Updated on 17/05/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp
भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान | (IITM) | IITM
  • भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Tropical Meteorology – IITM) भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) के तहत एक प्रमुख राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान है।
  • स्थापना:  17 नवंबर 1962 को पुणे, महाराष्ट्र में ‘मौसम विज्ञान और अनुप्रयुक्त गणित संस्थान‘ के रूप में हुई थी। बाद में 1968 में इसका नाम बदलकर IITM कर दिया गया।
  • मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र, भारत।
  • स्वायत्तता: 1971 में इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के तहत एक स्वायत्त संस्थान बनाया गया
    • 2006 में यह नवनिर्मित पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के अंतर्गत आ गया।
बीजिंग
  • बीजिंग (Beijing) चीन (China) की राजधानी है
    • उत्तरी चीन में स्थित है
    • तीन तरफ से हेबेई प्रांत से घिरा हुआ है।
  • प्राचीन नाम:  ‘पेकिंग’ (Peking)
  • बीजिंग में 7 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (UNESCO Sites):
    1. चीन की महान दीवार (Great Wall of China): इसका प्रसिद्ध ‘बाडालिंग‘ (Badaling) हिस्सा बीजिंग में ही है।
    2. फॉरबिडन सिटी (Forbidden City):
    3. समर पैलेस (Summer Palace):
    4. टेंपल ऑफ हेवन (Temple of Heaven):
    5. मिंग कब्रें (Ming Tombs)
    6. पेकिंग मैन साइट (Zhoukoudian)
  • तियानमेन स्क्वायर (Tiananmen Square):City Squares) में से एक
  • ओलंपिक रिकॉर्ड: बीजिंग दुनिया का पहला ‘डुअल ओलंपिक सिटी‘ (Dual Olympic City) है
    • जिसने ग्रीष्मकालीन (2008 Summer Olympics) और शीतकालीन (2022 Winter Olympics) दोनों खेलों की मेजबानी की है।
  • Daxing International Airport
  • पेकिंग डक (Peking Duck): यह बीजिंग का सबसे प्रसिद्ध और पारंपरिक व्यंजन है
  • साइकिल राजधानी: कभी बीजिंग को “साइकिलों का शहर” कहा जाता था।
 ASBC
अदरक
  • अदरक (Ginger) वैज्ञानिक नाम: Zingiber officinale
  • पौधे का भाग: हम अदरक का जो हिस्सा खाते हैं, वह वास्तव में पौधे की जड़ नहीं, बल्कि एक भूमिगत तना (Underground Stem) है, जिसे राइजोम (Rhizome) कहा जाता है।
  • परिवार (Family): यह जिंजिबरेसी (Zingiberaceae) परिवार से संबंधित है।
    • हल्दी, इलायची और गॉलैंगल (कुलंजन) भी इसी परिवार के पौधे हैं।
  • अदरक में जिंजरोल (Gingerol) नाम का एक मुख्य बायोएक्टिव यौगिक पाया जाता है। इसी के कारण अदरक में तेज स्वाद, खुशबू और शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजनरोधी) व एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
  • पाचन में मददगार: यह पेट को जल्दी खाली करने में मदद करता है, जिससे अपच, गैस और पेट की ब्लोटिंग से राहत मिलती है।
  • मितली (Nausea) का इलाज:
    • मॉर्निंग सिकनेस (गर्भावस्था के दौरान)
    • मोशन सिकनेस (सफर में उल्टी)
    • कीमोथेरेपी के बाद होने वाली जी-मिचलाने की समस्या में अदरक रामबाण की तरह काम करता है।
  • शीर्ष उत्पादक:
    • भारत – दुनिया में अदरक का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  • जलवायु: इसे गर्म और आर्द्र (Humid) जलवायु की आवश्यकता होती है।
    • दोमट मिट्टी (Loamy soil) की जरूरत होती है।
  • सौंठ (Dry Ginger): जब अदरक को सुखाया जाता है, तो उसे ‘सौंठ‘ कहते हैं। सुखाने की प्रक्रिया में जिंजरोल बदल जाता है, जिससे शौगल (Shogaol) नामक यौगिक बनता है, जो ताजे अदरक से भी ज्यादा तीखा और असरदार होता है।
  • अदरक का तीखापन उसमें मौजूद ‘जिंजरोल‘ के कारण होता है,
    • जब इसे पकाया जाता है, तो जिंजरोल ‘जिंजरोन’ (Zingerone) में बदल जाता है, जिससे इसका स्वाद थोड़ा मीठा और कम तीखा हो जाता है।
WDC | World Diamond Council
  • विश्व हीरा परिषद (World Diamond Council – WDC) स्थापना:  जुलाई 2000 में एंटवर्प (Antwerp), बेल्जियम में 
  • मुख्यालय (Headquarters):  न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) 
  • प्रकृति: यह एक गैर-लाभकारी (Not-for-profit) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संघ (Trade Association) है।
  • किम्बरली प्रोसेस (Kimberley Process): WDC संयुक्त राष्ट्र-अनिवार्य ‘किम्बरली प्रोसेस’ (KP) में हीरा उद्योग का आधिकारिक प्रतिनिधित्व करता है।
सैटेलाइट
  • पहला कृत्रिम उपग्रह: दुनिया का सबसे पहला मानव निर्मित उपग्रह स्पुतनिक-1 (Sputnik-1) था
    • 4 अक्टूबर 1957 को सोवियत संघ (USSR) द्वारा लॉन्च किया गया था।
  • भारत का पहला कृत्रिम उपग्रह: भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट (Aryabhata) था,
    •  19 अप्रैल 1975 को सोवियत संघ के रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया था।
  • भारत का पहला कृत्रिम स्वदेशी प्रक्षेपण: रोहिणी (Rohini – RS-1) भारत का पहला ऐसा उपग्रह था, जिसे भारत के अपने लॉन्च व्हीकल (SLV-3) द्वारा 1980 में श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।
वाइल्डलाइफ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया (WII) | WII
  • भारतीय वन्यजीव संस्थान (Wildlife Institute of India – WII) स्थापना: 1982 में 
  • मुख्यालय:देहरादून, उत्तराखंड के चंद्रबनी (Chandrabani) में 
  • स्वायत्त संस्थान: यह केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के तहत एक स्वायत्त (Autonomous) संस्थान है।
नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी | National Geographic Society
  • स्थापना तिथि: 13 जनवरी, 1888 (आधिकारिक रूप से 27 जनवरी, 1888 को शुरू हुई)।
  • मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)।
  • प्रथम अध्यक्ष: गार्डिनर ग्रीन हबर्ड (Gardiner Greene Hubbard)
    • हबर्ड मेडल (Hubbard Medal): यह सोसाइटी का सर्वोच्च सम्मान है, जो खोज, अनुसंधान और खोज के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। इसका नाम पहले अध्यक्ष के नाम पर रखा गया है।
  • अलेक्जेंडर ग्राहम बेल: टेलीफोन के आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल (जो हबर्ड के दामाद थे) 1898 में इसके दूसरे अध्यक्ष बने। 
  • नेशनल ज्योग्राफिक मैगजीन (National Geographic Magazine)
  • नेशनल ज्योग्राफिक पार्टनर्स: 2015 में, सोसाइटी ने अपनी व्यावसायिक गतिविधियों (मैगजीन, टीवी चैनल्स आदि) के लिए ‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी‘ के साथ एक संयुक्त उद्यम (Joint Venture) बनाया, जिसमें डिज्नी की मेजॉरिटी हिस्सेदारी (73%) है।
बेंगलुरु | Bengaluru
  • कर्नाटक की राजधानी: पहले ‘बैंगलोर’ (Bangalore) के नाम से जाना जाता था।
  • यह दक्कन के पठार (Deccan Plateau) पर लगभग 900 मीटर (3,000 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है, जिसके कारण यहाँ का मौसम साल भर सुहावना रहता है।
  • संस्थापक: आधुनिक बेंगलुरु की स्थापना केम्पेगौड़ा प्रथम (Kempe Gowda I) ने 1537 में की थी। 
  • प्रमुख उपनाम (Nicknames)
    • भारत की सिलिकॉन वैली (Silicon Valley of India): आईटी (Information Technology) हब होने के 
    • भारत की विज्ञान राजधानी (Science Capital of India)
    • बागों का शहर (Garden City of India): लालबाग (Lalbagh) और कब्बन पार्क (Cubbon Park) 
    • स्टार्टअप कैपिटल (Startup Capital)
  • प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान
    • IISc (भारतीय विज्ञान संस्थान)
    • ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन): इसरो का मुख्यालय (Headquarters) बेंगलुरु में 
    • HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड): भारत की प्रमुख एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी का मुख्यालय।
    • NCBS & JNCASR: जीव विज्ञान और उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रमुख केंद्र।
    • IIM Bangalore: देश के शीर्ष प्रबंधन (Management) संस्थानों में से एक।
  • ऐतिहासिक
    • बेंगलुरु पैलेस (Bangalore Palace): इसका निर्माण 19वीं शताब्दी के अंत में वाडियार (Wodeyar) राजवंश द्वारा कराया गया था, जो अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।
    • टीपू सुल्तान का समर पैलेस: पूरी तरह से सागौन की लकड़ी (Teakwood) से बना यह महल इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है।
    • विधान सौध (Vidhana Soudha): कर्नाटक का विधानमंडल भवन, जो अपनी भव्य ‘मैसूर नव-रोमन’ (Neo-Dravidian) वास्तुकला के लिए जाना जाता है।
    • करगा उत्सव (Karaga Festival)
दक्षिण एशियाई भारोत्तोलन महासंघ | SAWF  | South Asian Weightlifting Federation
  • दक्षिण एशियाई भारोत्तोलन महासंघ (South Asian Weightlifting Federation – SAWF)।
    • यह एशियाई भारोत्तोलन महासंघ (AWF) और अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) के अंतर्गत कार्य करता है।
  • नया अध्यक्ष – डॉ. सहदेव यादव को
  • सदस्य देश: इसमें दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के देश शामिल हैं, जैसे – भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और मालदीव।
यूरोपीय संघ (EU) | EU | यूरोपीय संघ
  • प्रकृति: यह 27 यूरोपीय देशों का आर्थिक और राजनीतिक संघ (Union) है।
  • स्थापना: इसकी औपचारिक स्थापना 1 नवंबर 1993 को मास्ट्रिच संधि (Maastricht Treaty) के तहत हुई थी।
  • मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम 
  • कुल सदस्य: वर्तमान में इसमें 27 सदस्य देश हैं।
    • यूनाइटेड किंगडम (UK) ने 31 जनवरी 2020 को इसे छोड़ दिया, जिसे ‘Brexit’ कहा जाता है)।
  • यूरोज़ोन (Eurozone): EU के 27 में से 20 देश एकल आधिकारिक मुद्रा ‘यूरो’ (Euro – €) का उपयोग करते हैं।
    • क्रोएशिया 2023 में यूरो अपनाने वाला नवीनतम (20वाँ) देश बना।
  • शेंगेन क्षेत्र (Schengen Area): इसके तहत सदस्य देशों के बीच पासपोर्ट-मुक्त आवाजाही की अनुमति होती है, जिसमें अधिकांश EU देश और कुछ गैर-EU देश शामिल हैं।
  • यूरोपीय संघ का संचालन मुख्य रूप से 7 आधिकारिक संस्थानों द्वारा होता है :
    • यूरोपीय परिषद (European Council)
    • यूरोपीय संघ की परिषद (Council of the European Union)
    • यूरोपीय संसद (European Parliament): इसके सदस्य सीधे EU के नागरिकों द्वारा चुने जाते हैं। यह परिषद के साथ मिलकर कानून और बजट पारित करती है।
    • यूरोपीय आयोग (European Commission)
  • महत्वपूर्ण एवं रोचक तथ्य
    • नोबेल शांति पुरस्कारवर्ष 2012 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
    • यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ECB): यह फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में स्थित है और यूरो मुद्रा की स्थिरता व मौद्रिक नीति का प्रबंधन करता है।
    • धिकारिक भाषाएँ: यूरोपीय संघ में कुल 24 आधिकारिक भाषाएँ हैं।
  • यूरोपीय दिवस: हर साल 9 मई को ‘यूरोप दिवस’ (Europe Day) के रूप में मनाया जाता है।
तालिबान | Taliban
  • शाब्दिक अर्थ: ‘तालिबान’ पश्तो भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ “छात्र” (Students) होता है।
  • संस्थापक: मुल्लाह मोहम्मद उमर
  • पहला शासन (1996-2001):
    • 1996 में तालिबान ने पहली बार काबुल पर कब्जा किया और इस्लामी अमीरात की घोषणा की।
    • 2001 में अमेरिका (9/11 हमलों के बाद) ने इसे सत्ता से बेदखल कर दिया था।
    • 15 अगस्त 2021 को अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने दोबारा काबुल और पूरे अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया।
  • धार्मिक विचारधारा: यह सुन्नी इस्लाम और कट्टरपंथी देवबंदी विचारधारा से प्रभावित है।
  • शरिया कानून: तालिबान देश में शरिया (Islamic Law) की अपनी सख्त व्याख्या को लागू करता है।
  • वर्तमान आधिकारिक नाम: देश को अब “इस्लामी अमीरात अफगानिस्तान” (Islamic Emirate of Afghanistan) कहा जाता है।
  • वर्तमान सर्वोच्च नेता: हिबतुल्लाह अखुंदजादा (Hibatullah Akhundzada) तालिबान का सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक नेता (Amir) है।
  • कार्यकारी प्रधानमंत्री: तालिबान सरकार के कार्यवाहक पीएम मुल्लाह मोहम्मद हसन अखुंद हैं।
काबुल
  • अफगानिस्तान की राजधानी
  • भौगोलिक स्थिति:  हिंदू कुश पर्वतों के बीच काबुल नदी की घाटी में स्थित
  • मुगल साम्राज्य:
    • 1504 में बाबर ने काबुल पर कब्जा किया और इसे अपना मुख्यालय बनाया।
    • बाबर को काबुल से इतना लगाव था कि उनकी इच्छानुसार उन्हें यहीं ‘बाघ-ए-बाबर’ (बाबर के बगीचे) में दफनाया गया।
  • 1776 में तैमूर शाह दुर्रानी ने कंधार की जगह काबुल को अफगानिस्तान की राजधानी बनाया।
  • संस्कृति और दर्शनीय स्थल
    • बाघ-ए-बाबर (Bagh-e Babur):  बाबर का मकबरा है।
    • दारुल अमन पैलेस (Darul Aman Palace): 1920 के दशक में राजा अमानुल्लाह खान द्वारा बनाया गया एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक महल।
    • काबुल संग्रहालय (National Museum of Afghanistan): 
  • बोली जाने वाली भाषाएँ:
    • दारी (फारसी)
    • पश्तो 
  • नियंत्रण: अगस्त 2021 से, काबुल और पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान का नियंत्रण है।
TCRC Group
  • TCRC Group (Thermax Chemical Research Center / Thermax Group का हिस्सा)
  • मुख्यालय (Headquarters): पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है।
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स | पासपोर्ट
  • यह दुनिया के सभी देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग है, जो यह बताती है कि किसी देश का पासपोर्ट कितना शक्तिशाली है (यानी आप बिना वीजा के कितने देशों में यात्रा कर सकते हैं)।
  • डेटा का स्रोत:  इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के विशेष डेटा पर आधारित होता है।
  • शुरुआत: इसकी शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी।
  • इसे ‘हेनली एंड पार्टनर्स’ (Henley & Partners) द्वारा जारी किया जाता है।
  • रैंकिंग का आधार: किसी देश को इस आधार पर अंक मिलते हैं कि उसके नागरिक कितने देशों में वीजा-मुक्त (Visa-free) या ऑन-अराइवल वीजा (Visa-on-arrival) के साथ प्रवेश कर सकते हैं।
  • हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के मई 2026 संस्करण में भारतीय पासपोर्ट को वैश्विक स्तर पर 78वां स्थान मिला है, जिससे इसके नागरिक बिना पहले से वीज़ा लिए 56 जगहों की यात्रा कर सकते हैं।
    • हेनली एंड पार्टनर्स की यह ताज़ा रैंकिंग फरवरी 2026 में मिले 75वें स्थान से तीन पायदान नीचे है।
    • रैंक 1 – सिंगापुर
थोक मूल्य सूचकांक (WPI) | WPI
  • अप्रैल 2026 में भारत का थोक मूल्य सूचकांक (WPI) मुद्रास्फीति अप्रत्याशित रूप से बढ़कर 8.3% हो गई, जो 42 महीनों का उच्चतम स्तर है।
  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि थोक मुद्रास्फीति मार्च 2026 के 3.88% के स्तर से दोगुनी से भी अधिक हो गई है, जो रॉयटर्स के सर्वेक्षण में लगाए गए 4.4% के अनुमान से कहीं अधिक है।
अरब सागर
  • अरब सागर (Arabian Sea) उत्तर-हिंद महासागर का एक हिस्सा है, जो भारतीय उपमहाद्वीप और अरब प्रायद्वीप के बीच स्थित है।
  • क्षेत्रफल: 38,62,000 वर्ग किलोमीटर
  • औसत गहराई: 2,734 मीटर
    • सबसे गहरा बिंदु =  (Wheatley Deep) लगभग 4,652 मीटर गहरा है।
  • प्रमुख खाड़ियाँ और जलडमरूमध्य (Gulfs & Straits)
    • अदन की खाड़ी (Gulf of Aden): यह दक्षिण-पश्चिम में लाल सागर को अरब सागर से जोड़ती है (बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य के जरिए)।
    • ओमान की खाड़ी (Gulf of Oman): यह उत्तर-पश्चिम में फारस की खाड़ी (Persian Gulf) को अरब सागर से जोड़ती है (हॉर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए)।
  • भारत की प्रमुख खाड़ियाँ:
    • भारत के गुजरात तट पर स्थित कच्छ की खाड़ी और खंभात की खाड़ी इसी का हिस्सा हैं।
  • गिरने वाली प्रमुख नदियाँ:
    • सिंधु नदी (Indus River): यह अरब सागर में गिरने वाली सबसे बड़ी नदी है (पाकिस्तान)।
    • भारतीय नदियाँ: नर्मदा, तापी, साबरमती, माण्डवी, और जुआरी नदियाँ इसमें गिरती हैं।
  • प्रमुख द्वीप:
    • लक्षद्वीप (भारत): यह पूरी तरह मूंगे (Coral) से बना द्वीप समूह है।
    • सॉकोत्रा द्वीप (Socotra): यह यमन का एक प्रसिद्ध और जैव-विविधता से भरपूर द्वीप है।
  • स्वेज नहर के रास्ते होने वाला वैश्विक व्यापार इसी सागर से गुजरता है।
  • मुंबई हाई (Mumbai High): भारत का सबसे बड़ा अपतटीय (offshore) कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का क्षेत्र इसी सागर में मुंबई के तट पर स्थित है।
  • प्रमुख बंदरगाह:
    • मुंबई पोर्ट
    • जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT)
    • कांडला (दीनदयाल पोर्ट)
    • कोच्चि (भारत),
    • कराची पोर्ट (पाकिस्तान)
  • भारतीय मानसून का आधार: भारत में आने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून सबसे पहले अरब सागर के ऊपर से ही नमी उठाकर केरल के तट से टकराता है।
Static GK