MATHS

एक डिलीवरी वैन पहले 100 km की दूरी 50 km/h की चाल से, अगले 150 km की दूरी 60 km/h की चाल से और अंतिम 50 km की दूरी 40 km/h की चाल से तय करती है। संपूर्ण यात्रा के दौरान औसत चाल ज्ञात कीजिए। (उत्तर को दशमलव के दो स्थान तक लिखे)

  • 54.54 km/h
  • 48.29 km/h
  • 52.17 km/h
  • 50.05 km/h

16 – 16 ÷ 2 + 14 – 5 × 4 – 39 + 12 × 36 ÷ 4 – 7 × 6 + 12 ÷ 7 – 12 ÷ 7 of को सरल कीजिए।

  • 43
  • 39
  • 33
  • 47

एक व्यक्ति ने कोई वस्तु उसके अंकित मूल्य से 20% कम पर खरीदी और उसे अंकित मूल्य से ₹10 अधिक पर बेच दिया, तो उसे 40% का लाभ प्राप्त हुआ। वस्तु का अंकित मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए। (दो दशमलव स्थान तक पूर्णांकित)

  • ₹86.66
  • ₹73.33
  • ₹83.33
  • ₹76.66

एक कॉलेज में, विज्ञान और कला के विद्यार्थियों का अनुपात उसके तीन बैचों में से प्रत्येक के लिए अलग-अलग है। बैच A में यह अनुपात 5 : 8 है, बैच B में यह अनुपात 7 : 11 है और बैच C में यह अनुपात 3 : 5 है। किस बैच में विज्ञान के विद्यार्थियों का सर्वाधिक अनुपात (proportion) है?

  • बैच C
  • बैच B
  • सभी का अनुपात समान है
  • बैच A

(0.25 × 1.6) ÷ (0.04 × 0.5) को सरल कीजिए।

  • 10
  • 2
  • 8
  • 20

एक सीढ़ी दीवार के सहारे टिकी हुई है, जो धरातल के साथ 60° का कोण बनाती है। यदि सीढ़ी का पाद दीवार से 15 मीटर की दूरी पर है, तो सीढ़ी की लंबाई ज्ञात कीजिए।

  • 36 m
  • 32 m
  • 30 m
  • 42 m

कोई व्यापारी, ₹2400 में माल खरीदता है। वह माल का एक-तिहाई भाग 20% के लाभ पर बेचता है और माल का एक-चौथाई भाग 10% की हानि पर बेचता है, तथा शेष माल को क्रय मूल्य पर बेचता है। समग्र लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 4% हानि
  • 5% हानि
  • 4% लाभ
  • 5% लाभ

आठ आम और पाँच संतरे का मूल्य ₹164 है, जबकि पाँच आम और आठ संतरे का मूल्य ₹148 है। तीन आम और तीन संतरे का मूल्य ज्ञात कीजिए।

  • ₹70
  • ₹72
  • ₹76
  • ₹74

23³ + (-14)³ + (-9)³ का मान ज्ञात कीजिए।

  • 8498
  • 8581
  • 8502
  • 8694

भाग के एक प्रश्न में, भाजक, भागफल का 14 गुना और शेषफल का 5 गुना है। यदि शेषफल 56 है, तो भाज्य कितना है?

  • 5656
  • 5653
  • 5655
  • 5651

व्यक्ति A की वर्तमान आयु, व्यक्ति B की आयु के दोगुने से 5 वर्ष अधिक है। यदि व्यक्ति B की आयु 15 वर्ष है, तो व्यक्ति A की वर्तमान आयु (वर्ष में) कितनी है?

  • 35
  • 33
  • 34
  • 32

A और B एक कार्य को क्रमशः 12 दिन और 39 दिन में पूरा कर सकते हैं। दोनों 4 दिन कार्य करते हैं और फिर A कार्य छोड़कर चला जाता है। शेष कार्य को पूरा करने में B को कितने दिन लगेंगे?

  • 23
  • 21
  • 22
  • 24

₹8,000 की धनराशि पर 3 वर्षों के लिए 7.5% वार्षिक ब्याज की दर से साधारण ब्याज के तहत प्राप्त होने वाला मिश्रधन ज्ञात कीजिए।

  • ₹10000
  • ₹9800
  • ₹9600
  • ₹9400

ΔXYZ में, XY = XZ और ∠X = 40° है, तो ∠Z का माप ज्ञात कीजिए।

  • 70°
  • 80°
  • 40°
  • 60°

गोले A की त्रिज्या 6 cm है और गोले B की त्रिज्या 3 cm है। गोले A और गोले B के पृष्ठीय क्षेत्रफल का अनुपात ज्ञात कीजिए।

  • 3:1
  • 6:1
  • 2:1
  • 4:1

एक दुकानदार एक ही अंकित मूल्य वाले खिलौनों पर निम्नलिखित स्कीमें प्रदान करता है- (A) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 21% और 8% की क्रमिक छूट (B) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 38%, 42% और 30% की क्रमिक छूट (C) पहले 8 खिलौनों पर 17% की छूट और उसके बाद प्रत्येक खिलौने पर 20% की छूट (D) 10 खिलौने खरीदने पर 7 खिलौने मुफ्त एक ग्राहक 10 खिलौने खरीदना चाहती है। ऊपर दी गई स्कीमों में से कौन-सी स्कीम उसके लिए सबसे कम लाभप्रद है?

  • D
  • B
  • A
  • C

एक कस्बे की जनसंख्या में वर्ष 2015 में 10% की वृद्धि होती है और वर्ष 2016 में 15% की कमी होती है। यदि वर्ष 2016 के अंत में कस्बे की जनसंख्या 1,87,000 है, तो वर्ष 2015 के प्रारंभ में कस्बे की जनसंख्या ज्ञात कीजिए।

  • 2,00,000
  • 2,15,000
  • 1,95,000
  • 2,10,000

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, 11 से विभाज्य है?

  • 7,393
  • 3,762
  • 6,184
  • 4,915

पाइप A और B मिलकर एक टंकी को 10 घंटे में भर सकते हैं। पाइप B और C मिलकर उसी टंकी को 20 घंटे में भर सकते हैं तथा पाइप C और A मिलकर उसे 12 घंटे में भर सकते हैं। पाइप B द्वारा अकेले टंकी को भरने में लगने वाला समय ज्ञात कीजिए।

  • 30 घंटे
  • 25 घंटे
  • 28 घंटे
  • 32 घंटे

यदि ₹10,000 की राशि पर वार्षिक रूप से संयोजित होने वाले 4% वार्षिक दर से 2 वर्षों में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज ₹816 है, तो दो वर्षों की अवधि के अंत में देय कुल राशि ________ होगी।

  • ₹10,351
  • ₹10,140
  • ₹10,816
  • ₹10,210

एक जोड़ी जूतों का अंकित मूल्य ₹2800 है और उस पर 18% की व्यापारिक छूट दी जाती है। एक विशेष ऑफर के तहत, एक ग्राहक छूट-प्राप्त मूल्य पर 5 जोड़ी जूते खरीदता है और उसे छूट-प्राप्त मूल्य के 50% की छूट पर अतिरिक्त 2 जोड़ी जूते मिलते हैं। ग्राहक के लिए 7 जोड़ी जूतों का कुल मूल्य ज्ञात कीजिए।

  • ₹13,667
  • ₹13,876
  • ₹13,776
  • ₹13,676

यदि 4 और 20 का तृतीयानुपाती m है तथा m और 50 का तृतीयानुपाती n है, तो n का मान कितना होगा?

  • 28
  • 25
  • 20
  • 24

एक कार्यालय में छह कर्मचारियों की औसत मासिक आय ₹24,000 है। जब एक नया कर्मचारी कार्यालय में नियुक्त होता है, तो सभी सात कर्मचारियों की औसत आय ₹25,500 हो जाती है। नए कर्मचारी की मासिक आय क्या है?

  • ₹34,000
  • ₹33,000
  • ₹34,500
  • ₹33,500

पानी की एक गोलाकार टंकी का आंतरिक व्यास 10 मीटर है। यदि टंकी को ₹5 प्रति वर्ग मीटर की लागत से एक सामग्री से लेपित किया जाता है, तो संपूर्ण आंतरिक पृष्ठ को लेपित करने की कुल लागत कितनी होगी? (π = 3.14 का उपयोग करें)

  • ₹314
  • ₹1570
  • ₹785
  • ₹1257

संगीता के वेतन में दो क्रमागत वर्षों में दो बार संशोधन किया जाता है। पहले वर्ष में, वेतन में 12% की वृद्धि की जाती है। दूसरे वर्ष में, इसमें 10% की कमी की जाती है। इसके बावजूद, उसका वेतन दूसरे संशोधन के बाद मूल वेतन से ₹1,584 अधिक होता है। संगीता का मूल मासिक वेतन (₹ में) कितना है?

  • 1,89,000
  • 1,80,000
  • 1,75,000
  • 1,98,000

एक ट्रेन 300 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे में तय करती है। यदि वही ट्रेन उतनी ही दूरी को 6 घंटे में तय करती है, तो उसकी चाल में परिवर्तन क्या है?

  • 15 km/h की कमी
  • 10 km/h की वृद्धि
  • 15 km/h की वृद्धि
  • 10 km/h की कमी

तीन संख्याएँ 3 : 7 : 2 के अनुपात में हैं, और उनका LCM 8820 है। उनका HCF कितना है?

  • 210
  • 240
  • 235
  • 208

निम्नलिखित आंकड़ों का माध्य 12.5 है। लुप्त वारंवारता p ज्ञात कीजिए। आंकड़े का मान (x): 10, 15 वारंवारता (f): 5, p

  • 6
  • 5
  • 4
  • 3

निम्नलिखित में से कौन-सा अनुपात, 3:2 के बराबर है?

  • 120:80
  • 45:20
  • 35:25
  • 60:45

RRB-CA

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, द्वितीयक मेमोरी (secondary memory) का सर्वोत्तम वर्णन करता है?

  • नॉन-वोलेटाइल और स्टोरेज क्षमता में बड़ी
  • मेन मेमोरी की तुलना में तेज और अत्यधिक महंगी
  • वोलेटाइल और प्राथमिक मेमोरी से तेज
  • वोलेटाइल और CPU द्वारा सीधे एक्सेस की जा सकने वाली

भारत के निम्नलिखित में से किस केंद्र शासित प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश सरकार अधिनियम, 1963 के माध्यम से विधानमंडल प्रदान किया गया था?

  • पुडुचेरी
  • चंडीगढ़
  • अंडमान और निकोबार
  • दिल्ली

वह कौन-सा मुद्दा था जिसने 1857 में शुरू हुए विद्रोह के लिए तात्कालिक कारण के रूप में कार्य किया था?

  • नए नियम जिनके अंतर्गत सिपाहियों को अपनी पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों को छोड़ने की आवश्यकता थी।
  • सभी रेजिमेंटों के लिए विदेशी क्षेत्रों में अनिवार्य सेवा तैनाती।
  • एनफील्ड राइफल का प्रचलन, जिसमें उपयोग होने वाले कारतूसों में पशु वसा होने का ठहर था।
  • लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय सिपाहियों की सैन्य पेंशन का निर्लंबन।

निम्नलिखित में से कौन भारत का पहला ऐसा खिलाड़ी है जिसने किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में दो बार ओलंपिक पदक जीता है और रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाला प्रथम भारतीय है?

  • गीता फोगाट
  • सुशील कुमार
  • बजरंग पूनिया
  • कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़

20,000 Hz की मानव श्रव्य सीमा से अधिक की आवृत्तियों को _________ के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

  • टोन (Tones)
  • अल्ट्रासाउंड (Ultrasound)
  • सुपरसोनिक (Supersonic)
  • इन्फ्रासाउंड (Infrasound)

भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच निम्नलिखित में से कौन-सा समझौता आधिकारिक रूप से मई 2025 में लागू हुआ, जिस पर सितंबर 2024 में ताशकंद में हस्ताक्षर किए गए थे?

  • व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (Comprehensive Economic Partnership Agreement – CEPA)
  • दोहरा कराधान परिहार समझौता (Double Taxation Avoidance Agreement – DTAA)
  • द्विपक्षीय निवेश संधि (Bilateral Investment Treaty – BIT)
  • पारस्परिक लॉजिस्टिक्स सहायता समझौता (Mutual Logistics Support Agreement – MLSA)

भारत के किस राज्य में धान की तीन फसलें उगाई जाती हैं — जिन्हें ‘औस’, ‘अमन’ और ‘बोरो’ कहा जाता है?

  • मणिपुर
  • पश्चिम बंगाल
  • नागालैंड
  • बिहार

कौन-सा सॉफ्टवेयर प्रकार, ऑपरेटिंग सिस्टम को हार्डवेयर मैनेज करने और एप्लिकेशनों को सर्विस प्रदान करने में सहायता करता है?

  • सिस्टम सॉफ्टवेयर
  • एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
  • ड्राइवर सॉफ्टवेयर
  • यूटिलिटी सॉफ्टवेयर

राज्य निर्वाचन आयोग _________ के चुनाव कराने के लिए उत्तरदायी होता है।

  • राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति
  • राज्य विधानसभा
  • लोकसभा और राज्य सभा
  • पंचायत और नगर पालिका

महाराष्ट्र का कौन-सा क्षेत्र, लौह अयस्क उत्पादन के लिए जाना जाता है?

  • पुणे और ठाणे
  • नागपुर और वर्धा
  • चंद्रपुर और भंडारा
  • औरंगाबाद और जालना

भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों (DPSP) के अंतर्गत श्रमिकों के लिए ‘जीवन निर्वाह वेतन’ और ‘सम्मानजनक जीवन स्तर’ का प्रावधान निहित है?

  • अनुच्छेद 41
  • अनुच्छेद 42
  • अनुच्छेद 43
  • अनुच्छेद 47

जब 1995-96 में ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (Rural Infrastructure Development Fund – RIDF) की स्थापना की गई थी, तब इसकी प्रारंभिक समग्र निधि (initial corpus) कितनी थी?

  • ₹1,000 करोड़
  • ₹10,000 करोड़
  • ₹2,000 करोड़
  • ₹5,000 करोड़

दिसंबर 2025 में, उत्तर प्रदेश में किस शहर की पुलिस ने समर्पित क्लोज्ड यूजर ग्रुप (Closed User Group – CUG) फोन नंबर लॉन्च किए, जिससे महिलाएँ पुलिस स्टेशनों में मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारियों से सीधे संपर्क कर सकें?

  • चंदीगढ़
  • लखनऊ
  • दिल्ली
  • पटना

भारत में भारी और बड़े आकार की वस्तुओं को लंबी दूरी तक ले जाने के लिए परिवहन का कौन-सा साधन सबसे उपयुक्त है?

  • रेलमार्ग
  • जलमार्ग
  • सड़क मार्ग
  • वायुमार्ग

निम्न में से कौन-सा नियम संदूषित स्थलों की पहचान, निर्धारण और उपचार की प्रक्रिया को परिभाषित करता है?

  • वायु गुणवत्ता मानक नियम, 2025
  • हरित औद्योगिक नीति नियम, 2025
  • शहरी भूमि पुनःस्थापन नियम, 2025
  • पर्यावरण संरक्षण (दूषित स्थलों का प्रबंधन) नियम, 2025

किस भारतीय संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका में ‘समाजवादी’ शब्द जोड़ा है?

  • 42वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम
  • 38वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम
  • 86वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम
  • 44वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम

ऐलुमिनियम सल्फेट के सही सूत्र का चयन कीजिए।

  • Al(SO₄)₃
  • Al₂SO₄
  • Al₃SO₄
  • Al₂(SO₄)₃

किस संशोधन अधिनियम द्वारा संपत्ति के अधिकार को एक विधिक अधिकार के रूप में बहाल किया गया था?

  • 48वां संशोधन
  • 46वां संशोधन
  • 44वां संशोधन
  • 42वां संशोधन

कोपेन की जलवायु वर्गीकरण योजना के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प जलवायु के प्रकार और उसकी वनस्पति या विशेषताओं का सही मिलान है?

  • Cfa – शीत मरुस्थल और स्थायी तुषार भूमि
  • ET – उष्णकटिबंधीय वर्षावन
  • BWh – सघन सदाबहार वितान
  • Aw – पर्णपाती वन और पेड़ों से ढकी घासभूमियां

अगस्त 1925 में हुई काकोरी ट्रेन डकैती का आयोजन निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया था?

  • बंगाल और बिहार में अनुशीलन समिति
  • हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन इन यूनाइटेड प्रोविंसेस
  • लाहौर और दिल्ली में स्थित HSRA इकाई
  • उत्तरी अमेरिका से काम कर रही गदर पार्टी

चंद्रगुप्त प्रथम ने किस जनजाति वंश की राजकुमारी कुमारदेवी से विवाह करके अपनी राजनीतिक स्थिति को सुदृढ़ किया?

  • गांधार
  • अवंती
  • पांचाल
  • लिच्छवी

मार्च 2025 में ISRO ने इंजन से संबंधित कौन-सी प्रमुख उपलब्धि प्राप्त की?

  • सौर विद्युत प्रणोदन डेमो (Solar electric propulsion demo)
  • CE20 का उड़ान स्वीकृति हॉट टेस्टिंग (Flight acceptance hot testing of the CE20)
  • नाभिकीय-आधारित रॉकेट इंजन का प्रक्षेपण (Launch of a nuclear-based rocket engine)
  • पहला आयन इंजन परीक्षण (First ion engine test)

आमाशय पाचन क्रिया में सहायता के लिए पेप्सिन नामक एंजाइम स्रावित करता है। पेप्सिन मुख्य रूप से किस पोषक तत्व पर कार्य करता है?

  • वसा
  • प्रोटीन
  • कार्बोहाइड्रेट
  • विटामिन

निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम ने शहरी स्थानीय निकायों (नगरपालिकाओं) को संवैधानिक दर्जा दिया था?

  • 74वाँ संशोधन अधिनियम
  • 73वाँ संशोधन अधिनियम
  • 42वाँ संशोधन अधिनियम
  • 86वाँ संशोधन अधिनियम

अम्लीय वर्षा के निर्माण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रदूषक मुख्य रूप से उत्तरदायी है?

  • ओजोन
  • कार्बन मोनोऑक्साइड
  • अमोनिया
  • सल्फर डाइऑक्साइड

योजना आयोग, जिसका बाद में नाम बदलकर नीति आयोग कर दिया गया, की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  • 1965
  • 1971
  • 1947
  • 1950

एक पारंपरिक छाया कठपुतली प्रदर्शन ‘थोल्पावकुथु (Tholpavakuthu)’ की उत्पत्ति किस भारतीय राज्य से हुई है?

  • ओडिशा
  • आंध्र प्रदेश
  • केरल
  • पश्चिम बंगाल

अशोक और खारवेल के शिलालेख मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस भाषा में लिखे गए थे?

  • बंगाली
  • पालि
  • प्राकृत
  • संस्कृत

महादेव गोविंद रानाडे ने निम्नलिखित में से किस संस्थान की स्थापना की थी?

  • विधवा पुनर्विवाह संघ
  • आर्य समाज
  • ब्रह्म समाज
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

प्रकृति की संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई ___________ है।

  • पारिस्थितिकी
  • पारितंत्र
  • कोशिका
  • पर्यावरण

निम्नलिखित में से किस जलवायु क्षेत्र में स्थायी तुषार मृदा (permafrost soil) और काई और लाइकेन जैसी निम्न वनस्पति (low vegetation) पाई जाती है?

  • BSh – उपोष्णकटिबंधीय स्टेपी जलवायु
  • Cfb – समुद्री पश्चिमी तट जलवायु
  • Aw – उष्णकटिबंधीय आर्द्र और शुष्क जलवायु
  • ET – टुंड्रा जलवायु

ऑपरेटिंग सिस्टम का कौन-सा कार्य, रन कर रहे विभिन्न प्रोसेस के बीच CPU समय के आवंटन (allocation of CPU time) से संबंधित है?

  • प्रोसेस शेड्यूलिंग
  • मेमोरी प्रबंधन
  • इनपुट/आउटपुट प्रबंधन
  • फाइल प्रबंधन

भारत में 1991 के आर्थिक सुधार अवधि के दौरान विदेशी निवेशकों को कर प्रोत्साहन क्यों प्रदान किए गए थे?

  • घरेलू एकाधिकार को बढ़ावा देने के लिए
  • विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए
  • विदेशी निवेश को हतोत्साहित करने के लिए
  • सरकार के लिए कर राजस्व बढ़ाने के लिए

सिकल सेल रोग (Sickle Cell Disease) के लिए नवंबर 2025 में लॉन्च की गई भारत की पहली स्वदेशी CRISPR-आधारित जीन थेरेपी का नाम क्या है?

  • GENO-1
  • सिकल क्योर
  • BIRSA 101
  • CRISPR-X

फरवरी 2025 में, निम्नलिखित में से किस देश और भारत ने उन्नत एवं लघु मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों पर केंद्रित साझेदारी स्थापित करने के लिए एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए?

  • जापान (Japan)
  • रूस (Russia)
  • संयुक्त राज्य (United States)
  • फ्रांस (France)

CCPI (जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक) 2025 में, किसी देश के जलवायु प्रदर्शन का आकलन कैसे किया जाता है?

  • जनमत सर्वेक्षणों और औद्योगिक विकास के रुझानों के माध्यम से
  • उत्सर्जन, ऊर्जा उपयोग और विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा किए गए जलवायु नीति आंकड़ों को मिलाकर
  • केवल नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन सांख्यिकी के आधार पर
  • केवल राष्ट्रीय उत्सर्जन लक्ष्यों और वनावरण आंकड़ों का विश्लेषण करके

भारत सरकार द्वारा सितंबर 2025 में प्रस्तावित मसौदा विधेयक के तहत शताब्दी वर्ष से पहले किस राष्ट्रीय सांख्यकी संगठन में बदलाव किए गए हैं?

  • भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI)
  • केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO)
  • राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (NSSO)
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI)

साम्राज्य के प्रमुख हिस्सों में जब्ती (Zabti) राजस्व प्रणाली शुरू करने का श्रेय किस मुगल शासक को दिया जाता है?

  • औरंगजेब
  • बाबर
  • अकबर
  • हुमायूँ

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, हम्पी किस साम्राज्य की राजधानी थी?

  • मुगल साम्राज्य
  • मौर्य साम्राज्य
  • गुप्त साम्राज्य
  • विजयनगर साम्राज्य

कंप्यूटर सिस्टम में PCB का पूर्ण रूप क्या है?

  • पेरिफेरल सर्किट बोर्ड (Peripheral Circuit Board)
  • Physical Circuit Block (फिजिकल सर्किट ब्लॉक)
  • Printed Circuit Board (प्रिंटेड सर्किट बोर्ड)
  • Programmed Control Board (प्रोग्राम्ड कंट्रोल बोर्ड)

REASONING

यदि संख्या 2563174 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ा जाए और प्रत्येक सम अंक में से 1 घटाया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?

  • एक भी नहीं
  • दो
  • तीन
  • एक

मोहित बिंदु A से शुरू करता है और दक्षिण दिशा में 21 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़कर 14 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 29 km ड्राइव करता है। इसके बाद वह फिर बाएं मुड़ता है और 21 km ड्राइव करता है। अंत में वह बाएं मुड़कर 8 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)

  • 7 km, पश्चिम की ओर
  • 7 km, पूर्व की ओर
  • 8 km, पश्चिम की ओर
  • 8 km, पूर्व की ओर

दिए गए कथनों और निष्कर्षों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी मुर्गी, बटेर हैं। सभी बटेर, कबूतर हैं। निष्कर्ष (I): कोई भी कबूतर, मुर्गी नहीं है। निष्कर्ष (II): कुछ कबूतर, मुर्गी हैं।

  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं

उत्तर की ओर अभिमुख व्यक्तियों की एक पंक्ति में, जॉनी बाएं छोर से 24वें स्थान पर है। अनुज बाएं छोर से 28वें स्थान पर है। जॉनी और ऋषभ के ठीक बीच में अनुज है। यदि ऋषभ पंक्ति के दाएं छोर से 16वें स्थान पर है, तो पंक्ति में कुल कितने व्यक्ति हैं?

  • 47
  • 45
  • 44
  • 46

दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? MV7 PT13 RR19 ?

  • TR27
  • TP25
  • SP25
  • TQ26

निम्नलिखित श्रृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। (बाएं) 2 8 7 5 6 9 7 6 8 4 8 2 1 8 2 8 6 8 1 3 1 1 3 (दाएं) ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक और ठीक बाद एक सम अंक हैं?

  • दो
  • चार
  • एक
  • तीन

उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो युग्मों के सेटों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। GFK : JAE, LGP : OBJ

  • GIM : JDH
  • JKH : MGB
  • CLW : FGQ
  • FNP : IIK

एक निश्चित कूट भाषा में, A × B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है, A ≠ B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है, A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’ और A = B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘C ≠ D ≠ E + L × M’ है, तो C का M से क्या संबंध है?

  • पुत्री
  • बहन की पुत्री
  • बहन
  • माता की माता

सात बक्से A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। C और G के बीच केवल दो बक्से रखे हैं। B के ऊपर केवल F रखा है। G के नीचे कोई बक्सा नहीं है। E, A के नीचे किसी स्थान पर और D के ऊपर किसी स्थान पर रखा है। F और D के बीच कितने बक्से हैं?

  • 4
  • 1
  • 2
  • 3

अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं हैं? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • UQ – SP
  • QM – OK
  • NJ – LH
  • IE – GC

अनिल अपनी कक्षा में ऊपर से 27वें और नीचे से 19वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी हैं?

  • 45
  • 46
  • 43
  • 44

एक निश्चित कूट भाषा में, “WIAO” को “40” के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और “TNCR” को “47” के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी दी गई भाषा में “FXAJ” के लिए कूट क्या है?

  • 30
  • 41
  • 39
  • 33

शब्द MONKEYS के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाईं ओर से दूसरे अक्षर और दाईं ओर से चौथे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?

  • 4
  • 5
  • 2
  • 1

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा? ICX 9, LFZ 16, OIB 25, RLD 36, ?

  • UPI 49
  • VPJ 49
  • UOF 49
  • VOJ 48

सात व्यक्ति, J, K, C, D, E, Q और H, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Q के दाएं केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। E के दाएं केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। J और E का निकटतम पड़ोसी K है। H, D के दाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। C और K के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • तीन
  • पाँच
  • चार
  • दो

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित प्रकार से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • JC-FG
  • OH-KM
  • LE-HJ
  • QJ-MO

वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार में से तीन एक निश्चित रूप से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है)

  • NPS
  • EGJ
  • QSV
  • HJL

यदि ‘+’ का अर्थ ‘-‘ है, ‘-‘ का अर्थ ‘×’ है, ‘×’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 17 – 3 ÷ 8 + 21 × 3 = ?

  • 50
  • 52
  • 51
  • 49

यदि संख्या 5431786 के प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ा जाता है और प्रत्येक सम अंक में से 2 घटाया जाता है, तो इस प्रकार बनी संख्या में सबसे बड़े और सबसे छोटे अंकों के बीच का अंतर कितना होगा?

  • 2
  • 5
  • 8
  • 6

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। कथन: सभी कालीन, जूते हैं। सभी पेंटिंग, जूते हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ कालीन, पेंटिंग हैं। (II) कुछ जूते, पेंटिंग हैं।

  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है

निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करके इसे तार्किक रूप से पूर्ण करेगा? EIJ 33 GKL 27 IMN 21 KOP 15 ?

  • MRQ 9
  • MQV 8
  • MQR 9
  • MPQ 8

उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएं की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए 13 पर – संक्रियाएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)

  • (2, 78, 13)
  • (4, 150, 19)
  • (6, 216, 18)
  • (7, 155, 11)

एक निश्चित तरीके से FR 6 का संबंध JL 17 से है। उसी प्रकार, EU 12 का संबंध IO 23 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, SL 3 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

  • OK 17
  • YT 9
  • AK 11
  • WF 14

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘jaw bush oven’ को ‘ht vq xe’ के रूप में और ‘zebra egg jaw’ को ‘vq db ia’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘jaw’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?

  • db
  • vq
  • ht
  • xe

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से SMAL का संबंध VQFR से है। उसी प्रकार, ECUJ का संबंध HGZP से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, NOJB का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?

  • QOSH
  • QSHO
  • QSIO
  • QSOH

सात व्यक्ति, R, B, Y, J, E, F और N, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Y दाएं छोर से तीसरे स्थान पर बैठा है। B और Y के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E और J का निकटतम पड़ोसी N हैं। F, E के दाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। R और J के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • पाँच
  • तीन
  • चार
  • दो

शब्द JUMBLED का प्रत्येक अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाएं से चौथे अक्षर और दाएं से पहले अक्षर के बीच अंग्रेजी अक्षरमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?

  • 11
  • 13
  • 10
  • 9

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 65 7 24 15 11 10

  • 40
  • 44
  • 42
  • 38

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 23 32 42 53 65 78 ?

  • 92
  • 85
  • 87
  • 90

एक निश्चित कूट भाषा में, A ≤ B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A ≠ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, A @ B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A – B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘P – Q @ S ≤ T ≠ X’ है, तो P का X से क्या संबंध है?

  • पुत्र की पत्नी
  • पिता की बहन
  • भाई की पत्नी
  • पिता की माता
RRB NTPC UG 8/5/2026 CBT-1 S-3