8 m लंबाई की एक सीढ़ी को जमीन से 60° का कोण बनाते हुए एक ऊर्ध्वाधर दीवार के सहारे रखा गया है। सीढ़ी दीवार पर कितनी ऊंचाई तक पहुंचती है?
6√3 m
3√3 m
4√3 m
5√3 m
दो सहोदर की आयु का योगफल 28 वर्ष है और उनकी आयु का अंतर 8 वर्ष है। बड़े सहोदर की वर्तमान आयु क्या है?
14 वर्ष
20 वर्ष
18 वर्ष
16 वर्ष
तीन श्रमिकों, P, Q और R की एक टीम को एक बड़ी दीवार को रंगने का काम सौंपा गया है। P अकेले इस काम को 14 दिनों में, Q अकेले 21 दिनों में और R अकेले 42 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि वे एक साथ काम शुरू करते हैं, लेकिन P, 4 दिनों के बाद काम छोड़ देता है, और शेष काम Q और R मिलकर पूरा करते हैं, तो दीवार को पूरी तरह से रंगने में कुल कितने दिन लगे?
11 दिन
10 दिन
9 दिन
12 दिन
यदि 5, 15 और 25 का चतुर्थानुपाती k है, तो k का मान ज्ञात कीजिए।
k = 75
k = 60
k = 90
k = 125
चार अंकों की वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 12, 8 और 11 से विभाजित किए जाने पर प्रत्येक स्थिति में शेषफल 3 प्राप्त हो।
9771
9928
9821
9535
वह सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए जो 75, 105 और 150 को पूर्णतः विभाजित करती है।
5
10
15
25
यदि किसी संख्या का 45% उसके 20% से 30 अधिक है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।
160
120
120
100
दो धनात्मक संख्याओं का योगफल 40 है और उनका गुणनफल 175 है। उनके बीच का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
30
36
34
32
एक वस्तु के मूल्य में पहले 30% की वृद्धि होती है और फिर 20% की कमी होती है। इन क्रमिक परिवर्तनों के कारण, अंतिम मूल्य, प्रारंभिक मूल्य से ₹40 अधिक हो जाता है। वस्तु का प्रारंभिक मूल्य ज्ञात कीजिए।
₹900
₹1,000
₹1,100
₹1,200
एक दुकानदार किसी वस्तु का अंकित मूल्य, उसके क्रय मूल्य से 150% अधिक निर्धारित करता है। 110% का लाभ प्राप्त करने के लिए उसे अंकित मूल्य पर कितने प्रतिशत की छूट देनी चाहिए?
14%
16%
15%
17%
₹1,000 का मूलधन किस वार्षिक ब्याज की दर से 1 वर्ष और 6 महीने की अवधि में ₹1,728 हो जाएगा, जबकि ब्याज, अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित होता है।
40%
32%
41%
35%
एक कार ग्वालियर से झांसी तक 60 km/hr की चाल से जाती है और 80 km/hr की चाल से वापस आती है। यदि कुल यात्रा समय 3.5 घंटे है, तो एक तरफ की दूरी कितनी है?
120 km
120 km
125 km
110 km
दो मित्र, P और Q ने क्रमशः ₹2,300 और ₹4,600 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। एक वर्ष के अंत में, व्यवसाय से कुल ₹37,272 का लाभ प्राप्त हुआ। लाभ में P का हिस्सा (₹ में) कितना है?
12,274
12,524
12,424
12,374
दो वस्तुओं को समान विक्रय मूल्य पर बेचा जाता है। एक वस्तु पर व्यापारी को 25% का लाभ होता है, जबकि दूसरी पर उसे 25% की हानि होती है। कुल प्रतिशत हानि कितनी है?
8.25%
7.25%
6.25%
5.25%
8 संख्याओं का औसत 45 है। यदि प्रत्येक संख्या में 3 की कमी की जाए, तो नया औसत ज्ञात कीजिए。
39
45
42
8
एक व्यापारी अपने उत्पादों पर लागत मूल्य से 30% अधिक मूल्य अंकित करता है और अंकित मूल्य पर 10% की छूट देता है। उसके द्वारा अर्जित प्रतिशत लाभ कितना है?
17%
18%
16%
15%
6.5, 10.8, 20 और a का औसत 13 है, तो a का मान ज्ञात कीजिए。
13.7
16.7
14.7
15.7
चार एकसमान घनों को एक के बाद एक करके रखा जाता है और इस प्रकार निर्मित घनाभ की लंबाई 256 cm है। एकल घन का आयतन ज्ञात कीजिए।
262154 cm³
262144 cm³
265144 cm³
362144 cm³
एक आयताकार मैदान की भुजाएं 77 m और 98 m लंबी हैं। इसका क्षेत्रफल एक वृत्तीय मैदान के क्षेत्रफल के बराबर है। वृत्तीय मैदान का परिमाप (m में) कितना है? (π = 22/7 मानिए)
154 m
168 m
176 m
184 m
A और B एक काम को क्रमशः 12 और 24 दिनों में पूरा कर सकते हैं। दोनों 2 दिन काम करते हैं और फिर A काम छोड़कर चला जाता है। शेष काम को पूरा करने में B को कितने दिन लगेंगे?
20
17
18
19
दो ट्रेनें विपरीत दिशाओं में 8 m/s और 10 m/s की चाल से चल रही हैं। यदि वे 8 सेकंड में एक-दूसरे को पूरी तरह से पार कर लेती हैं, तो दोनों ट्रेनों की संयुक्त लंबाई ज्ञात कीजिए।
144 मीटर
144 मीटर
150 मीटर
152 मीटर
एक त्रिभुज में, तीन कोणों का अनुपात 3 : 3 : 4 है। सबसे बड़े कोण का माप ज्ञात कीजिए।
40°
84°
72°
62°
दो संख्याओं का योग 54 है। यदि छोटी संख्या के तिगुने का मान, बड़ी संख्या के दोगुने से 6 अधिक है, तो दोनों संख्याओं का अंतर ज्ञात कीजिए।
7.6
7.2
6.6
8.4
संख्याओं का निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म, सह-अभाज्य है? (15, 25) (14, 35) (9, 28) (21, 49)
C (9, 28)
D (21, 49)
A (15, 25)
B (14, 35)
RRB-GK
विश्व जनसंख्या परिदृश्य, 2024 (World Population Prospects, 2024) के अनुसार, 2080 के दशक के मध्य में विश्व की अनुमानित अधिकतम जनसंख्या कितनी होगी?
10.3 बिलियन
8.2 बिलियन
11.1 बिलियन
9.5 बिलियन
निम्नलिखित में से कौन-सा, द्रव्य की गैसीय अवस्था का एक विशिष्ट अभिलक्षण है?
उच्च कठोरता और निश्चित आयतन
प्रबल अंतर-आणविक बल और स्थायी आकृति
निश्चित आयतन, परंतु कोई निश्चित आकृति नहीं
नगण्य अंतर-आणविक बल और उच्च संपीड्यता
अगस्त 2025 में, किस निकाय ने प्रथम ‘राष्ट्रीय वार्षिक महिला सुरक्षा रिपोर्ट और सूचकांक’ (NARI 2025) जारी किया?
नीति आयोग
राष्ट्रीय महिला आयोग
महिला और बाल विकास मंत्रालय
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
विंडोज़ में, कौन-सा फ़ाइल एक्सटेंशन एक डायनामिक-लिंक लाइब्रेरी (dynamic-link library) को निरूपित करता है, जिसमें विभिन्न एप्लीकेशन में साझा किए जाने वाले पुनः प्रयोज्य कोड (reusable code) होते हैं?
drv
is
tmp
dll
फरवरी 2025 में हिंद महासागर सम्मेलन (Indian Ocean Conference) का 8वाँ सत्र कहाँ आयोजित किया गया था?
मस्कट, ओमान
पर्थ, ऑस्ट्रेलिया
नई दिल्ली, भारत
कोलंबो, श्रीलंका
भारत का निम्नलिखित में से कौन सा भौगोलिक क्षेत्र, मुख्यतः हिमालयी नदी तंत्रों द्वारा लाए गए जलोढ़ के व्यापक निक्षेपण से बना है?
उत्तरी मैदान
प्रायद्वीपीय पठार
पश्चिमी तटीय मैदान
मेघालय पठार
निम्नलिखित में से किसने 1904 में गुप्त क्रांतिकारी संगठन ‘अभिनव भारत’ की स्थापना की थी?
खुदीराम बोस
वी. डी. सावरकर
लाला हर दयाल
श्यामजी कृष्ण वर्मा
विंडोज़ 11 टास्क मैनेजर सिस्टम रिसोर्स की मॉनिटर करने में सहायता करता है ताकि उन एप्लिकेशन की पहचान की जा सके जो सिस्टम परफॉर्मेंस को ________ हैं।
स्थिर कर रहे
सरल कर रहे
खराब कर रहे
बेहतर बना रहे
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प LAN का सही पूर्णरूप है?
Large Access Node (लार्ज एक्सेस नोड)
Local Area Network (लोकल एरिया नेटवर्क)
Low Area Net (लो एरिया नेट)
Line Access Network (लाइन एक्सेस नेटवर्क)
बहमनी साम्राज्य उत्तर में मांडू से लेकर दक्षिण में किस सीमा तक फैला हुआ था?
रायचूर
तिरुचिरापल्ली
मैसूर
मदुरे
राजा और राधा रेड्डी, जिन्होंने नई दिल्ली में नाट्य तरंगिनी संस्थान की स्थापना की, किस शास्त्रीय नृत्य रूप के प्रसिद्ध प्रतिपादक हैं?
कुचीपुडी (Kuchipudi)
सत्रिया (Sattriya)
कथक (Kathak)
मोहिनीअट्टम (Mohiniyattam)
ज्योतिराव फुले द्वारा लिखी गई कौन-सी पुस्तक उन लोगों को समर्पित थी, जिन्होंने अमेरिका में दास-प्रथा के विरुद्ध संघर्ष किया था?
द कल्टीवेटर्स विपकॉर्ड (The Cultivator’s Whipcord)
गुलामगिरी (Gulamgiri)
स्त्री-पुरुष तुलना (Stripurushtulna)
सत्यार्थ प्रकाश (Satyarth Prakash)
IRIS चिप, जिसे ISRO ने IIT-मद्रास के साथ साझेदारी में विकसित किया है, ______ के लिए डिजाइन की गई है।
ऑटोमोटिव सिस्टम
वाणिज्यिक स्मार्टफोन
SHAKTI के साथ अंतरिक्ष अनुप्रयोग
गेमिंग कंसोल
निम्नलिखित में से कौन-सी पद्धति, मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखते हुए संधारणीय कृषि में सहायता प्रदान करती है?
वनीकरण
रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग
फसल चक्र
एकल खेती
2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तरी भारतीय राज्यों में से किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है?
उत्तराखंड
हिमाचल प्रदेश
राजस्थान
बिहार
मानव दुर्व्यापार पर वैश्विक रिपोर्ट 2024 के अनुसार, वर्ष 2022 में मानव दुर्व्यापार के जितने भी मामले सामने आए, उनमें से कितने प्रतिशत बच्चे थे?
20%
45%
31%
38%
नागरिकों के मूल कर्तव्यों को संविधान के 42वें संशोधन द्वारा सूचीबद्ध किया गया था, जिसे वर्ष में अपनाया गया था।
1988
1966
1986
1976
भारत में राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (NJAC) की स्थापना किस संशोधन द्वारा की गई?
102वां संशोधन
99वां संशोधन
76वां संशोधन
82वां संशोधन
यदि एक वैज्ञानिक दो प्रकाश बल्बों के ऊर्जा निर्गत (आउटपुट) की तुलना करता है और उनके मानों को जूल में रिकॉर्ड करता है, तो SI पद्धति में ऊर्जा को निरूपित करने के लिए किस विमीय सूत्र का उपयोग किया जाना चाहिए?
[M L² T⁻²]
[M L T⁻²]
[L² T⁻²]
[M T²]
भारत के संविधान के किस भाग में संघ सरकार के विधायी अंग, संसद का उल्लेख है?
भाग VI
भाग VIII
भाग V
भाग VII
2024-25 में, निम्नलिखित में से किस टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी जीती?
मुंबई
कर्नाटक
तमिलनाडु
सौराष्ट्र
ज्योतिराव फुले द्वारा स्थापित निम्नलिखित में से कौन-सा आंदोलन विशेष रूप से महाराष्ट्र में निचली जातियों के उत्थान के उद्देश्य से शुरू किया गया था?
आर्य समाज
सत्यशोधक समाज
रामकृष्ण मिशन
ब्रह्म समाज
संगीतकार का उसके वाद्य यंत्र के साथ सही सुमेलन का चयन कीजिए।
शिव कुमार शर्मा – सरोद
जाकिर हुसैन – सितार
रविशंकर – बांसुरी
बिस्मिल्लाह खान – शहनाई
निम्नलिखित में से किस देवी की पूजा मुख्य रूप से राजस्थान के गणगौर उत्सव के दौरान की जाती है?
देवी सरस्वती
देवी लक्ष्मी
देवी पार्वती
देवी दुर्गा
भारत में कपास की खेती के लिए किस प्रकार की मृदा सबसे उपयुक्त है?
लैटेराइट मृदा
काली मृदा
लाल मृदा
जलोढ़ मृदा
10 सितंबर 2025 से लागू किए गए समुद्र द्वारा माल वहन अधिनियम, 2025 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
पत्तन अवसंरचना का विकास करना
समुद्री प्रदूषण को नियंत्रित करना
वाहक देयता को परिभाषित करना
पोत पंजीकरण को विनियमित करना
मैत्रक राजवंश के निम्नलिखित में से किस शासक ने प्रयाग में हर्षवर्धन की सभा में भाग लिया था?
ध्रुवसेन द्वितीय
गृहवर्मन
रुद्रसेना द्वितीय
प्रभाकरवर्धन
निम्नलिखित में से किसने, ‘पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया (Poverty and Un-British Rule in India)’ नामक पुस्तक के माध्यम से औपनिवेशिक काल के दौरान भारत में व्यापक गरीबी पर प्रकाश डाला?
फिरोजशाह मेहता
महात्मा गांधी
दादाभाई नौरोजी
बाल गंगाधर तिलक
निम्नलिखित में से कौन, केंद्रीय मंत्रिपरिषद का प्रमुख होता है?
भारत के महान्यायवादी
प्रधानमंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री
राष्ट्रपति
किसी अंत:क्रिया के दौरान किन निकायों पर क्रिया और प्रतिक्रिया बल लगते हैं?
केवल विरामावस्था वाले निकाय पर
केवल गतिशील निकाय पर
समान निकाय पर
दो अलग-अलग निकाय पर
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान, अनुच्छेद 368(2) के अंतर्गत संशोधन के लिए कम से कम आधे राज्यों के विधानमंडलों द्वारा अनुसमर्थन की आवश्यकता रखता है, जो इसे एक ‘अन्य’ विशेषता बनाता है?
भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन की रीति
नागरिकता अर्जन और समापन से संबंधित प्रावधान
लोक सभा के कार्यकाल की अवधि
मंत्रिपरिषद की संरचना
निम्नलिखित में से किस नर्तकी को ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन शास्त्रीय डांस’ द्वारा ‘अभिनंदन सरोजा राष्ट्रीय पुरस्कार, 2021’ से सम्मानित किया गया?
गीतांजलि लाल
अपर्णा सतीशन
शाश्वती सेन
यामिनी कृष्णमूर्ति
RRB-Reasoning
उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए – 13 पर संक्रियाएं, जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (2, 5, 7) (3, 10, 13)
(6, 37, 43)
(8, 63, 75)
(5, 26, 36)
(7, 49, 51)
एक निश्चित कूट भाषा में, A × B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, A ≠ B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’ और A = B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है।’ उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘C ≠ D ≠ E × L = M’ है, तो C का M से क्या संबंध है?
पत्नी की माता
भाई की पत्नी
पत्नी के भाई की पत्नी
पिता की माता
शब्द RADULAE के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया गया है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया गया है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में, कितने अक्षर ठीक दो बार दिखाई देंगे?
एक
दो
तीन
एक भी नहीं
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, आपको यह तय करना है कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी सेब, टोकरियाँ हैं। कुछ टोकरियाँ, प्याले हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ सेब, प्याले हैं। (II) सभी प्याले, सेब हैं।
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? TUW XYA BCE FGI ?
KJL
JKM
JLM
JMK
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
XV-SQ
US-OP
TR-OM
PN-KI
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 4 10 18 38 74 ?
148
150
152
154
किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘stage pig add’ को ‘yv se kk’ के रूप में कूट किया जाता है और ‘third add bee’ को ‘se ec wm’ के रूप में कूट किया जाता है। तो उस भाषा में ‘add’ को कैसे कूट किया जाएगा? (सभी कूट दो अक्षरों वाले कूट हैं।)
ec
yv
kk
se
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 135 150 180 225 285 ?
360
330
340
350
दी गई अक्षर श्रृंखला का संदर्भ ले और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाईं से दाईं ही की जानी है। (बाएँ) F M I H Y F Y E G K Y O N V K H Q T E K N (दाएँ) ऐसे कितने स्वर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन और ठीक बाद में एक स्वर भी है?
एक भी नहीं
तीन
एक
दो
सात व्यक्ति F, G, H, L, M, O और Q एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Q के दाईं ओर से गिनने पर Q और L के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। O के बाईं ओर से गिनने पर L और O के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Q के दाईं ओर से गिनने पर Q और F के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। M, H के बाएं ठीक पड़ोस में बैठा है। G के बाईं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
L
H
M
F
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से LOSM का संबंध QTXR से है। उसी तरीके से, ILPJ का संबंध NQUO से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, FIMG का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
NKRL
NKLR
KNLR
KNRL
अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
IJ-OP
CD-IJ
ST-YZ
MJ-LP
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? YBZ DGE ILJ NQO ?
SUS
SWS
STV
SVT
शब्द NOTFERN के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया गया है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया गया है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में कितने अक्षर ठीक दो बार दिखाई देंगे?
शून्य
तीन
दो
एक
किसी निश्चित कूट भाषा में, J + Q का अर्थ है कि ‘J, Q की माता है’, J – Q का अर्थ है कि ‘J, Q का भाई है’, J × Q का अर्थ है कि ‘J, Q का पति है’ और J ÷ Q का अर्थ है कि ‘J, Q की बहन है।’ उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘A ÷ B × C + D – E ÷ F’ है, तो A का F से क्या संबंध है?
पिता की बहन
माता
बहन
माता की बहन
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
PT-LG
RF-NB
MJ-IF
UG-QC
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LOTS’ को ‘8439’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘JOLS’ को ‘4853’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘J’ के लिए कूट क्या है?
4
5
8
3
सात बॉक्स, K, N, I, G, H, T और S, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि इसी क्रम में हों। K को सबसे ऊपर से चौथे स्थान पर रखा गया है। H और K के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। H और S के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। S को K के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। I को S के ठीक नीचे रखा गया है। N को T के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। G को H के ठीक ऊपर या नीचे नहीं रखा गया है। N के नीचे कितने बॉक्स हैं?
दो
तीन
एक
एक भी नहीं
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है。)
KCU
OGY
QAI
PHZ
सात व्यक्ति, T, E, A, R, I, N और G, एक पंक्ति में, उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। N के बाएं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। N और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। G और E के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। I, R के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। A, G का निकटतम पड़ोसी नहीं है। T के दाएं कितने व्यक्ति बैठे हैं?
चार
तीन
दो
एक
श्रीमान Y बिंदु A से ड्राइव करना प्रारंभ करता है और पूर्व की ओर 17 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 18 km ड्राइव करता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 30 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 31 km ड्राइव करता है। इसके बाद वह बाएँ मुड़ता है और 9 km ड्राइव करता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 6 km ड्राइव करता है। अंत में वह दाएँ मुड़ता है और 4 km ड्राइव करता है तथा बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करनी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
7 km, उत्तर की ओर
8 km, उत्तर की ओर
9 km, पूर्व की ओर
5 km, पश्चिम की ओर
यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘−’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 3 A 42 B 14 C 29 D 22 = ?
8
10
11
9
KL 9 का संबंध एक निश्चित तरीके से IH -2 से है। उसी प्रकार, PG 7 का संबंध NC -4 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, JQ 14 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
IM 3
HM 3
IN 6
HN 6
सात बॉक्स F, G, H, I, J, K और L एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन आवश्यक नहीं है कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। G और F के बीच केवल एक बॉक्स को रखा गया है। J को ऊपर से चौथे स्थान पर रखा गया है। L के ऊपर केवल एक बॉक्स को रखा गया है, I को L के ठीक नीचे रखा गया है। K को J के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। K और H के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
चार
एक
दो
तीन
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? PRY WYF DFM KMT ?
ERT
RTA
RTY
RAT
दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी चील, समुद्री चिड़िया हैं। कुछ समुद्री चिड़िया, मोर हैं। निष्कर्ष (I): कुछ चील, मोर हैं। निष्कर्ष (II): कोई भी मोर, चील नहीं है।
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
यदि ‘+’ और ‘-‘ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 12 ÷ 4 + 9 × 3 – 8 = ?
53
39
35
44
सात बॉक्स, A, U, V, W, X, Y और Z, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। Y को सबसे नीचे से दूसरे स्थान पर रखा गया है। Y और V के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। A को V के पहले किसी स्थान पर लेकिन W के बाद किसी स्थान पर रखा गया है। Y और U के बीच केवल Z को रखा गया है। सबसे नीचे से पहले स्थान पर किस बॉक्स को रखा गया है?