Updated on 11/06/23 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

 Q. हाल ही में चर्चा में रहा  ‘बम चक्रवात’  किस देश से टकराया ?

ANS- अमेरिका

बम चक्रवात (bomb cyclone):

बम चक्रवात एक एक  मध्य अक्षांशीय चक्रवात है, इसके केंद्र में निम्न वायुदाब होता है।

बम चक्रवात ह तब निर्मित होता  है जब ठंडी वायु का द्रव्यमान गर्मवायु के द्रव्यमान से टकराता है जैसे कि गर्म समुद्री जल के ऊपर की वायु।  

ठंडी हवा के गर्म समुद्री हवा के साथ मिश्रित होने की घटना को  बॉम्बोजेनेसिस (Bombogenesis) कहा जाता है।

बम चक्रवात आमतौर पर ठंड के दौरान देखने को मिलते हैं, क्योंकि ये चक्रवात ठंडी और गर्म हवा के मिलन के कारण बनते हैं। गर्मियों के दौरान आमतौर पर पूरे वातावरण में अधिक ठंडी हवा नहीं होती है 

बम चक्रवात उत्तर-पश्चिमी अटलांटिक, उत्तर-पश्चिमी प्रशांत और कभी-कभी भूमध्य सागर के ऊपर बनते हैं।

बम चक्रवात और बॉम्बोजेनेसिस क्या होता है WHAT IS bomb cyclone Or Bombogenesis