RRB-GK

आर्थिक सर्वेक्षण 2024–25 में कहा गया है कि भारत की विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि दिसंबर 2024 तक की स्थिति के अनुसार विदेशी ऋण के लगभग कितने प्रतिशत को पूरा करने के लिए पर्याप्त थी? (19/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • 110% से अधिक
  • लगभग 60%
  • लगभग 90%
  • लगभग 75%

मल्टी ब्रांड रिटेल ट्रेड में FDI की अनुमत सीमा क्या है? (24/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • 49%
  • 51%
  • 100%
  • 74%

गोल्डर और कुमारी द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र में कुल साधन उत्पादकता (TFP) वृद्धि में कार्यमंदन का प्रमुख कारण क्या था? (27/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • विदेशी पूंजी पर अत्यधिक निर्भरता
  • कुशल श्रमिकों की कमी
  • क्षमता उपयोग में गिरावट
  • निर्यात पर अत्यधिक नियमन

मानव विकास के कितने मुख्य उपागम हैं? (25/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • पाँचः आय, कल्याण, क्षमता, अधिकार-आधारित और संधारणीयता उपागम
  • छह: आय, कल्याण, मूल आवश्यकता, क्षमता, अधिकार-आधारित, सहभागी उपागम
  • चार: आय, कल्याण, न्यूनतम आवश्यकता और क्षमता उपागम
  • तीनः आय, कल्याण और क्षमता उपागम

वित्तीय वर्ष 2024-25 में, विदेशों में रहने वाले भारतीयों द्वारा घर भेजे गए ________ के कुल प्रेषण ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। (19/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • 135.46 बिलियन डॉलर
  • 122.57 बिलियन डॉलर
  • 126.76 बिलियन डॉलर
  • 156.10 बिलियन डॉलर

वर्ष 1950-51 से वर्ष 2016-17 तक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में कृषि की हिस्सेदारी में क्या रुझान देखा गया है? (17/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • तीव्र वृद्धि और त्वरित गिरावट
  • उल्लेखनीय कमी
  • उछाल के साथ निरंतर गिरावट
  • उतार-चढ़ाव के साथ मध्यम वृद्धि

नवंबर 2025 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत की कुल स्थापित विद्युत क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन विद्युत का योगदान कितना प्रतिशत है? (17/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • 40.2%
  • 45.8%
  • 51.5%
  • 60.0%

निम्नलिखित में से किस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण निर्धनों के लिए स्वरोजगार प्रदान करना है? (24/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • दीनदयाल अंत्योदय योजना
  • महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम

भारत में बिना लाइसेंस वाली विनिर्माण गतिविधियों के लिए वर्ष 1991 में कौन-सा प्राथमिक उपाय शुरू किया गया था? (18/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • परियोजना अनुमोदन लाइसेंस (Project Approval Licence)
  • विशेष आर्थिक फाइलिंग प्रमाणपत्र (Special Economic Filing Certificate)
  • औद्योगिक उद्यमी ज्ञापन (Industrial Entrepreneurs Memoranda)
  • उद्यमशीलता मंजूरी प्रपत्र (Entrepreneurial Clearance Form)

RBI और केंद्र सरकार के बीच मार्च 1997 में हुए समझौते के अनुसार, 1 अप्रैल 1997 से कौन-सा अभ्यास बंद कर दिया गया था? (16/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • तदर्थ ट्रेजरी बिल जारी करने का अभ्यास
  • राजकोषीय घाटे का स्वतः मुद्रीकरण
  • दिनांकित प्रतिभूतियों के माध्यम से बाजार ऋण
  • 91 दिनों के ट्रेजरी बिल जारी करना

भारत में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम की स्थापना ____ में हुई थी। (24/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • 1982
  • 1954
  • 1955
  • 1975

GST परिषद के निर्णयन की प्रक्रिया में, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच मतदान शक्ति का वितरण कैसे होता है? (25/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • केंद्र = 2/3, राज्य = 1/3
  • केंद्र = 1/2, राज्य = 1/2
  • केंद्र = 1/3, राज्य = 2/3
  • अकेले राज्य = 1, केंद्र = 0

मर्चंडाइज एक्सपोर्टर्स फ्रॉम इंडिया स्कीम (MEIS) के अंतर्गत निर्यातकों को निम्नलिखित में से किस रूप में पुरस्कृत किया जाता है? (25/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • स्वतंत्र रूप से अंतरणीय ड्यूटी क्रेडिट स्क्रिप (Duty Credit Scrip)
  • अन्तरणीय (Non-transferable) नकद वाउचर
  • उपयोग करने पर एक्सपायर (expire) होने वाली निर्यात कर छूट
  • निर्यात-उन्मुख इकाइयों में इक्विटी शेयर

जुलाई 1991 में रुपये का अवमूल्यन कितना हुआ था? (19/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • 10 प्रतिशत
  • 18 प्रतिशत
  • 30 प्रतिशत
  • 25 प्रतिशत

निम्नलिखित में से कौन-सा, 1991 के आर्थिक सुधारों के बाद भारत की मौद्रिक नीति में हुए संरचनात्मक समायोजन को प्रदर्शित करता है? (16/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप में कमी के साथ बाजार द्वारा निर्धारित ब्याज दरें
  • घाटे के वित्तपोषण के माध्यम से मुद्रा आपूर्ति का विस्तार
  • नियामक उपकरण के रूप में खुला बाजार के संचालन का उन्मूलन
  • कृषि और MSME के लिए नियंत्रित ऋण दरें

दिसंबर 2025 में, US डॉलर के मुकाबले रुपये (₹) की मूल्यवृद्धि का सर्वाधिक संभावित कारण RBI द्वारा की गई निम्नलिखित में से कौन-सी कार्रवाई थी? (27/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • ब्याज दरों में वृद्धि
  • सोने का आयात
  • डॉलर की बिक्री
  • बॉन्ड की खरीद

कौन-सा पद उस स्थिति का वर्णन करता है जिसमें एक व्यक्ति नियोजित तो होता है, लेकिन वेतन, कार्य-घंटे या कौशल स्तर के संदर्भ में वांछित क्षमता में नहीं होता है? (22/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • अंशकालिक रोजगार
  • अनैच्छिक रोजगार
  • निम्न वेतन रोजगार
  • अल्प-रोजगार

डॉ. सी. रंगराजन समिति द्वारा भारत में गरीबी के मापन की प्रविधि पर रिपोर्ट किस वर्ष प्रस्तुत की गई थी? (27/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • 2008
  • 2014
  • 2010
  • 2017

निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। 1. ऑपरेशन ट्विस्ट केंद्रीय बैंकों की एक मौद्रिक नीति है जिसका उपयोग ब्याज दरों को कम करने और देश में निवेश को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। 2. इस ऑपरेशन के तहत, RBI ने बाजारों में तरलता लाने के लिए सरकारी प्रतिभूतियों के प्रतिफल में बदलाव किया। 3. यह ऑपरेशन मार्केट ऑपरेशंस (OMO) के माध्यम से अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों प्रकार की सरकारी प्रतिभूतियों की एक साथ खरीद और बिक्री करके किया जाता है। नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए। (17/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • 1, 2 और 3
  • केवल 2 और 3
  • केवल 1 और 2
  • केवल 1 और 3

भारतीय अर्थव्यवस्था में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकारी व्यय बढ़ाने में निम्नलिखित में से कौन-सी सीमा है? (24/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • विदेशी व्यापार में उत्पादन से वृद्धि करना
  • प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रवृत्तियां बनाना
  • मुद्रास्फीति में वृद्धि की संभावना
  • सामाजिक पूंजी विकास में उत्पादन से वृद्धि करना

निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत की अर्थव्यवस्था में वैश्वीकरण का परिणाम है? (18/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • बहिर्गमन
  • उदारीकरण
  • निजीकरण
  • राष्ट्रीयकरण

31 मार्च 2025 तक की स्थिति के अनुसार, भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई ______ रिपोर्ट की गई। (27/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • 1,75,123 km
  • 1,20,076 km
  • 91,287 km
  • 1,46,204 km

मंदी के दौरान किस प्रकार की राजकोषीय नीति का उपयोग किया जाना चाहिए? (17/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • तटस्थ राजकोषीय नीति
  • विस्तारवादी राजकोषीय नीति
  • संकुचनकारी राजकोषीय नीति
  • निष्प्रभावी राजकोषीय नीति

निम्नलिखित में से कौन-सा देश, 2024 के लिए सबसे कम औसत आयु के संदर्भ में सबसे युवा देश है? (22/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • इराक
  • फिलीपींस
  • नाइजर
  • अफगानिस्तान

1991 में कर सुधार समिति ने धन कर के संबंध में क्या अनुशंसा की थीं? (18/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • संपत्ति कर का युक्तिकरण
  • धन कर का उन्मूलन
  • संपदा शुल्क का पुनर्गठन
  • उपहार कर को हटाना

भारत सरकार द्वारा मौद्रिक नीति समिति के ढांचे के अंतर्गत अप्रैल 2026 तक मुद्रास्फीति का लक्ष्य कितना निर्धारित किया गया है? (22/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • ±2% की सहिष्णुता के साथ 4%
  • ±1% की सहिष्णुता के साथ 3%
  • ±2% की सहिष्णुता के साथ 5%
  • बिना किसी विनिर्दिष्ट सहिष्णुता के 6%

1990-91 के भुगतान संतुलन संकट के दौरान, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार केवल _____ के आयात के वित्तपोषण के लिए पर्याप्त था। (25/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • दो सप्ताह
  • एक सप्ताह
  • तीन माह
  • एक माह

वर्ष 1991-92 से वर्ष 1998-99 के दौरान, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के अनुसार किस औद्योगिक क्षेत्र की औसत वार्षिक वृद्धि में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई? (25/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • खनन और उत्खनन
  • बिजली और उपयोगिताएँ
  • मूलभूत और पूंजीगत वस्तुएँ
  • विनिर्माण और इंजीनियरिंग

1951–1991 के दौरान भारत में किस पॉलिसी ट्रेड-ऑफ ने संतुलित क्षेत्रीय वृद्धि को सीमित कर दिया? (16/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • निजी बनाम सार्वजनिक क्षेत्र
  • आयात बनाम निर्यात
  • कृषि बनाम उद्योग
  • सेवाएँ बनाम विनिर्माण

कौन-सी संस्था वर्ष 1999 में शुरू की गई राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना (NAIS) की कार्यान्वयन एजेंसी थी? (16/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (AIC)
  • भारतीय खाद्य निगम (FCI)
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)
  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)

मानव विकास के संकल्पनात्मक फ्रेमवर्क का प्रतिपादन _____ के द्वारा किया गया था। (19/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • डॉ. अब्दुस सलाम
  • एलन सी. सेम्पुल
  • डॉ. महबूब-उल-हक
  • प्रो. अमर्त्य सेन

उदारीकरण के बाद के युग में, कृषि विपणन प्रणाली किस संरचनात्मक कारक के कारण अप्रभावी बनी रही? (18/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • निर्यात का पूर्ण विनियमन
  • एकसमान E-NAM अंगीकरण
  • उत्पादों का अति-निगमीकरण
  • APMC सुधार का अप्रभावी कार्यान्वयन

केंद्रीय बजट 2025-26 के तहत, बीमा क्षेत्र में FDI की सीमा को _____ किया गया है। (16/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • 26% से बढाकर 49%
  • 51% से बढाकर 100%
  • 74% से बढाकर 100%
  • 49% से बढाकर 74%

1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के परिणामस्वरूप निम्नलिखित में से कौन-सा राजकोषीय परिणाम सामने आया? (22/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • उच्च आयात शुल्क
  • प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर दरों में कमी
  • मूल्य निर्धारण पर सरकारी नियंत्रण में तीव्र वृद्धि
  • सभी सार्वजनिक ऋणों का उन्मूलन

1990 तक GDP में किस क्षेत्रक के शेयर में सर्वाधिक वृद्धि हुई, जो भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवर्तन को दर्शाती है? (16/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • उद्योग
  • सेवा
  • कृषि
  • खनन

आर्थिक अवसंरचना, विकास में प्रत्यक्ष रूप से किस प्रकार योगदान देती है? (18/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • यह विभिन्न क्षेत्रों में भौतिक पूंजी के विस्तार और वृद्धि को सीमित करती है।
  • यह श्रम की गुणवत्ता को प्रभावित करने वाली मानव पूंजी में सुधार को प्रतिबंधित करती है।
  • यह विभिन्न क्षेत्रों में सभी इनपुट की समग्र उत्पादकता में कमी करती है।
  • अवसंरचना के विभिन्न खंडों का आउटपुट या अंतिम उत्पाद

निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय क्षेत्र, विशाल जनसंख्या और शहरी केंद्रों के होते हुए भी औपचारिक तृतीय क्षेत्रक में सबसे कम योगदान देता है? (25/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • उत्तर-पूर्वी भारत
  • पश्चिमी भारत
  • उत्तरी भारत
  • दक्षिणी भारत

नीति आयोग भारत में गरीबी का विश्लेषण करने के लिए किस सूचकांक का उपयोग करता है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर जैसे कई कारकों पर विचार किया जाता है? (27/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI)
  • बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI)
  • मानव विकास सूचकांक (HDI)
  • आय गरीबी सूचकांक (IPI)

कौन-सी मापन विधि संदर्भ वर्ष में बेरोजगार पाए गए सभी व्यक्तियों को शामिल करती है और दीर्घकालिक बेरोजगारी को दर्शाती है? (19/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • वर्तमान दैनिक स्थिति बेरोजगारी (Current Daily Status Unemployment)
  • वर्तमान साप्ताहिक स्थिति बेरोजगारी (Current Weekly Status Unemployment)
  • सामान्य सहायक स्थिति बेरोजगारी (Usual Subsidiary Status Unemployment)
  • सामान्य प्रमुख स्थिति बेरोजगारी (Usual Principal Status Unemployment)

पारंपरिक विकास (traditional development) अर्थशास्त्र में, विकास का अर्थ मुख्य रूप से क्या था? (22/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • प्रति व्यक्ति वास्तविक आय में वृद्धि
  • राष्ट्रीय आय के स्तरों में वृद्धि
  • रोजगार के अवसरों में वृद्धि
  • औद्योगिक उत्पादन का विस्तार

निम्नलिखित में से, तृतीयक क्रियाकलाप की पहचान कीजिए। (27/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • स्थावर संपदा
  • जैव प्रौद्योगिकी
  • निर्माण उद्योग
  • पेय उद्योग

उदारीकरण के बाद भारतीय उद्योग में किस संरचनात्मक परिवर्तन ने प्रतिस्पर्धा को विस्तृत किया? (18/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • मूल्य नियंत्रण
  • MNC का प्रवेश
  • औद्योगिक संरक्षण
  • सार्वजनिक एकाधिकार

भारत की 1991 से पूर्व की आर्थिक संरचना के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा, क्षेत्रीय GDP योगदान और रोजगार समावेश के बीच विरोधाभास को सर्वोत्तम रूप से दर्शाता है? (16/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • विनिर्माण क्षेत्र, रोजगार का प्रमुख स्रोत बन गया।
  • GDP की गिरावट में कृषि का योगदान रहा, लेकिन इसने अधिकांश रोजगार का समावेश किया।
  • GDP और रोजगार में सबसे अधिक योगदान उद्योग का था।
  • सेवाओं ने GDP वृद्धि और रोजगार सृजन में समान रूप से योगदान दिया।

भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा औद्योगिक वित्तपोषण संस्थान 1990 में स्थापित किया गया था? (17/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI)
  • भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (IFCI)
  • इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI)
  • इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (ICICI)

अनौपचारिक रोजगार की उच्च दर और सामाजिक सुरक्षा कवरेज की निम्न दर वाले देश में, गरीबी उन्मूलन और रोजगार के औपचारिकरण दोनों में कौन-सी नीति सबसे प्रभावी होने की संभावना है? (27/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • अनौपचारिक क्षेत्र में सामाजिक बीमा का विस्तार
  • अनियंत्रित मुक्त श्रम कानून
  • लक्षित खाद्य सब्सिडी
  • सार्वभौमिक मूल आय

निम्नलिखित में से कौन-सा, भारतीय अर्थव्यवस्था पर वैश्वीकरण का प्रभाव नहीं है? (25/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को उदार बनाया गया
  • अर्थव्यवस्था की स्थिरता के लिए विदेशी संस्थागत निवेशों को अधिक प्रतिबंधित करना
  • जुलाई, 1991 में रुपये का दो चरणों में लगभग बीस प्रतिशत अवमूल्यन
  • रुपये की आंशिक संपरिवर्तनीयता प्रणाली की शुरुआत

विकसित देशों में, कुल उत्पादन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र सर्वाधिक महत्वपूर्ण हो गया है? (19/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • तृतीयक क्रियाकलाप
  • प्राथमिक क्रियाकलाप
  • पंचम क्रियाकलाप
  • द्वितीयक क्रियाकलाप

1991 के सुधारों के दौरान निम्नलिखित में से किसके लिए, औद्योगिक लाइसेंस में छूट नहीं दी गई थी? (27/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • कोयला
  • एल्कोहॉल
  • इस्पात
  • खाद्य प्रसंस्करण

निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र, अमेरिका (US) अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक योगदान देता है? (27/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • चतुर्थक क्रियाकलाप
  • द्वितीयक क्रियाकलाप
  • तृतीयक क्रियाकलाप
  • प्राथमिक क्रियाकलाप

निम्नलिखित में से कौन-सी एक तृतीयक गतिविधि है? (16/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • जूते चमकाना
  • खनिज निष्कर्षण
  • इस्पात निर्माण
  • धातु कर्मण

पर्यटन को किस प्रकार की गतिविधि के रूप में वर्गीकृत किया जाता है? (18/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • तृतीयक
  • प्राथमिक
  • द्वितीयक
  • चतुर्थक

विस्तृत और गहन कृषि प्रणालियों के बीच मुख्य अंतर क्या है? (18/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • प्रयुक्त सिंचाई
  • बीज का आकार
  • मशीनरी प्रकार
  • प्रति भूमि इकाई उत्पादन

निम्नलिखित में से किसे भारत में LPG सुधारों का लाभ नहीं माना जाता है? (16/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • निजी क्षेत्र का विस्तार
  • व्यापार प्रतिबंधों में वृद्धि
  • उच्च प्रौद्योगिकियों को अपनाना
  • अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों में वृद्धि

समकालीन काल में कौन-सी प्रक्रिया, वैश्विक स्तर पर देशों के आर्थिक एकीकरण के लिए उत्तरदायी है? (24/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • औद्योगीकरण (Industrialisation)
  • विश्व-स्थानीय-सम्मिश्रण (Glocalisation)
  • पारराष्ट्रीयकरण (Transnationalisation)
  • वैश्वीकरण (Globalisation)

निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धांत, दादाभाई नौरोजी की 1901 में प्रकाशित पुस्तक ‘पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया (Poverty and Un-British Rule in India)’ में प्रतिपादित किया गया था? (19/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • सहायक गठबंधन सिद्धांत
  • दो राष्ट्र सिद्धांत
  • व्यपगत सिद्धांत
  • धन-निष्कासन सिद्धांत

निम्नलिखित में से कौन-सा कारक उत्तर-सुधार युग में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा समूह जैसी भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उदय में उल्लेखनीय रूप से योगदान देता है? (22/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • सरकारी सब्सिडी जारी रहना
  • राष्ट्रीयकृत क्षेत्रों का विस्तार
  • कृषि निर्यात में वृद्धि
  • वैश्वीकरण और निजीकरण

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारत में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की भूमिका का सर्वोत्तम वर्णन करता है? (24/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • वे किसानों को बड़े पैमाने पर औद्योगिक ऋण प्रदान करते हैं।
  • वे सरकारी स्वामित्व वाले सहकारी बैंकों के रूप में कार्य करते हैं।
  • वे भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों के रूप में कार्य करते हैं।
  • वे मितव्ययिता को प्रोत्साहित करते हैं और गरीब ग्रामीण महिलाओं को सूक्ष्म-ऋण सुविधाएं प्रदान करते हैं।

भारत में, केंद्र-राज्य संबंधों में वित्त आयोग की मुख्य भूमिका क्या है? (18/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • GST में राज्यों के हिस्से का आवंटन करना
  • केंद्र और राज्यों के बीच करों से प्राप्त शुद्ध आगमों के वितरण की अनुशंसा करना
  • राज्य के बजट को स्वीकृति देना
  • आर्थिक विकास निधियाँ की योजना बनाना

द्वितीय पंचवर्षीय योजना (1956) के अनुसार, भारतीय सरकार ने अर्थव्यवस्था के किन क्षेत्रकों को सीधे विकसित और प्रबंधित करने का निर्णय लिया? (22/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • भारी उद्योग
  • कृषि क्षेत्रक
  • सेवा क्षेत्रक
  • लघु व्यवसाय

भारत में गेहूँ मुख्य रूप से किस मौसम की फसल है? (17/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • जायद
  • खरीफ
  • रबी
  • मानसून-पूर्व

भारत ने 1947 के बाद विभिन्न क्षेत्रकों के विकास को संतुलित करने के लिए कौन-सी आर्थिक प्रणाली अपनाई थी? (18/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • शुद्ध समाजवाद
  • मिश्रित अर्थव्यवस्था
  • निर्देशित अर्थव्यवस्था
  • शुद्ध पूँजीवाद

निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत की मौद्रिक प्रणाली अवसंरचना का एक प्रमुख तत्व है? (27/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • पावर स्टेशन (Power station)
  • रेलवे (Railway)
  • बैंक (Bank)
  • सड़कें (Roads)

निम्नलिखित में से कौन-सा कारक, भारत में कृषि की विविधता में योगदान नहीं देता है? (19/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • एकसमान भू-आकृति
  • मृदा के प्रकार
  • सिंचाई की उपलब्धता
  • जलवायु

1991 के प्रलेख में आर्थिक नीति के कौन-से तीन उद्देश्य सूचीबद्ध हैं? (24/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • संरक्षणवाद, विनियमन, सार्वजनिक स्वामित्व
  • राष्ट्रीयकरण, अविनियमन, विकेंद्रीकरण
  • बाजार उदारीकरण, व्यापार प्रतिबंध, राजकीय नियंत्रण
  • उदारीकरण, वैश्वीकरण, निजीकरण

ग्रामीण विकास किन विषयों से संबंधित है? (18/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • विदेशी व्यापार संबंधों में सुधार
  • औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार
  • आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय
  • महानगर क्षेत्रों का विकास

1991 के आर्थिक सुधारों के बाद भारत के कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में कौन-सा प्रमुख परिवर्तन आया? (19/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • सरकार ने निजी उद्योगों पर नियंत्रण बढ़ा दिया।
  • कृषि राष्ट्रीय आय का एकमात्र स्रोत बन गई।
  • अधिक निजी कंपनियों और विदेशी निवेश की अनुमति दी गई।
  • केवल कृषि को महत्व दिया गया, उद्योग को नहीं।

भारत में बड़े शहरों में तृतीयक गतिविधियों का अनुपात अधिक क्यों होता है? (17/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • प्राथमिक संसाधनों की कमी के कारण
  • उपजाऊ भूमि के कारण
  • शहरी समूहन और सेवाओं की मांग के कारण
  • खनन कार्यों के कारण

मौद्रिक नीति का प्राथमिक उद्देश्य ______ है। (25/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • मूल्य स्थिरता बनाए रखना
  • रोजगार को अधिकतम करना
  • करों का अपवंचन करना
  • चुनाव के लिए धन जुटाना

1991 के बाद राजकोषीय नीति सुधारों का प्राथमिक लक्ष्य ______ था। (22/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • कर संग्रह को रोकना
  • निजी बैंकों पर प्रतिबंध लगाना
  • बजटीय घाटे को बढाना
  • राजकोषीय घाटे और मुद्रास्फीति को कम करना
RRB NTPC GRADUATE 2025 GK BANK – ECONOMICS