RRB-MATHS

8 संख्याओं का औसत 43 है। यदि प्रत्येक संख्या में 7 की कमी की जाए, तो नया औसत ज्ञात कीजिए।

  • 8
  • 29
  • 43
  • 36

5 और 30 के बीच की अभाज्य संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।

  • 17
  • 23
  • 21
  • 19

एक राशि को 20% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर निवेश करने पर 3 वर्षों में वह ₹5,040 हो जाती है। उसी राशि पर उसी ब्याज दर से 2 वर्षों में साधारण ब्याज (₹ में) कितना होगा?

  • 2,520
  • 5,040
  • 1,260
  • 630

100 m और 150 m लंबाई वाली दो ट्रेनें क्रमशः 40 km/h और 60 km/h की चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। ट्रेनों द्वारा एक-दूसरे को पार करने में लिया गया समय (सेकंड में) ज्ञात कीजिए।

  • 8 सेकंड
  • 8.9 सेकंड
  • 9.5 सेकंड
  • 9 सेकंड

दो गोलों के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का योग 12584π sq. cm है। बड़े गोले की त्रिज्या, छोटे गोले की त्रिज्या का पाँच गुना है। बड़े गोले का व्यास ज्ञात कीजिए।

  • 120 cm
  • 110 cm
  • 115 cm
  • 110 cm

A और B एक काम को क्रमशः 12 दिन और 6 दिन में पूरा कर सकते हैं। दोनों 2 दिन काम करते हैं और फिर A काम छोड़कर चला जाता है। B ने शेष काम अकेले पूरा किया। संपूर्ण काम ______ दिनों में पूरा हुआ।

  • 5
  • 4
  • 6
  • 3

P एक वस्तु Q को बेचता है और 12% का लाभ अर्जित करता है। Q उसे R को बेचता है और ₹26 का लाभ अर्जित करता है। यदि P वस्तु को समान मूल्य पर सीधे R को बेचता, तो लाभ का प्रतिशत 25% होता। वस्तु का क्रय मूल्य ₹ ______ है।

  • 220
  • 250
  • 180
  • 200

संख्या 15, 10 और 0.4 का LCM कितना है?

  • 34
  • 30
  • 36
  • 32

किसी धनराशि को 8% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज (अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित) दर पर निवेश किया जाता है। यदि एक वर्ष के बाद धनराशि ₹10,816 हो जाती है, तो मूलधन (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 10,500
  • 10,000
  • 10,200
  • 10,400

एक थोक विक्रेता उस वस्तु पर 25% की स्कीम छूट प्रदान करता है जिसका अंकित मूल्य ₹2,400 है। खुदरा विक्रेता को शेष राशि का पूर्ण भुगतान करना होता है। खुदरा विक्रेता द्वारा भुगतान किया गया नेट (net) मूल्य कितना है?

  • ₹1,700
  • ₹1,750
  • ₹1,900
  • ₹1,800

एक बेलन के आधार की त्रिज्या 3.5 cm है और उसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 616 cm² है। बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 का प्रयोग कीजिए)

  • 1078 cm³
  • 1078 cm³
  • 1178 cm³
  • 1278 cm³

एक नाव की चाल 15 km/h है और धारा की चाल 5 km/h है। नाव द्वारा धारा की दिशा में 80 km और धारा की विपरीत दिशा में 40 km की दूरी तय करने में लिया गया कुल समय ज्ञात कीजिए।

  • 5 घंटे
  • 6 घंटे
  • 8 घंटे
  • 7 घंटे

[(3² × 9)³] / [27² × 3⁴] का मान ज्ञात कीजिए।

  • 3
  • 9
  • 1
  • 1/3

एक शर्ट की कीमत ₹655 है। सेल के दौरान, इसकी कीमत में 20% की छूट प्रदान की जाती है। शर्ट की नई कीमत (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 526
  • 524
  • 527
  • 524

निम्नलिखित में से कौन-से कथन, किसी चतुर्भुज की विशिष्ट रूप से रचना करने के लिए सत्य हैं? (i) 2 विकर्ण दिए जाने पर समचतुर्भुज और वर्ग की रचना की जा सकती है। (ii) 2 आसन्न भुजाओं की लंबाई और 2 कोणों की माप दी गई हो। (iii) 3 भुजाओं की लंबाई और 1 कोण की माप दी गई हो। (iv) 4 भुजाओं और 1 विकर्ण की लंबाई दी गई हो।

  • (ii) और (iv)
  • (i) और (iv)
  • (i) और (iii)
  • (ii) और (iii)

संख्याओं 7, 8, 7, 9, 10 का बहुलक ज्ञात कीजिए।

  • 9
  • 7
  • 10
  • 8

पिता और पुत्र की आयु का अनुपात 12 : 7 है। वर्तमान से चार वर्ष बाद, उनकी आयु का अनुपात 5 : 3 होगा। उनकी वर्तमान आयु का योगफल ज्ञात कीजिए।

  • 139 वर्ष
  • 119 वर्ष
  • 128 वर्ष
  • 152 वर्ष

यदि 6 चॉकलेट, 12 चॉकलेट और x चॉकलेट की कीमत समानुपात में इस प्रकार है कि x तृतीयानुपाती है, तो x के संगत कितनी चॉकलेट होंगी?

  • 24
  • 26
  • 28
  • 32

एक साइकिल-चालक शहर A से शहर B तक 182 km की दूरी तय करता है। पहले 84 km तक वह एक निश्चित चाल से साइकिल चलाता है। शेष दूरी (98 km) के लिए वह अपनी चाल में 7 km/h की वृद्धि करता है और इस प्रकार मूल चाल से पूरी दूरी तय करने में लगने वाले समय से 42 मिनट पहले पहुँच जाता है। मूल चाल ज्ञात कीजिए।

  • 21 km/hr
  • 22.5 km/hr
  • 24 km/hr
  • 28 km/hr

A और B की वर्तमान आयु का अनुपात 5 : 7 है। 6 वर्ष बाद, उनकी आयु का योगफल 60 वर्ष होगा। A की वर्तमान आयु कितनी है?

  • 40 वर्ष
  • 20 वर्ष
  • 30 वर्ष
  • 25 वर्ष

जूही और ममता के पास एक निश्चित धनराशि है। यदि जूही, ममता को ₹30 देती है, तो जूही के पास, ममता से दोगुनी धनराशि होगी। लेकिन, यदि ममता, जूही को ₹10 देती है, तो जूही के पास, ममता से चार गुना धनराशि होगी। प्रारंभ में जूही और ममता के पास मिलाकर कुल कितनी धनराशि (₹ में) थी?

  • 320
  • 310
  • 290
  • 300

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा विकल्प 95061 की निकटतम संख्या है, जो 9 से विभाज्य है?

  • 95060
  • 95058
  • 95059
  • 95057

₹1,472 को रोहित, माया और विकास में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि यदि उनके हिस्सों में से क्रमशः ₹25, ₹52 और ₹18 घटा दिए जाएं, तो उनके पास शेष राशियों का अनुपात 15:19:17 हो जाता है। कटौती के बाद विकास को प्राप्त राशि ज्ञात कीजिए।

  • ₹359
  • ₹559
  • ₹459
  • ₹509

यदि दो विभिन्न क्रमागत अभाज्य संख्याओं का योग 36 है, तो उन दो अभाज्य संख्याओं का गुणनफल कितना होगा?

  • 323
  • 323
  • 289
  • 361

पाइप A, B और C मिलकर एक टंकी को 6 घंटे में भर सकते हैं। 2 घंटे तक एक साथ कार्य करने के बाद, C को बंद कर दिया जाता है तथा A और B मिलकर शेष भाग को 7 घंटे में भरते हैं। C द्वारा अकेले टंकी को भरने में लिया गया समय (घंटों में) कितना ज्ञात कीजिए।

  • 14
  • 14
  • 12
  • 9

चार दुकानों I, II, III और IV पर एक कुकर का अंकित मूल्य समान है। दुकान I, कुकर के अंकित मूल्य पर 89% और 68% की दो क्रमिक छूट प्रदान करती है; दुकान II, कुकर के अंकित मूल्य पर 25% और 11% की क्रमिक छूट प्रदान करती है; और दुकान IV, कुकर के अंकित मूल्य पर 94%, 49% और 21% की क्रमिक छूट प्रदान करती है। कौन-सी दुकान कुकर को सबसे कम कीमत पर बेच रही है?

  • I
  • III
  • II
  • IV

[{(20/36) ÷ (20/5)} ÷ {(5/11 × 22/15) + 3/12} ÷ (5/5)] – (33/21 of 21/5) का मान ज्ञात कीजिए।

  • 11/24
  • 1/40
  • 13/27
  • 10/33

कोई फल विक्रेता, उस दोषपूर्ण तराजू का उपयोग करता है जो 900 ग्राम को 1 kg दिखाता है। वह ₹150 प्रति kg (दोषपूर्ण तराजू के अनुसार) की दर से सेब बेचता है। यदि उसका क्रय मूल्य ₹120 प्रति kg (वास्तविक वजन) है, तो उसका वास्तविक लाभ प्रतिशत कितना है?

  • 38 8/9%
  • 38 4/9%
  • 37 7/9%
  • 38 8/9%

यदि किसी संख्या में 25% की वृद्धि की जाती है, तो उसे मूल संख्या प्राप्त करने के लिए कितने प्रतिशत की कमी करनी होगी?

  • 5% की वृद्धि
  • 15% की कमी
  • 20% की वृद्धि
  • 20% की कमी

दो धनात्मक संख्याओं का योगफल 14 है और उनका गुणनफल 45 है। उनके बीच का धनात्मक अंतर कितना होगा?

  • 7
  • 4
  • 8
  • 11

RRB-GK

निम्नलिखित में से किस विधि का उपयोग विशेष रूप से कणिकीय वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है?

  • खुली भट्टियों में उत्प्रेरक दहन
  • बिना किसी उपचार के चिमनी की ऊंचाई में वृद्धि करना
  • धूल और फ्लाई ऐश को रोकने के लिए वस्त्र निस्यंदक का उपयोग
  • तरल मार्जक का उपयोग करके गैसों का अवशोषण

मुगल काल में प्रांतीय प्रशासन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए। कथन I: सूबेदार प्रांत का प्रमुख होता था और सामान्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होता था। कथन II: सूबे में राजस्व विभाग का प्रमुख दीवान होता था।

  • कथन I गलत है, जबकि कथन II सही है।
  • कथन I और II दोनों सही हैं।
  • कथन I सही है, जबकि कथन II गलत है।
  • कथन I और II दोनों गलत हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व आघातवर्ध्य है तथा ऊष्मा एवं विद्युत का सुचालक है?

  • बेरियम (Ba)
  • नियॉन (Ne)
  • सल्फर (S)
  • आयोडीन (I)

किस पद्म श्री पुरस्कार विजेता को रवीन्द्रनाथ टैगोर ने नृत्य संग्रामिनी की उपाधि दी थी?

  • बालासरस्वती
  • सितारा देवी
  • शोभा नायडू
  • कनक रेले

लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) नामक एक विशेष एडाप्टर, जिसे नेटवर्क एडाप्टर भी कहा जाता है, के माध्यम से उपकरणों को जोड़कर रिसोर्स शेयरिंग को सक्षम करता है।

  • नेटवर्क इंटरफेस कार्ड (Network Interface Card)
  • रीड-ओनली मेमोरी (Read-Only Memory)
  • ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (Graphics Processing Unit)
  • सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit)

स्वतंत्रता के बाद विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करने के लिए भारत ने कौन-सी रणनीति अपनाई?

  • डॉलरीकरण (Dollarisation)
  • मुक्त व्यापार (Free trade)
  • आयात प्रतिस्थापन (Import substitution)
  • निर्यात-आधारित वृद्धि (Export-led growth)

विंडोज 11 में स्लीप और हाइबरनेट मोड के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य या असत्य हैं? (i) हाइबरनेट शटडाउन से पहले सेशन को हार्ड डिस्क में सेव कर लेता है, जिससे रीस्टार्ट होने पर पूरी तरह से रिकवरी हो जाती है। (ii) स्लीप मोड हाइबरनेट की तुलना में अधिक पॉवर की खपत करता है क्योंकि यह RAM को चालू रखता है।

  • (i) असत्य, (ii) सत्य
  • (i) सत्य, (ii) असत्य
  • (i) सत्य, (ii) सत्य
  • (i) असत्य, (ii) असत्य

1. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम में स्थित है। 2. पेरियार राष्ट्रीय उद्यान केरल में स्थित है। 3. सुंदरबन बायोस्फीयर रिजर्व भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित है। 4. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में स्थित है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?

  • 1, 3, 4
  • 1, 2, 3
  • 2, 3
  • 2, 3, 4

सिस्टम सॉफ्टवेयर के संबंध में कौन-सा कथन सत्य या असत्य है? (i) ऑपरेटिंग सिस्टम प्रिविलेज्ड मोड (privileged mode) में रन करता है, जिससे इसे हार्डवेयर तक अप्रतिबंधित एक्सेस प्राप्त होता है। (ii) कंप्यूटर को शुरू करने और कार्य करने के लिए डिवाइस ड्राइवर जैसे कोर सिस्टम सॉफ्टवेयर आवश्यक हैं।

  • (i) सत्य, (ii) असत्य
  • (i) असत्य, (ii) सत्य
  • (i) सत्य, (ii) सत्य
  • (i) असत्य, (ii) असत्य

विंडोज 11 फाइल एक्सप्लोरर में, किस फीचर का उपयोग करके किसी फाइल का नाम टाइप करके उसे तुरंत ढूंढा जा सकता है?

  • View
  • Sort
  • Properties
  • Search box

किस भारतीय शहर ने 23वीं एशियन ओशेनियन कांग्रेस ऑफ रेडियोलॉजी (Asian Oceanian Congress of Radiology – AOCR) 2025 की मेजबानी की?

  • जयपुर
  • चंडीगढ़
  • चेन्नई
  • हैदराबाद

अगस्त 2024 में अनुमोदित किस नीति का उद्देश्य भारत में उच्च प्रदर्शन वाली जैव-विनिर्माण में नवाचार-संचालित अनुसंधान और उद्यमिता को बढ़ावा देना है?

  • बायोई3 (BioE3)
  • बायोग्रोथ स्कीम (BioGrowth Scheme)
  • जेनटेक पहल (GenTech Initiative)
  • बायो-इंडिया 2025 (Bio-India 2025)

राजा राम मोहन राय की सबसे बड़ी सामाजिक उपलब्धि क्या थी?

  • 1829 में सती प्रथा का उन्मूलन
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना
  • अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देना
  • बाल विवाह का उन्मूलन

फरवरी 2025 में, प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान ‘मिशन 500’ के तहत क्या लक्ष्य निर्धारित किया गया था?

  • 500 संयुक्त सैन्य अभ्यास
  • 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार में $500 बिलियन
  • USA में 500 भारतीय स्टार्टअप लॉन्च
  • 500 रक्षा समझौते हस्ताक्षरित

जब बेरियम क्लोराइड (BaCl₂) विलयन को सोडियम सल्फेट (Na₂SO₄) विलयन के साथ मिलाया जाता है, तो एक सफेद उत्पाद बेरियम सल्फेट (BaSO₄) बनता है। इस उत्पाद को ______ कहा जाता है।

  • इमल्शन
  • अवक्षेप
  • समस्या निक
  • समावयवी

2025 वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैम्पियनशिप में, किस पुरुष तैराक ने सेमीफाइनल के दौरान 200 m इंडिविजुअल मेडले (IM) में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया?

  • लियोन मार्चंड (Leon Marchand)
  • माइकल फेल्प्स (Michael Phelps)
  • लूका उरलैंडो (Luca Urlando)
  • शाइन कैसास (Shaine Casas)

भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद आय और स्थिति की असमानताओं को कम करने पर सर्वाधिक बल देता है?

  • अनुच्छेद 39
  • अनुच्छेद 36
  • अनुच्छेद 38 (2)
  • अनुच्छेद 38 (1)

भारत के संविधान के अनुच्छेद 323A (प्रशासनिक अधिकरण) के तहत अधिकरणों की स्थापना ______ द्वारा की जा सकती है।

  • केवल उच्चतम न्यायालय
  • केवल उच्च न्यायालय
  • केवल राज्य विधानमंडल
  • केवल संसद

भारत के उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों में सबसे अधिक पाई जाने वाली वृक्ष प्रजाति कौन-सी है?

  • सागौन (Teak)
  • ओक (Oak)
  • फर (Fir)
  • पाइन (Pine)

श्वेतांबर जैन धर्म का कौन-सा अत्यंत पूजनीय ग्रंथ, 24 तीर्थंकरों के जीवन, धर्माचार्यों की वंश-परम्परा और पर्जुषण पर्व के दौरान पालन किए जाने वाले मठवासी नियमों का वर्णन करता है?

  • कल्प-समन्त
  • कल्प-सूत्र
  • कल्प-योग
  • कल्प-सूत्रधाम

अनुच्छेद 60 के तहत शपथ के अनुसार राष्ट्रपति का प्राथमिक सांविधानिक कर्तव्य क्या है?

  • भारतीय शासन के लिए नीतियों का सूत्रीकरण
  • प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद को नियंत्रित करना
  • संविधान का परिक्षण, संरक्षण और प्रतिरक्षण करना
  • भारतीय शासन के लिए वित्त का प्रबंधन करना

भारत में फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी की मुख्य बस्ती किस स्थान पर स्थित थी?

  • चंद्रनगर
  • पांडिचेरी
  • काराईकल
  • माहे

पंडिता रमाबाई के कार्य का प्राथमिक उद्देश्य क्या था?

  • एक राष्ट्रीय सेना की स्थापना
  • पारंपरिक धार्मिक प्रथाओं को बढ़ावा देना
  • महिला शिक्षा और सशक्तिकरण
  • भारत के लिए राजनीतिक स्वतंत्रता

भारत में, अवसंरचना परियोजनाओं के समेकित नियोजन और समन्वित निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए PM गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान (NMP) किस वर्ष शुरू किया गया था?

  • 2021
  • 2023
  • 2024
  • 2022

केंद्रीय बजट 2025-26 के अनुसार, समान वित्त वर्ष के लिए कुल अनुमानित व्यय कितना है?

  • ₹45 लाख करोड़
  • ₹40 लाख करोड़
  • ₹55 लाख करोड़
  • ₹50.65 लाख करोड़

यदि किसी गेंद को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा, उच्चतम बिंदु पर इसके वेग का वर्णन करता है?

  • शून्य
  • गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण के बराबर
  • ऋणात्मक
  • धनात्मक

5 दिसंबर, 2025 को RBI द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के GDP विकास का संशोधित अनुमान कितना है?

  • 7%
  • 7.1%
  • 7.2%
  • 7.3%

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, अत्यधिक उच्च जनसंख्या घनत्व (जैसे, बोस-वॉश, टोक्यो-ओसाका, पर्ल रिवर डेल्टा) वाले “मेगाक्षेत्रों (megaregions)” के उद्भव की सर्वोत्तम व्याख्या करता है?

  • इनका विकास एकीकृत आर्थिक गलियारों और उच्च कनेक्टिविटी के कारण होता है
  • सरकारें अभिप्रायपूर्वक मेगाक्षेत्रों का निर्माण करने के लिए जनसंख्या को स्थानांतरित करती हैं
  • मेगाक्षेत्रों का निर्माण मुख्यतः एकसमान भौतिक भूगोल के कारण होता है
  • मेगाक्षेत्रों का निर्माण सांस्कृतिक विविधता की अनुपस्थिति के कारण होता है

अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2025 की थीम क्या थी?

  • बहुभाषी शिक्षा – अधिगम और पीढ़ीगत अधिगम का एक स्तंभ
  • बहुभाषी अधिगम के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग: चुनौतियाँ और अवसर
  • बहुभाषी शिक्षा: शिक्षा के रूपांतरण के लिए एक आवश्यकता
  • अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का रजत जयंती समारोह

आवर्तता के संदर्भ में, एक ही समूह में स्थित तत्व समान रासायनिक गुणधर्म प्रदर्शित करते हैं। समूह के सदस्यों के बीच इस समानता के लिए कौन-सा मुख्य कारक उत्तरदायी है?

  • समान संयोजी इलेक्ट्रॉनिक विन्यास
  • समान परमाणु द्रव्यमान
  • एकसमान परमाणु क्रमांक
  • स्थिर परमाणु त्रिज्या

लोक संगीत वाद्ययंत्र एकतारा का प्राथमिक संबंध, निम्नलिखित में से किससे है?

  • तमिलनाडु के दरबारी नृत्य
  • छत्तीसगढ़ नृत्य में युद्ध कला प्रदर्शन
  • लोक और भक्तिवादी तंतु संगीत (string music)
  • ओडिशा में मंदिर अनुष्ठान

निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन द्वारा भारत में पंचायतों से संबंधित भाग IX समाविष्ट किया गया?

  • 44वां संशोधन
  • 73वां संशोधन
  • 86वां संशोधन
  • 42वां संशोधन

भाषाई अल्पसंख्यकों के लिए विशेष अधिकारी के कार्यालय की स्थापना, संविधान के किस अनुच्छेद के तहत किया गया है?

  • अनुच्छेद 338-A
  • अनुच्छेद 350-B
  • अनुच्छेद 348-A
  • अनुच्छेद 315-B

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) किस वर्ष शुरू की गई थी?

  • 2014-15
  • 2015-16
  • 2013-14
  • 2012-13

आधुनिक नृत्य शैली के प्रणेता, उदय शंकर को 1971 में निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?

  • पद्म भूषण
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार
  • पद्म विभूषण
  • पद्म श्री

10 अक्टूबर को मनाए गए विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 की अभियान थीम (campaign theme) क्या थी?

  • मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानवाधिकार है (Mental Health is a Universal Human Right)
  • सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को वैश्विक प्राथमिकता बनाएँ (Make Mental Health & Well-being for All a Global Priority)
  • कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health at Work)
  • मानवीय आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health in Humanitarian Emergencies)

निम्नलिखित में से कौन-सा, एक अंतर्देशीय नदी-बंदरगाह है?

  • विशाखापट्टनम
  • कांडला
  • कोलकाता
  • कोच्चि

निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत में स्थित एक स्थलरुद्ध अंतर्देशीय नदी बंदरगाह है?

  • पांडु बंदरगाह
  • चेन्नई बंदरगाह
  • कांडला बंदरगाह
  • मुंबई बंदरगाह

1309 CE में, मलिक काफूर ने दक्षिण भारत में निम्नलिखित में से किस साम्राज्य पर आक्रमण किया?

  • पांड्य साम्राज्य
  • यादव साम्राज्य
  • होयसल साम्राज्य
  • काकतीय साम्राज्य

आपातकालीन प्रावधानों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • संघवाद को जारी रखना
  • संघीय व्यवस्था को एकात्मक व्यवस्था में परिवर्तित करना
  • भारत को राजतंत्र बनाना
  • संवैधानिक संशोधन को औपचारिक रूप देना

RRB-Reasoning

सभी 193 व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में खड़े हैं। Ccd दाएं छोर से 14वें स्थान पर है जबकि Vks बाएं छोर से 124वें स्थान पर है। Ccd और Vks के बीच कितने व्यक्ति हैं?

  • 52
  • 54
  • 53
  • 55

श्रेय बिंदु A से चलना शुरू करता है और उत्तर दिशा में 22 km चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 24 km चलता है, फिर दाएं मुड़कर 28 km चलता है। इसके बाद वह दाएं मुड़कर 30 km चलता है। अंत में वह दाएं मुड़कर 6 km चलता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)

  • पूर्व दिशा में 6 km
  • पूर्व दिशा में 3 km
  • पश्चिम दिशा में 7 km
  • पूर्व दिशा में 5 km

किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘queen dirt world’ को ‘ya yo mq’ के रूप में कूट किया जाता है और ‘world bat law’ को ‘yo uj zs’ के रूप में कूट किया जाता है। तो उस भाषा में ‘world’ को कैसे कूट किया जाता है? (सभी कूट दो-अक्षरों वाले कूट हैं।)

  • yo
  • mq
  • uj
  • ya

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • UWWX
  • HJL
  • BCDF
  • OPQS

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 871 791 721 661 611 ?

  • 539
  • 501
  • 571
  • 571

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से, WSPO का संबंध SPNN से है। उसी प्रकार, TQNL का संबंध PNLK से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, MKHI का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

  • IGEF
  • TYWD
  • IHFH
  • IGDE

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? QMO NJL KGI HDF ?

  • EZB
  • EFH
  • EAC
  • EAC

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CONE’ को ‘1536’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘NOTE’ को ‘3146’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘T’ के लिए कूट क्या है?

  • 6
  • 3
  • 4
  • 1

यदि ‘+’ का अर्थ ‘-‘ है, ‘-‘ का अर्थ ‘×’ है, ‘×’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 15 + 5 – 10 × 2 ÷ 5 = ?

  • 86
  • 83
  • 85
  • 88

उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए।) (18, 9, 162) (21, 7, 147)

  • (34, 9, 308)
  • (32, 7, 224)
  • (31, 8, 246)
  • (29, 10, 292)

P, Q की बहन है। Q, S का भाई है। T, X का पिता है। X, S का पुत्र है। X का P से क्या संबंध है?

  • बहन का पुत्र
  • पुत्र
  • पुत्री का पुत्र
  • भाई का पुत्र

उस त्रिक का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। FA – HC – JL, ID – KF – MO

  • MH – OJ – QS
  • NH – OJ – QR
  • MH – OJ – QR
  • NH – OI – QR

यदि DEPARTS शब्द के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

  • 0
  • 1
  • 2
  • 3

यदि ‘A’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है और ‘D’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 43 D 28 C 35 A 7 B 11 = ?

  • 71
  • 70
  • 70
  • 74

एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A # B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’ और A & B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। यदि ‘S + D & R ÷ Y # H’ है, तो S का H से क्या संबंध है?

  • पिता
  • पत्नी का भाई
  • भाई
  • पत्नी का पिता

सात व्यक्ति, S, T, I, C, K, E और R, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। E के दाएं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। E और C के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। T और S के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। C के बाएं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। पंक्ति के बाएं छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?

  • I
  • K
  • S
  • E

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • KP – GL
  • ZW – VS
  • RF – NC
  • ME – IA

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक अनुसरण करते हैं। कथन: सभी चेरी, चमगादड़ हैं। कोई चमगादड़, संतरा नहीं है। निष्कर्ष: (I) कोई चेरी, संतरा नहीं है। (II) कुछ संतरे, चमगादड़ हैं।

  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है

सात बक्से L, M, N, O, P, Q और R, एक के ऊपर एक रखे गये हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गये हों। Q को N के ठीक ऊपर रखा गया है। L और N के बीच केवल दो बक्से रखे गये हैं। L को N के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। O को सबसे ऊपर वाले स्थान पर रखा गया है। M और P के बीच केवल दो बक्से रखे गये हैं। P के नीचे केवल एक बक्सा रखा गया है। R को N के नीचे किसी एक स्थान पर रखा गया है। Q और R के बीच कितने बक्से रखे गये हैं?

  • दो
  • एक भी नहीं
  • एक
  • तीन

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? JCT 6, NGQ -7, RKN -20, VOK -33, ?

  • ZDX -45
  • ZXD -44
  • ZCD -54
  • ZSH -46

उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। HM – JR – LW, UL – WQ – YV

  • GP – EK – SV
  • CF – GK – HP
  • CF – EK – GP
  • GP – JK – CE

निम्नलिखित श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। (गिनती केवल बाएँ से दाएँ की ओर की जानी चाहिए।) (सभी संख्याएँ केवल एकल-अंकीय संख्याएँ हैं।) (बाएँ) 5 3 5 1 5 4 1 2 9 1 1 7 4 8 7 6 6 8 1 5 6 4 1 1 6 6 4 (दाएँ) ऐसी कितनी सम संख्याएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या और ठीक बाद एक सम संख्या है?

  • 5
  • 3
  • 4
  • 6

शब्द ‘SCRAMBLE’ में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले दूसरे अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में कौन-सा अक्षर ठीक दो बार आएगा?

  • S
  • C
  • N
  • M

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? FJI JNM NRQ RVU ?

  • VWY
  • VYX
  • VAX
  • VZY

सात व्यक्ति A, B, D, J, O, T और Z एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। T के दाएं, केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। T और B के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। A और Z के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Z, T के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। O, D के ठीक दाएं पड़ोस में बैठा है। J के ठीक दाएं पड़ोस में कौन बैठा है?

  • B
  • D
  • Z
  • J

यदि संख्या 6534217 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों की स्थिति अपरिवर्तित रहेगी?

  • एक भी नहीं
  • तीन
  • दो
  • एक

श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 4, 12, 36, 108, ?, 972

  • 321
  • 323
  • 322
  • 324

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • UYT
  • YBX
  • JMI
  • NQM

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, यह निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: कुछ इंजीनियर, डिजाइनर हैं। सभी डिजाइनर, निर्माता हैं। निष्कर्ष: (I) सभी निर्माता, इंजीनियर हैं। (II) कुछ इंजीनियर, निर्माता हैं।

  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं

सात डिब्बे F, G, H, I, J, K और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उनका क्रम यही हो। G के ऊपर केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। J और G के बीच केवल एक डिब्बे को रखा गया है। J और K के बीच केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। K को G के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। S को K के ठीक नीचे रखा गया है। F को I के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। H को J के ठीक ऊपर या नीचे नहीं रखा गया है। H और J के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?

  • एक
  • चार
  • दो
  • तीन
RRB NTPC UG 19/6/2026 CBT-1 S-2