किसी पतलून की कीमत में पहले 20% की वृद्धि की जाती है और फिर 25% की कमी की जाती है। कीमत में नेट प्रतिशत परिवर्तन क्या है?
10% की कमी
5% की कमी
10% की वृद्धि
5% की वृद्धि
एक व्यापारी ₹1,000 में 20 kg चावल खरीदता है और उसे ₹55 प्रति kg पर बेचता है। लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
10%
10%
12%
15%
एक मोबाइल फोन का अंकित मूल्य ₹8,000 है। यदि 15% और 10% की दो क्रमिक छूट दी जाती है, तो विक्रय मूल्य कितना होगा?
₹6,200
₹6,120
₹6,160
₹6,180
कोई व्यक्ति एक निश्चित दूरी तय करता है। यदि वह अपनी चाल 25% कम कर देता है, तो उसी दूरी को तय करने में लगने वाले समय में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी? (उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)
25.67%
33.33%
20.33%
30.67%
यदि एक समलंब चतुर्भुज के आधारों की लंबाई 8 cm और 12 cm है, और ऊंचाई 5 cm है, तो उसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
40 cm²
45 cm²
60 cm²
50 cm²
श्याम और मनीष की लंबाई का अनुपात 7 : 8 है। यदि श्याम की लंबाई 140 cm है, तो सबसे लंबा कौन है और उसकी लंबाई कितनी है?
मोहित की वर्तमान आयु उसके पुत्र राहुल की वर्तमान आयु की तीन गुनी है। वर्तमान से 12 वर्ष के बाद, मोहित की आयु, राहुल की आयु की दोगुनी हो जाएगी। उनकी वर्तमान आयु का योगफल (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।
48
50
44
48
यदि दो संख्याओं का अनुपात 3 : 8 है और उनका HCF 6 है, तो उनका LCM कितना होगा?
148
144
155
189
यदि कोई कार 8 लीटर पेट्रोल में 120 km की दूरी तय करती है, तो 225 km की दूरी तय करने के लिए कितने पेट्रोल की आवश्यकता होगी?
17 लीटर
18 लीटर
16 लीटर
15 लीटर
दो धनात्मक संख्याओं का योगफल 31 है और उनका गुणनफल 220 है। उनके बीच का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
9
26
25
13
यदि 2cotA = 4 है, तो (cosec²A + 1)/(cosec²A − 1) का मान ज्ञात कीजिए।
1.5
2.5
4
1
एक कार 120 km की दूरी 40 km/h की चाल से, 180 km की दूरी 60 km/h की चाल से और 100 km की दूरी 50 km/h की चाल से तय करती है। संपूर्ण यात्रा के लिए कार की औसत चाल ज्ञात कीजिए।
50 km/h
50 km/h
55 km/h
45 km/h
एक समचतुर्भुज के विकर्णों का अनुपात 3 : 4 है। यदि समचतुर्भुज की प्रत्येक भुजा की लंबाई 12.5 इकाई है, तो छोटे विकर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।
15 इकाई
15 इकाई
18 इकाई
12 इकाई
तीन दोस्त अमित, भरत और चित्रा किसी पेंटिंग प्रोजेक्ट को व्यक्तिगत रूप से क्रमशः 12 घंटे, 18 घंटे और 24 घंटे में पूरा कर सकते हैं। यदि वे सभी 4 घंटे तक एक साथ कार्य करते हैं और फिर अमित चला जाता है, तो भरत और चित्रा शेष कार्य को कितने घंटे में पूरा करेंगे?
2 6/7 घंटे
3 6/7 घंटे
2 5/7 घंटे
3 5/7 घंटे
यदि 0.8 और 5.6 का तृतीयानुपाती n है, तो n का मान कितना है?
0.84
4.48
39.2
39.2
एक त्रिभुज की भुजाओं का अनुपात 5 : 6 : 7 है और इसका परिमाप 90 cm है। इस त्रिभुज का क्षेत्रफल (cm² में) कितना होगा?
150√3 cm²
150√6 cm²
150√7 cm²
140√6 cm²
A और B एक काम को क्रमशः 12 दिन और 28 दिन में पूरा कर सकते हैं। दोनों 3 दिन काम करते हैं और फिर A काम छोड़कर चला जाता है। शेष काम को पूरा करने में B को कितने दिन लगेंगे?
20
18
18
19
एक कक्षा में, उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों का अनुपात 11 : 2 है। यदि 44 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए, तो कक्षा में विद्यार्थियों की कुल संख्या कितनी है?
282
286
280
284
किसी वस्तु पर 15% और 15% की दो क्रमिक मूल्य वृद्धि ______ की एकल प्रतिशत वृद्धि के तुल्य है।
32.25%
31%
31.5%
30%
{18 + [24 ÷ (3 of 2)] × 4} – 10 का मान ज्ञात कीजिए।
28
28
24
72
RRB-GK
सितंबर 2025 तक की स्थिति के अनुसार, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण की संरचना के तहत, पूरे भारत में कुल कितनी न्यायपीठें हैं?
19
19
15
22
कौन-सी द्रविड़ भाषा भारत के बाहर बलूचिस्तान में बोली जाती है?
कन्नड़
ब्राहुई
मलयालम
तमिल
वह राशि निम्नलिखित में से कौन-सी है जिसे मीटर प्रति सेकंड वर्ग (m/s²) में मापा जाता है?
त्वरण
बल
ऊर्जा
वेग
निम्नलिखित में से किस राजवंश के पतन के बाद इक्ष्वाकुओं ने पूर्वी दक्कन में कृष्णा-गोदावरी डेल्टा पर शासन किया?
मौर्य राजवंश
सातवाहन राजवंश
गुप्त राजवंश
कदंब राजवंश
प्रकाश का वायु से जल में प्रवेश करने पर उसके मुड़ने के लिए उत्तरदायी गुणधर्म निम्नलिखित में से क्या है?
तापमान में परिवर्तन
प्रकाश की चाल में परिवर्तन
गुरुत्व के कारण दिशा में परिवर्तन
प्रकाश के रंग में परिवर्तन
जनवरी 2025 में, भारत अंतरिक्ष कक्षा में स्वायत्त उपग्रह डॉकिंग प्राप्त करने वाला चौथा राष्ट्र बन गया। इस मिशन का नाम क्या था?
NISAR
गगनयान-1
SpaDeX
चंद्रयान-4
भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में यह उल्लेख किया गया है कि जब तक संसद् विधि द्वारा अन्यथा उपबंध न करे तब तक संसद् के प्रत्येक सदन का अधिवेशन गठित करने के लिए गणपूर्ति सदन के सदस्यों की कुल संख्या का दसवां भाग होगी?
अनुच्छेद 100
अनुच्छेद 96
अनुच्छेद 99
अनुच्छेद 102
किसी तत्व के दो समस्थानिकों में क्रमशः 18 न्यूट्रॉन और 20 न्यूट्रॉन के साथ 17 प्रोटॉन होते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा इन समस्थानिकों का सही निरूपण है?
³⁵Cl₁₈ और ³⁷Cl₂₀
³⁵Cl₁₇ और ³⁷Cl₁₇
¹⁷Cl₁₈ और ¹⁷Cl₂₀
¹⁸Cl₁₇ और ²⁰Cl₁₇
दिल्ली सल्तनत का कौन-सा राजवंश, “इक़्ता प्रणाली” की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है?
तुगलक राजवंश
खिलजी राजवंश
सैय्यद राजवंश
मामलुक राजवंश
उष्णकटिबंधीय चक्रवात मुख्यतः निम्नलिखित में से किस कारण से बनते हैं?
गर्म महासागरीय जल पर निम्न वायुदाब प्रणालियों से
तेजी से आगे बढ़ने वाले ठंडे वाताग्रों से
ऊपर उठती महाद्वीपीय पवनों से
भूमि पर उच्च वायुदाब प्रणालियों से
एशिया के घनी आबादी वाले मानसूनी क्षेत्रों में आमतौर पर किस प्रकार की कृषि की जाती है?
चलवासी पशुचारण
स्थानांतरी कृषि
भूमध्यसागरीय कृषि
गहन निर्वाह कृषि
‘बिहू’ को ___________ राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का त्योहार माना जाता है।
असम
अंडमान निकोबार द्वीप समूह
लक्षद्वीप
छत्तीसगढ़
निम्नलिखित में से किस उपागम के माध्यम से 2018 में राष्ट्रव्यापी रूप से आरंभ किए गए जन योजना अभियान (People’s Plan Campaign) का उद्देश्य ग्रामीण शासन को सुदृढ़ करना था?
केंद्रीकृत व्यय नियंत्रण
सहभागी ग्राम सभा-आधारित आयोजना
कॉर्पोरेट-नेतृत्व वाले ग्रामीण निवेश
एकसमान राष्ट्रीय बजटन प्रारूप
पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रारूपित संविधान की उद्देश्यिका किस संकल्प पर आधारित है?
मूल अधिकार
निदेशक प्रस्ताव
उद्देश्य प्रस्ताव
निदेशक सिद्धांत
प्रतिसरकार के स्वयंसेवक समूहों को क्या कहा जाता था?
सेवा दल और तूफान दल
ग्राम दल और सत्याग्रह दल
स्वराज दल और आजाद दल
लोक दल और राज्य दल
दिल्ली का प्रगति मैदान, संचार के किस रूप से सबसे अधिक निकटता से संबंधित है?
जनसंचार
व्यापार और प्रदर्शनी-आधारित संचार
डिजिटल संचार
उपग्रह-आधारित प्रसारण
कौन-सा कथन सबसे अच्छी तरह से यह दर्शाता है कि भारत की आर्थिक वृद्धि के लिए परिवहन और संचार अवसंरचना क्यों महत्वपूर्ण है?
यह प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों से धन को दूसरी जगह लगाकर औद्योगिक विस्तार को सीमित करता है।
यह मुख्य रूप से विशिष्ट यात्रियों की यात्रा को सेवा प्रदान करता है, लेकिन आर्थिक उत्पादन को प्रभावित नहीं करता है।
यह उत्पादन केंद्रों को बाजारों से जोड़ता है, जिससे व्यापार और आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा मिलता है।
यह विभिन्न क्षेत्रों के बीच संपर्क को कम करके क्षेत्रीय अलगाव को बढ़ाता है।
वर्ष 2000 में शुरू की गई राष्ट्रीय कृषि नीति (NAP) का प्राथमिक फोकस कौन-सी प्रमुख राष्ट्रीय चुनौती थी?
किसानों की आय बढ़ाते हुए 140 करोड़ लोगों को भोजन उपलब्ध कराना
औद्योगिक निर्यात क्षेत्रों का विस्तार
शहरी अवसंरचना परियोजनाओं में तेजी लाना
नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करना
निम्नलिखित में से किस घटना ने प्रत्यक्ष रूप से ब्रिटिश-बंगाल संघर्ष को जन्म दिया, जिसका समापन 1757 के प्लासी के युद्ध में हुआ?
शाही फरमानों द्वारा प्रदान किए गए शुल्क-मुक्त व्यापार विशेषाधिकारों का दुरुपयोग
सिराजुद्दौला द्वारा कलकत्ता पर अधिकार और ब्रिटिश फैक्टरियों पर आक्रमण
तटीय व्यापार को प्रभावित करने वाले मुगल प्रशासनिक सुधारों का प्रसार
अंग्रेजी कंपनी द्वारा बंगाल में आंतरिक व्यापार करने से इनकार
निम्नलिखित में से कौन-सी वृक्ष प्रजाति कश्मीर के प्रसिद्ध हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करती है और मुख्यतः हिमालयी क्षेत्र में उगती है?
चीड़
अखरोट
देवदार
साल
भारतीय संविधान के 44वें संशोधन से पहले ‘आंतरिक अशांति’ के कारण निम्नलिखित में से किस प्रकार का आपातकाल लागू किया जा सकता था?
राष्ट्रपति शासन
मार्शल लॉ
वित्तीय आपातकाल
राष्ट्रीय आपातकाल
कंप्यूटर सिस्टम में सिस्टम सॉफ्टवेयर द्वारा मुख्य रूप से कौन-सा कार्य नियंत्रित किया जाता है?
यूजर द्वारा बनाए गए डॉक्यूमेंट को मैनेज करना
ऑडियो और वीडियो फाइल प्ले करना
प्रेजेंटेशन और स्प्रेडशीट डिजाइन करना
हार्डवेयर को कोऑर्डिनेट करना और कोर सिस्टम प्रोसेसेस को रन करना
हिंदुस्तानी संगीत की ताल प्रणाली में प्रथम मात्रा के लिए प्रयुक्त शब्द क्या है?
ताली
सम
खाली
लय
दिसंबर 2025 में, निम्नलिखित में से किस साइबर सुरक्षा समाधान प्रदाता ने चैटजीपीटी (ChatGPT) के लिए एडवांस्ड टेनेंट कंट्रोल फीचर पेश किया?
बिटडिफेंडर
क्विक हील
ईस्कैन
केस्पर्सकी
CPU के अंदर, गणितीय संक्रियाओं और तार्किक तुलनाओं के लिए उत्तरदायी घटक, ______ है।
कंट्रोल यूनिट
रैंडम एक्सेस मेमोरी
अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट
मदरबोर्ड
विधान सभा के अध्यक्ष का चुनाव निम्नलिखित में से किस प्रकार किया जाता है?
मुख्यमंत्री द्वारा
राज्यपाल द्वारा
प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा
विधानसभा के सदस्यों द्वारा
निम्नलिखित में से कौन-सा, डायबिटीज मेलिटस (diabetes mellitus) का एक सामान्य लक्षण है?
बार-बार मूत्रण
प्यास कम लगना
क्षुधा में कमी
बालों का बढ़ना
निम्नलिखित में से किस फुटबॉलर को अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक जीत के लिए 2025 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया?
सर्जियो रामोस
लियोनेल मेस्सी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
रॉबर्ट लेवंडोस्की
______ की अत्यधिक उपस्थिति मुख्य रूप से झीलों में सुपोषण (eutrophication) का कारण बनती है।
सिलिका
आयरन और कॉपर
नाइट्रोजन और फॉस्फोरस
कैल्शियम कार्बोनेट
हज पॉलिसी 2025 के अनुसार, भारत सरकार (GoI) को आवंटित कुल कोटे में से, भारत की हज समिति (HCoI) और हज टूर ऑपरेटर्स (HGOs) को क्रमशः कितने प्रतिशत हज सीटें आवंटित की गई हैं?
40% और 60%
50% और 50%
60% और 40%
70% और 30%
यह कथन कि “कंप्यूटर बिना एकाग्रता खोए लंबे समय तक अथक और निरंतर कार्य कर सकता है” कंप्यूटर की कौन-सी विशेषता को दर्शाता है?
स्पीड
डिलिजेंस
वर्सटिलिटी
एक्यूरेसी
भारत के संविधान द्वारा मौलिक अधिकारों को कितनी व्यापक श्रेणियों के अंतर्गत गारंटीकृत किया गया है?
छह
नौ
पांच
ग्यारह
2025 में आयोजित 17वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान कौन-सा देश, आधिकारिक तौर पर पूर्ण सदस्य के रूप में इस गुट में शामिल हो गया?
इंडोनेशिया
पाकिस्तान
तुर्किये
मेक्सिको
स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद, भारत ने अपनी विकास रणनीति के रूप में किस तरह की आर्थिक व्यवस्था को लागू किया?
सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों को मिलाकर बनी मिश्रित अर्थव्यवस्था
संरचनात्मक सुधारों के बिना पारंपरिक कृषि प्रधान संरचना
न्यूनतम राज्य हस्तक्षेप के साथ मुक्त बाजार पूंजीवाद
निजी स्वामित्व को समाप्त करने वाली समाजवादी व्यवस्था
1912 में दिल्ली में वायसराय लॉर्ड हार्डिंग पर किए गए हत्या के प्रयास का षड्यंत्र जिन क्रांतिकारियों द्वारा किया गया था, उनका नेतृत्व ______ द्वारा किया गया था।
सूर्य सेन और जतिन मुखर्जी
रासबिहारी बोस और सचिंद्रनाथ सान्याल
खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी
मदनलाल धींगरा और वी.डी. सावरकर
किस भारतीय लेखक को उनके उपन्यास ‘द लोनलीनेस ऑफ सोनिया एंड सनी’ के लिए 2025 के बुकर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था?
अमीश त्रिपाठी
अरुंधति रॉय
किरण देसाई
विक्रम संपत
कंप्यूटर की पहली और दूसरी पीढ़ी के संबंध में कौन-सा कथन सत्य है/असत्य है? (i) पहली पीढ़ी में वैक्यूम ट्यूब का उपयोग किया गया था, जो भारी और ऊष्मा उत्पन्न करने वाली थीं। (ii) ट्रांजिस्टर, जिसने दूसरी पीढ़ी को परिभाषित किया, ने कंप्यूटरों को अधिक बड़ा, महंगा और अधिक ऊष्मा उत्पन्न करने वाला बना दिया।
(i) असत्य, (ii) असत्य
(i) सत्य, (ii) असत्य
(i) असत्य, (ii) सत्य
(i) सत्य, (ii) सत्य
नाट्यशास्त्र के अनुसार, इनमें से किसकी पहचान संगीत के साथ बिना हाव-भाव (अभिनय) के शारीरिक गतिविधियों से होती है?
नृत्त
नृत्य
कुचीपुड़ी
नाट्य
दिसंबर 2025 में, किस राज्य सरकार ने गूगल के स्वामित्व वाली राइडेन इन्फोटेक इंडिया की अधिसूचित भागीदार कंपनी अडानी इंफ्रा (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को राज्य में 1 GW AI डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 480 एकड़ भूमि आवंटित की थी?
राजस्थान
गुजरात
आंध्र प्रदेश
तमिलनाडु
निम्नलिखित में से किसने 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता?
जैनिक सिनर
जैक ड्रेपर
अलेक्जेंडर ज्वेरेव
टेलर फ्रिट्ज
RRB-Reasoning
यदि ‘+’ और ‘-‘ को आपस में बदल दिया जाए, तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 14 × 2 – 12 ÷ 4 + 8 = ?
16
16
47
18
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 372 321 277 240 210 187 ?
168
171
165
173
सात व्यक्ति F, G, H, L, M, O और Q एक गोल मेज के परितः उसके केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। O, G के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। F, H के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। Q के दाईं ओर से गिनने पर Q और O के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। G के दाईं ओर से गिनने पर M और G के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। F के दाईं ओर से गिनने पर F और L के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
चार
एक
दो
तीन
संख्या 7543168 के प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएँ से दूसरे और दाएँ से तीसरे अंक का योगफल कितना होगा?
5
10
6
9
संख्या 4317856 के प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। इस प्रकार बनी नई संख्या में, बाएँ से दूसरे अंक और दाएँ से दूसरे अंक का योगफल कितना होगा?
10
7
9
8
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? DIXC 6 JNBF 12 PSFI 18 VXJL 24 BCNO 30 ?
IHSR 36
HIRS 34
HHRR 36
IISS 34
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, यह तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं? कथन: सभी राजा, पहाड़ हैं। सभी पहाड़, तीर हैं। निष्कर्ष (I): कुछ पहाड़, राजा हैं। निष्कर्ष (II): सभी राजा, तीर हैं।
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
भावेश बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करता है और पूर्व दिशा की ओर 19 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 16 km ड्राइव करता है, फिर बाएँ मुड़ता है और 23 km ड्राइव करता है। इसके बाद वह फिर बाएँ मुड़ता है और 18 km ड्राइव करता है। अंत में वह बाएँ मुड़कर 4 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
2 km, उत्तर की ओर
2 km, दक्षिण की ओर
3 km, दक्षिण की ओर
3 km, उत्तर की ओर
शब्द COMPLEX के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और इस तरह बने सभी अक्षरों को वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में दाईं ओर से चौथा अक्षर निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?
L
N
K
D
निम्नलिखित संख्या-युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की जाती है। उस समुच्चय का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए।)
541, 534
604, 596
365, 357
413, 402
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथन: सभी झाड़, छल्ले हैं। कोई भी झाड़, दीपक नहीं है। निष्कर्ष: (I) कुछ दीपक, छल्ले हैं। (II) सभी छल्ले, दीपक हैं।
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
किसी निश्चित कूट भाषा में, A % B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, A ∈ B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A = B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, और A ? B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘B = C ? O % P ∈ X’ है, तो B का X से क्या संबंध है?
भाई की पत्नी
पत्नी
बहन
पत्नी की माता
सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उनका क्रम यही हो। G के ऊपर कोई भी डिब्बा नहीं रखा गया है। G और D के बीच केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। E और B के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। B को D के ठीक ऊपर रखा गया है। E और C के बीच केवल चार डिब्बे रखे गए हैं। F को A के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। D के ठीक नीचे कौन-सा डिब्बा रखा गया है?
A
F
B
G
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? GNI JRL MVO PZR ?
RDV
TEU
SDU
TCV
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
OW – HF
AI – TQ
SA – LI
YG – RO
सात बॉक्स, G, H, I, L, M, N और O, एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। M के ऊपर कोई बॉक्स नहीं रखा है। L और H के बीच केवल दो बॉक्स रखे हैं। M और H के बीच केवल तीन बॉक्स रखे हैं। H के ठीक ऊपर N रखा है। L और I के बीच केवल चार बॉक्स रखे हैं। O के ऊपर किसी स्थान पर G रखा है। G के ऊपर दूसरे स्थान पर कौन-सा बॉक्स है?
M
L
O
H
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
KNR
PSW
HKJ
NQU
शब्द ANTIQUE के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के नए समूह में निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर बाईं ओर से दूसरे स्थान पर होगा?
S
M
J
P
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CANE’ को ‘5731’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘RACE’ को ‘7435’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘R’ का कूट क्या होगा?
7
3
4
5
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? ACE HJL OQS VXZ ?
CDG
CDF
CEG
CFF
सात डिब्बे B, C, D, E, Q, R और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। C के नीचे कोई डिब्बा नहीं रखा गया है। E और C के बीच केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। D के ऊपर केवल Q को रखा गया है। S को B के नीचे किसी स्थान पर और R के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। S के ठीक ऊपर किस डिब्बे को रखा गया है?
B
D
R
E
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से, LOQK का संबंध SVXR से है। उसी तरीके से, ILNH का संबंध PSUO से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, FIKE का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
PMLR
MPLR
MPRL
PMRL
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LEST’ को ‘7453’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘LOTS’ को ‘2735’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘O’ के लिए कूट क्या है?
5
2
3
7
एक निश्चित कूट भाषा में, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’, A $ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, A # B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और A & B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’। यदि ‘E $ N @ T # R & Y’ है, तो E का Y से क्या संबंध है?
भाई की पत्नी का पिता
भाई की पुत्री का पति
भाई की पत्नी की बहन
माता का भाई
दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 71 68 ? 53 41 26
64
61
62
63
उस युग्म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म एक ही पैटर्न का अनुसरण करते हैं। ROD : UKF OLF : RHH
UIL : QFO
KFK : NBM
JQS : MMV
PUD : SRH
उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। JM – NQ – RU BE – FI – JM
HI – MP – SU
MP – QT – UX
NE – QK – XQ
EB – IG – NL
दी गयी संख्या श्रृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 2756841532864769258713465827 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनके ठीक पहले एक पूर्ण वर्ग है और ठीक बाद एक विषम अंक है? (नोट: 1 भी एक पूर्ण वर्ग है।)
तीन से अधिक
दो
एक
तीन
सात व्यक्ति A, B, D, J, O, T और Z एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B के बाएँ केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। T के दाएँ केवल Z बैठा है। T और O के बीच में केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। J, A के बाएँ किसी स्थान पर लेकिन D के दाएँ किसी स्थान पर बैठा है। B के ठीक दाएँ पड़ोस में कौन बैठा है?
O
Z
T
A
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)