CURRENT-AFFAIRS
हाल ही में हुई विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 में पदक तालिका में शीर्ष पर कौन रहा ? JUNE 2026
- Japan
- USA
- India
- China
Explanation:
- विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 (1st edition) अहमदाबाद में आयोजित हुई।
- भारत ने कुल 114 पदक (102 स्वर्ण, 9 रजत, 3 कांस्य) जीते।
- इसी कारण भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।
- “वीर” नाम का शेर इसका मैस्कॉट था।
हाल ही में भारत का 7वां क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र कहाँ स्थापित किया गया है ? JUNE 2026
- Ladakh
- Himachal Pradesh
- Jammu & Kashmir
- Punjab
Explanation:
- केंद्र सरकार ने जम्मू में नया क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (Regional Meteorological Centre – RMC) शुरू किया है।
- यह भारत का 7वां क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र है।
- यह केंद्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम की जानकारी और चेतावनी जारी करेगा।
- IMD अभी तक 6 क्षेत्रीय केंद्रों से काम करता था: मुंबई, चेन्नई, नई दिल्ली, कोलकाता, नागपुर, गुवाहाटी।
हाल ही में हान सियोंग-सूक किस देश की महिला प्रधानमंत्री होंगी ? JUNE 2026
- Japan
- South Korea
- Philippines
- Indonesia
Explanation:
- दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति Lee Jae-myung ने Han Seong-sook को देश का नया प्रधानमंत्री बनाने के लिए चुना है।
- हान सेओंग-सूक पहले दक्षिण कोरिया की बड़ी इंटरनेट कंपनी Naver की CEO रह चुकी हैं।
- संसद की मंजूरी मिलते ही, वे दक्षिण कोरिया की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बन जाएंगी।
हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने CPA इंडिया रीजन जोन-II कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन कहाँ किया है ? JUNE 2026
- Jammu & Kashmir
- Rajasthan
- Chandigarh
- Gujarat
Explanation:
- कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन 8 जून 2026 को चंडीगढ़ में आयोजित हुआ।
- इसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया।
- यह 3 दिनों का सम्मेलन Haryana Vidhan Sabha द्वारा आयोजित किया गया था।
- विषय – “विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में जागरूक समाज और नीति निर्माताओं की भूमिका”
हाल ही में चर्चा में रहा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) कब शुरू किया गया था ? JUNE 2026
- वर्ष 2014
- वर्ष 2016
- वर्ष 2018
- वर्ष 2015
Explanation:
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) 9 जून 2016 को लॉन्च किया गया था।
- 9 June 2026 को इसे 10 वर्ष पूरे हो गए।
- इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को मुफ्त और अच्छी प्रसव-पूर्व (Pregnancy Check-up) सेवाएं प्रदान करना है।
- यह योजना गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही की महिलाओं के लिए है।
हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘स्त्री राइड’ नाम से एक नई पहल शुरू की है ? JUNE 2026
- Kerala
- Andhra Pradesh
- Tamil Nadu
- Telangana
Explanation:
- तेलंगाना सरकार की महिला सुरक्षा विंग ने महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार बढ़ाने के लिए ‘स्त्री राइड’ नाम की नई पहल शुरू की है।
- अब महिलाएं ऐसी कैब, ऑटो या बाइक राइड बुक कर सकेंगी जिन्हें महिला ड्राइवर चलाती हैं।
- यह योजना फिलहाल हैदराबाद में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है।
SIPRI Yearbook 2026 के अनुसार परमाणु हथियार के मामले में भारत का स्थान क्या है ? JUNE 2026
- 4th
- 5th
- 6th
- 7th
Explanation:
- SIPRI ने अपनी SIPRI Yearbook 2026 को लॉन्च किया है।
- Yearbook 2026 के अनुसार, जनवरी 2026 में भारत के पास 190 nuclear weapons हैं।
- इस आधार पर भारत दुनिया का 6वां सबसे बड़ा Nuclear-Armed Country है।
- SIPRI (Stockholm International Peace Research Institute) की स्थापना 1966 में हुई और मुख्यालय स्टॉकहोम, स्वीडन में है।
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026
- 7 June
- 8 June
- 9 June
- 10 June
Explanation:
- अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस (International Archives Day) हर साल 9 जून को मनाया जाता है।
- 9 जून 1948 को International Council on Archives (ICA) की स्थापना पेरिस, फ्रांस में हुई थी।
- पहला IAD वर्ष 2008 में मनाया गया था।
- National Archives of India की स्थापना 11 मार्च 1891 को कोलकाता में हुई थी (वर्तमान स्थान नई दिल्ली)।
हाल ही में IIC, बेंगलुरु के ‘बार्टन अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन कार्टूनिंग 2026’ के लिए किसे चुना गया है ? JUNE 2026
- अभिलाषा बराक / Abhilasha Barak
- सुभानी शेख / Subhani Shaikh
- वल्लुवन / Valluvan
- उपर्युक्त सभी / All of the above
Explanation:
- हैदराबाद के समाचारपत्र Deccan Chronicle के कार्टून संपादक सुभानी शेख को वर्ष 2026 का बार्टन अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन कार्टूनिंग देने के लिए चुना गया है।
- यह पुरस्कार बेंगलुरु की संस्था Indian Institute of Cartoonists (IIC) द्वारा प्रदान किया जाता है।
हाल ही में रुमेश थरंगा जैवलिन में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले चौथे एशियाई खिलाड़ी बने हैं, इनका संबंध किस देश से है ? JUNE 2026
- Bangladesh
- Sri Lanka
- Malaysia
- Thailand
Explanation:
- श्रीलंका के भाला फेंक (Javelin Throw) खिलाड़ी रुमेश थरंगा पथिरागे ने रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर दूर भाला फेंककर इतिहास रच दिया।
- 92.62 मीटर का यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और इस साल (2026) का दुनिया में सबसे लंबा भाला फेंक है।
- भाला फेंक में 90 मीटर से ज्यादा फेंकना बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है। रुमेश ऐसा करने वाले दुनिया के 28वें खिलाड़ी बने।
हाल ही में नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने ? JUNE 2026
- डी गुकेश / D. Gukesh
- विश्वनाथन आनंद / Viswanathan Anand
- आर. प्रग्नानंद / R. Praggnanandhaa
- विदित गुजराती / Vidit Gujrathi
Explanation:
- आर प्रग्नानंद ने नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
- वे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
- 20 वर्षीय प्रग्नानंद ने अंतिम दौर में विंसेंट कीमर (Germany) को हराया।
CURRENT-AFFAIRS
हाल ही में लांच “The Second Orbit” पुस्तक के लेखक कौन हैं ? JUNE 2026
- अंगद प्रताप / Angad Pratap
- शुभांशु शुक्ला / Shubhanshu Shukla
- प्रशांत बालकृष्णन नायर / Prashanth Balakrishnan Nair
- सुनीता विलियम्स / Sunita Williams
Explanation:
- भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने “The Second Orbit” नामक एक संस्मरण (Memoir) लिखी है।
- यह पुस्तक शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्री बनने से लेकर अंतरिक्ष यात्रा तक की प्रेरणादायक कहानी है।
- अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला हैं।
- 26 जनवरी 2026 को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया।
हाल ही में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला 36वां राज्य/UT कौन सा बन गया है ? JUNE 2026
- Odisha
- Kerala
- West Bengal
- Karnataka
Explanation:
- पश्चिम बंगाल अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) लागू करने वाला 36वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।
- योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को रांची से हुई थी।
- पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है।
- 70+ आयु के सभी वरिष्ठ नागरिक योजना का लाभ ले सकते हैं, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो।
- यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है।
दुनिया की सबसे लंबी दूरी की रोबोटिक कार्डियक टेलीसर्जरी का विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया ? JUNE 2026
- डॉ. देवी शेट्टी / Dr. Devi Shetty
- डॉ. सुधीर श्रीवास्तव / Dr. Sudhir Srivastava
- डॉ. नरेश त्रेहन / Dr. Naresh Trehan
- डॉ. रणदीप गुलेरिया / Dr. Randeep Guleria
Explanation:
- भारतीय मूल के हृदय सर्जन Dr. Sudhir Srivastava ने दुनिया की सबसे लंबी दूरी की रोबोटिक हृदय सर्जरी (टेलीसर्जरी) की।
- डॉक्टर भारत के इंदौर में मौजूद थे और मरीज गुयाना की राजधानी जॉर्जटाउन में था।
- उन्होंने इंटरनेट और SSI Mantra नामक भारतीय रोबोटिक सिस्टम की मदद से मरीज के दिल की बायपास सर्जरी की।
- पूरी प्रक्रिया लगभग 4 घंटे 50 मिनट में पूरी हुई।
हाल ही में भारत ने किसके सहयोग से क्रिटिकल मिनरल्स ग्लोबल सप्लाई चेन ऑब्जर्वेटरी लॉन्च की है ? JUNE 2026
- USA
- UK
- Israel
- China
Explanation:
- भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) ने मिलकर Gsco (Global Supply Chain Observatory) नाम की एक नई पहल शुरू की है।
- इसका उद्देश्य दुनिया में मिलने वाले महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) की उपलब्धता और आपूर्ति पर नजर रखना है।
- महत्वपूर्ण खनिज: लिथियम, कोबाल्ट, निकेल, रियर अर्थ एलिमेंट्स आदि जो इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरियों, सोलर पैनल आदि में उपयोग होते हैं।
हाल ही में SAFF महिला चैपियनशिप 2026 का खिताब किस देश ने जीता ? JUNE 2026
- Bangladesh
- Nepal
- India
- China
Explanation:
- SAFF महिला चैपियनशिप 2026 (8वां संस्करण) 25 मई से 6 जून 2026 तक गोवा के मारगाओ स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ।
- भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से हराकर खिताब जीता।
- यह भारत का छठा SAFF महिला चैंपियनशिप खिताब है।
हाल ही में मोनाको ग्रांड प्रिक्स 2026 का विजेता कौन बना ? JUNE 2026
- लुईस हैमिल्टन / Lewis Hamilton
- मैक्स वर्स्टापेन / Max Verstappen
- किमी एंटोनेली / Kimi Antonelli
- ऑस्कर पियास्त्री / Oscar Piastri
Explanation:
- किमी एंटोनेली ने मोनाको ग्रांड प्रिक्स 2026 जीत लिया।
- वे इटली के युवा ड्राइवर हैं और मर्सिडीज टीम के लिए रेस करते हैं।
- उन्होंने सीजन की लगातार 5वीं जीत हासिल की।
हाल ही में विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026
- 6 June
- 7 June
- 8 June
- 9 June
Explanation:
- विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस हर साल 8 जून को मनाया जाता है।
- इसकी शुरुआत वर्ष 2000 में German Brain Tumor Association ने की थी।
- 2026 की थीम – “A Closer Look” (गहन विश्लेषण) है।
- इस दिन का उद्देश्य लोगों को मस्तिष्क (ब्रेन) में होने वाले ट्यूमर के बारे में जागरूक करना है।
मावेन (MAVEN) मिशन किस ग्रह से संबंधित है, जिसे नासा ने हाल ही में समाप्त कर दिया ? JUNE 2026
- शुक्र ग्रह / Venus
- बृहस्पति ग्रह / Jupiter
- मंगल ग्रह / Mars
- शनि ग्रह / Saturn
Explanation:
- MAVEN (Mars Atmosphere and Volatile Evolution) नासा का एक अंतरिक्ष यान था जिसे मंगल ग्रह के वातावरण (Atmosphere) का अध्ययन करने के लिए भेजा गया था।
- यह November 18, 2013 को लॉन्च किया गया था और 21 सितंबर, 2014 को मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश कर गया।
- जून 2026 में नासा ने घोषणा की कि अंतरिक्ष यान अब वापस संपर्क में नहीं आ सकता और मिशन समाप्त हो गया।
- MAVEN ने 11 वर्षों में मंगल के वातावरण, सौर हवाओं और औरोरा (Northern Lights) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
भारत का पहला मॉडल बॉर्डर विलेज किस स्थान पर विकसित किया जा रहा है ? JUNE 2026
- तवांग / Tawang
- चूमुर / Chumur
- दारबुक / Darbuk
- कारगिल / Kargil
Explanation:
- चूमुर (Chumur) गांव पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा (LAC) के पास स्थित है।
- इसे भारत का पहला मॉडल सीमा गांव (आदर्श सीमावर्ती गांव) बनाया जा रहा है।
- यह काम केंद्र सरकार की Vibrant Villages Programme (VVP) योजना के तहत हो रहा है।
- चूमुर लगभग 16,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और इसमें लगभग 91 लोग रहते हैं।
हाल ही में सऊदी अरब में भारत का राजदूत किसे नियुक्त किया है ? JUNE 2026
- देवजीत सेकिया / Devjeet Saikia
- मनीष सिंघल / Manish Singhal
- ओपी सिंह / OP Singh
- विपुल / Vipul
Explanation:
- भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक (IFS अधिकारी) विपुल को सऊदी अरब में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है।
- वे अभी कतर में भारत के राजदूत के रूप में कार्य कर रहे हैं।
हाल ही में बुजुर्गों के लिए समर्पित बजट की घोषणा करने वाला पहला राज्य कौनसा बन गया है ? JUNE 2026
- Kerala
- Karnataka
- Tamil Nadu
- Goa
Explanation:
- बुजुर्गों (वरिष्ठ नागरिकों) के लिए समर्पित ‘एल्डरली बजट’ (Elderly Budget) पेश करने वाला भारत का पहला राज्य केरल बन गया है।
CURRENT-AFFAIRS
हाल ही में फ्रेंच ओपन 2026 में महिला एकल का खिताब किसने जीत लिया है ? JUNE 2026
- इगा स्वियातेक / Iga Świątek
- माजा चालिंस्का / Maja Chwalinińska
- मीरा आंद्रीवा / Mirra Andreeva
- कोको गॉफ / Coco Gauff
Explanation:
- मीरा एंड्रीवा (रूस) ने फ्रेंच ओपन 2026 महिला सिंगल्स का खिताब जीता।
- फाइनल में उन्होंने माजा चालिंस्का (पोलैंड) को हराया।
- मीरा एंड्रीवा का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।
- वह फ्रेंच ओपन महिला सिंगल्स जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं।
हाल ही में विश्व महासागर दिवस 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026
- 5 June
- 6 June
- 7 June
- 8 June
Explanation:
- विश्व महासागर दिवस हर साल 8 जून को मनाया जाता है।
- 2026 की थीम – “पुनर्कल्पना: हम जिस दुनिया को जानते हैं उससे परे, हमारे महासागर के साथ एक नया संबंध” (Reimagine: Beyond the world we know, a new relationship with our ocean) है।
- इस दिवस का विचार 1992 में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुए पृथ्वी शिखर सम्मेलन में रखा गया था और 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक मान्यता दी।
हाल ही में UN सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य कौन बने हैं ? JUNE 2026
- ऑस्ट्रिया, किर्गिस्तान / Austria, Kyrgyzstan
- पुर्तगाल, त्रिनिदाद और टोबैगो / Portugal, Trinidad and Tobago
- जिम्बाब्वे / Zimbabwe
- उपर्युक्त सभी / All of the above
Explanation:
- संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने सुरक्षा परिषद (UNSC) के लिए पाँच नए अस्थायी सदस्यों का चुनाव किया है: ऑस्ट्रिया, किर्गिस्तान, पुर्तगाल, त्रिनिदाद और टोबैगो, जिम्बाब्वे।
- इनका कार्यकाल 1 जनवरी 2027 से 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा।
- ये देश वर्तमान सदस्यों डेनमार्क, ग्रीस, पाकिस्तान, पनामा और सोमालिया की जगह लेंगे।
- भारत अब तक 8 बार सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रह चुका है।
हाल ही में RudraM-II मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया, ये किस प्रकार की मिसाइल है ? JUNE 2026
- सतह से सतह पर मार करना / Surface-to-surface
- सतह से हवा में मार करना / Surface-to-air
- हवा से हवा में मार करना / Air-to-air
- हवा से सतह पर मार करना / Air-to-surface
Explanation:
- DRDO और भारतीय वायुसेना (IAF) ने RudraM-II नामक स्वदेशी हवा-से-सतह (Air-to-Surface) मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- यह परीक्षण Su-30MKI लड़ाकू विमान से ओडिशा के Integrated Test Range (ITR) चांदीपुर में किया गया।
- RudraM-II एक एंटी-रेडिएशन मिसाइल है जो दुश्मन के रडार, एयर डिफेंस सिस्टम और संचार नेटवर्क को नष्ट करती है।
- इसे DRDO की हैदराबाद स्थित RCI (Research Centre Imarat) प्रयोगशाला ने विकसित किया है।
हाल ही में लॉजिस्टिक्स पोर्ट परफॉरमेंस इंडेक्स 2024-25 में ड्राई बल्क की श्रेणी में किसने शीर्ष स्थान हासिल किया है ? JUNE 2026
- पारादीप पोर्ट अथॉरिटी / Paradip Port Authority
- मुंद्रा पोर्ट / Mundra Port
- जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी / Jawaharlal Nehru Port Authority
- सिक्का पोर्ट एंड टर्मिनल्स / Sikka Port and Terminals
Explanation:
- लॉजिस्टिक्स पोर्ट परफॉरमेंस इंडेक्स 2024-25 में ड्राई बल्क की श्रेणी में पारादीप पोर्ट अथॉरिटी (ओडिशा) ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
- सरकार ने LPPI के साथ कई नई डिजिटल सेवाएँ शुरू की हैं: ई-समुद्र (e-Samudra), ई-नाविक (e-Navik), Digital Medical Practitioner Module, Ship Recycling Credit Portal।
हाल ही में पुरुष अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब किस देश ने जीता ? JUNE 2026
- Japan
- India
- South Korea
- Malaysia
Explanation:
- पुरुष U-18 हॉकी एशिया कप 2026 (6th edition) 29 मई से 6 जून तक जापान के काकामिगहारा में आयोजित हुआ।
- भारत ने यह खिताब (तीसरी बार) जीता – फाइनल में जापान को 4-1 से हराया।
- भारतीय टीम के कप्तान केतन कुशवाहा थे।
- लेयर ऑफ द मैच: आशीष तानी पूर्ति; बेस्ट गोलकीपर: आयुष रजक।
- भारतीय महिला U-18 टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में चीन चैंपियन बना।
हाल ही में किस राज्य सरकार ने तम्बाकू प्रोडक्ट पर 1 साल का प्रतिबन्ध लगा दिया है ? JUNE 2026
- Meghalaya
- Sikkim
- Nagaland
- Manipur
Explanation:
- नागालैंड सरकार ने 1 साल के लिए गुटखा, पान मसाला और तंबाकू या निकोटीन मिलाकर बनाए जाने वाले सभी खाद्य उत्पादों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
- तंबाकू और निकोटीन वाले उत्पाद स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हैं और इनसे कैंसर, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
हाल ही में J.P दास का निधन हो गया, वे किस भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे ? JUNE 2026
- Bengali
- Hindi
- Odia
- Marathi
Explanation:
- J.P. दास (जगन्नाथ प्रसाद दास) ओडिया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
- उनका 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- प्रमुख रचनाएँ: प्रथम पुरुष, आह्विका और देश कला पत्र।
- 2006 में सरस्वती सम्मान और 1990 में साहित्य अकादमी पुरस्कार (अस्वीकार) के लिए चुने गए।
- उन्होंने 1958 में IAS में शामिल होकर 1965-66 के अकाल के समय कालाहांडी के कलेक्टर के रूप में राहत कार्यों का नेतृत्व किया।
हाल ही में फिनाकल इनोवेशन अवार्ड 2026 में स्वर्ण पुरस्कार किस बैंक को मिला ? JUNE 2026
- SBI
- PNB
- Jammu & Kashmir Bank
- Bank of Baroda
Explanation:
- जम्मू-कश्मीर बैंक (J&K Bank) को फिनाकल इनोवेशन अवार्ड 2026 में गोल्ड अवार्ड मिला है।
- बैंक ने एक आधुनिक डेटा इनसाइट्स और एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म बनाया है जो ग्राहकों और बैंकिंग कार्यों से जुड़े डेटा का विश्लेषण करता है।
- यह सम्मान Infosys Finacle द्वारा मुंबई में आयोजित Finacle India Connect 2026 कार्यक्रम में दिया गया।
- J&K Bank की स्थापना 1 अक्टूबर 1938 को हुई, मुख्यालय जम्मू-कश्मीर में है, MD/CEO अमिताव चटर्जी हैं।
हाल ही में किसे रंगमंच में उत्कृष्टता के लिए 2026 का मेटा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ? JUNE 2026
- अमोल पालीकर / Amol Palekar
- परेश रावल / Paresh Rawal
- अमिताभ बच्चन / Amitabh Bachchan
- धर्मेंद्र / Dharmendra
Explanation:
- रंगमंच में उत्कृष्टता के लिए 2026 का META Lifetime Achievement Award दिग्गज अभिनेता और निर्देशक अमोल पालेकर को सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें 21वें महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवॉर्ड्स (META) के दौरान नई दिल्ली में दिया गया।
