CURRENT-AFFAIRS

हाल ही में भारत का पहला परमाणु इंजीनियरिंग डिजाइन उत्कृष्टता केंद्र (CODEIN) कहाँ स्थापित किया जाएगा ? JUNE 2026

  • IIIT दिल्ली / IIIT Delhi
  • IIIT हैदराबाद / IIIT Hyderabad
  • IIIT जम्मू / IIIT Jammu
  • IIIT बॉम्बे / IIIT Bombay

Explanation:

  • IIT Hyderabad भारत का पहला “CODEIN” (Centre of Design Excellence in Nuclear Engineering) स्थापित करेगा।
  • यह समझौता फ्रांस के नीस में आयोजित India Innovates 2026 कार्यक्रम में IIT Hyderabad, CEEPL India और Dassault Systèmes के बीच हुआ।
  • इस केंद्र में परमाणु ऊर्जा (Nuclear Energy) से जुड़े रिएक्टरों और प्रणालियों का डिजाइन, शोध और प्रशिक्षण किया जाएगा।
  • भारत सरकार का लक्ष्य 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन करना है।

हाल ही में भारत का 130वां यूनिकॉर्न कौनसा बना है ? JUNE 2026

  • ध्रुव स्पेस / Dhruva Space
  • सर्वम AI / Sarvam AI
  • पिक्सल / Pixxel
  • अग्निकुल कॉसमॉस / Agnikul Cosmos

Explanation:

  • पिक्सल (Pixxel) भारत की 130वीं यूनिकॉर्न कंपनी बनी है।
  • पिक्सल एक अंतरिक्ष-तकनीक (Space-tech) स्टार्टअप है जो उपग्रहों और पृथ्वी अवलोकन (Earth Observation) डेटा पर काम करता है।

हाल ही में बिहार के किस उत्पाद को GI टैग प्राप्त हुआ है ? JUNE 2026

  • कांचीपुरम सिल्क / Kanchipuram Silk
  • बावन बूटी साड़ी एवं फैब्रिक / Bawan Buti Saree and Fabric
  • देउरी हथकरघा उत्पाद / Deuri Handloom Products
  • सारिंदा / Sarinda

Explanation:

  • बिहार को ‘बावन बूटी साड़ी एवं फैब्रिक’ (नालंदा) के लिए GI टैग प्राप्त हुआ है – इसमें 52 (बावन) प्रकार के पारंपरिक डिजाइन हाथ से बुने जाते हैं।
  • बिहार को ‘पथरकट्टी पत्थर शिल्पकला’ (गया) और ‘पिड़िया चित्रकला’ (भोजपुर) का भी GI टैग मिला है।
  • त्रिपुरा को ‘सारिंदा’ (पारंपरिक तार वाला वाद्य यंत्र) का GI टैग मिला है।

लॉन्च ‘CBN@361 Degrees – Polymath’ पुस्तक के लेखक कौन है ? JUNE 2026

  • के. वी. सत्यनारायण / K. V. Satyanarayana
  • शाखामूरु श्रीनिवास प्रसाद / Sakhamuru Srinivas Prasad
  • एन. चंद्रबाबू नायडू / Chandrababu Naidu
  • ली कुआन यू / Lee Kuan Yew

Explanation:

  • N. Chandrababu Naidu ने 16 जून 2026 को सिंगापुर में “CBN@361 Degrees: Polymath” नामक पुस्तक का विमोचन किया।
  • यह पुस्तक वरिष्ठ पत्रकार शाखामूरु श्रीनिवास प्रसाद द्वारा लिखी गई है।
  • इसका अंग्रेजी अनुवाद पूर्व IAS अधिकारी के. वी. सत्यनारायण ने किया है।
  • “Polymath” ऐसे व्यक्ति को कहते हैं जिसे कई क्षेत्रों का व्यापक ज्ञान हो।

हाल ही में WIPO की ग्लोबल टॉप 20 पेटेंट रैंकिंग में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी कौनसी है ? JUNE 2026

  • जियो प्लेटफॉर्म / Jio Platforms
  • अडानी समूह / Adani Group
  • टाटा समूह / Tata Group
  • महेंद्रा एण्ड महेंद्रा / Mahindra & Mahindra

Explanation:

  • Jio Platforms ने WIPO की पेटेंट कोऑपरेशन ट्रीटी रैंकिंग में 20वां स्थान प्राप्त किया है।
  • जियो ग्लोबल टॉप-20 में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय टेक कंपनी बनी है।
  • कंपनी ने एक साल में 320 स्थानों की छलांग लगाई।
  • 31 मार्च 2026 तक जियो के पास कुल 6,817 पेटेंट आवेदन हैं और 1,009 स्वीकृत पेटेंट हैं।

हाल ही में महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ का उद्घाटन किसने किया ? JUNE 2026

  • Odisha
  • Kerala
  • Tamil Nadu
  • Karnataka

Explanation:

  • केरल सरकार ने 15 जून 2026 को “प्रियदर्शिनी” नाम की नई योजना शुरू की है।
  • इस योजना के तहत महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
  • यह सुविधा केरल के निवासियों के साथ-साथ केरल में यात्रा करने वाली अन्य राज्यों की महिलाओं, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और पर्यटकों को भी मिलेगी।

हाल ही में GIC Re के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ? JUNE 2026

  • एन. रामास्वामी / N. Ramaswamy
  • हितेश जोशी / Hitesh Joshi
  • सिद्धार्थ मोहंती / Siddhartha Mohanty
  • टी. सी. सुशील कुमार / T. C. Susheel Kumar

Explanation:

  • सरकार ने हितेश जोशी को भारत की राष्ट्रीय पुनर्बीमा कंपनी General Insurance Corporation of India (GIC Re) का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया है।
  • उन्होंने N. Ramaswamy का स्थान लिया है।
  • GIC Re भारत की राष्ट्रीय पुनर्बीमा (Reinsurance) कंपनी है – “बीमा कंपनियों का बीमा”

हाल ही में विश्व ऑटिस्टिक प्राइड डे 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026 When was World Autistic Pride Day 2026 observed? JUNE 2026

  • 20 June
  • 19 June
  • 18 June
  • 17 June

Explanation:

  • विश्व ऑटिस्टिक प्राइड डे (World Autistic Pride Day) हर साल 18 जून को मनाया जाता है।
  • इस दिन का मुख्य उद्देश्य ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) से पीड़ित व्यक्तियों के अधिकारों का सम्मान करना, न्यूरोडायवर्सिटी (Neurodiversity) को बढ़ावा देना और समाज में उनकी स्वीकार्यता बढ़ाना है।
  • पहली बार यह दिवस 2005 में ब्राजील में मनाया गया था।

हाल ही में सुंदरराज पी को किस एजेंसी में इंस्पेक्टर जनरल (IG) नियुक्त किया गया है ? JUNE 2026

  • CBI
  • NIA
  • IB
  • RAW

Explanation:

  • 16 जून 2026 को केंद्र सरकार ने सुंदरराज पी (Sundarraj P) को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है।
  • वे 2003 बैच के IPS अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ कैडर से जुड़े हैं।
  • NIA (National Investigation Agency) भारत की प्रमुख आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी है, जिसकी स्थापना 2008 में हुई थी।

हाल ही में एशियाई सीनियर फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कहां किया जा रहा है ? JUNE 2026

  • Mumbai
  • Chennai
  • New Delhi
  • Hyderabad

Explanation:

  • भारत पहली बार एशियाई सीनियर फेंसिंग चैपियनशिप की मेजबानी कर रहा है।
  • यह प्रतियोगिता 19 से 24 जून 2026 तक नई दिल्ली (भारत मंडपम) में आयोजित होगी।
  • फेंसिंग (तलवारबाजी) के खेल में इसे “एशिया कप” के समान माना जाता है।
  • 19 जून 2026 को 39वीं FCA (Fencing Confederation of Asia) महासभा भी भारत में पहली बार आयोजित होगी।

हाल ही में विश्व पार्किंसंस दिवस कब मनाया गया ? JUNE 2026 When was World Parkinson’s Day observed? JUNE 2026

  • 11 April
  • 12 April
  • 13 April
  • 14 April

Explanation:

  • विश्व पार्किंसंस दिवस (World Parkinson’s Day) हर साल 11 अप्रैल को मनाया जाता है।

CURRENT-AFFAIRS

हाल ही में भारत ने ‘अटल टिंकरिंग लैब’ फ्रेमवर्क पर आधारित ‘स्कूल इनोवेशन लैब्स’ कहाँ लांच की है ? JUNE 2026

  • Slovakia
  • France
  • Spain
  • Bangladesh

Explanation:

  • भारत और फ्रांस ने मिलकर “India-France ATL Bridge” नाम की एक नई पहल शुरू की है।
  • इसका उद्देश्य दोनों देशों के स्कूल के छात्रों और युवा नवप्रवर्तकों (Innovators) को जोड़ना है।
  • भारत के ATL मॉडल से प्रेरित होकर फ्रांस में पहली School Innovation Lab बनाई जाएगी।
  • अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और La Fondation Dassault Systèmes के बीच समझौते से यह पहल शुरू हुई।

हाल ही में भारत बहु-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस क्षमता वाला दुनिया का कौन-सा देश बन गया है ? JUNE 2026

  • चौथा / Fourth
  • पांचवां / Fifth
  • छठा / Sixth
  • सातवां / Seventh

Explanation:

  • भारत ने 2026 में बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम का सफल परीक्षण किया है।
  • United States, Russia, Israel, China के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला 5वां देश बन गया है।
  • BMD सिस्टम दुश्मन द्वारा छोड़ी गई लंबी दूरी की खतरनाक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने की क्षमता रखता है।

हाल ही में लांच WT-MARUT पोर्टल का संबंध किस क्षेत्र से है ? JUNE 2026

  • सौर ऊर्जा / Solar energy
  • जलविद्युत / Hydropower
  • पवन ऊर्जा सप्लाई चेन प्रबंधन / Wind energy supply chain management
  • परमाणु ऊर्जा / Nuclear energy

Explanation:

  • WT-MARUT (Wind Turbine – Management, Analytics, Resourcing, and Unified Tracking) पोर्टल पवन ऊर्जा सप्लाई चेन प्रबंधन से संबंधित है।

हाल ही में असम को निम्न में से किस उत्पाद के लिए GI टैग प्राप्त हुआ है ? JUNE 2026

  • सारिंदा / Sarinda
  • बिहू पेपा / Bihu Pepa
  • माताबारी पेडा / Matabari Peda
  • बनारसी साड़ी / Banarasi Saree

Explanation:

  • असम को ‘बिहू पेपा’ के लिए GI टैग प्राप्त हुआ है – यह भैंस के सींग से बना पारंपरिक वाद्य यंत्र है जो बिहू त्योहार में बजाया जाता है।
  • असम को अन्य GI टैग: कार्बी आंगलोंग हथकरघा उत्पाद, असमिया बांस शिल्प, देउरी हथकरघा उत्पाद।
  • त्रिपुरा को ‘सारिंदा’ (पारंपरिक तार वाला वाद्य यंत्र) के लिए GI टैग मिला है – यह त्रिपुरा का चौथा GI टैग प्राप्त उत्पाद है।

हाल ही में योग पार्क पोर्टल का शुभारंभ किस मंत्रालय द्वारा किया गया है ? JUNE 2026

  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय / Ministry of Health and Family Welfare
  • खेल मंत्रालय / Ministry of Sports
  • आयुष मंत्रालय / Ministry of AYUSH
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय / Ministry of Rural Development

Explanation:

  • योग पार्क पोर्टल आयुष मंत्रालय (Ministry of AYUSH) द्वारा लॉन्च किया गया है।
  • इससे राज्यों और संस्थानों में योग के लिए विशेष स्थान बनाए जा सकेंगे।
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 (12वां) 21 June को कोलकाता में मनाया जाएगा, थीम: “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Aging)।

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने हाई-एनर्जी मेडिकल साइक्लोट्रॉन परियोजना कहाँ स्थापित करने की मंजूरी दी है ? JUNE 2026

  • Pune
  • Mumbai
  • Nagpur
  • Nashik

Explanation:

  • महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में लगभग ₹300 करोड़ की लागत से हाई-एनर्जी मेडिकल साइक्लोट्रॉन परियोजना (HEMCP) स्थापित करने की मंजूरी दी है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य कैंसर के निदान और उपचार को बेहतर बनाना है।
  • साइक्लोट्रॉन एक विशेष मशीन (Particle Accelerator) है जो रेडियोआइसोटोप बनाती है, जिसका उपयोग PET Scan और कैंसर के इलाज में किया जाता है।

हाल ही में विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026

  • 18 June
  • 17 June
  • 16 June
  • 15 June

Explanation:

  • विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस (World Day to Combat Desertification and Drought) हर साल 17 जून को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को भूमि के खराब होने (Land Degradation), मरुस्थलीकरण और सूखे के बारे में जागरूक करना है।
  • 2026 की थीम: “Rangelands: Recognize. Respect. Restore.” (“रेंजलैंड्स: रिकग्नाइज़. रिस्पेक्ट. रिस्टोर”)

हाल ही में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने एक्वा पार्क और नेशनल फिश डेवलपमेंट बोर्ड का क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन कहां किया ? JUNE 2026

  • Jharkhand
  • Chhattisgarh
  • Bihar
  • Kerala

Explanation:

  • केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने बिहार में एक्वा पार्क और नेशनल फिश डेवलपमेंट बोर्ड के क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया।

हाल ही में NCC के स्वतंत्र राज्य निदेशालय किन दो राज्यों में स्थापित करने की मंजूरी दी गई है ? JUNE 2026

  • बिहार और ओडिशा / Bihar and Odisha
  • आंध्र प्रदेश और झारखंड / Andhra Pradesh and Jharkhand
  • गुजरात और राजस्थान / Gujarat and Rajasthan
  • पंजाब और हरियाणा / Punjab and Haryana

Explanation:

  • रक्षा मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए NCC (National Cadet Corps) के अलग-अलग नए राज्य निदेशालय (State Directorates) बनाने की मंजूरी दी है।
  • NCC की स्थापना 1948 में हुई थी और इसका आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” (Unity and Discipline) है।
  • यह दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है।

हाल ही में जारी IIRF Ranking 2026 में प्रथम स्थान किस विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ ? JUNE 2026

  • University of Delhi
  • Jamia Millia Islamia
  • Jawaharlal Nehru University (JNU)
  • Banaras Hindu University

Explanation:

  • IIRF (International Institutional Ranking Framework) Ranking 2026 में विश्वविद्यालय रैंकिंग में Jawaharlal Nehru University (JNU) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
  • इंजीनियरिंग कॉलेजों में: 1. IIT Bombay, 2. IIT Madras, 3. IIT Delhi
  • Management रैंकिंग में: 1. IIM Ahmedabad, 2. IIM Calcutta, 3. IIM Bangalore

हाल ही में मणिपुर के नए चीफ मिनिस्टर कौन बने हैं ? JUNE 2026

  • युमनाम खेमचंद सिंह / Yumnam Khemchand Singh
  • एन विरेन सिंह / N. Biren Singh
  • ओकराम इबोबी सिंह / Okram Ibobi Singh
  • NOT

Explanation:

  • मणिपुर के नए चीफ मिनिस्टर युमनाम खेमचंद सिंह बने हैं।

CURRENT-AFFAIRS

भारत का पहला मंदिर कौन-सा बना है जिसने अपने धार्मिक प्रतीकों और शब्दों के लिए ट्रेडमार्क संरक्षण प्राप्त किया ? JUNE 2026

  • काशी विश्वनाथ मंदिर / Kashi Vishwanath Temple
  • सोमनाथ मंदिर / Somnath Temple
  • श्री जगन्नाथ मंदिर / Shri Jagannath Temple
  • तिरुपति बालाजी मंदिर / Tirupati Balaji Temple

Explanation:

  • श्री जगन्नाथ मंदिर भारत का पहला मंदिर बन गया है जिसे अपनी खास धार्मिक पहचान और प्रतीकों के लिए ट्रेडमार्क (Trademark) संरक्षण प्राप्त किया है।
  • “आनंद बाजार”, “पतितपावन” और “नीलाचक्र” को ट्रेडमार्क मिला है।
  • श्री जगन्नाथ मंदिर पुरी (ओडिशा) में स्थित है और 12वीं शताब्दी में अनंतवर्मन चोडगंग देव द्वारा कलिंग शैली में निर्मित किया गया था।
  • यह हिंदुओं के चार धाम में से एक है और रथ यात्रा के लिए प्रसिद्ध है।

हाल ही में नोवार्टिस द्वारा भारत में लॉन्च पहली रेडियोलिगैंड थेरेपी का संबंध किससे है ? JUNE 2026

  • फेफड़ों का कैंसर / Lung cancer
  • सर्वाइकल कैंसर / Cervical cancer
  • प्रोस्टेट कैंसर / Prostate cancer
  • स्तन कैंसर / Breast cancer

Explanation:

  • Novartis द्वारा विकसित ‘प्लुविक्टो’ भारत की पहली आधिकारिक रूप से स्वीकृत रेडियोलिगैंड थेरेपी है, जो उन्नत प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में उपयोग की जाती है।
  • इसमें ल्यूटेटियम-177 (Lutetium-177) रेडियोधर्मी समस्थानिक का उपयोग होता है।
  • यह कैंसर कोशिकाओं को सीधे निशाना बनाती है और स्वस्थ ऊतकों को अपेक्षाकृत कम नुकसान पहुंचती है।

हाल ही में जारी विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 2026 टेक्नोलॉजी पायनियर्स सूची में कितनी भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया है ? JUNE 2026

  • 8
  • 9
  • 10
  • 11

Explanation:

  • WEF की 2026 “Technology Pioneers” सूची में 23 देशों की 100 कंपनियां शामिल हुई हैं।
  • भारत की 9 कंपनियां इस सूची में शामिल हैं, जो मुख्यतः अंतरिक्ष (Space) और डीप टेक (Deep Tech) के क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं।
  • इनमें Airbound, Dhruva Space, OrbitAID, Bellatrix Aerospace, Sarla Aviation, Ethereal Exploration Guild, Varaha, Fermbox Bio, और BorderPlus शामिल हैं।

हाल ही में पैराक्वाट हर्बिसाइड पर प्रतिबन्ध लगाने वाला नवीनतम राज्य कौनसा है ? JUNE 2026

  • Haryana
  • Gujarat
  • Telangana
  • Maharashtra

Explanation:

  • तेलंगाना सरकार ने पैराक्वाट (Paraquat) के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • तेलंगाना ऐसा करने वाला भारत का तीसरा राज्य बन गया है (केरल और ओडिशा के बाद)।
  • पैराक्वाट दुनिया के सबसे जहरीले खरपतवारनाशकों में से एक है और इसका कोई प्रभावी इलाज (Antidote) नहीं है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया का कौन-सा सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया ? JUNE 2026

  • ऑर्डर ऑफ मेरिट / Order of Merit
  • ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी) / Order of the White Double Cross (First Class)
  • लीजन ऑफ ऑनर / Legion of Honour
  • ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप / Order of Friendship

Explanation:

  • 15 जून 2026 को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा की यात्रा के दौरान PM मोदी को स्लोवाकिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय सम्मान “ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी)” दिया गया।
  • यह सम्मान भारत और स्लोवाकिया के बीच दोस्ती और सहयोग बढ़ाने में उनके योगदान के लिए दिया गया।
  • यह किसी विदेशी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को मिला 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

TIME मैगजीन की 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कौन हैं ? JUNE 2026

  • हरमनप्रीत कौर / Harmanpreet Kaur
  • दीप्ति शर्मा / Deepti Sharma
  • स्मृति मंधाना / Smriti Mandhana
  • मिताली राज / Mithali Raj

Explanation:

  • टाइम मैगजीन की 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली खेल हस्तियों की सूची में एकमात्र भारतीय स्मृति मंधाना हैं और उनका स्थान 41वां है।
  • वे भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्होंने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, ODI, T20) में शतक लगाए हैं।
  • वे एक कैलेंडर वर्ष में 1000+ रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।

हाल ही में प्रिक्स वर्साय वर्ल्ड्स मोस्ट ब्यूटीफुल एयरपोर्ट्स 2026 की सूची में शामिल भारतीय हवाई अड्डा कौन-सा है ? JUNE 2026

  • Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport
  • Navi Mumbai International Airport
  • Kempegowda International Airport
  • Rajiv Gandhi International Airport

Explanation:

  • Prix Versailles World’s Most Beautiful Airports 2026 की सूची में भारत के दो हवाई अड्डा टर्मिनलों को जगह मिली है: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (टर्मिनल-1) और लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (टर्मिनल-2), गुवाहाटी।
  • नवी मुंबई हवाई अड्डे का डिज़ाइन कमल (Lotus) से प्रेरित है।
  • Prix Versailles एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वास्तुकला (Architecture) और डिज़ाइन पुरस्कार है, जो हर साल पेरिस में यूनेस्को मुख्यालय में दिया जाता है।

हाल ही में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस 2026 कब मनाया गया है ? JUNE 2026

  • 17 June
  • 16 June
  • 15 June
  • 14 June

Explanation:

  • विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day) हर साल 15 जून को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य बुजुर्गों के साथ होने वाले शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक दुर्व्यवहार के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
  • इसकी शुरुआत 2006 में हुई और संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे 2011 में आधिकारिक मान्यता दी।
  • 2026 की थीम – “जागरूकता से परे: बुजुर्ग दुर्व्यवहार की रोकथाम को कारगर बनाना” है।

हाल ही में दुनिया की पहली कार्यशील न्यूक्लियर क्लॉक किस आइसोटोप पर आधारित है ? JUNE 2026

  • यूरेनियम-235 / Uranium-235
  • सीजियम-133 / Cesium-133
  • थोरियम-229 / Thorium-229
  • प्लूटोनियम-239 / Plutonium-239

Explanation:

  • दुनिया की पहली कार्यशील न्यूक्लियर क्लॉक थोरियम-229 (Thorium-229) आइसोटोप पर आधारित है।

हाल ही में पहले ‘मेड इन इंडिया’ C295 एयरक्राफ्ट की पहली टेस्ट फ्लाइट कहाँ हुई है ? JUNE 2026

  • Odisha
  • Andhra Pradesh
  • Telangana
  • Gujarat

Explanation:

  • 10 जून 2026 को भारत में बने पहले C-295 सैन्य परिवहन विमान ने गुजरात के वडोदरा में अपनी पहली सफल परीक्षण उड़ान भरी।
  • यह विमान Tata Advanced Systems Limited और Airbus Defence and Space की साझेदारी में बनाया गया है।
  • भारतीय वायु सेना ने 56 C-295 विमानों का ऑर्डर दिया है – 16 स्पेन में एयरबस द्वारा और 40 भारत में ही बनाए जाएंगे।

हाल ही में अट्टुकल पोंगल त्यौहार कहाँ मनाया गया ? JUNE 2026

  • Tamil Nadu
  • Maharashtra
  • Telangana
  • Kerala

Explanation:

  • यह केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित अट्टुकल भगवती मंदिर में मनाया जाने वाला