संबंधबोधक अव्यय (Preposition/Postposition)

 ‘उसका साथ छोड़ दीजिए।’ इस वाक्य में संबंधबोधक अव्यय है-

  • उसका
  • साथ
  • छोड़
  • दीजिए

Explanation:

  • ‘साथ’ संबंध (साथ होने का) बताता है, अतः संबंधबोधक अव्यय है।

 ‘मेरे सामने से हट जा।’ इस वाक्य में संबंध बोधक अव्यय है-

  • मेरे
  • सामने से
  • हट
  • जा

Explanation:

  • ‘सामने से’ स्थानिक संबंध बता रहा है, अतः संबंधबोधक अव्यय है।

 ‘लाल किले पर तिरंगा लहरा रहा है।’ इस वाक्य में संबंध बोधक अव्यय है-

  • लाल किले
  • पर
  • तिरंगा
  • लहरा रहा है

Explanation:

  • ‘पर’ स्थानिक संबंध दर्शाता है, अतः संबंधबोधक अव्यय है।

‘वीर अभिमन्यु अंत तक शत्रु से लोहा लेता रहा।’ इस वाक्य में संबंधबोधक अव्यय है-

  • वीर
  • अंत
  • तक
  • बिना

Explanation:

  • ‘तक’ समय-सीमा का संबंध बता रहा है, अतः संबंधबोधक अव्यय है।

‘तुम्हारे बिना मैं नहीं रह सकूँगा।’ इस वाक्य में संबंध बोधक अव्यय है-

  • तुम्हारे
  • बिना
  • मैं
  • नहीं

Explanation:

  • ‘बिना’ संबंध (अभाव) का बोध कराता है, अतः संबंधबोधक अव्यय है।

मूलरूप से संबंधबोधक अव्यय के भेद नहीं हैं :

  • प्रयोग
  • अर्थ
  • व्युत्पत्ति
  • की

Explanation:

  • ‘की’ संबंधबोधक अव्यय का कोई भेद नहीं है।

प्रयोग के अनुसार संबंधबोधक अव्यय के भेद हैं :

  • a.शब्द
  • b.अनुबद्ध
  • (a) व (b) दोनों सही
  • (a) व (b) दोनों गलत

Explanation:

  • प्रयोग के अनुसार संबंधबोधक अव्यय ‘शब्द’ और ‘अनुबद्ध’ दो प्रकार के होते हैं।

अर्थ के अनुसार संबंधबोधक अव्यय के कितने भेद हैं?

  • 12 भेद
  • 13 भेद
  • 10 भेद
  • 14 भेद

Explanation:

  • अर्थ के अनुसार संबंधबोधक अव्यय के 14 भेद होते हैं।

 व्युत्पत्ति के अनुसार संबंधबोधक अव्यय के कितने भेद हैं?

  • मूल संबंधबोधक
  • यौगिक संबंधबोधक
  • (a) व (b) दोनों सही
  • (a) व (b) दोनों गलत

Explanation:

  • व्युत्पत्ति के अनुसार संबंधबोधक अव्यय ‘मूल’ और ‘यौगिक’ दो प्रकार के होते हैं।

 ‘बिना, पर्यन्त, पूर्वक’ आदि शब्दों का संबंध किस अव्यय से है?

  • मूल संबंधबोधक अव्यय
  • सहचरवाचक
  • यौगिक संबंधबोधक
  • संग्रहवाचक

Explanation:

  • ये शब्द मूल संबंधबोधक अव्यय हैं।
अव्यय-Hindi Questions For JSSC