MATHS

किसी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में, पांच फ्लैटों की मासिक विद्युत खपत (यूनिट में) 320, 400, 360, 340, और 380 है। यदि निवासी प्रत्यक्ष विधि का उपयोग करके प्रति फ्लैट औसत मासिक खपत (यूनिट में) जानना चाहते हैं, तो उन्हें कितना मान प्राप्त होगा?

  • 360
  • 350
  • 355
  • 365

पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 20 और 30 मिनट में भर सकते हैं। यदि दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाए, तो कितने मिनट बाद टंकी 2/3 भर जाएगी?

  • 16 मिनट
  • 8 मिनट
  • 10 मिनट
  • 12 मिनट

यदि चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश की गई किसी राशि पर 2 वर्षों के बाद निवेशित राशि का 1.1025 गुना मिश्रधन प्राप्त होता है, (जहां ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है) वार्षिक ब्याज दर कितनी होगी?

  • 5%
  • 10%
  • 2%
  • 3.5%

A और B एक काम को क्रमशः 12 और 33 दिनों में पूरा कर सकते हैं। दोनों 4 दिन काम करते हैं और फिर A काम छोड़कर चला जाता है। शेष काम को पूरा करने में B को कितने दिन लगेंगे?

  • 19
  • 20
  • 18
  • 17

एक व्यापारी ₹100 प्रति kg की दर से चाय खरीदता है और उसकी कीमत में 25% की वृद्धि करने तथा 20% की छूट देने के बाद, 1 kg के स्थान पर 800 g के बाट का उपयोग करके उसे बेचता है। उसका प्रति kg लाभ कितना है?

  • ₹15
  • ₹20
  • ₹10
  • ₹25

एक दुकानदार चावल पर 15% की निश्चित छूट प्रदान करता है और प्रत्येक 1.9 kg चावल की खरीद पर 100 g चावल मुफ़्त देता है। उसके द्वारा चावल पर दी गई कुल छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 20.00%
  • 19.25%
  • 19.10%
  • 19.50%

27 cm ऊंचाई और 7 cm त्रिज्या वाले बेलन का आयतन कितना होगा? (π = 22/7 मानिए)

  • 4146 cm³
  • 4158 cm³
  • 4187 cm³
  • 4068 cm³

एक आयताकार बगीचे की लंबाई 16 मीटर और चौड़ाई x मीटर है। यदि चौड़ाई 4 मीटर और 64 मीटर के बीच माध्यानुपाती है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

  • 16
  • 16
  • 12
  • 8

किसी निवेश में पहले वर्ष में 30% की कमी होती है, दूसरे वर्ष में 30% की वृद्धि होती है और पुनः तीसरे वर्ष में 20% की वृद्धि होती है। प्रारंभिक मूल्य से संपूर्ण प्रतिशत परिवर्तन कितना है?

  • 9.2% वृद्धि
  • 10.2% वृद्धि
  • 10.2% कमी
  • 9.2% कमी

माना p और q दो भिन्न धनात्मक अभाज्य संख्याएँ इस प्रकार है कि p > q और p² – q² = 45 है। p + q का मान ज्ञात कीजिए।

  • 9
  • 12
  • 13
  • 10

तीन धनात्मक संख्याओं का चतुर्थानुपाती 120 है। यदि पहली संख्या दूसरी संख्या की दोगुनी है और तीसरी संख्या पहली संख्या की पाँच गुनी है, तो तीनों संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।

  • 312
  • 300
  • 336
  • 288

दो धनात्मक संख्याओं का योगफल 51 है और उनका गुणनफल 230 है। उनके बीच का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।

  • 61
  • 52
  • 41
  • 32

एक परिवार प्रति दिन 12 यूनिट बिजली की खपत करता है। प्रति यूनिट लागत ₹8 है। 31 दिनों के महीने में वे कितना भुगतान करते हैं?

  • ₹2,769
  • ₹2,967
  • ₹2,976
  • ₹2,796

12% वार्षिक दर से 5 महीनों में ₹15,000 साधारण ब्याज अर्जित करने के लिए, निवेश की गई राशि कितनी होनी चाहिए?

  • ₹3,00,000
  • ₹3,00,000
  • ₹3,50,000
  • ₹2,00,000

एक समूह में 25% लड़के, 55% लड़कियां और शेष शिक्षक हैं। उनका औसत वजन क्रमशः 50 kg, 55 kg और 65 kg है। समूह का औसत वजन (kg में) कितना है?

  • 55.75 kg
  • 52.14 kg
  • 62.34 kg
  • 58.43 kg

यदि एक ट्रेन 54 km/h की चाल से 20 मिनट तक चलती है, तो वह कितनी दूरी तय करती है?

  • 12 km
  • 20 km
  • 18 km
  • 15 km

एक वस्तु को उसके क्रय मूल्य पर 12% की हानि पर बेचा जाता है। यदि उसी वस्तु को उसके मूल विक्रय मूल्य से ₹84 अधिक में बेचा जाता, तो विक्रेता को उसी क्रय मूल्य पर 8% का लाभ होता। वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

  • ₹420
  • ₹420
  • ₹400
  • ₹430

यदि किसी संख्या का 45% उसके 20% से 48 अधिक है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 192
  • 172
  • 232
  • 212

एक रेसिपी में चीनी और मैदे का अनुपात 7:11 है। यदि आपके पास 154 ग्राम चीनी है और आप समानुपात को बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको कितने मैदे का उपयोग करना चाहिए?

  • 264 ग्राम
  • 220 ग्राम
  • 242 ग्राम
  • 198 ग्राम

यदि दो संख्याओं का अनुपात 8 : 3 है, और उनका HCF 8 है, तो उनका LCM क्या होगा?

  • 200
  • 192
  • 186
  • 229

यदि एक समांतर चतुर्भुज के क्रमागत कोणों का अनुपात 2 : 3 है, तो छोटे कोण का माप ज्ञात कीजिए।

  • 76°
  • 72°
  • 74°
  • 70°

एक व्यापारी प्रारंभ में अपने समस्त माल को लागत मूल्य से 60% अधिक अंकित करता है। वह आधे माल को अंकित मूल्य पर 25% की छूट देकर बेचता है। शेष आधे माल के लिए, वह अंकित मूल्य को लागत मूल्य से 80% अधिक कर देता है और फिर 30% की छूट प्रदान करता है। व्यापारी द्वारा अर्जित कुल लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 22%
  • 21%
  • 23%
  • 20%

RRB-CA

IMD वर्ल्ड कॉम्पिटिटिवनेस रैंकिंग (World Competitiveness Ranking) 2025 में शीर्ष 3 सर्वाधिक प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाओं में किसको सूचीबद्ध किया गया?

  • जर्मनी, जापान, कनाडा
  • USA, चीन, भारत
  • ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका
  • स्विट्जरलैंड, सिंगापुर, हांगकांग

“परंपरागत कृषि विकास योजना” के अंतर्गत, पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में केंद्र तथा राज्य सरकारों के बीच सहभागिता वित्तीयन अनुपात निम्नलिखित में से कितना है?

  • 60 : 40
  • 90 : 10
  • 80 : 20
  • 50 : 50

कौन-सी मेमोरी सबसे तेज होती है और CPU के अंदर स्थित होती है?

  • रजिस्टर
  • कैश L3
  • RAM
  • हार्ड डिस्क

किस प्लेटफॉर्म ने पर्यावरण के अनुकूल हरित प्रणोदन प्रणाली (green propulsion system) का कक्षा में परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया?

  • GSLV ऊपरी चरण
  • जिओसिंक्रोनस (Geosynchronous) उपग्रह
  • PSLV पेलोड मॉड्यूल
  • चंद्रयान लैंडर

भारतीय राज्य विधानमंडलों, जब तक कि उन्हें समय से पहले भंग न किया जाए, में एक निर्वाचित विधायक (MLA) का कार्यकाल कितना होता है?

  • 5 वर्ष
  • 4 वर्ष
  • 6 वर्ष
  • 3 वर्ष

2025 में, जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) में भारत की रैंकिंग ______ थी।

  • 12वीं
  • 10वीं
  • 18वीं
  • 15वीं

जून संक्रांति (June solstice) के दौरान किस अक्षांश पर सबसे लंबा दिन होता है?

  • भूमध्य रेखा
  • 23½° S
  • 23½° N
  • 66½° N

पश्चिमी घाट किस क्षेत्र में सबसे ऊँचे हैं?

  • गोवा
  • तमिलनाडु
  • कर्नाटक
  • केरल

निम्नलिखित में से किसने 2025 में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता?

  • सेरेना विलियम्स
  • टॉम पिडकॉक
  • मॉडो डुलाट्स
  • काइल चैंडलर

86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा संविधान में निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक कर्तव्य जोड़ा गया था?

  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना
  • छह वर्ष से चौदह वर्ष तक की आयु के बच्चे या प्रतिपाल्य को शिक्षा के अवसर प्रदान करना
  • देश की सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्व समझना और उसका परिरक्षण करना
  • प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना और उसका संवर्धन करना

2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में कुल साक्षरता दर लगभग कितनी थी?

  • 78.21%
  • 70.50%
  • 74.04%
  • 64.83%

सल्तनत काल के दौरान भारत में निम्नलिखित में से किस वास्तुकला तकनीक की शुरुआत हुई?

  • लकड़ी के ट्रस (Wooden truss) का निर्माण
  • मेहराब और गुंबद निर्माण तकनीक
  • स्लैब-एंड-बीम (Slab-and-Beam) छत-अस्तर
  • दोलाकार कोष निर्माण

1991 के आर्थिक सुधारों के अंतर्गत उदारीकरण का मुख्य लक्ष्य निम्नलिखित में से कौन-सा था?

  • सार्वजनिक क्षेत्रक के प्रभुत्व को बढ़ावा देना
  • व्यापार और उद्योग में आने वाली बाधाओं को दूर करना
  • उद्योगों पर सरकारी नियंत्रण में वृद्धि करना
  • विदेशी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाना

स्थिर तापमान पर एक निश्चित मात्रा में गैस के दाब और आयतन के बीच संबंध को कौन-सा नियम नियंत्रित करता है?

  • आवोगाद्रो का नियम
  • चार्ल्स का नियम
  • बॉयल का नियम
  • गे-लूसैक का नियम

वर्ष 1976 में ‘अस्पृश्यता (अपराध) अधिनियम, 1955’ का नाम बदलकर क्या कर दिया गया था?

  • सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955
  • सिविल अधिकार प्रवर्तन अधिनियम
  • मौलिक अधिकार संरक्षण अधिनियम
  • सामाजिक न्याय अधिनियम

मौसम पूर्वानुमान, अनुकरण और अनुसंधान जैसे कार्यों के लिए कंप्यूटर का उपयोग किस क्षेत्र में किया जाता है?

  • अंतरिक्ष और मौसम विज्ञान
  • खेल प्रशिक्षण
  • कृषि
  • मनोरंजन

निम्नलिखित में से कौन-सा एक ताल वाद्य है, जिसका उपयोग सामान्यतः भारतीय शास्त्रीय संगीत में किया जाता है?

  • बाँसुरी
  • संतूर
  • वीणा
  • तबला

भारत निम्नलिखित में से किस वर्ष शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का पूर्णकालिक सदस्य बना था?

  • 2017
  • 2015
  • 2001
  • 2005

निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारतीय संसद द्वारा नागरिकता अधिनियम पारित किया गया था?

  • 1952
  • 1953
  • 1955
  • 1950

मई 1977 में, जनता पार्टी सरकार द्वारा नियुक्त जांच आयोग का मुख्य प्रयोजन क्या था?

  • आपातकाल के दौरान प्राधिकार के दुरुपयोग के आरोपों की जाँच करना
  • पिछली सरकार की आर्थिक नीतियों की जांच-पड़ताल करना
  • जनता पार्टी सरकार की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना
  • नागरिक स्वतंत्रता पर आपातकाल के प्रभाव का आकलन करना

पूर्वी भारत की एक प्रसिद्ध नृत्य परंपरा, छऊ को यूनेस्को (UNESCO) द्वारा किस सांस्कृतिक मान्यता श्रेणी के तहत मान्यता दी गई है?

  • मौखिक और साहित्यिक विरासत
  • विश्व धरोहर स्थल
  • अमूर्त सांस्कृतिक विरासत
  • सांस्कृतिक परिदृश्य विरासत

कौन-सा नदी तंत्र, बांग्लादेश के अधिक जनसंख्या घनत्व को सहायता प्रदान करता है?

  • मिसिसिपी नदी का मैदान
  • नील नदी घाटी
  • अमेज़न नदी बेसिन
  • गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा

रानी लक्ष्मी बाई की मृत्यु निम्नलिखित में से किस वर्ष हुई थी?

  • 1878
  • 1858
  • 1857
  • 1854

किस मंत्रालय ने 25 सितंबर 2025 को “चिल्ड्रन इन इंडिया 2025” शीर्षक से प्रकाशन का चौथा अंक जारी किया?

  • महिला और बाल विकास मंत्रालय
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
  • शिक्षा मंत्रालय
  • सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय

एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के संबंध में कौन-सा कथन सत्य या असत्य है? (i) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर सिस्टम सॉफ्टवेयर पर निर्भर करता है जैसे कि OS को लोड किया जाना और हार्डवेयर को एक्सेस करना। (ii) किसी एक एप्लीकेशन के विफल होने से OS सदैव क्रैश हो जाता है।

  • (i) असत्य, (ii) असत्य
  • (i) सत्य, (ii) सत्य
  • (i) असत्य, (ii) सत्य
  • (i) सत्य, (ii) असत्य

किसी चालक में विद्युत धारा को दोगुना करने पर उत्पन्न ऊष्मा की मात्रा में क्या परिवर्तन होता है?

  • चार गुना हो जाती है
  • समान बनी रहती है
  • दोगुनी हो जाती है
  • आधी रह जाती है

किस शिलालेख में कलिंग युद्ध के बाद अशोक के पश्चाताप को व्यक्त किया गया है?

  • शिलालेख XIII
  • शिलालेख I
  • शिलालेख VII
  • शिलालेख V

विद्युत ऊर्जा की व्यावसायिक इकाई किलोवाट घंटा (kWh) है और 1 kWh के बराबर होता है।

  • 3.6 × 10⁸ वाट सेकंड
  • 3.6 × 10⁹ वाट सेकंड
  • 3.6 × 10⁷ वाट सेकंड
  • 3.6 × 10⁶ वाट सेकंड

भारत में संसदीय समिति का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

  • देश भर में चुनावों की निगरानी करना
  • मंत्रियों को कार्यकारी पदों पर नियुक्त करना
  • संविधान के प्रावधानों में संशोधन करना
  • विधेयकों और नीतियों की विस्तारपूर्वक जांच करना

वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट (1878) का प्राथमिक उद्देश्य क्या था?

  • क्षेत्रीय समाचार पत्रों को विरोधियों के विरुद्ध साम्राज्यवादी नीतियों का बचाव करने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • औपनिवेशिक क्षेत्रों में सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के लिए द्विभाषी पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना।
  • ब्रिटिश राजनीतिक कार्रवाइयों की आलोचना को रोकने के लिए गैर-अंग्रेजी प्रकाशनों पर प्रतिबंध लगाना।
  • सेंसरशिप के नियमों को हटाकर वर्नाक्युलर प्रिंट आउटलेट्स में स्वतंत्र अभिव्यक्ति की अनुमति देना।

विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी (VB-G RAM G) अधिनियम, 2025 के तहत, ग्रामीण परिवारों को प्रति वर्ष न्यूनतम कितने दिनों के मज़दूरी-आधारित रोज़गार की गारंटी दी जाती है?

  • 50 दिनों
  • 125 दिनों
  • 100 दिनों
  • 75 दिनों

आवर्त सारणी में किसी वर्ग में नीचे की ओर जाने पर धात्विक लक्षण में वृद्धि के लिए कौन-से कारक उत्तरदायी होते हैं?

  • स्थिर आयनन ऊर्जा और ह्रासमान परमाणु आकार
  • वर्धमान आयनन ऊर्जा और ह्रासमान परमाणु आकार
  • वर्धमान परमाणु आकार और स्थिर आयनन ऊर्जा
  • ह्रासमान आयनन ऊर्जा और वर्धमान परमाणु आकार

भारत की कौन-सी जनगणना, ग्रामीण शिल्पों, मेलों, उत्सवों और नृजातीय संबंधी सर्वेक्षणों पर व्यापक अध्ययनों के माध्यम से जनगणना संगठन को एक प्रमुख सांस्कृतिक निक्षेपागार में परिवर्तित करने के लिए और भारत में की-पंच, सॉर्टर और टैबुलेटर जैसे यांत्रिक सारणीयन उपकरणों को शुरुआती तौर पर अंगीकृत करने के लिए जानी जाती है?

  • 1971 की भारत की जनगणना
  • 1981 की भारत की जनगणना
  • 1961 की भारत की जनगणना
  • 1951 की भारत की जनगणना

उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं पर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का AIUa सम्मेलन 2025 किस पर आधारित है?

  • बदलते आर्थिक परिदृश्य में उभरते बाजारों के लिए नीतिगत चुनौतियां और अवसर
  • वैश्विक व्यापार पर क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) का प्रभाव
  • स्टॉक मार्केट के पूर्वानुमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका
  • मुद्रास्फीति से निपटने के लिए विकसित अर्थव्यवस्थाओं की रणनीतियां

निम्नलिखित में से किस प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति को ‘टैगा (taiga)’ भी कहा जाता है?

  • भूमध्यसागरीय वनस्पति
  • शंकुधारी वन
  • उष्णकटिबंधीय घासस्थल
  • शीतोष्ण पर्णपाती वन

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) का कौन-सा घटक, गणना और लॉजिकल कम्पेरिजन करने के लिए उत्तरदायी है?

  • मेन मेमोरी (RAM)
  • रजिस्टर
  • कंट्रोल यूनिट (CU)
  • अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU)

अर्थशास्त्र में, नागरिकों के बीच तथा राज्य एवं नागरिकों के बीच विवादों का निपटारा करने वाले दो प्रकार के न्यायालय कौन-से थे?

  • सभा और समिति
  • धार्मिक और कंटकशोधन
  • मंत्रिपरिषद और परिषद
  • संघ और गण

निम्नलिखित में से कौन-सी, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की एक शैली नहीं है?

  • टप्पा (Tappa)
  • ध्रुपद (Dhrupad)
  • वर्णम (Varnam)
  • ख्याल (Khyal)

नवंबर 2025 में बिहार में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता के चयन के लिए किस भारतीय राजनीतिक नेता को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था?

  • केशव प्रसाद मौर्य
  • अजुिन राम मेघवाल
  • योगी आदित्यनाथ
  • साध्वी निरंजन ज्योति

किस भारतीय प्रक्षेपण यान ने 2 नवंबर 2025 को CMS-03 संचार उपग्रह को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया?

  • अग्नि
  • LVM3
  • GSLV
  • PSLV

REASONING

रिया बिंदु A से चलना शुरू करती है और दक्षिण दिशा में 4 km चलती है। फिर वह बाएं मुड़कर 8 km चलती है, फिर बाएं मुड़कर 6 km चलती है। इसके बाद वह फिर बाएं मुड़कर 9 km चलती है। अंत में वह बाएं मुड़कर 2 km चलती है और बिंदु P पर रुक जाती है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)

  • 1 km पूर्व की ओर
  • 2 km पूर्व की ओर
  • 3 km पश्चिम की ओर
  • 4 km पश्चिम की ओर

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? MDG 36, PGK 40, SJO 44, VMS 48, ?

  • XOV 54
  • XPV 52
  • YPW 52
  • YOW 54

छह बॉक्स Q, R, S, T, U और W एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। U और R के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। W के ऊपर केवल Q रखा गया है। R के नीचे कोई बॉक्स नहीं रखा गया है। T को Q के नीचे किसी एक स्थान पर रखा गया है। T के ठीक ऊपर कौन-सा बॉक्स रखा गया है?

  • U
  • R
  • W
  • Q

यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 28 – 13 + 17 ÷ 43 × 43 = ?

  • 22
  • 26
  • 25
  • 24

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 11 29 51 81 123 ?

  • 195
  • 185
  • 190
  • 181

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ सेब, टोकरियाँ हैं। सभी टोकरियाँ, ड्रम हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ ड्रम, सेब हैं। (II) कोई भी ड्रम, सेब नहीं है।

  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

सात बॉक्स G, H, I, J, Q, R और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। S और H के बीच केवल चार बॉक्स रखे हैं। S के ऊपर केवल Q रखा है। J और R के बीच केवल दो बॉक्स रखे हैं। G को I के ठीक ऊपर रखा गया है। R को G के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। R के ऊपर कितने बॉक्स रखे हैं?

  • दो
  • तीन
  • चार
  • पाँच

उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दिए गए दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। MLJ-LKI XWU-WVT

  • FEC-DDA
  • FDA-EDB
  • FDA-DCA
  • FEC-EDB

यदि संख्या 621453 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ दिया जाए और प्रत्येक सम अंक से 2 घटा दिया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या के सभी सम अंकों का योग कितना होगा?

  • 4
  • 6
  • 2
  • 8

शब्द MELODIA के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया गया है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया गया है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में, कितने अक्षर ठीक दो बार दिखाई देंगे?

  • तीन
  • शून्य
  • एक
  • दो

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • TVR
  • OQM
  • FHE
  • KMI

यदि ‘P’ का अर्थ ‘+’ है, ‘Q’ का अर्थ ‘×’ है, ‘R’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 24 D 32 P 8 R 26 Q 2 D 54 = ?

  • 24
  • 48
  • 6
  • 18

उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के सेटों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। TNM : XPJ URL : YTI

  • EDO : IFK
  • FUS : JWQ
  • HMK : LOH
  • LQX : PTU

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • HDG
  • KGI
  • NJM
  • EAD

सात बक्से A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे हों। C के ऊपर केवल तीन बक्से रखे हैं। F और C के बीच केवल एक बक्सा रखा है। F और E के बीच केवल तीन बक्से रखे हैं। E, C के ऊपर किसी स्थान पर रखा है। G, E के ठीक नीचे रखा है। B, D के ऊपर किसी स्थान पर रखा है। A, F के ठीक ऊपर या नीचे नहीं रखा है। B और G के बीच कितने बक्से रखे हैं?

  • 3
  • 1
  • 4
  • 2

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से GILF का संबंध NPSM से है। उसी तरीके से, JLOI का संबंध QSVP से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, MORL का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

  • TVYS
  • VTSY
  • VTSY
  • TVSY

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FILE’ को ‘4128’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘LIME’ को ‘1268’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘M’ के लिए कूट क्या है?

  • 2
  • 6
  • 1
  • 8

उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए – 13 पर संक्रियाएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (24, 11, 266) (26, 13, 340)

  • (23, 12, 274)
  • (13, 8, 104)
  • (27, 11, 295)
  • (25, 9, 227)

निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गणना केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) G L Y N J Z U Q M F D E U S A B Y D V X P (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर और ठीक बाद में भी एक स्वर है?

  • एक भी नहीं
  • एक
  • दो
  • तीन

दिए गए अक्षर-संख्या समूहों में से किसके द्वारा प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित किए जाने पर निम्नलिखित श्रृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? BHP 16 LRZ 25 VBJ 36 FLT 49 ?

  • LXE 81
  • PVD 64
  • UDN 81
  • LCS 64

किसी निश्चित कूट भाषा में, J – K का अर्थ है कि ‘J, K का पिता है, J + K का अर्थ है कि ‘J, K की माता है, J x K का अर्थ है कि ‘J, K का भाई है और J ÷ K का अर्थ है कि ‘J, K की बहन है।’ उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘M x N ÷ O + P – Q x R’ है, तो M का R से क्या संबंध है?

  • पिता की माता का भाई
  • पति के पिता का भाई
  • माता की माता का भाई
  • पति की माता का भाई

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘FIRE’ को ‘5279’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘FEAR’ को ‘5427’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ का कूट क्या होगा?

  • 4
  • 7
  • 5
  • 2

एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है। A – B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है। A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है और A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है।’ उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘S – D x F + H ÷ K’ है, तो S का K से क्या संबंध है?

  • भाई की पत्नी का पिता
  • भाई की पत्नी का भाई
  • पत्नी का भाई
  • पत्नी का पिता

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 156 180 228 300 ? 516

  • 402
  • 382
  • 396
  • 376

निम्नलिखित श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है।) (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं।) (बाएं) 7 5 3 1 5 9 6 2 4 1 5 8 9 6 5 2 1 4 2 5 8 7 6 3 2 5 9 8 5 4 1 5 9 6 2 3 6 5 4 8 7 5 9 8 7 4 1 5 9 7 5 2 6 (दाएं) ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक और ठीक बाद में भी एक विषम अंक है?

  • 13
  • 11
  • 9
  • 7

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • MK-RO
  • OM-TQ
  • QO-VS
  • SQ-XV

सात व्यक्ति, T, E, A, R, I, N और G, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। R के बाएं केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E के दाएं केवल G बैठा है। E और A के बीच में केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। I, T के बाएं किसी स्थान पर लेकिन N के दाएं किसी स्थान पर बैठा है। N और T के बीच में कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • चार
  • दो
  • एक
  • तीन

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं? कथन: सभी अंडे, राजा हैं। कुछ राजा, टिकट हैं। निष्कर्ष (I): सभी टिकट, अंडे हैं। निष्कर्ष (II): कुछ अंडे, टिकट हैं।

  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? AVZ BWA CXB DYC ?

  • MDP
  • WKF
  • LPR
  • EZD

सात व्यक्ति F, G, H, L, M, O और Q एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। G, L के दाएं ठीक पड़ोस में बैठा है। O के बाईं ओर से गिनने पर O और M के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। Q के दाईं ओर से गिनने पर L और Q के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। F, Q और M दोनों का निकटतम पड़ोसी है। H के दाईं ओर से गिनने पर H और O के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • तीन
  • चार
  • एक
  • दो
RRB NTPC UG 13/6/2026 CBT-1 S-3