CURRENT-AFFAIRS
हाल ही में अंबुबाची मेला किस राज्य में आयोजित किया गया ? JUNE 2026
- Odisha
- West Bengal
- Assam
- Tripura
Explanation:
- अंबुबाची मेला असम के गुवाहाटी शहर की नीलांचल पहाड़ी पर स्थित कामाख्या मंदिर में हर साल जून महीने (22 से 26 जून के बीच) में लगने वाला एक प्रसिद्ध धार्मिक मेला है।
- यह मेला माँ कामाख्या के वार्षिक रजस्वला (मासिक धर्म) का प्रतीक माना जाता है।
- 23 से 25 जून तक मंदिर के कपाट बंद रहते हैं और 26 जून को विशेष पूजा और शुद्धिकरण के बाद मंदिर फिर से खोल दिया जाता है।
- भक्तों को ‘रक्त वस्त्र’ (लाल रंग का कपड़ा) प्रसाद के रूप में दिया जाता है।
हाल ही में नोबल पुरस्कार विजेता फ्रांस्वा ऐंगलर्ट का 93 साल की उम्र में निधन हुआ है, इनका संबंध किस खोज से था ? JUNE 2026
- हिग्स बोसोन / Higgs boson
- CRISPR-Cas9 जीन एडिटिंग / CRISPR-Cas9 gene editing
- mRNA वैक्सीन / mRNA vaccine
- अंतरिक्ष गुरुत्वाकर्षण तरंगें / Space gravitational waves
Explanation:
- फ्रांस्वा ऐंगलर्ट (François Englert) बेल्जियम के प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी थे, जिन्होंने ब्रह्मांड के मूलभूत कणों (Particles) को द्रव्यमान (Mass) कैसे मिलता है, यह समझाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
- 1960 के दशक में उन्होंने अपने सहयोगी Robert Brout के साथ Brout–Englert–Higgs Mechanism सिद्धांत दिया, जिसने बताया कि कणों को द्रव्यमान कैसे मिलता है।
- 2012 में CERN के Large Hadron Collider में हिग्स बोसोन (गॉड पार्टिकल) की खोज हुई, जिससे उनके सिद्धांत को सही साबित किया गया।
- उन्हें 2013 में Peter Higgs के साथ संयुक्त रूप से Nobel Prize in Physics दिया गया।
हाल ही में श्री अंबाबाई मंदिर विकास परियोजना कहाँ शुरू हुई है ? JUNE 2026
- Madhya Pradesh
- Gujarat
- Maharashtra
- Rajasthan
Explanation:
- श्री अंबाबाई (महालक्ष्मी) मंदिर विकास परियोजना महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शुरू की गई है।
- यह परियोजना **’भी, विरासत भी’** की सोच पर आधारित है, जिसका मतलब है कि मंदिर की ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाएँ विकसित करना।
- इस परियोजना पर लगभग ₹1,500 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
- यह मंदिर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है और हेमाडपंथी शैली में बना है।
हाल ही में किस राज्य के क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन को UK संसद में ‘ग्लोबल प्रेस्टीज अवार्ड’ मिला है ? JUNE 2026
- Jharkhand
- Uttar Pradesh
- West Bengal
- Bihar
Explanation:
- बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन को ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ‘ग्लोबल प्रेस्टीज अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
- उन्हें ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने और समाज व वैश्विक विकास में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
- हर्ष वर्धन सितंबर 2025 में 24 वर्ष की उम्र में BCA के अध्यक्ष बने, जो BCA के इतिहास के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं।
- इस सम्मान समारोह की थीम थी: “Visionaries of Change: Paving the Way for Viksit Bharat 2047″।
हाल ही में हेमिस फेस्टिवल 2026 कहाँ शुरू हुआ है ? JUNE 2026
- Sikkim
- Jammu & Kashmir
- Ladakh
- Ladakh
Explanation:
- हेमिस फेस्टिवल लद्दाख का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध बौद्ध त्योहार है, जो हर साल हेमिस मठ में मनाया जाता है।
- वर्ष 2026 में यह 24-25 जून को आयोजित हुआ।
- यह त्योहार गुरु पद्मसंभव (जिन्हें गुरु रिनपोचे या दूसरे बुद्ध भी कहा जाता है) के जन्मोत्सव पर मनाया जाता है, जिन्होंने 8वीं सदी में वज्रयान (तांत्रिक) बौद्ध धर्म का प्रचार किया।
- इस उत्सव की सबसे खास विशेषता ‘चम’ मुखौटा नृत्य है, जो हेमिस मठ के भिक्षुओं (Monks) द्वारा किया जाता है।
हाल ही में ‘थाईमामन थंगा मोथिरा थिट्टम’ योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है ? JUNE 2026
- Karnataka
- Kerala
- Tamil Nadu
- Andhra Pradesh
Explanation:
- तमिलनाडु सरकार ने ‘थाईमामन थंगा मोथिरा थिट्टम’ नामक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले हर नवजात बच्चे को 1 ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी।
- योजना का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा देना और माँ व नवजात शिशु का सम्मान करना है।
- तमिल संस्कृति में “थाईमामन” का अर्थ मामा (मां का भाई) होता है, और परंपरा के अनुसार मामा नवजात बच्चे को उपहार देता है। इस योजना में तमिलनाडु सरकार खुद बच्चे के “मामा” की भूमिका निभा रही है।
हाल ही में मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट 2026 का 7वाँ संस्करण कहाँ प्रारंभ हुआ ? JUNE 2026
- Andhra Pradesh
- West Bengal
- Telangana
- Karnataka
Explanation:
- 7वाँ संस्करण 23 जून से 3 जुलाई 2026 तक बेंगलुरु (कर्नाटक) के जलाहल्ली स्थित एयर फोर्स स्टेशन में शुरू हुआ, जिसमें 16 टीमें भाग ले रही हैं।
- इसका आयोजन एयर फोर्स स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (AFSCB) द्वारा किया जा रहा है, जो 2018 से इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है।
- अर्जन सिंह भारतीय वायु सेना के महान अधिकारी थे, जिन्हें हॉकी खेल से विशेष लगाव था। वे 1966 में एयर चीफ मार्शल के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले भारतीय वायु सेना अधिकारी बने थे।
- विजेता को ₹10 लाख और उपविजेता को ₹8 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।
हाल ही में भारत का पहला 3D प्रिंटेड आर्टिफिशियल रीफ मॉड्यूल कहाँ स्थापित होगा ? JUNE 2026
- Gujarat
- Goa
- Tamil Nadu
- Odisha
Explanation:
- तमिलनाडु भारत का पहला 3D-प्रिंटेड कृत्रिम रीफ मॉड्यूल रामनाथपूरम के तटीय क्षेत्र में समुद्र के अंदर स्थापित करेगा।
- यह प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) – Phase II के तहत किया जा रहा है।
- इसका उद्देश्य समुद्री जीवों को नया आवास देना, मछलियों की संख्या बढ़ाना और समुद्री जैव विविधता (Marine Biodiversity) की रक्षा करना है।
- इसे चेन्नई के स्टार्टअप ‘त्वस्ता (Tvasta)’ ने विकसित किया है, जो IIT Madras द्वारा समर्थित है। प्रत्येक मॉड्यूल का वजन लगभग 1 टन है।
हाल ही में संविधान हत्या दिवस 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026
- 26 June
- 25 June
- 24 June
- 23 June
Explanation:
- “संविधान हत्या दिवस” हर साल 25 जून को मनाया जाता है। पहली बार 25 जून 2025 को मनाया गया था।
- इसका उद्देश्य लोगों को 1975 के आपातकाल (Emergency) की याद दिलाना है, जब संविधान द्वारा दिए गए कई मौलिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई थी।
- आपातकाल के दौरान लोगों के मौलिक अधिकारों पर रोक, सरकार की आलोचना पर गिरफ्तारी, प्रेस पर सेंसरशिप और केंद्र सरकार की अत्यधिक शक्ति जैसी घटनाएँ हुईं।
- भारत में अब तक 3 बार राष्ट्रीय आपातकाल लगा है – 1962 (भारत-चीन युद्ध), 1971 (भारत-पाकिस्तान युद्ध) और 1975-77 (आंतरिक अशांति)।
GK
हाल ही में UNCTAD की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में जहाज़ रीसाइक्लिंग में वैश्विक स्तर पर भारत ने कौनसा स्थान हासिल किया है ? JUNE 2026
- 1
- 2
- 3
- 4
Explanation:
- भारत अब जहाजों को तोड़कर उनका पुनर्चक्रण (Ship Recycling) करने के मामले में दुनिया का नंबर-1 देश बन गया है।
- UNCTAD की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत की हिस्सेदारी 30.1% थी जो 2025 में बढ़कर 35.4% हो गई।
- प्रमुख शिप रीसाइक्लिंग केंद्र: Alang Ship Breaking Yard (गुजरात) है।
- UNCTAD की स्थापना 30 दिसंबर 1964 को हुई, मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
हाल ही में GI टैग प्राप्त करने वाली “जसदान पटारी” किस राज्य से संबंधित है ? JUNE 2026
- Rajasthan
- Gujarat
- Maharashtra
- Madhya Pradesh
Explanation:
- गुजरात के राजकोट जिले की प्रसिद्ध जसदान पटारी (पारंपरिक हस्तनिर्मित लकड़ी के बक्से) को GI टैग से सम्मानित किया गया है।
- यह मजबूत सागौन (Teak) की लकड़ी से बनती है और इसके ऊपर पीतल (Brass) या तांबे (Copper) की सुंदर नक्काशी की जाती है।
- बड़े बॉक्स को पटारा और छोटे बॉक्स को पटारी कहा जाता है।
हाल ही में निर्भय चेतना कार्यक्रम किसने प्रारंभ किया है ? JUNE 2026
- पंचायती राज मंत्रालय / Ministry of Panchayati Raj
- सहकारिता मंत्रालय / Ministry of Cooperation
- शिक्षा मंत्रालय / Ministry of Education
- महिला और बाल विकास मंत्रालय / Ministry of Women and Child Development
Explanation:
- पंचायती राज मंत्रालय ने ‘निर्भय चेतना’ कार्यक्रम शुरू किया है, जो ‘निर्भय हो’ पहल का हिस्सा है।
- इसका उद्देश्य गांवों में चुने गए पुरुष जनप्रतिनिधियों (जैसे सरपंच, पंचायत सदस्य आदि) को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार और लैंगिक समानता के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनाना है।
- देशभर के लगभग 17.5 लाख पुरुष जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- यह योजना निर्भया फंड (Nirbhaya Fund) के अंतर्गत चलाई जा रही है।
ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक कहाँ प्रारंभ होगी ? JUNE 2026
- Bhopal
- Gurugram
- Kolkata
- Kochi
Explanation:
- भारत 2026 में BRICS का अध्यक्ष (Chair) है।
- इसी के तहत भारत हरियाणा के Gurugram में 25–26 जून 2026 को 11वीं BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक आयोजित कर रहा है।
- 18वें BRICS शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी India कर रहा है, Theme – “Building for resilience, innovation, collaboration and sustainability”
हाल ही में भारत ने स्वदेशी ‘गरुड़ास्त’ 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल परीक्षण कहाँ किया है ? JUNE 2026
- Maharashtra
- Uttar Pradesh
- Madhya Pradesh
- Gujarat
Explanation:
- भारत ने स्वदेशी ‘गरुड़ास्त’ 120mm व्हीकल-माउंटेड मोर्टार सिस्टम का सफल परीक्षण गुजरात में किया है।
हाल ही में धार्मिक उत्साह के साथ वार्षिक ‘खीर भवानी’ मेला कहाँ मनाया गया है ? JUNE 2026
- Jammu & Kashmir
- Uttarakhand
- Himachal Pradesh
- Punjab
Explanation:
- खीर भवानी मेला जम्मू-कश्मीर के तुलमुल गांव में मनाया जाने वाला कश्मीरी पंडितों का एक बहुत महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है।
- यह मेला माता रागन्या देवी को समर्पित है और ज्येष्ठ अष्टमी के दिन आयोजित किया जाता है।
- भक्त माता को दूध और खीर अर्पित करते हैं, इसी परंपरा के कारण माता को खीर भवानी कहा जाने लगा।
हाल ही में Timeout.com की कला और संस्कृति के लिए दुनिया के 20 सबसे अच्छे शहरों की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय शहर कौनसा है ? JUNE 2026
- Pune
- Jaipur
- Kolkata
- Chennai
Explanation:
- लंदन की प्रसिद्ध पत्रिका Time Out ने दुनिया के 20 सबसे बेहतरीन कला और संस्कृति वाले शहरों की सूची जारी की है।
- इस सूची में भारत से केवल Jaipur को जगह मिली है, और इसे 18वां स्थान प्राप्त हुआ है।
- सूची में London पहले स्थान पर रहा।
- जयपुर को 77% गुणवत्ता स्कोर और 69% किफायतीपन स्कोर मिला।
हाल ही में जारी Qs World Future Skills Index 2027 में भारत का स्थान क्या रहा ? JUNE 2026
- 5वां
- 10वां
- 13वां
- 22वां
Explanation:
- QS World Future Skills Index 2027 में भारत को 89 देशों में 13वां स्थान मिला है।
- इंडेक्स के 4 प्रमुख स्तंभ: Skill Alignment (18वीं), Academic Readiness (22वीं), Future of Work (5वीं – भारत का सबसे मजबूत क्षेत्र), Economic Transformation (14वीं)
- शीर्ष 3 देश: 1. United States, 2. Australia, 3. United Kingdom
हाल ही में कूटनीति में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है ? JUNE 2026
- 25 June
- 24 June
- 23 June
- 22 June
Explanation:
- कूटनीति में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Women in Diplomacy) हर साल 24 जून को मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2022 में एक प्रस्ताव पारित करके इस दिवस की शुरुआत की।
- पहली बार यह दिवस 24 जून 2022 को मनाया गया।
हाल ही में लखपति बिटिया योजना किसने शुरू की है ? JUNE 2026
- Uttar Pradesh
- Delhi
- Himachal Pradesh
- Madhya Pradesh
Explanation:
- लखपति बिटिया योजना दिल्ली सरकार ने शुरू की है।
- इस योजना के तहत सरकार बेटी के जन्म पर ₹56,000 जमा करेगी जो उसे 21 वर्ष की उम्र पर मिलेंगे।
हाल ही में QS World Future Skills Index 2027 में भारत का स्थान क्या रहा ? JUNE 2026
- 10
- 11
- 12
- 13
Explanation:
- QS World Future Skills Index 2027 में भारत को 13वां स्थान मिला है।
CURRENT-AFFAIRS
हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने पद से इस्तीफा दिया है ? JUNE 2026
- Ukraine
- Iran
- Israel
- Britain
Explanation:
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता Keir Starmer ने 22 जून 2026 को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
- इस्तीफे के कारण: आर्थिक विकास के वादे पूरे नहीं हो पाए, महंगाई बढ़ती रही, कल्याणकारी योजनाओं में कटौती, लेबर पार्टी के लगभग 100 सांसद उनके नेतृत्व से असंतुष्ट थे।
- Keir Starmer सितंबर 2026 तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे, तब तक लेबर पार्टी अपने नए नेता का चुनाव करेगी।
हाल ही में भारत की 28वीं नवरत्न कंपनी कौनसी बनी है ? JUNE 2026
- ONGC
- GAIL
- CPCL
- IOC
Explanation:
- सरकार ने तेल कंपनी Chennai Petroleum Corporation Limited (CPCL) को नवरत्न (Navratna) का दर्जा दे दिया है।
- CPCL भारत की 28वीं नवरत्न कंपनी बन गई है।
- नवरत्न बनने के बाद कंपनी 1000 करोड़ रुपये तक का निवेश खुद कर सकेगी, विदेशों में नई कंपनियां और Joint Ventures बना सकेगी।
- 29वीं नवरत्न कंपनी – Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE), 27वीं – Numaligarh Refinery Limited (Assam)।
हाल ही में ‘ULLAS’ पहल के तहत देश का पूर्णतः छठा साक्षर राज्य कौनसा बना है ? JUNE 2026
- Uttarakhand
- Himachal Pradesh
- Punjab
- Haryana
Explanation:
- हिमाचल प्रदेश ने 98.7% साक्षरता दर हासिल कर ली है, इसलिए उसे भारत का छठा पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है।
- पहले से पूर्ण साक्षर घोषित राज्य: 1. Mizoram, 2. Goa, 3. Tripura, 4. Himachal Pradesh, 5. Sikkim
- ULLAS (Understanding Lifelong Learning for All in Society) कार्यक्रम 2022 में शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया, जिसे New India Literacy Programme भी कहा जाता है।
हाल ही में इंडियन एथलेटिक्स अवार्ड 2025 के तहत ‘बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर’ का सम्मान किसे मिला है ? JUNE 2026
- बहादुर सिंह चौहान / Bahadur Singh Chauhan
- नीरज चोपड़ा / Neeraj Chopra
- गुरबचन सिंह रंधावा / Gurbachan Singh Randhawa
- शाहनवाज़ खान / Shahnawaz Khan
Explanation:
- Indian Athletics Awards का आयोजन पहली बार 20 जून 2026 को नई दिल्ली में किया गया।
- इसमें Neeraj Chopra को Best Male Athlete of the Year 2025 चुना गया।
- उन्होंने 2025 की दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंका और 90 मीटर से अधिक थ्रो करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने।
- Best Female Athlete of the Year 2025 – Parul Chaudhary (Runner) को मिला।
हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने किस देश के 194 साल के ‘जोनाथन’ कछुआ को दुनिया का सबसे पुराना जमीनी जानवर घोषित किया है ? JUNE 2026
- Madagascar
- Maldives
- Seychelles
- Sri Lanka
Explanation:
- Guinness World Records ने सेशेल्स (Seychelles) के 194 साल के ‘जोनाथन’ कछुआ को दुनिया का सबसे पुराना जमीनी जानवर घोषित किया है।
हाल ही में BIS से एक साथ चार प्रमुख ISO प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय कौन-सा बना है ? JUNE 2026
- दिल्ली विश्वविद्यालय / Delhi University
- जामिया मिलिया इस्लामिया / Jamia Millia Islamia
- उस्मानिया विश्वविद्यालय / Osmania University
- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय / Banaras Hindu University
Explanation:
- उस्मानिया विश्वविद्यालय BIS से एक साथ चार प्रमुख ISO प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय बना है।
- ISO 21001:2018 (Education Management System), ISO 14001:2015 (Environment Management System), ISO 50001:2018 (Energy Management System), ISO 22000:2018 (Food Safety Management System) – ये चारों प्रमाणपत्र मिले हैं।
हाल ही में किस राज्य के प्रमुख कार्यक्रम ‘योगांध्र 2026’ को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से मान्यता मिली है ? JUNE 2026
- Telangana
- Odisha
- Andhra Pradesh
- Karnataka
Explanation:
- आंध्र प्रदेश सरकार की बड़ी योग पहल ‘योगांध्र 2026’ को World Book of Records से अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है।
- 1.07 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि सरकार ने 1.05 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था।
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस कब मनाया जाता है ? JUNE 2026
- 21 जून
- 22 जून
- 23 जून
- 24 जून
Explanation:
- संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (United Nations Public Service Day) हर साल 23 जून को मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों (लोक सेवकों) के काम की सराहना करना है।
- 2026 की थीम: “सार्वजनिक संस्थानों का रूपांतरण: नवाचार, सहभागिता और समावेशन को बढ़ावा देना” (Transforming Public Institutions: Advancing Innovation, Participation, and Inclusion) है।
- 20 दिसंबर 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव (57/277) पारित किया और पहली बार 23 June 2003 को मनाया गया।
हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे पुनः भारत का सॉलिसिटर जनरल (Solicitor General of India) नियुक्त किया है ? JUNE 2026
- कपिल सिब्बल / Kapil Sibal
- तुषार मेहता / Tushar Mehta
- मुकुल रोहतगी / Mukul Rohatgi
- हरीश साल्वे / Harish Salve
Explanation:
- केंद्र सरकार ने Tushar Mehta को फिर से भारत का सॉलिसिटर जनरल (Solicitor General) नियुक्त किया है।
- उनका नया कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 3 साल का होगा।
- सॉलिसिटर जनरल भारत का दूसरा सबसे बड़ा विधि अधिकारी (Law Officer) होता है (पहला Attorney General for India होता है)।
- तुषार मेहता पहली बार 2018 में सॉलिसिटर जनरल बने, 2023 में कार्यकाल बढ़ा और अब 2026 में फिर 3 साल के लिए पुनर्नियुक्त किए गए हैं।
मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) 2026 में Golden Conch Award (Best Documentary Film) किस फिल्म को दिया गया ? JUNE 2026
- वाई / Waai
- अंडर द स्नो / Under The Snow
- सिल्वर / Silver
- माया का सॉन्ग / Maya’s Song
Explanation:
- 19वें Mumbai International Film Festival 2026 में Poland की Documentary film “Silver” को Golden Conch Award (Best Documentary Film of the Festival) से सम्मानित किया गया।
- इस फिल्म का निर्देशन Natalia Koniarz ने किया है।
- MIFF की शुरुआत 1990 में हुई और यह South Asia का सबसे पुराना Non-Feature Film Festival है।
हाल ही में डीपटेक स्टार्टअप नीति शुरू करने वाला पहला भारतीय राज्य कौनसा है ? JUNE 2026
- Tamil Nadu
- Kerala
- Karnataka
- Andhra Pradesh
Explanation:
- कर्नाटक डीपटेक स्टार्टअप नीति शुरू करने वाला पहला भारतीय राज्य बना है।
हाल ही में भारत की 29वीं नवरत्न कंपनी कौनसी बनी है ? JUNE 2026
- GRSE
- GAIL
- CPCL
- IOC
Explanation:
- रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE) को नवरत्न का दर्जा मिला है और यह भारत की 29वीं नवरत्न कंपनी बन गई है।
- 28वीं नवरत्न कंपनी – Chennai Petroleum Corporation Limited (CPCL) है।
