RRB-MATHS

0.25 और 0.15 का तृतीयानुपाती ज्ञात कीजिए।

  • 0.15
  • 0.09
  • 0.04
  • 0.02

ईंधन की कीमत में क्रमिक तीन महीनों में 55%, 35% और 45% की कमी होती है, लेकिन चौथे महीने में 40% की वृद्धि हो जाती है। मूल कीमत की तुलना में चौथे महीने में ईंधन की कीमत में प्रतिशत कमी (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित) कितनी है?

  • 73.05%
  • 77.48%
  • 76.52%
  • 81.67%

एक दुकानदार एक ही अंकित मूल्य वाले खिलौनों पर निम्नलिखित स्कीमें प्रदान करता है- (A) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 34% और 37% की क्रमिक छूट (B) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 36%, 15% और 14% की क्रमिक छूट (C) पहले 6 खिलौनों पर 33% की छूट और उसके बाद प्रत्येक खिलौने पर 9% की छूट (D) 9 खिलौने खरीदने पर 3 खिलौने मुफ्त एक ग्राहक 9 खिलौने खरीदना चाहती है। ऊपर दी गई स्कीमों में से कौन-सी स्कीम उसके लिए सबसे कम लाभप्रद है?

  • A
  • C
  • D
  • B

एक मोटर चालक एक निश्चित यात्रा को दो चरणों में तय करता है। पहले चरण में, वह कुल समय के 1/3 समय के लिए 30 km/hr की चाल से यात्रा करता है। दूसरे चरण में, वह शेष समय के लिए 60 km/hr की चाल से यात्रा करता है। वह 75 km/hr की एकसमान चाल से वापस प्रारंभिक बिंदु पर लौटता है। संपूर्ण यात्रा के लिए औसत चाल ज्ञात कीजिए।

  • 58 km/hr
  • 55 km/hr
  • 60 km/hr
  • 62 km/hr

एक शर्ट की कीमत ₹200 से घटकर ₹180 हो गई। कीमत में प्रतिशत कमी ज्ञात कीजिए।

  • 5%
  • 10%
  • 20%
  • 15%

4, 6 और 8 का चतुर्थानुपाती m है। 8 और m का तृतीयानुपाती n है। n का मान क्या है?

  • 20
  • 18
  • 16
  • 24

निम्नलिखित में से किस राशि (₹ में) पर 12% की वार्षिक ब्याज दर से 2 वर्षों में ₹1,440 का साधारण ब्याज प्राप्त होगा?

  • 12,000
  • 6,000
  • 345.6
  • 3,000

k का वह मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए व्यंजक x³ − 3x² − 7x − k, (x − 5) से पूर्णतः विभाज्य हो।

  • 5
  • -5
  • 15
  • -15

एक त्रिभुज का आधार 18 cm और ऊंचाई 20 cm है। 24 cm आधार और दोगुने क्षेत्रफल वाले अन्य त्रिभुज की ऊंचाई ज्ञात कीजिए।

  • 20 cm
  • 22 cm
  • 30 cm
  • 24 cm

30 + [(−9 × (26 – 13 + 5))] को सरल कीजिए।

  • -132
  • -132
  • -135
  • -134

एक वर्ग को एक अन्य वर्ग के अंदर इस प्रकार बनाया गया है कि आंतरिक वर्ग का प्रत्येक शीर्ष, बाह्य वर्ग की भुजा के मध्य-बिंदु पर स्थित है। यदि आंतरिक वर्ग का परिमाप 40 cm है, तो बाह्य वर्ग का परिमाप कितना है?

  • 40 cm
  • 20√2 cm
  • 40√2 cm
  • 80√2 cm

एक बस 54 km/hr की एकसमान चाल से चलती है। यह 1 मिनट में कितने मीटर की दूरी तय करती है?

  • 900 मीटर
  • 600 मीटर
  • 800 मीटर
  • 750 मीटर

दो नल एक टंकी को क्रमशः 4 घंटे और 16 घंटे में भर सकते हैं। तीसरा नल उसे 4 घंटे में खाली कर सकता है। यदि सभी नल एक साथ खोल दिए जाएं, तो खाली टंकी को एक-तिहाई भरने में कितना समय (घंटों में) लगेगा?

  • 8
  • 16
  • 16
  • 12

11/16 और 0.4375 को जोड़ें। योगफल दशमलव रूप में ज्ञात कीजिए।

  • 1.208
  • 0.958
  • 1.125
  • 0.975

22³ + (-15)³ + (-7)³ का मान ज्ञात कीजिए।

  • 6930
  • 6930
  • 6981
  • 6826

पांच मित्रों ने खाना पकाने की प्रतियोगिता में भाग लिया और 10 में से क्रमशः 6, 8, 7, 9 और 5 अंक प्राप्त किए। उनके अंकों का समांतर माध्य कितना है?

  • 6.5
  • 7
  • 7.5
  • 8.5

एक सम अष्टभुजीय खेत की परित्रिज्या 10 m है। प्रत्येक भुजा की अनुमानित लंबाई ज्ञात कीजिए।

  • 6.13 m
  • 8.71 m
  • 9.27 m
  • 7.65 m

25 प्रेक्षणों का समांतर माध्य 32.6 है। यदि प्रथम 24 प्रेक्षणों का समांतर माध्य 30 है, तो 25वां प्रेक्षण ज्ञात कीजिए।

  • 85
  • 80
  • 90
  • 95

एक दुकानदार किसी वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 40% अधिक निर्धारित करता है और 25% की छूट देता है। प्रतिशत लाभ या हानि कितना है?

  • 5% हानि
  • 15% लाभ
  • 5% लाभ
  • 15% हानि

A किसी कार्य को 9 दिन में पूरा कर सकता है, जबकि B और C में से प्रत्येक इसे 18 दिन में पूरा कर सकते हैं। तीनों साथ मिलकर कार्य करना प्रारंभ करते हैं और x दिन तक कार्य करते हैं। फिर A कार्य छोड़कर चला जाता है तथा B और C मिलकर शेष कार्य को x दिन में पूरा करते हैं। x का मान ज्ञात कीजिए।

  • 3
  • 3.5
  • 4.5
  • 4

यदि सीढ़ी जिस ऊँचाई पर दीवार को स्पर्श करती है, वह 6 मीटर और 24 मीटर के बीच का मध्यानुपाती है, तो सीढ़ी किस ऊँचाई पर दीवार को स्पर्श करेगी?

  • 18 मीटर
  • 16 मीटर
  • 14 मीटर
  • 12 मीटर

दो संख्याओं के महत्तम समापवर्तक (H.C.F.) और लघुत्तम समापवर्तक (L.C.M.) क्रमशः 25 और 500 हैं। यदि पहली संख्या को 2 से विभाजित किया जाए, तो भागफल 50 और शेषफल शून्य प्राप्त होता है। दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 100
  • 250
  • 125
  • 50

₹2000 की धनराशि 20% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज पर 2 वर्षों के लिए निवेश की जाती है, जहाँ ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है। 2 वर्षों के अंत में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?

  • ₹1000
  • ₹880
  • ₹800
  • ₹900

अमित की वर्तमान आयु उसके भाई सुमित की आयु की दोगुनी है। पाँच वर्ष पहले, उनकी आयु का अनुपात 5 : 2 था। सुमित की वर्तमान आयु कितनी है?

  • 20 वर्ष
  • 10 वर्ष
  • 15 वर्ष
  • 8 वर्ष

एक बेईमान दुकानदार अपने माल को 35% की हानि पर बेचने का दावा करता है, लेकिन वह गलत तराजू का उपयोग करके 85% का लाभ अर्जित करता है। वह 1 kg के स्थान पर कितने वास्तविक वजन (दशमलव के एक स्थान तक पूर्णांकित) का उपयोग करता है?

  • 348.5 gm
  • 347.2 gm
  • 351.4 gm
  • 349.4 gm

₹10, ₹5 और ₹2 के सिक्कों का उपयोग करके ₹120 की राशि का भुगतान किया जाता है। यदि ₹10 और ₹2 के सिक्कों की संख्या को आपस में बदल दिया जाए, तो राशि ₹304 हो जाती है। यदि ₹5 और ₹2 के सिक्कों की संख्या को आपस में बदल दिया जाए, तो राशि ₹165 हो जाती है। ₹120 के भुगतान में ₹2 के कितने सिक्के उपयोग किए जाएंगे?

  • 10
  • 25
  • 20
  • 15

तीन संख्याएँ 4 : 3 : 13 के अनुपात में हैं, और उनका LCM 4524 है। उनका HCF कितना है?

  • 45
  • 49
  • 21
  • 29

एक दुकानदार एक जैकेट पर ₹2,000 का मूल्य अंकित करता है। वह 20% की छूट प्रदान करता है, लेकिन छूट-प्राप्त मूल्य पर 5% GST शुल्क लेता है। ग्राहक द्वारा भुगतान किया गया अंतिम मूल्य कितना होगा?

  • ₹1,680
  • ₹1,880
  • ₹1,680
  • ₹1,700

RRB-GK

निम्नलिखित में से कौन-सा सिस्टम सॉफ्टवेयर का मुख्य कार्य है?

  • डॉक्यूमेंट बनाना
  • कंप्यूटर हार्डवेयर को मैनेज करना और एप्लीकेशन को चलाना
  • इमेज को एडिट करना
  • इंटरनेट ब्राउज करना

अप्रैल 2025 में विमोचित पुस्तक “द ग्रेट कॉन्सिलिएटर: लाल बहादुर शास्त्री एंड द ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ इंडिया” के लेखक कौन हैं?

  • पी.एस. रमन
  • संजीव चोपड़ा
  • अशोक सिंघल और देवेंद्र कुमार शर्मा
  • रोजी थॉमस

निम्नलिखित में से किस स्थिति में रासायनिक ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में और फिर प्रकाश तथा ऊष्मीय ऊर्जा में रूपांतरण होता है?

  • जब एक मोमबत्ती जलती है।
  • जब एक पंखा घूर्णन करता है।
  • जब जल को उबाला जाता है।
  • जब एक प्लेशालाइट को चालू किया जाता है।

1905 में, बंगाल में ________ में आयोजित एक बैठक के दौरान स्वदेशी और बहिष्कार आंदोलन की औपचारिक घोषणा की गई थी।

  • ढाका टाउन स्क्वायर
  • बनारस कांग्रेस
  • नागपुर कांग्रेस
  • कलकत्ता टाउन हॉल

संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, प्रत्येक पांच वर्ष में भारत के वित्त आयोग की स्थापना का प्रावधान करता है?

  • अनुच्छेद 291
  • अनुच्छेद 280
  • अनुच्छेद 299
  • अनुच्छेद 270

विश्व कुष्ठ रोग दिवस 2025 की थीम क्या थी?

  • “गरिमा के लिए एकजुट” (“United for Dignity”)
  • “एकजुट होना, कार्य करना, कुष्ठ रोग को समाप्त करना।” (“Unite. Act. Eliminate.”)
  • “अभी कार्य करें। कुष्ठ रोग का अंत करें।” (“Act Now. End Leprosy.”)
  • “कुष्ठ रोग को हराएँ।” (“Beat Leprosy”)

12वीं शताब्दी के संत और वचन आंदोलन (Vachana movement) के अग्रदूत, बसवन्ना (Basavanna) ने किस भाषा के भक्ति साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया था?

  • उड़िया
  • कन्नड़
  • हिंदी
  • मराठी

विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के आर्किटेक्चर में, कौन-सा महत्वपूर्ण घटक एप्लीकेशन प्रोग्राम और कोर हार्डवेयर के बीच ब्रिज के रूप में कार्य करता है, जो प्रोसेस शेड्यूलिंग, मेमोरी एलोकेशन तथा इंटरप्ट हैंडलिंग को मैनेज करने के लिए प्रोटेक्टेड मोड में काम करता है?

  • कर्नल (Kernel), जिसमें एग्जीक्यूटिव सर्विसेज, प्रोसेस मैनेजर और सिक्योरिटी रेफरेंस मॉनिटर होते हैं।
  • हार्डवेयर एब्स्ट्रैक्शन लेयर (HAL), जो कर्नल को प्लेटफॉर्म-स्पेसिफिक हार्डवेयर अंतरों से अलग करती है।
  • विंडोज शेल (एक्सप्लोरर), जो डेस्कटॉप, टास्कबार और फाइल सिस्टम यूजर इंटरफेस को मैनेज करता है।
  • Win32 सबसिस्टम, जो 32-bit एप्लीकेशन के लिए इंस्ट्रक्शन ट्रांसलेट करता है और डिस्प्ले आउटपुट मैनेज करता है।

कंप्यूटर के सक्रिय एप्लीकेशन को बंद करने के लिए किस कुंजी संयोजन का उपयोग किया जाता है?

  • Alt कुंजी + F8 फंक्शन कुंजी
  • Alt कुंजी + F4 फंक्शन कुंजी
  • Alt कुंजी + F6 फंक्शन कुंजी
  • Alt कुंजी + F1 फंक्शन कुंजी

द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) द्वारा आयोजित 24वें विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS 2025) की थीम क्या है?

  • “पार्टनरशिप फॉर एक्सीलेरेटिंग सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड क्लाइमेट सॉल्यूशंस” (“Partnerships for Accelerating Sustainable Development and Climate Solutions”)
  • “बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन एंड क्लाइमेट रेजिलिएंस” (“Biodiversity Conservation and Climate Resilience”)
  • “ग्रीन टेक्नोलॉजी फॉर फ्यूचर इकोनॉमी” (“Green Technology for Future Economies”)
  • “इनोवेशन फॉर कार्बन न्यूट्रैलिटी” (“Innovations for Carbon Neutrality”)

निम्नलिखित में से किस प्रकार के वनों में स्प्रूस, फर और चीड़ जैसे वृक्षों के साथ-साथ लिंक्स (lynx) और मूस (moose) जैसे जंतु पाए जाने की सर्वाधिक संभावना होती है?

  • समशीतोष्ण पर्णपाती वन
  • शंकुधारी वन
  • अल्पाइन टुंडा
  • उष्णकटिबंधीय वर्षावन

मार्च 2025 में, लेनोवो ने भारत के सबसे बड़े AI सुपरकंप्यूटर को निर्मित करने के लिए किस भारतीय AI फर्म के साथ साझेदारी की घोषणा की?

  • कुत्रिम (Krutrim)
  • एलएंडटी सेमीकंडक्टर (L&T Semiconductor)
  • एआई4भारत (AI4Bharat)
  • क्यूपीआईएआई (QpiAI)

निम्नलिखित में से किस देश ने भारत के साथ अक्टूबर 2024 में अपने मौजूदा करतारपुर कॉरिडोर समझौते (Kartarpur Corridor Agreement) का नवीनीकरण किया?

  • चीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • बांग्लादेश

ग्राम पंचायत के गठन का प्रावधान भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत निहित है?

  • अनुच्छेद 40
  • अनुच्छेद 37
  • अनुच्छेद 13
  • अनुच्छेद 50

नवंबर 2025 में, किस भारतीय खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में 352 छक्कों के साथ सर्वाधिक छक्कों का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया?

  • रोहित शर्मा
  • शुभमन गिल
  • सूर्यकुमार यादव
  • विराट कोहली

उत्तर-पश्चिमी भारत में, अत्यधिक नहर सिंचाई (intensified canal irrigation) के कारण मृदा लवणता बढ़ती है और फसल की पैदावार घटती है। इसका सर्वोत्तम स्पष्टीकरण क्या है, और इसे ठीक करने के लिए कौन-सा उपाय आवश्यक है?

  • नहर का ठंडा जल फसलों पर शरीरक्रियात्मक रूप से दबाव डालता है; प्राथमिकता सिंचाई के जल के तापमान को नियंत्रित करना है।
  • भौम जलस्तर बढ़ने से नमक का स्तर बढ़ जाता है; प्राथमिकता जलनिकासी में सुधार और नमक के निक्षेपण को रोकना है।
  • अतिरिक्त सिंचाई से पोषक तत्व नीचे की ओर बह जाते हैं; प्राथमिकता रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ाना है।
  • लंबे समय तक सिंचाई करने से जल-आप्लावन होता है; प्राथमिकता सूखा-प्रतिरोधी फसल किस्मों की ओर स्थानांतरित होना है।

भारतीय संसद ने राजकोषीय विवेक को बढ़ावा देने के लिए किस वर्ष में ‘राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध अधिनियम (FRBM)’ अधिनियमित किया था?

  • 2005
  • 1998
  • 1991
  • 2003

निम्नलिखित में से किस प्राकृतिक क्षेत्र में मरुस्थलीय (xerophytic) या सूखा-प्रतिरोधी झाड़ियों की प्रधानता होती है, जिनकी जड़ें लंबी, पत्तियां कम या अनुपस्थित और मोमी या सूई की आकृति के पर्ण होते हैं?

  • भूमध्यसागरीय वन्यभूमि
  • स्टेपी घास के मैदान
  • उष्ण मरुस्थलीय (सहारा प्रकार) क्षेत्र
  • ब्रिटिश प्रकार का शीत शीतोष्ण क्षेत्र

किस मुगल सम्राट ने मनसबदारी व्यवस्था और एक केंद्रीकृत नौकरशाही को लागू करके शाही सत्ता को सुदृढ़ किया?

  • मुहम्मद शाह
  • अकबर
  • हुमायूँ
  • शाह जहाँ

निम्नलिखित में से किस समिति ने भारत में कर सुधारों पर ध्यान केंद्रित किया है?

  • विजय एल. केलकर समिति
  • रंगराजन समिति
  • मल्होत्रा समिति
  • नरसिम्हम समिति

वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, भारत की साक्षरता दर कितनी थी?

  • 79.40%
  • 64.83%
  • 74.04%
  • 70.00%

किस जनजातीय आंदोलन की तीव्रता के कारण अंग्रेजों को दूर-दराज के क्षेत्रों से सैनिकों को तैनात करना पड़ा?

  • मोपला विद्रोह (Mappila revolt), जो तटीय मछली पकड़ने वाले गाँवों तक सीमित था।
  • खानदेश में भील विद्रोह, जो छिटपुट स्थानीय प्रतिरोध द्वारा चिह्नित था।
  • सिंहभूम में कोल विद्रोह, जिसने ब्रिटिश सत्ता को चुनौती दी।
  • संथाल विद्रोह (Santhal rebellion), जिसका अंत एक सीमित सैन्य कार्रवाई के साथ हुआ।

भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी संस्था, मुद्रा आपूर्ति को प्रभावी रूप से प्रबंधित करने के लिए ओपन मार्केट ऑपरेशंस (OMO) का संचालन करती है?

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
  • प्रत्येक राज्य-स्वामित्व वाले सरकारी बैंक
  • राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)
  • भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI)

COP30 के बयान के अनुसार, भारत ने जुलाई 2025 तक किस लक्ष्य को पूरा करने का दावा किया है?

  • कोयला आधारित विद्युत संयंत्रों की शून्य संख्या
  • 2030 तक 100% नवीकरणीय ऊर्जा
  • 25% विद्युत गैर-जीवाश्म स्रोतों से
  • कुल स्थापित विद्युत क्षमता का 50% हिस्सा गैर-जीवाश्म ईंधन से

जीवित जीवों की कोशिका झिल्ली संरचना में लिपिड क्यों महत्वपूर्ण है?

  • वे जैव-रासायनिक अभिक्रिया को उत्प्रेरित करते हैं।
  • वे आनुवंशिक जानकारी संग्रहित करते हैं।
  • वे प्रोटीन संश्लेषण के लिए निर्देश प्रदान करते हैं।
  • वे एक अवरोध बनाते हैं जो कोशिका में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाली चीजों को नियंत्रित करता है।

द्विबीजपत्री पौधों में, किस प्रकार के जड़ तंत्र में एक मुख्य प्राथमिक जड़ होती है, जिससे पार्श्व शाखाएँ उत्पन्न होती हैं?

  • अपस्थानिक जड़ तंत्र (Adventitious root system)
  • मूसला जड़ तंत्र (Tap root system)
  • अवस्तंभ जड़ तंत्र (Prop root system)
  • रेशेदार जड़ तंत्र (Fibrous root system)

2011 की जनगणना में किस भारतीय राज्य में बाल लिंग अनुपात (0-6 वर्ष) सबसे कम दर्ज किया गया?

  • हरियाणा
  • चंडीगढ़
  • पंजाब
  • जम्मू और कश्मीर

कौन-सा महाद्वीप अत्यधिक ठंड और अधिकांशतः बर्फ से ढका होने के लिए जाना जाता है?

  • अंटार्कटिका
  • दक्षिण अमेरिका
  • उत्तरी अमेरिका
  • अफ्रीका

जब विद्युत आवेश की विमाओं पर विचार किया जाता है, तो SI आधार राशियों के पदों रूप में इसे व्यक्त करने के लिए किन मूल मात्रकों को संयोजित किया जाना चाहिए?

  • धारा और लंबाई
  • द्रव्यमान और धारा
  • लंबाई और समय
  • धारा और समय

भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस प्रावधान में मौलिक अधिकारों के तहत “विधि के समक्ष समता” और “विधियों का समान संरक्षण” प्रदान किया गया है?

  • अनुच्छेद 15
  • अनुच्छेद 14
  • अनुच्छेद 16
  • अनुच्छेद 21

दिसंबर 2025 में, सोफोस टेक्नोलॉजीज ने भारत भर में एडवांस्ड AI-संचालित SIEM क्षमताएं प्रदान करने के लिए किस कंपनी के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की?

  • सर्विसनाउ (ServiceNow)
  • डिजी यात्रा (Digi Yatra)
  • सेक्यूरोनिक्स (Securonix)
  • सोफोस लिमिटेड (Sophos Limited)

भारतीय राष्ट्रवाद में उग्रवादी नेताओं द्वारा लाया गया मूलभूत परिवर्तन क्या था?

  • सहयोगात्मक राजनीतिक संवाद के लिए समर्थन
  • पश्चिमी शिक्षा को बढ़ावा
  • कोमल संवैधानिक सुधारों पर जोर
  • क्रांतिकारी पद्धतियों के साथ ‘स्वराज’ की अभिव्यक्ति

लोकहितवाद किस सिद्धांत का एक उदाहरण है?

  • कार्यकारी कार्रवाई
  • न्यायिक सक्रियता
  • न्यायिक पुनरावलोकन
  • न्यायिक तटस्थता

निम्नलिखित में से किस बौद्ध साहित्य में मठवासी जीवन के आचरण नियमावली का उल्लेख किया गया है?

  • विनय पिटक
  • अंगुत्तर निकाय
  • सुत्त पिटक
  • अभिधम्म पिटक

ऋग्वेद में आर्य वर्ण और दास वर्ण शब्दों का उल्लेख है। प्रारंभिक वैदिक संदर्भ में, ये शब्द निम्नलिखित में से किसे इंगित करते हैं?

  • व्यापार विशेषज्ञता पर आधारित व्यावसायिक श्रेणी
  • वैदिक व्यक्तियों और गैर-वैदिक समूहों के बीच अंतर
  • जन्म पर आधारित चतुर्विध जाति पदानुक्रम
  • जनजातीय प्रशासन के अंतर्गत राजनीतिक पद

प्रमुख बौद्ध ग्रंथों में से एक ‘विनय पिटक’ मुख्यतः निम्नलिखित में से किस पर केंद्रित है?

  • ध्यान संबंधी तकनीकों और दर्शन
  • ब्रह्मांड विज्ञान और ज्योतिषीय प्रणालियाँ
  • बुद्ध के पूर्व जन्मों की कथाएँ
  • भिक्षुओं और भिक्षुणियों के लिए नियम

चोल शासन के दौरान तमिल भक्ति रचनाओं की लोकप्रियता का महत्वपूर्ण कारण क्या था?

  • वैदिक प्रथाओं के प्रति उनका विरोध
  • स्थानीय जनजातीय देवताओं की पूजा पर उनका ध्यान
  • वेल्लाल कृषकों और शासकों से उन्हें प्राप्त समर्थन
  • मंदिर के कर्मकांडों का उनके द्वारा परिभाष

कारों, इमारतों और मशीनरी जैसी जटिल भौतिक वस्तुओं के निर्माण से पहले उन्हें डिजाइन करने के लिए कौन-सी कंप्यूटर एप्लीकेशन श्रेणी सबसे महत्वपूर्ण हैं?

  • सिमुलेशन सॉफ्टवेयर (Simulation Software)
  • प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर (Presentation Software)
  • कंप्यूटर-एडेड डिजाइन (Computer-Aided Design – CAD)
  • स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर (Spreadsheet Software)

पूछी आयोग (2007) का गठन मुख्य रूप से भारतीय संविधान के किस प्रावधान की जांच करने और उसके संबंध में सिफारिशें देने के लिए किया गया था?

  • भारत में चुनावी सुधार
  • राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांत
  • मौलिक अधिकार
  • केंद्र-राज्य संबंध

RRB-Reasoning

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • KHN
  • VSX
  • ROT
  • NKP

उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार से संबंधित हैं जैसे निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएँ हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए – 13 पर संक्रियाएं, जैसे जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।) (12, 36, 3) (15, 75, 5)

  • (14, 56, 4)
  • (13, 188, 6)
  • (7, 72, 12)
  • (8, 56, 9)

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? RNT KGM DZF WSY ?

  • FPR
  • PLR
  • YFT
  • WKF

निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क के अनुसार अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता है। DENY – DYNE – YNED HUGE – HEGU – EGUH

  • TURN – TRUN – NRUT
  • GROW – GRWO – ROWG
  • CLOT – LCOT – TLOC
  • LOST – LTSO – TSOL

यदि ‘P’ का अर्थ ‘+’ है, ‘Q’ का अर्थ ‘×’ है, ‘R’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘S’ का अर्थ ‘-‘ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 40 R 16 P 4 S 3 Q 5 = ?

  • 32
  • 25
  • 29
  • 34

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते हैं/हैं। कथन: सभी मनके, कुर्सी हैं। सभी मनके, भिण्डी हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ कुर्सी, भिण्डी हैं। (II) सभी भिण्डी, मनके हैं।

  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
  • निष्कर्ष (I) और (II), दोनों अनुसरण करते हैं
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है

यदि संख्या 7281654 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जोड़ दिया जाए और प्रत्येक सम अंक से 1 घटा दिया जाए, तो इस प्रकार बनी नई संख्या में बाईं ओर से तीसरा अंक निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?

  • 3
  • 9
  • 1
  • 7

सात डिब्बे A, B, R, U, P, T और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उनका क्रम यही हो। U के ऊपर केवल चार डिब्बे रखे गए हैं। R के ऊपर केवल एक डिब्बा रखा गया है। R और A के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। S को T के ठीक ऊपर रखा गया है। P को B के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है। B और S के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?

  • तीन
  • दो
  • चार
  • एक

एक निश्चित कूट भाषा में, ‘NHJCR’ को ’77’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘QETLO’ को ’61’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘PHASJ’ का कूट क्या होगा?

  • 70
  • 52
  • 76
  • 55

शब्द KNIFERS के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाईं ओर से तीसरे अक्षर और दाईं ओर से तीसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?

  • 7
  • 3
  • 4
  • 5

एक निश्चित कूट भाषा में, “ZCKU” को “94” के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और “SAPI” को “126” के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी दी गई भाषा में “GXRB” के लिए कूट क्या है?

  • 120
  • 119
  • 127
  • 114

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • QU-IB
  • HL-ZS
  • GK-YP
  • WA-OH

निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उसका चयन करें, जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। LIES – ILSE – LSIE FROG – RFGO – FGRO

  • CUPS – UCSP – CSUP
  • PALE – ALEP – LEPA
  • LUCK – UCLK – CLUK
  • SCAM – MSCA – AMSC

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? 45 ? 63 81 105 135

  • 51
  • 54
  • 52
  • 53

सात व्यक्ति F, G, H, L, M, O और Q उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। M के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। O और M के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। M और L के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। H, G के ठीक बाएं पड़ोस में बैठा है। Q, M का निकटतम पड़ोसी नहीं है। F और H के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • दो
  • चार
  • एक
  • तीन

एक निश्चित कूट भाषा में, A × B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’, A ≠ B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’ और A = B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है।’ उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘C ÷ D ≠ E = L × M’ है, तो C का M से क्या संबंध है?

  • माता की माता
  • बहन
  • बहन की पुत्री
  • पुत्री

नीचे दी गई अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।) (बाएं) K D A Z Z X L E L A R A E P E Y U Z F U Q P (दाएं) ऐसे कितने स्वर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद भी एक व्यंजन है?

  • 7
  • 5
  • 6
  • 8

दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आएगा? 92 109 143 194 262 ?

  • 349
  • 347
  • 351
  • 345

यदि ‘+’ का अर्थ ‘−’ है, ‘−’ का अर्थ ‘×’ है, ‘×’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘÷’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 21 − 4 ÷ 10 + 36 × 4 = ?

  • 84
  • 90
  • 89
  • 85

G, Y का पिता है। Y, J का पुत्र है। M, W का भाई है। W, J का पुत्र है। G और W का क्या संबंध है?

  • पिता
  • भाई
  • पति
  • पुत्र

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)

  • EWO
  • XPH
  • ASK
  • MEO

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए? YKQ QCI IUA AMS ?

  • SEK
  • PEG
  • KFY
  • RAD

अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए? MNO PQR STU VWX ?

  • YAZ
  • YZB
  • YZA
  • YYZ

दिनेश बिंदु A से शुरू करता है और पश्चिम की ओर 20 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 18 km ड्राइव करता है, बाएं मुड़ता है और 21 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 28 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार बाएं मुड़ता है, 1 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90° के हैं।)

  • 10 km, दक्षिण की ओर
  • 11 km, उत्तर की ओर
  • 11 km, दक्षिण की ओर
  • 10 km, उत्तर की ओर

सात बक्से A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। C के ऊपर केवल एक बक्सा रखा है। A सबसे ऊपर नहीं रखा है। D के नीचे केवल दो बक्से रखे हैं। G, D के नीचे लेकिन F के ऊपर रखा है। E, A के नीचे रखा है। A और E के बीच कितने बक्से रखे हैं?

  • एक भी नहीं
  • तीन
  • एक
  • दो

सात व्यक्ति F, G, H, L, M, O और Q एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Q के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। O, Q के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। Q और M के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। F, L के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। G, L के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। M और O के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?

  • एक
  • तीन
  • चार
  • दो

सात बक्से E, F, G, H, I, J और R एक के ऊपर एक रखे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे हों। E के नीचे केवल दो बक्से रखे जाते हैं। R के ऊपर केवल एक बक्सा रखा जाता है। R और H के बीच केवल एक बक्सा रखा जाता है। G को J के ठीक ऊपर रखा है। F को I के नीचे किसी स्थान पर रखा जाता है। I और F के बीच कितने बक्से रखे गए हैं?

  • एक
  • एक भी नहीं
  • तीन
  • दो

एक निश्चित तरीके से KR 19 का संबंध NM 6 से है। उसी प्रकार, MV 11 का संबंध PQ -2 से है। समान तर्क के आधार पर, CS 7 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

  • FN -6
  • GH 7
  • KL 7
  • HJ -9

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है। कथन: सभी शर्ट, हेट हैं। कुछ शर्ट, कैप हैं। निष्कर्ष: (I) कुछ हेट, कैप हैं। (II) सभी कैप, शर्ट हैं।

  • केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
  • न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
  • निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
  • केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।

शब्द WONDERLANDS के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षर-समूह में निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर ठीक दो बार आएगा?

  • Q
  • R
  • M
  • F
RRB NTPC UG 9/5/2026 CBT-1 S-3