CURRENT-AFFAIRS
हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल में पहला स्वदेशी एयर कुशन वाहन (ACV) H-561 शामिल किया गया, इसका निर्माण किसने किया ? JUNE 2026
- Mazagon Dock Shipbuilders Limited
- Garden Reach Shipbuilders & Engineers
- Cochin Shipyard Limited
- Chowgule & Company Pvt. Ltd.
Explanation:
- 18 जून 2026 को भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) में पहला स्वदेशी एयर कुशन वाहन (ACV) H-561 शामिल किया गया।
- इसे गोवा में Chowgule & Company Pvt. Ltd. ने बनाया है।
- यह भारत में बन रहे 6 ऐसे होवरक्राफ्टों में पहला है।
- एयर कुशन वाहन या होवरक्राफ्ट पानी, उथले पानी, दलदली और कीचड़ वाली जगहों पर चल सकता है।
हाल ही में पीएम मोदी ने INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को कहाँ नौसेना में शामिल किया है ? JUNE 2026
- Chennai
- Mumbai
- Kolkata
- Kochi
Explanation:
- 21 जून 2026 को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कोलकाता के Syama Prasad Mookerjee Port में भारतीय नौसेना के 3 नए स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में शामिल किया।
- INS दूनागिरी – नीलागिरी श्रेणी का आधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट है जिसमें ब्रह्मोस मिसाइलें लगी हैं।
- INS संशोधक – समुद्र का सर्वेक्षण करने के लिए बनाया गया है, एक बार में लगभग 12,000 किमी तक यात्रा कर सकता है।
- INS अग्रय – पनडुब्बी-रोधी युद्धपोत (Anti-Submarine Warfare Craft) है।
हाल ही में ‘अभिज्ञान ऐप’ किसने लॉन्च किया है ? JUNE 2026
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय / Union Ministry of Education
- केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय / Union Ministry of Defence
- केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय / Union Ministry of Health
- केन्द्रीय गृह मंत्रालय / Union Ministry of Home Affairs
Explanation:
- केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने ‘अभिज्ञान’ ऐप लॉन्च किया है।
- यह पुलिस के लिए एक डिजिटल टूल है जो किसी व्यक्ति के फिंगरप्रिंट (उंगलियों के निशान) से उसकी पहचान केवल 35 सेकंड में बता सकता है।
- यह ऐप National Crime Records Bureau के NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) से जुड़ा है, जिसमें 1.29 करोड़ से अधिक अपराधियों के फिंगरप्रिंट और रिकॉर्ड मौजूद हैं।
हाल ही में विश्व बैंक ने किस राज्य के ‘जल संरक्षण परियोजना’ के लिए 4,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं ? JUNE 2026
- Rajasthan
- Haryana
- Gujarat
- Maharashtra
Explanation:
- विश्व बैंक ने हरियाणा में पानी की समस्या को कम करने के लिए “जल संरक्षित हरियाणा” नामक परियोजना को मंजूरी दी है।
- इस परियोजना की कुल लागत 5,714 करोड़ रुपये है, जिसमें विश्व बैंक 4,000 करोड़ रुपये का ऋण (Loan) देगा।
- पूरे राज्य में 15 जल प्रबंधन क्लस्टर बनाए जाएंगे, जो लगभग 48.94 लाख एकड़ क्षेत्र को कवर करेंगे।
हाल ही में भारतीय वायु सेना ने किस देश से 9 सेवानिवृत्त Jaguar लड़ाकू विमान खरीदने का निर्णय लिया है ? JUNE 2026
- France
- Oman
- Britain
- Russia
Explanation:
- भारतीय वायु सेना (IAF) ने ब्रिटेन से 9 पुराने (सेवानिवृत्त) Jaguar लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला किया है।
- ये विमान उड़ाने के लिए नहीं खरीदे जा रहे हैं, बल्कि इनके स्पेयर पार्ट्स (अतिरिक्त पुर्जे) निकालकर मौजूदा Jaguar विमानों की मरम्मत में इस्तेमाल किए जाएंगे।
- भारतीय वायु सेना विश्व की एकमात्र ऐसी सैन्य शक्ति है जो जगुआर लड़ाकू विमान का संचालन करती है।
- SEPECAT जगुआर दो इंजन वाला एक लड़ाकू विमान है जिसे यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस ने संयुक्त रूप से विकसित किया था।
हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2026 के फाइनल में किस टीम को हराया ? JUNE 2026
- Australia
- Chile
- New Zealand
- Japan
Explanation:
- 2025-26 Women’s FIH Hockey Nations Cup (4th edition) 15-21 June तक Auckland (New Zealand) में आयोजित हुआ।
- भारत ने फाइनल में New Zealand को हराकर (2nd Title) जीता।
- इससे पहले भारत ने 2022 में पहला (उद्घाटन) नेशंस कप जीता था।
- इस जीत से भारत ने FIH प्रो लीग 2027 में स्थान प्राप्त किया।
हाल ही में T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी कौन बनी हैं ? JUNE 2026
- स्मृति मंधाना / Smriti Mandhana
- एलीस पेरी / Ellyse Perry
- हरमनप्रीत कौर / Harmanpreet Kaur
- सूजी बेट्स / Suzie Bates
Explanation:
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों को मिलाकर T20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
- यह उपलब्धि महिला T20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान मैनचेस्टर के Old Trafford Cricket Ground में हासिल हुई।
- उन्होंने मार्च 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और जून 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।
हाल ही में GI टैग प्राप्त करने वाली खुरासानी इमली किस राज्य से संबंधित है ? JUNE 2026
- Rajasthan
- Gujarat
- Madhya Pradesh
- Maharashtra
Explanation:
- मध्य प्रदेश के धार जिले के मांडू की खुरासानी इमली को GI (Geographical Indication) टैग मिला है।
- यह बाओबाब (Baobab) पेड़ का फल है, जिसका वैज्ञानिक नाम Adansonia digitata है।
- इसे मांडू इमली, मंकी ब्रेड ट्री, उल्टा पेड़ आदि नामों से भी जाना जाता है और यह अपने तने में 1.2 लाख लीटर तक पानी जमा कर सकता है।
- माना जाता है कि यह पेड़ लगभग 600 वर्ष पहले Alauddin Khalji के समय खुरासान क्षेत्र से भारत लाया गया था।
हाल ही में विश्व वर्षावन दिवस 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026
- 23 June
- 22 June
- 21 June
- 20 June
Explanation:
- विश्व वर्षावन दिवस (World Rainforest Day) हर साल 22 जून को मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि वर्षावन (Rainforests) पृथ्वी के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं और उनका संरक्षण क्यों जरूरी है।
- 2026 की थीम: “The Forest Within You” (‘आपके भीतर का जंगल’) है।
- इस दिवस की शुरुआत 2017 में Rainforest Partnership नामक संस्था ने की थी।
हाल ही में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 में आयुव शेट्टी ने कौनसा पदक जीता ? JUNE 2026
- स्वर्ण / Gold
- रजत / Silver
- कांस्य / Bronze
- इनमें से कोई नहीं
Explanation:
- बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 में आयुव शेट्टी ने रजत (Silver) पदक जीता।
हाल ही में FIH नेशंस कप 2026 किसने जीता ? JUNE 2026
- India
- Brazil
- Australia
- New Zealand
Explanation:
- FIH नेशंस कप 2026 भारत ने जीता।
- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड (New Zealand) को हराकर खिताब जीता।
CURRENT-AFFAIRS
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम क्या थी ? JUNE 2026
- Yoga for Humanity
- Yoga for Wellness
- Healthy Living through Yoga
- Yoga for Healthy Aging
Explanation:
- International Day of Yoga 2026 21 June को मनाया गया और इसकी थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Aging) थी।
- 2026 में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया और मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित हुआ।
- 2014 में प्रधानमंत्री Narendra Modi की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी।
हाल ही में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कहाँ 4 नमो शहर विकसित करने की मंजूरी दी है ? JUNE 2026
- Delhi-NCR
- Kolkata
- Chennai
- Mumbai
Explanation:
- केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने दिल्ली-NCR में 4 नए “नमो शहर” बसाने का फैसला किया है।
- ये आधुनिक और योजनाबद्ध शहर RRTS (रैपिड रेल) स्टेशनों के आसपास विकसित किए जाएंगे।
- इस पर 5 वर्षों के लिए ₹5,000 करोड़ खर्च होगा।
- RRTS (Regional Rapid Transit System) एक तेज, आधुनिक रेल सेवा है जो दिल्ली-NCR के विभिन्न शहरों को जोड़ेगी।
हाल ही में SHAN Conservation Society का गठन किस क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए किया गया है ? JUNE 2026
- अंडमान-निकोबार / Andaman and Nicobar
- लद्दाख / Ladakh
- गुजरात / Gujarat
- केरल / Kerala
Explanation:
- 16 जून 2026 को लद्दाख प्रशासन ने SHAN (Snow Leopard and High-Altitude Nature) Conservation Society बनाने की मंजूरी दी।
- इसका उद्देश्य लद्दाख के पहाड़ी और ठंडे रेगिस्तानी क्षेत्रों में रहने वाले वन्यजीवों और प्रकृति की रक्षा करना है।
- भारत में 718 हिम तेंदुए पाए गए हैं, जिनमें से 477 केवल लद्दाख में हैं।
हाल ही में एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026 का आयोजन किस देश द्वारा किया जाएगा ? JUNE 2026
- India
- Japan
- Australia
- France
Explanation:
- “पिच ब्लैक” ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा हवाई युद्ध अभ्यास (Air Combat Exercise) है।
- यह बहुराष्ट्रीय अभ्यास है जिसका 7वां संस्करण 2026 में ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित किया जाएगा।
TRISHNA उपग्रह किसके संयुक्त सहयोग से विकसित किया जा रहा है ? JUNE 2026
- ISRO और NASA
- ISRO और ESA
- ISRO और CNES
- DRDO और CNES
Explanation:
- TRISHNA (Thermal Infra-Red Imaging Satellite for High-resolution Natural Resource Assessment) उपग्रह ISRO (भारत) और CNES (फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी) के संयुक्त सहयोग से विकसित किया जा रहा है।
- इसे 2027 में लॉन्च किया जाएगा और इसका मुख्य उद्देश्य पानी और खाद्य (खेती) की सुरक्षा को बेहतर बनाना है।
- यह उपग्रह पृथ्वी की सतह का तापमान, मिट्टी में नमी, फसलों की स्थिति और जल संसाधनों की जानकारी जुटाएगा।
भारत और जापान ने ‘GRAPES-3 म्यूऑन’ टेलीस्कोप से सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन किया है, यह टेलीस्कोप कहाँ स्थित है ? JUNE 2026
- Tamil Nadu
- West Bengal
- Ladakh
- Kerala
Explanation:
- GRAPES-3 म्यूऑन टेलीस्कोप लद्दाख में स्थित है।
- इस टेलीस्कोप का उपयोग भारत और जापान ने सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र का अध्ययन करने के लिए किया है।
हाल ही में चर्चा में रहे सौर तूफानों की चेतावनी देने वाले ‘SOLAR-1’ उपग्रह का संबंध किससे है ? JUNE 2026
- Brazil
- Russia
- USA
- Japan
Explanation:
- अमेरिका ने SOLAR-1 नाम का एक नया उपग्रह चालू किया है, जिसका काम सूर्य से आने वाले खतरनाक सौर तूफानों (Solar Storms) पर नजर रखना और समय रहते चेतावनी देना है।
- यह सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंज बिंदु L1 पर स्थित है, जो पृथ्वी से लगभग 10 लाख मील (16 लाख किमी) दूर है।
- इसे सितंबर 2025 में SpaceX के Falcon 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया और 2026 में यह पूरी तरह से संचालन में आ गया
ASI और डेनमार्क भारत पहुंचने वाले पहले डेनिश जहाज ओरेसंड के मलबे का अंडरवाटर सर्वे कहाँ करेंगे ? JUNE 2026
- Kerala
- Puducherry
- Tamil Nadu
- Lakshadweep
Explanation:
- भारत और डेनमार्क ने मिलकर 400 साल पुराने डूबे हुए जहाज ओरेसंड (Øresund) को खोजने का अभियान शुरू किया है।
- यह 1619 में भारत आने वाला पहला डेनिश जहाज माना जाता है और भारत आने के बाद यह कराईकल (तमिलनाडु के पास) समुद्र में डूब गया था।
- ASI और डेनमार्क का राष्ट्रीय संग्रहालय मिलकर समुद्र के अंदर इस जहाज के अवशेष खोजेंगे।
हाल ही में NBA ने किसकी अध्यक्षता में एग्रो बायोडायवर्सिटी एक्सपर्ट कमिटी का पुनर्गठन किया है ? JUNE 2026
- सौरभ विजय / Saurabh Vijay
- कुमार शंकर / Kumar Shankar
- डॉ. पी. एल. गौतम / Dr. P. L. Gautam
- नीलकंठ मिश्रा / Neelkanth Mishra
Explanation:
- National Biodiversity Authority (NBA) ने कृषि जैव विविधता (Agro-Biodiversity) से जुड़े मामलों पर सलाह देने के लिए एक विशेषज्ञ समिति (Expert Committee) का फिर से गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता डॉ. पी. एल. गौतम को दी गई है।
- यह समिति 1 वर्ष तक काम करेगी।
- NBA की स्थापना 2003 में हुई और इसका मुख्यालय चेन्नई में है।
हाल ही में भारतीय सेना में शामिल किए गए 106 पीसकीपर अग्निवेग का संबंध किससे है ? JUNE 2026
- लैंड माइन / Landmines
- हैंड ग्रेनेड / Hand grenades
- बुलेट प्रूफ जैकेट / Bulletproof jackets
- कामिकेज ड्रोन / Kamikaze drones
Explanation:
- भारत की रक्षा कंपनी SMPP ने भारतीय सेना को 100 पीसकीपर (अग्निवेग) ऑपरेशनल ड्रोन और 6 प्रशिक्षण ड्रोन सौंप दिए हैं।
- कामिकेज ड्रोन (Loitering Munition) ऐसा ड्रोन होता है जो लक्ष्य की तलाश करता है, उसके ऊपर मंडरा सकता है और सही समय पर सीधे लक्ष्य से टकराकर खुद भी नष्ट हो जाता है तथा लक्ष्य को भी नष्ट कर देता है।
- इसे “उड़ता हुआ आत्मघाती हथियार” भी कहा जाता है।
हाल ही में पंजाब के आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर किसके नाम पर रखा गया ? JUNE 2026
- गुरु नानक / Guru Nanak
- गुरु गोविंद सिंह / Guru Gobind Singh
- भगत सिंह / Bhagat Singh
- गुरु रविदास / Guru Ravidas
Explanation:
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम क्या थी ? JUNE 2026
- Yoga for Humanity
- Yoga for Wellness
- Healthy Living through Yoga
- Yoga for Healthy Aging
Explanation:
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for Healthy Aging” (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) थी।
CURRENT-AFFAIRS
हाल ही में खान क्वेस्ट 2026 सैन्य अभ्यास का आयोजन किस देश में किया जा रहा है ? JUNE 2026 Khan Quest 2026
- India
- USA
- Mongolia
- Japan
Explanation:
- “खान क्वेस्ट 2026” बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 20 जून से 3 जुलाई 2026 तक मंगोलिया की राजधानी Ulaanbaatar के पास फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया में आयोजित किया जा रहा है।
- इस अभ्यास में भारतीय दल में 40 सैनिक शामिल हैं।
- यह अभ्यास 2003 में केवल अमेरिका और मंगोलिया के बीच शुरू हुआ था और 2006 से बहुराष्ट्रीय (Multinational) बन गया।
- 2026 में इसका 23वां संस्करण आयोजित हो रहा है।
हाल ही में लॉन्च “Agatthiyar – The Unifier” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं ? JUNE 2026
- ओ. शमा भट्ट और डॉ. एम. एन. सुधा / O. Shama Bhat and Dr. M. N. Sudha
- अमीश त्रिपाठी और देवदत्त पटनायक / Amish Tripathi and Devdutt Pattanaik
- चेतन भगत और सुधा मूर्ति / Chetan Bhagat and Sudha Murty
- रामचंद्र गुहा और विक्रम सेठ / Ramachandra Guha and Vikram Seth
Explanation:
- 15 जून 2026 को उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan ने नई दिल्ली में “Agatthiyar – The Unifier” नामक पुस्तक का विमोचन किया।
- लेखक: ओ. शमा भट्ट और डॉ. एम. एन. सुधा हैं।
- यह पुस्तक संत अगस्त्य (Agastya/Agatthiyar) के जीवन और उनके योगदान पर आधारित है, जिन्हें दक्षिण भारत के महान ऋषियों में माना जाता है।
हाल ही में न्यू डेवलपमेंट बैंक में शामिल होने वाला दसवां सदस्य और पहला मध्य एशियाई देश कौन-सा बना ? JUNE 2026
- किर्गिस्तान / Kyrgyzstan
- कजाकिस्तान / Kazakhstan
- उज्बेकिस्तान / Uzbekistan
- ताजिकिस्तान / Tajikistan
Explanation:
- उज्बेकिस्तान 5 जून 2026 को न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का 10वां सदस्य बन गया।
- यह मध्य एशिया का पहला देश है जो इस बैंक में शामिल हुआ है।
- NDB (न्यू डेवलपमेंट बैंक) को BRICS Bank भी कहा जाता है, इसकी स्थापना 15 जुलाई 2014 को हुई थी और मुख्यालय शंघाई, चीन में है।
- स्थापक देश: Brazil, Russia, India, China, South Africa
हाल ही में रक्षा मंत्रालय नेशनल मिलिट्री ड्रोन टेक्नोलॉजी हब कहाँ विकसित करेगा ? JUNE 2026
- Telangana
- Madhya Pradesh
- Bihar
- Uttar Pradesh
Explanation:
- उत्तर प्रदेश सरकार और रक्षा मंत्रालय मिलकर कानपुर में लगभग ₹500 करोड़ की लागत से नेशनल मिलिट्री ड्रोन टेक्नोलॉजी हब स्थापित करेंगे।
- इसका उद्देश्य भारत को सैन्य ड्रोन तकनीक में आत्मनिर्भर बनाना है।
- यह केंद्र सैन्य ड्रोन का डिजाइन, परीक्षण, कामीकाजी (Suicide) ड्रोन, काउंटर-ड्रोन सिस्टम और स्वदेशी UAV तकनीक पर अनुसंधान करेगा।
हाल ही में साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड से निपटने के लिए RBI ने ‘RBI रिलेथॉन 2026’ कहाँ लॉन्च किया है ? JUNE 2026
- West Bengal
- Andhra Pradesh
- Kerala
- Maharashtra
Explanation:
- RBI ने साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड से निपटने के लिए ‘RBI रिलेथॉन 2026’ केरल में लॉन्च किया है।
हाल ही में भारतीय नौसेना ने 36 साल की सेवा के बाद ‘सी किंग Mk42B फ्लीट’ हेलीकॉप्टरों को कहाँ सेवामुक्त किया है ? JUNE 2026
- Mumbai
- Kolkata
- Chennai
- Kochi
Explanation:
- भारतीय नौसेना ने अपने Sea King Bravo (Mk 42B) हेलीकॉप्टरों को 36 साल की सेवा के बाद 14 जून 2026 को आधिकारिक रूप से रिटायर कर दिया है।
- 14 जून 2026 को मुंबई के INS Shikra में इसकी अंतिम औपचारिक उड़ान आयोजित की गई।
- इसे “Flying Frigate” (उड़ने वाला फ्रिगेट) कहा जाता था।
- भारत अब इसकी जगह आधुनिक अमेरिकी हेलीकॉप्टर MH-60R Seahawk (Romeo) को शामिल कर रहा है।
हाल ही में राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC) के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ? JUNE 2026 National Statistical Commission (NSC)? JUNE 2026
- डॉ. माधवन मुकुंद / Dr. Madhavan Mukund
- प्रो. शुभब्रता दास / Prof. Shubhabrata Das
- डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय / Dr. Saibal Chattopadhyay
- सत्येंद्र बहादुर सिंह / Satyendra Bahadur Singh
Explanation:
- राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (National Statistical Commission – NSC) के नए अध्यक्ष डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय को नियुक्त किया गया है।
- NSC की स्थापना रंगराजन आयोग की सिफारिश पर 1 जून 2005 को की गई थी और इसने 12 जुलाई 2006 से काम शुरू किया।
- इसमें 1 अध्यक्ष, 4 अंशकालिक सदस्य होते हैं और नीति आयोग के CEO पदेन सदस्य होते हैं।
हाल ही में जारी Qs World University Ranking 2027 में भारत का स्थान कौन-सा रहा ? JUNE 2026
- Third
- Fourth
- Fifth
- Sixth
Explanation:
- QS World University Ranking 2027 में भारत 52 संस्थानों के साथ 5वें स्थान पर रहा है।
- भारत से आगे: 1. United States (184), 2. United Kingdom (93), 3. China (85), 4. Germany (60)
- भारत का सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान: IIT Delhi (वैश्विक रैंक: 118)
- दुनिया का नंबर-1 विश्वविद्यालय: Massachusetts Institute of Technology (अमेरिका)
हाल ही में विश्व सिकल सेल दिवस कब मनाया गया ? JUNE 2026
- 20 June
- 19 June
- 18 June
- 17 June
Explanation:
- विश्व सिकल सेल दिवस (World Sickle Cell Day) हर साल 19 जून को मनाया जाता है।
- सिकल सेल रोग एक आनुवंशिक रक्त विकार है जो हीमोग्लोबिन जीन में बदलाव के कारण होता है।
- 2026 की थीम: “Closing the Survival Gap: Equity in Sickle Cell Disease” (“जीवन रक्षा अंतर को पाटना: सिकल सेल रोग में समानता”) है।
- भारत सरकार ने 2047 तक सिकल सेल रोग (SCD) को खत्म करने का लक्ष्य रखा है।
हाल ही में UAE ने सोशल मीडिया उपयोग के लिए न्यूनतम आयु कितनी निर्धारित की है ? JUNE 2026
- 13 वर्ष
- 14 वर्ष
- 15 वर्ष
- 16 वर्ष
Explanation:
- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने तय किया है कि 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया (Instagram, Facebook, TikTok, Snapchat आदि) पर अपना व्यक्तिगत अकाउंट नहीं बना सकेंगे।
- UAE ऐसा नियम लागू करने वाला पहला अरब देश बन गया है।
- इसका उद्देश्य बच्चों को ऑनलाइन खतरों (साइबर बुलिंग, अजनबियों से संपर्क, मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव आदि) से बचाना है।
हाल ही में यूनेस्को/गिलोर्मो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज 2026 ( UNESCO/Guillermo Cano World Press Freedom Prize 2026) से किसे सम्मानित किया गया ? JUNE 2026
- द प्रेस / The Press
- फिलिस्तीनी पत्रकार / Palestinian Journalists
- सूडानी पत्रकार सिंडिकेट / Sudanese Journalists Syndicate
- रायटर्स / Reuters
Explanation:
- यूनेस्को/गिलोर्मो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज 2026 सूडानी पत्रकार सिंडिकेट को दिया गया है।
