RRB-MATHS

निम्नलिखित अनुपातों का सही आरोही क्रम क्या है? 11:15, 23:55, 32:33, 4:11, 26:35

  • 4:11, 23:55, 11:15, 26:35, 32:33
  • 4:11, 11:15, 23:55, 26:35, 32:33
  • 4:11, 26:35, 11:15, 23:55, 32:33
  • 4:11, 23:55, 26:35, 11:15, 32:33

यदि व्यंजक 0.5² × 5⁵ × 2⁻⁴ × 4⁴ × 10⁻³ ÷ a का सरलीकृत मान 1 है, तो a का मान ज्ञात कीजिए।

  • 6.25
  • 12.5
  • 50
  • 25

तीन संख्याएँ 11 : 3 : 2 के अनुपात में हैं, और उनका लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 2706 है। उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) क्या है?

  • 41
  • 30
  • 50
  • 82

एक व्यक्ति ने एक वस्तु को 10% की हानि पर बेचा। यदि उसने उसे ₹60 अधिक में बेचा होता, तो उसे 5% का लाभ हुआ होता। वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

  • ₹480
  • ₹400
  • ₹440
  • ₹420

अर्पित ₹3,951 में 3 बेडशीट खरीदता है। वह पहली बेडशीट ₹300 के लाभ पर, दूसरी ₹50 की हानि पर और तीसरी ₹200 के लाभ पर बेचता है। कुल लाभ या हानि प्रतिशत कितना है? (अपने परिणाम को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)

  • 10.93% हानि
  • 11.39% लाभ
  • 11.39% हानि
  • 10.93% लाभ

15% और 10% की क्रमिक छूट के बाद, एक ग्राहक ₹3,672 का भुगतान करता है। अंकित मूल्य कितना था?

  • ₹4,700
  • ₹4,750
  • ₹4,800
  • ₹4,850

25³ + (-20)³ + (-5)³ का मान ज्ञात कीजिए।

  • 7467
  • 7500
  • 7244
  • 7360

₹9,520 को X, Y और Z के बीच 1 : 1/2 : 5/4 : 16 के अनुपात में विभाजित किया जाता है। Y का हिस्सा कितना है?

  • ₹3,200
  • ₹4,000
  • ₹2,600
  • ₹2,240

एक दुकानदार एक ही अंकित मूल्य वाले खिलौनों पर निम्नलिखित स्कीमें प्रदान करता है- (A) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 45% और 44% की क्रमिक छूट (B) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 36%, 41% और 45% की क्रमिक छूट (C) पहले 4 खिलौनों पर 49% की छूट और उसके बाद प्रत्येक खिलौने पर 19% की छूट (D) 10 खिलौने खरीदने पर 7 खिलौने मुफ्त एक ग्राहक 10 खिलौने खरीदना चाहती है। ऊपर दी गई स्कीमों में से कौन-सी स्कीम उसके लिए सबसे कम लाभप्रद है?

  • C
  • B
  • A
  • D

वर्तमान में पिता और पुत्र की आयु का अनुपात 6 : 1 है। 5 वर्ष बाद, यह अनुपात 7 : 2 हो जाएगा। पुत्र की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

  • 5 वर्ष
  • 5 वर्ष
  • 8 वर्ष
  • 4 वर्ष

ABCD एक चतुर्भुज है जिसमें AB || DC है तथा E और F क्रमशः विकर्ण AC और BD के मध्य बिंदु हैं। यदि AB = 24 cm, BC = 62 cm, DC = 92 cm और AD = 95 cm है, तो EF की लंबाई (cm में) ज्ञात कीजिए।

  • 29
  • 39
  • 34
  • 34

45873 में वह कौन-सी सबसे छोटी संख्या जोड़ी जानी चाहिए ताकि प्राप्त योगफल 11 से विभाज्य हो?

  • 4
  • 9
  • 8
  • 6

₹10,000 की राशि को 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर (वार्षिक रूप से संयोजित) पर 2 वर्षों के लिए निवेश किया जाता है। अर्जित चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?

  • ₹2,200
  • ₹1,900
  • ₹2,100
  • ₹2,000

A और B एक काम को क्रमशः 12 और 18 दिनों में पूरा कर सकते हैं। दोनों 2 दिन काम करते हैं और फिर A काम छोड़कर चला जाता है। शेष काम को पूरा करने में B को कितने दिन लगेंगे?

  • 13
  • 14
  • 15
  • 12

दो रेलगाड़ियाँ विपरीत दिशाओं में क्रमशः 36 km/h और 54 km/h की चाल से चल रही हैं। यदि उनकी लंबाई क्रमशः 100 m और 150 m है, तो उन्हें एक-दूसरे को पूरी तरह से पार करने में कितना समय लगेगा?

  • 10 सेकंड
  • 10 सेकंड
  • 15 सेकंड
  • 12 सेकंड

6.5, 10.8, 19.9 और a का औसत 18 है, तो a का मान ज्ञात कीजिए।

  • 34.8
  • 34.8
  • 33.8
  • 36.8

यदि 27 और 81 एक समानुपात के पहले दो पद हैं और इन संख्याओं के तृतीयानुपाती का उपयोग 4 इकाई चौड़ाई वाले आयत की लंबाई के रूप में किया जाता है, तो आयत के क्षेत्रफल का संख्यात्मक मान क्या होगा?

  • 6561
  • 486
  • 729
  • 972

दो इनलेट पाइप A और B एक टंकी को क्रमशः 15 घंटे और 20 घंटे में भर सकते हैं। एक आउटलेट पाइप C उस टंकी को 30 घंटे में खाली कर सकता है। तीनों पाइपों को एक साथ खोला जाता है, लेकिन आउटलेट पाइप को 5 घंटे बाद बंद कर दिया जाता है। टंकी को पूर्णतः भरने के लिए आवश्यक कुल समय (घंटों में) ज्ञात कीजिए।

  • 9
  • 10
  • 9 2/3
  • 9 1/3

एक बस बिना रुके 150 km की दूरी 60 km/hr की चाल से तय करती है, 120 km की दूरी 80 km/hr की चाल से तय करती है और 180 km की दूरी 90 km/hr की चाल से तय करती है। संपूर्ण यात्रा के लिए बस की औसत चाल कितनी है?

  • 75 km/hr
  • 72 km/hr
  • 70 km/hr
  • 85 km/hr

दो-अंकीय संख्या के अंकों का योगफल 11 है। यदि संख्या में 27 जोड़ा जाता है, तो उसके अंक उलट जाते हैं। मूल संख्या और अंकों को उलटने के बाद प्राप्त संख्या के बीच का अनुपात ज्ञात कीजिए।

  • 13:17
  • 36:59
  • 47:74
  • 23:29

किसी वस्तु की कीमत में पहले 15% की वृद्धि की जाती है और फिर 20% की वृद्धि की जाती है। अब वस्तु की कीमत में इस प्रकार कमी की जाती है कि समग्र प्रभावी वृद्धि 5% हो जाती है। कीमत में लगभग _____% की कमी की जाती है।

  • 21.39
  • 23.91
  • 23.19
  • 21.93

मीना और उसकी माता एक दुकान पर जाती है। दुकानदार उन्हें बताता है कि 5 एक जैसी पोशाकों की कीमत ₹4,955 है। मीना ऐसी 9 पोशाकें खरीदती है। 9 पोशाकों की कुल कीमत ज्ञात कीजिए।

  • ₹8,919
  • ₹8,919
  • ₹8,099
  • ₹8,199

7 cm त्रिज्या वाले गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 लीजिए)

  • 588 cm²
  • 704 cm²
  • 484 cm²
  • 616 cm²

10.5 cm लंबाई, 6.4 cm चौड़ाई और 2 cm ऊंचाई वाले तीन घनाभों को एक के ऊपर एक रखकर एक नया घनाभ बनाया जाता है। इस नए घनाभ का आयतन कितना होगा?

  • 503.2 cm³
  • 303.2 cm³
  • 413.2 cm³
  • 403.2 cm³

एक हेल्थ क्लब में, 40% सदस्य महिलाएं हैं और 60% सदस्य पुरुष हैं। यदि पुरुषों की औसत आयु 51 वर्ष है और महिलाओं की औसत आयु 55 वर्ष है, तो सभी सदस्यों की औसत आयु (वर्ष में) कितनी है?

  • 59.7
  • 50.2
  • 52.6
  • 60.9

किसी राशि पर 5 वर्षों में प्राप्त साधारण ब्याज उस राशि का 25% है। ब्याज दर ज्ञात कीजिए।

  • 5%
  • 25%
  • 4%
  • 3%

RRB-GK

परंपरागत रूप से शास्त्रीय तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल (Tirukkural)’ के लेखक के रूप में किसे माना जाता है?

  • कंबर (Kambar)
  • आवैय्यार (Avvaiyar)
  • तिरुवल्लुवर (Thiruvalluvar)
  • इलंगो अडिगल (Ilango Adigal)

राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतों में शब्द ‘सामाजिक कल्याण’ का उल्लेख प्राथमिक रूप से किस अनुच्छेद में किया गया है?

  • अनुच्छेद 38
  • अनुच्छेद 40
  • अनुच्छेद 42
  • अनुच्छेद 41

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सी उपलब्धि सही रूप में वल्लभभाई पटेल से संबंधित है?

  • बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व करना जिससे उन्हें “सरदार” की उपाधि प्राप्त हुई।
  • बर्मा अभियान के दौरान INA बलों की कमान संभालना।
  • नरमपंथियों और गरमपंथियों को एकजुट करने के लिए लखनऊ समझौते का मसौदा तैयार करना।
  • रॉलेट-विरोधी आंदोलनों के दौरान पंजाब में विरोध प्रदर्शनों का आयोजन करना।

निम्नलिखित में से किस मामले ने न्यायिक समीक्षा को मूल संरचना के हिस्से के रूप में मान्यता दी?

  • इंद्रा साहनी मामला
  • मेनका गांधी मामला
  • मिनर्वा मिल्स मामला
  • केशवानंद भारती मामला

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में मंत्रिपरिषद के लिए राष्ट्रपति को अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए सहायता और सलाह देने का प्रावधान है?

  • अनुच्छेद 84
  • अनुच्छेद 64
  • अनुच्छेद 94
  • अनुच्छेद 74

भारतीय अर्थव्यवस्था के वैश्वीकरण के परिणामस्वरूप निम्नलिखित में से क्या नहीं हुआ है?

  • उपभोक्ता विकल्प में वृद्धि
  • वैश्विक एकीकरण
  • नकारात्मक सांस्कृतिक प्रभाव
  • तकनीकी प्रगति

सितंबर 2025 में, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग बनाम केरल फिल्म एक्जीबिटर्स फेडरेशन के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने किस सिद्धांत की पुष्टि की?

  • CCI उद्यमों पर केवल मौद्रिक जुर्माना लगा सकता है।
  • CCI के आदेशों के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल से पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है।
  • CCI अपने विवेक से व्यापारिक निकायों के खिलाफ मामलों को छोड़ सकता है।
  • CCI उपचार लागू कर सकता है और पदाधिकारियों पर उत्तरदायित्व निर्धारित कर सकता है।

सातवें संशोधन द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 171(1) में क्या संशोधन किया गया था?

  • पद ‘एक-चौथाई’ को ‘आधा’ से प्रतिस्थापित किया गया
  • पद ‘एक-चौथाई’ को ‘एक-तिहाई’ से प्रतिस्थापित किया गया
  • पद ‘एक-तिहाई’ को ‘एक-चौथाई’ से प्रतिस्थापित किया गया
  • पद ‘आधा’ को ‘एक-चौथाई’ से प्रतिस्थापित किया गया

निम्नलिखित में से कौन-सी पहल मुख्य रूप से एक्सप्रेसवे और आर्थिक गलियारों के माध्यम से सड़क संपर्क बढ़ाने पर केंद्रित है?

  • पीएम गति शक्ति
  • सागरमाला कार्यक्रम
  • भारतमाला परियोजना
  • स्मार्ट सिटी मिशन

निम्नलिखित में से कौन-सा, CD का सही पूर्ण रूप है?

  • Control Disk (कंट्रोल डिस्क)
  • Compact Disk (कॉम्पैक्ट डिस्क)
  • Computer Drive (कंप्यूटर ड्राइव)
  • Central Data (सेंट्रल डेटा)

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रसिद्ध संस्कृत कवि और नाटककार चंद्रगुप्त द्वितीय के दरबार के नवरत्नों में से एक था?

  • भास
  • कालिदास
  • बाण
  • भवभूति

पर्वतीय क्षेत्रों में V-आकार की घाटियों के निर्माण में मुख्य रूप से कौन-सी प्रक्रिया मदद करती है?

  • वातीय अपरदन
  • नदी अपरदन
  • हिमानी संचलन
  • तरंग क्रिया

इंटरनेशनल रिन्यूएबल एनर्जी एजेंसी (IRENA) के RE सांख्यिकी 2025 के अनुसार, भारत किस नवीकरणीय ऊर्जा श्रेणी की स्थापित क्षमता में वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर है?

  • जलशक्ति
  • सौर ऊर्जा
  • पवन ऊर्जा
  • बायो ऊर्जा

विंडोज 11 में स्लीप और हाइबरनेट मोड के बीच मुख्य अंतर क्या है?

  • स्लीप मोड में डेटा हार्ड डिस्क में सेव होता है; हाइबरनेट मोड में डेटा RAM में सेव होता है।
  • स्लीप मोड हाइबरनेट की तुलना में अधिक पॉवर खपत करता है।
  • स्लीप मोड सिस्टम को पूरी तरह से बंद कर देता है।
  • हाइबरनेट प्रोग्रामों को स्क्रीन पर ओपन रखता है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भीतर कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी (CSP) का गठन कब हुआ था?

  • 1942
  • 1934
  • 1952
  • 1928

RBI की 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक आयोजित मौद्रिक नीति समिति (MPC) की 57वीं बैठक में, नीतिगत रेपो दर और रुख पर क्या निर्णय लिया गया?

  • रेपो दर को 5.50% पर अपरिवर्तित रखा गया और साथ ही तटस्थ मौद्रिक नीति का रुख अपनाया गया
  • रेपो दर बढ़ाकर 6.00% की गई, साथ ही सख्त मौद्रिक नीति का रुख अपनाया गया
  • रेपो दर घटाकर 4.50% की गई, नरम रुख अपनाया गया
  • रेपो दर को 5.00% पर अपरिवर्तित रखा गया और साथ ही संतुलित सख्ती का रुख अपनाया गया

निम्नलिखित में से कौन-सा जीव, टुंड्रा प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति से संबंधित है?

  • इबेरियन लिंक्स (Iberian Lynx)
  • रेगिस्तानी सींगदार वाइपर (Desert horned viper)
  • वालरस (Walrus)
  • गीदड़ (Jackal)

निम्नलिखित में से कौन-सी नर्तकी, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा नृत्य नाटक संगीत दृश्य कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हैं तथा भरतनाट्यम और मोहिनीअट्टम दोनों में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं?

  • एलम एंडिरा देवी
  • अलग्गा मोहंती
  • थकमणी कुट्टी
  • राधा रेड्डी

उत्तर भारत में प्रारंभिक लौह युग सबसे प्रमुख रूप से किस मृद्भांड संस्कृति से संबंधित है?

  • गैरिक मृद्भांड और काली चिकनी मिट्टी के घोल वाले भांड
  • चित्रित धूसर भांड और उत्तरी काले पॉलिश किए गए भांड
  • उत्तरी काले पॉलिश किए गए भांड और लाल भांड
  • चित्रित धूसर भांड और काले-और-लाल भांड

भारत में नहर सिंचाई का सर्वाधिक व्यापक विस्तार किन क्षेत्रों में हुआ?

  • अत्यधिक वर्षा और तीव्र ढाल वाले क्षेत्रों
  • पथरीले भूभाग वाले मरुस्थलीय क्षेत्रों
  • बारहमासी नदियों वाले जलोढ़ मैदानों
  • तटीय बलुई मृदा वाले क्षेत्रों

92 वर्ष की आयु में, अक्टूबर 2025 में अपना आठवां राष्ट्रपति कार्यकाल जीतने के बाद पॉल बिया (Paul Biya) विश्व के सबसे उम्रदराज राष्ट्राध्यक्ष बन गए। वह निम्नलिखित में से किस देश के राष्ट्रपति हैं?

  • सूडान
  • कैमरून
  • नाइजीरिया
  • चाड

हिंदुस्तानी संगीत की निम्नलिखित में से कौन-सी रचना विशेष रूप से सूफी भक्ति संगीत से संबंधित है?

  • कव्वाली
  • ध्रुपद
  • टप्पा
  • तराना

मानसून की कौन-सी शाखा, भारत के पश्चिमी तट पर वर्षा लाती है?

  • पश्चिमी विक्षोभ
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून (अरब सागर शाखा)
  • उत्तर-पूर्व मानसून
  • दक्षिण-पश्चिम मानसून (बंगाल की खाड़ी शाखा)

निम्नलिखित में से कौन सा संगठन वैश्विक मानवाधिकार प्रथाओं की समीक्षा करने वाली वार्षिक विश्व रिपोर्ट 2025 प्रकाशित करता है?

  • अन्तर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय
  • ह्यूमन राइट्स वॉच
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद
  • एमनेस्टी इंटरनेशनल

निम्नलिखित में से किस प्रकार की संधि, कंधे और नितम्ब की तरह मध्य और पार्श्व घूर्णन सहित व्यापकतम गति प्रदान करती है?

  • बॉल और सॉकेट संधि (Ball and Socket Joint)
  • हिंज संधि (Hinge Joint)
  • विसर्पी संधि (Gliding Joint)
  • कीलक संधि (Pivot Joint)

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर (UR) नवंबर 2025 में घटकर ______ हो गई।

  • 4.6%
  • 4.4%
  • 4.5%
  • 4.7%

1885-1905 की अवधि के दौरान कांग्रेस के शुरुआती लीडरों को “उदारवादी (Moderates)” के रूप में क्यों वर्णित किया गया था?

  • उन्होंने औपनिवेशिक अधिकारियों के साथ सीधे राजनीतिक टकराव के माध्यम से तत्काल स्वशासन का प्रयास किया।
  • उन्होंने प्रशासनिक परिवर्तनों के लिए दबाव बनाने हेतु गुप्त समूहों के माध्यम से संगठित प्रतिरोध का समर्थन किया।
  • उन्होंने परिषद में भागीदारी को अस्वीकार कर दिया और व्यापक सुधारों के लिए जन लामबंदी पर बल दिया।
  • उन्होंने राजनीतिक सुधारों की मांग के लिए याचिकाओं और चर्चाओं जैसे संवैधानिक तरीकों को अपनाया।

निम्नलिखित में से कौन-सी उत्तरी राज्य की फसल, रबी फसलों का एक उदाहरण है?

  • गेहूँ
  • कपास
  • चावल
  • बाजरा

शी युकी (Shi Yuqi), जिन्होंने अगस्त 2025 में पेरिस में आयोजित BWF विश्व चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में जीत हासिल की, किस देश से संबंधित हैं?

  • जापान
  • चीन
  • इंडोनेशिया
  • मलेशिया

किस कम्प्यूटिंग पायनियर को “स्टोर्ड प्रोग्राम आर्किटेक्चर” (जहाँ प्रोग्राम निर्देश और डेटा दोनों एक ही मेमोरी में रखे जाते हैं) के कॉन्सेप्ट का श्रेय दिया जाता है, यह एक ऐसा डिज़ाइन है जो लगभग सभी आधुनिक कंप्यूटर का आधार बनाता है?

  • ब्लेज़ पास्कल
  • चार्ल्स बैबेज
  • एलन ट्यूरिंग
  • जॉन वॉन न्यूमैन

निम्न में से कौन-सा कंप्यूटर एप्लिकेशन ऑटोमेटेड आइडेंटिफिकेशन (automated identification) का उपयोग करके रियल-टाइम में इन्वेंट्री ट्रैकिंग को सक्षम बनाता है?

  • ई-मेल आधारित नोटिफिकेशन
  • RFID-आधारित सप्लाई चेन सिस्टम
  • प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर
  • OCR आधारित टेक्स्ट एडिटिंग

संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची के अंतर्गत पंचायती राज निकायों के कार्यक्षेत्र में कितने कार्य आते हैं?

  • 29
  • 23
  • 32
  • 35

निम्नलिखित में से किस राज्य में, मानसून के दौरान प्रतिवर्ष अंबुबाची मेला (Ambubachi Mela) आयोजित किया जाता है?

  • बिहार
  • छत्तीसगढ़
  • असम
  • झारखंड

फरवरी 2025 में परीक्षण की गई नौसेना की जहाज-रोधी मिसाइल (NASM-SR) में कौन-सी विशेष विशेषता है?

  • पानी के भीतर प्रक्षेपण क्षमता
  • इन्फ्रारेड सीकर के माध्यम से मैन-इन-लूप सीटारगेटिंग
  • परमाणु वारहेड
  • अंतरिक्ष से लेजर मार्गदर्शन

एक छात्र बेरियम क्लोराइड और सोडियम सल्फेट के जलीय विलयनों को मिश्रित करता है। तत्काल एक श्वेत दही-जैसे पदार्थ का निर्माण होता है। इस प्रेक्षण के लिए प्राथमिक रूप से कौन-सी रासायनिक अभिक्रिया उत्तरदायी है?

  • अवक्षेपण अभिक्रिया, जिससे अघुलनशील बेरियम सल्फेट का निर्माण होता है
  • बेरियम क्लोराइड उत्प्रेरक द्वारा सोडियम सल्फेट का अपघटन
  • विस्थापन अभिक्रिया के दौरान SO₂ गैस का उत्सर्जन
  • रेडॉक्स अभिक्रिया, जिसके परिणामस्वरूप इलेक्ट्रॉन अंतरण होता है

भारत के संविधान के अनुसार, ‘समानता का अधिकार’ किन सटीक पांच क्रमिक अनुच्छेद समूह के तहत गारंटीकृत है?

  • अनुच्छेद 23, 24, 25, 26 और 27
  • अनुच्छेद 14, 15, 16, 17 और 18
  • अनुच्छेद 19, 20, 21, 22 और 23
  • अनुच्छेद 12, 13, 14, 15 और 16

प्रस्तावित बजट के अंतर्गत, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य क्या है?

  • GDP का 3.8%
  • GDP का 4.4%
  • GDP का 5.0%
  • GDP का 6.2%

आधुनिक दूरसंचार प्रणालियों में डेटा को कुशलतापूर्वक संचारित करने के लिए प्रकाशिक तंतु (optical fibres) का उपयोग किया जाता है। कौन-सी प्रकाशिक परिघटना इस उच्च-चाल वाले डेटा संचरण को सक्षम बनाती है?

  • प्रकाश का विश्लेषण
  • पूर्ण आंतरिक परावर्तन
  • प्रकाश का अपवर्तन
  • प्रकाश का व्यतिकरण

कॉपर सल्फेट के विलयन में आयरन की कील डुबोने पर आयरन, कॉपर को प्रतिस्थापित क्यों कर देता है?

  • कॉपर जल में अघुलनशील होता है
  • आयरन अधिक अभिक्रियाशील होता है
  • आयरन कम अभिक्रियाशील होता है
  • दोनों समान रूप से अभिक्रियाशील होते हैं

9 अप्रैल, 2025 को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो दर में ______ की कटौती की घोषणा की।

  • 100 आधार अंकों
  • 50 आधार अंकों
  • 25 आधार अंकों
  • 75 आधार अंकों

RRB-Reasoning

सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। A के ऊपर केवल G रखा गया है। A और C के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। E के नीचे केवल D को रखा गया है। F को C के ठीक ऊपर नहीं रखा गया है। E और F के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?

  • 1
  • 2
  • 4
  • 3

सात बक्से X, Y, Z, W, V, U और T, एक के ऊपर एक रखे गये हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गये हों। Y को सबसे नीचे रखा गया है। T और W के बीच केवल तीन बक्से रखे गये हैं। W को T के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। U को Z के ठीक ऊपर रखा गया है। X को W के ठीक नीचे रखा गया है। V को W के ठीक ऊपर रखा गया है। नीचे से दूसरा बक्सा कौन-सा रखा गया है?

  • T
  • U
  • W
  • V

सात बक्से U, V, W, X, A, B और C एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे हों। केवल U को W के नीचे रखा है। केवल A, V और X के बीच में रखा है। केवल C को B और X के बीच में रखा है। बक्सा B सबसे ऊपर रखा है। नीचे से तीसरे स्थान पर कौन-सा बक्सा रखा है?

  • A
  • V
  • C
  • X

संख्या 3164857 के प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में, बाएँ से तीसरे अंक और दाएँ से तीसरे अंक का योगफल कितना होगा?

  • 8
  • 12
  • 10
  • 9

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करके इसे तार्किक रूप से पूर्ण बना देगा? EV21 IS33 MP45 QM57 ?

  • UK71
  • UJ69
  • VJ69
  • VK71

एक निश्चित तरीके से HI 26 का संबंध FF 11 से है। इसी प्रकार, MG 22 का संबंध KD 7 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, KF 14 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

  • IC -1
  • IB -3
  • HC -1
  • HB -3

R, E, A, D, I, N और G एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D, R के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। A, G के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। I और A के बीच केवल R बैठा है। E, D का निकटतम पड़ोसी नहीं है। N के दाएं से गिनने पर N और A के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • दो
  • एक
  • तीन
  • चार

दिए गए चित्र का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और प्रश्न का उत्तर दें। विभिन्न खंडों में दी गई संख्याएँ कमरे में मौजूद व्यक्तियों की संख्या दर्शाती हैं। (नोट: आपको दी गई जानकारी को सत्य मानना होगा, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो।) ऐसे कितने इंजीनियर हैं जो एथलीट तो हैं लेकिन शिक्षक नहीं हैं? (संकेत: athletes = एथलीट, teachers = शिक्षक, Engineers = इंजीनियर)

  • 35
  • 28
  • 23
  • 24

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘MAKI’ को ‘2468’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘MASK’ को ‘2496’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘S’ का कूट क्या होगा?

  • 8
  • 2
  • 9
  • 4

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर समूह में उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • HKO
  • BEI
  • VZC
  • ZCG

दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 17 40 61 80 97 112 ?

  • 122
  • 125
  • 130
  • 127

एक निश्चित तरीके से RS 4 का संबंध UR -11 से है। उसी तरीके से, JL 8 का संबंध LI -7 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, MN 12 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

  • MK -4
  • IO -5
  • HY -7
  • FG -3

निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) O K I Y C R L U K V I E H L Y V O N Q O S Z (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर और ठीक बाद में भी एक स्वर है?

  • 1
  • 4
  • 2
  • 3

यदि संख्या 7213546 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंकों के बीच का अंतर कितना होगा?

  • 7
  • 9
  • 6
  • 8

संख्या 9342156 के प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

  • तीन
  • दो
  • एक
  • एक भी नहीं

किरण बिंदु A से ड्राइव करना प्रारंभ करती है और उत्तर की ओर 23 km ड्राइव करती है। फिर वह दाएँ मुड़ती है और 9 km ड्राइव करती है, फिर दाएँ मुड़ती है और 31 km ड्राइव करती है। उसके बाद वह दाएँ मुड़ती है और 17 km ड्राइव करती है। अंत में वह दाएँ मुड़ती है और 8 km ड्राइव करती है तथा बिंदु P पर रुक जाती है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) तक और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)

  • 9 km, पश्चिम की ओर
  • 9 km, पूर्व की ओर
  • 8 km, पश्चिम की ओर
  • 8 km, पूर्व की ओर

एक निश्चित कूट भाषा में, “VINP” को “61” के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और “FSKA” को “85” के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में “TOYG” के लिए कूट क्या है?

  • 61
  • 63
  • 55
  • 69

दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, प्रश्न-चिह्न (?) को निम्नलिखित में से किस अक्षर-संख्या समूह द्वारा प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए? HEP 27, MCN 41, RAL 55, WYJ 69, ?

  • BXG 81
  • AWG 81
  • CVH 83
  • BWH 83

एक निश्चित कूट भाषा में, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, A × B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ और A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘S × D + R ÷ Y @ H’ है, तो S का H से क्या संबंध है?

  • माता के पिता के भाई की पत्नी
  • माता के पिता के भाई की पुत्री
  • भाई की पत्नी
  • पिता के भाई की पत्नी

बबलू, चेतना का पति है। अनीता, बबलू की पुत्री है। एकम, अनीता का भाई है। मनु, अनीता का पुत्र है। कुणाल, मनु का भाई है। चेतना का कुणाल से क्या संबंध है?

  • पिता की माता
  • माता की माता
  • पुत्री
  • माता

दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी मक्का, फूलगोभी हैं। कोई भी फूलगोभी, पालक नहीं है। निष्कर्ष (I): कोई भी पालक, मक्का नहीं है। निष्कर्ष (II): कुछ पालक, मक्का है।

  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है

एक निश्चित तरीके से JS 12 का संबंध MO -3 से है। उसी प्रकार, LW 9 का संबंध OS -6 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, BT 6 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

  • PT -11
  • EP -9
  • TR 10
  • YT 8

सात व्यक्ति, N, H, C, D, E, R और G, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। R के बाएं केवल एक व्यक्ति बैठा है। G दाएं छोर से चौथे स्थान पर बैठा है। R और E के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, N के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। H, C के बाएं नहीं बैठा है। C और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • चार
  • दो
  • तीन
  • एक

निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए।) (बाएं) E S I C X Z O W G U K A Q D F T B Y M R H (दाएं) ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर और ठीक बाद में भी एक स्वर है?

  • 1
  • 2
  • 4
  • 3

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 37 57 81 109 141 177 ?

  • 205
  • 211
  • 217
  • 214

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • SR – UT
  • ON – QP
  • LK – NM
  • UT – WX

उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए – 13 पर संक्रियाएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (99, 103, 111) (157, 161, 169)

  • (196, 198, 206)
  • (208, 212, 220)
  • (323, 328, 336)
  • (112, 117, 125)

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • GKN
  • QNJ
  • BFI
  • PTW

दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को निम्नलिखित में से किस अक्षर-संख्या समूह द्वारा प्रतिस्थापित करने पर श्रृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? ZQF 19, DUJ 28, HYN 37, LCR 46, ?

  • QHU 57
  • PGV 55
  • RFW 52
  • TGZ 53
RRB NTPC UG 14/6/2026 CBT-1 S-1