RRB-MATHS

एक 24 m लंबी सीढ़ी दीवार के सहारे खड़ी है। यदि सीढ़ी दीवार के साथ 30° का कोण बनाती है, तो सीढ़ी के निचले सिरे की दीवार से दूरी (m में) ज्ञात कीजिए। (27/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • 12
  • 12√2
  • 12√3
  • 12/√3

यदि किसी दीवार के सापेक्ष सीढ़ी का उन्नयन कोण 60° है और सीढ़ी का निचला सिरा दीवार से 11.5 m दूर है, तो सीढ़ी की लंबाई ज्ञात कीजिए। (16/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • 23 m
  • 23√3 m
  • 23√3 cm
  • 11.5 m

एक पार्क में एक ध्वजस्तंभ है। ध्वजस्तंभ से 30 m दूर खड़ा एक व्यक्ति देखता है कि ध्वजस्तंभ के शीर्ष का उन्नयन कोण 30° है। ध्वजस्तंभ की ऊंचाई (मीटर में) ज्ञात कीजिए। (19/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • 40√3
  • 20√3
  • 10√3
  • 30√3

28 मीटर लंबी एक सीढ़ी, किसी दीवार के सहारे, भू-तल से 60° का कोण बनाते हुए खड़ी हुई है। वह ऊँचाई ज्ञात कीजिए, जिस पर सीढ़ी दीवार को स्पर्श करती है। (√3 = 1.74 का उपयोग कीजिए) (25/03/2026 4:30 PM – 6:00 PM)

  • 21.5 m
  • 22.65 m
  • 24.36 m
  • 23.8 m

पतंग उड़ा रहा एक लड़का 24.4 m लंबी डोर को इस प्रकार पकड़ता है कि वह भूमि से 30° का कोण बनाती है। भूमि से पतंग की ऊंचाई ज्ञात कीजिए। (16/03/2026 12:45 PM – 2:15 PM)

  • 13.6 m
  • 13.2 m
  • 12.2 m
  • 11.5 m

एक मीनार, भूमि पर ऊर्ध्वाधर रूप से खड़ी है। भूमि पर एक बिंदु से जो मीनार के आधार से 28.6 m दूर स्थित है, टावर के शीर्ष का उन्नयन कोण 45° है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। (16/03/2026 9:00 AM – 10:30 AM)

  • 22.6 m
  • 28.6 m
  • 24.6 m
  • 26.6 m
RRB NTPC GRADUATE 2025 MATH BANK – Height distance