनः सभी लाल, नीले हैं। सभी नीले, हरे हैं। कुछ हरे, पीले हैं।
निष्कर्षः (I): सभी नीले, पीले हैं। (II): कुछ हरे, लाल हैं।
केवल निष्कर्ष (I) सत्य है
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) सत्य है
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों सत्य हैं
केवल निष्कर्ष (II) सत्य है
दी गई श्रृंखला को देखिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए (सभी संख्याएँ केवल एकल अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएं से दाएं करनी है।
(बाएं) 662729322376584619794836123 (दाएं)
ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या आती है?
2
3
4
5
आठ व्यक्ति (A, B, C, D, E, F, G और H) एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D और C के बीच ठीक तीन व्यक्ति बैठते हैं। F और H के बीच ठीक तीन व्यक्ति बैठते हैं। A, D के दाएं ओर दूसरे स्थान पर बैठता है। E, A के ठीक दाएं बैठता है। D, H और G दोनों का निकटतम पड़ोसी है। B, G के ठीक बाएं बैठता है। H के बाएं से गिनने पर, B और H के बीच कितने व्यक्ति बैठते हैं?