ranking

हाल ही में जारी हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2026 के अनुसार भारत का स्थान क्या है ? JUNE 2026

  • दूसरा
  • तीसरा
  • चौथा 
  • पाँचवाँ

Explanation:

  • हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2026 के अनुसार भारत 61 यूनिकॉर्न के साथ दुनिया में चौथे स्थान पर है।
  • यूनिकॉर्न = ऐसा स्टार्टअप जिसकी वैल्यू (मूल्य) 1 अरब डॉलर (लगभग 8,500 करोड़ रुपये) या उससे अधिक हो।
  • शीर्ष तीन देश:
    • 1. अमेरिका (806 यूनिकॉर्न), 2. चीन (381 यूनिकॉर्न), 3. यूके/ब्रिटेन (70 यूनिकॉर्न)।
  • भारत के प्रमुख यूनिकॉर्न शहर: बेंगलुरु (25, भारत में पहला) और मुंबई (13, भारत में दूसरा)।
  • भारतीयों ने दुनिया भर के 217 यूनिकॉर्न बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है (61 भारत में, 156 भारत के बाहर, जिनमें 142 अमेरिका में हैं)।

summit

हाल ही में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा कौशल महोत्सव 2026 कहाँ आयोजित किया गया ? JUNE 2026

  • Jaipur
  • Lucknow
  • Warangal
  • Bhopal

Explanation:

  • कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने 27 जून 2026 को तेलंगाना के वारंगल में “कौशल महोत्सव 2026” आयोजित किया, जो एक तरह का रोजगार मेला (Job Fair) है।
  • इसका उद्देश्य युवाओं को सीधे कंपनियों (Employers) से जोड़ना और उन्हें नौकरी या अप्रेंटिसशिप (प्रशिक्षण के साथ नौकरी) के अवसर दिलाना है।
  • इसमें 50 से अधिक बड़ी कंपनियों ने भाग लिया और 5,000 से अधिक नौकरी और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए गए।

हाल ही में दूसरा ‘पैक्स सिलिका सम्मिट‘ (Pax Silica Summit) 2026 कहाँ आयोजित हुआ ? JUNE 2026

  • लंदन / London
  • टोक्यो / Tokyo
  • वॉशिंगटन, डी.सी. / Washington, D.C.
  • पेरिस / Paris

Explanation:

  • Pax Silica अमेरिका के नेतृत्व में शुरू की गई एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश्य AI, सेमीकंडक्टर (चिप) और महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) की सुरक्षित और भरोसेमंद सप्लाई चेन बनाना है।
  • इसमें वर्तमान में 35 सदस्य देश हैं और भारत फरवरी 2026 में इस पहल का सदस्य बना।
  • पहला शिखर सम्मेलन: 12 दिसंबर 2025, वॉशिंगटन डी.सी. (अमेरिका) में हुआ।
  • दूसरा शिखर सम्मेलन: 25-26 जून 2026 को वॉशिंगटन, डी.सी. (अमेरिका) में आयोजित हुआ।

sport

हाल ही में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SJFI) के प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया ? JUNE 2026

  • Sachin Tendulkar
  • Viswanathan Anand
  • Neeraj Chopra
  • Sunil Gavaskar

Explanation:

  • भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SJFI) के प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक (Gold Medal) से सम्मानित किया गया है।
  • यह सम्मान चेन्नई में आयोजित एक विशेष समारोह में दिया गया।
  • वे इस सम्मान को पाने वाले छठे व्यक्ति बने हैं। उनसे पहले यह सम्मान Sunil Gavaskar, Vijay Amritraj, Prakash Padukone, P. T. Usha, Milkha Singh को मिल चुका है।

name

हाल ही में भारत में किस शहर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर एक सड़क का नाम रखा गया ? JUNE 2026

  • Bengaluru
  • Hyderabad
  • Pune
  • Kolkata

Explanation:

  • तेलंगाना की राजधानी Hyderabad में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास की एक सड़क का नाम बदलकर “डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू” रखा गया है।
  • इस नई सड़क के नाम का उद्घाटन तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री Bhatti Vikramarka Mallu ने किया।
  • यह सड़क अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के सम्मान में नामित की गई है।

state

हाल ही में औद्योगिक वृद्धि को तेज करने और निवेश आकर्षित करने के लिए ‘GO-EAST पॉलिसी‘ किसने लॉन्च की है ? JUNE 2026

  • Uttar Pradesh
  • West Bengal
  • Odisha
  • Jharkhand

Explanation:

  • ओडिशा सरकार ने औद्योगिक वृद्धि को तेज करने और निवेश आकर्षित करने के लिए ‘GO-EAST पॉलिसी’ लॉन्च की है।
  • यह नीति ओडिशा के पूर्वी क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल नई पीढ़ी के तीव्र गश्ती पोत (Fast Patrol Vessel – FPV) का नाम क्या है ? JUNE 2026

  • ICGS विजय / ICGS Vijaya
  • ICGS अक्षय / ICGS Akshay
  • ICGS वीर / ICGS Veer
  • ICGS प्रबल / ICGS Prabal

Explanation:

  • ICGS अक्षय भारतीय तटरक्षक बल का नई पीढ़ी का तेज गश्ती पोत (Fast Patrol Vessel) है।
  • इसे 27 जून 2026 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (गोवा) में भारतीय तटरक्षक बेड़े में शामिल किया गया।
  • “अक्षय” संस्कृत का शब्द है, जिसका अर्थ “जो कभी नष्ट न हो” या “अविनाशी” होता है।
  • यह समुद्र में तेज गश्त, तस्करी रोकने, खोज एवं बचाव, समुद्री प्रदूषण रोकने और भारत की समुद्री सीमा की निगरानी करेगा।

day

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस (International Day of the Tropics) कब मनाया गया ? JUNE 2026

  • 30 June
  • 29 June
  • 28 June
  • 27 June

Explanation:

  • 29 जून को अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस (International Day of the Tropics) मनाया जाता है।
  • 14 जून 2016 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया।
  • 29 जून को इसलिए चुना गया क्योंकि 29 जून 2014 को पहली State of the Tropics Report प्रकाशित हुई थी।
  • उष्णकटिबंधीय क्षेत्र पृथ्वी के लगभग 40% क्षेत्रफल पर फैले हैं और दुनिया की लगभग 80% जैव विविधता यहीं पाई जाती है।

award

हाल ही में 71वें अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (IMO) पुरस्कार से किसे सम्मानित करने की घोषणा की गई ? JUNE 2026

  • डॉ. पेटेरी टालस / Dr. Petteri Taalas
  • डॉ. फ्लोरेंस राबियर / Dr. Florence Rabier
  • डॉ. सेलेस्टे साउलो / Dr. Celeste Saulo
  • डॉ. जेम्स हैनसेन / Dr. James Hansen

Explanation:

  • डॉ. फ्लोरेंस राबियर (फ्रांस की प्रसिद्ध मौसम वैज्ञानिक) को विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) द्वारा 71वाँ अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (IMO) पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
  • यह मौसम विज्ञान के क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित (Highest) पुरस्कार माना जाता है।
  • यह पुरस्कार उन्हें 2027 में 20वीं विश्व मौसम विज्ञान कांग्रेस (CG-20) में प्रदान किया जाएगा।
  • उन्हें यह पुरस्कार संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान (Numerical Weather Prediction – NWP) को बेहतर बनाने, उपग्रहों से मिलने वाले डेटा का बेहतर उपयोग करने और AI का उपयोग करके मौसम की भविष्यवाणी को अधिक सटीक बनाने के लिए दिया जा रहा है।

summit

हाल ही में पहला राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन 2026 का आयोजन कहाँ किया गया ? JUNE 2026

  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Lucknow
  • New Delhi

Explanation:

  • पहला राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन (Rashtriya Gramin Vikas Sammelan) 2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • इस सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने की।
  • सम्मेलन का मुख्य विषय था “विकसित ग्राम, विकसित भारत”।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य देश के गाँवों का तेजी से विकास करना था, जिसमें बेहतर सड़क, बिजली, पानी, किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार के नए अवसर और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर चर्चा की गई।

award

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन-सा प्रदान किया गया ? JUNE 2026

  • ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ अफ्रीका / Order of the Star of Africa
  • गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन / Guardian of Blue Horizon
  • ऑर्डर ऑफ द ओशन / Order of the Ocean
  • ब्लू प्लैनेट अवॉर्ड / Blue Planet Award

Explanation:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन (Guardian of Blue Horizon)” प्रदान किया गया।
  • यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से लड़ने और समुद्री पर्यावरण की रक्षा में योगदान के लिए दिया गया।
  • मोदी ने सेशेल्स की संसद (नेशनल असेंबली) को संबोधित किया, ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने।
  • मोदी ने Coco de Mer का पौधा लगाया, जो केवल सेशेल्स में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है और इसका बीज दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे भारी बीज माना जाता है।
  • इसके साथ ही मोदी को अब तक 34 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं।

sport

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा किस खिलाड़ी ने की ? JUNE 2026

  • Joe Root
  • Ben Stokes
  • Jos Buttler
  • Kane Williamson

Explanation:

  • बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।
  • वे इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान हैं।
  • नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच उनके करियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच है।
  • उनके करियर के आंकड़े: टेस्ट मैच: 122, 7243 रन, 14 शतक, 37 अर्धशतक, 252 विकेट; वनडे: 114 मैच, 3463 रन, 5 शतक, 24 अर्धशतक, 74 विकेट; टी20: 43 मैच, 585 रन, 36 विकेट।

day

हाल ही में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस कब मनाया गया ? JUNE 2026

  • 29 June
  • 28 June
  • 27 June
  • 26 June

Explanation:

  • 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती (29 जून 1893) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें भारतीय सांख्यिकी का जनक कहा जाता है।
  • पहला सांख्यिकी दिवस 29 जून 2007 को मनाया गया था।
  • 2026 की थीम: “Unlocking the Potential of Administrative Data” (प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता को उजागर करना) है।
  • विश्व सांख्यिकी दिवस पूरे विश्व में 20 अक्टूबर को मनाया जाता है।

sport

हाल ही में FIFA ने कामकाज के नियमों का उल्लंघन करने के कारण किस फुटबॉल एसोसिएशन को सस्पेंड किया है ? JUNE 2026

  • Sri Lanka
  • Bhutan
  • Nepal
  • Bangladesh

Explanation:

  • FIFA ने नेपाल के फुटबॉल संघ (ANFA) को उसके कामकाज में तीसरे पक्ष (जैसे सरकार या बाहरी लोगों) के हस्तक्षेप के कारण सस्पेंड कर दिया है, जबकि FIFA के नियमों के अनुसार फुटबॉल संघ को स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए।
  • निलंबन के कारण नेपाल की राष्ट्रीय टीम और सभी क्लब FIFA और AFC की किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
  • ANFA को FIFA और AFC से मिलने वाली आर्थिक सहायता, विकास कार्यक्रम और प्रशिक्षण अवसर भी नहीं मिलेंगे।

summit

हाल ही में BRICS अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुखों (HOSA) की बैठक 2026 कहाँ आयोजित की गई ? JUNE 2026

  • New Delhi
  • Mumbai
  • Bengaluru
  • Hyderabad

Explanation:

  • 23-24 जून 2026 को BRICS देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुखों (HOSA) की बैठक बेंगलुरु में आयोजित की गई।
  • इस बैठक की मेजबानी भारत ने की, क्योंकि 2026 में भारत BRICS का अध्यक्ष (Chair) है।
  • बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष (Space) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना था।

national

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने किसे मौलिक अधिकार घोषित किया है ? JUNE 2026

  • साइबर क्राइम से सुरक्षा / Protection against cybercrime
  • सुरक्षित फुटपाथ पर चलना / Walking on safe footpaths
  • मतदान करना / Voting
  • उपर्युक्त सभी / All of the above

Explanation:

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फुटपाथ पर सुरक्षित तरीके से चलना हर नागरिक का मौलिक अधिकार (Fundamental Right) है।
  • अदालत ने सरकार से कहा कि फुटपाथों की देखभाल और लोगों के चलने के अधिकार की रक्षा के लिए एक स्वतंत्र नियामक (Regulatory Body) बनाया जाए।
  • यह अधिकार अनुच्छेद 19(1)(d) (देश में कहीं भी आने-जाने की स्वतंत्रता) और अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) के अंतर्गत आता है।
  • यदि किसी व्यक्ति को फुटपाथ न होने, खराब होने या अतिक्रमण के कारण नुकसान होता है, तो वह स्थानीय निकाय से मुआवजा मांग सकता है।

book

नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक काज़ुओ इशिगुरो का नया उपन्यास किस नाम से प्रकाशित होगा ? JUNE 2026

  • Klara and the Sun
  • The Remains of the Day
  • Miss Lambert Steps Abroad Danger
  • When We Were Orphans

Explanation:

  • नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक काज़ुओ इशिगुरो (Kazuo Ishiguro) का नया उपन्यास “Miss Lambert Steps Abroad Danger” नाम से प्रकाशित होगा।

summit

हाल ही में विश्व फार्माकोपिया की 16वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक (IMWP) 2026 का आयोजन कहाँ हुआ था ? JUNE 2026

  • जिनेवा, स्विट्जरलैंड / Geneva, Switzerland
  • नई दिल्ली, भारत / New Delhi, India
  • ब्रासीलिया, ब्राजील / Brasilia, Brazil
  • टोक्यो, जापान / Tokyo, Japan

Explanation:

  • विश्व फार्माकोपिया की 16वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक (IMWP) 2026 15-17 जून 2026 को ब्रासीलिया (ब्राजील) में आयोजित की गई।
  • फार्माकोपिया दवाओं की गुणवत्ता, शुद्धता, सुरक्षा और परीक्षण के नियमों की आधिकारिक पुस्तक होती है।
  • भारत का प्रतिनिधित्व भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) ने किया, प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. वी. कलैसेल्वन ने किया।
  • इस बैठक में भारत के दवा गुणवत्ता मानकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बराबर माना गया और भारत को TB, कैंसर-रोधी दवाओं, रक्त उत्पादों और एनीमिया की दवाओं के गुणवत्ता मानक बनाने में अग्रणी देश के रूप में सराहा गया।

sport

हाल ही में महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन बन गई हैं ? JUNE 2026

  • झूलन गोस्वामी / Jhulan Goswami
  • एलिस पेरी / Ellyse Perry
  • दीप्ति शर्मा / Deepti Sharma
  • सोफी एक्लेस्टोन / Sophie Ecclestone

Explanation:

  • दीप्ति शर्मा ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनकर भारत की पूर्व महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
  • उन्होंने यह उपलब्धि महिला T20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हासिल की, जिसमें उन्होंने बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) को आउट करके रिकॉर्ड बनाया।
  • दीप्ति शर्मा उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं और पहले से ही महिला T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।

tech

हाल ही में भारत ने परमाणु प्रक्रिया की ऊष्मा पर आधारित विश्व की पहली हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा कहीं शुरू की है ? JUNE 2026

  • तारापुर / Tarapur
  • कलपक्कम / Kalpakkam
  • कूडनकुलम / Kudankulam
  • कैगा / Kaiga

Explanation:

  • भारत ने दुनिया की पहली ऐसी हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा कलपक्कम में शुरू की है, जो परमाणु रिएक्टर की गर्मी (Heat) का उपयोग करके हाइड्रोजन गैस बनाती है।
  • इसका उद्घाटन अजीत कुमार मोहंती ने इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र, कलपक्कम में किया।
  • इस संयंत्र में पानी (H₂O) को हाइड्रोजन (H₂) और ऑक्सीजन (O₂) में अलग किया जाता है।
  • इसके लिए बिजली की बजाय परमाणु रिएक्टर से निकलने वाली गर्मी का उपयोग किया जाता है, जिससे स्वच्छ (Green/Clean) हाइड्रोजन बनती है और कार्बन प्रदूषण लगभग नहीं होता।
  • इसमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित कॉपर-क्लोरीन (Cu-Cl) थर्मोकेमिकल तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिसमें लगभग 500°C तापमान पर रासायनिक अभिक्रियाएँ होती हैं।

हाल ही में कनाडा में रजिस्ट्रेशन हासिल करने वाली देश की पहली सीमा पार पेमेंट कंपनी कौनसी है? JUNE 2026

  • PayPal
  • Payoneer
  • Skydo
  • Razorpay

Explanation:

  • Skydo एक बेंगलुरु की FinTech कंपनी है, जो एक देश से दूसरे देश में पैसे भेजने और मंगाने (Cross-border Payments) की सुविधा देती है।
  • Skydo को कनाडा में अंतरराष्ट्रीय भुगतान (International Payment) का लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन मिल गया है।
  • यह विदेशी नियामक (Foreign Regulator) से ऐसी मंजूरी पाने वाली भारत की पहली Cross-border Payment कंपनी बन गई है।
  • इससे भारत और कनाडा के बीच आसानी से पैसे भेजे और मंगाए जा सकेंगे तथा विदेश में पढ़ने वाले छात्रों, व्यापारियों और फ्रीलांसरों के लिए अंतरराष्ट्रीय भुगतान आसान होगा।

appoint

हाल ही में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया है? JUNE 2026

  • तपन कुमार डेका / Tapan Kumar Deka
  • डॉ. महेश दीक्षित / Dr. Mahesh Dixit
  • संजीव कुमार / Sanjeev Kumar
  • राजीव कुमार / Rajiv Kumar

Explanation:

  • केंद्र सरकार ने महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया डायरेक्टर (प्रमुख) बनाया है।
  • वे 2 साल तक इस पद पर रहेंगे।
  • उन्होंने तपन कुमार डेका की जगह ली है।
  • IB (Intelligence Bureau) भारत की आंतरिक खुफिया एजेंसी है, जिसका काम देश के अंदर होने वाली आतंकवादी गतिविधियों, जासूसी और अन्य सुरक्षा खतरों पर नजर रखना तथा सरकार को समय पर जानकारी देना है।

national

हाल ही में NCERT ने किस कक्षा की पाठ्यपुस्तक में आपातकाल को शामिल किया है? JUNE 2026

  • कक्षा 8 / Class 8
  • कक्षा 9 / Class 9
  • कक्षा 10 / Class 10
  • कक्षा 11 / Class 11

Explanation:

  • वर्ष 1975 में पूरे देश में आपातकाल लागू किया गया था, जिसके दौरान सरकार को बहुत अधिक शक्तियाँ मिल गई थीं और लोगों की कई मौलिक स्वतंत्रताओं (Fundamental Rights) पर रोक लगा दी गई थी।
  • 1977 में आपातकाल समाप्त होने के बाद चुनाव कराए गए और जनता ने वोट देकर नई सरकार चुनी, जिससे यह साबित हुआ कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है।
  • पहले आपातकाल का विषय केवल कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की किताब में था, लेकिन अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत इसे कक्षा 9 में भी शामिल किया गया है।

day

हाल ही में विश्व MSME दिवस 2026 कब मनाया गया? JUNE 2026 When was World MSME Day 2026 observed? JUNE 2026

  • 26 June
  • 27 June
  • 28 June
  • 29 June

Explanation:

  • हर साल 27 जून को विश्व सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) दिवस मनाया जाता है।
  • 6 अप्रैल 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया था।
  • वर्ष 2026 की थीम = “नवाचार और सतत औद्योगिक विकास के माध्यम से MSME को सशक्त बनाना” है।

state

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Slovakia के राष्ट्रपति को उपहार में Thewa Art से बने cufflinks भेंट किए, यह कला किस राज्य से संबंधित है? JUNE 2026

  • गुजरात / Gujarat
  • मध्य प्रदेश / Madhya Pradesh
  • राजस्थान / Rajasthan
  • उत्तर प्रदेश / Uttar Pradesh

Explanation:

  • थेवा कला राजस्थान के प्रतापगढ़ की लगभग 400 साल पुरानी पारंपरिक हस्तकला है।
  • इसमें 23 कैरेट सोने की बहुत बारीक नक्काशी करके उसे रंगीन काँच पर चिपकाया जाता है, जिससे सुंदर आभूषण और सजावटी वस्तुएँ बनाई जाती हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी Slovakia यात्रा के दौरान वहाँ के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी को थेवा डिज़ाइन वाले कफलिंक उपहार में दिए।
  • राजस्थान की प्रसिद्ध थेवा कला (Thewa Art) को वर्ष 2014 में GI टैग मिला था और इस कला की शुरुआत 1707 में नाथू लाल सोनी ने की थी।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा खोजे गए 16वीं शताब्दी के विजयनगर-कालीन शिलालेख किस राज्य में मिले हैं? JUNE 2026

  • कर्नाटक / Karnataka
  • तमिलनाडु / Tamil Nadu
  • आंध्र प्रदेश / Andhra Pradesh
  • तेलंगाना / Telangana

Explanation:

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने आंध्र प्रदेश के शेषाचलम जंगल में 16वीं सदी के तीन पुराने शिलालेख (पत्थरों पर लिखे लेख) खोजे हैं।
  • राजा सदाशिवराय ने 1554 ई. के आसपास सदाशिवकोना के पापविनासा तीर्थ की यात्रा की थी और वहाँ एक शिव मंदिर और एक मठ बनवाया था।
  • एक अन्य शिलालेख से पता चलता है कि राजा ने गुडिमल्लम परशुरामेश्वर मंदिर को भूमि दान दी थी।
  • ये शिलालेख तेलुगु, तमिल और कन्नड़ तीन भाषाओं में लिखे गए हैं, जिससे उस समय की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता का पता चलता है।

appoint

हाल ही में आर्मेनिया के प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा कौन निर्वाचित हुए हैं? JUNE 2026

  • रॉबर्ट कोचरियन / Robert Kocharyan
  • सेर्ज सर्गस्यान / Serzh Sargsyan
  • निकोल पाशिन्यान / Nikol Pashinyan
  • आर्मेन सरकिसियन / Armen Sarkissian

Explanation:

  • निकोल पाशिन्यान आर्मेनिया के प्रधानमंत्री हैं और उनकी राजनीतिक पार्टी का नाम Civil Contract (सिविल कॉन्ट्रैक्ट) है।
  • आर्मेनिया में हुए संसदीय चुनाव में Civil Contract पार्टी को सबसे अधिक सीटें (बहुमत) मिलीं, जिसके कारण उसी पार्टी ने सरकार बनाई।
  • इसलिए निकोल पाशिन्यान दोबारा आर्मेनिया के प्रधानमंत्री बन गए।

sport

हाल ही में ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीते? JUNE 2026

  • 22
  • 23
  • 24
  • 25

Explanation:

  • ISSF Junior World Championships 2026 (5th edition) 16 से 26 जून 2026 तक सुहल, जर्मनी में आयोजित हुआ।
  • भारत ने कुल 25 पदक (7 Gold, 8 Silver और 10 Bronze) जीते और Medal Tally में पहला स्थान हासिल किया।
  • भारत ने लगातार दूसरी बार Championship में शीर्ष स्थान प्राप्त किया (पिछली बार Lima, Peru में 24 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा था)।
  • ISSF Junior World Championships की शुरुआत 2017 में 21 वर्ष से कम आयु (Junior) निशानेबाजों के लिए विश्व स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने के उद्देश्य से की गई थी।

national

हाल ही में भारत के दौरे पर आई नीदरलैंड की महारानी का नाम क्या है? JUNE 2026

  • महारानी बीट्रिक्स (Beatrix)
  • महारानी मैक्सिमा (Máxima)
  • महारानी जुलियाना (Juliana)
  • महारानी विल्हेल्मिना (Wilhelmina)

Explanation:

  • नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा भारत आई थीं, वह यह यात्रा संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य विशेष प्रतिनिधि के रूप में कर रही थीं।
  • उनका उद्देश्य यह देखना था कि भारत ने डिजिटल तकनीक (UPI, Aadhaar और Digital Public Infrastructure) की मदद से लोगों तक बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं कैसे पहुंचाई हैं।
  • महारानी मैक्सिमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की और दोनों ने चर्चा की कि UPI, Aadhaar और Digital Public Infrastructure (DPI) की मदद से भारत में बैंकिंग सेवाएं सस्ती, आसान और सभी के लिए उपलब्ध हुई हैं।

festival

हाल ही में ‘इमोइल्नु एरात्पा’ महोत्सव कहां मनाया गया है? JUNE 2026

  • Meghalaya
  • Sikkim
  • Manipur
  • Manipur

Explanation:

  • ‘इमोइल्नु एरात्पा’ महोत्सव मणिपुर में मनाया गया है।
  • यह एक पारंपरिक त्योहार है जो मणिपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।