CURRENT-AFFAIRS

हाल ही में रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय सैंड आर्टिस्ट कौन है ? JUNE 2026

  • जतीन दास / Jatin Das
  • सुदर्शन पटनायक / Sudarsan Pattnaik
  • एम. एफ. हुसैन / M. F. Husain
  • अंजोली इला मेनन / Anjolie Ela Menon

Explanation:

  • ओडिशा के प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को रूस में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सैंड स्कल्पचर महोत्सव में रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 से सम्मानित किया गया।
  • यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय सैंड आर्टिस्ट बन गए हैं।
  • उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक तापमान वृद्धि) विषय पर एक शानदार रेत की मूर्ति बनाई जो लगभग 3 मीटर ऊंची थी।

हाल ही में जोजिला टनल का ‘ब्रेकथ्रू’ का कार्य पूरा हो गया है, जोजिला टनल की लंबाई कितनी है? JUNE 2026

  • 9.02 km
  • 11.15 km
  • 13.153 km
  • 15.20 km

Explanation:

  • जोजिला टनल की लंबाई 13.153 किलोमीटर है।
  • यह टनल बालटाल (सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर) और मीनामार्ग (द्रास-कारगिल, लद्दाख) के बीच बन रही है।
  • यह लगभग 11,578 फीट की ऊँचाई पर बनाई जा रही है।
  • यह Srinagar–Leh Highway (NH-1) पर स्थित है।
  • टनल बनने के बाद जोजिला दर्रे को पार करने में लगने वाला 3.5 घंटे का समय घटकर 15-20 मिनट हो जाएगा।

हाल ही में विश्व बालश्रम निषेध दिवस 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026

  • 13 June
  • 12 June
  • 11 June
  • 10 June

Explanation:

  • विश्व बालश्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour) हर साल 12 जून को मनाया जाता है।
  • 2002 में International Labour Organization (ILO) ने इस दिवस की शुरुआत की।
  • 2026 की थीम – “बाल श्रम को लाल कार्ड: बच्चों के लिए निष्पक्ष खेल, वयस्कों के लिए सम्मानजनक काम” (“Red card to child labour: Fair play for children, decent work for adults”) है।
  • भारत में अनुच्छेद-24, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए Child Labour को खत्म करता है।

हाल ही में “ArsenSafe” उपकरण का विकास किस संस्थान द्वारा किया गया है ? JUNE 2026

  • IIT Delhi
  • IIT Madras
  • IIT Bhubaneswar
  • IIT Kanpur

Explanation:

  • ArsenSafe एक छोटा-सा हाथ में पकड़ने वाला (Portable) उपकरण है, जिसे IIT Bhubaneswar के वैज्ञानिकों ने बनाया है।
  • यह पीने के पानी में आर्सेनिक (Arsenic) नामक जहरीले तत्व की मौजूदगी को कुछ ही सेकंड में पता लगा सकता है।
  • इसमें ग्राफीन (Graphene) आधारित सेंसर और मशीन लर्निंग तकनीक का उपयोग किया गया है।
  • यह लगभग 17 सेकंड में परिणाम दे देता है।

CCPI 2025 में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला कंटेनर पोर्ट कौन-सा रहा ? JUNE 2026

  • मुंद्रा बंदरगाह / Mundra Port
  • पिपावाव बंदरगाह / Pipavav Port
  • जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) / Jawaharlal Nehru Port Authority (JNPA)
  • विशाखापत्तनम बंदरगाह / Visakhapatnam Port

Explanation:

  • Container Port Performance Index (CPPI) 2025 World Bank और S&P Global Market Intelligence द्वारा जारी किया गया।
  • JNPA को दुनिया में 22वां स्थान मिला और यह लगातार दूसरे वर्ष भारत का सर्वश्रेष्ठ कंटेनर पोर्ट बना।
  • इसकी रैंकिंग में पिछले वर्ष की तुलना में 1 स्थान का सुधार हुआ।
  • विश्व के शीर्ष 3 कंटेनर पोर्ट: 1. Fuzhou (चीन), 2. Dalian (चीन), 3. Port of Salalah (ओमान)

हाल ही में PM मोदी G7 समिट के लिए किस देश का अधिकारिक दौरा करेंगे ? JUNE 2026

  • Canada
  • France
  • USA
  • Brazil

Explanation:

  • 52nd G7 Summit – 2026 फ्रांस के एवियन-लेस-बेन्स शहर में आयोजित होगा।
  • PM मोदी इस समिट के लिए फ्रांस का आधिकारिक दौरा करेंगे।
  • 51st G7 Summit – 2025 कनाडा के अल्बर्टा के कनानसकीस में आयोजित हुआ था।

हाल ही में FIFA World Cup 2026 का उद्घाटन मैच कहाँ हुआ ? JUNE 2026

  • Mexico
  • USA
  • Canada
  • Qatar

Explanation:

  • 2026 FIFA World Cup (23rd edition) 11 June से 19 July तक कनाडा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हो रहा है।
  • उद्घाटन मैच: मैक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में हुआ।
  • 1st Match = Mexico V/S South Africa था।
  • पहली बार, 48 टीमें भाग ले रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप कुल 104 मैच होंगे।
  • मैस्कॉट: क्लच (बाल्ड ईगल – USA), ज्ञायु (जगुआर – Mexico), मेपल (मूस – Canada)

हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने REC और PFC सरकारी कंपनियों के विलय को मंजूरी दे दी है, विलय के बाद कौन-सी कंपनी अलग अस्तित्व में नहीं रहेगी ? JUNE 2026

  • PFC
  • REC
  • NTPC
  • Power Grid

Explanation:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने REC और PFC के विलय को मंजूरी दे दी है।
  • REC (Rural Electrification Corporation) और PFC (Power Finance Corporation) दोनों सरकारी (महारत्न) कंपनियां हैं।
  • REC का PFC में विलय होगा – विलय पूरा होने के बाद REC एक अलग कंपनी के रूप में नहीं रहेगी।
  • REC की सारी संपत्तियां (Assets) और देनदारियां (Liabilities) PFC को मिल जाएंगी।

हाल ही में EU ने किस राज्य में फ्लेवर, खुशबू और आयुष सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए “ब्लू वैली क्लस्टर” लांच किया है ? JUNE 2026

  • Sikkim
  • Assam
  • Nagaland
  • Meghalaya

Explanation:

  • असम सरकार और यूरोपीय संघ (EU) ने मिलकर गुवाहाटी में ब्लू वैली क्लस्टर शुरू किया है।
  • इसका उद्देश्य फ्लेवर (स्वाद), फ्रेगरेंस/सुगंध और आयुष (AYUSH) से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देना है।
  • ब्लू वैली क्लस्टर इन उत्पादों को किसानों → उद्योगों → शोध संस्थानों → विदेशी बाजारों से जोड़ने का काम करेगा।

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए ‘ईजी कनेक्ट’ मॉडल के तहत शामिल होने वाला भारत का पहला शहर कौन सा है ? JUNE 2026

  • Surat
  • Karnal
  • Udaipur
  • Varanasi

Explanation:

  • भारत सरकार और Air India की ‘ईजी कनेक्ट’ (Easy Connect) योजना, एक ‘हब-एंड-स्पोक’ विमानन पहल है।
  • वाराणसी इस सुविधा वाला पहला शहर बना है।
  • यात्री वाराणसी एयरपोर्ट पर ही इमिग्रेशन और सामान संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर सकेगा और दिल्ली पहुंचने पर सीधे अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ान में जा सकेगा।
  • यह दैनिक उड़ान (AI111 के रूप में) वाराणसी से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी, जहाँ से यात्री दुनिया भर के 17 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए जा सकते हैं।

हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘स्त्री सुरक्षा योजना’ (या ‘श्री सुरक्षा योजना’) ‘ शुरू की है ? JUNE 2026

  • Tamil Nadu
  • Karnataka
  • Kerala
  • Himachal Pradesh

Explanation:

  • स्त्री सुरक्षा योजना’ (Sthree Suraksha Scheme) हाल ही में केरल सरकार द्वारा शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं और ट्रांसजेंडर महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।
    • वित्तीय सहायता: लाभार्थियों को प्रति माह ₹1,000 की पेंशन सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है।
  • कर्नाटक में बुजुर्गों के लिए ‘संध्या सुरक्षा योजना’ और महिलाओं के लिए ‘स्त्री शक्ति योजना‘ जैसी योजनाएं संचालित हैं

CURRENT-AFFAIRS

हाल ही में जारी ग्लोबल पीस इंडेक्स 2026 में भारत की रैंक क्या है ? JUNE 2026

  • 97
  • 112
  • 127
  • 113

Explanation:

  • ग्लोबल पीस इंडेक्स 2026 के अनुसार भारत की रैंक 127 (Score = 2.409) है।
  • यह सूचकांक Institute of Economics & Peace द्वारा जारी किया जाता है।
  • सबसे शांतिपूर्ण देश: आइसलैंड (1.161 स्कोर) – लगातार 19वें वर्ष शीर्ष पर, उसके बाद न्यूज़ीलैंड और स्विट्जरलैंड का स्थान है।
  • सबसे कम शांतिपूर्ण देश: रूस (163वाँ स्थान)।
  • पड़ोसी देशों में भूटान (16वाँ) सबसे बेहतर स्थिति में है, पाकिस्तान 152वें स्थान पर, चीन 118वें स्थान पर और श्रीलंका 14 स्थान ऊपर पहुँच गया है।

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Play) 2026 कब मनाया गया ? JUNE 2026

  • 9 June
  • 10 June
  • 11 June
  • 12 June

Explanation:

  • 11 जून को हर साल अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Play) मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य बच्चों के जीवन में खेल के महत्व को समझाना और यह सुनिश्चित करना कि हर बच्चे को खेलने का अवसर मिले।
  • 2026 की थीम: “खेल की रक्षा करें, बचपन की रक्षा करें” (Protect Play, Protect Childhood) है।
  • पहली बार यह दिवस 2024 में मनाया गया था।
  • विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस (International Day of Sport for Development and Peace) = 6 April को मनाया जाता है।

आर्टेमिस III मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाला अंतरिक्ष यान कौन-सा है ? JUNE 2026

  • Dragon
  • Soyuz
  • Orion
  • Crew Starliner

Explanation:

  • आर्टेमिस III मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों को ओरियन (Orion) अंतरिक्ष यान ले जाएगा।
  • इस मिशन के लिए 4 अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया गया है: Andre Douglas (NASA), Frank Rubio (NASA), Randy Bresnik (NASA – मिशन कमांडर), और Luca Parmitano (ESA – पायलट)।
  • इस मिशन में पहली बार SpaceX और Blue Origin (निजी कंपनियों) के चंद्रयान अंतरिक्ष में परखे जाएंगे और डॉकिंग (जुड़ने) का अभ्यास करेंगे।
  • अंतरिक्ष यात्री लगभग 14 दिन अंतरिक्ष में रहेंगे।

हाल ही में NeVA (National e-Vidhan Application) अपनाने वाला 33वाँ विधानसभा राज्य कौन बना है ? JUNE 2026

  • Bihar
  • West Bengal
  • Odisha
  • Assam

Explanation:

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा ने NeVA (National e-Vidhan Application) लागू किया है, जिसके साथ ही यह NeVA अपनाने वाला भारत का 33वाँ राज्य/विधानसभा बन गया है।
  • NeVA एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय ने शुरू किया है।
  • इसका उद्देश्य संसद और राज्य विधानसभाओं के कामकाज को ऑनलाइन और पेपरलेस (कागज रहित) बनाना है।

हाल ही में सड़क मंत्रालय ने ‘राहवीर योजना’ के लिए किसके साथ साझेदारी की है ? JUNE 2026

  • Rapido
  • Uber
  • Ola
  • उपर्युक्त सभी / All of the above

Explanation:

  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने राहवीर योजना के लिए Rapido के साथ साझेदारी की है।
  • इसका उद्देश्य लोगों को सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रेरित करना और सड़क सुरक्षा व आपातकालीन सहायता के बारे में जागरूकता फैलाना है।
  • यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना के पहले 1 घंटे (Golden Hour) के भीतर घायल को अस्पताल पहुँचाता है, तो सरकार उसे “राह-वीर” मानकर ₹25,000 और प्रशस्ति पत्र देती है।
  • हर साल पूरे देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राह-वीरों को ₹1 लाख, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया जाता है।
  • मध्य प्रदेश पहला राज्य और दिल्ली पहला UT बना है जिसने राहवीर योजना को लागू किया।

हाल ही में लॉन्च किया गया “लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS)” मुख्य रूप से किस उद्देश्य से संबंधित है ? JUNE 2026

  • कृषि उत्पादन बढ़ाना / Increasing agricultural production
  • सीमा व्यापार और सीमा प्रबंधन का डिजिटलीकरण / Digitization of border trade and border management
  • रेलवे माल परिवहन बढ़ाना / Increasing railway freight transport
  • समुद्री बंदरगाहों का आधुनिकीकरण / Modernization of sea ports

Explanation:

  • गृह मंत्री Amit Shah ने नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS) लॉन्च किया है।
  • इसका उद्देश्य भारत की भूमि सीमाओं (Land Borders) पर होने वाले व्यापार और आवागमन को पूरी तरह डिजिटल और तेज बनाना है।
  • LPMS से लगभग 90% कागजी काम खत्म हो जाएगा, सभी प्रक्रियाएँ ऑनलाइन होंगी और एक Single Electronic Window के माध्यम से सभी काम एक ही प्लेटफॉर्म पर होंगे।
  • इससे सीमा व्यापार तेज और आसान होगा, तस्करी पर रोक लगेगी, सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेंगे और सीमा सुरक्षा मजबूत होगी।
  • वर्तमान में भारत में 15 लैंड पोर्ट संचालित हैं और अगले 3 वर्षों में 11 नए लैंड पोर्ट विकसित किए जाएंगे।

हाल ही में PM मोदी ने लगातार कितने दिनों तक प्रधानमंत्री रहने का सबसे लंबे समय तक रिकॉर्ड बनाया है ? JUNE 2026

  • 4299
  • 4329
  • 4399
  • 4419

Explanation:

  • नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिनों से अधिक समय तक प्रधानमंत्री के रूप में काम करके लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का नया रिकॉर्ड बनाया है।
  • वे 26 मई 2014 को पहली बार भारत के प्रधानमंत्री बने थे और तब से लगातार इस पद पर हैं।
  • पहले यह रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिनका निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल 4,398 दिनों का था (1952 से 1964 तक)।
  • PM मोदी के तीन लगातार कार्यकाल: पहला (26 मई 2014), दूसरा (30 मई 2019), तीसरा (9 जून 2024)।

हाल ही में मेटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज मिलकर भारत का पहला AI सक्षम डेटा सेंटर कहाँ स्थापित करेंगे ? JUNE 2026

  • Jamnagar
  • Amravati
  • Chennai
  • Chandigarh

Explanation:

  • Reliance Industries और Meta Platforms (फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की कंपनी) मिलकर गुजरात के Jamnagar में भारत का पहला AI सक्षम डेटा सेंटर स्थापित करेंगे।
  • जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता का AI डेटा सेंटर बनेगा, जिसका उपयोग मेटा अपने AI मॉडल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए करेगी।
  • यह भारत में मेटा का पहला “Built-to-Suit” डेटा सेंटर होगा, यानी इसे मेटा की जरूरतों के अनुसार विशेष रूप से बनाया जाएगा।

हाल ही में “प्रोजेक्ट गंगा” कहाँ शुरू किया गया ? JUNE 2026

  • Madhya Pradesh
  • Uttar Pradesh
  • Rajasthan
  • Maharashtra

Explanation:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 जून 2026 को लखनऊ में प्रोजेक्ट गंगा शुरू किया।
  • GANGA = Government-Assisted Network for Growth and Advancement है।
  • इस योजना का मकसद गाँवों तक हाई-स्पीड फाइबर ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुँचाना है, ताकि ग्रामीण लोग भी शहरों जैसी डिजिटल सुविधाओं (ऑनलाइन पढ़ाई, टेलीमेडिसिन, स्मार्ट खेती, ऑनलाइन व्यवसाय आदि) का लाभ उठा सकें।
  • अगले 2-3 साल में पहले चरण में 21 जिलों के 20 लाख ग्रामीण परिवारों को हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा और लक्ष्य पूरे राज्य की 57,000 ग्राम पंचायतों और 8,000 न्याय पंचायतों तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुँचाना है।

CURRENT-AFFAIRS

हाल ही में चर्चा में रही ‘युवा शक्ति भरोसा कार्ड योजना’ योजना का संबंध किससे है ? JUNE 2026

  • Telangana
  • West Bengal
  • Bihar
  • Odisha

Explanation:

  • युवा शक्ति भरोसा कार्ड योजना पश्चिम बंगाल से संबंधित है।

हाल ही में किस देश ने दुनिया के पहले कमर्शियली मंजूर ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) इम्प्लांट ‘NEO’ को मंजूरी दी ? JUNE 2026

  • United States
  • China
  • Japan
  • South Korea

Explanation:

  • चीन ने NEO नाम की एक नई ब्रेन-चिप को मंजूरी दी है।
  • यह एक ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) है जो दिमाग और कंप्यूटर को आपस में जोड़ती है।
  • यह चिप उन लोगों की मदद के लिए बनाई गई है जो लकवे (Paralysis) के कारण हाथ-पैर नहीं हिला पाते।
  • NEO के सेंसर दिमाग की बाहरी सुरक्षा परत (Dura Mater) पर लगाए जाते हैं, जबकि Neuralink की चिप को दिमाग के अंदर इम्प्लांट किया जाता है।

हाल ही में किस देश के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस के साथ UPI लिंकेज की शुरुआत हुई है ? JUNE 2026

  • Mauritius
  • Nepal
  • Sri Lanka
  • Bangladesh

Explanation:

  • भारत और नेपाल ने अपने डिजिटल पेमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ दिया है।
  • भारत का पेमेंट सिस्टम: UPI (Unified Payment Interface) है।
  • नेपाल का पेमेंट सिस्टम: NPI (National Payment Interface) है।
  • अब दोनों देशों के लोग मोबाइल से सीधे एक-दूसरे को पैसा भेज और प्राप्त कर सकेंगे।

हाल ही में भारत का पहला न्यायपालिका-एकीकृत वन्यजीव अपराध प्रबंधन सिस्टम ‘HAWK’ किसने लॉन्च किया है ? JUNE 2026

  • Kerala
  • West Bengal
  • Andhra Pradesh
  • Odisha

Explanation:

  • केरल वन विभाग ने HAWK (Hostile Activity Watch Kernel) नाम की एक नई डिजिटल प्रणाली शुरू की है।
  • इसका उद्देश्य वन्यजीव अपराधों की जांच और अदालत में कार्रवाई को तेज़ और आसान बनाना है।
  • HAWK वन विभाग और अदालत की प्रणालियों को आपस में जोड़ता है और कागजी फाइलों की जरूरत कम करता है।
  • HAWK लॉन्च करने वाला पहला राज्य – केरल है।

हाल ही में SAI ने किस देश की यूनिवर्सिटी ऑफ सुकुबा के साथ समझौता किया है ? JUNE 2026

  • China
  • Japan
  • Taiwan
  • Hong Kong

Explanation:

  • भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने जापान के प्रसिद्ध University of Tsukuba (सुकुबा) के साथ एक समझौता (MoU) किया है।
  • इस समझौते से भारतीय खिलाड़ी, कोच और खेल वैज्ञानिक जापान जाकर विशेष प्रशिक्षण ले सकेंगे।
  • एथलेटिक्स, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, तैराकी और जूडो जैसे खेलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • यह समझौता 3 वर्षों के लिए लागू रहेगा।

हाल ही में Vogue Eyewear ने भारत के लिए अपना नया Brand Ambassador किसे नियुक्त किया है ? JUNE 2026

  • Deepika Padukone
  • Kiara Advani
  • Alia Bhatt
  • Kriti Sanon

Explanation:

  • Vogue Eyewear ने बॉलीवुड अभिनेत्री Kriti Sanon को भारत के लिए अपना नया Brand Ambassador appoint किया है।
  • वह इस अभियान में लंबे समय से जुड़े ब्रांड एंबेसडर Shahid Kapoor के साथ नजर आएंगी।
  • Vogue Eyewear की स्थापना 1973 में हुई और इसका मुख्यालय मिलान, इटली में है।

हाल ही में सभ्यताओं के बीच संवाद के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया गया ? JUNE 2026

  • 8 June
  • 9 June
  • 10 June
  • 11 June

Explanation:

  • सभ्यताओं के बीच संवाद के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 10 जून को मनाया जाता है।
  • इस दिवस का प्रस्ताव चीन ने दिया था और संयुक्त राष्ट्र महासभा में 80 से अधिक देशों ने समर्थन किया।
  • पहली बार यह दिवस 10 जून 2025 को मनाया गया था।

हाल ही में एशियाई व्यक्तिगत शतरंज चैम्पियनशिप 2026 के महिला वर्ग में स्वर्ण पदक किसने जीता ? JUNE 2026

  • अफरुजा खमदामोवा / Afruza Khamdamova
  • सविता श्री भास्कर / Savitha Shri Baskar
  • सोंग युक्सिन / Song Yuxin
  • शियाओ टोंग / Xiao Tong

Explanation:

  • एशियाई व्यक्तिगत शतरंज चैम्पियनशिप 2026 29 मई से 7 जून तक Ulaanbaatar, Mongolia में आयोजित हुई।
  • भारत की 19 वर्षीय Savitha Shri Baskar ने महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • उज्बेकिस्तान की Afruza Khammadova ने रजत पदक जीता।
  • ओपन वर्ग में चीन के Kong Jiangerui ने स्वर्ण पदक जीता।

हाल ही में ब्रिक्स कृषि सम्मेलन 2026 का आयोजन कहाँ किया गया ? JUNE 2026

  • Indore
  • Lucknow
  • New Delhi
  • Ahmedabad

Explanation:

  • ब्रिक्स कृषि सम्मेलन 10 से 13 जून 2026 तक इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया।
  • इसमें स्मार्ट कृषि, डिजिटल तकनीक और कृषि नवाचार पर चर्चा हुई।

हाल ही में RTX स्पार्क चिप किसने लॉन्च की है ? JUNE 2026

  • Google
  • Nvidia
  • Microsoft
  • Tesla

Explanation:

  • RTX Spark एनवीडिया (NVIDIA) का नया AI-केंद्रित प्रोसेसर (चिप) है।
  • यह Windows PC और लैपटॉप के लिए बनाया गया है और ARM आर्किटेक्चर पर आधारित है।
  • यह खास तौर पर AI एजेंट चलाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • NVIDIA की स्थापना 5 अप्रैल 1993 को हुई और मुख्यालय सांता क्लारा, कैलिफोर्निया, USA में है।

हाल ही में किस राज्य के वरकला को UN की ’20 Cities Towards Zero Waste’ पहल में शामिल किया गया है ? JUNE 2026

  • Kerala
  • Karnataka
  • Goa
  • Tamil Nadu

Explanation:

  • केरल राज्य के वरकला शहर को संयुक्त राष्ट्र (UN) की ’20 Cities Towards Zero Waste’ पहल में शामिल किया गया है। यह घोषणा अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस (30 मार्च 2026) के अवसर पर की गई थी, और यह भारत का एकमात्र शहर है जिसे इस सूची में स्थान मिला है।