CURRENT-AFFAIRS

हाल ही में ‘राजा पर्व फेस्टिवल’ का आयोजन कहाँ हुआ है ? JUNE 2026

  • West Bengal
  • Jharkhand
  • Odisha
  • Telangana

Explanation:

  • ओडिशा में राजा पर्व (Raja Parba) नाम का प्रसिद्ध त्योहार मिथुन संक्रांति के दिन शुरू होता है।
  • इस त्योहार के दौरान धरती माता को राजस्वला (मासिक धर्म की अवस्था) माना जाता है और खेती, जूताई और जमीन खोदने जैसे काम नहीं किए जाते।
  • यह त्योहार 3 दिनों तक चलता है और जून के महीने में मनाया जाता है।

हाल ही में वैश्विक पवन दिवस 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026

  • 16 June
  • 15 June
  • 14 June
  • 13 June

Explanation:

  • वैश्विक पवन दिवस (Global Wind Day) हर साल 15 जून को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को पवन ऊर्जा (Wind Energy) के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
  • 2026 की थीम: “Wind Energy: From Ambition to Acceleration” (पवन ऊर्जा: महत्वाकांक्षा से तेज प्रगति की ओर) है।
  • इसकी शुरुआत 2007 में यूरोप में हुई और 2009 से इसे विश्व स्तर पर मनाया जाने लगा।

हाल ही में झारखंड के निम्नलिखित में से किस उत्पाद को GI टैग प्राप्त हुआ है ? JUNE 2026

  • मुंडा ज्वेलरी / Munda Jewellery
  • भगैया सिल्क / Bhagaiya Silk
  • कुचाई सिल्क / Kuchai Silk
  • उपर्युक्त सभी / All of the above

Explanation:

  • झारखंड के 11 पारंपरिक उत्पादों को GI (Geographical Indication) टैग मिला है।
  • इनमें भगैया सिल्क, कुचाई सिल्क, मुंडा ज्वेलरी, झारखंड बांस शिल्प, केसरिया कलाकंद, कोडरमा डोकरा क्राफ्ट, चंदर बदोनी पपेट्स, तसर सिल्क, बादुपटुआ पेंटिंग, पंची साडी, झारखंड बेनाम हैंडक्राफ्ट शामिल हैं।
  • GI टैग किसी ऐसे उत्पाद को दिया जाता है जिसमें किसी निश्चित क्षेत्र से जुड़ी विशिष्ट विशेषताएं होती हैं।
  • GI का पंजीकरण 10 वर्ष की अवधि के लिए वैध होता है और इसे Geographical Indications Registry, चेन्नई द्वारा जारी किया जाता है।

हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा किसानों की सहायता के लिए शुरू किए गए AI आधारित चैटबॉट का नाम क्या है ? JUNE 2026

  • कृषि साथी / Krishi Saathi
  • किसान सुविधा / Kisan Suvidha
  • ऑयलसीड्स किसान मित्र / Oilseeds Kisan Mitra
  • एग्री मित्र AI / Agri Mitra AI

Explanation:

  • ICAR ने किसानों की मदद के लिए “ऑयलसीड्स किसान मित्र” नामक एक AI आधारित चैटबॉट शुरू किया है।
  • यह WhatsApp पर चलने वाला 24×7 AI चैटबॉट है।
  • इसे ICAR-Indian Institute of Oilseeds Research ने विकसित किया है।
  • यह मूंगफली, सरसों, तिल, सूरजमुखी, सोयाबीन जैसी फसलों से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान देता है।

हाल ही में ILO Convention No. 193 मुख्य रूप से किन श्रमिकों की सुरक्षा के लिए अपनाया गया है ? JUNE 2026

  • सरकारी कर्मचारी / Government employees
  • कृषि श्रमिक / Agricultural workers
  • गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स / Gig and platform workers
  • कारखाना श्रमिक / Factory workers

Explanation:

  • 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन – जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में “Decent Work in the Platform Economy Convention, 2026 (Convention No. 193)” अपनाई गई है।
  • इसका उद्देश्य गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स (जैसे Swiggy, Zomato, Uber, Ola, Freelancer आदि) के अधिकारों की रक्षा करना है।
  • ILO की स्थापना 11 April 1919 को हुई, मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

हाल ही में किसने भारत का पहला स्वदेशी और डिस्टिल्ड वीडियो AI मॉडल ‘Varya’ (वर्या) लॉन्च किया है ? JUNE 2026

  • OpenAI
  • Google
  • Avataar
  • Infosys

Explanation:

  • Avataar ने भारत का पहला स्वदेशी और डिस्टिल्ड वीडियो AI मॉडल ‘Varya’ (वर्या) लॉन्च किया है।
  • यह भारतीय त्योहार, भोजन, कपड़े, संस्कृति और जीवनशैली को बेहतर समझता है।
  • यह केवल ₹0.48 प्रति सेकंड की लागत में वीडियो तैयार कर सकता है और 14 बिलियन पैरामीटर्स वाला शक्तिशाली मॉडल है।

हाल ही में IIT मद्रास द्वारा जारी मानव ब्रेनस्टेम के 3D एटलस का नाम क्या है ? JUNE 2026

  • BRAINMAP
  • NEUROX
  • ANCHOR
  • ATLAS-3D

Explanation:

  • IIT मद्रास ने मानव ब्रेनस्टेम का 3D एटलस ‘ANCHOR’ नाम से जारी किया है।

हाल ही में श्रम आंकड़ों पर उच्च-स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ? JUNE 2026

  • अलख एन. शर्मा / Alakh N. Sharma
  • सौरभ विजय / Saurabh Vijay
  • नीलकंठ मिश्रा / Neelkanth Mishra
  • एस. रवींद्र भट / S. Ravindra Bhat

Explanation:

  • भारत सरकार ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री Alakh N. Sharma को श्रम सांख्यिकी (Labour Statistics) पर उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञ समिति का अध्यक्ष बनाया है।
  • वे Institute for Human Development के निदेशक और Indian Society of Labour Economics के अध्यक्ष हैं।
  • उन्हें रोजगार, श्रम बाजार, गरीबी और आजीविका के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

हाल ही में दुनिया के पहले खरबपति (Trillionaire) कौन बन गए हैं ? JUNE 2026

  • जेफ बेजोस / Jeff Bezos
  • लैरी पेज / Larry Page
  • एलन मस्क / Elon Musk
  • लैरी एलिसन / Larry Ellison

Explanation:

  • एलन मस्क की कुल संपत्ति अब 1.1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1100 अरब डॉलर) से अधिक हो गई है।
  • इतिहास में पहली बार किसी व्यक्ति की संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक पहुंची है।
  • मुख्य कारण: उनकी अंतरिक्ष कंपनी SpaceX का IPO (शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना) बहुत सफल रहा।

भारत का पहला राष्ट्रीय गो संस्कृति संग्रहालय कहां स्थापित होगा ? JUNE 2026

  • Lucknow
  • Barmer
  • Varanasi
  • Mathura

Explanation:

  • भारत का पहला राष्ट्रीय गो संस्कृति संग्रहालय उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर में स्थापित किया जाएगा।

CURRENT-AFFAIRS

हाल ही में Global Chess League 2026 के चौथे सीजन की मेजबानी कौनसा राज्य करेगा ? JUNE 2026

  • Dubai
  • London
  • Mumbai
  • Bengaluru

Explanation:

  • ग्लोबल चेस लीग (Global Chess League – GCL) दुनिया की एक बड़ी टीम-आधारित शतरंज प्रतियोगिता है, जिसे Tech Mahindra और FIDE मिलकर आयोजित करते हैं।
  • चौथा सीजन (Season 4) 3 सितंबर 2026 से बेंगलुरु में शुरू होगा।
  • यह लगातार दूसरी बार भारत में आयोजित हो रहा है।
  • पिछले सीजन: 2023 – Dubai, 2024 – London, 2025 – Mumbai

हाल ही में विश्व रक्तदाता दिवस 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026

  • 15 June
  • 14 June
  • 13 June
  • 12 June

Explanation:

  • विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) हर साल 14 जून को मनाया जाता है।
  • यह दिन ऑस्ट्रियाई जीवविज्ञानी कार्ल लैंडस्टीनर (14 June 1886) के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जिन्होंने रक्त समूह की खोज की थी।
  • उन्हें 1930 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 2026 की थीम – “One Drop of Humanity. Give Blood. Save Lives” (“मानवता की एक बूंद। रक्तदान करें। जीवन बचाएं”) है।

हाल ही में EMBO Gold Medal 2026 से किस भारतीय मूल के वैज्ञानिक को सम्मानित किया गया ? JUNE 2026

  • वेंकटरमण रामकृष्णन / Venkatraman Ramakrishnan
  • गौतम डे / Gautam Dey
  • अजय सूद / Ajay Sood
  • रघुनाथ माशेलकर / Raghunath Mashelkar

Explanation:

  • भारतीय मूल के वैज्ञानिक गौतम डे को EMBO Gold Medal 2026 से सम्मानित किया गया है।

हाल ही में Bellatrix Aerospace ने VLEO उपग्रह मिशन के लिए किस देश की कंपनी TelePIX के साथ साझेदारी की है ? JUNE 2026

  • Japan
  • South Korea
  • USA
  • France

Explanation:

  • भारतीय अंतरिक्ष कंपनी Bellatrix Aerospace और दक्षिण कोरिया की TelePIX ने मिलकर एक VLEO (Very Low Earth Orbit) उपग्रह बनाने का फैसला किया है, जिसे 2028 तक लॉन्च करने का लक्ष्य है।
  • VLEO उपग्रह केवल 150-250 किमी की ऊंचाई पर उड़ेंगे और बहुत अधिक स्पष्ट (High Resolution) तस्वीरें ले सकेंगे।
  • TelePIX “Choeat” नाम का हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा और AI आधारित इमेज प्रोसेसिंग तकनीक देगा।
  • Bellatrix Aerospace उपग्रह का ढांचा (Satellite Bus) और अपनी Air-Breathing Electric Propulsion System लगाएगी।

हाल ही में ‘IMI-रेसिस्टेंट सरसों’ किस समस्या से निपटने के लिए विकसित की गई है ? JUNE 2026

  • सूखा / Drought
  • कीट प्रकोप / Pest infestation
  • ओरोबैंचे परजीवी खरपतवार / Orobanche parasitic weed
  • मृदा अपरदन / Soil erosion

Explanation:

  • IMI-रेसिस्टेंट सरसों को ओरोबैंचे (Orobanche) नामक परजीवी खरपतवार से निपटने के लिए विकसित किया गया है।
  • यह खरपतवार सरसों की जड़ों से चिपककर पौधे का पानी और पोषक तत्व चूस लेता है, जिससे उत्पादन कम हो जाता है।
  • नई सरसों IMI (Imidazolinone) हर्बिसाइड को सहन कर सकती है, जिससे खरपतवार मर जाता है लेकिन सरसों की फसल सुरक्षित रहती है।
  • नई सरसों में ALS एंजाइम में एक छोटा-सा प्राकृतिक बदलाव (म्यूटेशन) किया गया है जो हर्बिसाइड को ALS से चिपकने नहीं देता।

हाल ही में सृष्टि किरण ने ग्लोबल U-13 रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है, इनका संबंध किस खेल से है ? JUNE 2026

  • टेनिस / Tennis
  • बैडमिंटन / Badminton
  • टेबल टेनिस / Table Tennis
  • निशानेबाजी / Shooting

Explanation:

  • बेंगलुरु की सृष्टि किरण ने ITF जूनियर विश्व रैंकिंग के अंडर-13 वर्ग में दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है।
  • उन्होंने लगातार 5 ITF जूनियर खिताब जीते हैं।
  • ITF (International Tennis Federation) की स्थापना 1913 में हुई थी और यह दुनिया में टेनिस, व्हीलचेयर टेनिस और बीच टेनिस का सबसे बड़ा शासी निकाय है।

हाल ही में Adani Ports को किस देश के LNG निर्यात प्रोजेक्ट के लिए 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर का मरीन सर्विसेज कॉन्ट्रैक्ट मिला है ? JUNE 2026

  • Brazil
  • Argentina
  • Japan
  • Sri Lanka

Explanation:

  • Adani Ports and Special Economic Zone (APSEZ) को अर्जेंटीना (Argentina) के पहले LNG (Liquefied Natural Gas) निर्यात प्रोजेक्ट के लिए 10 साल का मरीन सर्विस कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
  • यह डील लगभग 70 मिलियन डॉलर (करीब 667 करोड़ रुपये) की है।
  • APSEZ की सहायक कंपनी Adani Harbor International ने अर्जेंटीना के Meridian Group के साथ मिलकर यह ठेका हासिल किया है।
  • प्रोजेक्ट सितंबर 2027 तक व्यावसायिक संचालन शुरू करेगा।

हाल ही में SAPLING Dialogue 2026 का आयोजन कहाँ किया गया था ? JUNE 2026

  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Ahmedabad
  • Jaipur

Explanation:

  • केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री Chirag Paswan ने अहमदाबाद में SAPLING Dialogue 2026 का उद्घाटन किया।
  • यह कार्यक्रम भारत सरकार और World Bank Group के सहयोग से आयोजित किया गया।
  • इसका उद्देश्य दक्षिण एशिया में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण को मजबूत बनाना था।
  • SAPLING = South Asian Policy Leadership for Improved Nutrition and Growth
  • मुख्य विषय: “Value Unlocking: Advancing Food Processing for Jobs and Sustainable Growth in South Asia”

हाल ही में ‘ऑपरेशन नसर’ किसने शुरू किया है ? JUNE 2026

  • Israel
  • Iran
  • Ukraine
  • Saudi Arabia

Explanation:

  • ऑपरेशन नसर ईरान द्वारा इज़राइल के खिलाफ चलाया गया एक सैन्य अभियान है।
  • इस अभियान में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया।
  • इसका मुख्य निशाना इज़राइल के नेवातिम और तेल नोफ जैसे महत्वपूर्ण सैन्य हवाई अड्डे थे।
  • “नसर” का अर्थ है “विजय” (Victory)।

हाल ही में इसरो ने गगनयान मिशन के तहत ‘मिशन मित्र’ कहाँ शुरू किया है ? JUNE 2026

  • Ladakh
  • DELI
  • BANGLORE
  • MUMBAI

CURRENT-AFFAIRS

हाल ही में ICC महिला T-20 विश्व कप 2026 की मेजबानी कौन कर रहा है ? JUNE 2026

  • भारत और श्रीलंका / India and Sri Lanka
  • इंग्लैंड और वेल्स / England and Wales
  • ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड / Australia and New Zealand
  • दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे / South Africa and Zimbabwe

Explanation:

  • 10वां ICC महिला T-20 विश्व कप 2026 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित हो रहा है।
  • कुल 33 मैच होंगे और 12 टीमें भाग ले रही हैं (पहली बार)।
  • फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में होगा।
  • भारतीय टीम की कप्तान: Harmanpreet Kaur, उप-कप्तान: Smriti Mandhana

हाल ही में केंद्र ने तेल और गैस की खोज और उत्पादन के लिए किन पूर्वोत्तर राज्यों के साथ ऐतिहासिक तीन-पक्षीय समझौता किया है ? JUNE 2026

  • असम और नागालैंड / Assam and Nagaland
  • मणिपुर और मिजोरम / Manipur and Mizoram
  • त्रिपुरा और असम / Tripura and Assam
  • नागालैंड / Nagaland

Explanation:

  • केंद्र सरकार, असम सरकार और नागालैंड सरकार ने मिलकर एक त्रिपक्षीय समझौता किया है।
  • असम और नागालैंड की सीमा पर सीमा विवाद के कारण पिछले लगभग 30 वर्षों से तेल-गैस की खोज रुकी हुई थी।
  • अब इन क्षेत्रों में फिर से तेल और गैस की खोज तथा उत्पादन शुरू किया जाएगा।
  • तेल और गैस से होने वाली कमाई को असम और नागालैंड 50:50 के अनुपात में बांटेंगे।

हाल ही में BIS द्वारा टी-बैग्स के लिए लागू नए मानकों (IS 19787) के तहत किस रसायन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है ? JUNE 2026

  • कैफीन / Caffeine
  • एपिक्लोरोहाइड्रिन / Epichlorohydrin
  • टैनिन / Tannin
  • साइट्रिक अम्ल / Citric acid

Explanation:

  • BIS (Bureau of Indian Standards) ने पहली बार टी-बैग्स की गुणवत्ता और सुरक्षा के लिए नए नियम (IS 19787) बनाए हैं।
  • Epichlorohydrin (जो पहले टी-बैग के पेपर को मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल होता था) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि यह कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।
  • क्लोरीन ब्लीचिंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

हाल ही में गुजरात पुलिस द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन मिलाप’ का मुख्य उद्देश्य क्या है ? JUNE 2026

  • साइबर अपराध रोकना / Preventing cybercrime
  • लापता व्यक्तियों को खोजकर परिवारों से मिलाना / Locating missing persons and reuniting them with their families
  • नशा तस्करी रोकना / Preventing drug trafficking
  • सड़क सुरक्षा बढ़ाना / Enhancing road safety

Explanation:

  • ऑपरेशन मिलाप पुलिस द्वारा चलाया जाने वाला एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य लापता बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाना है।
  • यह एक जन-केंद्रित (People-Centric Policing) अभियान है।
  • दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले दिसंबर 2014 में ऑपरेशन मिलाप शुरू किया था।
  • हाल ही में गुजरात पुलिस ने एक महीने में 1,470 लापता लोगों को खोजकर उनके परिवारों से मिलाया।

हाल ही में न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन किस खिलाड़ी ने बनाए हैं, उन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय खेल से संन्यास ले लिया ? JUNE 2026

  • रॉस टेलर / Ross Taylor
  • ब्रेंडन मैकुलम / Brendon McCullum
  • केन विलियमसन / Kane Williamson
  • स्टीफन फ्लेमिंग / Stephen Fleming

Explanation:

  • न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (Retirement) लेने की घोषणा कर दी है।
  • उन्होंने अगस्त 2010 को भारत के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और लगभग 16 साल के करियर में 378 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
  • उनके नाम 33 टेस्ट शतक हैं और न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 19,346 अंतरराष्ट्रीय रन हैं।

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया गया ? JUNE 2026

  • 14 June
  • 13 June
  • 12 June
  • 11 June

Explanation:

  • अंतर्राष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस (International Albinism Awareness Day) हर साल 13 जून को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य एल्बिनिज्म के बारे में लोगों को जागरूक करना और इससे पीड़ित लोगों के साथ होने वाले भेदभाव को रोकना है।
  • 18 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने इस दिवस की स्थापना की और पहला आयोजन 2015 में हुआ।
  • 2026 की थीम: “Proudly in my skin: celebrating all skin tones” (“अपनी त्वचा पर गर्व: सभी त्वचा रंगों का उत्सव”)

हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा का निधन हो गया, उनका सम्बन्ध किस खेल से था ? JUNE 2026

  • Boxing
  • Shooting
  • Wrestling
  • Archery

Explanation:

  • भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 स्वर्ण पदक जीते और कॉमनवेल्थ तथा एशियन गेम्स मिलाकर 23 पदक अपने नाम किए।
  • उन्हें 1994 में अर्जुन पुरस्कार, 1997 में पद्मश्री और 2020 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को प्रशिक्षण दिया, जिन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते।

हाल ही में जारी World Bank की Global Economic Prospects Report 2026 के अनुसार FY 2026-27 के लिए भारत की GDP Growth Rate कितनी अनुमानित की गई है ? JUNE 2026

  • 6.2%
  • 6.4%
  • 6.6%
  • 7.2%

Explanation:

  • विश्व बैंक की ‘ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स’ रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत की GDP वित्त वर्ष 2026-27 में 6.6% की दर से बढ़ेगी।
  • यह पिछले वर्ष के अनुमानित 7.7% से थोड़ा कम है, लेकिन भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
  • वृद्धि में कमी के मुख्य कारण: ऊर्जा (तेल-गैस) की कीमतें बढ़ना, उद्योगों की उत्पादन लागत बढ़ना और वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता।

हाल ही में प्रोजेक्ट हिनीची किस राज्य में लागू किया गया है ? JUNE 2026

  • Assam
  • Manipur
  • Nagaland
  • Mizoram

Explanation:

  • प्रोजेक्ट हिनीची मणिपुर में लागू किया गया है।
  • इसका उद्देश्य किसानों को अवैध अफीम (Opium) की जगह वैध और लाभदायक फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अप्रैल 2026 में यह प्रोजेक्ट शुरू किया।
  • इसके तहत 254 एकड़ जमीन को हरी मटर जैसी वैकल्पिक फसलों के लिए उपयोग किया गया और 124 से अधिक परिवारों को लाभ मिला।

हाल ही में FAO द्वारा ‘मृदा किसान नायक’ (Soil Farmer Hero) सम्मान किसे प्रदान किया गया ? JUNE 2026

  • एम. एस. स्वामीनाथन / M.S. Swaminathan
  • वल्लुवन / Valluvan
  • सद्गुरु जग्गी वासुदेव / Sadhguru Jaggi Vasudev
  • नम्मालवर / Nammalvar

Explanation:

  • तमिलनाडु के पोलाची के किसान वल्लुवन (Valluvan) को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने “मृदा किसान नायक (Soil Farmer Hero)” पुरस्कार से सम्मानित किया।

हाल ही में ICC महिला T-20 विश्व कप 2026 का कौनसा संस्करण हो रहा है ? JUNE 2026

  • 10th
  • 11th
  • 12th
  • 13th

Explanation:

  • ICC महिला T-20 विश्व कप 2026 का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित हो रहा है।